LATEST NEWS

रानी दुर्गावती के सम्मान में मंत्रि-परिषद की बैठक सिंग्रामपुर में की जा रही है

सिंग्रामपुर के लिये 5 अक्टूबर का दिन होगा अभूतपूर्व :मुख्यमंत्री डॉ. यादव रानी दुर्गावती के सिंहासन कक्ष से प्रेरित पहली ओपन-एयर कैबिनेट रानी दुर्गावती के सम्मान में मंत्रि-परिषद की बैठक सिंग्रामपुर में की जा रही है भोपाल राज्य शासन ने मातृ शक्ति को पूर्ण सम्मान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, सुशासन, साहस जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के लिये योगदान देने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की स्मृति में विविध प्रयास किए जा रहे हैं। पहले इन्दौर में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह पूर्व मनाई गई। अब दुर्गावती के सम्मान में मंत्रि-परिषद की बैठक दमोह के सिंग्रामपुर में उनकी जयंती पर की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पूरा मंत्रीमण्डल और उच्च प्रशासनिक अमला 5 अक्टूबर का दिन दमोह के सिंग्रामपुर में बितायेंगे। यहां कैबिनेट बैठक के साथ सभी मंत्रीगण विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।     सिंग्रामपुर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक।     प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण।     सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण।     प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में अनुदान राशि का अंतरण।     विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन।     ग्राम हरदुआ जामशा विकासखंड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान।     सिंगौरगढ़ किला, निदानकुण्ड जल प्रपात, प्राचीन दुर्गा माता मंदिर का भ्रमण।     कैबिनेट स्थल का डिजाईन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को करेगा प्रतिबिंबित रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में, सिंग्रामपुर में एक भव्य ओपन-एयर कैबिनेट बैठक होगी, जो रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिज़ाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें एक किला-नुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब कैबिनेट की बैठक एक खुले क्षेत्र (ओपन एरिया) में आयोजित की जा रही है, जो रानी दुर्गावती के समय की स्थापत्य कला से प्रेरित है। यहां की आर्किटेक्चरल छत और दीवारें रानी के जीवन की संपूर्ण यात्रा को जीवंत रूप से प्रस्तुत करेंगी, जिसमें नारी युद्ध, प्रगतिशील शासन, और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को विशेष रूप से उजागर किया जाएगा। इस आयोजन की डिज़ाइन में शानदार पत्थर की दीवारें, मेहराबदार खिड़कियाँ और एक मध्यकालीन किले की प्रामाणिकता को दर्शाने वाले तत्व शामिल होंगे। सजावट गोंड कला से प्रेरित होगी, जो रानी दुर्गावती के सिंग्रामपुर क्षेत्र के गोंड समुदाय के साथ उनके गहरे संबंध को उजागर करेगी। खाद्य क्षेत्र को एक पारंपरिक गोंड गाँव के आँगन की तर्ज पर सजाया गया है, जहाँ मेहमान पेड़ों के नीचे बैठकर, हटा से लाए गए प्राचीन कांसे के बर्तनों में परोसा गया भोजन का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, मंत्रियों के लिए विशेष कार्यालय गोंड कला और भित्ति चित्रों से प्रेरित होकर बनाए जा रहे हैं, जो कार्य-क्षमता और सांस्कृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करेंगे। सिंग्रामपुर के भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों का स्वागत स्थानीय जनजातीय सांस्कृतिक टीम द्वारा पारंपरिक शैली में किया जाएगा, जो क्षेत्र की अनोखी परंपराओं और जीवंत आत्मा को उजागर करेगा।  

Mohan Cabinet Meeting:दमोह के सिंग्रामपुर में ‘ओपन एरिया’ में मोहन कैबिनेट की बैठक

Cabinet Meeting: Mohan Cabinet meeting in ‘Open Area’ in Singrampur, Damoh दमोह ! वीरांगना रानी दुर्गावती के 500वें जन्म शताब्दी के मौके पर सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक सिंग्रामपुर में हो रही है. इस बैठक के साथ मध्य प्रदेश सरकार कई सौगातें भी दे रही है. इसमें सबसे ज्यादा इस बात पर फोकस किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे इलाकों के विकास के लिए भी बीजेपी सरकार आगे बढ़ रही है. मोहन यादव कैबिनेट की यह दूसरी बैठक हैं जो भोपाल से बाहर हो रही है. इससे पहले जबलपुर में कैबिनेट की बैठक हो चुकी है. अब इतिहास के पन्नों में दर्ज वीरांगना रानी दुर्गावती द्वारा स्थापित राजधानी सिंग्रामपुर में यह बैठक हो रही है. बैठक दोपहर एक बजे से शुरू हो चुकी है और इसके बाद दो बजे एक जनसभा आयोजित की जाएगी. इस मौके पर अक्टूबर महीने की लाड़ली बहन योजना की राशि भी लाभार्थियों के खाते में डाली जाएगी. सरकार की ओर से यह संदेश दिया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे शहरों तक भी सरकार विकास कर रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि एमपी कैबिनेट की यह पहली बैठक है जो ओपन एरिया में हो रही है. इस बैठक को लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य भी काफी उत्साहित थे. आज ही लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे पैसेमंत्री परिषद की बैठक में दमोह को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है. इसके अलावा सरकार की ओर से एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1,574 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जरिए 55 लाख लोगों के खातों में 332.31 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसी तरह 24 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 450 रुपये में गैस रिफिलिंग योजना के तहत 28 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

वृंदावन में मध्य प्रदेश सरकार के 11 मंदिर-परिसर, नगर निगम मथुरा में अवैध नामांतरण, कुछ तो गिरने की कगार पर

ग्वालियर  वृंदावन में मध्य प्रदेश सरकार के आधिपत्य वाले 11 मंदिरों की स्थिति खराब है। जर्जर हो चुके इन मंदिरों पर वर्षों से यहां रहने वाले लोगों ने कब्जा कर लिया है। वे किराया भी नाममात्र का दे रहे हैं। तीन मंदिरों से जुड़ी संपत्ति को हड़पने की मंशा से कुछ लोगों ने जून, 2024 में मथुरा नगर निगम से उनका नामांतरण भी करवा लिया। जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से नामांतरण को चुनौती दी गई है। इस पर सुनवाई जारी है। वृंदावन में मध्य प्रदेश सरकार के 11 मंदिर-परिसर हैं। इनमें रतलाम कुंज, सावंत बिहारी कांच मंदिर, श्रवण कुंज, सैलाना कुंज राधाकृष्ण मंदिर, प्रियावल्लभजी क्षीपी गली, दतिया नौहरा, हीरा मोहन सहित धर्मशाला जैसी कुल 11 संपत्तियां हैं। ढह सकते हैं मंदिर वृंदावन में मध्य प्रदेश सरकार के 11 मंदिर-परिसर हैं। इनमें रतलाम कुंज, सावंत बिहारी कांच मंदिर, श्रवण कुंज, सैलाना कुंज राधाकृष्ण मंदिर, प्रियावल्लभजी क्षीपी गली, दतिया नौहरा, हीरा मोहन सहित धर्मशाला जैसी कुल 11 संपत्तियां हैं। संकरी गलियों में स्थित इन मंदिरों को जीर्णोद्वार का इंतजार है। कुछ ऐसी स्थिति में भी पहुंच गए हैं कि कभी भी ढह सकते हैं। इन मंदिरों के पदेन प्रबंधक ग्वालियर संभाग के कमिश्नर हैं। जब राजाओं के मंदिर सरकार को दिए गए थे, तब ये मंदिर मध्य प्रदेश सरकार के आधिपत्य में आए थे। इन्हें ग्वालियर संभाग मुख्यालय के अधीन कर दिया गया। ग्वालियर संभाग के कमिश्नर के पास माफी एवं औकाफ के अंतर्गत आने वाली संपत्ति (देवस्थान व्यवस्था) की देखरेख करना और आवश्यक नियंत्रण रखना भी है। पहले ये मंदिर बिजावर स्टेट, दतिया स्टेट व अन्य कई राजपरिवारों के आधिपत्य में थे। मथुरा प्रशासन से निगरानी की अपेक्षा मंदिरों की देखरेख के लिए ग्वालियर के अधिकारियों ने मथुरा जिला प्रशासन को पूर्व में यह भी सुझाव दिया कि इन मंदिरों की बेहतर देखरेख हो, इसके लिए मथुरा जिले के जिम्मेदार अधिकारी को सदस्य बनाया जा सकता है। इसके अलावा वहां कॉरिडोर भी प्रस्तावित है, जिसमें इन मंदिरों के शामिल होने की संभावना है। मथुरा जिला प्रशासन इन मंदिरों को लेकर दूसरे स्थान पर जमीन दे सकता है। इन मंदिरों का किराया प्रति मंदिर दो सौ रुपये प्रतिमाह के लगभग है। इसे बढ़वाने के लिए मथुरा के जिलाधिकारी से भी ग्वालियर के अफसर मिले थे। नामांतरण करवा लिया मध्य प्रदेश सरकार के कुछ मंदिरों का गलत ढंग से नामांतरण करवा लिया गया है। इसे चुनौती दी गई है। इसके लिए हमारे कर्मचारी वृंदावन भेजे गए थे।– मनोज खत्री, कमिश्नर, ग्वालियर संभाग

एक मिनट में कैंसर होगा डिटेक्ट, IIT कानपुर ने 6 साल में तैयार किया डिवाइस

 कानपुर अब सिर्फ एक मिनट में ही पता चल जाएगा कैंसर है या नहीं. IIT कानपुर ने ऐसी कमाल की डिवाइस तैयार की है, जो 60 सेकेंड के अंदर ही रिपोर्ट देगी. यह डिवाइस केवल माउथ कैंसर (Mouth Cancer) का पता लगाने के लिए है. डिवाइस मुंह के अंदर की तस्वीर लेकर उसका एनालिसिस करेगी और तुरंत रिपोर्ट बता देगी. इस डिवाइस से यह भी पता चल जाएगा कि कैंसर किस स्टेज में है. इस डिवाइस को केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. जयंत कुमार सिंह की मदद से स्कैन जिनी कंपनी ने बनाया है. इसी साल दिसंबर तक यह मार्केट में आ सकती है. चलिए जानते हैं यह डिवाइस कितनी कारगर हो सकती है, इसकी कीमत कितनी होगी… 3 हजार लोगों का ट्रायल इस डिवाइस को प्रो. जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम ने 6 साल में तैयार किया है. यह पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे छोटे से बैग में रखकर कही में ले जा सकते हैं. कानपुर में कई जगहों पर कैंप लगाकर करीब 3 हजार लोगों पर इसका ट्रायल भी किया गया है. इस डिवाइस से 22 साल तक के युवाओं में कैंसर का पता चला है. टेस्टिंग में फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर, प्राइवेट जॉब करने वाले भी शामिल रहे. कैसे काम करती है डिवाइस प्रो. जयंत ने बताया कि डिवाइस की साइज एक टूथब्रेश जितनी है. इसमें हाई क्वालिटी कैमरा और LED लग है. इसे स्मार्टफोन, टैबलेट या आईपैड से भी कनेक्ट किया जा सकता है. कैमरा मुंह के अंदर की तस्वीर लेने के बाद डिटेल में रिपोर्ट मोबाइल पर भेज देगा. ये पावर बैकअप के साथ ट्रैकिंग के लिए हेल्थ हिस्ट्री जमा करती रहती है. इसका रिजल्ट 90% सटीकता वाला है और इसकी जांच में किसी तरह का दर्द भी नहीं होता है. डिवाइस को तैयार करने में लगे 6 साल केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर साइंटिस्ट प्रो. जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम को इस डिवाइस को बनाने में 6 साल लगे हैं. उन्होंने बताया कि यह डिवाइस पोर्टेबल है. इसे आप छोटे बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं. 3000 लोगों पर हुआ टेस्ट आईआईटी कानपुर ने मुंह के कैंसर की जांच के लिए शहर में कई जगहों पर कैंप लगाए. इसमें करीब 3000 लोगों पर परीक्षण किया गया. टेस्ट के दौरान 22 साल तक की उम्र के लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई है. शिविर में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे. उन्होंने कहा कि अगर मुंह के कैंसर का शुरुआती दौर में पता चल जाए तो इसे काफी हद तक रोका जा सकता है. स्मार्ट फोन से कनेक्ट है डिवाइस प्रो. जयंत कुमार सिंह ने बताया कि यह डिवाइस टूथब्रश के आकार का है. इसमें हाई क्वालिटी का कैमरा और एलईडी लगी है. इसे हम अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या आईपैड से कनेक्ट कर सकते हैं. मुंह के अंदर की फोटो लेने के बाद कैमरा आपके मोबाइल पर सारी रिपोर्ट दे देगा. डिवाइस पावर बैकअप के साथ ट्रैकिंग के लिए हेल्थ हिस्ट्री कलेक्ट करती है. यह डिवाइस 90 फीसदी सटीकता के साथ जांच करता है और इसके इस्तेमाल किसी तरह का दर्द नहीं होता. डिवाइस की कीमत प्रो. जयंत ने बताया कि इस डिवाइस की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच होगी. हालांकि, इसे अभी बाजार में उतारा नहीं गया है. इसमें इस्तेमाल होने वाले गैजेट दूसरे देश से खरीदने पड़ते हैं. इसलिए कीमत थोड़ी ज्यादा है. इस एक डिवाइस से पांच लाख मरीजों की जांच की जा सकती है और हम एक दिन में करीब 300 मरीजों की जांच कर सकते हैं. कैंसर का पता लगाने वाली डिवाइस की कीमत प्रो. जयंत ने बताया कि माउथ कैंसर का पता लगाने वाली इस डिवाइस की कीमत 1.5 लाख से लेकर 2 लाख रुपए तक होगी. इसमें लगने वाले कई सामान विदेशों से इंपोर्ट किए जाने हैं, इस वजह से इसकी कीमत ज्यादा है. एक डिवाइस से कम से कम 5 लाख लोगों की जांच की जा सकती है. एक दिन में करीब 300 लोगों का टेस्ट किया जा सकता है. इस डिवाइस के मार्केट में आने से मेडिकल सेक्टर में बड़ी क्रांति आ सकती है.

इस ट्रेन में थाली-कटोरी लेकर जाएं, मिलेगा भरपेट भोजन, नहीं लगते पैसे, 29 सालों से लगातार जारी …..

अमृतसर भारतीय रेलवे दुनिया की बेहतरीन सुविधाओं वाली रेल सेवा बनती जा रही है। रेलवे के सफर के दौरान लोगों को बहुत सारी सहूलियतें मिलती हैं। ट्रेन में बैठे-बैठे यात्रियों को भोजन मिलता है। रेलवे की इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन IRCTC ने अलग से साइट बनाई है। उस पर जाकर ट्रेन में बैठे-बैठे ऑनलाइन खाना मंगाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए पैसे देना होता है। लेकिन एक ट्रेन ऐसी, जिसमें फ्री में भरपेट भोजन मिलता है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में यात्रियों को लंगर सुविधा मुहैया कराई जाती है। अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस में 29 साल से यात्रियों को फ्री खाना खिलाया जा रहा है। इस ट्रेन में भोजन ले जाने की जरूरत नहीं रहती है। 2081 किमी के सफर में यात्रियों को लंगर दिया जाता है। सचखंड एक्सप्रेस में पैंट्री भी है। लेकिन यहां पर खाना नहीं बनता है। इसकी वजह ये है कि जिस समय नाश्ता मिलता है। उस समय स्टेशन पर लंगर लगता है। जिससे खाना बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। सचखंड एक्सप्रेस में 6 जगह मिलता है लंगर सचखंड एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को खाने की टेंशन नहीं रहती है। उन्हें फ्री में खाना मिलता है। बीते कई सालों से इस ट्रेन में यात्रियों को स्पेशल लंगर परोसी जाता है। सचखंड एक्सप्रेस 39 स्टेशनों पर रुकती है। इस दौरान 6 स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लंगर लगता है। ट्रेन भी उसी हिसाब से उन स्टेशनों पर रुकती है कि लोग आराम से लंगर लेकर खा सकें। नई दिल्ली और डबरा स्टेशन पर दोनों तरफ से सचखंड एक्सप्रेस में लंगर लगता है। जिसके लिए यात्री पहले ही तैयारी करके आते हैं। इस दौरान सभी यात्रियों के हाथ में अपने बर्तन होते हैं। कोई अमीर गरीब नहीं होता है। हर किसी को लंगर का इंतजार रहता है। जनरल से लेकर एसी कोच तक के यात्री अपने बर्तन लेकर स्टेशन पर आ जाते हैं। 29 साल से चल रहा है लंगर लंगर का मेनू रोज बदला जाता है। इसका खर्च गुरुद्वारों को मिलने वाले दान से निकलता है। आमतौर पर कढ़ी-चावल, छोले, दाल, खिचड़ी,की सब्जी, आलू-गोभी की सब्जी, साग-भाजी मिलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 सालों में एक भी दिन ऐसा नहीं हुआ जब यहां पर खाना ना खिलाया गया हो। ये ट्रेन अगर लेट भी होती है तो सेवादार इंतजार में खड़े रहते हैं। रोज करीब 2000 लोगों के लिए लंगर तैयार किया जाता है। क्या है इस ट्रेन का इतिहास? ट्रेन को नांदेड़ और अमृतसर के बीच चलाया जाता है। 1995 में ये ट्रेन हफ्ते में एक बार चलती थी। इसके बाद इसमें थोड़ा बदलाव करके हफ्ते में दो बार चलाया गया। 1997-1998 के दौरान ये हफ्ते में 5 दिन चलने लगी। 2007 से ये ट्रेन रोजाना चलाई जा रही है। इस ट्रेन में लंगर सभी को दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक, इस लंगर की शुरुआत सिख कारोबारियों ने की थी। जिसे बाद में गुरुद्वारे ने जारी रखा है। साथ बर्तन लेकर चलते हैं यात्री  ट्रेन के जनरल से लेकर एसी कोच तक में यात्री अपने साथ बर्तन लेकर चलते हैं. स्टेशनों पर बस बर्तन आगे किया, लंगर का प्रसाद मिल जाता है. दरअसल सचखंड एक्सप्रेस सिखों के दो सबसे बड़े धर्मस्थल अमृतसर के श्री हरमंदर साहिब और नांदेड़ (महाराष्ट्र) के श्री हजूर साहिब सचखंड को जोड़ती है. जिसकी वजह से सफर के रूट में पड़ने वाले छह स्टेशनों पर लंगर का प्रसाद सालों से परोसा जाता रहा है. कढ़ी-चावल, छोले, दाल, खिचड़ी,की सब्जी, आलू-गोभी की सब्जी, साग-भाजी मिलती हैं.   रोजाना 2000 लोगों के लिए बनता है लंगर  साल 1995 शुरू हुई इस ट्रेन को पहले हफ्ते में एक बार चलाया जाता था.बार में इसे बढ़ाकर हफ्ते में दो बार चलाया गया. साल 1997 में इसे हफ्ते में 5 बर और फिर इसे बढ़ाकर रोजाना कर दिया गया. इस लंगर की शुरुआत एक व्यापारी ने की थी, अब रोजाना 2000 लोगों के लिए लंगर बनता है. ट्रेन से सफर करने वाले लोग पहले से ही तैयारी करके रखते हैं. स्टेशन आने पर कुछ सेवादार ट्रेन में और कुछ स्टेशनों पर यात्रियों को लंगर का प्रसाद परोसते हैं. सालों से चली आ रही ये परंपरा आज भी जारी है. 

नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम: जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल जबलपुर में रेडक्रॉस सोसायटी की पहल

De-addiction awareness program: An initiative of Red Cross Society in Central Jail Jabalpur under the guidance of Jail Superintendent Akhilesh Tomar जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर जी के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, केन्द्रीय जेल जबलपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैदियों के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें पुनर्वास की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने नशा मुक्ति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और इससे जुड़ी सामाजिक, शारीरिक और मानसिक समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, कैदियों को नशे से मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रेरणादायक कहानियाँ और अनुभव साझा किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि पं. राममूर्ति मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी के द्वारा बंदी एवं नशा पीड़ितों को नशा मुक्त रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही राकेश बारी जी के द्वारा सभी को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बतलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र चौबे ने नशे होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी व सुश्री समृद्धि बघेल ने नशे से होने वाले मानसिक नुकसान के बारे में बतलाया कि नशा पीड़ित की किस प्रकार से मानसिकता खराब हो जाती है और वह अपना बुरा कर बैठता है। कार्यक्रम में उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश के द्वारा नशे से होने वाले अपराध के विषय में जानकारी दी कि अधिकतर अपराध नशे के कारण ही होते हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन मनोवैज्ञानिक तेजसिंह ठाकुर के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सहायक जेल अधीक्षक हिमांशु तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीतेश लखेरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा, “नशा एक सामाजिक बुराई है, और इससे केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज का भी नुकसान होता है। हमें मिलकर इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रयास करने होंगे।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जेल प्रशासन न केवल कैदियों को सुरक्षित रखने का काम करता है, बल्कि उनके पुनर्वास और सुधार की दिशा में भी काम करता है, ताकि वे एक बेहतर जीवन जी सकें। कार्यक्रम में कई कैदियों ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए, और इस पहल के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्हें यह महसूस हुआ कि नशे की लत से छुटकारा पाकर वे एक नया और स्वस्थ जीवन शुरू कर सकते हैं। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कैदियों को नशा छोड़ने के लिए परामर्श और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह कार्यक्रम जेल प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त प्रयासों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस तरह के कार्यक्रमों से कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी खबर : संजय जोशी हो सकते हैं “राष्ट्रीय अध्यक्ष”

Big news regarding the post of National President of BJP: Sanjay Joshi may become the “National President” भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय जोशी अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते है। नई दिल्ली ! सूत्रों के मुताबिक संजय जोशी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ पार्टी पार्टी के मंत्रियों से मिलना-जुलना शुरू हो गया है। भाजपा की वर्तमान राजनीति में यह नाम निश्चित ही चौंकाने वाला है। ऐसा नहीं है कि जोशी इस पद के योग्य नहीं है, उनकी गिनती कुशल संगठकों में होती हैं। यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि वर्तमान भाजपा में जिन नेताओं का दबदबा है, जोशी की उनके साथ बिलकुल भी पटरी नहीं बैठती। दरअसल, जगत प्रकाश नड्‍डा का भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो चुका है। वे एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। पार्टी की एक व्यक्ति एक पद की नीति में भी फिट नहीं बैठते। ऐसे में अध्यक्ष के लिए नए नामों की चर्चा है। इन्हीं में एक नाम संजय जोशी का भी है। जोशी के बारे में कभी उनके सहयोगी रहे गोरधन झड़ाफिया ने कहा था- ‘अपार क्षमता वाले एक मूक कार्यकर्ता हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हैं’। भाजपा को बहुत अच्छे से समझते हैं जोशी : मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री वाले 62 वर्षीय संजय जोशी भाजपा के ‘मैकेनिज्म’ को भी बखूबी समझते हैं। वे संघ के पूर्वकालिक प्रचारक हैं। 1989-90 में संजय जोशी को आरएसएस ने संगठन को मजबूत करने के लिए गुजरात भेजा था। उस समय उन्हें संगठन मंत्री का पद दिया गया था, जबकि नरेन्द्र मोदी संगठन मंत्री के रूप पहले से ही काम कर रहे थे। दोनों ने ही मिलकर पार्टी को मजबूत किया और 1995 में भाजपा ने पहली बार गुजरात में सरकार बनाई। दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं : गुजरात में 1998 में भाजपा एक बार फिर सत्ता में आई। कहा जाता है कि मोदी उस समय गुजरात आना चाहते थे, लेकिन जोशी के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसी के बाद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ गईं। केशुभाई फिर राज्य के सीएम बने। 2001 में राजनीतिक समीकरण बदले और मोदी की गुजरात में वापसी हुई और वे मुख्‍यमंत्री पद पर आसीन हो गए। कहा जाता है कि मोदी ने गुजरात लौटने के बाद संजय जोशी को दिल्ली रवाना करवा दिया। हालांकि उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। 2001 से 2005 के कार्यकाल में जोशी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने का काम किया। सीडी विवाद के बाद जोशी नैपथ्य में चले गए। संघ के करीब हैं जोशी : जोशी और मोदी के संबंधों की खटास किसी से भी छिपी नहीं है, लेकिन जोशी कई मौकों पर मोदी की तारीफ कर चुके हैं। नागपुर में जन्मे संजय जोशी संघ के काफी करीब हैं। वे पूर्णकालिक प्रचारक के तौर पर संघ में सक्रिय भी हैं। जेपी नड्‍डा के बयान कि भाजपा अब बड़ी हो गई है, उसे संघ की जरूरत नहीं है, इस बयान को लेकर संघ में नाराजगी है। संघ भी चाहता है कि अध्यक्ष पद पर संघ के प्रति समर्पित कोई व्यक्ति बैठे। यदि जोशी इस पद पर बैठते हैं तो संघ सरकार पर भी शिकंजा कस पाएगा। संजय जोशी वास्तव में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो यह भारतीय जनता पार्टी के भविष्य के लिए बेहद सुनहरा अवसर होगा आदरणीय संजय जोशी जी एक कर्मठ कर्मनिष्ठ भाव से कार्य करने वाले स्वयंमेव है और राष्ट्रीयता का भाव कूट कूट कर भरा हुआ है वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी आयातित कार्यकताओं के बदौलत जो साम्राज्य खड़ा करने कि कोशिश कि है वह बेवजह किया गया है इसके कोई कारण नहीं है बल्कि बिना सोचे-समझे बिना विचार किए निर्णय का परिणाम है कि आज कांग्रेस मय भारतीय जनता पार्टी बनकर रह गया है इससे हम जैसे कार्यकताओं को काफी धक्का लगा और घर बैठ गया और ऐसे हजारों हजार कि संख्या में कार्यकर्ता घर बैठ गए क्योंकि आयातित कार्यकताओं कि वजह से स्वत ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया या वह आत्म सम्मान से समझौता नहीं किया वर्तमान परिस्थितियों में एक कर्मनिष्ठ भाव वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष कि जरूरत है और यह जरुरत संभवतः संजय जोशी जी पुरा करने कि दक्षता रखते हैं!!

जुआ खेलते, अवैध शराब के साथ धराए आरोपी ।

The accused were caught gambling and with illegal liquor. हरिप्रसाद गोहेआमला । (तोरनवाड़ा, खानपुर ) । जिला पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर आमला पुलिस इन दिनों थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध मुहिम चला आरोपियों के विरुद्ध धर पकड़ कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है ।अभियान अंतर्गत दिनांक 04/10/2024 को 04 लोगों को अवैध शराब के साथ एवं 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है । पुलिस की कार्यवाही से अवैध गतिविधि संचालित करने वालों में हड़कंप है । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया द्वारा जिले मे अबैधानिक गतिविधियो के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान आमला पुलिस द्वारा दिनाँक 04/10/24 को कुल 04 लोगो को अबैध शराब के साथ गिरफ्तार किया एवं 04 व्यक्तियो को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया । दिनाँक 04/10/2024 को आमला पुलिस द्वारा आयुष पिता देवीराम गंगारे निवासी खानापुर आमला, सुदामा पिता गुरूदयाल ठाकरे को कुल 06 पेटी देशी शराब मात्रा 54 लीटर कीमत 21000 रू के साथ मुखवीर की सूचना पर से खानापुर रोड से गिरफ्तार किया गया एवं 01 टीव्हीएस स्टार सिटी मो.सा. जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नही है को भी जप्त किया गया। तथा आरोपीयो के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । साथ ही दिनाँक 04/10/24 को ही मुखवीर की सूचना पर राहुल बछले पिता लखन बछले निवासी ग्राम तोरनवाडा, कमलेश पिता भूरा जी नारे निवासी देवगाँव को सोसायटी के सामने तोरनवाडा से विकृय के लिये ले जाने हेतु झाडियो की ओढ मे रखी गई कुल 05 प्लास्टिक के केन मे भरी हुई 70 लीटर कच्ची शराब कीमती करीब 7000 रू की जप्त की गई तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी राहुल बचले के मोबाईल मे धनराशि के लेन देन के संदिग्ध प्रतीत होने वाली प्रविष्ठिया मिलने पर मोबाईल भी जाँच हेतु जप्त किया गया है । इसके साथ ही आमला पुलिस द्वारा कुल 04 व्यक्तियो रोशन पिता नवी मोहम्मद , राहुल पिता दिनेश चांदसुरे , संजू पिता रघुवीर कामडे , रमन पिता दशरू गंगारे को अबैध रूप से ताशपत्तो से जुआ खेलते हुये दैय्यत बाबा चबुतरे के पास आमला से गिरफ्तार कर 2560 रू जप्त किये गये है एवं आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत प्रकऱण पंजीबद्ध किया गया है ।उक्त कार्यवाही मे थाना आमला स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

बाघों के संरक्षण में राजधानी की सड़कों पर टाइगर टॉक शो

Tiger Talk Show on the streets of the capital for the protection of tigers भोपाल। वन मंडल भोपाल की ओर से बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को राजधानी की सड़कों पर टाइगर वॉक शो का आयोजन किया गया। इसमें में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, एनएसएस , एनसीसी के कैडेट विभिन्न एनजीओ के सदस्य, महिला एवं पुरुष लगभग 2000 प्रतिभागि हर्ष उल्लास के हिस्सा लिया। टाइगर वॉक की शुरुआत टीटी नगर स्टेडियम से हुई। इसका समापन मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल में हुआ।टाइगर वॉक में वन एवं प्रचार वाहनों लाउडस्पीकर बाघ से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन करते हुए स्लोगन प्रचार पट्टिका तथा नृत्य कलाकारों के माध्यम से बाघ संरक्षण का संदेश दिया गया। भोपाल वन संरक्षक आलोक पाठक ने कहा कि वन्यप्राणी की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का समृद्ध प्रदेश है। हमारे देश का भोपाल एकमात्र ऐसा शहर है जहां बाघ एवं मानव शहरी आबादी में रहते हैं। यह मध्य प्रदेश एवं भोपाल शहर के लिए बहुत ही बड़े गर्व की बात है। मध्य प्रदेश वन विभाग के वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों का प्रतिफल है कि आज हमारा प्रदेश एवं भोपाल शहर बाघ के मामले में प्रथम स्थान पर है ।

राशिफल शनिवार 05 अक्टूबर 2024

मेष राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। किसी राजनेता से मिलना हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता होगी। लाभदायक परिणाम मिलेंगे। रोजगार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कन्या राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन में शान्ति रहेगी। तुला राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु खानपान में रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। आय के कुछ नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। मन में आलस्य के भाव सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

7 लाख 73 हजार 425 मतदाता कल करेंगे निर्भीकता से मतदान, चुनेगे अपनी सरकार, सभी तैयारियां पूरी

कुरुक्षेत्र जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी तैयारियां एवं प्रबंध कर लिए गए हैं, जिले में 43 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 37 पुरुष उम्मीदवार व 6 महिला उम्मीदवार व 7 लाख 73 हजार 425 मतदाता हैं, जिनमें से 4 लाख 591 पुरुष मतदाता व 3 लाख 72 हजार 820 महिला मतदाता हैं। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक दिव्यांग बूथ, एक-एक महिला संचालित बूथ, एक-एक यंग बूथ और एक-एक मॉडल पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 512 लोकेशन के तहत 810 बूथ स्टेशन तहत  बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 609 तथा शहरी क्षेत्र में 201 बूथ स्टेशन शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि 24 फ्लाईंग स्क्वायड टीम, 36 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 4 वीडियो सर्विलांस टीमें नियुक्त की गई हैं। मतदान वाले दिन 24 जोनल मैजिस्ट्रेट फील्ड में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसके साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया के तहत लगभग 5 हजार कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टिï से 30 कम्पनियां व 7 अर्धसैनिक बलों की टुकडिय़ां तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि 52 पैट्रोलिंग पार्टिंयां, 26 स्पैशल पैट्रोलिंग पार्टियोंं के साथ-साथ सभी एसएचओ व चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। अब की बार 102 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं,  लगभग 2 करोड़ रुपये के करीब के नशा पदार्थों, शराब व अन्य को जब्त करने का काम किया गया है, जिनमें एक करोड़ रुपए की ड्रग्स व अन्य नशीले पदार्थ, 1500 लीटर शराब के साथ-साथ कैश शामिल हैं। 13 ऐसे अपराधी जोकि बेल जंपर थे, उन्हें भी पकड़ा गया है। दो अवैध हथियार धारकों के हथियार जब्त किए गए हैं।  

उद्योग विभाग से संबंधित उच्च अधिकारियों को नए आदेश जारी किए गए, एक्शन मोड में नजर आई पंजाब सरकार

पंजाब पंजाब सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी बीच उद्योग विभाग से संबंधित उच्च अधिकारियों को नए आदेश जारी किए गए है।  पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने राज्य में उद्योगों के लिए अधिक आरामदायक, पारदर्शी और परेशानी मुक्त वातावरण बनाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। सेक्टर 17 स्थित उद्योग भवन में पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश पंजाब तथा उद्योग विभाग से संबंधित निगमों/बोर्डों के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान सौंद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करना उनका लक्ष्य है। सौंद ने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी अधिकारियों को लगन एवं ईमानदारी से सहयोग करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योगों से जुड़ी सरकारी योजनाओं, नीतियों और योजनाओं को निचले स्तर के उद्योगों तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। केंद्र और राज्य की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनके बारे में अधिकतर उद्योगपतियों को जानकारी नहीं है, इसलिए वे उनका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि कोई भी उद्योगपति एक क्लिक पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सके। इन्वेस्ट पंजाब वेबसाइट तक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की आसान पहुंच के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि दुनिया भर के उद्योगपति निवेश के लिए सर्वोत्तम स्थानों की तलाश करें तो पंजाब का नाम सबसे पहले आए। मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि उद्योग विभाग से संबंधित निगमों/बोर्डों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें एक-दूसरे के साथ और विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाना चाहिए। सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में नए और स्थापित उद्योगों के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है और इस उद्देश्य की पूर्ति तभी संभव है जब नौकरशाही अपना सार्थक योगदान देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग समर्थक माहौल तभी विकसित होगा जब प्रशासनिक बाधाएं कम होंगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पंजाब को सर्वोत्तम औद्योगिक राज्य बनाने के लिए समर्पित भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में काफी निवेश आ रहा है और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। 

व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई, तीन परिवार के 17 लोग हुए बीमार

गाजियाबाद नवरात्र के पहले दिन नंदग्राम में कूट्टू के आटे की पूरी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 17 लोग बीमार हो गए हैं। कुछ लोगों को मरियम तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बृहस्पतिवार देर शाम को व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई। पूरी खाने के तीन घंटे बाद सभी के पेट में दर्द होने लगा। उल्टी होने के बाद चक्कर आने लगे। पड़ोस के लोगों ने सभी सदस्यों को रात्रि में ही जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी मरीजों को उल्टी हो रही थी और चक्कर भी आ रहे थे। ईएमओ डाक्टर राजीव वर्मा ने सभी बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार किया। एक घंटे बाद हालत में सुधार होने के बाद सभी की अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई। शुक्रवार को बीमार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग को कर दी। बीमार लोगों का आरोप है कि आटे में मिलावट होने की पूरी आशंका है। इससे पहले भी जिले में कुट्टू के आटे की बनी पकोड़ी और पूरी खाने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। मुरादनगर में पिछले वर्ष एक्सपायरी डेट का कुट्टू का आटा जब्त किया गया था। लिए गए सैंपल भी जांच में फेल पाए गए थे।   चिकित्सक की परामर्श आटा पुराना नहीं हाेना चाहिए। फफूंदी नहीं लगी होनी चाहिए। कच्चा नहीं होना चाहिए। एक बार में कु्ट्टू के आटे की बनी खाद्य सामग्री कम सेवन करनी चाहिए। पानी का अधिक सेवन करना चाहिए। खाते ही कतई नहीं सोना चाहिए।

सात साल की अनसिया पिता मुस्तफा लोहावाला अपने घर के बाहर खेल रही थी, कुत्ते के हमले से हुई मौत

उज्जैन उज्जैन से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, उज्जैन में कुत्ते के हमले के कारण एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। ये घटना केटी गेट क्षेत्र की है। रहवासियों ने बताया कि सात साल की अनसिया पिता मुस्तफा लोहावाला अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक श्वान बच्ची के पीछे लपका। दौड़ने में बच्ची नीचे गिर कर बेहोश हो गई। बच्ची को तुरंत ही तेजनकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4 साल के बच्चे को भी कुत्ते ने दिखाया खूंखार रूप इससे पहले कानपुर के गोविंदनगर सीटीआई के पास एक गेस्ट हाउस के बाहर देर रात कुत्तों के हमले से चार वर्षीय बच्ची की जान चली गई थी, उसकी जान जाने के बाद नगर निगम अधिकारियों को कुत्तों को पकड़ने की याद आई। इसके बाद जब महापौर और नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे तो दादानगर सामानांतर पुल के पास खुले में मीट काटकर बेचने वालों को देखकर उनकी आंखें खुल गईं और सारा माजरा समझ में आ गया। कुत्तों को मांस खिलाकर बनाया गया ऐसा असल में दुकानदार कुत्तों को मांस खिलाते थे, जिससे वहां के आसपास के कुत्ते खूंखार हो चुके हैं। इसके बाद महापौर ने मांस की दुकानों को तुड़वाया। साथ ही कैटल कैचिंग दस्ते ने 70 से ज्यादा कुत्तों को पकड़ा भी है।

मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम मां और इस उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्रि पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबा देखने जाएं: रतलाम के काजी

रतलाम मध्य प्रदेश में नवरात्रि के मद्देनजर गरबे का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कई जिलों में गरबा को लेकर विवाद जारी है। गरबा आयोजकों ने इसको लेकर कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हिंदूवादी संगठन आधार कार्ड दिखाकर लोगों को प्रवेश दे रहे हैं। इस बीच रतलाम के काजी ने भी मुस्लिम समुदाय के लिए भी लिखित अपील की है। इसमे लिखा है कि तमाम रतलाम की मुस्लिम अवाम से पुरखुलूस गुजारिश है कि मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम मां और इस उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्रि पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबा देखने जाएं। वक्त और हालात को मद्देनजर रखते हुए अपने घरों में रहें। उन्होंने कहा कि मेलों में घूमना दीन-ए-इस्लाम में जायज नहीं। मुस्लिम समुदाय के लोगों से गरबा कार्यक्रम में न जाने की अपील करते हुए काजी ने पत्र में लिखा है, तमाम रतलाम की मुस्लिम अवाम से पुरखुलूस गुजारिश है कि मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम और इस उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्रि पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबा देखने जाएं। वक्त और हालात को मद्देनजर रखते हुए अपने घरो में रहें। ऐसे गैर दीनी मामलात से सख्ती से बचा जाएं। काजी का यह फरमान तेजी से वायरल हो गया है। रतलाम शहर काजी अहमद अली का कहना है कि मैं हमेशा हिंदू मुसलमान,सिख और ईसाई सब की बात करता हूं। हर त्यौहार हम मिलकर मनाते है,पर फिलहाल जिस प्रकार का माहौल चल रहा है उसको देखते हुए अपील की है।अभी कुछ लोग हमारे भी हैं और कुछ उनके भी हैं जो कुछ बोल देते हैं तो नुकसान होता है। जैसे की कहा जा रहा है कि गरबे में मुसलमान आएंगे, तो हम उनको मारेंगे।उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी गलत है। मैं इस तरह की सोच का व्यक्ति नहीं हूं। मैंने तय किया है कि मैं अपने लोगों को ही घर में बैठने के लिए कहूं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet