LATEST NEWS

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में लेनदेन को लेकर दो महिलाओं ने पीटा

रायगढ़. चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले उसने घरेलू काम के सिलेसिले में सविता गाईन नामक एक महिला से 10 हजार रुपय लिए थे। दो हजार रुपये वह दे चुकी है और बाकी पैसे धीरे-धीरे दे देगी, लेकिन सविता गाईन रुपये के लिए उसे धमकाती थी। पीड़िता ने बताया कि कल शाम तकरीबन सात बजे वह अपने घर में थी, तभी सविता गाइन और उसकी बहु पविती गाइन आई और एक राय होकर एक लाख रुपये की मांग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस बीच पीड़िता के द्वारा तीनों बच्चे बाहर गये हैं, उनके आने के बाद बकाया पैसा देने की बात कहने पर सविता गाईन और उसकी  बहु  पविती गाईन गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बाल खींचकर हाथ थप्पड़ से मारपीट शुरू कर दिया गया। जिससे गर्दन, सिर तथा बांये कंधे में चोट आने की बात कही गई है। बहरहाल पीड़िता की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 115 (2) 296, 3(5) 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा आगमन पर स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी पहुंचे। इस दौरान सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, डीआईजी श्री कमल लोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री गौरव राय एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

करंट से हाथियों की मौत पर जारी की है गाइड लाइन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वन विभाग का शपथ पत्र

बिलासपुर. हाथियों की बिजली करंट से हो रही मौत को लेकर दूसरी बार दायर की गई जनहित याचिका पर वन विभाग ने हाईकोर्ट में शपथपत्र दिया है। इसमें कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी अब भारत सरकार द्वारा हाथियों को बिजली करंट से बचाने के लिए कार्य करेगी। इसके लिए बिजली कंपनी ने निर्देश भी जारी किये हैं। सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने याचिका निराकृत करते हुए निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का शब्दतः और मूल भावना में पालन किया जाये। रायपुर के नितिन सिंघवी ने इस मुद्दे पर जनहित याचिका दायर की थी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की वर्ष 2016 की गाइडलाइंस के अनुसार हाथी जैसे वन्य प्राणियों को बिजली करंट से बचाने के लिए हाथी की सूंड जहां तक जा सकती है, उससे ऊंचाई तक विद्युत लाइन रखनी है। गौरतलब है कि पीछे के पांव पर खड़े होने पर और सूंड ऊपर उठाने पर एक व्यस्क हाथी की लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। विद्युत लाइन की ऊंचाई 20 फीट करने के साथ और भी कई कार्य गाइडलाइंस के अनुसार बिजली कंपनी हाथियों के मूवमेंट वाले वन क्षेत्र में विद्युत लाइन की ऊंचाई 20 फीट करने और विद्युत तारों को कवर्ड कंडक्टर में बदलने या अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए कार्य करेगी। कंपनी समय-समय पर झुकी हुई बिजली की लाइनों और बिजली के खंभों को ठीक करने के साथ 3 से 4 मीटर तक बारबेट वायर लगाएगी ताकि वन्य प्राणी सुरक्षित रहें। हाथी विचरण क्षेत्र में बिजली कंपनी जंगली जानवरों के शिकार के लिए फैलाए जाने वाले स्थान एवं फसलों और घरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए घेरे में करंट, अस्थाई पंप और अवैध विद्युत कनेक्शन की जांच करेगी। प्रोटेक्टेड एरिया अर्थात नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व, अभयारण्य, एलिफेंट कॉरिडोर में वन विभाग के साथ वर्ष में दो बार संयुक्त सर्वे किया जाएगा। अपर वन मुख्य सचिव एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की बैठक 26 जून 2024 को अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग, विद्युत वितरण कंपनी और वन विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि हाथियों को बिजली करंट से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। बैठक में निर्देश दिए गए कि ऊर्जा विभाग बिजली के 11 केवी, 33 केवी लाइन एवं एलटी लाइन के झुके हुए तारों को कसने का काम, तार की ऊंचाई बढ़ाने का काम तथा वन क्षेत्र, हाथी रहवास, हाथी विचरण क्षेत्र में भूमिगत बिजली की लाइन बिछाने अथवा इंसुलेटेड केबल लगाने का कार्य करेंगे। इसके बाद प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यप्राणी) द्वारा सितम्बर में ली गई बैठक में बिजली कंपनी ने बताया कि पंप कनेक्शन के लिए केबल कार्य लगाने का कार्य जारी है।

05 और 06 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राजधानी रायपुर में आगामी 05 और 06 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल होने का भारतीय सेना के ब्रिगेडियर श्री अमन आनंद और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आमंत्रण दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।

दबने से चालक की मौत और सात गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में बारूद से भरा वाहन पलटा

कोरबा. गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग कर वापस लौट रहा बारूद से भरा एक्सप्लोसिव वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद कई लोग वाहन में ही दबे हुए थे और चीख-पुकार मचा रहे थे, जिन्हें राहगीरों की मदद बाहर निकाला गया और अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए बारूद से ब्लाटिंग किया जाता है। वाहन में सवार होकर खदान में ब्लास्टिंग कर के वापस लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। बारूद खाली कर लौटते वक्त खदान में स्लाइड होने से ये घटना घटी है। वहीं, बारूद से भरा वाहन स्पेशल ब्लास्ट कंपनी का नाम है। मृतक गोरेलाल पटेल रलिया निवासी है, जो वाहन का चालक था। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि एसईसीएल ने मौत की सूचना दी है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में घटी है, इसकी जांच की जा रही है। कुछ घंटे पहले एसईसीएल के गेवरा खदान में एक डंपर 80 फिट नीचे में खदान में गिर गया था। चालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था, उसकी हालत बेहद गंभीर है और रेफर किया गया है। वहीं, एक दिन पहले ही ड्रिल मशीन के खोदाई के दौरान आग लग गई, जहां करोड़ों की मशीन जलकर खाक हो गया था। गेवरा एसईसीएल प्रबंधन ने फोन कर जानकारी दी कि घटना घटी है। वहीं, चालक की मौत हुई है। आगे की जानकारी ली जा रही है।

छात्राओं को बांटी साइकिलें, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के स्कूल पहुंचे विधायक किरण देव

जगदलपुर. जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 परिसर, हाई स्कूल पंडरीपानी, महारानी लक्ष्मीबाई परिसर, पनारापारा,केवरा मुंडा, भैरमगंज, जगतु माहरा विद्यालय परिसर (बस्तर हाई स्कूल), हाटकचौरा  में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने छात्राओं को 326 साइकिल वितरण की। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना। किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है, श्री देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में 41,पंडरीपानी 47 ,महारानी लक्ष्मी बाई 151 ,पनारापारा 13, भैरमगंज 09, जगतु माहरा (बस्तर हाई स्कूल )08, हाटकचौरा 28 ,केवरामुड़ां 27 साइकिल का वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ,जिला अध्यक्ष भाजपा रूप सिंह मंडावी , एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,आलोक अवस्थी ,नरसिह राव, विद्यासरण तिवारी ,पार्षद निर्मलपाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, कमलेश पाठक ,मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,राजेश श्रीवास्तव, आरेंद्र आर्य, योगेश ठाकुर , प्रकाश झा ,योगेश शुक्ला, राकेश तिवारी कमल पटवा, लक्ष्मण झा, गोविंद ईनाणी, डीईओ बलिराम बघेल, बीईओ मानसिंह  भारद्वाज, प्राचार्यगण  एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

इजरायल ने हिजबुल्लाह के मिसाइल प्रोजेक्ट चीफ महमूद यूसुफ अनीसी को बनाया निशाना

तेल अवीव इजरायल का लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हवाई और जमीनी कार्रवाई जारी है. इजरायली रक्षा बलों ने हिज्बुल्लाह की मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट के चीफ एक्सपर्ट महमूद यूसुफ अनीसी को मार गिराने का दावा किया है. इजरायली सेना ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर बेरूत में यह ऑपरेशन चलाया था. आईडीएफ के मुताबिक महमूद यूसुफ अनीसी के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में व्यापक अनुभव था. वह हिज्बुल्लाह के वेपन प्रोडक्शन चेन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति था. इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, ‘महमूद यूसुफ अनीसी ने 15 वर्षों से अधिक समय तक हिज्जबुल्लाह के लिए रणनीतिक हथियारों के विकास पर सक्रिय रूप से काम किया. वह टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हिज्जबुल्लाह के प्रमुख विशेषज्ञों में से एक बन गया और अपने अनुभव का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार निर्माण में करने लगा.’ इस बीच खबर है कि इजरायल ने हसन नसरल्लाह का उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन को भी निशाना बनाया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायल ने बेरूत में एक हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारी हाशिम सफीद्दीन  को निशाना बनाया, जिसे ईरान समर्थित मिलिशिया समूह का अगला चीफ माना जा रहा है. हालांकि, आईडीएफ या हिज्बुल्लाह की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.  रिपोर्ट के मुताबिक संभवतः सफीद्दीन एक बंकर में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा था, तभी गुरुवार आधी रात को इजरायल ने बेरूत पर भीषण हवाई हमले किए. इजरायल द्वारा नसरल्लाह को मारने के बाद से यह क्षेत्र में सबसे भारी बमबारी में से एक थी. समाचार आउटलेट एक्सियोस ने लेबनानी मीडिया के हवाले से कहा, ताजा इजरायली हमला नसरल्लाह की हत्या से कहीं बड़ा था. हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है. हाशिम सफीद्दीन हिज्बुल्लाह के राजनीतिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समूह की जिहाद परिषद का सदस्य है. जिहाद परिषद ही हिज्बुल्लाह के सैन्य अभियानों का प्रबंधन करता है. अमेरिका ने सफीद्दीन को 2017 में आतंकवादी घोषित किया था. हसन नसरल्लाह के ममेरे भाई हाशिम सफीद्दीन को आमतौर पर हिज्बुल्लाह में ‘नंबर दो’ माना जाता है, और उसके ईरानी शासन के साथ भी घनिष्ठ संबंध हैं.  

देश की युवा शक्ति भविष्य के भारत के ध्वजवाहक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश आत्मविश्वास के साथ निरंतर बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश की युवा शक्ति भविष्य के भारत के ध्वजवाहक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का 5वां वार्षिक दीक्षांत समारोह सम्पन्न भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। मात्र पाठ्यक्रम तक सीमित रहने वालों को शिक्षक कहा जा सकता है, परंतु जो विद्यार्थी के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देते हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक गुरु का संबोधन प्राप्त होता है। विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक वातावरण, सुविधा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं, इसलिये प्रदेश के विश्वविद्यालय के कुलपति को कुलगुरु का संबोधन प्रदान किया गया है, जो भारतीय परंपरा के अनुकूल है। शैक्षणिक संस्थाओं का उत्साह से भरपूर वातावरण और दीक्षांत समारोह की गरिमा विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास का संचार करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोठरीकलां जिला सीहोर में वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में महिला छात्रावास ब्लॉक-2 एवं पुरूष छात्रावास ब्लॉक-6 का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का प्लेसमेंट सुनिश्चित है। यहाँ भोपाल सहित अमरावती, वेल्लोर, तमिलनाडु के विश्वविद्यालय भारतीय युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के अनुरूप है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के जननायक प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में भारत की साख को स्थापित किया है। उनका स्वयं का नीर क्षीर जीवन देश को समर्पित है, वे एक-एक पल देश के विकास और जन-कल्याण के लिए सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री मोदी, अद्यतन तकनीक का उपयोग करते हुए देश की युवा पीढ़ी को वैश्विक मानकों के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम बनाने के लक्ष्य को समर्पित हैं। उनकी मंशा और भावना के अनुरूप वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज विदेशी विद्यार्थी भी हमारी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन के लिए आ रहे हैं। देश की युवा शक्ति भविष्य के भारत की ध्वज वाहक है। भारत में वैज्ञानिक सोच और ज्ञान परंपरा प्राचीन काल से ही पर्याप्त संपन्न रही है, इसके पर्याप्त उदाहरण हमारे प्राचीन ग्रंथो में मिलते हैं। कोविड काल की कठिन परिस्थितियों से संघर्ष में भारत ने अपनी सामर्थ्य और बौद्धिक क्षमता से संपूर्ण विश्व को परिचित कराया। जी-20, आसियान आदि सभी मंचों पर भारत ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था 2014 में विश्व में 11वें स्थान पर थी, जो अब चौथे स्थान पर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अगले 5 साल में भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों का आहृवान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही दीक्षा अर्थात सबको जोड़कर चलते हुए, अपने परिवार-समाज और देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए आगे बढ़े। यह सौभाग्य की बात है कि संस्थान में अध्यनरत देश के अलग-अलग भागों के विद्यार्थियों का मध्यप्रदेश से संबंध जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीष और शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंग वस्त्रम पहना कर स्वागत किया गया। उन्होंने एक पौधा भी लगाया। दीक्षांत समारोह के प्रारंभ में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की स्थापना, संचालित अकादमी गतिविधियों , विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विस्तार योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक सुदेश राय, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, वीआईटी. समूह के संस्थापक सह चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन तथा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के प्रेसिडेंट डॉ. रवि पी गांधी सहित वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

मंत्री सिंह सागर जिले के जालंधर गांव में स्कूल उन्नयन कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते है। इस वजह से शिक्षक का दायित्व चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिये दीर्घ कालीन योजना बनाकर क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश में विश्वस्तरीय सर्वसुविधायुक्त स्कूल के रूप में सीएम राईज और पीएमस्कूल प्रारंभ किये गये है। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह गुरूवार को सागर जिले के ग्राम जालंधर में स्कूल उन्नयन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने घोषणा कर बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से यहां पर हायर सेकण्डरी स्कूल की शुरूआत होगी। कार्यक्रम को सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वहां अपने क्षेत्र की शाला व्यवस्था पर लगातार नजर रखें। उन्होंने शालाओं में छात्रों और शिक्षकों के कड़े अनुशासन पर जोर दिया। मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को सुविधाजनक रूप से जोड़ने के लिये जल्द ही ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू की जा रही है।  

114 स्वास्थ्य कर्मियों एवं 11 अतिथि शिक्षकों की डीएमएफ से हुई नियुक्ति

रायपुर, कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों की उच्च शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग और उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के लिए डीएमएफ मद से सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों जिले के सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 114 स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय (पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर) के 11 अभ्यर्थियों को विद्यालयों में अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति की गई है। उक्त बातें कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित डीएमएफ मद से स्वास्थ्य कर्मियों के नियुक्ति पत्र अभ्यर्थियों को वितरित करते हुए उद्योग, वाणिज्य, व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कही। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिले में खनिज न्यास संस्थान की राशि का उपयोग पारदर्शीपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि का उपयोग खनन प्रभावित जिले के ही विकास कार्यों में सदुपयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. अर्पण भेलवा, डॉ. प्रिया तिर्की, डॉ. धनंजय जायसवाल, लैब टेक्निशियन श्री दीपक कश्यप, सुश्री गीता, फार्मासिस्ट सुब्रत शर्मा एवं ड्रेसर मुकेश कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के सुश्री आरती एवं सुश्री अनुसुईया को अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री देवांगन ने श्री राजकुमार चिकनीपाली, श्री वनवीरा, श्री अंजयारी बाई पतरापाली, विमलाबाई पतरापाली को वनाधिकार पत्रों का भी वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि जिले के विकास कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के अभ्यर्थियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर सहित आदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

खादी ग्रामोद्योग का वोकल फ़ॉर लोकल आयोजन भोपाल हॉट परिसर में

 भोपाल  राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती पर 02 अक्‍टूबर से पूरे भारतवर्ष के एक विशेष अभियान के रूप में “खादी महोत्‍सव” मनाया जा रहा है जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य खादी और ग्रामोद्योग उत्‍पादों और स्‍थानीय स्‍तर पर स्‍वदेव निर्मित उत्‍पादों “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देवा और “आत्‍मनिर्भर भारत” के विचार को आगे बढ़ाना है। इसी कड़ी में म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भोपाल हाट परिसर, भोपाल में दिनांक 27 सितंबर से 08 अक्‍टूबर, 2024 तक “खादी महोत्‍सव” का आयोजन किया जा रहा है। “खादी महोत्‍सव” में देश के विभिन्‍न राज्‍यों द्वारा उत्‍पादित खादी एवं ग्रामोद्योग सामग्री भोपाल वासियों को एक ही परिसर में उपलब्‍ध कराई जा रही है। उक्‍त आयोजन से एक ओर खादी तथा ग्रामोद्योग के क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों में कार्यरत कत्तिन, बुनकरों एवं अन्‍य कारीगरों को सतत् रोजगार उपलब्‍ध कराने में सहायता मिलेगा वहीं दूसरी ओर आम जनता को शुद्ध एवं स्‍वदेशी वस्‍त्र एवं ग्रामोद्योग उत्‍पाद प्राप्‍त होंगे।     दिलीप जायसवाल, राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा दिनांक 04 अक्‍टूबर को भोपाल हाट में आयोजित खादी उत्‍सव का भ्रमण/अवलोकन किया गया तथा मध्‍यप्रदेश के एवं अन्‍य प्रदेशों से पधारे कत्तिन-बुनकर, उत्‍पादकों द्वारा निर्मित स्‍वदेशी उत्‍पादों की सराहना की गई। उनके द्वारा स्‍थानीय नागरिकों से आव्‍हान किया गया कि “खादी महोत्‍सव” में आए हुए स्‍वदेशी उत्‍पादों का अधिक से अधिक मात्रा में क्रय करें इससे एक ओर आम जनता को शुद्ध एवं स्‍वदेशी उत्‍पाद प्राप्‍त हो सकेंगे वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचलों में कार्यरत इन उत्‍पादों के निर्माता जो कि समाज के निचले तबके से आते हैं की आय में भी वृद्धि हो सकेगी एवं प्रधानमंत्री एवं मुख्‍यमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्‍मनिर्भर भारत” के विचार को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।      खादी उत्‍सव में देश के विभिन्‍न राज्‍यों यथा-राजस्‍थान, बिहार, छत्‍तीसगढ़, पं. बंगाल, जम्‍मू कश्‍मीर पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तराखण्‍ड, महाराष्‍ट्र, उत्‍तरप्रदेश की खादी एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्र में कार्यरत राज्‍य एवं राष्‍ट्रीय स्‍तर की लगभग 75-80 खादी ग्रामोद्योग एवं हेडीक्राफ्टस की इकाईयों द्वारा भाग लिया जा रहा है जिसमें प्रदेश एवं अन्‍य राज्‍यों की मलबरी सिल्‍क एवं मसलिन खादी की साडिया एवं कपड़ा, शाल एवं सूट समस्‍त प्रकार के खादी वस्‍त्र के रेडीमेड गारमेंट्स, लेडीज कुर्ते एवं ग्रामोद्योग एवं हैण्‍डक्राफ्ट उत्‍पादों के माटीकला की सामग्री, जूट, बैतबांस, लकड़ी के फर्नीचर, चमड़े के बैग, बैल्‍ट, पर्स आदि एफएमजीसी उत्‍पाद एवं अगरबत्‍ती, शेम्‍पू, सेनेटाईजर, विंध्‍या वेली के शुद्ध एवं प्राकृतिक मसाले, शहद, अचार, पापड़, आटा, बेसन, दलिया इत्‍यादि विविध सामग्रियां उपलब्‍ध है। खादी उत्‍सव में मध्‍यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा समस्‍त प्रकार के खादी वस्‍त्रों, विंध्‍या वैली उत्‍पादों पर 20+10% का विशेष डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।     सभी प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि पर्व और त्‍यौहारों के अवसर पर देश/प्रदेश से पधारे बुनकर एवं कारीगरों को प्रोत्‍साहित करने भोपाल हाट में आयोजित खादी उत्‍सव में अवश्‍य पधारे।

मिर्जापुर में बड़ा हादसा,तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, मौके पर 10 की मौत, मची चीख पुकार

मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कछवा थाना क्षेत्र के कटका पडाव के पास ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 10 मजदूरों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सारे मजदूर वाराणसी के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 13 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर औराई के तिवरी गांव से ढलाई कर वापस वाराणसी लौट रहे थे। यह हादसा करीब रात 12.30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुटे। सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-प्रयागराज हाइवे को जाम कर दिया। प्रशासन गुस्साए लोगों को मनाने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। ट्रक ने पहले बाइक को मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक का कंट्रोल खो गया और ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे के बाद में ट्रॉली उछलकर नाले में जा गिरी। वहीं, ट्रक भी नाले में जाकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग सभी को बचाने में जुट गए। सीओ अमर सिंह ने जानकारी दी कि रात करीब 12.30 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया गया और हादसे में घायल लोगों को वाराणसी में रेफर कर दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भी भेजा गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एसपी अभिनंदन ने बताया कि ट्रक ने टैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया। ट्रक का चालक मौके से भाग गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने यह भी बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अश्विन और मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब सर्वाधिक 11-11 प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली हाल ही में संपन्न हुई बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। अश्विन ने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के साथ 6 विकेट हॉल लिया था, वहीं दूसरे मैच में भी उन्होंने बांग्लादेशी शेरों को जल्द ढेर करने में अहम भूमिका निभाई थी। अश्विन ने इस सीरीज में अपने बल्ले से 57 की औसत के साथ कुल 114 रन बनाए, वहीं संयुक्त रूप से सर्वाधिक 11 विकेट भी चटकाए। अश्विन के अलावा जसप्रीत बुमराह को सीरीज में इतनी ही सफलताएं मिली थी। अश्विन ने इस प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से के साथ श्रीलंका के लीजेंड्री स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जी हां, अश्विन और मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब सर्वाधिक 11-11 प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। मगर क्या आप जानते हैं कि अश्विन अभी तक इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके होते, अगर पिछले साल वेस्टइंडीज क्रिकेट ने बड़ी भूल ना की होती तो। दरअसल, पिछले साल भारत जब दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर गया था तो उन्होंने मेजबानों को सीरीज में 1-0 से मात दी थी। दूसरे मैच में मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से तो नवाजा गया, मगर बोर्ड ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड किसी को नहीं दिया। जबकि अश्विन सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर इसके हकदार थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ उस सीरीज में अश्विन ने 15 विकेट चटकाए थे, जबकि कोई अन्य गेंदबाज 7 से अधिक विकेट नहीं चटका पाया था। वहीं टेस्ट डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द सीरीज के दूसरे दावेदार थे जिन्होंने 88.66 की औसत से 266 रन बनाए थे। अश्विन को अगर उस दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला होता तो आज वह 12 प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड के साथ इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके होते। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस गलती के लिए एक भारतीय एजेंसी को दोषी ठहराया है, जिसने इस सीरीज को प्रायोजित किया था। दूसरी ओर, भारतीय एजेंसी ने बताया कि वे केवल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जिम्मेदार थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार वेस्टइंडीज क्रिकेट शासी निकाय की जिम्मेदारी थी। हालांकि, अगर मैच के बाद बोर्ड खिलाड़ी या टीम को अवॉर्ड देना भूल जाता है तो उसे बाद में दे दिया जाता है, मगर इस मामले में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

वनौषधि प्रसंस्करण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी, आर्थिक रूप से सशक्त होगी महिलाए

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर वनौषधि प्रसंस्करण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। वन औषधियों के प्रसंस्करण से न केवल प्राकृतिक संसाधनों का उचित उपयोग हो रहा है, बल्कि स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस क्षेत्र में महिलाओं की सक्रीय भूमिका को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमंडल में स्थित हरिबोल स्व सहायता समूह, डोंगानाला की 12 महिलाओं द्वारा संचालित वनौषधि प्रसंस्करण केंद्र ने अपनी मेहनत, लगन और सामूहिक प्रयासों से एक प्रेरक सफलता हासिल की है। वर्ष 2006-07 में शुरू हुई यह केंद्र यूरोपियन कमीशन परियोजना के अंतर्गत संचालित होता है। आज यह समूह अपने अनूठे प्रयासों के कारण प्रदेशभर में एक मिसाल बन चुका है। इस समूह की महिलाओं का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण था। पहले वे गांव में मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाती थी। उनकी मासिक आय मुश्किल से 500-600 रुपये होती थी। आर्थिक तंगी से जूझते हुए उनके सामने कई चुनौतियाँ थी, लेकिन एक सामूहिक संकल्प ने उनकी जिंदगी बदल दी। समूह ने वनौषधियों के प्रसंस्करण के क्षेत्र में कदम रखा और आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण शुरू किया। समूह द्वारा हिंगवाष्टक चूर्ण, अश्वगंधादि चूर्ण, सीतोपलादी चूर्ण, पुष्यानुग चूर्ण, बिलवादी चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, पंचसम चूर्ण, शतावरी चूर्ण, आमलकी चूर्ण, पयोकिल दंतमंजन, हर्बल काफ़ी चूर्ण, महिला मित्र चूर्ण, हर्बल फेसपैक चूर्ण, हर्बल केशपाल चूर्ण आदि जैसी कई आयुर्वेदिक वनौषधियों का निर्माण किया जाता है। कच्ची वनौषधियों का संग्रहण, घटकों का निर्धारण और प्रसंस्करण कार्य आयुर्वेद चिकित्सक (टेक्निकल स्टाफ) के मार्गदर्शन में किया जाता है। समूह ने हाल ही में आयुष विभाग से 2 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त किया है, जिससे समूह की गुणवत्ता का प्रमाण स्वयं सिद्ध होता है। यह न केवल उनकी उत्कृष्टता को दर्शाता है, बल्कि उनके प्रयासों की निरंतर बढ़ती विश्वसनीयता और मांग को भी साबित करता है। हरिबोल स्व सहायता समूह की महिलाओं की उद्यमिता से उत्पादित इन वनौषधियों की मांग स्थानीय और प्रदेश स्तर पर अत्यधिक है। समूह द्वारा प्रतिवर्ष औसतन लगभग 44 लाख की वनौषधियों का विक्रय किया जाता है। इसके अलावा केंद्र में नियुक्त अनुभवी वैद्य की देखरेख में स्थानीय एवं आसपास के सैकड़ों मरीजों का विभिन्न बीमारियों का इलाज भी किया जा रहा है। हरिबोल स्व सहायता समूह की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम यह हुआ कि वर्ष 2007-08 में 97,204 रुपये का लाभ अर्जित किया गया। यह शुरुआत की सफलता ने महिलाओं का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया। वर्ष 2023-24 में समूह ने 6,57,254 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जिससे प्रत्येक सदस्य की वार्षिक आय लगभग पौने दो लाख रुपये तक पहुँच गई। यह आर्थिक परिवर्तन उनकी पुरानी स्थिति के मुकाबले एक विशाल उन्नति थी। इसके अतिरिक्त समूह की प्रत्येक सदस्य को प्राप्त लाभांश में से 3000 रुपये घरेलू कामों के लिए दिया जाता है, जबकि शेष राशि का उपयोग केंद्र के उन्नयन और विकास के लिए किया जाता है। इस प्रकार समूह न केवल व्यक्तिगत आय में वृद्धि कर रहा है, बल्कि स्थिर और दीर्घकालिक विकास की दिशा में भी अग्रसर है। हरिबोल स्व सहायता समूह ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा है, बल्कि समाज में अपनी पहचान भी मजबूत की है। महिलाएँ अब आत्मनिर्भर हैं और अपने परिवारों को बेहतर जीवन प्रदान कर रही हैं। उनके आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, और वे अपनी उद्यमशीलता से दूसरों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सरोज पटेल ने इस सफलता के बारे में कहा, राज्य वन विभाग के सहयोग से हमारा जीवन स्तर बहुत सुधर गया है। आज हम आत्मनिर्भर हैं और समाज में सम्मानित स्थान पा चुके हैं। इस परियोजना की सफलता में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अहम भूमिका निभाई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन औषधियों के संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन में स्व सहायता समूहों को शामिल करके आय सृजन के प्रति राज्य वन विभाग प्रतिबद्ध है। इस पहल से न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है, बल्कि राज्य की वन संपदा का भी सही उपयोग हो रहा है। हरिबोल स्व सहायता समूह को न केवल स्थानीय स्तर पर सराहा गया है, बल्कि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिला है। सिंगापुर में इसे प्रतिष्ठित ग्रिट पुरस्कार से सम्मानित किया गया और भारत सरकार के ट्राइफेड और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेस्ट फॉरेस्ट प्रोड्यूस पुरस्कार से नवाजा गया है। डोंगानाला का यह वनौषधि प्रसंस्करण केंद्र न केवल हरिबोल स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस पहल ने यह साबित किया है कि सही दिशा और संकल्प के साथ किए गए प्रयास बड़े से बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। आज यह समूह अन्य स्व सहायता समूहों और ग्रामीण समुदायों के लिए एक आदर्श उदाहरण है कि सामूहिकता, मेहनत और दृढ़ निश्चय से सपने पूरे किए जा सकते है।

टाइगर सफारी का ड्राइवर घायल, राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ ने किया हमला

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में गुरुवार सुबह की पारी में पार्क भ्रमण के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया। यहां रणथंभौर के जोन नंबर तीन में राजबाग तालाब के पास एक कैंटर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में कैंटर में सवार करीब 22 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह की पारी रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक कैंटर RJ-25-PA-2169 में 20 पर्यटक टाइगर सफारी के लिए रणथंभौर के जंगल में गए थे। सफारी कैंटर में मुंबई के एक स्कूल के 17 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे। पार्क भ्रमण के दौरान रणथंभौर के जोन नम्बर तीन में राजबाग तालाब के पास अचानक एक मधुमक्खियों के समूह ने कैंटर में सवार पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में गाइड सुमित गोयल और ड्राइवर युसूफ मंसूरी सहित सभी पर्यटक घायल हो गए। इस दौरान ड्राइवर और गाइड ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन फानन में कैटर को जंगल से बाहर निकाला। उसके बाद पर्यटकों को होटल पहुंचाया गया। होटल प्रबंधन ने चिकित्सकों की टीम को बुलाया और सभी पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया गया। मधुमक्खियों के हमले में ड्राइवर ज्यादा घायल हुआ है। वहीं, गाइड और ड्राइवर को अन्य गाइड रणथम्भौर रोड स्थित रामसिंह अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे गई। जानकारी के अनुसार सभी पर्यटकों को मधुमक्खियों के काटने के कारण हल्की सूजन आई है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल मधुमक्खियों के हमले के कारणों का पता नहीं लग सका है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet