LATEST NEWS

माउंट आबू में पारा लुढ़का, राजस्थान में कार्तिक मास की शुरुआत से ही गुलाबी सर्दी की दस्तक

जैसलमेर. कार्तिक मास की शुरुआत के साथ शरद ऋतु शुरू हो चुकी है। राजस्थान की हवाओं में अब ठंड घुलने लगी है। बीते 20 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ चुकी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है। माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। बाजारों में गर्म कपड़ों की आवक शुरू हो गई है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां गर्म कपड़ों के लिए तिब्बती बाजार लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के आखिर तक तापमान में और तेजी से गिरावट शुरू होगी। बीते 24 घंटो में मौसम का हाल बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 39.4 डिग्री तापमान रहा। वहीं जैसलमेर में 38.5 डिग्री, बाड़मेर में 38.4 डिग्री, चूरू में 38.2 डिग्री, अलवर में 36.8 डिग्री, बीकानेर में 36.6 डिग्री, जोधपुर में 36.2 डिग्री, सीकर में 36.5 डिग्री, जयपुर में 36.1 डिग्री, अजमेर में 36 डिग्री रहा। वहीं भीलवाड़ा में 34.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.4 डिग्री और माउंट आबू में 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 अक्तूबर को राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि दिन के समय यहां तेज धूप का असर है। लेकिन शाम होते-होते मौसम ठंडा हो जाता है।

गंदे वीडियो के धंधे में शामिल बच्चों की जांच शुरू हुई, गोरखपुर स्कूलों पर पुलिस की नजर

 गोरखपुर  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले कई किशोर इंस्टाग्राम अकाउंट से देशभर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खेल में शामिल हैं। तमिलनाडु पुलिस के हाथ लगे वीडियो से इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को हुई। जानकारी होते ही पुलिस के होश उड़ गए। अधिकारियों के निर्देश पर सक्रिय हुई साइबर थाने की पुलिस ने कूड़ाघाट क्षेत्र से एक किशोर को कस्टडी में लेकर पूछताछ के पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश किया। तमिलनाडु पुलिस के हाथ कुछ वीडियो लगे थे, जिसमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। जांच से पता चला कि इस खेल में गोरखपुर के विभिन्न स्कूलों के कई बच्चे शामिल हैं। बुधवार को जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो उन्होंने साइबर थाने को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने कूड़ा घाट क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं के छात्र को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की और मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया। पूछताछ के आधार पर गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अन्य किशोर और गिरोह के सरगना की तलाश जारी है। 3 से 15 हजार रुपये पर वीडियो मिलते थे अब तक की पुलिस जांच में पाया गया है कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला राज तिवारी नामक एक युवक जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी का संचालन करने वाले गिरोह का सरगना है। उसने जिले के कई स्कूलों के बच्चों को अपनी जाल में फंसाया और उनके सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के धंधे को आगे बढ़ाया है। पकड़े गए किशोर से पूछताछ के आधार पर गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाले एक और किशोर की भी साइबर पुलिस तलाश कर रही है। जिसने 100 से भी अधिक बच्चों के अश्लील वीडियो देशभर में बेचे हैं। पुलिस पूछताछ में किशोर ने बताया कि टेलीग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती राज तिवारी से हुई थी। उसी ने उसे पहली बार पोर्न वीडियो का लिंक भेजा था, जिसे वह टेलीग्राम पर डार्क वेब सेलर की मदद से बेचता था। एक वीडियो के लिए 3 से लेकर 15 हजार रुपये तक मिलते हैं। कुल रकम में से उसे 30 प्रतिशत का लाभ मिलता था। अब तक वह करीब 4000 वीडियो बेचने में सफल रहा है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए वहीं, इस मामले में एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल का कहना है कि तमिलनाडु पुलिस की जांच में गोरखपुर के कई किशोरों का नाम आया था। जांच में चौरी चौरा का रहने वाला एक किशोर, जो कूड़ाघाट के एक स्कूल में पढ़ता है। उसे पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। उससे पूछताछ के आधार पर गोरखनाथ क्षेत्र के एक और किशोर की तलाश जारी है। गिरोह का सरगना राज तिवारी फरार है। जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

पत्नी खुर्शीदा को किसी और के साथ देख भड़क गया इस्माइल, दोनों के बीच हुआ झगड़ा, पत्नी का गला घोंट दिया

मुंबई नाईगांव (पूर्व), कामन इलाके में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका का नाम खुर्शीदा खातून है। उसका पति इस्माइल चौधरी अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक करता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। बुधवार दोपहर को, दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि चौधरी ने अपने हाथों से पत्नी का गला घोंट दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेल्हर पुलिस ने खातून के गले पर गला दबाने के निशान पाए। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद घबराहट में चौधरी ने एक कैब बुक की और अपनी पत्नी का शव लगभग 12 किलोमीटर दूर नालासोपारा (पूर्व) स्थित अपने भाई मुस्ताक (34) के घर ले गया। कैब ड्राइवर से उसने कहा कि उसकी पत्नी बीमार है और उसे भाई के घर ले जाना है। मुस्ताक के घर पहुंचकर, चौधरी ने उसे सारा मामला बताया और पुणे में रहने वाले खुर्शीदा खातून के भाई मोहम्मद को फोन कर कहा कि उसकी बहन कई दिनों से बीमार थी और बुधवार को उसकी मौत हो गई। चौधरी ने मोहम्मद से अंतिम संस्कार करने की अनुमति मांगी, लेकिन मोहम्मद ने नाईगांव पहुंचने तक इंतजार करने को कहा। इस बीच, चौधरी ने एक डॉक्टर से संपर्क किया और बीमार होने का बहाना बनाते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश की। डॉक्टर ने कहा कि उसे शव देखना है, तो उसने मना कर दिया। डॉक्टर को शक हुआ, जिसके बाद डॉक्टर ने पेल्हर पुलिस को जानकारी दी। शव मुस्ताक के घर में देर शाम तक रखा रहा। पुलिस ने चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद चौधरी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, और मृतका के भाई मोहम्मद के कहने पर आगे की कार्रवाई शुरू की। चौधरी ने पुलिस को बताया कि जब वह बुधवार को काम से घर लौटा, तो उसने वहां एक अज्ञात व्यक्ति को देखा था। पुलिस ने चौधरी और मुस्ताक दोनों को हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस कैब ड्राइवर से भी पूछताछ करेगी और मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डॉक्टर का बयान भी रिकॉर्ड किया जाएगा।

दक्षिणी हाइफ़ा में इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निवास के पास ड्रोन में धमाका

तेल अवीव हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन अटैक किया है. इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है. इजरायल में हाइफा कैसरिया इलाके में यह हमला किया गया. इजरायली सुरक्षा बलों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि ड्रोन एक खुले इलाके में गिरा जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. आईडीएफ का कहना है कि आज सुबह हाइफा क्षेत्र में बजने वाले वॉर्निंग सायरन लेबनान से दागे गए रॉकेट से बज उठे थे. इज़रायली मीडिया के अनुसार, दक्षिणी हाइफ़ा के कैसरिया में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निवास स्थान के पास एक ड्रोन में धमाका हुआ है. लक्ष्य को भेदने में सक्षम था ड्रोन जो जानकारी सामने निकलकर सामने आ रही है उससे पता चला है कि ड्रोन सीधे अपने लक्ष्य को हिट करने में सक्षम था. इजरायली सुरक्षा बलों ने स्वीकार किया कि ड्रोन ने उसका एयर डिफेंस सिस्टम हमले को रोकने में विफल रहा जिसकी वजह से यह हमला हुआ.  को भेद दिया और उसके इलाके में घुस गया. सुरक्षाबलों ने ने इसे बड़ी सुरक्षा चूक माना है क्योंकि एक ड्रोन  हाइफ़ा के बाहरी इलाके में इसकी तलाश कर रहे सैन्य हेलीकॉप्टर के ठीक बगल से उड़ा था. तेल अवीव में बजने लगे सायरन इज़रायली सेना के अनुसार, लेबनान से हाइफ़ा की तरफ तीन ड्रोन आए, जिनमें से केवल दो का पता चल सका और उन्हें रोक दिया गया. तीसरे ड्रोन ने कैसरिया में एक इमारत पर सटीक हमला किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुष्टि की कि धमाका बहुत तेज था. ड्रोन लेबनान से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी से उड़ा और सीधे कैसरिया में एक इमारत से टकराया, जिसके छर्रे एक पड़ोसी इमारत तक पहुंच गए. ड्रोन के इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद उत्तरी तेल अवीव में ग्लिलोट बस्ती में सैन्य ठिकानों पर सायरन बजने लगे. इजरायली सेना भी मान रही है कि कि इमारत पर हमला करने से पहले ड्रोन एक घंटे तक ऊपर मंडराता रहा.  

100 किलो गोल्ड की हर दिन खपत, राजस्थान-जयपुर है सोने के दीवानों का शहर

जयपुर. अगर आप इस दिवाली सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खरीदारी आपको जल्दी ही कर लेनी चाहिए। स्वर्ण कारोबारियों का कहना है कि दीपावली तक सोने के भाव में तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2722 डॉलर पर बंद हुआ। सराफा कारोबारी अश्विनी तिवाड़ी का कहना है कि आने वाले दिनों में यह 2740 डॉलर तक पहुंच सकता है। तिवाड़ी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो युद्ध जैसे हालात बन हुए हैं। इसके चलते कई देश अपनी करेंसी बैलेंस करने के लिए सोने की खरीद कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब भी अस्थिरता आती है तो सोने में निवेश बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में मोटे तौर पर 5 हजार के करीब छोटे बढ़ी सोने चांदी की जहां कारोबार करने वाले की दुकान हैं। इसके अलावा सीतापुरा इंडस्ट्रीय एरिया में ज्वेलरी से जुड़ा स्पेशल इकॉनोमिक जोन भी है। इन्हें मिलाकर यहां 80-85 किलो के करीब सभी प्रकार के व्यापार में सोने कि खपत प्रतिदिध होती है। दीपावली और इसके बाद सावों का सीजन देखते हुए यह खपत लगभग 2 गुना बढ़ जाती है। सोने की कीमतों में उछाल अगर सोने की बात करें तो जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया हुआ है। शुक्रवार को बाजार में 24 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहते हैं) की कीमत 7,827 रुपए प्रति ग्राम थी वहीं आज 19 अक्टूबर को यह बढ़कर 7914 रुपए प्रति ग्राम पहुंच गई हैं।

हरिद्वार में डीएम के आदेश पर तोड़ी गई अवैध धार्मिक संरचना, सिंचाई विभाग की जमीन पर था कब्जा

हरिद्वा हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली में टिहरी बांध परियोजना पुनर्निवास मंडल ऋषिकेश सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से मजार नुमा धार्मिक संरचना बनाया गया था. जिसे शनिवार को डीएम के आदेश पर गिरा दिया गया. जिस वक्त मजार नुमा अवैध इमारत को गिराया, उस वक्त बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी. साथ ही मौके पर विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे. अवैध मजार नुमा धार्मिक संरचना को गिराए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि बुलडोजर इमारत को तोड़ रहा है. जबकि आसपास पुलिस फोर्स भी तैनात है. अवैध मजार नुमा संरचना को गिराने का आदेश डीएम हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह की तरफ से दिया गया है. आदेश के बाद एसडीएम अजयवीर सिंह ने नेतृत्व में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है. आपको बता दें कि देश में बुलडोजर एक्शन चर्चा में है. सुप्रीम कोर्ट में इस केस की चार बार सुनवाई हो चुकी है. अब फैसला आने की बारी है. इन चार सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने काफी कुछ साफ कर दिया है और बुलडोजर एक्शन को लेकर टिप्पणियों के जरिए लकीर खींच दी है. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा, फैसला आने तक किसी दोषी या आरोपी की संपत्तियां गिराने पर रोक जारी रहेगी. यह आदेश उन मामलों में लागू नहीं होगा, जहां अनधिकृत निर्माण हटाने के लिए ऐसी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की जरूरत है. यानी सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जे मामलों में बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा. इस तरह की कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि प्रभावित होने वाले व्यक्तियों की सूचना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल होना चाहिए. साथ ही उस कार्रवाई की वीडियोग्राफी करानी चाहिए. SC ने बुलडोजर एक्शन को लेकर गाइडलाइन बनाने के भी निर्देश दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट का साफ कहना था कि किसी केस में कोई आरोपी हो या दोषी… उसके घर या संपत्ति में तोड़फोड़ नहीं की जा सकती है. यानी आरोपी या दोषी होना बुलडोजर चलाने का आधार नहीं हो सकता है. इतना ही नहीं, अवैध निर्माण साबित होने पर भी वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए. यानी तुरंत बुलडोजर लेकर पहुंचना और तोड़फोड़ करना संवैधानिक नहीं है.

पुलिस की कार्रवाई को समाज में शांति स्थापित करने और दंगाइयों को कड़ी सजा देने के लिए आवश्यक बताया: नकवी

बहराइच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा और एनकाउंटर के संदर्भ में मीडिया से बातचीत की. नकवी ने कहा कि “बलवाइयों की कुटाई और दंगाइयों की ठुकाई समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है.” बहराइच में हालिया हिंसा के दौरान कई लोगों के बीच झड़पें हुईं, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इस हिंसा के परिणामस्वरूप कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने नियंत्रण स्थापित करने के लिए कार्रवाई की. इसमें कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और एक एनकाउंटर भी हुआ.  नकवी ने कहा, “अगर समाज को सुरक्षित करना है, तो इस तरह के बलवाई और दंगाईयों की ठुकाई और कुटाई देश के हित में है.” उन्होंने सुरक्षा बलों की कार्रवाई को समाज में शांति स्थापित करने और दंगाइयों को कड़ी सजा देने के लिए आवश्यक बताया. क्या बोले नकवी? भाजपा नेता ने बलवाइयों और दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “हमारा समाज जब तक सुरक्षित नहीं होगा, तब तक विकास और शांति संभव नहीं है.” नकवी ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने से ही समाज में स्थिरता और सुरक्षा स्थापित की जा सकती है. नकवी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, एक महान राष्ट्रवादी पार्टी भी है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों और हिस्सों को साथ लाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि कुछ हिस्से भाजपा से एलर्जी को भाजपा विरोधियों की ऊर्जा बना कर अपने और समाज के लिए नुकसान कर रहे हैं. नकवी ने ऐसे लोगों को भी भाजपा के साथ जोड़ने की अपील की, जो किसी कारणवश राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं. बहराइच हिंसा में शुक्रवार को 26 लोगों को भेजा गया जेल उत्तर प्रदेश के बहराइच में 13-14 अक्टूबर को विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को 26 और लोगों को जेल भेज दिया गया है. वहीं, इससे पहले पुलिस ने पांच आरोपियों अब्दुल हमीद, रिंकू उर्फ सरफराज, फहीम, तालीम और अफजल को सीजेएम प्रतिभा चौधरी के जजेज कालोनी स्थित आवास पर पेश किया. जहां से सीजेएम ने आरोपियों को 14 दिनों की रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. बता दें कि अब तक कुल 31 लोगों को जेल भेजा गया है. इन लोगों पर हुई कार्रवाई हिंसा में जिन 26 लोगों को जेल भेजा गया है उनका नाम इस प्रकार है. 1. असलम का बेटा अलताफ, 2. अंसार अहमद का बेटा अनवर हुसैन 3. जहिद का बेटा तालिब 4. रमजान का बेटा नफीस 5. आमीन का बेटा नौसाद 6. मुनऊ का बेटा सलाम बाबू 7. दानिश का बेटा गुलाम यश 8. मो० तुफैल का बेटा अनवार अशरत 9. मो० अली का बेटा मो० एहशान 10. मो० शफी का बेटा मो0 अली 11. नजीर अहमद का बेटा दोस्त मोहम्मद 12. अब्दुल शाहिद का बेटा मो0 जाहिद और 13. गुलाम सैय्यद का बेटा शुद आलम का नाम शामिल है.  

सिनवार की खोपड़ी में मारी गोली, बम से उड़े हाथ के चिथड़ें, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जानें कैसे मरा कसाई याह्या ?

बेरुत  हमास के खिलाफ लड़ाई में इजरायली सेना (IDF) को बड़ी कामयाबी मिली है। इजरायली सैनिकों ने खुफिया जानकारी के आधार पर दक्षिणी गाजा में जमीनी हमला किया और हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार दिया। उसके सिर में गोली मारी गई। इजरायली सैनिक सिनवार के हाथ की एक उंगली काटकर ले गए। सिनवार फिलिस्तीनी समूह हमास का पोलित ब्यूरो प्रमुख था। IDF की 828 ब्रिगेड ने तेल अल-सुल्तान के राफा इलाके में हमास प्रमुख को मारा। CNN के अनुसार इजरायली सैनिकों ने उसकी मौत की पुष्टि करने के लिए उसकी उंगली काटी और साथ ले गए। याह्या सिनवार के ठिकाने के बारे में मिली थी खुफिया जानकारी इजरायली सैनिकों को याह्या सिनवार के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सैनिकों ने हमला कर दिया। गोलीबारी के बाद जब सैनिक अंदर गए तो याह्या सिनवार से मिलता-जुलता एक शव पाया। उन्होंने डीएनए टेस्ट के लिए उसकी उंगली काटी और ले गए। सिनवार दो दशक तक इजरायली जेल में था। इजरायल के पास पहले से उसका डीएनए प्रोफाइल है। 2011 में कैदियों की अदला-बदली में उसे रिहा किया गया था। CNN ने इजरायल नेशनल सेंटर ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन के चेन कुगेल के हवाले से बताया है कि सिनवार की उंगली से निकाले गए डीएनए प्रोफाइल को पहले से मौजूद सिनवार के प्रोफाइल से मैच कराया गया। इसके मिलान होने पर पुष्टि हो सकी कि सिनवार मारा गया। सैनिकों ने पहले उसके दांतों से उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो सके। सोशल मीडिया पर इजरायली सैनिकों द्वारा हमास प्रमुख के ठिकाने की तलाशी लेने के वीडियो सामने आए। एक वीडियो में दो इजरायली सैनिक एक शव (जिसे याह्या सिनवार का बताया जा रहा है) के पास खड़े हैं। उसके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली कटी हुई है। सिनवार की मौत सिर पर गोली लगने से हुई इजरायली सैनिकों की ओर से याह्या सिनवार के ठिकाने की तलाशी लेते वक्त के कुछ वीडियो सामने आए हैं। ऐसे ही वीडियो में 2 इजरायली सैनिक एक शव के पास खड़े दिख रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि यह सिनवार की डेडबॉडी है। इसमें हमास चीफ के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली कटी हुई है। हालांकि, सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि वीडियो का विश्लेषण हुआ है जिसमें उसके बाएं हाथ की पांचों उंगलियां दिख रही हैं। ऐसा हो सकता है कि बाद में एक अंगुली काटी गई हो। याह्या सिनवार के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सिनवार की मौत सिर पर गोली लगने से हुई थी। सिनवार की खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ गया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में याह्या सिनवार के चेहरे पर चोटें दिखाई दे रही हैं। गोली लगने से उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ गया है। हमास ने भी पुष्टि कर दी है कि उसका नेता याह्या सिनवार गाजा में इजरायली बलों के हमले में मारा गया। चरमपंथी संगठन ने अपना यह रुख दोहराया कि एक साल पहले इजराइल से बंधक बनाए गए लोगों को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक गाजा में संघर्ष विराम नहीं होता और इजरायली सैनिकों की वापसी नहीं होती। इससे एक दिन पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जब तक बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक देश की सेना लड़ती रहेगी और हमास को कमजोर करने के लिए गाजा में तैनात रहेगी। सिनवार के शव के पोस्टमार्टम से मिली बड़ी जानकारी याह्या सिनवार के शव के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उसके सिर में गोली मारी गई थी। मौत इसी चलते हुई। सिनवार टैंक के गोले के छर्रे लगने से घायल हो गया था। उसके चेहरे पर चोटें थी। खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ा हुआ था। ठिकाने में घुसने से पहले इजरायली सैनिकों ने टैंक से गोले दागे थे। हमास को नए नेता की तलाश हमास को अब नए राजनीतिक नेता की तलाश है। सिनवार का भाई मोहम्मद सिनवार बड़ी भूमिका निभा सकता है। याह्या सिनवार 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। इसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके चलते इजरायल ने गाजा में हमला शुरू किया था। इस लड़ाई में अब तक गाजा में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

मुबारक गुल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता एवं विधायक मुबारक गुल को शनिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलायी गयी। श्री गुल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। श्री गुल सदन के नए अध्यक्ष के चयन और पदभार ग्रहण तक अस्थायी अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। वह विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगें। उसके बाद सदन नये अध्यक्ष का चुनाव करेगा। अधिकारियों के अनुसार, नये सदस्यों को 21 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे यहां विधानसभा भवन में सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी। उपराज्यपाल ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम की धारा के तहत गुल को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री गुल श्रीनगर जिले के ईदगाह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छठी बार चुने गए हैं। श्री गुल 1952 में जन्मे श्री गुल विधि स्नातक हैं। इससे पहले, वह 1983, 1986, 2002, 2008 और 2014 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए चुने गए थे। 1987 में, वह जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के लिये चुने गये थे और 2013 में सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये थे।  

हेमा शर्मा दूसरे हफ्ते में बिग बॉस के घर से हुईं बेघर

रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ का दूसरे हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड बेहद कमाल का होने वाला है। जहां सलमान खान घरवालों को लताड़ते दिखाई देंगे। वहीं, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के कुछ कंटेस्टेंट्स स्टेज पर होस्ट के साथ तड़का लगाएंगे। साथ ही कोई न कोई एविक्ट भी हो जाएगा। फिलहाल एक नाम सामने भी आ रहा है और बताया जा रहा है कि वह पहला कंटेस्टेंट बना, जो बेघर हो गया है। आइए बताते हैं। ‘बिग बॉस सीजन 18’ में इस हफ्ते कुल 10 सदस्य नॉमिनेटेड थे, जिसमें रजत दलाल, तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांजे, करणवीर मेहरा और मुस्कान बामने के अलावा एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा का भी नाम शामिल था। ऐसे में सभी घरवाले अच्छा करते दिखाई दिए। लेकिन पत्ता एक का कट गया है। हेमा शर्मा ‘बिग बॉस 18’ से एलिमिनेट हो गईं ‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमा शर्मा एविक्ट हो चुकी हैं। और एलिमिनेट होने वाली वह पहली कंटेस्टेंट भी बनी हैं। जहां लोगों को गुंजाइश थी कि मुस्कान जा सकती हैं। मगर ‘वायरल भाभी’ ज्यादा कंटेंट न दे सकीं और दूसरे ही हफ्ते उनका बोरिया-बिस्तर बंध गया और वह रवाना हो गईं। जब तक जेल में थीं, तब तक तो दिखाई भी दे रही थीं। मगर बाहर आते ही, उनका सारा गेम चौपट हो गया। सलमान खान के साथ होगी विक्की-अंकिता की मस्ती वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने शिल्पा शिरोडकर को हौसला दिया। अविनाश मिश्रा का पक्ष लिया और अरफीन को अच्छे से सुनाया। उनकी हेकड़ी निकाली। पूरे हफ्ते में उन्होंने जो कुछ किया। जो फैसले लिए, उन सब का हिसाब-किताब पूरा किया। बताया जा रहा है कि कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी के अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी स्टेज पर नजर आएंगे।

प्रगति की राह पर अग्रसर छत्तीसगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मांगी ₹1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

नई दिल्ली/ रायपुर छत्तीसगढ़ की सड़क अवसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और 2024-25 के केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 13 महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत ₹1,383 करोड़ है, के प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया। इसके अलावा, साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मार्गों की घोषणा का अनुरोध किया। सड़क परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए, मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत साहू द्वारा प्रस्तावित मार्गों पर विचार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के मार्ग निम्नलिखित हैं:  1. रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तर प्रदेश सीमा (282 किमी) 2. कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा (482 किमी) 3. रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नंदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार (135 किमी) 4. केंवची राष्ट्रीय राजमार्ग 45 – पेंड्रा रोड पासान – कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग – 130 (116 किमी) 5. मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला (बालोद) सड़क (176 किमी) 6. राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क (100 किमी) 7. पंडरिया-बजाग-गदासरई सड़क (37 किमी) 8.राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130B (रायपुर रिंग रोड) से जोड़ने वाली सड़क (11 किमी) साहू ने सड़क परिवहन मंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ में सड़क विकास पहलों को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है और यह छत्तीसगढ़ की परिवर्तनकारी राह की नींव रखता है।” साहू ने राज्य के विकास और प्रगति के लिए इन परियोजनाओं के महत्व पर जोर दिया और ऐसे और अधिक पहलों का स्वागत करने की तत्परता व्यक्त की, जो छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को महत्वपूर्ण रूप से लाभान्वित करेंगी।

एक लाख रुपए रिश्वत लेते लेडी DPC अफसर को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

इंदौर मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त का एक्शन जारी है. शुक्रवार को एक बार फिर इंदौर में बड़ी कार्रवाई हुई. लोकायुक्त की टीम ने जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा. कार्रवाई स्कूल संचालक दिलीप बुझानी की शिकायत के बाद हुई. उन्होंने आरटीआई एक्टिविस्ट संजय मिश्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. जानकारी के अनुसार, संजय मिश्रा ने दिलीप बुझानी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. स्कूल की मान्यता से संबंधित जांच को रुकवाने का भरोसा दिया गया था. फरियादी दिलीप बुझानी ने शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई. लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया. सत्यापन में शिकायत की सही पायी गयी. लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई. आज दिलीप बुझानी से 1 लाख रुपये की पहली किश्त लेते समय डीपीसी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी लोकायुक्त की टीम के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है. लोकायुक्त ने डीपीसी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की प्रतिबद्धता एक बार फिर साबित हुई है. लोकायुक्त ने डीपीसी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज किया है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत मांगने या देने से संबंधित मामलों में लगाई जाती है. लोकायुक्त की जांच जारी है. रिश्वतखोरी के खिलाफ टीम की लगातार कार्रवाई बता दें कि भोपाल स्थित तकनीकी शिक्षा विभाग का जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी लोकायुक्त की छापेमारी में काली कमाई का कुबेर निकला है. जूनियर ऑडिटर  के घर पर छापेमारी में 90 करोड़ रुपये की अधिक चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए. रमेश हिंगोरानी ने रियल स्टेट और ब्याज के कारोबार में भी रुपये निवेश कर रखे हैं. प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की लोकायुक्त टीम जांच कर रही है. माना जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है.

आईएसएल: ईस्ट बंगाल पर दबदबा बरकरार रखने उतरेगा मोहन बागान सुपर जायंट

कोलकाता सिटी ऑफ जॉय आज शाम विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में एक और प्रतिष्ठित कोलकाता डर्बी का गवाह बनने जा रहा है, जब मोहन बागान सुपर जायंट सुपर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल पर दबदबा बरकरार रखने के लिए उतरेगा। दोनों क्लबों को इस आईएसएल सीजन में की शुरुआती चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ईस्ट बंगाल एफसी अकेली टीम है जो अपने चारों मैच हारी है, जबकि मैरिनर्स ने आक्रामक कौशल दिखाया है लेकिन वे अब तक खेले चार मैचों में सात गोल खाकर रक्षात्मक रूप से लडखड़ा रहे हैं। मोहन बागान मोहम्मडन एससी पर 3-0 की जीत के बाद मैदान पर उतरेगा। स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना का लक्ष्य इस सीजन में पहली बार लगातार जीत और क्लीन शीट पाना होगा। मोहन बागान ने 2024 में अपने 12 घरेलू आईएसएल मैचों में से प्रत्येक में गोल दागा है, उनमें से 11 मैचों में कम से कम दो गोल किए हैं। उन्होंने 2024 में साल्ट लेक स्टेडियम में 29 गोल किए हैं। वहीं, ईस्ट बंगाल एफसी मैरिनर्स के खिलाफ अपने पिछले आठ आईएसएल मुकाबलों में जीत से दूर है और हर मुकाबले में कम से कम दो गोल खाए हैं। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड अभी भी सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में है। मोहन बागान सुपर जायंट के स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ हालिया जीत पर विश्वास जताया है, और आश्वासन दिया कि मैच में क्या होगा, अब वो ही मायने रखता है। उन्होंने कहा, “हमने कुछ दिनों तक आराम किया। अब, हमारे खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। मेरा मानना है कि हम पिछले मैच के बाद अच्छी स्थिति में हैं। लेकिन अब, महत्वपूर्ण मैच है और हमारा ध्यान उसी पर केंद्रित है।” ईस्ट बंगाल एफसी के रणनीतिकार बिनो जॉर्ज ने इस सीजन में मजबूत टीम तैयार करने के लिए प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम अपनी योजनाओं पर टिके रहेंगे। प्रबंधन ने इस बार एक अच्छी टीम बनाई है। अब बतौर कोच योजना बनाना हमारा काम है। हम अपना 100% देंगे।”  

कलेक्टर ने की 15 साल से पुराने वाहनों की नीलामी की समीक्षा

कलेक्टर ने की 15 साल से पुराने वाहनों की नीलामी की समीक्षा जिले में 15  साल से पुराने 261 वाहन हैं दर्ज 30 अक्टूबर तक नीलाम करने दिए निर्देश बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर 15 साल से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को नीलामी के निर्देश दिए हैं। जिले में 15 साल से पुराने विभिन्न प्रकार के 261 वाहनों की जानकारी सामने आई है। पुराने वाहनों की नीलामी के बाद संबंधित विभागों को नए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। कलेक्टर ने 30 अक्टूबर के पहले नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आरटीओ श्री आनंद रूप तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।          कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी वाहनों को पोर्टल में कल तक दर्ज करने को कहा है। पंजीकृत वाहनों की अपसेट प्राइज निर्धारित करने के लिए समिति को आगे की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। आरटीओ, पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिकी और संबंधित विभागीय अधिकारी इस समिति में शामिल है। समिति द्वारा मौका मुआयना कर भौतिक मूल्य का निर्धारण किया जाएगा। आरटीओ श्री तिवारी ने बताया कि स्क्रैपिंग संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान और शंका समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। सभी संबंधित अधिकारी इस ग्रुप से जुड़ जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 261 वाहन पंद्रह साल से पुराने चिन्हित किए गए हैं। इसमें सभी तरह के वाहन और 38 विभागों से संबंधित हैं। ज्यादातर वाहन स्वास्थ्य विभाग, एसईसीएल और नगर निगम से संबंधित हैं।

567 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ, राजस्थान-जोधपुर में बीएसएफ की हुई भव्य परेड

जोधपुर. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एम एल गर्ग, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर (राजस्थान) रहे, जिन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि महोदय ने नव-आरक्षकों को पत्रकारों के वार्ता करते हुए करते हुए कहा कि आप सीमा सुरक्षा बल में शमिल होकर अपने चुनौतियों लड़ने का साहसिक निर्णय लिया है। निष्ठा और ईमानदारी से सौंपे गये कार्याें को पूरा करते हुए, निश्चय ही देश को प्रथम पंक्ति में लाने में अपना विशिष्ट सहयोग अवश्य प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस पर 1 दिसंबर को होने वाले आयोजन को लेकर बताया कि बीएसएफ का स्थापना दिवस का भव्य आयोजन जोधपुर में होने जा रहा है, जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथित्य में आयोजित होना संभावित है। समारोह में मुख्य अतिथि ने भव्य परेड के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र की ट्रेनिंग टीम को बधाई दी और सभी नव-आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवआरक्षकों के माता पिता व अभिभावक भी परेड में शामिल हुए व अपने बेटे के तन पर वर्दी देख माता पिता के सिर गर्व से ऊंचे हो गए। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रर्दशन के लिए नव-आरक्षक प्रियांशु तिवारी, नव-आरक्षक बिकास बारों, व नव-आरक्षक योगेश सिंह महर, सभी को अपने-अपने बैच में ओवर ऑल प्रथम स्थान हासिल करने के स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। नव-आरक्षक प्रियांशु तिवारी ने भव्य परेड का नेतृत्व किया व बेस्ट इन ड्रिल का पदक प्राप्त किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet