LATEST NEWS

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत 40 श्रद्धालुओं की जान मुश्ताक अहमद ने बचाई, अचानक चलती बस में लग गई थी आग

कटरा मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत बस में सवार होकर जम्मू की और रवाना हुए श्रद्धालु उस समय बाल-बाल बच गए जब एकाएक बस में आग लग गई। इससे पहले आग विकराल रूप धारण करती बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी श्रद्धालुओं को बस से नीचे उतार दिया। जिससे किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। क्या है पूरा मामला? शुक्रवार को आधार शिविर कटरा से दोपहर बाद करीब 3:00 बजे श्रद्धालुओं को लेकर जम्मू की और रवाना हुई। बस नंबर जेके 02 एएन- 4971 जब कटरा से करीब 6 किलोमीटर दूर कटरा -जम्मू मार्ग पर नोमाई क्षेत्र में बाई नाला के पास पहुंची तभी बस में एकाएक आग लग गई। इसकी भनक जैसे ही बस चालक को लगी तो तुरंत उसने बस को रोककर श्रद्धालुओं को जल्दी से बाहर निकाल दिया और देखते ही देखते पूरी बस आज की लपटों में लिपट गई।

सीएम के लिए कांग्रेस की पसंद को लेकर चुनौती दी, कहा-हाईकमान मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकता: कुमारी सैलजा

नई दिल्ली हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे से पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान और बढ़ सकती है। दरअसल उन्होंने हरियाणा के संभावित सीएम के लिए कांग्रेस की पसंद को लेकर चुनौती दी है। सैलजा ने इंटरव्यू में कहा कि अगर कांग्रेस जीतती है तो सीएम का चयन पार्टी हाईकमान करेगा, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं और उनमें इतना वजन है कि उन्हें शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माना जा सकता है। ‘विचाराधीन नामों में सैलजा भी होंगी’ उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘देखिए, इसका जवाब तो हाईकमान को ही देना होगा। वे ही फैसला करेंगे। कुछ लोग हैं जो विचाराधीन क्षेत्र में होंगे और मुझे लगता है कि सैलजा भी होंगी। वरिष्ठता में, काम में, सब चीजों में नाम और राजनीति और ये राजनीतिक फैसले तो हाईकमान देखेगा।’ सैलजा ने एएनआई से कहा, ‘तो ऐसे में सैलजा को हाईकमान नजर अंदाज तो नहीं करेगा।’ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की किसी भी अटकल को खारिज कर दिया। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान कुछ भाजपा नेताओं ने यह दावा करते हुए उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को हवा दी थी कि पार्टी उन्हें उचित सम्मान नहीं दे रही है।   ‘सैलजा कहीं नहीं जाएंगी’ सैलजा ने इस पर कहा, ‘सैलजा कहीं नहीं जाएंगी, सैलजा क्यों जाएंगी? दिल्ली में बहुत सारी अफवाहें फैलती हैं। दिल्ली अलग है, लेकिन मेरे यहां के लोग मुझे अच्छी तरह जानते हैं।’ चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए काम पर अपना भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की स्थिति अभी बहुत अच्छी है। काम हुआ है। राहुल गांधी ने भी काम किया है और कांग्रेस अध्यक्ष ने भी हरियाणा का दौरा किया है। राहुल की यात्रा ने वास्तव में बहुत बड़ा बदलाव किया है।’ गौरतलब है कि हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसकी मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। 2019 के चुनावों में, भाजपा 40 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि कांग्रेस ने 30 सीटें जीतीं थीं।

सड़कों के रख-रखाव में लापरवाही के लिए 21 अधिकारियों और 173 ठेकेदारों को नोटिस जारी, 9 ठेकेदारों को किया ब्लैक लिस्ट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सतपुड़ा-विंध्याचल भवन क्षेत्र सहित संपूर्ण अरेरा हिल्स क्षेत्र में कार्यालयों के लिए वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप भवनों के निर्माण के उद्देश्य से समग्रता में प्लानिंग की जाए। क्षेत्र में मेट्रो की सुविधा भी उपलब्ध होने जा रही है, साथ ही रोड नेटवर्क भी बेहतर हो रहा है। अत: कर्मचारियों व आम नागरिक की सुविधा को ध्यान में रख, कार्य स्थलों तक वॉक टू वर्क की सुविधा सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र की अधोसंरचना विकसित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं के संबंध में मंत्रालय में बैठक ले रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में इंदौर की ईस्टर्न बायपास परियोजना और गड्ढा मुक्त सड़क अभियान पर भी चर्चा हुई। लोक-पथ एप से हुईं 3 हजार 652 शिकायतें निराकृत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में ईस्टर्न बायपास परियोजना का क्रियान्वयन किसानों तथा क्षेत्र के निवासियों को विश्वास में लेकर किया जाए। क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों के लाभ व हित सुनिश्चित करते हुए योजना लागू की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़कों रख-रखाव में अद्यतन तकनीक अपनाते हुए कार्य किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि 07 अगस्त से 06 सितम्बर तक प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाये गये विशेष अभियान में प्रमुख अभियंता, सड़क एवं सेतु द्वारा 35 हजार 995 किलोमीटर सड़कों पर मरम्मत की गई। आम नागरिकों द्वारा सड़कों में गड्ढों की शिकायत के लिए संचालित लोक-पथ एप में 46 हजार 516 किलोमीटर सड़कें रजिस्टर्ड हैं। गत 2 माह में एप में 3 हजार 721 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 3 हजार 652 शिकायतें निराकृत की जा चुकी हैं। सड़कों की स्थिति के संबंध में 15 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र और 156 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए तथा 9 ठेकेदारों की 73 लाख 30 हजार रूपए की राशि राजसात कर उनका पंजीयन ब्लैक लिस्ट किया गया है। अभियान में म.प्र. सड़क विकास निगम ने ओ.एम.टी योजना के तीन मार्गों पर निवेशकर्ताओं से टोल अधिकार वापस लिए। ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्यवाही कर एक करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक का दंड अधिरोपित किया गया। सड़क विकास निगम ने 17 ठेकेदारों और 6 अधिकारियों को मार्ग के उचित रखरखाव न करने के कारण शो-कॉज नोटिस भी जारी किए। व्हाईट टॉपिंग से होगा सड़कों का सुधार बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 21 जिलों में चयनित 41 डामरीकृत सड़कों पर व्हाईट टॉपिंग कार्य का पायलेट प्रोजेक्ट लिया जा रहा है। व्हाईट टॉपिंग के अंतर्गत डामरीकृत सड़कों पर क्रांकीट की 6 से 8 इंच मोटाई का कार्य किया जाता है। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

सिंग्रामपुर के लिये 5 अक्टूबर का दिन होगा अभूतपूर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल राज्य शासन द्वारा मातृ शक्ति को पूर्ण सम्मान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, सुशासन, साहस जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के लिये योगदान के साथ प्राणोत्सर्ग करने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की स्मृति को स्थायी बनाये रखने के लिये विविध प्रयास किए जा रहे हैं। पहले इंदौर में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई। अब रानी दुर्गावती के सम्मान में मंत्रि-परिषद की बैठक दमोह के सिंग्रामपुर में उनकी जयंती पर की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पूरा मंत्री मण्डल और उच्च प्रशासनिक अमला 5 अक्टूबर का दिन दमोह के सिंग्रामपुर में बितायेंगे। यहां कैबिनेट बैठक के साथ सभी मंत्रीगण विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।     सिंग्रामपुर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक।     प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण।     सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण।     प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में अनुदान राशि का अंतरण।     विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन।     ग्राम हरदुआ जामशा विकासखंड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान।     सिंगौरगढ़ किला, निदानकुण्ड जल प्रपात, प्राचीन दुर्गा माता मंदिर का भ्रमण।     कैबिनेट स्थल का डिजाईन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को करेगा प्रतिबिंबित रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में, सिंग्रामपुर में एक भव्य ओपन-एयर कैबिनेट बैठक होगी, जो रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिज़ाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें एक किला-नुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब कैबिनेट की बैठक एक खुले क्षेत्र (ओपन एरिया) में आयोजित की जा रही है, जो रानी दुर्गावती के समय की स्थापत्य कला से प्रेरित है। यहां की आर्किटेक्चरल छत और दीवारें रानी के जीवन की संपूर्ण यात्रा को जीवंत रूप से प्रस्तुत करेंगी, जिसमें नारी युद्ध, प्रगतिशील शासन, और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को विशेष रूप से उजागर किया जाएगा। इस आयोजन की डिज़ाइन में शानदार पत्थर की दीवारें, मेहराबदार खिड़कियाँ और एक मध्यकालीन किले की प्रामाणिकता को दर्शाने वाले तत्व शामिल होंगे। सजावट गोंड कला से प्रेरित होगी, जो रानी दुर्गावती के सिंग्रामपुर क्षेत्र के गोंड समुदाय के साथ उनके गहरे संबंध को उजागर करेगी। खाद्य क्षेत्र को एक पारंपरिक गोंड गाँव के आँगन की तर्ज पर सजाया गया है, जहाँ मेहमान पेड़ों के नीचे बैठकर, हटा से लाए गए प्राचीन कांसे के बर्तनों में परोसा गया भोजन का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, मंत्रियों के लिए विशेष कार्यालय गोंड कला और भित्ति चित्रों से प्रेरित होकर बनाए जा रहे हैं, जो कार्य-क्षमता और सांस्कृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करेंगे। सिंग्रामपुर के भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों का स्वागत स्थानीय जनजातीय सांस्कृतिक टीम द्वारा पारंपरिक शैली में किया जाएगा, जो क्षेत्र की अनोखी परंपराओं और जीवंत आत्मा को उजागर करेगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने योगी के शिक्षा मॉडल की जमकर तारीफ की, कहा- हिमाचल प्रदेश भी अपनाएगा योगी का शिक्षा मॉडल

शिमला हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल को अपनाएगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश का दौरा करके लौटे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है। शिक्षा मंत्री ने की योगी शिक्षा मॉडल की तारीफ शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैंने व मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल सहित अधिकारियों के टीम के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनाए जा रहे शिक्षा के उच्च मानकों को समझा और चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों पर आदान-प्रदान पर सहमति बनी है। रिज पर स्थित गेयटी थियेटर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में स्कूली स्तर पर बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने की ओर कदम बढ़ाया है। ताकि शिक्षा प्राप्त करने के बाद बच्चे सीधे रोजगार से जुड़ सकें। ‘रोजगारपरक शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन’ इसके लिए स्कूली बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पहली कक्षा से अंग्रेजी की शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त स्कूली स्तर पर बच्चों को देश-विदेश में रोजगार संबंधित अवसरों से अवगत करवाया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने की घोषणा, अगले हफ्ते भारत आएंगे राष्ट्रपति मुइज्जू, मालदीव के तेवर नरम

नई दिल्ली मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अगले सप्ताह भारत दौरा करेंगे। वह सात से दस अक्टूबर तक राजकीय यात्रा करेंगे। यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यह घोषणा की। जून में भारत आए थे मुइज्जू मुइज्जू गत जून में भी भारत आए थे। उस समय वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। जायसवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि मालदीव के राष्ट्रपति की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग को और गति मिलेगी। दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। मालदीव के राष्ट्रपति का शेड्यूल भारत यात्रा के दौरान मुइज्जू मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। उधर, मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, मुइज्जू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आमंत्रण पर भारत दौरा करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। बता दें कि मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गए थे। हालांकि अब मुइज्जू सरकार के रुख में नरमी आ गई है।

धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए अब 14 अक्टूबर तक कराया जा सकेगा पंजीयन

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए पंजीयन की अवधि बढ़ाकर अब 14 अक्टूबर तक कर दी गई है। पहले यह अवधि 4 अक्टूबर तक थी, जिसे किसानों की सुविधा के लिए और बढ़ाया गया है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में किसानों के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं और कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर किसान को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिले और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि तिथि बढ़ने से अधिक से अधिक किसान पंजीयन करवा सकेंगे और समर्थन मूल्य का लाभ उठा सकेंगे।  

सीवरेज परियोजना से शाजापुर में शत-प्रतिशत घरों को जोड़ा गया

भोपाल प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए चयनित नगरीय निकायों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग विश्व बैंक की मदद से सीवरेज सिस्टम विकसित कर रहा है। शाजापुर में सीवरेज कनेक्शन के लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। यहाँ 13 हजार 260 घरों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। प्रदेश के शाजापुर जिले की दो छात्राओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता की नई मिसाल पेश की है। सीएम राइज स्कूल शाजापुर की सोनाक्षी और साक्षी सूर्यवंशी ने भोपाल में हुई राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेकर साबित किया कि उम्र महज एक संख्या है, जब बात समाज और पर्यावरण की बेहतरी के लिए कुछ कर दिखाने की हो, तो च्चे भी इस अहम मुद्दे में पीछे नहीं हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनकी प्रस्तुति का विषय था ‘‘स्मार्ट सीवेज फ़ॉर सिविलाइज़्ड सोसाइटी‘ एक ऐसा मुद्दा, जो सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ा है। दोनों छात्राओं ने न सिर्फ नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवपलमेंट कम्पनी द्वारा निर्मित सीवेज प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि इसे एक बड़े सामाजिक मुद्दे के रूप में समाज के सामने प्रस्तुत किया। शाजापुर की सीवरेज परियोजना विश्व बैंक के सहयोग से संचालित है। यह परियोजना शहर के नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। नागरिकों तक सीवरेज परियोजना का लाभ पहुँचाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास किया गया। नुक्कड़ नाटक, महिलाओं की बैठकें, स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार और घर-घर सम्पर्क के प्रयासों ने समाज को प्रेरित किया है। शाजापुर में उभर रही यह सोच दर्शाती है कि जब बच्चों को सही मार्गदर्शन और शिक्षा मिलती है, तो वे समाज में बड़े बदलावों की नींव रख सकते हैं। सोनाक्षी और साक्षी के प्रयासों को न केवल उनके स्कूल और समुदाय में सराहा जा रहा है, बल्कि विश्व बैंक और अन्य संस्थानों द्वारा भी इस पहल को समर्थन मिल रहा है।

खेल मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन इंटरनेशनल र्स्पोर्ट स्टेडियम का निरीक्षण

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नाथू बरखेड़ा में निर्माणाधीन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी समीक्षा की जा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय मापदण्ड के अनुसार कार्य प्रगतिरत है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में ओलम्पिक की मेजबानी भारत करता है, तो मध्यप्रदेश में कम से कम 3 खेल हों। इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में अगर कुछ परिवर्तन करना होगा अथवा फेसिलिटी को बढ़ाना होगा, तो उसका प्लॉन किया जा रहा है। जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक कर इस पर निर्णय लिया जायेगा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि दशहरे के बाद पुन: समीक्षा की जायेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को आपस में को-ऑर्डिनेशन करने के निर्देश दिये। साथ ही चेक-लिस्ट बनाकर कार्य करने की हिदायत दी। मंत्री श्री सारंग ने एथलेटिक्स स्टेडियम देखा और वहाँ पर बैठने, पार्किंग, सीवेज, लाइटिंग आदि का निरीक्षण कर कंस्ट्रक्शन डिटेल्स का प्रेजेंटेशन भी देखा। उन्होंने फेस-1 और फेस-2 में किये जाने वाले कार्यों का आंकलन किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि काम समय पर हो। मंत्री श्री सारंग ने हॉकी स्टेडियम की केपेसिटी भी जानी। प्रथम फेस में एथलेटिक्स ईस्ट-वेस्ट ट्रेक, ड्राइव-वे, ब्रॉडकास्ट कम्पाउण्ड, हॉकी स्टेडियम विथ रूफ, वॉटर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एथलेटिक्स एफओपी, हॉकी, प्रेक्टिस हॉकी फील्ड, वार्म अप ट्रेक और आउटडोर फील्ड पर काम चल रहा है। इसी प्रकार द्वितीय फेस में इंडोर स्टेडियम, मल्टीलेवल पार्किंग, एक्वेस्टिंग कम्‍पाउण्ड, ब्यायस-गर्ल्स हॉस्टल और फुटबाल फील्ड पर काम किया जायेगा। मंत्री श्री सारंग के साथ निरीक्षण के दौरान खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव, इंचार्ज अधिकारी सुश्री वाणी साहू सहित कांट्रेक्टर और इंजीनियर्स मौजूद थे।  

पीएम जन-मन योजना में 3 हजार 876 से अधिक जनजातीय घर हुए रोशन

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा “प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान” (पीएम जन-मन योजना) में कंपनी कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) की बहुलता वाले 9 जिलों में अब तक 3 हजार 876 घरों को रोशन किया गया है। कंपनी ने 2 अक्टूबर को इन्हीं 9 जिलों में 355 नये घरों को कनेक्शन देकर विद्युतीकृत किया है। इन 9 जिलों में ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन एवं भिण्ड शामिल हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पीएम जन-मन योजना में अब शेष 10 हजार 942 जनजातीय हितग्राहियों के घरों को दिसंबर 2024 तक विद्युतीकृत किया जाएगा। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख योजनाओं में शामिल है, जिस पर तीव्र गति से काम किया जा रहा है। योजना में पीवीटीजी बहुल गावों एवं मजरों-टोलों को भी ऊर्जीकृत किया जा रहा है। कंपनी के अंतर्गत ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन एवं भिण्ड जिले में कुल मिलाकर 1158 गावों एवं मजरों-टोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है। इस योजना से एक ओर जहां इन जनजातीय परिवारों के बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ ही घरेलू कामकाज और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीने के पानी, सड़क, बिजली और मूलभूत सुविधाएं मिलने से उनके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार दिखाई दे रहा है।

सड़क और रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने से आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल   उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। गोपद नदी पुल के शुभारंभ से आवागमन सुगम होगा, समय की बचत होगी तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विन्ध्य के जिले आर्थिक क्षेत्र में गहरा जुड़ाव रखते हैं तथा एक-दूसरे के पूरक के रूप में कार्य करते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में रोड एवं रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। सिंगरौली से प्रचुर मात्रा में फ्लाई ऐश का परिवहन रीवा तथा सतना की सीमेंट फैक्ट्री में होता है। इस पुल के निर्माण से अब आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इससे पहले श्री शुक्ल ने विधिवत पुल का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के 4 लेन का निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही रीवा-सीधी के बीच भी 4 लेन सड़क का कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिससे झांसी से रांची तक निर्बाध 4-लेन कनेक्टिविटी होगी जो क्षेत्र के विकास में सहायक होगी। उन्होने कहा कि रीवा-सीधी-सिंगरौली रेल लाइन की भी नियमित समीक्षा की जा रही है। जून 2025 तक सीधी तक रेल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित है और कार्य योजना अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। विन्ध्य क्षेत्र प्राकृतिक रूप से समृद्ध है तथा यहां प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में 23 अक्टूबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव रीवा में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के कई प्रमुख कंपनियों द्वारा सहभागिता की जायेगी। इस कॉनक्लेव से विन्ध्य क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति आयेगी तथा विकास को गति मिलेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह, विधायक देवसर श्री राजेंद्र मेश्राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की समिति ने राज्य की महिला जन-प्रतिनिधियों से की चर्चा

भोपाल   संचालक सह आयुक्त, पंचायतराज संचालनालय, श्री मनोज पुष्प ने बताया कि भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय की समिति ने म.प्र. का 2 दिवसीय दौरा किया है। समिति ने नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी भोपाल में 3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित प्रॉक्सी रिप्रेजेंटेशन संवाद कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों से रू-ब-रू चर्चा की। समिति ने महिला सशक्तिकरण के लिए जारी कार्यक्रमों के अलावा संवैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। दो दिवसीय संवाद में प्रदेश की महिला जनप्रतिनिधियों ने खुलकर अपने विचार रखें। उन्होंने महिलाओं की बेहतरी के लिये आवश्यक सुझाव भी दिये। कार्यक्रम के अंत में संचालक, महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान (एमजीएसआईआरडी) जबलपुर ने सभी का आभार व्यक्त किया। पंचायती राज व्यवस्था में महिला प्रतिनिधियों के प्रतिनिधित्व एवं सशक्तिकरण के प्रयासों को मैदानी स्तर पर जानने के लिए उच्चतम न्यायालय के सुझावों के अनुरूप भारत सरकार द्वारा पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सचिव, भारत सरकार, पंचायती राज श्री सुशील कुमार सहित 10 सदस्य शामिल है। समिति के सदस्य संयोजक के रूप में संयुक्त सचिव, भारत सरकार, पंचायती राज सुश्री ममता वर्मा कार्य कर रही है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 के अंतर्गत पंचायतीराज व्यवस्था की स्थापना में प्रावधान किये गये है। 73वें संविधान 1993 के माध्यम से मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई। पंचायतों में देश की आधी आबादी अर्थात महिला प्रवर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए मध्यप्रदेश में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। सरकार महिलाओं को राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है और इसमे सफलता भी मिल रही है। प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाओं ने विगत वर्ष संपन्न हुए पंचायत निर्वाचनों में भाग लेकर व निर्वाचित होकर सफलता का परचम लहराया है। समिति ने चर्चा कर अनुभव जाने एवं मांगे सुझाव समिति द्वारा राज्य के विभिन्न वर्गों की विभिन्न स्तरों पर निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में रूबरू चर्चा कर सुझाव मांगे गये, उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली गई। महिला जनप्रतिनिधि हुई शामिल इस कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली सुश्री सोनम सिंह, विदिशा की सरपंच सुश्री वर्षा राजपूत, खरगौन की सरपंच श्रीमती मीना वर्मा, राजगढ सरपंच श्रीमती सुविता भिलाला, अध्यक्ष जिला पंचायत इंदौर वक्सवाहा से सरपंच श्रीमती ललिता यादव सहित विभिन्न जिलो से महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम), म.प्र. जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), संयुक्त राष्ट्र महिला संघ (यूएनएफपीए), ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (टीआरआई) आदि विभिन्न विभागों की महिला प्रतिनिधि भी उपस्थित हुई और अपना पक्ष रखा। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से महिला मामलों की विशेषज्ञ प्रोफेसर सुश्री रूचि घोष तथा महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान (एमजीएसआईआरडी) जबलपुर से महिला मामलों की जानकार सुश्री वंदना तिवारी से भी अपने सुझाव प्रस्तुत किये। समिति ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा भी किया म.प्र. भ्रमण पर आई समिति ने भोपाल जिले के विकासखंड फंदा की ग्राम पंचायत फंदा कलां का जमीनी दौरा भी किया। उन्होंने वहां की महिला सरपंच वर्षा कुंवर सोलंकी सहित विभिन्न महिला पंचो, स्व सहायता समूह की सदस्यों, पटवारी, आंगनबाडी वर्कर, एएनएम आदि लाईन डिपार्टमेंटो के कर्मचारियों से भी बात कर प्रॉक्सी रिप्रेजेंटेशन दूर करने के सुझाव मांगे, साथ ही पंचायत की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।  

धार्मिक स्वतंत्रता में गिरावट, भारत के ख‍िलाफ दुष्‍प्रचार है अमेरिकी सरकार के एक आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी सरकार के एक आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में देश में धार्मिक स्वतंत्रता में गिरावट की बात कही गई है। रिपोर्ट में वरिष्ठ नीति विश्लेषक सेमा हसन ने लिखा है कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर हिंसक हमले होते हैं। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। मीडिया से बात करते हुए नकवी ने इसे बैशिंग ब्रिगेड (भारत को कोसने वाले लोग) का काम बताया है। उन्होंने कहा, “बैशिंग ब्रिगेड समय-समय पर हमारे देश के अल्पसंख्यकों और मानवाधिकारों के बारे में नकली और मनगढ़ंत रिपोर्ट पेश करती है। ये रिपोर्ट जमीनी हकीकत से काफी दूर होती हैं और अधिकतर काल्पनिक होती हैं। पिछले एक दशक में, हर छह महीने या साल के अंतराल पर इसी तरह की रिपोर्ट सामने आती रही हैं। चाहे भारत बैशिंग ब्रिगेड के सदस्य हों या कोई और, ये लोग भारत के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार में लगे रहते हैं। उनकी समस्‍या यह है क‍ि वे इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि वैश्विक संकटों के बीच भारत स्थिरता के साथ कैसे आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा, “भारत की नेतृत्व क्षमता के साथ देश सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को मजबूती से कैसे विकसित कर रहा है, ये सब चीज़ें उन्हें हजम नहीं हो रही हैं। इसलिए वे पूरी दुनिया में भारत की छवि को खराब करने के लिए षड्यंत्र और साजिश करते रहते हैं। लेकिन यह भी सच है कि उनकी हर साजिश समय-समय पर बेनकाब होती रही है।” प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत पर खुशी जताते हुए नकवी ने कहा, “यह इंटर्नशिप योजना गेमचेंजर है। यह योजना देश में रोजगार के अवसरों को दिन दूना, रात चौगुना बढ़ाएगी। साथ ही यह योजना नौजवानों में विश्वास भी पैदा करेगी।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 का चौथा दिन

भोपाल   वन विहार स्थित विहार वीथिका में 4 अक्टूबर को प्रात: 9:30 से 11.30 बजे तक “वन्य-जीव गलियारे वन्य-जीव-मानव द्वंद को कम करने एवं जैव विविधता को बढावा देने में प्रभावी है’’ विषय पर महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता डब्लू.डब्लू.एफ. के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दोपहर 12 बजे से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये “कथा वाचन’’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डब्लू.डब्लू.एफ. की संचालक श्रीमती संगीता सक्सेना एवं श्री अजय मिश्रा उपस्थित रहे। 5 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम 5 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया जायेगा एवं प्रातः 10 बजे से 11.30 बजे तक वन विहार स्थित विहार वीथिका में “वन्य-जीव’ थीम पर विद्यालयीन/महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रातः 11 से दोपहर 1.30 बजे तक “वन्य-जीवन के लिये जलवायु परिवर्तन, रहवास की कमी से ज्यादा बड़ा खतरा है’’ विषय पर विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से शिक्षक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक विद्यालयीन/महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये “वन्य-जीव’’ विषय पर पॉम पेंटिंग प्रतियोगिता होगी।  

महिला सुरक्षा पर दस दिवसीय विशेष सर्वव्यापी जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में संचलित किया जा रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा शाखा द्वारा समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष रूप से पुरूषों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में तीन अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक सहयोग, सम्मान और समानता की थीम पर सर्वव्यापी जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में संचलित किया जा रहा है। अभियान में नुक्कड़ नाटक, प्रश्नावली, लघु फिल्म, पोस्टर्स और जनजागरूकता रैली आयोजित की जा रही है। इसमें सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक स्टॉफ, स्वंयसेवी संस्थाओं सहित शासकीय विभागों का सहयोग लिया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान मानसिक स्वच्छता हेतु दस दिवसीय अनूठा अभियान है। इसमें सभी वर्ग युवा वर्ग उत्साह से भाग ले रहे हैं।      अभियान का उद्देश्य इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैगिंक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना, महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना, समय-समय पर बालकों के क्रियाकलापों का आकलन किया जाकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना, प्रारंभिक अवस्था से ही प्रत्येक महिला के प्रति सम्मान एवं आदर का दृष्टिकोण रखने हेतु प्रोत्साहित किया जाना, युवा वर्ग को महिला अधिकारों के प्रति अवगत कराया जाकर महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता एवं उनके विचारों के प्रति सम्मानजनक भाव रखने की शिक्षा दी जाना तथा वर्तमान में तकनीकों के माध्यम से समाज में जो अश्लीलता व्याप्त है उनसे दूर किया जाकर शिक्षा/संस्कारों पर जोर दिया जाना है। आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां अभियान के दौरान इन दस दिनों में पूरे प्रदेश में वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक, स्लोगन, समूह चर्चा, लघुफिल्मों का प्रदर्शन एवं मैराथन दौड़ का आयोजन। जिले के प्रमुख स्थानों जैसे- रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, पर्यटन स्थल, तहसील कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, शापिंग मॉल आदि स्थानों पर अभिमन्यु शुभंकर के कट-आउट का सेल्फी प्वाइंट लगाए गयें है। अभिमन्यु वैज, अभिमन्यु स्टीकर विभिन्न प्रतिभागियों को प्रदान किये जाएगें। टिवट्टर हैंडल, व्हाटसअप ग्रुप आदि में लघु फिल्म एवं पोस्टरों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। अभियान के दौरान समाज की धारा से वंचित समुदाय के ऐसे व्यक्ति जो समुदाय की रीति से अलग कार्य कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर द्वारा ऐसे लोगों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। महिला अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभाने वालों को एवं ऐसी महिलाएं जिन्होने पुरूषों द्वारा किए जाने वाले कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाई हो, को भी सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे। साथ ही  महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रहे पुरुषों (पीड़िता पुनर्वास के क्षेत्र में, पीड़िता से विवाह करने आदि) को सम्मानित किया जायेगा। महिला सुरक्षा शाखा द्वारा निर्मित लघु फिल्मों का होगा प्रर्दशन महिला सुरक्षा शाखा पीएचक्यू भोपाल द्वारा समाज में गिरते हुए पारिवारिक मूल्यों तथा संस्कारों के प्रति जागृत करने के लिए तीन लघु फिल्मों का निर्माण कर विभिन्न प्लेटफार्मो पर उनका प्रर्दशन सुनिचित किया जा रहा है ताकि लोग महिलाओं/ बालिकाओं के प्रति अपनी संस्कृति के अनुरूप गरिमामय आचरण करें। इन विभागों की रहेगी मुख्य भूमिका इस अभियान के कुशल क्रियान्वयन में पुलिस विभाग के साथ-साथ स्कूल एवं उच्च शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग, परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं गैर सरकारी संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet