LATEST NEWS

महिला सुरक्षा को गंभीर खतरा को लेकर कमलनाथ ने चिंता जताते हुए राज्य सरकार पर बोला हमला

भोपाल मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्च्यिों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चिंता जताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। उनका आरोप है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में पिछले दिनों हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य दिन-प्रतिदिन महिलाओं और बच्चियों के लिए असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। पिछले दो महीने में जिस तरह से बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं, उससे महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर खतरा खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं से बलात्कार के मामले में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। इस अवधि में मध्य प्रदेश में बलात्कार के 3,029 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 3,049 महिलाएं छेड़खानी का शिकार हुई और 1445 महिलाएं शारीरिक शोषण का शिकार हुई। प्रदेश में पास्को से जुड़े अपराधों में 5,951 मामले दर्ज किए गए इनमें से बलात्कार के 3,641 मामले हैं। महिलाओं और नाबालिग से हुए बलात्कारों को देखें तो प्रदेश में हर दिन 18 बलात्कार हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि महिला अधिकारों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की सरकार कितनी असंवेदनशील है, इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि पिछले चार वर्ष से राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है। महिला आयोग में शिकायतों का अंबार लगता जा रहा है लेकिन सुनवाई करने के लिए वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा किसी भी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा लगता है कि पहले शिवराज सिंह चौहान की सरकार में और अब डॉ मोहन यादव की सरकार में बेटियां लगातार असुरक्षित बनी हुई हैं। महिला सुरक्षा के मामले जब सरकार के सामने लाए जाते हैं तो उस पर कार्रवाई करने की बजाय भाजपा के नेता कुतर्क करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। बीते कुछ समय में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं से प्रदेश का सिर शर्म से झुक जाता हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं गृह मंत्री हैं, उन्हें इन मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए और कानून व्यवस्था का ऐसा माहौल प्रदेश में तैयार किया जाए कि अपराधी इस तरह का कदम उठाने से भयभीत हों।  

घूमते-घूमते पहुंच गई थीं लोरमी, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के गांव से तीन नाबालिग लड़कियां लापता

कबीरधाम. पंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं। ऐसे में गांव में हड़कंप मच गया। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस ने तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। ये घूमते हुए मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र पहुंच गई थी। पंडरिया थाना प्रभारी टीआई नितिन तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे पंडरिया थाना में ग्रामीणों व परिजनों ने सूचना दर्ज कराई थी कि गांव के शासकीय स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीन नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाया गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पंडरिया में अपराध तीन अलग-अलग एफआईआर अंतर्गत धारा 137(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू किया। पुलिस की टीम का गठन कर खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार को सूचना मिली कि मुंगेली जिले के थाना लोरमी क्षेत्र में ये बालिका देखी गई हैं। पुलिस टीम तत्काल लोरमी रवाना हुई। वहां के स्थानीय पुलिस की मदद से बालिकाओं को बरामद किया। बालिकाओं से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि वे घूमते हुए लोरमी क्षेत्र में पहुंच गई थी। साधन नहीं मिलने के कारण ग्राम बांधा में रूकी हुई थीं। सुबह पंडरिया वापस आते समय पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद किया। उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। इन सभी बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों की उपस्थिति में किया जा रहा राशन का वितरण

कलेक्टर ने पारदर्शी व्यवस्था के दिए थे निर्देश अनूपपुर शासकीय खाद्यान्न वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के तहत कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देश पर राशन की दुकान से हितग्राहियों तक राशन के  सहज, सुलभ व पारदर्शी वितरण की व्यवस्था के तहत राशन दुकानों से खाद्यान्न का वितरण ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति व निगरानी में सुनिश्चित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे जिसके पालन में अब जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में  राशन वितरण की पंचायत सचिवों की उपस्थिति में की जा रही है। राशन दुकानों तक  वेयरहाउस गोदाम से राशन के परिवहन की भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

हिरासत में आरोपी ने की खुदकुशी, संदेह के घेरे में रेल्वें सुरक्षा बल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़ में चोरी के आरोपी ने थाने के भीतर खदकुशी कर ली, मृतक पर चोरी का आरोप था। आरपीएफ ने चोरी के जुर्म में गिरफ्तार कर उसे थाने में बंद किया था। चोरी के जुर्म में बंद युवक ने हवालात के बाथरुम में खुदकुशी कर ली। शख्स की मौत के बाद आरपीएफ थाने में हड़कंप मच गया। युवक ने आत्महत्या क्यों कि इसका पता नहीं चल पाया है। थाने की ओर से भी अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। घटना गुरुवार रात की हैं। मृतक युवक का नाम दिलीप तिर्की है। मृतक युवक मध्य प्रदेश के बिजुरी का रहने वाला था। मनेंद्रगढ़ रेल्वें सुरक्षा बल के जवानों ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि युवक ने सरकारी तार की चोरी की थी। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने युवक को अपनी कस्टडी में हवालात में बंद रखा था। गुरुवार देर रात हवालात के बाथरुम में उसकी लाश मिली। हवालात में खुदकुशी की घटना से आरपीएफ थाने में हड़कंप मच गया। हवालात में किया सुसाइड चोरी के इल्जाम में आरोपी को आरपीएफ के थाने में रखा गया था। चोरी के आरोपों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही थी। रात के वक्त हाजत के शौचालय में आरोपी ने खुदकुशी कर ली । दिनेश सिंह तोमर, सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल द्वारा थाने में युवक की खुदकुशी की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। रेल्वे सुरक्षा बल की ओर से घटना की कोई भी जानकारी मीडिया को मुहैया नहीं कराई जा रही है। घटनास्थल पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। थाने के भीतर हुई इस घटना के बाद आला अधिकारी भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जानकारी अनुसार बिजुरी इलाके के बौरीडांड रेलवे लाइन के पास से लगातार केबल चोरी की शिकायतें मिल रही थी। आरपीएफ ने शिकायतों के बाद इलाके में गश्त तेज की। गुरुवार को इलाके में संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिलीप तिर्की नजर आया। संदेह होने पर टीम ने उसे पकड़ लिया। आरपीएफ के हाजत में रखकर उससे पूछताछ की जा रही थी। गुरुवार की रात ही आरोपी ने हाजत के शौचालय में खुदुकशी कर ली। ऐसा पुलिस का कहना है।

चपेट में आने से हुई मौत, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नदी में करंट लगाकर युवक मार रहा था मछली

कबीरधाम. कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊर में एक युवक की मौत बिजली की करंट से हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में बिजली के करंट से मछली मार रहा था। इसी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर को ग्राम नेऊर निवासी युवक मोहन अपने साथियों के साथ नदी में मछली मारने के लिए गया था। मछली मारने के लिए पास के 11 केवी लाइन से बिजली की तार को नदी में डाला था। इसी करंट की चपेट में वह खुद आ गया। इसके बाद युवक को अचेत अवस्था में कुकदूर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। देर शाम युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि कुकदूर थाना वनांचल क्षेत्र में आता है। यहां अवैध तरीके से जंगली जानवर का शिकार करने बिजली के करंट का उपयोग किया जाता है। यही कारण है कि कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिजली के करंट का उपयोग किया जा रहा है।

इस दीवाली, स्वास्थ्य का जश्न मनाएं: यू.एस. ब्लूबेरीज़ भारतीय मिठाइयों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प

जैसे-जैसे दीवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को नज़दीक आ रहा है, उपभोक्ताओं के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। यह बदलाव पोषक तत्वों से भरपूर और सुविधाजनक खाद्य विकल्पों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। यू.एस. ब्लूबेरीज़ इस जरूरत को पूरा करने के लिए एकदम सही सामग्री बनकर उभरी हैं, जो बेक्ड सामान, डेयरी उत्पादों और पारंपरिक भारतीय मिठाइयों में पोषक तत्वों का संचार करती हैं। इनके शानदार स्वाद और स्वास्थ्य लाभ के कारण, ब्लूबेरीज़ त्योहारों को मनाने के लिए एक आदर्श विकल्प बन गई हैं। पारंपरिक भारतीय मिठाइयों में ब्लूबेरीज़ का उपयोग करने से रचनात्मकता के नए रास्ते खुलते हैं। पश्चिमी बेकिंग तकनीकों को भारतीय स्वादों के साथ मिलाकर, शेफ ऐसे नए डेसर्ट बना रहे हैं जो विभिन्न उपभोक्ताओं को पसंद आते हैं। ब्लूबेरी से भरे व्यंजन, जैसे कि केक, पुडिंग और मिठाई, तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जो इस सुपरफूड की अद्भुत विविधता को दर्शाते हैं। यू.एस. हाईबश ब्लूबेरी काउंसिल (USHBC) के भारत प्रतिनिधि, श्री राज कपूर ने भारतीय बाजार में ब्लूबेरीज़ की परिवर्तनकारी क्षमता को बताया। “ब्लूबेरीज़ सिर्फ एक ट्रेंड नहीं हैं; ये स्वास्थ्य के प्रति जागरूक खाने के व्यापक बदलाव का प्रतीक हैं। जब हम अपने व्यंजनों में ब्लूबेरीज़ को शामिल करते हैं, तो हम अपने उत्पादों को ऊँचाई पर ले जाते हैं और समुदाय की सेहत को भी बढ़ावा देते हैं।” ब्लूबेरीज़ कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये आहार फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, और मैंगनीज का बेहतरीन स्रोत हैं, जो हृदय स्वास्थ्य, हड्डियों की मजबूती, और इम्यून सपोर्ट में मदद करते हैं। इन्हें ताजे और फ्रीज़ किए गए रूप में उपयोग करना आसान है, जिससे इन्हें रोजमर्रा के व्यंजनों में शामिल करना सरल हो जाता है। भारतीय बेकरी बाजार 2032 तक 29.4 अरब डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है, जो 2024 से 2032 के बीच 9.6% की CAGR से बढ़ेगा। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएँ बदल रही हैं, स्वास्थ्यवर्धक और सुविधाजनक खाद्य विकल्पों की मांग भी बढ़ रही है। ब्लूबेरीज़ इस ट्रेंड के साथ पूरी तरह से मेल खाती हैं, जो विभिन्न व्यंजनों में पोषक तत्वों से भरपूर अतिरिक्तता प्रदान करती हैं। हाल के डेटा से पता चलता है कि भारत में ब्लूबेरीज़ की मांग तेजी से बढ़ रही है। उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, और एशिया के उच्च गुणवत्ता वाले आपूर्तिकर्ता इस बढ़ते बाजार में योगदान कर रहे हैं। जनवरी से सितंबर 2024 के बीच, भारत ने सूखी, ताजा, और IQF (इंडीविजुअली क्विक फ्रोज़न) ब्लूबेरीज़ का विविधता में आयात किया, जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के बीच इनकी वर्षभर की लोकप्रियता को दर्शाता है। इस दौरान, भारत ने 661,242 किलोग्राम सूखी ब्लूबेरीज़ का आयात किया, जिसमें से 392,786 किलोग्राम अमेरिका से आईं। ब्लूबेरीज़ का आकर्षण केवल उनके स्वाद में नहीं, बल्कि उनके पोषण के गुणों में भी है। एक कप में केवल 80 कैलोरी होने के कारण, ये स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएँ स्वास्थ्यवर्धक और नवीन विकल्पों की ओर बढ़ रही हैं, यू.एस. ब्लूबेरीज़ भारत की बेकिंग इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं। सहयोग और रचनात्मकता के माध्यम से, उद्योग ब्लूबेरीज़ की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए अच्छी तरह से स्थित है, जो स्वास्थ्य और परंपरा का जश्न मनाने के लिए एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन, छत्तीसगढ़-कबीरधाम को 5.74 करोड़ के कार्य की सौगात

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कवर्धा शहर को विकास की नई दिशा देते हुए बड़ी सौगात दी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पांच करोड़ 49 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन किया है। उन्होंने करपात्री स्कूल के सामने गार्डन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, विभिन्न वार्ड में सीसी सड़क और नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। विभिन्न वार्ड में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये, पाइप लाइन विस्तार के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपये व 25 लाख रुपये की लागत से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि कवर्धा नगरवासियों के लिए आज का दिन स्वर्णिम व ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है। बड़े शहर की तर्ज पर अब कवर्धा शहर का नाम रौशन रहेगा। विगत वर्ष से विकास कार्य के लिए तरस रहे कवर्धा शहर को संवारने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कवर्धा शहर की जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्य की नींव रखकर अब उसे संवारने की जवाबदारी हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की है। कवर्धा को स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ाना है। प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हो इसके लिए कार्य करना है। स्वच्छता के लिए शहर के लोगों की सहयोग की जरूरत है, जिससे हम सभी मिलकर प्रदेश में शहर का नाम पहला स्थान में ला सके। आने वाले समय में और भी बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिससे यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। विकास कार्य के लिए लगभग 28 करोड़ करोड़ रुपये की स्वीकृति भी जल्द प्राप्त हो जाएगी।

पंचकूला में बस टिक्कर ताल रोड पर थल गांव के पास पलट गई और खाई में जा गिरी, 15 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पंचकूला पंचकूला के मोरनी के नजदीक टिक्कर ताल के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें स्कूल के बच्चे सवार थे. जानकारी के अनुसार, ड्राइवर द्वारा तेज गति से बस चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकालना शुरू कर दिया. हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि बस टिक्कर ताल रोड पर थल गांव के पास पलट गई और खाई में जा गिरी. घूमने के लिए जा रहे थे मोरनी हिल्स घटना में करीब 10 से 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं, कुछ बच्चों को पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में भी भेजा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ के सदस्य घूमने के लिए पंचकूला के मोरनी हिल्स जा रहे थे. अचानक बस के पलटने से यह गंभीर हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मूर्ति विसर्जन विवाद के बाद घटना में शामिल आरोपियों सहित 23 लोगों के मकानों पर शाम को नोटिस चस्पा किए

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महराजगंज बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग ने घटना में शामिल आरोपियों सहित 23 लोगों के मकानों पर शाम को नोटिस चस्पा किए हैं। इस नोटिसों में सड़क पर अतिक्रमण कर, किए गए निर्माण को तीन दिनों के भीतर स्वयं तोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस घटना के बाद से, महराजगंज बाजार में दहशत का माहौल है। लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य साधन से निकालने में लगे हैं। ऐसे में वहां रह रहे लोग अपना सामान बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं। शनिवार सुबह से ही बाजार में लोगों की हलचल देखी जा रही है। घटना हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में हुई थी, जहां मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव के दौरान हुई फायरिंग में रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस ने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिसों में हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का घर भी शामिल है। लोग बुलडोजर की कारवाई होने को लेकर दहशत में है।  

सुसाइड नोट में लिखे कुछ महिलाओं और अधिकारियों के नाम, छत्तीसगढ़-रायपुर में युवक ने लगाई फांसी

रायपुर. रायपुर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल, युवक घर में अकेला ही रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम प्रतीक सैम्युल है, जो कि पेशे से कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था। उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हैं। फिलहाल पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या की असली वजह सुसाइडल नोट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, प्रतीक सैम्युल ने दो दिन पहले ही आत्महत्या की है। घर में अकेले रहने की वजह से आत्महत्या की जानकारी किसी को नहीं मिली। मृतक का मित्र जब उसके घर पहुंचा, तब उसने फांसी के फंदे पर लटकते हुए अपने दोस्त प्रतीक को देखा। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

भारत के बाहर रह रहे अपने देशवासियों का कल्याण करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राष्ट्रपति मुर्मु

लिलोंग्वे  तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के बाहर रह रहे अपने देशवासियों का कल्याण करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी सरकार भारतीयों की चिंता को दूर करने और उनकी सुरक्षा, कल्याण और उन्नति सुनिश्चित करने के लिए विश्व में अपने सहयोगियों के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत आपसी विश्वास, समानता, और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों पर आधारित अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है। अफ्रीका के साथ सहयोग का हमारा मॉडल स्थानीय संसाधन का उपयोग करने और क्षमता निर्माण का है। यह अफ्रीका की आवश्यकताओं की प्राथमिकता पर आधारित है राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ग्लोबल साउथ के अग्रणी सदस्य के रूप में भारत विश्व की दोतिहाई जनसंख्या के हितों का प्रतिनिधित्व करने की अपनी भूमिका को गंभीरता से लेता है। मलावी में आप सभी के बीच उपस्थित होकर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। भारत और मलावी के राजनयिक संबंधों को 60 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह रिश्ते ऐतिहासिक हैं। मलावी से भारत के गहरे सांस्कृतिक संबंध भी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मलावी के राष्ट्रपति लाजर मैक्कार्थी चकवेरा ने स्टेट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने भारत-मलावी संबंधों को सुदृढ़ करने के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लिलोंग्वे में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया। उन्होंने प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध और अन्य सैन्य अभियानों के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों और नागरिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने उन भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी, जिनके बलिदान को इस स्मारक में महत्व दिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने मलावी के पहले राष्ट्रपति डॉ. हेस्टिंग्स कामुजु की समाधि पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।  

पुलिस ने बिहार-झारखण्ड के नक्सली इलाके से पकड़ा, राजस्थान-जयपुर से 15 लाख रूपए ले भागा नौकर

जयपुर. राजधानी की सोडाला थाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख की चोरी के मामले में आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को झारखंड-बिहार बॉर्डर से दबोचा है। आरोपी ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख रुपए की चोरी की थी और फिर फरार हो गया। आरोपी नक्सली इलाके में फरारी काट रहा था। पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 14 लाख 20 हजार रुपए रिकवर कर लिए हैं। बता दें कि पुलिस ने एजेंसी के जरिए आरोपी प्रिंस गुप्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। आधार कार्ड के जरिए व्हाट्सएप नंबर प्राप्त किया गया। आरोपी प्रिंस गुप्ता के मूल पते की तस्दीक की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों को रवाना किया गया। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो आरोपी आखिरी बार रेलवे स्टेशन के पास होना पाया गया। आरोपी के मोबाइल नंबर और संदिग्ध मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया और आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी को झारखंड-बिहार की सीमा से लगे हुए नक्सलवादी इलाके से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है। नौकर पर करते थे भरोसा सत्यनारायण शर्मा के घर नौकरी करने वाले नौकर का नाम प्रिंस कुमार गुप्ता है। वह बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। पिछले दो साल से वह सत्यनारायण के घर पर कार्य कर रहा था। ऐसे में सत्यनारायण ने प्रिंस पर पूरा भरोसा कर लिया था। सत्यनारायण शर्मा को किसी कार्य के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो 5 अक्तूबर को उन्होंने बैंक से रुपए निकाले। एसबीआई बैंक से रुपए निकालने जाते वक्त वे घरेलू नौकर प्रिंस कुमार गुप्ता को साथ लेकर गए। दो चेक से उन्होंने कुल 15 लाख रुपए बैंक से निकाले और प्रिंस के बैग में रुपए लेकर घर आए।

बिजूरी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग

बिजूरी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग  7 स्कूलों के 20 वाहन चालकों को किया गया चेक, एक चालक शराब के नशे में पाया गया बिजुरी  ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिजुरी शहर मे स्थित  प्राइवेट स्कूल के स्कूली वाहन चालकों को चेक करने हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें सनराइज पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ मिशन स्कूल, जय मां शारदा हाई स्कूल, नव ज्योति मिशन स्कूल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजुरी, दिल्ली वार्ड पब्लिक स्कूल (महेंद्रगढ़),  सहित कुल 07 स्कूल के 20 स्कूली वाहन चालकों को  ब्रइथ एनालाइजर से चेक किया। सेंट जोसेफ स्कूल का बस चालक शराब के नशे में पाया गया  सेंट जोसेफ स्कूल के वाहन क्रमांक MP18-P-0274 (बस) का चालक शराब के नशे में  पाया गया। जिसके विरुद्ध mv एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए बस को जप्त कर बिजुरी थाना में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया  अगले कार्य दिवस में चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगाl                    वाहन चालकों को दी गई समझाइश  आकस्मिक चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में समझाएं देते हुए बताया गया कि वाहन हमेशा निर्धारित गति में चलाएं, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, ओवरटेक करने से बचे ,यदि आवश्यक की हो तो हमेशा दाहिने तरफ से ओवरटेक करें, ब्रेकिंग डिस्टेंस का ध्यान रखें, बच्चों को  वाहन से उतारते समय सावधानी रखते हुए वाहन को रोड के बाएं साइड खड़ा करे उसके  बाद उन्हें उतरने दे।क्षमता से अधिक बच्चे ना बिठाये,  बच्चों के अभिभावक बहुत विश्वास के साथ आपकी गाड़ी में उन्हें स्कूल भेजते हैं ।कृपया सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाए। सावधानी से ही सुरक्षा है वाहन चालकों को बताया गया कि सावधानी और सतर्कता से सड़क दुर्घटना को घटित होने से रोका जा सकता है । चेकिंग में  सउनि. आनंद तिवारी, प्रआर. रामधनी तिवारी, आर महेश गुर्जर एवं आरक्षक दिलीप सिंह  बिजुरी थाने से सहायक उप निरीक्षक विपिन बिहारी राय उपस्थित रहे। शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है इससे बचे स्वयं की एवं अन्य व्यक्तियों के जीवन को संकट में ना डालें। यातायात पुलिस अनूपपुर

बीजेपी बुधनी सीट पर शिवराज सिंह की लोकप्रियता को भुनाने मामा के करीबी पर दांव लगा सकती है

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार शिवराज सिंह चौहान फिर से चर्चा में हैं। शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की राजनीति को छोड़कर केंद्र की राजनीति में एक्टिव हैं। मोदी कैबिनेट में वह कृषि और ग्रामीण पंचायत जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि इन सबसे बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर से उन्हें सियासी चेहरा बनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल, बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। 2006 के बाद यह पहला मौका है जब बुधनी विधानसभा सीट पर विधानसभा के चुनाव हो रहे हों और शिवराज सिंह चौहान उम्मीदवार नहीं हों। ऐसे में बीजेपी इस सीट पर शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता को भुनाने के लिए किसी ऐसे उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है जो शिवराज का करीबी माना जाता हो। बुधनी में तीसरी बार हो रहे हैं उपचुनाव बुधनी विधानसभा सीट पर तीसरी बार उपचुनाव हो रहे हैं। इससे पहले हुए दो उपचुनावों में बीजेपी की जीत हुई थी। तीनों उपचुनावों में शिवराज सिंह चौहान से कनेक्शन है। बुधनी विधानसभा सीट पर पहली बार 1992 में हुआ था। 1990 में शिवराज सिंह चौहान इस सीट से विधायक बने थे। 1992 में लोकसभा के चुनाव हुए थे। विदिशा सीट से अटल बिहारी वाजपेयी ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। अटल बिहारी वाजपेयी दो सीटों से चुनाव जीते थे बाद में उन्होंने विदिशा की सीट से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा का टिकट दिया था। लोकसभा जीतने के बाद शिवराज ने बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था। इस चुनाव में बीजेपी के मोहनलाल शिशिर चुनाव जीते थे। इसके बाद बुधनी विधानसभा सीट पर 2006 में उपचुनाव हुए थे। तब बीजेपी विधायक ने शिवराज सिंह चौहान के लिए यह सीट खाली की थी। बीजेपी ने उन्हें राज्य का सीएम बनाया था। सीएम बनने के बाद शिवराज इस उपचुनाव में जीते उसके बाद पांच विधानसभा चुनावों में लगातार यहां से चुनाव जीतते रहे। अब एक बार फिर इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है क्योंकि शिवराज सिंह चौहान ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। क्या बेटे को मिल सकता है टिकट? 2023 के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। अब बीजेपी के सामने चुनौती है कि बीजेपी इस रेकॉर्ड को बरकरार रखे। ऐसे में उनके बेटे कार्तिकेय के भी चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। इस सीट पर उम्मीदवार कोई भी हो प्रतिष्ठा शिवराज सिंह चौहान की ही दांव पर लगी होगी। ऐसे में बीजेपी शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता को भुनाने के लिए एक नेता को टिकट दे सकती है जिससे जनता के बीच यह मैसेज जाए कि शिवराज सिंह चौहान की टिकट बंटवारे में उपेक्षा नहीं हुई है। शिवराज सिंह चौहान के मैदान में नहीं होने से कांग्रेस भी अपनी सियासी रणनीति को धार देने में जुटी है। बीजेपी का गढ़ है यह सीट शिवराज सिंह चौहान के कारण बुधनी विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर कांग्रेस को आखिरी बार 1998 में जीत मिली थी। तब कांग्रेस के देवेन्द्र पटेल में चुनाव जीता था। उसके बाद से कांग्रेस यहां से चुनाव नहीं जीत पाई है। इस बार कांग्रेस इस सीट को जीतने के लिए विशेष रणनीति बना रही है।  

पंत ने महज 62 पारियों में बनाये 2500 टेस्ट रन, धोनी को पीछे छोड़ा

बेंगलुरु  ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के वर्षा प्रभावित चौथे दिन शनिवार को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, वे सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पंत ने महज 62 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट के एक अन्य दिग्गज फारुख इंजीनियर ने इससे पहले 82 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। पंत की यह उल्लेखनीय उपलब्धि तब आई जब भारत ने जोरदार वापसी करते हुए बारिश के कारण लंच जल्दी होने के बावजूद 344/3 का स्कोर बनाया। भारत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 356 रन की बढ़त से सिर्फ 12 रन पीछे है। पंत की 56 गेंदों पर 53 रनों की आक्रामक पारी ने भारत के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, साथ ही सरफराज खान ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। भारत ने चौथे दिन 231/3 से आगे खेलना शुरू किया और पंत और सरफराज को भारत को लक्ष्य के करीब ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीसरे दिन कीपिंग करते समय घुटने में चोट लगने के बावजूद, पंत ने असहजता के कोई लक्षण नहीं दिखाए और अपनी खास आक्रामक शैली के साथ कमान संभाली। सतर्क शुरुआत के बाद, उन्होंने जवाबी हमला किया, बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए और शानदार ड्राइव और स्वीप लगाए। पंत ने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर शानदार कवर ड्राइव के साथ 55 गेंदों में अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने अपने नियंत्रित आक्रामकता का परिचय दिया। सरफराज के साथ उनकी साझेदारी ने 22 ओवर में 113 रन बनाए और भारत को शुरुआती झटकों से उबारकर संभावित बढ़त की ओर अग्रसर किया। अपने पांचवें टेस्ट में सरफराज ने शानदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन पारी को स्थिर करने में पंत का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा। 26 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज 2018 में अपने पदार्पण के बाद से ही भारत की टेस्ट लाइनअप का आधार बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में यादगार प्रदर्शन सहित विदेशी परिस्थितियों में कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet