LATEST NEWS

तोतले बच्चों के उपचार शिविर का हुआ शुभारंभ

राजनंदगांव. अग्र बायोडाटा सेंटर रायपुर एवं सत्यनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित तोतले बच्चों के उपचार के 35 वें शिविर का शुभारंभ 17 अक्टूबर को सत्यनारायण धर्मशाला में शुभारंभ करते हुए जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नेतराम नवरतन ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में उसकी आवाज का विशेष महत्व होता है सुस्पष्ट आवाज उसके व्यक्तित्व की पहचान हुआ करती है। आवाज में अगर तोतलापन हो तो बच्चे के मन में हीन भावना ग्रसित हो जाती है और उसका व्यक्तित्व विकास रुक जाता है। मंदिर समिति द्वारा आयोजित ऐसे बच्चों के उपचार का शिविर वास्तव में अभिनंदनीय है जहां किसी भी प्रकार का कोई शुल्क ना लेते हुए मात्र स्पीच थेरेपी के माध्यम से तोतले बच्चों का उपचार किया जा रहा है। शासन के द्वारा भी 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के विभिन्न रोगों के उपचार के लिए चिरायु योजना के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित है इसका लाभ भी अभिभावक ले सकते हैं। सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जानकारी दी की वर्ष 2022 में भी ऐसे बच्चों का उपचार शिविर मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें 40 बच्चों ने भाग लिया था जिसमें 34 बच्चों को 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई थी। यह शिविर समाजसेवी सुशील अग्रवाल की प्रेरणा से आयोजित किया गया है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सुशील अग्रवाल ने कहा कि सत्यनारायण जी मित्तल की निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ईश्वरीय कार्य है, जहां बिना कोई शुल्क या दवा के उपचार किया जाता है।

खेलों से सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल   उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेलों से सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है। खेलों के आयोजन समाज में सौहार्द पूर्ण वातावरण का निर्माण करते हैं। खेल ही ऐसी विधा है जिसमें हारने वाला भी जीतने वाले को बधाई देता है और जीतने वाला हारने वाले को आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मार्तण्ड विद्यालय रीवा में मशाल प्रज्जवलित एवं ध्वज आरोहित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सफलता का मूलमंत्र कड़ी मेहनत है। समय सीमा निश्चित कर विद्यार्थियों को पढाई करते हुए खेल विधाओं में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। कबड्डी खेल हमारे देश में जमीन से जुड़ा खेल है जो गांव-गांव तक खेला जाता है। उन्होंने गांवों में तथा विद्यालयों में खेल मैदान होने की बात कही जिससे बच्चे व ग्रामीण वहां खेल विधाओं में भाग ले सकें। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की समझाइश दी तथा कहा कि जो व्यक्ति नशे के आदी हैं उनका नशा छुड़वाने के लिये रीवा में स्थापित नशामुक्ति संकल्प केन्द्र में पहुंचाया जाए, जिससे उन्हें नशे से दूर किया जा सके। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन में दस संभागों के 468 खिलाड़ी व आफीशियल्स भाग ले रहे हैं। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, विवेक दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक तथा विभिन्न संभागों से आये कोच, रेफरी एवं छात्र-छात्राएँ व खिलाड़ी उपस्थित रहे।  

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अपनी सहकर्मी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 15वें दिन भी जारी है। इस बीच, शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी स्थित पीड़ित जूनियर डॉक्टर के आवास से जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन स्थल एस्प्लेनेड तक एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। आरजी कर बलात्कार और हत्या के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे जूनियर डॉक्टरों के संगठन पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने आम लोगों को रैली में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही कहा है कि उनकी मांगों के समर्थन में राज्य के हर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, चाहे वह सरकारी हो या निजी, में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूबीजेडीएफ ने शुक्रवार रात राज्य सरकार को चेतावनी दी कि यदि 21 अक्टूबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो हम अपना काम बंद कर देंगे और विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे।। डब्ल्यूबीजेडीएफ ने दावा किया है कि यह फैसला उनके वरिष्ठ सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद लिया गया है। अब यह देखना है कि राज्य सरकार शनिवार को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ नए सिरे से बातचीत के लिए कोई पहल करती है या नहीं, ताकि जारी गतिरोध का कोई समाधान निकाला जा सके। इस बीच, राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के विभिन्न नौकरशाहों, विशेषकर राज्य स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठकें कीं और विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में बुनियादी ढांचे के अपग्रेडिंग कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सीएम ने निर्देश दिए कि लंबित कार्य 25 अक्टूबर तक पूरे किए जाएं। दिवाली की छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है, इस दौरान राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के उन्नयन (अपग्रेडिंग) कार्य पर एक रिपोर्ट देने की उम्मीद है।  

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट समारोह स्थल का किया निरीक्षण

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को बनारस से शाम 4 बजे वर्चुअल माध्यम से रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए रीवा में एयरपोर्ट परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने एयरपोर्ट परिसर स्थित समारोह स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद, आईजी श्री एमएस सिकरवार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, एयरपोर्ट एथारिटी के अधिकारी श्री रामजी अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

2047 तक भारतीय रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर से होगा बेहतर : केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सड़कों तथा अधोसंरचना के निर्माण में प्रयुक्त हो रही नवीन तकनीक और विधाओं पर विचार-विमर्श के दौरान प्राचीन काल में हुए निर्माण कार्यों में प्रयुक्त प्रभावी तकनीक पर गौर करना तथा उनसे प्रेरणा लेना भी आवश्यक है। राजा भोज द्वारा एक हजार साल पहले बनाया गया भोपाल का बड़ा ताल मितव्ययता के साथ प्रभावी जल प्रबंधन का अनूठा उदाहरण है। सम्राट अशोक और सम्राट विक्रमादित्य के काल के सिक्कों पर बनी मार्गों के चिन्ह उस काल में सड़कों की महत्ता को दर्शाते हैं। यह तथ्य बताते हैं कि जब भी नवीन तकनीक की बात होगी तो प्राचीन विधा उसकी नींव का आधार बनकर बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र भवन में लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश और इंडियन रोड काउंसिल नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “सड़क और पुल निर्माण में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों’’ पर केंद्रित दो दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सेमीनार का शुभारंभ किया। सेमिनार से अधोसंरचना निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप नवीनतम तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के साथ व्यवहारिक परिस्थितियों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कौशल व दक्षताओं को महत्व देना आवश्यक है। यह सेमिनार मितव्ययता से संसाधनों का उपयोग करते हुए गुणवत्ता के साथ सड़क और अधोसंरचना निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि सड़क तथा अन्य अधोसंरचना निर्माण में प्रयुक्त नवीनतम प्रौद्योगिकी, तकनीक और नवाचारों पर विचार-विमर्श के लिए राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार भोपाल में आयोजित हुआ और प्रधानमंत्री श्री मोदी के मंत्री-मंडल के सक्रिय ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता के धनी केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 3,589 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भोपाल-कानपुर फोर लेन को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी शीघ्र ही अधोसंरचना निर्माण के लिए प्रदेश को 25 हजार करोड़ रुपए की सौगात देने वाले हैं। यह सभी प्रदेशवासियों के लिए प्रसन्नता का विषय है। प्रदेश में विकसित रोड नेटवर्क औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को देगा गति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों के समान रूप से विस्तार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव किए जा रहे हैं, जिसमें विभिन्न उद्योग समूह निवेश के लिए रूचि प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न अंचलों में हो रहे गुणवत्तायुक्त सड़क नेटवर्क के विकास से आवागमन सुगम होगा। साथ ही औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के साथ ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी। उज्जैन रहा है सेंटर पांइट, सिक्के है इसका प्रमाण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे यहाँ सिक्कों की एक पूरानी तकनीक है। सिक्कों का अपना शास्त्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिक्कों की थ्योरी से बताया कि प्राचीन काल में उज्जैन प्रत्येक मार्ग का केन्द्र रहा है। उन्होंने कहा कि 1000 साल पहले राजा भोज, 2000 साल पहले सम्राट विक्रमादित्य और 2250 साल पहले सम्राट अशोक (उज्जैन के तत्कालीन गवर्नर) के शासन काल में एक जैसी समानता है। सिक्कों पर एक ओर उज्जैन के राजा का चिन्ह और दूसरी ओर चार मार्गों का संकेतक (चौराहा) बना होता था। यह इस बात का प्रमाण है कि उज्जैन समस्त मार्गों का सेंटर पांइट था। किसी भी देश के विकास में जल,ऊर्जा, यातायात और संचार की भूमिका महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारतीय रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिकन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से बेहतर होगा। यह लक्ष्य हम देश के इंजीनियरों और जनसामान्य के सहयोग से प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन की होती है। इन 4 फेक्टर पर ही व्यापार-व्यवसाय और उद्योग विकसित होता है। साथ ही रोजगार के अवसरों का सृजन भी होता है। इस उद्देश्य से ही प्रधानमंत्री श्री मोदी अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।  

यमुना नदी को साफ करने के लिए जो पैसे थे वह दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को दिल्ली मं  बढ़ते प्रदूषण, यमुना नदी में बढ़ते जहरीली झाग को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “मुझे अरविंद केजरीवाल का वह पुराना वादा याद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2025 तक यमुना नदी पूर्ण रूप से स्वच्छ हो जाएगी और दिल्ली के निवासी यमुना में नहा सकेंगे। आज मैं अपने घर से निकलकर यमुना घाट पर आया हूं। मैंने यमुना नदी से एक गिलास पानी लिया है। जिसमें सिर्फ झाग ही है।” भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, यमुना नदी को साफ करने के लिए जो पैसे थे वह दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। जिसकी वजह से आज यमुना की यह स्थिति है। छठ पूजा नजदीक है और यमुना की स्थिति यह है कि चारों तरफ सिर्फ जहरीली झाग ही दिखाई पड़ रही है। यह सनातन का अपमान है। यमुना जी का अपमान है। दिल्ली आज गैस चैंबर बन चुकी है। लोगों को मास्क लगाकर निकलना पड़ रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350 के पार है। दिल्ली सरकार पहले पंजाब की सरकार को दोष देती थी। लेकिन, अब चुप है क्योंकि वहां उनकी सरकार है।” शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के मूल कारणों पर दिल्ली सरकार ने बीते 10 साल में कुछ काम नहीं किया है। दिल्ली के स्मॉग टावर बंद हैं। लेकिन, दिल्ली सरकार का आरोप लगाने का खेल चालू है। हरियाणा, यूपी, राजस्थान को दोष दिया जा रहा है। यमुना नदी में प्रदूषण के बीच छठ पूजा भी नजदीक आ रही है। इस पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “भारत में आस्था के महापर्व छठ पूजा को हम सभी लोग मिलजुल कर मनाते हैं। लेकिन, केजरीवाल की वजह से इस पर भी प्रतिबंध लग गया है। हवा प्रदूषण को लेकर हिन्दुओं को जोखिम उठाना पड़ता है, पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। अब यमुना नदी में प्रदूषण की वजह से छठ पूजा को लेकर हिंदुओं को जोखिम उठाना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने यहां की हवा को जहरीली बनाकर सनातन का अपमान किया है।”  

15 साल से पुराने 261 वाहनों को नीलाम करने के दिए कलेक्टर ने निर्देश

बिलासपुर. कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर 15 साल से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को नीलामी के निर्देश दिए हैं। जिले में 15 साल से पुराने विभिन्न प्रकार के 261 वाहनों की जानकारी सामने आई है। पुराने वाहनों की नीलामी के बाद संबंधित विभागों को नए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। कलेक्टर ने 30 अक्टूबर के पहले नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आरटीओ आनंद रूप तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी वाहनों को पोर्टल में कल तक दर्ज करने को कहा है। पंजीकृत वाहनों की अपसेट प्राइज निर्धारित करने के लिए समिति को आगे की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। आरटीओ, पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिकी और संबंधित विभागीय अधिकारी इस समिति में शामिल है। समिति द्वारा मौका मुआयना कर भौतिक मूल्य का निर्धारण किया जाएगा। आरटीओ तिवारी ने बताया कि स्क्रैपिंग संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान और शंका समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। सभी संबंधित अधिकारी इस ग्रुप से जुड़ जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 261 वाहन पंद्रह साल से पुराने चिन्हित किए गए हैं। इसमें सभी तरह के वाहन और 38 विभागों से संबंधित हैं। ज्यादातर वाहन स्वास्थ्य विभाग, एसईसीएल और नगर निगम से संबंधित हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- युवाओं को समाज सुधार, विकास और जन-कल्याण के लिए आगे आना होगा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन अभियान परिषद जन-जन के कल्याण के लिए समर्पित है। स्वैच्छिक, सामूहिक और सामुदायिक सहभागिता से स्वावलंबन के दृष्टिकोण से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अनिल माधव दवे ने प्रत्येक प्रदेशवासी को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से परिषद के गठन की प्रेरणा दी थी। सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज भी चले इस उद्देश्य से जन अभियान परिषद को एक कड़ी के रूप में विकसित किया गया। शासकीय योजनाओं को जन-जन तक ले जाने में जन अभियान परिषद उत्प्रेरक की भूमिका निभा रही है। परिषद भू-जल भण्डारण सहित समाज कल्याण और विकास गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समन्वय भवन में समृद्धि योजना अंतर्गत “समग्र ग्राम विकास के विभिन्न आयाम” विषय पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा राज्य, संभाग और जिला स्तरीय समन्वयकों के उन्मुखीकरण सह-प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला उपस्थित थे। भगवान श्रीकृष्ण ने संस्कृति में आ रही विकृतियों से संघर्ष के लिए समाज को संगठित करने का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने संस्कृति में आ रही विकृतियों से संघर्ष के कई प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए। साथ ही कंस रूपी बुराई से संघर्ष के लिए स्त्री-पुरूषों के साथ बच्चों को भी संगठित कर समाज की संगठन क्षमता और जन-कल्याण के लिए उसके सार्थक उपयोग का संदेश दिया। यह दर्शाता है कि संगठन की शक्ति से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गांव और सामान्य जन से प्रेम का संदेश दिया। भारत का मूल स्वरूप गावों में ही विद्यमान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का मूल स्वरूप गावों में ही विद्यमान है। ग्राम स्तर पर व्यवस्थाओं को सशक्त करने की आवश्यकता है और इस दिशा में जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्राम स्तर पर जल संरक्षण, नवकरणीय ऊर्जा, दुग्ध उत्पादन, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, ग्रामीणों की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गतिविधियां जारी हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का उदाहरण देते हुए कहा कि युवाओं को समाज सुधार, विकास और जन-कल्याण के लिए आगे आना होगा। कार्यशाला में संभाग, जिला और विकासखंड स्तर के समन्वयक हुए शामिल परिषद के उपाध्यक्ष श्री नागर ने कहा कि भारत की आत्मा ग्रामों में बसती है। ग्रामों और उनकी आत्मा का स्वरूप प्रभावित न हो इस उद्देश्य के लिए जन अभियान परिषद समर्पित है। समाज को समरस सामुदायिक और संगठित नेतृत्व प्रदान करने के लिए जन अभियान परिषद प्रतिबद्ध है। गांव-गांव में नेतृत्व विकास के लिए परिषद द्वारा सघन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम के आरंभ में वंदे-मातरम गान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प-गुच्छ तथा शॉल, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण सह-कार्यशाला, जन अभियान परिषद के संभाग, जिला और विकासखंड स्तर के समन्वयकों के उन्मुखीकरण पर केंद्रित है।  

नारायणपुर: नक्सलियों के आईईडी विस्फोट से 2 जवान घायल

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के मोहंदी के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर आईटीबीपी के जवान सर्चिंग पर रवाना हुए थे, आज शनिवार देपहर में जावनों के वापसी के दौरान नक्सलियों ने आईटीबीपी के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट कर दिया दिया । नक्सलियों के द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवान घायल होने की सूचना है, जिसमें से एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जवानों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की संख्या बढ?े की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च आॅपरेशन बढ़ा दिया है और नक्सलियों की खोजबीन शुरू कर दी है। विदित हो कि मोंहदी इलाके में कुछ दिनों पूर्व नया कैंप खोला गया था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने आईईडी विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों के संबध में विस्तृत जानकारी कुछ देर में देने की बात कही है।

8 ठेकों का लाइसेंस किया आबकारी विभाग ने निरस्त

धमतरी. जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि जिले में 27 शराब दुकानों में से 23 शराब दुकानों में आहते खोले गए। 3 स्थानों के शराब दुकान मगरलोड एफएल, अजुर्नी प्रीमियम, सोरिद नवागांव में जगह नहीं होने के कारण अहाता नहीं खोला गया है। जबकि छाती शराब दुकान के अहाता के लिए कोई आवेदन नहीं आया। भखारा कंपोजिट, कुरूद कंपोजिट, कुरूद एफएल, दानीटोला एफएल, धमतरी मेन एफएल तथा रावां, दानीटोला, आमदी कंपोजिट के लाइसेंस को निरस्त किया गया है। ठेकेदारों द्वारा निर्धारित समय पर बकाया राशि जमा नहीं किया गया था।

तीन प्रधान आरक्षकों को मिला प्रमोशन

कवर्धा. पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 में जिला पुलिस कबीरधाम के प्रधान आरक्षकों का सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति/स्थानांतरण के लिए योग्यता सूची जारी की गई है। इसी तारतय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उक्त पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को प्रभारी पुलिस कप्तान धर्मेंद्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा स्टार लगा कर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें प्रधान आरक्षक वासुदेव साय पैकरा, महिला प्रधान आरक्षक देमन टेकाम, प्रधान आरक्षक राजेश कुमार सिंह ठाकुर शामिल है। उक्त पदोन्नत तीनों अधिकारियों को जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने कहा गया कि आप सभी के कार्यों में पदोन्नति के साथ वृद्धि होगी, जिसे बेहतर ढंग से निभाना आप सभी का प्रथम कर्तव्य होगा। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी व पदोन्नत अधिकारी के परिवार जन उपस्थित रहे।

ईडी ने मुडा कार्यालय पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की, जब्त पासपोर्ट किए जाएं: कर्नाटक भाजपा

बेंगलुरु कर्नाटक भाजपा ने शनिवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) मामले में शामिल सभी लोगों के पासपोर्ट जब्त करने की मांग की है। विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर अशोक ने कहा, “प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच कर रहा है। ईडी के अधिकारियों ने मैसूर में मुडा कार्यालय और तालुक कार्यालय पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की है।” उन्होंने कहा, “ईडी की जांच तेज होने के साथ ही मामला एक और महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है। सत्ता के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग, उनके परिवार के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल हैं, इसलिए यह मामला गंभीर और संवेदनशील दोनों है।” भाजपा नेता ने मांग की, “निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए, मैं ईडी के निदेशक और कर्नाटक के डीजीपी से अपील करता हूं कि वे मामले में शामिल सभी अधिकारियों, आरोपियों और संभावित गवाहों के पासपोर्ट तुरंत जब्त करें।” कर्नाटक लोकायुक्त और ईडी इस घोटाले की जांच कर रही है। याचिकाकर्ता स्नेहमयी कृष्णा पहले ही सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोकायुक्त अधिकारी नियुक्त किए हैं और वे मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार को रात 11 बजे तक मुडा कार्यालय में तलाशी और जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने आयुक्त रघुनंदन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भूमि स्वामित्व और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की पत्नी पार्वती को आवंटन से संबंधित मूल दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की।  

कबीरधाम में आयोजित स्वदेशी मेला में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कबीरधाम. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला के दूसरे दिन शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने भारत माता की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ववलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ किया। उन्होंने इससे पहले स्वदेशी मेला का अवलोकन किया। कबीरधाम जिले के महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों और अन्य प्रांतो से आए स्वदेशी विक्रेता ने उपमुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मेले के अवलोकन के दौरान स्वदेशी मेला की भव्यता देखकर बहुत अभिभूत हुए। उन्होंने दूसरे राज्यो से आएं स्वदेशी विक्रेता का कवर्धा की इस धरती पर स्वागत और अभिनंदन किया। स्वदेशी मेला के दूसरे दिन अंचल शर्मा और उनकी म्यूजिकल ग्रुप के कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शक झूम उठे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का यह एक शानदार अवसर है। हमें अपने देश के उत्पादों पर गर्व करना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि ऐसे मेलों का आयोजन हमारे सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने और स्थानीय उद्यमियों के विकास में समर्थन देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज स्वदेशी का संकल्प है हमे इस दिशा में आगे बढ?ा चाहिए, लेकिन ग्लोबल मार्केट में हमारा प्रोडक्ट होना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया दोनों कॉन्सेप्ट से देश में कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश में नवाचार और स्टार्टअप बढ?ा चाहिए। स्टार्टअप बढ़ाने के लिए हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया आई हब छत्तीसगढ़ संस्था का प्रारंभ किया जा रहा है। आई हब गुजरात की तरह है। उन्होंने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी युवा या व्यक्ति के पास टेक्नोलॉजी में नवाचार करने का आइडिया है लेकिन उसके पास संसाधन नहीं है तो उन्हें साधन और संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे छत्तीसगढ़ के कोनेझ्रकोने से नवाचार उभर कर सामने आए और एक नई दिशा मिले। उन्होंने बताया कि इसके लिए गुजरात से ओएमयू किया गया है। छत्तीसगढ़ में आई हब का प्रारंभ नवंबर से रायपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रारंभ किया जाएगा। ये स्टार्टअप स्वदेशी होगा। जिसे हमें आगे आने वाले सालों में आई हब छत्तीसगढ़ में बनने वाला नवाचार को स्वदेशी मेला में देखने मिलेगा।  

भारतीय गेंदबाजों के सामने चुनौती, न्यूजीलैंड जीत से 107 रन दूर

बेंगलुरु बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में शनिवार को चौथे दिन के खेल के आखिरी सत्र में भारत की दूसरी पारी को 462 रन पर समेट दिया जिससे उसे जीत के लिए 107 रन की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया ही था कि पहले ओवर के दौरान खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने मैच को रोक दिया। इसके बाद तेज बारिश होने लगी और दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया। भारत के लिए सरफराज खान ने 150 जबकि ऋषभ पंत ने 99 रन का योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी करवाई। न्यूजीलैंड भारतीय पारी के 80वें ओवर के बाद नई गेंद ली जिसके बाद टीम ने 15.2 ओवर के अंदर 7 विकेट चटका लिए। भारत ने 29 रन के अंदर अपने आखिरी के छह विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओ’राउरकी ने तीन-तीन विकेट लिए।   भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और सरफराज खान के अर्धशतकों की बदौलत तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट गंवाकर 231 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल (35), रोहित शर्मा (52) और विराट कोहली (70) के विकेट गंवाए जबकि सरफराज खान क्रीज पर टिके रहे। टीम इंडिया अभी भी 125 रन पीछे है।  इससे पहले न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन रचिन रविन्द्र (157 गेंदों पर 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 134 रन) के शतक की बदौलत 402 के स्कोर के साथ पहली पारी में भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड के पास अब 356 रन की मजबूत बढ़त हैं। रचिन के अलावा डेवोन कॉनवे और टिम साउथी ने क्रमशः 91 और 65 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 400 के पार पहुंचाया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले जबकि अश्विन और जसप्रीत बुमराह के नाम 1-1 विकेट रहा।

पिछले 20 वर्षों से इटली में रह रहा था और अब भारत आया था, हुई रहस्यमय मौत, झाड़ियों में से मिली लाश

बटाला   इटली के युवक की रहस्यमय हालत में मौत होने की बेहद दुखद खबर है। इस संबंध में मृतक के भाई सुरिंदर सिंह ने बताया कि हमारा भाई मेजर सिंह पुत्र पाल सिंह जो पिछले 20 वर्षों से इटली में रह रहा था और अब भारत आया था। उन्होंने कहा कि मेजर सिंह 17 अक्तूबर को स्कूटी पर घर से बाहर गया और वापस नहीं आया। हमने उसकी काफी तलाश की और आज उसका शव गांव डालेचक्क के पास झाड़ियों में मिला। उधर, थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी गुरमीत कौर मृतक मेजर सिंह के बयान 194 बी.एन.एस.एस. के तहत बनती कानूनी कार्रवाई कर दी है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet