LATEST NEWS

3 किलो सोना-सात किलो चांदी लूटी, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में सर्राफा डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूट के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसमें 3 किलो 354 किलोग्राम सोना, 7 किलो 280 ग्राम चांदी, दो बैंक अकाउंट से पांच लाख रुपये, एक बोलेरो, दो अपाचे बाइक, दो पिस्टल बरामद हुए हैं। इसकी कुल कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। 11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1.30 बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के संचालक राजेश सोनी (भाजपा पार्षद), दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। फिर करीब 15 मिनट में 2 करोड़ 85 लाख की ज्वेलरी लूटकर झारखंड की ओर भाग निकले थे। लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। दूसरे दिन लूट में इस्तेमाल एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में मिला था। पुलिस ने सीसीटीवी जांच में दो इनामी बदमाशों की पहचान की। इनमें झारखंड के चैनपुर निवासी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और औरंगाबाद के अम्बा निवासी राहुल कुमार मेहता शामिल थे। इसके बाद आठ सदस्यीय टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा, औरंगाबाद, रांची, डालटनगंज में दबिश दी गई। पुलिस गिरफ्त में आए सोनू और मोनू दोनों भाइयों पर झारखंड में 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इनके अलावा दोनों के मामा और सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि को भी पकड़ा गया है। हालांकि ज्वेलरी खरीदने वाला आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने अंजलि के घर में दबिश देकर 3.354 किलो सोना, 7.280 किलो चांदी बरामद की है। वहीं, बाकी आरोपियों से एक बोलेरो, दो रेसिंग बाइक, दो पिस्टल जब्त की है। वहीं, दो अकाउंट में जमा 5.80 लाख रुपयों को सीज किया गया है। ये आरोपी गिरफ्तार मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग (24) चैनपुर, झारखंड सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी (30) चैनपुर, झारखंड राहुल मेहता (22) महावीरगंज, औरंगाबाद विक्की सिंह (24) अम्बा, जिला औरंगाबाद अरविंद सोनी, ग्राम चैनपुर (सोनू का मामा) अंजली एक्का (सोनू की गर्लफ्रेंड), मोहाली चंडीगढ़ दिल्ली से पकड़े गए मुख्य आरोपी लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ बुकिंग, उसके भाई और मास्टरमाइंड सोनू सोनी और उसके मामा अरविंद सोनी को पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज से पकड़ा है। तीनों वारदात के बाद दिल्ली में छिपे थे। आरोपियों ने लूट का सोना सोनू की गर्लफ्रेंड अंजनी के पास मोहाली में छिपाकर रखा था। लूट के बाद बरवाडीह में किया बंटवारा वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपियों ने राजेश ज्वेलर्स की रेकी की थी। वारदात के बाद बाइक से रंकाकलान और उसके बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां अन्य आरोपियों से लूट की रकम और ज्वेलरी का बंटवारा किया। सोनू और मोनू ने मामा अरविंद के सहयोग से सोने को चैनपुर में गला दिया और दिल्ली भाग निकले। कई वारदातों में रहे शामिल, 50 हजार का इनाम आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकिंग सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के के स सहित 7 मामले दर्ज हैं।

गरबे में वीडियो बना रहे दो युवकों को गलत नाम बताने पर बजरंगियों ने की पिटाई, किया पुलिस के हवाले

इंदौर इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र के गरबा पांडाल से बजरंग दल की एक टोली ने दो युवकों को गरबा कर रही युवतियों के वीडियो शूट करते हुए पकड़ा। दोनो पांडाल में खड़े होकर देर तक वीडियो बना रहे थे। वहां खड़े बजरंग दल कार्यकर्ता सर्तक हुए और उन्हें वीडियो बनाने से रोका। दोनों के नाम पूछे तो एक युवक ने अपना नाम नाम वैभव और दूसरे ने अनुज बताया। जब उनसे आधार कार्ड मांगा गया तो पता चला कि उनके नाम तामीर और रिहान है। इसके बाद दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराएं लगाई गई। बजरंग दल की अलग-अलग टोलियां बनी है जो शहर में हो रहे गरबा स्थलों पर तैनात है और गरबा करने वालों व देखने वालो पर निगरानी रख रही है, ताकि लव जेहाद के मामलों को रोका जा सके। इसी कड़ी में रावजी बाजार क्षेत्र के गाड़ी अड्डा में चल रहे गरबों के पांडाल में दो युवक टोली को दिखे, जो वीडियो बना रहे थे। पहले बजरंग दल पदाधिकारियों ने उनके वीडियो डिलीट कराए। फिर उनकी जानकारी निकाली। गलत नाम बताने पर बजरंगियों ने उनकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने उन्हें भीड़ से निकाला और थाने ले गए। युवकों का कहना था कि वे सिर्फ गरबा देखने आए थे। उनका इरादा कुछ गलत नहीं था।

तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-केकड़ी में 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद की है। पुलिस के अनुसार केकड़ी जिले की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम राजपुरा (सरवाड) के पास केकड़ी रोड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है। जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरे होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली और उसमें से 1019 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद की।  RJ 01 GC 8698 नंबर की बोलेरो गाड़ी में यह अवैध पदार्थ ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मुकेश गुर्जर व गोपाल गुर्जर लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विचारधारा से ही खत्म होगा नक्सलवाद, छत्तीसगढ़-बीजापुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

बीजापुर. बीजापुर में आयोजित किसान महापंचायत में सम्मलित होने आए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नक्सलवाद के नाम से किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा आगे कहा कि  जितनी मुठभेड़ हुई हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए। नक्सलवाद के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि, नक्सलवाद एक विचारधारा है और उसे विचारधारा से खत्म करना चाहिए। लेकिन नक्सलवाद के नाम पर किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में अब तक जितने भी मुठभेड़ हुई हैं, उन सभी मुठभेड़ों की जांच होनी चाहिए। इसमें बस्तर के किसान और ग्रामीण दोनों तरफ से पिस रहे हैं। इन्हें अपने बचाव के लिए फोर्स से भी लड़ना पड़ता है और नक्सलियों से भी लड़ना पड़ता है। इसलिए किसान और मजदूर आदिवासियों को तंग नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है बस्तर बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने चाहिए। यहां किसान, मजदूर व आदिवासियों को तंग नहीं करना चाहिए। यही वह वजह है जिसके कारण लोगों को पलायन करना पड़ता है। जहां ग्रामीणों के पलायन के बाद उनकी जमीनों को उद्योगपतियों को देने की साजिश सरकार द्वारा रची जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। विलेज टूरिज्म पॉलिसी को अपनाना चाहिए, जिससे गांव के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल पाएगा।

लखनऊ जीशान रहे चैंपियन, राजस्थान-सिरोही में आउटडोर खेलों का हुआ गोल्फ टूर्नामेंट

सिरोही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवा खिलाड़ियों के बीच आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस टैलेंट आइडेंटिफिकेशन गोल्फ टूर्नामेंट में कैडीज़ और बच्चों ने अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदरसिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी गोल्फ खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना और कौशल के लिए बधाई दी। भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक मेजर डीपी सिंह, भारतीय ब्लेड रनर विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। टूर्नामेंट तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया था, जिसमें  पहला वर्ग- 17 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु के बालक और 20 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु की बालिकाएं, दूसरा वर्ग 16-25 वर्ष आयु वर्ग के बीच के कैडी और तीसरा वर्ग 26-29 वर्ष आयु वर्ग के बीच के सीनियर कैडी शामिल थे। बच्चों के वर्ग की विजेता 81 ग्रॉस स्कोर के साथ शिक्षा जैन रहीं। जूनियर कैडी वर्ग के विजेता 74 ग्रॉस स्कोर के साथ कैडी शिवम गुप्ता रहे। सीनियर कैडी के विजेता जीशान रहे, जिन्होंने 64 ग्रॉस स्कोर हासिल किया। ओवरऑल टूर्नामेंट के चैंपियन लखनऊ गोल्फ कोर्स के जीशान रहे। यह टूर्नामेंट उभरती प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।

कोंडागांव में 60 हजार और सुकमा में 25 हजार का गांजा जब्त, छत्तीसगढ़ में नशे पर वार

सुकमा/कोंडागांव. फरसगांव पुलिस ने एक अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 39.370 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा से रायपुर की और अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से बिना नंबर की टी०व्ही०एस० अपाचे मोटर सायकल भी जप्त की गई, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है। फरसगांव पुलिस को दो अक्टूबर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरकोट से रायपुर की ओर जाने वाली एक मोटर साइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर फरसगांव-माकड़ी मेन रोड पर नाकेबंदी की गई, जहां से आरोपी पराग मंडल (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी उड़ीसा के उमरकोट क्षेत्र का निवासी है। ओडिशा से गांजे की तस्करी सुकमा में सुकमा सपा के नेतृत्व में गांजे और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहांथाना पुसपाल क्षेत्र में लगभग पच्चीस हजार रुपये की कीमत वाला मादक पदार्थ (गांजा) का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य 06 महीनों में लोक निर्माण विभाग के 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज रायपुर  जशपुर जिले के विकास को नई उड़ान दिलाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नई विकास परियोजनाओं का आगाज हो रहा है। जिसके द्वारा जिले के विकास को गति मिल रही है। पिछले 06 माह में लोक निर्माण विभाग की 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है।         जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुहिम चलाई जा रही है ताकि जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की पहुंच को बढ़ाया जा सके। इसके लिए आवश्यक है कि उन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए। इसके लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर उनके लिए तीव्र गति से तकनीकी विश्लेषण द्वारा डीपीआर निर्माण कर तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि विगत 06 माह में 43 सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के साथ निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप सभी सड़क निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कर आगामी 01 वर्ष में सभी को पूर्ण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया हैं।        लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार के पत्थलगांव के अंतर्गत 73.30 करोड़ रुपयों के 25 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसमें 10.94 करोड़ की लागत के एन.एच.43 से बिच्छीकानी ढुढरूपारा से जमरगी तक 8 किमी सड़क मार्ग, 7.98 करोड़ रूपए लागत के बगीया से सूजीबहार तक के 8.70 किमी सड़क मार्ग, 5.57 करोड़ रूपए लागत के लैलूंगा, कोतबा से लवाकेरा तक के 5.18 किमी सड़क मार्ग, 4.28 करोड़ लागत के 3.5 किमी के कांसांबेल मुसकुटी तक सड़क मार्ग, 4.03 करोड़ रूपए लागत के बाबूसाजबहार से गोलीडीह नदी तक सड़क मार्ग, 3 करोड़ रूपए लागत के 1.2 किमी के करजटोली से रजौटी तक सड़क मार्ग सहित 25 सड़क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।         लोक निर्माण विभाग के जशपुर के कार्यपालन अभियंता विरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जशपुर में 39.89 करोड़ रुपयों के 18 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 3.39 करोड़ लागत के चांडीडांड हत्ता हल्काटोली तक के 2.36 किमी सड़क मार्ग, 4.75 करोड़ लागत के एस.एच 17 मुख्य मार्ग से ढोगाअम्बा जामचुआ तक 3.26 किमी सड़क मार्ग, 3.6 करोड़ रूपए लागत के बनकोम्बों से घटमुंडा तक के 3.4 किमी सड़क मार्ग, 2.57 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से छोटाबनई तक के 2.4 किमी सड़क मार्ग, 2.45 करोड़ रूपए लागत के एन.एच. 43 खड़सा से कोमड़ो तक के 1.94 किमी सड़क मार्ग, 2.38 करोड़ रूपए लागत के भुड़केला से लवानदी पुल तक के 2.10 किमी सड़क मार्ग, 2.33 करोड़ रूपए लागत के खरवाटोली से बांधाटोली तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.25 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से कारीताला तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.29 करोड़ रूपए लागत के बहराखैर से जुड़वाईन तक के 1.63 किमी सड़क मार्ग सहित 18 मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।

जमा कर रखी 2640 टन बजरी जब्त, राजस्थान-केकड़ी में खनन माफिया पर कसा शिकंजा

केकड़ी. पुलिस ने खनिज विभाग के सहयोग से टोडाराय सिंह क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से जमा की गई 2640 टन बजरी जब्त की है। बजरी के ये बड़े-बड़े अवैध ढेर क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास भंडारण किये गए थे। इस कार्रवाई को बजरी के अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर चलाया गया, जिसके तहत इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस और खनिज विभाग की इस कार्रवाई में 2640 टन बजरी का अवैध स्टाक जब्त कर धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत 6 अलग-अलग प्रकरण पंजीकृत किए गए हैं। इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा और टोडारायसिंह थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार गोदारा ने किया, जिसमें खनिज विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सैनी ने सहयोग किया। पुलिस को क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास अलग-अलग स्थानों पर अवैध बजरी के बड़े स्टाक पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस व खान विभाग ने तत्परतापूर्वक छापा मारने की कार्रवाई को अंजाम देकर बड़ी सफलता हासिल की।

NIA ने अबूझमाड़ क्षेत्र में की छापे मारी, जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद

नारायणपुर भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार NIA ने छापामारी की है. अबकी बार कौशलनार इलाके में छापा मारा गया है. विधानसभा चुनाव के दौरान रतन दुबे की भरे बाजार में हत्या कर दी गई थी. मामले में जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे को चुनाव प्रचार कर रहा था. इस दौरान उसकी सरेआम हत्या कर दी थी. नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को पकड़ा था. इनमें से एक बड़ेनहोड़ पारा कोंगेरा निवासी 40 वर्षीय धनसिंग कोर्राम ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह रतन दुबे की हत्या में शामिल था. घटना की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी. इस साल फरवरी महीने में एनआईए ने रतन दुबे मर्डर केस को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की. मामले में एजेंसी ने पहले ही एक आरोपी धनसिंग कोर्राम के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल कर दिया है.

फीफा का इजरायल को निलंबित करने से इनकार, फलस्तीन के आरोंपों की जांच के आदेश दिए

ज्यूरिख विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने यहां आयोजित अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में इजरायली फुटबॉल महासंघ को निलंबित नहीं किया, लेकिन फलस्तीन के अधिकारियों द्वारा लगाए गए कथित भेदभाव के आरोपों की अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए। फीफा ने परिषद की बैठक के बाद कहा कि उसका एक सीनियर पैनल फलस्तीन के क्षेत्र में स्थित इजरायली फुटबॉल टीमों की इजरायली प्रतियोगिताओं में भागीदारी की जांच करेगा। फलस्तीन फ़ुटबॉल महासंघ एक दशक से भी अधिक समय से फीफा से वेस्ट बैंक की बस्तियों की टीमों को अपनी लीग में शामिल करने के लिए इज़रायली फ़ुटबॉल संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। फलस्तीन ने मई में फीफा की बैठक में इजरायल की सदस्यता निलंबित करने का आग्रह किया था जिसके चार महीने बाद विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने यह फैसला किया।  

अफसरों को खून के आंसू रुलाऊंगा तब आका भी नहीं मिलेंगे, राजस्थान के पूर्व कांग्रेस मंत्री चांदना की धमकी

जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री रहे अशोक चांदना का एक बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। एक सार्वजनिक सभा में उन्होंने कोटा-बूंदी में लगे पुलिस अफसरों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जान-बूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तो ऐसे अफसरों को खून के आंसू रुलाएंगे। चांदना बोले कि कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में सांसद ओम बिरला के पाले हुए अधिकारी घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग पुलिस-प्रशासन के तंत्र को अपने हाथ में रखते हैं और लोगों की खिंचाई करवाते हैं। मैं पुलिस प्रशासन के उन अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि किसी गलतफहमी में मत रहना। तीन साल बाद ये पर्ची सरकार चली जाएगी। तब आपके आका, आपको ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने इस मंच से विश्वास दिला रहा हूं कि जो भी व्यक्ति उने पाले हुए अधिकारियों के इशारे पर किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान करेगा, उनका तेल निकाल दिया जाएगा। ये रिकॉर्डिंग करके रखना — चांदना ने आगे कहा कि पूरे 5 साल रिकॉर्डिंग चालू है। आप भी ये रिकॉर्डिंग करके रखना। जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर अत्याचार करता है, उसे अगर खून के आंसू नहीं रुलाया तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं। अधिकारियों को अपनी नौकरी करनी चाहिए। जनता को न्याय दें, लोगों की सेवा करें, सरकारी योजनाओं के माध्यम से कैसे हर वर्ग को फायदा मिल सकता है, उस दिशा में काम करें। ऐसा करके आप किसी के ऊपर एहसान नहीं करेंगे, आप लोगों का यही काम है लेकिन आप कुछ लोगों के इशारे पर जो कर्म कर रहे हैं, वो आपके ऊपर ही भारी पड़ने वाले हैं।

विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप: पुरुषों की फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत ने एक और स्वर्ण पदक जीता

लीमा (पेरू) मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की भारतीय टीम ने आईएसएसएफ विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत का यह इस प्रतियोगिता में 11वां स्वर्ण पदक है। वह कुल 16 पदक लेकर पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। चीन तीन स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। मुकेश का यह प्रतियोगिता में चौथा स्वर्ण पदक है। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी जीता था। मुकेश और राजवर्धन दोनों ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई लेकिन वहां वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। राजवर्धन फाइनल में चौथे जबकि मुकेश पांचवें स्थान पर रहे। पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में परीक्षित सिंह बराड़ ने 623.0 का स्कोर बनाकर भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शिवेंद्र बहादुर सिंह 618.4 के स्कोर के साथ 14वें जबकि वेदांत नितिन वाघमारे 613.2 के स्कोर के साथ 24वें स्थान पर रहे।  

किरण करकेट्टा ने “मैं भी हूं अभिमन्यु” अभियान का शुभारंभ किया, पूरे जिले में आगामी 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा

शहडोल  मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शहडोल रेंज डीआईजी सविता सुहाने और एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल किरण करकेट्टा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में “मैं भी हूं अभिमन्यु” अभियान का शुभारंभ किया गया जोकि पूरे जिले में आगामी 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों में लैंगिक समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। अभियान का उद्देश्य इसके अलावा, इसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान, महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी देना, उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना, समय-समय पर बच्चों को क्रियाकलापों का आकलन करना, दुष्परिणाम से अवगत कराना, प्रारंभिक अवस्था में प्रत्येक महिला के प्रति सम्मान और आदर की दृष्टिकोण रखते हुए प्रोत्साहित करना, युवा वर्ग को महिला अधिकारियों के प्रति अवगत करना, महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता, वर्तमान में तकनीक के माध्यम से समाज में अश्लीलता को दूर करना है। इन लोगों की सहभागिता इस अभियान को स्कूल, कॉलेज के छात्र-शिक्षक, झुग्गी बस्ती, मजदूर वर्ग, कंडक्टर/ड्राइवर, सरकारी संस्थाएं के लिए लक्षित किया गया है। साथ ही, वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, समूह चर्चा, लघु फिल्म का प्रदर्शन और मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। इसके तहत, प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित किया जाएगा। बता दें कि इस अभियान में स्कूल और शिक्षा विभाग, खेल और युवा कल्याण विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास परिवहन विभाग, महिला और बाल विकास विभाग सहित एनजीओ शामिल है।

इंदौर में पहली बार आयोजित की जाएगी भारतीय राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैंपियनशिप

इंदौर दोपहिया वाहनों के लिए एफएमएससीआई भारतीय राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैम्पियनशिप शनिवार को इंदौर में आयोजित की जाएगी। यह पहला अवसर होगा जबकि इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्य भारत के किसी शहर में किया जाएगा। आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार इस मोटरसाइकिल रैली का चौथा राउंड इंदौर के पास पीथमपुर में स्थित अत्याधुनिक ऑटोमोबाइल परीक्षण और प्रमाणन केंद्र नैटरैक्स में आयोजित किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के 13 वर्गों के अलावा स्थानीय युवाओं के लिए एक विशेष स्प्रिंट सपोर्ट रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य मध्य भारत में खेल को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख राइडरों में नासिक के शमीम खान, भोपाल के आसिफ अली, मुंबई के बादल दोषी तथा पुणे के पिंकेश ठक्कर और अमरेंद्र साठे शामिल हैं।  

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा, BJP पार्षदों का हंगामा, विपक्ष ने महापौर को कहा झूठा

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा एक बार फिर हंगामे का शिकार हो गई, जब भाजपा पार्षदों ने लाइट मेट्रो ट्रेन के मुद्दे पर जमकर विरोध किया। जैसे ही सभा शुरू हुई, विपक्षी पार्षदों ने लाइट मेट्रो ट्रेन से जुड़े सवालों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा पार्षदों ने महापौर का फर्जी मेट्रो MoU का बोर्ड लेकर सभापति के डायस पर चढ़ गए और मेयर से रायपुर की जनता से माफी की मांग करने लगे। इस मुद्दे पर बहस इतनी बढ़ गई कि सदन में माहौल गर्म हो गया। महापौर पर आरोप, सभापति से तीखी नोकझोंक सभा की शुरुआत में ही भाजपा पार्षद अमर बंसल और सभापति प्रमोद दुबे के बीच तीखी बहस छिड़ गई। बंसल ने महापौर को “झूठा” करार दिया और महापौर के बोर्ड को हटाने की मांग की। इसके जवाब में सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि बंसल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे सदन में और अधिक तनाव बढ़ गया। लाइट मेट्रो ट्रेन के सवाल पर हंगामा नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने सवाल उठाया कि महापौर ने लाइट मेट्रो ट्रेन के सवाल को अचानक से क्यों हटा दिया। उन्होंने महापौर से इस मुद्दे पर जवाब दिलवाने की मांग की और महापौर पर आरोप लगाया कि वे जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। विपक्ष ने महापौर को “झूठा महापौर” कहते हुए जवाबदेही की मांग की, जिससे सदन का माहौल और अधिक गरमा गया। सदन स्थगित, पार्षदों का प्रदर्शन सभापति प्रमोद दुबे ने स्थिति को संभालने के लिए सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया, लेकिन इससे पहले विपक्षी पार्षद सभापति की टेबल तक पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभापति ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है और उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें। महापौर द्वारा 8 पार्षदों के प्रश्न निरस्त हंगामे के बीच, महापौर ने 8 पार्षदों के सवालों को निरस्त कर दिया, जिससे विपक्ष का आक्रोश और बढ़ गया। विपक्षी पार्षदों ने सवालों को निरस्त किए जाने का विरोध किया और इसे जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश करार दिया। सामान्य सभा में बार-बार हो रहे विवाद रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में लगातार विवाद और हंगामे होते रहे हैं, जिससे नगर के विकास से जुड़े कई मुद्दे प्रभावित हो रहे हैं। इस बार लाइट मेट्रो ट्रेन का मुद्दा प्रमुख विवाद का कारण बना है, जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet