LATEST NEWS

न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है

बेंगलुरू  भारतीय क्रिकेट की अगली पीढी के स्टार यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में अपने बेहतरीन फॉर्म को आगे ले जाना चाहेंगे। विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा अपने कैरियर के आखिरी पड़ाव में है और गिल तथा जायसवाल पर उनकी विरासत को आगे ले जाने की महती जिम्मेदारी है। गिल ने पिछली दस पारियों में तीन शतक और दो अर्धशतक जमाये हैं जबकि जायसवाल ने पिछली आठ पारियों में एक दोहरा शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं। अब उनके लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ इस लय को कायम रखकर आगे की कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिये आधार तैयार करना जरूरी है। गिल ने तेज गेंदबाजों की इनकमिंग गेंदों के खिलाफ परेशानी से पार पा ली है लेकिन ऐसी गेंदों पर विकेट गंवाने से बचना होगा। चेन्नई में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने उन्हें काफी परेशान किया और पवेलियन भी भेजा। वहीं जायसवाल भी तेज गेंदबाजों को आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में तीन बार आउट हुए हैं। वह अब तक 20 पारियों में 12 बार तेज गेंदबाजों को अपना विकेट दे बैठे हैं। आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला से पहले उन्हें तेज गेंदबाजों के सामने अपना रिकॉर्ड दुरूस्त करना होगा। न्यूजीलैंड के पास भी मैट हेनरी, विलियम ओ राउरकी और टिम साउदी के रूप में आक्रामक तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में गिल और जायसवाल पर जिम्मेदारी और भी बढ जायेगी क्योंकि विराट और रोहित सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। रोहित ने इस साल 15 टेस्ट पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया लेकिन बाकी 13 पारियों में 497 रन ही बना सके हैं। वहीं 9000 टेस्ट रन से 53 रन दूर कोहली ने इस साल छह पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 46 और बांग्लादेश के खिलाफ 47 रन की पारियां खेली। उन्हें न्यूजीलैंड के बायें हाथ के स्पिनरों ऐजाज पटेल और रचिन रविंद्र को संभलकर खेलना होगा जो पहले भी उन्हें परेशान कर चुके हैं। भारत के सामने समस्यायें बड़ी नहीं है लेकिन न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। स्पिनरों के सामने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण कीवी टीम को श्रीलंका ने 2.0 से हराया। अब भारत के रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खतरनाक स्पिनरों का सामना करना उनके लिये कठिन चुनौती होगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार रहती है और ऐसे में भारतीय स्पिनर कहर बरपा सकते हैं। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी फॉर्म में हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट में 11 विकेट लिये। पांचवें गेंदबाज पर फैसला लेने से पहले भारतीय टीम प्रबंधन को काफी सोच विचार करना होगा। पिछली श्रृंखला की तरह संयोजन रखने पर आकाश दीप तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर बुमराह और मोहम्मद सिराज का साथ दे सकते हैं। भारत बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव या बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को भी उतार सकता है जो निचले क्रम पर उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। यहां मौसम भी साफ नहीं रहने की भविष्यवाणी है जिससे खेल की शुरूआत देर से हो सकती है। टीमें : भारत : रोहित शर्मा ( कप्तान ), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान ), डेवोन कोंवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल ब्रासवेल, मिचेल सेंटनेर, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, ऐजाज पटेल, बेन सीयर्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ राउरकी। मैच का समय : सुबह 9.30 से।  

खेत में ऊंचे लगेंगे सोलर पैनल, नीचे होगी सब्जी और फूलों की खेती, कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवाचार

 ग्वालियर  सोलर पैनल के जरिए सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ फूल और सब्जी की खेती का प्रदेश में पहली बार राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवाचार किया जाएगा। सौर ऊर्जा के इस माडल से बनने वाली बिजली का व्यवसायिक उपयोग किया जाएगा। आमतौर पर कम हाइट के सोलर पैनल लगाए जाते हैं, लेकिन यहां आठ फीट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस माडल के निर्माण पर 180.62 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। प्रोजेक्ट के प्रारूप की जानकारी देते हुए डा. वायपी सिंह निदेशक विस्तार सेवा ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस माडल को लगाया जाएगा। इससे बिजली और फसल दोनों का उत्पादन संभव हो सकेगा। इसीलिए इस प्रोजेक्ट को गहन सब्जी खेती के लिए सौर ऊर्जा माडल नाम दिया गया है। सोलर प्लेट लगे होने के बावजूद भिंडी, टमाटर, गोभी, मिर्च, लौकी के साथ फूलों की खेती की जा सकेगी। वर्षा के पानी को हार्वेस्टिंग से तालाब में ले जाया जाएगा डा. सिंह ने बताया कि सोलर पैनल पर गिरने वाले वर्षा के पानी को तालाब में ले जाया जाएगा। इस पानी का री-यूज भी किया जाएगा। बिजली उत्पादन कर बिजली कंपनी को देंगे। सोलर पैनल के अलग-अलग सिस्टम लगाए जाएंगे। इस माडल को टेस्ट भी किया जाएगा, जो माडल अच्छा होगा उसे किसानों को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को बताया जाएगा कि इस तरह सब्जी व फूलों की खेती करें। इसके साथ ही खुले में होने वाली खेती और सोलर पैनल में नीचे होने वाली खेती पर जलवायु के प्रभाव का अध्ययन भी किया जाएगा।     विश्वविद्यालय पहला संस्थान होगा जहां सौर ऊर्जा माडल का उपयोग बतौर नवाचार के रूप में किया जाएगा। इस योजना के तहत सोलर पैनल के नीचे सब्जी और फूलों की खेती की जाएगी। साथ ही जलवायु परिवर्तन की स्टडी भी हम करेंगे। डा.अरविंद शुक्ला, कुलपति, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय किसानों ने सीखी पौध उत्पादन की बारिकियां मेला रोड स्थित शासकीय पौधशाला में शुरू हुए चार दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेले में  भितरवार विकासखंड के किसान पहुंचे। संयुक्त संचालक उद्यान बृजेन्द्र भदौरिया ने कहा कि किसान संरक्षित बागवानी, नर्सरी उत्पादन के साथ अन्य तरीकों से भी अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं। सहायक संचालक उद्यान महेश प्रताप सिंह बुंदेला ने किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती के लिए बनाए जाने वाले ढांचों के बारे में बताया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तीन मैचों के टेस्ट सीरीज का आज से होगा आगाज, पहला टेस्ट मैच 16 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा

बेंगलूर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने के बाद अब न्यूजीलैंड की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का बुधवार से आगाज होने जा रहा है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का हिस्सा है। रोहित ब्रिगेड डब्ल्यूटीसी पॉटइंट्स टेबल में फिलहाल शीर्ष पर है। भारत आगामी सीरीज में कीवियों को रौंदकर अपनी स्थिति को और मजबूत करने की फिराक में होगा। चलिए, आपको बताते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड सीरीज में धूम-धड़ाके का लुत्फ कब-कहां और कैसे उठा सकते हैं? टेस्ट सीरीज का शेड्यूल इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दूसरे टेस्ट का आयोजन 24 से 28 अक्टूबर तक पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। आखिरी टेस्ट 1 से 5 नवंबर तक खेला जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? आप भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी खबरों के लिए आप लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान आधे घंटे पहले मैदान पर उतरेंगे। ऐसा है दोनों का स्क्वॉड भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा। न्यूजीलैंड स्क्वॉड : टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल ब्रासवेल, मिचेल सेंटनेर, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, ऐजाज पटेल, जैकब डफी , मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ राउरकी, केन विलियमसन। केन बेंगलुरु टेस्ट से बाहर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलमयमसन बेंगलुरु टेस्ट में नहीं खेलेंगे। विलियमसन को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। न्यूजीलैंड टीम को सीरीज शुरू होने से पहले एक और झटका लगा है। दरअसल, तेज गेंदबाज बेन सीयर्स घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है। डफी ने अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है।

मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक आज

रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की वापसी के सम्बंध में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहेंगे ।मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी।

एयर प्यूरीफायर कंपनियों पर कसेगी नकेल, केंद्र सरकार Air Purifiers की क्‍वालिटी को लेकर गंभीर

नई दिल्ली बदलते मौसम, पराली के चलते दिल्‍ली-एनसीआर की आबोहवा दिवाली से पहले ही खराब होना शुरू हो गई है. कुछ जगहों पर तो प्रदूषण का स्‍तर डेंजर जोन की ओर बढ़ गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में AQI का स्‍तर और भी खराब होने की संभावना है. ऐसे में बाजार में Air Purifiers की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है. ऐसे में सरकार भी एयर प्यूरीफायर की क्‍वालिटी को लेकर काफी गंभीर हो गई है. फिल्‍टर घटिया पाया गया तो लिया जाएगा एक्‍शन ग्राहक की चिंता, एयर प्यूरीफायर की क्वालिटी, सर्विस और दावे को लेकर सरकार अब सख्‍त कदम उठाने की तैयारी में है. इसके तहत एयर प्यूरीफायर की क्वालिटी को जांचने के लिए सर्विलांस बढ़ाया जाएगा. फैक्ट्री, आउटलेट से रैंडम सैंपलिंग ली जाएगी. एयर फिल्टर के लिए QCO है, ऐसे में अगर फिल्‍टर घटिया पाया गया तो BIS एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने ग्राहकों से भी अपील की है कि वे बिना ISI मार्क वाला एयर प्यूरीफायर न खरीदें. साथ ही सर्विस सेंटर की जानकारी भी आसानी से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. अभी से खतरनाक स्‍तर पर पहुंच रहा है प्रदूषण बता दें कि दिल्‍ली-एनसीआर में प्रदूषण एक बहुत बड़ा मुद्दा है. हर साल दिवाली के बाद यहां प्रदूषण इतना बढ़ जाता है कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. अभी दिवाली आई भी नहीं और तमाम जगहों पर एक्‍यूआई खतरनाक स्‍तर पर पहुंचने लगा है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का हाल अभी से काफी खराब है. नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार को सुबह 10 बजे 259, ग्रेटर नोएडा का AQI (Air Quality Index) 270 और गाजियाबाद में 265 दर्ज किया गया है.  नोएडा के सेक्टर 116 में वायु सूचकांक 306 मापा गया है, जो खतरनाक जोन में पहुंच गया है. इसी तरह ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 5 में वायु सूचकांक 310 पर पहुंचा हुआ है. वहीं गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्थिति और भी गंभीर हो चुकी है. यहां पर वायु सूचकांक 335 पर पहुंच गया है. हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी सोमवार को आदेश जारी करते हुए 1 जनवरी तक पटाखे के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है. क्‍या होता है AQI हवा की क्वालिटी मापने के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index-AQI) का इस्तेमाल किया जाता है. AQI एक ईकाई है, जिसके आधार पर ये पता चलता है कि उस जगह की हवा सांस लेने लायक है या नहीं.  AQI में 8 प्रदूषक तत्वों सल्फर PM10, PM2.5, NO2, SO2, CO, O3, NH3 और PB को देखा जाता है कि उनकी मात्रा कितनी है. अगर उनकी तय लिमिट से ज्यादा मात्रा होती है, तो समझ जाता है कि वहां की हवा प्रदूषित है. AQI के छह मानक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के छह मानक  होते हैं, जो ये बताते हैं कि शहर की हवा सांस लेने योग्‍य है या नहीं. ये छह मानक हैं- अच्छी, संतोषजनक,सामान्‍य, खराब, बहुत खराब और गंभीर जैसी कैटेगरी शामिल हैं. 0-50 के बीच ‘अच्‍छी’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. भ्रामक दावों के साथ कंपनियां करती हैं विज्ञापन मसलन, कंपनियां अक्सर भ्रामक विज्ञापनों के जरिए अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार करती हैं, जबकि प्रोडक्ट्स में क्वालिटी नहीं पाई जाती. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने वर्ल्ड स्टैंडर्ड्स डे इवेंट में बात भी की थी और मिसलीडिंग विज्ञापनों पर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था, “एयर प्यूरीफायर बनाने वाली कंपनियां गलत दावे करती हैं और हम देखते हैं कि कितना कुछ लिखा होता है, लेकिन उसमें कुछ नहीं होता. उसमें मात्र एक फैन लगा होता है, फिर भी दावे किए जाते हैं. प्रदूषण बढ़ने के बीच सर्विलांस अहम प्रह्लाद जोशी ने इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए BIS, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय और उपभोक्ताओं के बीच सहयोग की शुरुआत करने की बात कही थी. इस पहल का समय अहम है क्योंकि भारतीय शहरों में बढ़ते प्रदूषण स्तर ने एयर प्यूरीफायर की डिमांड बढ़ाई है और ऐसे में कंपनियां अक्सर भ्रामक दावों के साथ अपने प्रोडक्ट्स के विज्ञापन करती हैं. भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाना मकसद इस कदम से यह उम्मीद की जा रही है कि उपभोक्ताओं को अच्छी क्वालिटी के एयर प्यूरीफायर मिल सकें और यह सुनिश्चित करने की कोशिश होगी कि कंपनियां भ्रामक दावों के साथ अपने प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करने पर रोक लगाएं. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि इस तरह की जांच से क्वालिटी कंट्रोल को बेहतर किया जा सकता है और कंपनियों के गलत दावे करने पर लगाम लगाई जा सकती है.  

देश के कई शहरों में रेसिडेंशियल रियल एस्टेट की कीमतों में 88 फीसदी का उछाल दिखा

नई दिल्ली रियल एस्टेट (Real Estate) मार्केट में इन दिनों भारी उछाल दिख रहा है। कोरोना काल से पहले की बात करें तो तब से अब तक स्थिति काफी बदल गई है। बीते पांच साल में ही देश के टॉप 10 शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें (Property Price) काफी बढ़ गई है। इन शहरों में मकान की कीमतों में 88 फीसदी तक का उछाल आया है। इसकी जानकारी रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म प्रॉपइक्विटी (PropEquity) की एक रिपोर्ट से मिलती है। सबसे ज्यादा कीमत कहां बढ़ी इस रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान गुरुग्राम में सबसे अधिक, 160 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। साल 2019 में वहां मकान की औसत कीमतें 7,500 रुपये प्रति वर्ग फुट थी। यह साल 2024 में बढ़कर 19,500 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गई हैं। मतलब कि पांच साल पहले गुड़गांव में 75 लाख रुपये में 1,000 वर्ग फुट का मकान मिल जाता था। अब यह करी दो करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सबसे कम बढ़ोतरी कहां बीते पांच साल की अवधि के दौरान मकान की कीमतें सबसे कम मुंबई में बढ़ी है। साल 2019 में मुंबई में रेसिडेंशियल रियल एस्टेट की प्रति वर्ग फुट कीमत 25,820 रुपये थी। यह साल 2024 में बढ़ कर 25,820 प्रति वर्ग फुट हो गई। मतलब कि महज 37 फीसदी की बढ़ोतरी। अन्य शहरों का क्या रहा हाल रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम के बाद कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी नोएडा में (146 फीसदी), बेंगलुरु (98 फीसदी), हैदराबाद (81 फीसदी), चेन्नई (80 फीसदी), पुणे (73 फीसदी), नवी मुंबई(69 फीसदी), कोलकाता (68 फीसदी) और ठाणे में (66 फीसदी)। सबसे महंगी और सबसे सस्ती प्रॉपर्टी कहां प्रति वर्ग फीट कीमतों की बात करें तो मुंबई इस दृष्टि से सबसे महंगा शहर है। वहां मकानों की औसत कीमत 35,500 रुपये प्रति वर्ग फुट है। इसके बाद गुरुग्राम में 19,500 रुपये प्रति वर्ग फुट। इन शहरों में सबसे कम प्रॉपर्टी रेट नोएडा में दिखा जहां आवासी परिसंपत्ति की औसत कीमत 16,000 रुपये प्रति वर्ग फुट है। कितनी परियोजनाएं हुई लॉन्च? इस अवधि के दौरान देश के टॉप 10 शहरों- बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबद, कोलकाता, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नोएडा और गुरुग्राम में करीब 15,000 परियोजनाएं लॉन्च की गईं। इनमें अपार्टमेन्ट, फ्लोर और विला शामिल हैं। जमीन वाले मकानों की संख्या इनमें काफी कम रही। कीमत में बढ़ोतरी के क्या हैं कारण प्रॉपइक्विटी के संस्थापक एवं सीईओ समीर जसूजा का कहना है, ‘‘पिछले 5 सालों में सभी बड़े शहरों में रियल एस्टेट की कीमतों में ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। इस बढ़ोतरी में कई कारकों का योगदान है जैसे बुनियादी सुविधाओं का विकास, एनआरआई की बढ़ती रुचि, एचएनआई/यूएचएनआई और स्टॉक मार्केट में मुनाफ़ा हासिल करने वालों द्वारा रियल एस्टेट में निवेश तथा सम्पत्ति बनाने और आय कमाने की चाह, मकान खरीदने की चाह, लक्ज़री/सुपर लक्ज़री मकानों की ओर झुकाव।”

रामगढ़ताला झील में संचालित ‘लेक क्वीन क्रूज’ बना घाटे का सौदा, 89 लाख रुपये का किराया बकाया

गोरखपुर  गोरखपुर की रामगढ़ताला झील में 2 साल पहले ‘लेक क्वीन क्रूज’ शुरू किया गया था। लेकिन अब इसे बंद किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि संचालक गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को किराया नहीं दे रहे हैं। यह किराया धीरे-धीरे बढ़कर 89 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। जीडीए की तरफ से नोटिस भेजे जाने के बाद इसके संचालकों ने निर्णय लिया है कि घाटे का सौदा होने की वजह से जल्द ही इसे बंद किया जा सकता है। वहीं नौका विहार आने वाले पर्यटकों की शिकायत है कि इसका किराया बहुत ज्यादा है। रामगढ़ताल में नौका विहार के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए यह बुरी खबर की तरह है। 2 साल पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उद्घाटन किए जाने के बाद लेक क्वीन क्रूज को बड़े जोर-शोर से रामगढ़ ताल झील में उतारा गया था। शुरुआत में इसको लेकर दर्शकों और पर्यटकों में बेहद उत्साह का माहौल था। लेकिन अब इसे बंद किया जा सकता है, क्योंकि इसका संचालन करने वाली फर्म ने जीडीए का अब तक 89 लाख रुपए किराया नहीं जमा कराया। इस संदर्भ में जीडीए द्वारा तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है। इसके बाद संचालकों ने क्रूज को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। क्रूज का संचालन करने वाली फर्म ने 7,41000 रुपए प्रति माह की बोली लगाकर इसके संचालन का ठेका अपने नाम किया था। हालांकि जब इसकी बोली लगाई गई थी उस समय इसका बेस प्राइस 3 लाख रुपए रखा गया था। इस बारे में संचालकों का कहना है कि पर्यटक आते हैं, लेकिन जिस हिसाब से इसके रखरखाव, स्टाफ के खर्चे और किराया है, उसे निकालना मुश्किल हो रहा है। घाटे का सौदा साबित होने के कारण इसे बंद करने के बारे में विचार चल रहा है। वहीं इस बारे में पर्यटकों का कहना है कि क्रूज का किराया और यहां लंच या डिनर करना महंगा है किसी भी आम परिवार के लिए इतना पैसा अफोर्ड करना मुश्किल है। इस बारे में क्रूज के मालिक राजकुमार राय ने बताया कि प्रदेश के लिए इतिहास रचने वाले क्रूज को लेकर शुरुआत में तो पर्यटकों में उत्साह रहा। लेकिन अब धीरे-धीरे इसका किराया निकालना भी मुश्किल होता जा रहा है। जिस फर्म ने इसे चलवाने वाले का ठेका लिया था, उन्होंने जीडीए का किराया भी अभी तक नहीं दिया,जो बढ़कर 89 लाख रुपए पहुंच चुका है। नोटिस के अलावा, फिलहाल इस बारे में जीडीए की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अजमीढ़ देव महाराज की जयंती मनाएगा स्वर्णकार समाज।

Goldsmith community will celebrate the birth anniversary of Ajmidh Dev Maharaj. हरिप्रसाद गोहे आमला। स्वर्णकार समाज के आराध्य महाराज अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती 17 अक्टूबर को नगर में हर्षोल्लास के साथ स्वर्णकार समाज आमला द्वारा मनाई जाएगी। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा अर्थात शरद पूर्णिमा को महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती मनाई जाती है। अजमीढ़ देव जी ने ब्रह्म जी के वंशज महर्षि अत्रि की 28वी पीढ़ी में जन्म लिया था,वे भगवान राम के समकालीन व उनके मित्र भी थे। अपने सामर्थ्य से उन्होंने अज्मेरू नगर की स्थापना की थी जो अब अजमेर नाम से जाना जाता है।स्वर्णकार समाज आमला के अध्यक्ष लोकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराज अजमीढ़ देव जी ने स्वर्णकार समाज की गरिमामय नींव रखी थी,उनकी जयंती प्रतिवर्ष स्वर्णकार समाज द्वारा आमला में धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष भी इस पावन अवसर पर शोभायात्रा शहर के के.सोनी प्ले स्कूल से दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी। एवं मुख्य कार्यक्रम रतेड़ा रोड स्थित दादाजी लॉन पर सम्पन्न होगा, जहां महाराज अजमीढ़ देव जी की पूजा-अर्चना की जाएगी, समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा समाज को सम्बोधित किया जाएगा। लोकेश सोनीजी द्वारा आगे बताया कि महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती पर युवाओं व नारिशक्तियो द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम इस आयोजन में किये जाएंगे,स्वर्णकार समाज आमला प्रयासरत है कि युवावर्ग महाराज अजमीढ़ देव जी के दिखाए रास्तों और विचारों और चले ।

शिक्षक संगठन ने किया खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत ।

The teachers’ organization welcomed the Block Education Officer. हरिप्रसाद गोहे आमला । मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन कार्यकारिणी (NMOPS) आमला इकाई के बैनरतले संगठन के पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों द्वारा नवागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण प्रजापति का स्वागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आमला पहुंचकर, स्नेह भेट प्रदान कर गर्मजोशी के साथ किया गया। सौजन्य भेट के दौरान संगठन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय की विगत एक माह की कार्यप्रणाली की प्रशंशा करते हुए नवीन शिक्षक संवर्ग की अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गयी । जिसपर विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा उनके स्तर की समस्त मांगों के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया, तथा विकासखण्ड अंतर्गत समस्त शालाओ में निर्धारित समय पर शाला संचालन, नियमित शिक्षण कार्य व छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किये जाने के निर्देश प्रदान किये गए, इस अवसर पर मुख्य रूप से साहेबराव चिल्हाटे जिला उपाध्यक्ष, दिनेश सोनारे ब्लाक अध्यक्ष , दिनेश दाबड़े ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजू साहू, राजाराम नागले, जगदीश निरापुरे, नारायण लोखंडे, मुरारीलाल यादव, अरविंद नागपुरे, रूपनारायण फाटे, शेषराव पवार, जितेंद्र पवार , हंसराज पटवारी, दवतसिंह धुर्वे, विजय मानेकर, सुरेश पोटफोड़े, शैलेन्द्र दवंडे , अनिता चिल्हाटे, रेखा धुर्वे, मोना परते, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से चौकीकर जी, उदयभान कुमरे, माथनकर मेडम,एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे |

बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान कर दिया, महाराष्ट्र-झारखंड और यूपी में बसपा नहीं करेगी गठबंधन

लखनऊ चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यूपी में नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव का ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ किया है कि उनकी पार्टी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। उन्होंने लिखा, ”भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है।” एक अन्य पोस्ट में मायावती ने लिखा, ”बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें, बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना प्रयास जारी रखें।” आखिर में बसपा प्रमुख ने लिखा, ”यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।” महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 1 चरण में 20 नवंबर को वोट डाल जाएंगे। वहीं, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। जबकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा यूपी समेत 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे। यूपी की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें गाजियाबाद सदर सीट, प्रयागराज की फूलपुर सीट, कानपुर की सीसामऊ सीट, मैनपुरी की करहल सीट, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट, मिर्जापुर की मझवां सीट, अलीगढ़ की खैर सीट, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल है। हालांकि, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव अभी नहीं होगा।

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बनाया उम्मीदवार, चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा

नई दिल्ली चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा की उम्मीदवारी घोषित कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल से लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों के लिए सदस्यों को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्री को उम्मीदवार घोषित किया गया है तो वहीं केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट से राहुल ममकूटाथिल और चेलक्करा (SC) से राम्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट और विभिन्न राज्यों की 47 विधानसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। वहीं नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। राहुल गांधी ने वायनाड सीट खाली कर दी थी और रायबरेली सीट को बरकरार रखा था। इस सीट से राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी की उम्मीदवार बनाया गया है। अगर प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा उपचुनाव जीत जाती हैं, तो गांधी परिवार के तीनों सदस्य पहली बार संसद में होंगे। राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट खाली करने के बाद ही कांग्रेस ने घोषणा कर दी थी कि प्रियंका गांधी वाड्रा वहां उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल ने रायबरेली सीट इसलिए चुनी क्योंकि इस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का मजबूत इतिहास रहा है, जिसने 1977, 1996 और 1998 को छोड़कर सभी लोकसभा चुनाव जीते हैं। राहुल के दादा-दादी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी भी इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रायबरेली में राहुल अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। यह सीट पहले 2004 से 2019 तक सोनिया गांधी के पास थी। 2019 में राहुल ने अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा, लेकिन केवल केरल की वायनाड में ही जीत हासिल की। सोनिया गांधी अब राज्यसभा सांसद हैं। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने की संभावना के साथ, गांधी परिवार संसद में अपना प्रभाव मजबूत करना चाहेगा। इसके अलावा, वायनाड में प्रियंका की मौजूदगी से पार्टी को उम्मीद है कि वह जनता को एक रणनीतिक संदेश भेजकर उत्तरी और दक्षिणी दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस की मौजूदगी का संकेत देगी।

भंडारे का भोजन खाने से 50 लोग फूड पॉजनिंग से बीमार, पांच लोगों की हालत गंभीर, एक महिला की इलाज के दौरान मौत

भिंड सुरपुरा क्षेत्र के क्यारीपुरा में भंडारे का बासी भोजन खाने से 50 लोग बीमार हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने पर इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों की हालत गंभीर है। एक महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। नवदुर्गा उत्सव के समापन पर क्यारीपुरा में दशहरे के दिन भंडारा का आयोजन किया गया था। बचा भोजन सुबह गांव में बांट दिया गया। इस भोजन को खाने के बाद लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए। रात के समय एक के बाद एक कई लोग बीमार हो गए। 19 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ लोग इलाज के लिए सीधे ग्वालियर के अस्पताल पहुंचे। सोमवार-मंगलवार की रात 50 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी शिवसिंह भदौरिया की ग्वालियर में मौत हो गई है। मंगलवार सुबह कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिंड जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल प्रबंधन से चर्चा के बाद स्वस्थ्य विभाग की एक टीम क्यारी पुरा गांव के लिए रवाना कर दी गई है। टीम ने भोजन के सैंपल लेने के अलावा गांव में बीमार लोगों का इलाज किया।

मनोज पांडेय ने भाजपा पर लगया आरोप, बीजेपी नेताओं को एक दिन पहले ही चुनाव के इस ऐलान की जानकारी मिल गई थी

नई दिल्ली झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडेय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं को एक दिन पहले ही चुनाव के इस ऐलान की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद पांडेय ने चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली भी कहा। इस पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मनोज पांडेय के बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने ईवीएम से चुनाव पर निशाना साधा और साथ ही केरल विधानसभा द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के वापस लेने के अनुरोध का समर्थन किया। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सवाल चुनाव की तारीखों का नहीं है। सवाल ईमानदारी का है। क्या महाराष्ट्र के अंदर ईमानदारी से चुनाव हुए? छत्तीसगढ़ चुनावों में तो भाजपा भी कहती थी कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। इसके बाद हमने मध्य प्रदेश और हरियाणा देखा है। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने की बात सारे एग्जिट पोल कह रहे थे। कहां गड़बड़ हुई। जब तक ईवीएम से चुनाव होगा तब तक भाजपा को हराना मुश्किल है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर इजरायल 600 किलोमीटर की दूरी से लेबनान के अंदर पेजर और वॉकी टॉकी के जरिए लोगों को मार सकता है। तो उसके सामने ईवीएम की क्या औकात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नेतन्याहू के बहुत अच्छे रिश्ते हैं। इजरायल इन सारे तकनीकी मामलों का एक्सपर्ट है। इसलिए विपक्ष को चाहिए दबाव बनाए कि इलेक्शन ईवीएम की बजाए मतपत्र से हों। अगर ईवीएम से चुनाव होगा तो मुझे शक है कि चुनाव ईमानदारी से नहीं होगा।” साथ ही उन्होंने केरल विधानसभा द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के वापस लेने के अनुरोध का समर्थन करते हुए कहा, “मैं केरल सरकार का धन्यवाद करता हूं। वक्फ बोर्ड की नौ लाख एकड़ से ज्यादा प्रॉपर्टी है। जिससे किसी दूसरे का कोई वास्ता नहीं है। ये मुसलमानों की प्रॉपर्टी है। भारत सरकार अपने मुस्लिम विरोधी रुख के चलते वक्फ के नियम को बदलकर इस प्रॉपर्टी को बदलना चाहती है। केरल सरकार ने विधानसभा में जो विधेयक पास किया है, मैं उसका समर्थन करता हूं।” इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उस बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इन लोगों ने मुझे भी हल्के में लिया था, दाढ़ी को हल्के में मत लेना, दाढ़ी ने आपकी महाविकास अघाड़ी को गड्ढे में डालने का काम किया है। इस पर उन्होंने कहा कि देश में हर दाढ़ी वाला उनकी सरकार के विरोध में है। तो वह तो दाढ़ी वाले लोगों की बात न करें।

हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक कल, शामिल होंगे अमित शाह और डॉ मोहन यादव, चुनेंगे नया मुख्यमंत्री

भोपाल मध्य प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की राजनीति में एक अनूठा संयोग सामने आया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के बाद राज्य में भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चयन के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आए थे। 11 दिसंबर 2023 को उन्होंने ही भावी मुख्यमंत्री के रूप में डॉ मोहन यादव के नाम की पर्ची खोली थी। अब ऐसी ही परिस्थिति हरियाणा में बन गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हरियाणा भाजपा विधायक दल की 16 अक्टूबर को होने वाली बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे। बता दें, हरियाणा के कई चुनावों में मध्य प्रदेश के कई नेता अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें सफलता भी मिली है। फिलहाल हरियाणा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं। उनके चेहरे पर ही भाजपा ने चुनाव लड़ा था। अब देखना है कि हरियाणा में मध्य प्रदेश जैसा कोई चौंकाने वाला नाम सामने आएगा या फिर नायब सिंह सैनी की ही वापसी होगी। मध्य प्रदेश के इन नेताओं को हरियाणा में मिली सफलता मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक बनाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मध्य प्रदेश भाजपा पर बड़ा भरोसा जताया है। इसकी एक वजह यह भी है कि हरियाणा के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रभारी और सह प्रभारी रहे प्रदेश के भाजपा नेता पार्टी को जिताने में सफल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को साल 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रभारी बनाया था। इस दौरान भाजपा ने 90 में से 47 सीटें जीती थीं। उसके बाद साल 2019 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया। भाजपा तब 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वर्तमान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग को सह प्रभारी बनाया था। भाजपा ने तब 10 में सात सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था। भाजपा का यादव चेहरा बन रहे मध्य प्रदेश के सीएम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भाजपा यादव चेहरे के रूप में तैयार कर रही है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों में मोहन यादव को कई जगह खासकर यादव बहुल क्षेत्रों में प्रचार के लिए भेजा गया था। अब हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को पर्यवेक्षक बनाया है। हरियाणा पांच विधानसभा क्षेत्रों में किया था प्रचार हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान भी मोहन यादव पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया था। इनमें चार सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री यादव ने पांच विधानसभा क्षेत्रों दादरी, भिवानी, तोशाम, बवानी खेड़ा और झज्जर में प्रचार किया था। झज्जर को छोड़ अन्य चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली।

आज हुए पंचायती चुनावों के दौरान मोगा में दो गुटों में खूनी झड़प हुई है, जिसमें गोलियां चली ताबड़तोड़

मोगा पंचायती चुनावों के बीच मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज हुए पंचायती चुनावों के दौरान मोगा में दो गुटों में खूनी झड़प हुई है, जिसमें गोलियां चलने की सूचना है। जानकारी अनुसार मोगा के गांव मसीतां में दो गुटों में झड़प होने की सूचना है, जिसमें गोलियां चली हैं। वहीं गोलियों की आवाज सुनते ही वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इसी तरह के मोगा के अन्य गांव कोटला मेहर सिंह में भी लोगों में झड़प होने की सूचना है तथा वहां भी फायरिंग की सूचना है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet