LATEST NEWS

तारक मेहता को मिली नई सोनू, इस एक्ट्रेस ने पलक सिधवानी को किया रिप्लेस

मुंबई पलक सिंधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया है और अब वह सोनू का किरदार निभाती नजर नहीं आएंगी. अब टीम को उनका रिप्लेसमेंट मिल चुका है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, खुशी माली सीरियल की नई सोनू होंगी और उन्होंने पलक को रिप्लेस किया है. एक्ट्रेस को आखिरी बार सहज सिन्दूर में देखा गया था और अब वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाकी स्टारकास्ट संग जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कौन निभाएगा नई सोनू का रोल पलक सिधवानी की जगह खुशी माली को बोर्ड पर लाने के बारे में ईटाइम्स से बात करते हुए, असित कुमार मोदी ने टप्पू सेना में सोनू के महत्व को बताया. उन्होंने कहा, “हम खुशी का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और उनका पूरा सपोर्ट करेंगे, क्योंकि वह सोनू के किरदार को आगे बढ़ाएंगी. हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक उन्हें वही प्यार देंगे, जो उन्होंने पिछले 16 सालों से शो और इसके किरदारों को दिया है.” तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू की भूमिका निभाने पर क्या बोली खुशी निर्माता ने यह भी कहा कि खुशी माली को सोनू के रूप में कास्ट करना एक सावधानीपूर्वक निर्णय था और उनका मानना ​​है कि वह सोनू के गुणों को पूरी तरह से पकड़ लेती है. शो के कलाकारों में शामिल होने को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए, खुशी ने कहा कि उनके लिए सोनू की भूमिका निभाना दिलचस्प होगा. मॉडल से अभिनेता बनीं अभिनेत्री ने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनना उनके लिए एक आशीर्वाद जैसा है और उन्होंने इसे एक महान अवसर भी बताया. पलक सिधवानी ने मेकर्स पर क्या लगाया था आरोप दूसरी ओर, पलक सिधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद मेकर्स पर कई तरह के आरोप लगाए. उन्होंने कहा, मेकर्स ने उनकी तबीयत खराब होने के बाद भी उन्हें मानसिक रूप से तंग किया और 30 मिनट की शूटिंग के लिए 12-13 घंटे तक बिठाकर रखा. इसके अलावा पलक ने ये भी कहा कि उन्हें 21 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है. जेठालाल उर्फ ​​दिलीप जोशी मुख्य भूमिका में हैं. शो का निर्माण असित कुमार मोदी ने किया है.  

केजरीवाल ने परिवार संग नए घर में किया शिफ्ट, किया पूजा-पाठ

 नईदिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज (चार अक्टूबर) को अपने नए घर पांच फिरोजशाह रोड में परिवार संग शिफ्ट हो गए. उनका नया आवास नई दिल्ली के लुटियन जोन में स्थित है. इसी के साथ उन्होंने दिल्ली के सिविल लाइंस फ्लैग रोड स्थित सीएम आवास को खाली कर दिया. उन्होंने 17 जून को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वो बहुत जल्द सीएम आवास खाली कर देंगे. अपने वादों के अनुसार उन्होंने पितृ पक्ष समाप्त होते ही सीएम आवास खाली कर दिया. आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया है. अब जब तक जनता अपने अदालत में उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाकर, उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाती, तब तक मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगे. अब यहां रहेंगे अरविंद केजरीवाल आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली सीएम आवास खाली करने के बाद पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के पांच फिरोजशाह रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट करेंगे. उनका नया आवास आम आदमी पार्टी के मुख्यालय रविशंकर शुक्ला लेन से चंद मीटर की दूरी पर है. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तीन अक्टूबर 2024 को बताया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद घोषणा की थी कि श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद वे अपने सीएम आवास को छोड़ देंगे. आप के बहुत से विधायकों, मंत्रियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने घर में रहने का ऑफर दिया था. उन्होंने फैसला किया कि वे अपने चुनाव क्षेत्र नई दिल्ली में रहेंगे, जहां से वह विधानसभा इलेक्शन लड़ते हैं. आम आदमी पार्टी के एक सांसद ने भी ऑफर दिया था कि वो मेरे घर में रहें. अब फिरोजशाह रोड स्थित हमारे सांसद अशोक मित्तल के घर पर उनके परिवार के साथ अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार रहेगा. जब तक वह दोबारा चुनाव जीतकर सीएम नहीं बनते हैं.

युवतियों के साथ छेड़खानी, भाईयों ने किया विरोध, तो बदमाशों ने कर दी पिटाई

बिलासपुर शहर के चकरभाठा क्षेत्र में युवतियों के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। जब युवतियों और उनके साथ मौजुद भाईयों ने इसका विरोध किया तो बदमाश भड़क उठे और उनकी बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपियों ने युवतियों की कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस घटना के बाद युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में अंकित सिंह और दीप सलूजा का नाम शामिल है, जिनके खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि आरोपी अंकित सिंह आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

दो युवकों की मौत और दो घायल, राजस्थान-केकड़ी में कार और ट्रक की भिड़ंत

केकड़ी. केकड़ी के दो परिवारों पर गुरुवार की दोपहर कहर टूट पड़ा। एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। अजमेर कोटा मार्ग पर ग्राम कोहड़ा के समीप एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भेजा गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। कार में सवार ये चारों युवक दोस्त बताए गए। अजमेर-कोटा मार्ग पर केकड़ी से करीब तीन किमी दूर ग्राम कोहड़ा के समीप एक कार और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब केकड़ी के चार युवक एक कार में देवली की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक बुरी तरह से फंस गए। टक्कर के बाद कार कई पलटियां खाकर सड़क के किनारे झाड़ियों में फिसल गई। दुर्घटना में केकड़ी शहर के अजमेरी गेट निवासी 18 वर्षीय हार्दिक अग्रवाल पुत्र अरविंद अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बाकी तीनों हमउम्र दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने जैसे तैसे घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से चारों युवकों को केकड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हार्दिक को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से एक युवक अजमेर रोड़ निवासी अभिजीत कानावत पुत्र हेमराज कानावत की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे तुरंत अजमेर रेफर किया गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। अभिजीत की अजमेर उपचार के दौरान अभी रात्रि को मृत्यु हो गई, जबकि हादसे के दो अन्य घायल युवक अजमेर रोड़ निवासी सार्थक जैन पुत्र महेन्द्र जैन व जालिया हाल केकड़ी निवासी आदित्यसिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह राठौड़ का केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल राकेश मीणा भी मय पुलिस जाब्ते के अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक हार्दिक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि हादसे में दूसरे मृतक के शव का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में पोस्टमार्टम किया। दुर्घटना की खबर फैलते ही यहां हर कोई स्तब्ध रह गया और केकड़ी जिला अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। जिससे वहां भारी भीड़ हो गई। हादसे का शिकार हुए चारों युवकों के परिजन व समाजबंधु मौके पर जमा हो गए। अस्पताल में इनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बताया गया कि हार्दिक अग्रवाल अपने दोस्तों के साथ अपने हाथ के फ्रेक्चर का इलाज करवाने देवली जा रहा था। वह अपने दोस्तों केकड़ी निवासी अभिजीत कानावत, सार्थक जैन व आदित्यसिंह के साथ एक कार में केकड़ी से रवाना हुआ, तभी शहर से निकलते ही यह हादसा हो गया।

डिमांड देख खुश हो गई आईफोन बनाने वाली कंपनी, भारत में खोलेगी 4 और स्‍टोर, जानें क्‍या आपका शहर भी है शामिल

 नई दिल्ली iPhone मेकर Apple ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में 4 नए स्टोर खोलने जा रहा है. इससे पहले कंपनी ने भारत के दिल्ली और शहर में अपने Apple रिटेल स्टोर को खोल चुकी है. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. कंपनी भारत में मेड इन इंडिया के तहत बनने वाले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को सेल कर रही है.   बीते साल कंपनी ने भारत में दो Apple Store को ओपेन किया था. इसमें एक स्टोर दिल्ली और दूसरा मुंबई में था. यहां आप Apple के पोर्टफोलियों के सभी प्रोडक्ट को देख सकते हैं और उनका एक्सपीरियंस भी कर सकते हैं. Apple की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ रिटेल, डियर्ड्रे ओ’ब्रायन ने बताया, हम भारत में और स्टोर्स खोलने की प्लानिंग बना रहे हैं. ये स्टोर्स पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ओपेन होंगे. भारत में तैयार हो रही iPhone 16 सीरीज Apple iPhone 16 लाइनअप के सभी हैंडसेट का प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुका है, जिसमें iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के नाम भी शामिल हैं. इससे पहले Apple भारत में पुराने मॉडल्स को तैयार कर रहा था और अब कंपनी ने अपने नए मॉडल्स को भी प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. Pegatron के पास अभी iPhone 16 और 16 Pro के प्रोडक्शन का काम है. Tata Electronics भी iPhone 16 और 16 Plus मॉडल तैयार करेगी. यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन डिवाइस को सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि भारत से बाहर भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं.  

बरोंडाबाजार बाल संप्रेक्षण गृह भागे चार अपाचारी बालक, नगर सैनिक और अटेंडेंट पर किया हमला

महासमुन्द महासमुंद में बाल संप्रेक्षण गृह बरोंडाबाजार से चार अपाचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिक और अटेंडेंट को पत्थर से मारकर घायल कर दिया और गेट की चाबी लेकर चारों फरार हो गए। दोनों घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। चारों अपाचारी बालकों में 02 चोरी, 01 रेप और 01 गांजा तस्करी मामले में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह लाये गये थे। इनमें 02 गरियाबंद, 01 बलौदाबाजार और 01 सरायपाली का निवासी है। बाल संप्रेक्षण अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस चारों अपचारी बालकों की तलाश में जुटी है। इसके पहले भी कई बार अपाचारी बालक फरार हो चुके हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की महाआरती, राजस्थान-अजमेर में मनाया मां अंबे मंदिर का स्थापना दिवस

अजमेर. अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे स्थित अंबे माता मंदिर में पहले नवरात्र और 40वें स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। पुष्कर से आए पंडितों ने माता की विशेष शृंगार के साथ भव्य महाआरती की, जिसमें 1100 दीपक जलाए गए। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी महाआरती में भाग लिया। मंदिर ट्रस्ट ने उनका स्वागत किया। देवनानी ने माता का आशीर्वाद लेकर सनातन धर्म और अजमेर की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे पर स्थित अंबे माता मंदिर में आज पहले नवरात्र पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्रि के प्रथम दिन और अंबे माता मंदिर का स्थापना दिवस होने के चलते माता काविशेष शृंगार किया जाए और 1100 दीपकों से की भव्य महाआरती भी की गई। गुरुवार को अंबे माता मंदिर का 40वाँ स्थापना था। इस मौके पर पुष्कर से आए पंडितों ने अंबे माता की भव्य आरती की। उसके बाद आतिशबाजी भी की गई। महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी पहुंचे, जो उन्होंने अंबे माता मंदिर में महाआरती में भाग लिया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को माला, चुनरी और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और उनको अंबे माता की तस्वीर भेंट कीं। अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहा स्थित अंबे माता मंदिर इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बातचीत में कहा कि यह अंबे माता के मंदिर में अजमेर ही नहीं आसपास के क्षेत्र से भी लोग आते हैं।  इस प्राचीन मंदिर में जब से मैंने आना शुरू किया है माता जी का आशीर्वाद मुझे मिला है। आज मैं जो कुछ भी हूं माता जी के आशीर्वाद से हूं। देवनानी ने कहा कि माता रानी मुझे इतना आशीर्वाद दे कि मैं अंतिम सांस तक अजमेर को सेवा करता रहूं। सनातन धर्म में माता की पूजा सर्वश्रेष्ठ है और हम सब सनातनी हैं। सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के लिए हम सब कटिबद्ध हैं।

लाल हुआ शेयर बाजार, Sensex 900 अंक टूटा, Nifty ने लगाया गोता

मुंबई शेयर बाजार शुक्रवार को फिर क्रैश (Stock Market Crash) हो गया. हालांकि, सप्ताह के आखिरी दिन इसकी चाल बदली-बदली नजर आई. दरअसल, मार्केट ओपन पर होने पर जहां सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूट गया, कुछ देर में उछलकर हरे निशान पर कारोबार करने लगा, लेकिन ये खुशी भी कुछ ही देर के लिए थी, आखिरी कारोबारी घंटे में अचानक फिर से बड़ी गिरावट आ गई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स देखते ही देखते 900 अंक से ज्यादा फिसल गया. मार्केट क्लोज होने पर गिरावट थोड़ी कम हुई और सेंसेक्स 703 अंक की गिरावट लेकर 81,793.16  पर बंद हुआ. . पहले गिरा, फिर उठा और फिर टूटा बीते कारोबारी दिन बड़ी गिरावट देखने के बाद शेयर मार्केट (Share Market) ने शुक्रवार को सुस्ती के साथ शुरुआत की. अपने पिछले बंद 82,497.10 की तुलना में BSE Sensex 200 अंक से ज्यादा टूटकर 82,244.25 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 389.58 अंक फिसलकर 82,107.06 के लेवल पर आ गया. लेकिन इसके बाद दोपहर 12 बजे के आस-पास ये गिरावट तेजी में तब्दील हो गई और 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जोरदार  उछाल के साथ 83,368 के लेवल पर पहुंच गया, लेकिन दिन के इस हाई लेवल पर पहुंचने के बाद बाजार की चाल अचानक फिर बदल गई. आखिरी घंटे में सेंसेक्स 900 अंक फिसला Share Market में आखिरी कारोबारी घंटे में सेंसेक्स ऐसा टूटा कि थमने का नाम ही नहीं लिया. खबर लिखे जाने तक दोपहर के 2.40 बजे पर Sensex 913.64 अंक या 1.11 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 81,583 के लेवल पर आ गया. हालांकि, मार्केट क्लोज होते होते ये गिरावट कुछ कम हुई और सेंसेक्स 703 अंक की गिरावट लेकर 81,793.16 पर क्लोज हुआ. दूसरी ओर NSE Nifty ने भी कमजोर शुरुआत की और अपने पिछले बंद 25,250.10 की तुलना में गिरकर 25,281.90 पर कारोबार शुरू किया. आखिरी कारोबारी घंटे में ये इंडेक्स भी बुरी तरह टूटा और खबर लिखे जाने तक निफ्टी 260.25 अंक गिरकर 24,990 के लेवल पर पहुंच गया. जबकि मार्केट बंद होने पर निफ्टी 200.25 अंक फिसलकर 25,049.85 के लेवल पर बंद हुआ. गुरुवार को बाजार में आया था भूचाल   बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. ईरान और इजरायल के बीच जंग (Iran-Israel War) के हालातों के बीच मिडिल ईस्ट के तनाव का असर साफ देखने को मिला था. BSE Sensex ने 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और मार्केट बंद होने तक टूटता ही चला गया था. अंत में सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 फीसदी की गिरावट लेकर 82,497.10 के लेवल पर क्लोज हुआ था. सेंसेक्स में इस कदर गिरावट का असर बीएसई के मार्केट कैप पर भी दिखाई दिया और ये 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा टूट गया. लार्जकैप में इन 10 शेयरों का बुरा हाल M&M                 3.56%    3017.60 रुपये Bajaj Fin          3.49%    7173.45 रुपये Nestle India      3.09%    2592.55 रुपये Asian Paints     2.91%    3058 रुपये Ultratech         2.69%    11407.05 रुपये Reliance          1.26%    2779.80 रुपये Adani Ports    1.26%    1407 रुपये ICICI Bank      1.34%    1239 रुपये HDFC Bank    1.44%    1658 रुपये HUL                1.83%    2842.40 रुपये मिडकैप और स्मालकैप में ये स्टॉक टूटे MidCap कैटेगरी में सबसे ज्यादा गिरावट M&M Finance Share में आई और ये 6.95 फीसदी गिरकर 299.75 रुपये पर आ गया, इसके अलावा Godrej Properties Share 5.68 फीसदी गिरकर 2893.90 रुपये पर, जबकि GoDigit Share 4.92 फीसदी फिसलकर 379.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. स्मालकैप में Vakrangee Share 9.98 फीसदी गिरकर 30.76 रुपये पर और Reliance Infra Share 7.81 फीसदी फिसलकर 301.40 रुपये पर आ गया.

उन्नत बीजों की कमी पूरा करने के लिए 65 नए बीज केंद्र बनाए जाएंगे- शिवराज

भोपाल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने गुरुवार को दो बड़े फैसले लिए हैं। भारत  की कुल खाद्य तेल की आवश्यकता  2022-23 में 29.2 मिलियन टन थी, लेकिन हमारे यहां ऑइल सीड से खाद्य तेल का उत्पादन 12.7 बिलियन ही हो पाता है। बाकी की मांग पूरा करने के लिए हमको विदेशों पर या आयात पर निर्भर रहना पड़ता है। इसको लेकर फैसला किया गया है कि आयात पर निर्भरता खत्म करके हम खाद्य तेलों में कैसे आत्मनिर्भर बने। इसलिए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन तिहलन बनाया गया है। शिवराज ने कहा कि 10 हजार 103 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से हमारे यहां अभी जो ऑइल सीड्स हैं उनका उत्पादन काफी कम है और इसलिए सरकार उन्नत बीज किसानों को देगी। आईसीएमआर यह बीज बनाएगा। पहले ब्रीडर सीड्स बनाएंगे। उसे फाउंडेशन सीड फिर सरटीफाइड सीड बनाकर किसानों को फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे देश में इसके लिए 600 कलस्टर बनाए जाएंगे। 347 जिले के 21 राज्यों में जहां भी ऑइल सीड्स का उत्पादन होता है उन राज्यों को विशेष रूप से लिया गया है, किसानों को इन कलस्टर में फ्री में बीज, उनको ट्रैनिंग, नई टेक्नोलॉजी कैसे खेती करे जिससे ज्यादा उत्पादन हो और वो जो उत्पादित करेंगे उसकी 100 % खरीदी की जाएगी, ऐसी सुविधाएं इस मिशन के अंतर्गत किसानों को दी जाएगी । बीच भंडारण इकाइयां भी बनाई जाएंगी हर साल 10 लाख हेक्टर पूरे देश में खेती की जाएगी। 7 साल में 70 लाख हेक्टर एरिया इस योजना के अंतर्गत दिया जाएगा, उन्नत बीजों की कमी पूरा करने के लिए 65 नए बीज केंद्र बनाए जाएंगे, 100 हमारे बीज केंद्र बनेंगे, बीजों को सुरक्षित रखने के लिए 50 बीज भंडारण इकाइयां भी बनाई जाएंगी और राज्यों पर हम ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जहाँ केवल एक फसल लेते हैं खरीफ की, इंटरक्रॉपिंग का भी उपयोग करेंगे, अलग-अलग फसलों के बीच में ये बीज, फसलें लगाई जा सकती हैं और पूरी खरीद किसानों से करेंगे, एक ये बड़ा फैसला कल हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार प्याज, दाल और चावल का बफर स्टॉक बना रही है। इनके दाम बढ़ने पर सरकार सस्ते में में उपलब्ध कराएगी।   किसान सम्मान निधि की राशि होगी कल ट्रांसफर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि के तहत 20 हजार करोड़ रुपए की राशि खातों में डाली जाएगी। कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने दो नई योजनाएं पीएम-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नत योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि योजनाओं में एक लाख हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रदेश सरकारें योजनाओं को अपने अनुसार चुन सकेगी। शिवराज ने कहा कि उनकी सरकार कृषि उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने और किसानों को उनकी फसल का ठीक दाम देने के साथ प्राकृतिक खेती पर फोकस कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़कर 27 प्रतिशत हो गई है। यह सूरजमुखी, मूंगफली और सायाबीन पर लागू है। इससे दाम बढ़ने से किसानों को फायदा होगा। सोयाबीन के दाम  500 रुपए बढ़ गए है। रिमोर्ट डिजिटल से फसल नुकसान का आकलन शिवराज ने बताया कि केंद्र ने डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन की शुरुआत की है। इसके तहत रिमोर्ट डजिटल से फसल के नुकसान का आकलन किया जाएगा। इस तकनीक से आकड़ों में हेरफेर नहीं हो सकेगी। फसल की बुआई पर डिजिटल फोटो अपडेट होंगे। इसके लिए ड्रोन के साथ पांच बैटरी उपलब्ध कराई जाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा में भाजपा सरकार बना रही है। दोनों जगह भाजपा के पक्ष में माहौल बना है।  

भाजपा सांसद और विधायक ने उठाए सवाल, राजस्थान-उदयपुर के सिटी पैलेस में राष्ट्रपति के दौरे पर विवाद

उदयपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उदयपुर के मेवाड़ राजघराने के राजमहल सिटी पैलेस में दौरे पर विवाद शुरू हो गया है। मेवाड़ राजघराने की ही राजसमंद सांसद महिमा कुमारी और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह ने राष्ट्रपति के सिटी पैलेस दौरे पर सवाल उठाए हैं।गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को उदयपुर दौरे के दौरान मेवाड़ राजघराने के राजभवन सिटी पैलेस पहुंची थीं और उन्होंने सिटी पैलेस और मेवाड़ के इतिहास की प्रशंसा की थी। इसके बाद मेवाड़ राजघराने के नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह और उनकी धर्मपत्नी राजसमंद सांसद महिमा कुमारी ने सवाल उठाया कि मेवाड़ राजघराने की संपत्ति पर काफी समय से विवाद चल रहा है, ऐसे में भारत के प्रेसिडेंट का वहां दौरा करना कतई उचित नहीं है लक्ष्यराज सिंह के बुलावे पर पहुंची थीं राष्ट्रपति मेवाड़ राजघराने के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बुलावे पर राष्ट्रपति सिटी पैलेस पहुंची थीं। बता दें कि लक्ष्यराजसिंह की धर्मपत्नी निवृत्ति कुमारी उड़ीसा राजघराने से संबंध रखती हैं। इसी के चलते राष्ट्रपति सिटी पैलेस के दौरे पर पहुंची थीं, जिसके बाद मेवाड़ राजघराने में ही विरोध के स्वर बुलंद हो गए। दोनों ही भाजपा से विधायक और सांसद हैं ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि राष्ट्रपति के सिटी पैलेस में दौरे का विरोध करने वाले विश्वराज सिंह और महिमा कुमारी मेवाड़ राजघराने के सदस्य होकर राजसमंद और नाथद्वारा से सांसद और विधायक हैं और दोनों ही भाजपा से जनप्रतिनिधि चुने गए हैं, ऐसे में दोनों के द्वारा राष्ट्रपति के दौरे का विरोध करना बड़ा मुद्दा है।

सामूहिक आत्मदाह करने की दी चेतावनी, छत्तीसगढ़-धमतरी में मानदेय नहीं मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी संघ

धमतरी. छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की नियुक्त की है। सफाई कर्मियों से सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटा काम लिया जाता है, लेकिन धमतरी जिले में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मियों को सिर्फ दो घंटे का ही मानदेय दिया गया है। जिसको लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ में काफी नाराजगी है। वहीं, जल्द मानदेय नहीं देने पर सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी शिक्षा विभाग को दी है। स्कूल सफाई कर्मचारियों ने कुरुद बीईओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, धमतरी जिले के शासकीय स्कूलों में करीब 14 सौ सफाई कर्मी कार्यरत है। सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हे वर्ष 2013-14 का मानदेय नहीं मिला है, जिसकी कुल राशि करीब 2.50 करोड़ रुपये है। बताया कि शिक्षा विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में मानदेय के लिए उन्हें दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ रहा है। साथ ही उनका आरोप है कि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रबंधकों पर दबाव डाल कर प्रमाण पत्र मंगाया जा रहा है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा अतरिक्त काम नहीं किया गया है। वहीं, कर्मचारियों ने 5 अक्तूबर तक मानदेय नहीं मिलने पर 21 अक्तूबर को ग्राम कंडेल से पदयात्रा निकालकर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के चेतावनी दी है।

कार से गांजा तस्करी करते पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कोंडागांव जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उमरकोट से कोण्डागांव की ओर जा रही लाल रंग की स्वीफ्ट कार (वाहन क्रं. सी.जी. 04 पी.ए. 1630) में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमरावती वैभव पेट्रोल पम्प के सामने मेन रोड SH-26 पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी कृष्णा साहू उर्फ खाड़ु (उम्र 33 वर्ष), निवासी उमरकोट, उड़ीसा के कब्जे से 0.242 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2,500 रुपए आंकी गई। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है और वाहन को जप्त कर लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में सायबर टीम सहित पुलिस के अन्य जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्कूलों से तीन करोड़ वसूली का बोर्ड ने भेजा फरमान, छत्तीसगढ़-कबीरधाम का टीचर्स एसोसिएशन विरोध में उतरा

कबीरधाम. छग माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड ) को दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाले संस्था के रूप में सभी जानते हैं, लेकिन वर्तमान में यह संस्था अपने एक  फरमान को लेकर खासा चर्चा में है। दरअसल बोर्ड ने विगत एक अक्तूबर को एक पत्र जारी किया है, जिसमें निर्धारित तिथि में ऑनलाइन एंट्री नहीं कर पाने वाले संस्था से पच्चीस हजार जमा करने का निर्देश दिया है। छग टीचर्स एसोसिएशन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस तुगलकी फरमान पर कड़ी आपत्ति करते हुए वापस लेने की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि कक्षा नवमीं का नामांकन एवं दसवीं व बारहवीं के वार्षिक परीक्षा का आवेदन पत्र ऑनलाइन एंट्री करने के लिए 31 अगस्त तक निर्धारित किया गया था। प्रदेश के कई स्कूलों में एक-दो बच्चों का ऑनलाइन एंट्री छूट गया। इसके लिए बोर्ड ने डीईओ के माध्यम से 25 सितंबर तक उन स्कूलों की सूची मंगाया, जहां ऑनलाइन एंट्री के लिए बच्चे छूट गए हैं। सूची प्राप्त करते ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 3 से 6 अक्टूबर कुल चार दिन तक ऑनलाइन एंट्री के लिए पोर्टल खोलने का शुल्क प्रति स्कूल 25000 रुपये देने का फरमान जारी किया है। इस सूची में कबीरधाम जिले के 29 स्कूलों का नाम शामिल है। वहीं, पूरे प्रदेश में 1247 स्कूलों का नाम है। इस प्रकार अब प्रदेश के इन 1247 स्कूलों को प्रति स्कूल 25000 रुपये की दर से कुल तीन करोड़ 11 लाख 75 हजार रुपये विलंब शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है। एक ओर प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा को निःशुल्क करने में लगा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर बोर्ड करोड़ों की वसूली करने में मशगूल है।

सांसद और संघर्ष समिति की बैठक में बनी सहमति, राजस्थान-बूंदी में राव सूरजमल हाड़ा की दोबारा बनेगी छतरी

बूंदी. बूंदी के तुलसी गांव में खंडित की गई पूर्व नरेश राव सूरजमल हाड़ा की छतरी अपने स्थान पर ही बनेगी। संघर्ष समिति के अक्षय हाड़ा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष व कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला के साथ मीटिंग के बाद यह निर्णय हुआ है। छतरी का निर्माण प्रारंभ होगा। छतरी के पुनः निर्माण को लेकर गुरुवार शाम कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कैंप कार्यालय में एक बैठक हुई। जिसमें कलेक्टर कोटा रविंद्र गोस्वामी, कलेक्टर बूंदी अक्षय गोदारा, ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की दिल्ली से आई टीम, कोटा विकास प्राधिकरण की टीम, संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर भूपेश सिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष अक्षय हाड़ा और अन्य सदस्य शामिल हुए। अक्षय हाड़ा ने एयरपोर्ट की ड्राइंग और अन्य डिटेल्स से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि छतरी प्रस्तावित एयरपोर्ट के रनवे में रुकावट नहीं डाल रही है। यह रनवे से 300 मीटर दूर एप्रेन के पास आ रही है। गौरतलब है कि कोटा के प्रस्तावित ग्रीन एयरफील्ड एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत भूमि पर आ रही बूंदी के पूर्व नरेश राव सूरजमल हाड़ा की 600 साल पुरानी छतरी को 20 सितंबर को खंडित कर दिया गया था। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के विरोध जताने के बाद राज्य सरकार ने छतरी (मंदिर) को खंडित करने वाले तीन अधिकारियों को निलंबित भी किया था, लेकिन सर्वसमाज छतरी को उसी स्थान पर बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था। बैठक में छतरी के पुनर्निर्माण के निर्णय के बाद भूमिपूजन किया जाएगा।

सिंगौरगढ़ किला, दमोह: मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर

भोपाल मध्यप्रदेश के दमोह जिले में स्थित सिंगौरगढ़ किला, रानी दुर्गावती के शासनकाल की महत्वपूर्ण धरोहर है। यह किला केंद्रीय संरक्षित स्मारक है। पहाड़ी पर स्थित यह किला अपनी अद्वितीय स्थापत्य कला और सामरिक महत्व के कारण सदियों से एक महत्वपूर्ण किलेबंदी के रूप में पहचाना गया है। सिंगौरगढ़ किला दमोह के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह किला पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है, जिसे कलचुरी राजवंश द्वारा निर्मित किया गया था। इस किले का महत्व बढ़ाने में कई राजवंशों का योगदान रहा है। समय-समय पर इसमें विभिन्न निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य किए गए, जिनके अवशेष आज भी इस किले में देखे जा सकते हैं। सिंगौरगढ़ किले का ऐतिहासिक महत्व सिंगौरगढ़ किले का नाम इतिहास में विशेष रूप से रानी दुर्गावती के शासनकाल से जुड़ा हुआ है। इस किले की दीवारें और परकोटे इसे दुश्मनों से सुरक्षित रखने के लिए विशेष रूप से निर्मित किए गए थे। इसके चारों ओर लगभग 8 किलोमीटर की लंबाई में फैला बाहरी परकोटा है, जो किले की बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करता था। किले के अंदरूनी हिस्से में भी एक परकोटा है, जिसे अन्तत: किलेबंदी के रूप में उपयोग किया जाता था। किले के भीतर रानी महल, विशाल जल कुंड, मंदिरों के अवशेष और अन्य स्थापत्य संरचनाएं हैं, जो इसके गौरवशाली इतिहास की गवाही देती हैं। किले का निर्माण पूरी तरह से प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके किया गया है। इसमें बड़े अनगढ़ पत्थरों का उपयोग किया गया है और दीवारों को मजबूत बनाने के लिए चूना और मिट्टी का उपयोग किया गया है। किले के ऊपर विभिन्न संरचनाएं, जैसे रानी महल और अन्य स्थापत्य धरोहरें, इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं। संरक्षण कार्य : अतीत को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास सिंगौरगढ़ किला संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल है। इसके संरक्षण का कार्य 4 चरणों में किया जा रहा है। प्रत्येक चरण में किले के विभिन्न भंग हिस्सों का जीर्णोद्धार कर इनका संरक्षण और पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसमें मुख्यतः किले के बाहरी और आंतरिक दीवारों का संरक्षण, सीढ़ियों की मरम्मत, रानी महल की छत की मरम्मत और किले के अन्य संरचनाओं की मरम्मत का कार्य शामिल है। इसके लिए कुल 8.83 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं। किले के महत्वपूर्ण हिस्सों की मरम्मत और संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2020-21 में परियोजना के पहले चरण में 1 करोड़ 4 लाख रूपये के कार्य किये गये। पहले चरण में किले के मुख्य प्रवेश द्वार (हाती गेट) का संरक्षण कार्य पूरा किया गया। इस चरण में हाथी गेट के प्रवेश मार्ग की मरम्मत, रिटेनिंग दीवार का निर्माण, पुराने प्लास्टर को हटाकर नए प्लास्टर का कार्य और गुम्बद की मरम्मत भी शामिल थी। साथ ही किले के परिसर में सैंड स्टोन फ्लोरिंग और लाईम कांक्रीट कार्य भी किया गया। यह कार्य वित्त वर्ष 2023-24 में पूरा हुआ। भविष्य की योजनाएं और चरणबद्ध कार्य अगले चरण में रानी महल, किले की सीढ़ियों और कंगूरों की मरम्मत की जाएगी। बलुआ पत्थर के स्तंभों, पत्थर की बेंचों और अन्य स्थापत्य धरोहरों की भी मरम्मत की जाएगी। इस किले के संरक्षण कार्य का उद्देश्य इसे न केवल ऐतिहासिक रूप से सुरक्षित रखना है, बल्कि इसे पर्यटन के लिहाज से भी विकसित करना है, ताकि इसे मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जा सके। प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहर का संगम सिंगौरगढ़ किला एक ऐतिहासिक स्थल होने के साथ प्राकृतिक सौंदर्य से भी परिपूर्ण है। यह किला सिंग्रामपुर के आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित है, जो इसे प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम बनाता है। किले के आसपास का दृश्य बहुत ही मनोहारी है और यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। पर्यटन और रोजगार के अवसर संरक्षण कार्य से किले को न केवल संरक्षित किया जा रहा है, साथ ही इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उत्पन्न हो रहे हैं। किले के संरक्षण के साथ-साथ, इसके आसपास के क्षेत्रों में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। इससे क्षेत्रीय पर्यटन विकास और आर्थिक उन्नति होगी। सिंगौरगढ़ किले का संरक्षण कार्य एक ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले वर्षों में यह किला मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जायेगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet