LATEST NEWS

बुधनी विधानसभा उपचुनाव में युवा कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल चकलदी ने खोला मोर्चा पोस्टर हुए वायरल

बुधनी बुधनी में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से पूर्व विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव का नाम सामने आया वहीं, कांग्रेस की तरफ से सबसे प्रबल दावेदारों में महेश राजपूत, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, और यूथ कांग्रेस के युवा नेता राजकुमार पटेल का नाम उभरकर सामने आया है। इसके अलावा, कमलनाथ से जुड़े कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट और किसान नेता अर्जुन आर्या भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। कांग्रेस ने बुधनी में प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को सौंपी है। हाल ही में यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता राजकुमार पटेल चकलदी ने चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक और X) के माध्यम से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है वही राजकुमार पटेल चकलदी के चुनाव पोस्टर हुए वायरल। राजकुमार पटेल पवार समाज से आते हैं, जिसका बुधनी विधानसभा में अच्छा खासा प्रभाव है। यदि पटेल बगावत करते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। राजकुमार पटेल का चुनावी मैदान में उतरना अन्य दावेदारों के लिए एक नई चुनौती बन सकता है और कांग्रेस की रणनीति पर इसका बड़ा असर हो सकता है।

ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली हमले का मतलब खतरे की रेखा पार करना होगा: ईरान के विदेश मंत्री

तेहरान ईरान ने इजरायल को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमला हुआ तो हम भी छोड़ेंगे नहीं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहाकि ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली हमले का मतलब खतरे की रेखा पार करना होगा और इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। अरागची ने तुर्की प्रसारक ‘एनटीवी’ को बताया कि ईरान पर किसी भी हमले का मतलब हमारे लिए लाल रेखा को पार करना है। हम ऐसे हमले का जवाब जरूर देंगे। ईरान की परमाणु सुविधाओं या किसी भी तरह के हमले पर प्रतिक्रिया दी जाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका से लीक हुए कुछ डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इजरायल ईरान पर हमले की तैयारी में जुटा हुआ है। ईरानी विदेश मंत्री अरागची ने इस दौरान इजरायल पर किए गए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहाकि हमने उस समय किसी भी आर्थिक या नागरिक सुविधाओं पर हमला नहीं किया था। हमने केवल सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया था। अब हमने इजरायल में अपने सभी लक्ष्यों की पहचान कर ली है। अगर इजरायल हमला करता है, तो हम उनके ठिकानों पर भी इसी तरह का हमला करेंगे। यह पूछे जाने पर कि इजरायल ने अभी तक ईरान के पिछले हमले का जवाब क्यों नहीं दिया है, मंत्री ने पूरी दुनिया द्वारा इजरायल पर डाले जा रहे भारी राजनयिक दबाव का हवाला दिया। अरागची ने कहा कि इस क्षेत्र में पूर्ण पैमाने पर युद्ध छिड़ने की अत्यधिक संभावना है। देश क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयास कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि इजरायली हमलों और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आपदा को रोकने के लिए कूटनीति का इस्तेमाल और युद्धविराम की घोषणा की जानी चाहिए। इसके बाद ही हम गाजा पट्टी और लेबनान के निवासियों की भलाई के बारे में बात कर सकते हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों लेबनान ने ड्रोन हमले से इजरायली प्रधानमंत्री के घर पर हमला किया गया। इस हमले के पीछे भी ईरान का हाथ बताया गया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। नेतन्याहू ने एक बयान में कहाकि ईरान के एजेंट, जिन्होंने आज मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की, उन्होंने एक बड़ी गलती की है। उन्होंने लेबनान से ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य उत्तरी शहर कैसरिया में उनके निजी आवास को निशाना बनाना था।

बीते 2 दिनों में भारतीय एयरलाइन्स की 46 फ्लाइट्स को धमकी भरे पोस्ट भेजे गए, मैसेज भी सेम-टू-सेम

नई दिल्ली भारतीय एयरलाइनों को इन दिनों बम की धमकियां मिलने का सिलसिला सा चल पड़ा है। इस हफ्ते करीब 70 ऐसे धमकी भरे पोस्ट किए गए, जिनमें से 70% एक ही एक्स अकाउंट से आए हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह एक गुमनाम और गैर-सत्यापित अकाउंट है, जिससे बीते 2 दिनों में भारतीय एयरलाइन्स की 46 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को धमकी भरे पोस्ट भेजे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्स हैंडल से शुक्रवार रात को 12 और शनिवार को 34 धमकी भरे पोस्ट किए गए। भारत के अलावा इस यूजर ने अमेरिकन एयरलाइंस, जेट ब्लू और एयर न्यूजीलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय वाहकों को भी धमकियां दी हैं। इससे यात्रा में रुकावट पैदा हुई और यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया। एक्स ने सस्पेंड कर दिया अकाउंट यह संदिग्ध एक्स अकाउंट शनिवार दोपहर तक एक्टिव रहा। इसके बाद, एलन मस्क के मालिकाना वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से इसे सस्पेंड कर दिया गया। एक्स को ही पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो, अकासा एयर, अलायंस एयर, स्पाइसजेट और स्टार एयर को इस अकाउंट से धमकियां दी गई थीं। स्टार एयर को उसकी 4 उड़ानों के लिए धमकियां मिलीं तो बाकियों के 5-5 फ्लाइट्स के लिए ऐसी संदेश भेजे गए। धमकी भरा एक तरह का संदेश संदिग्ध एक्स अकाउंट से जो धमकी भरे पोस्ट किए गए, उनमें एक तरह ही संदेश लिखा होता था। इसमें कहा जाता, ‘आपके 5 विमानों में बम हैं। कोई भी जिंदा नहीं बचेगा। जल्दी करो और विमान खाली करा दो।’ ये पोस्ट ऐसे समय की गईं जब कुछ उड़ानें हवा में थीं या तो कुछ ने पहले ही अपनी यात्रा पूरी कर ली थी। फिलहाल, इस संदिग्ध एक्स अकाउंट की जांच की जा रही है और इसके यूजर का पता लगाया जा रहा है। बीसीएएस की एयरलाइन कंपनियों के साथ बैठक इस बीच, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के अधिकारियों ने शनिवार को एयरलाइन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली थी। सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक में कुछ एयरलाइन का प्रतिनिधित्व उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने किया, जबकि अन्य का प्रतिनिधित्व उनके सीनियर अधिकारियों ने किया। बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने कहा, ‘भारतीय हवाई क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। मौजूदा प्रोटोकॉल मजबूत है और इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है। हम यात्रियों को आश्वस्त करते हैं कि उन्हें बिना किसी डर के उड़ान भरनी चाहिए।’

डिप्रैशन से बचने के लिए खाएं ये 11 चीजें

काम में तनाव, पैसे की परेशानी, चिंता की वजह से कई बार लोग डिप्रैशन के शिकार हो जाते हैं। इस बीमारी से कुछ लक्षण होते हैं जैसे अचानक वजन बढ़ना या वजन घटना अनिद्रा या ज्यादा नींद आना, सैक्स इच्छा में कमी, मन में बार-बार खुदकुशी का ख्याल आना और रोजाना के काम न कर पाना आदि। जिस शख्स के अंदर ये लक्षण होते हैं वह काफी दर्दनाक और बुरे समय से गुजर रहा होता है लेकिन ऐसे समय में घबराने की जरूरत नहीं है। सब्र से हर मुश्किल का हर निकलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डिप्रेशन से लड़ने में मदद करते हैं। पालकः पालक भी डिप्रैशन से लड़ने के लिए फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है जो दिमाग को शांत और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिडः जब भी आपको लगे कि आपको अवसाद हो रहा है तो ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अपने खाने में बढ़ा दीजिए जैसे मछली और वोलनट्स। मछली में आप सलमन, हेरिंग, लेक ट्राउट, सार्डिन, मैकेरल या टूना खा सकते हैं। बादामः बादाम में काफी मात्रा में मैग्नीशियम का सबसे अच्छा स्त्रोत होता हैं। सिर्फ 100 ग्राम बादाम के पैक में 238 ग्राम मैग्नीशियम होता है, जो हमारी रोज की 67 प्रतिशत मैग्नीशियम की जरुरत को पूरा करता है। टमाटरः टमाटर खाने से आपका मूड बहुत अच्छा रहता है क्योंकि इसमें लइकोपीन नाम का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो अवसाद से लड़ने में काफी मददगार साबित होता है। एक स्टडी में यह पाया गया है कि जो लोग सप्ताह में 2 से 6 बार टमाटर खाते हैं वे 46 प्रतिशत तक कम अवसादग्रस्त होते हैं। एवोकाडोः एवोकाडो में ओमेगा-3 और फोलेट पाया जाता है जो अवसाद से लड़ने में मदद करता है। यही नहीं इसमें पोटेशियम और मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है। जो भावनाओं को काबू करने में मदद करते हैं। ग्रीन टीः ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाया जाता है जो अवसाद से बचाती, इलाज करती और उसे बहार आने में भी मदद करती है इसलिए ग्रीन टी उन लोगों को जरूर पीनी चाहिए जो जल्दी मुसीबतों से घबराने लगते हैं। ब्लूबेरीः ब्लूबेरी में विटामिन सी पाया जाता है। 100 ग्राम ब्लूबेरी में 9.7 मिलीग्राम विटामिन सी होता है जो रोज का 15 प्रतिशत के बराबर है। साथ ही इसमें अधिक मात्रा में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को अवसाद से दूर रखते हैं। साबुत अनाजः यह तो हम सभी जानते हैं कि साबुत अनाज हम सबके लिए कितने फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह अवसाद में बहुत लाभदायक सिद्ध होते है। इनमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो मूड स्विंग्स की परेशानी को रोकता है। नारियलः नारियल में शक्तिशाली इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो अवसाद से लड़ने में मदद करते हैं। रोज एक गिलास ताजा नारियल का रस पीएं या इसके तेल में बना हुआ भोजन खाएं। अंडेः अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हैं तो आपको थकान और काम करने की शक्ति कम हो जाती है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी 12, विटामिन ए, कैल्शियम, विटामिन बी-6, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो आपके एनर्जी के लेवल को बनाये रखता है।  

फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से टिकट, BJP ने महाराष्ट्र के 99 उम्मीदवारों की सूची की जारी

नागपुर. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने श्रीजया अशोक चव्हाण को भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से चुनाव लड़ेंगे। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को उम्मीदवार बनाया गया है।

जोशुआ चेप्टेगी ने ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया

नई दिल्ली लंबी दूरी के महान धावक यूगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने यहां आयोजित ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग में रविवार को जीत दर्ज की। इस दौड़ के महिला वर्ग में इथियोपिया की एलेमाडिस इयायु ने खिताब अपने नाम किया। पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में मौजूदा विश्व चैंपियन और ओलंपिक चैंपियन चेप्टेगी ने 59.46 सेकंड का समय लेकर दौड़ जीत ली। इयायु ने एक घंटे 8 मिनट और 17 सेकंड का समय लेकर शीर्ष महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। सावन बरवाल ने (एक घंटा, दो मिनट और 46 सेकंड) और लिली दास (एक घंटा 18 मिनट और 12 सेकंड) ने क्रमशः भारतीय पुरुष और महिला वर्ग के शीर्ष खिताब जीते। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का यह 19वां संस्करण है। इसकी पुरस्कार राशि 2,60,000 अमेरिकी डॉलर है और इसे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  

रोहिणी में CRPF स्कूल के बाहर धमाके का टेरर है कनेक्शन? NSG तलाश रही साजिश के सबूत

नई दिल्ली दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ, लेकिन इसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस धमाके में स्कूल की दीवार, पास की दुकानों और एक कार को नुकसान पहुंचा है। दिवाली से पहले हुए राजधानी में हुए इस धमाके ने दिल्ली पुलिस के साथ ही तमाम सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन जरूर बढ़ा दी है। इस धमाके की जानकारी मिलते ही नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस और एफएसएल टीम के साथ ही एनएसजी कमांडो भी प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास विस्फोट स्थल पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री देसी बम जैसी है, लेकिन पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही डिटेल क्लियर हो पाएंगी। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, अभी तक कोई आतंकी एंगल नहीं मिला है, लेकिन एफएसएल की टीम द्वारा अंतिम स्पष्टता दी जाएगी। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मौके पर फायर डिपार्टमेंट की एक टीम भी मौजूद है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी मौके पर पहुंच गई है। रविवार सुबह रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर जोरदार धमाका हुआ। दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 7:45 बजे पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें उन्हें विस्फोट की सूचना दी गई। एसएचओ और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई और हवा में दुर्गंध फैली हुई थी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, “आज सुबह 07:47 बजे, एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर 14 में सीआरपीएफ स्कूल के पास बहुत तेज आवाज के साथ एक धमाका हुआ है। एसएचओ और स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और दुर्गंध आ रही थी। आस-पास की दुकानों के शीशे और दुकान के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त पाई गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।” क्राइम टीम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। सुबह करीब 7:50 बजे अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया और दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर हैं और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए पुलिस के साथ इलाके की जांच और तलाशी जारी रखे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि सीवर लाइन की भी जांच की जा रही है और विस्फोट के प्रकार की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

दर्शक रूह बाबा और मंजुलिका के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को तैयार

मुंबई, बालीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक बनने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को प्रशंसकों के बीच जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में दर्शक रूह बाबा (कार्तिक आर्यन) और मंजुलिका (माधुरी दीक्षित) के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को तैयार हैं। टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया टीजर जारी किया, जिसमें लिखा गया है, इस दिवाली, रूह बाबा बनाम मंजुलिका देखने के लिए तैयार हो जाइए! टीजर की शुरुआत कार्तिक आर्यन की कमेंट्री से होती है, जिसमें वह कहते हैं, केवल मूर्ख ही भूतों से डरते हैं। तभी मंजुलिका के रूप में माधुरी दीक्षित एक डरावनी एंट्री करती हैं और कहती हैं, आप तो डर गए। इसके बाद रूह बाबा (कार्तिक) विद्या बालन के किरदार से कहते हैं, मंजू, मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं। इस सीन ने ट्रेलर को और भी रोमांचक बना दिया है। फिल्म का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है, और इसके हिस्से के रूप में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में नजर आएंगे। इस एपिसोड के प्रोमो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, और प्रशंसक बेसब्री से फिल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी, और राजपाल यादव जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जयपुर में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

धमतरी में दो बच्चों की मौत मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा

रायपुर धमतरी में मार्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों की हाइवा के कुचले जाने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना जताई है. उन्होंने ट्वीट कर बच्चों के निधन की खबर को अत्यंत दुखद बताते हुए मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर कहा कि धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ. बता दें कि धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों – योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव को रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर अपना विरोध जताया था. ग्रामीणों को मनाने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

अब जयपुर में भी बुलडोजर एक्शन, RSS के 10 कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों के घर गरजा बुलडोजर

जयपुर जयपुर के मंदिर में 10 आरएसएस कार्यकर्ताओं पर चाकू से वार करने के मामले के बाद बुलडोजर ऐक्शन सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के घर पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक मंदिर में जागरण प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। । इसी दौरान पास में रहने वाले पिता-पुत्र आए और कुछ देर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें देर रात चल रहे कार्यक्रम से परेशानी थी। इस वारदात के बाद अब अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए आरोपी नसीब चौधरी के घर पर बुलड़ोजर चल रहा है। इस मामले में नसीब और उसका बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर 2 कमरों का घर बना लिया था। इसी अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर ऐक्शन लिया गया है। बता दें, जयपुर में करणी विहार इलाके के एक मंदिर में खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के हमले में आरएसएस से जुड़े 10 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि गुरुवार रात शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में जागरण के बाद जब श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर वितरित की जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने देर रात कार्यक्रम करने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने बताया कि इस मामले पर कहा-सुनी होने के बाद आरोपियों ने अन्य लोगों को बुलाया और वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें 10 आरएसएस कार्यकर्ता घायल हो गए। उसने बताया कि घायलों में से छह को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीब चौधरी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उसने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। इससे पहले इस घटना से आक्रोशित कुछ लोगों ने कुछ समय के लिए दिल्ली-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया। हालांकि, उन्होंने गुरुवार देर रात अपना धरना वापस ले लिया।

दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

टीकमगढ़ थाना खरगापुर मे फरियादिया पीडिता ने आरोपी के विरूध्द जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट की थी रिपोर्ट पर थाना खरगापुर मे अपराध क्रमांक – 276/2024 धारा -64,332(b),115(2),351(2)(3) बी.एन.एस का कायम कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक टीकमगढ  मनोहर सिंह मण्डलोई द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने हेतु  निर्देशित किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ सीताराम एवं एस.डी.ओ.पी. टीकमगढ  राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना खरगापुर पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर आरोपी रामसिहं पिता नाथूराम यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम पिपरा थाना खरगापुर जिला टीकमगढ को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायलय जे. आर. पर पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को जेल भेजा दिया गया है।  सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. मनोज द्विवेदी, सउनि. कामता प्रसाद प्रजापति, सउनि. पन्नालाल, प्रआर. 533 सनिल शर्मा, प्रआर. 161 मुकेश कुशवाहा ,आर. 574 दीपक, आर. 248 सरमन, आर. 626 योगेश, आर. 375 रामसिंह ,मआर 601 हर्षिता, मआर. 329 संजू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मैनहट्टन में भारत विरोधी प्रदर्शन-नारेबाजी, जापान की सत्ताधारी पार्टी के मुख्यालय पर बम से हमला

टोक्यो/मैनहट्टन. जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्यालय में शनिवार को एक व्यक्ति ने बम से हमला किया और पीएम आवास की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। कोई हताहत नहीं हुआ। संदिग्ध हमलावर अत्सुनोबु उसुदा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिका के मिसिसिपी में लेक्सिंगटन शहर में गोलीबारी की खबर है। स्कूल फुटबॉल मैच के बाद दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। होम्स काउंटी के शेरिफ विली मार्च ने बताया कि गोलीबारी की घटना तब हुई जब 200 से ज्यादा लोग मैच खत्म होने के आउटडोर ट्रेल पर जश्न मना रहे थे। गोलीबारी के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में दो की उम्र 19-19 वर्ष थी, जबकि तीसरे की उम्र 25 वर्ष थी। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल पाया है। बाज नहीं आ रहा कनाडा — एक अन्य घटना न्यूयॉर्क की है। यहां खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारत सरकार को दोषी ठहराने वाले प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को मैनहट्टन कोर्टहाउस के बाहर प्रदर्शन किया। एक दर्जन से अधिक सिखों ने प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। मैनहट्टन कोर्ट पन्नू की हत्या की साजिश में आरोपी विकास यादव के सह आरोपी निखिल गुप्ता के केस की सुनवाई कर रही है। उसी दौरान कोर्ट के बाहर अमेरिकी सिखों ने भारत सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कोर्ट हाउस के सामने सड़क के उस पार प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेड़ियों से बंधा पुतला एक अस्थायी जेल की कोठरी में रखा। बाद में इसे जलाया गया।

पांच साल से 100 करोड़ के फ्राड में फरार चल रहे बीएसआर हॉस्पिटल के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग भिलाई के नेहरू नगर में पूर्व में संचालित बीएसआर हॉस्पिटल के संचालक और नामी शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खंडूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उन्हें कोलकाता से लेकर दुर्ग पहुंच है. डॉ. खंडूजा शहर के लोगों से लगभग 100 करोड़ की धोखाधड़ी कर पिछले 5 साल से फरार थे. डॉ. एमके खंडूजा के खिलाफ सुपेला थाने की स्मृति नगर चौकी में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं. मामले की जांच के दौरान पुलिस को डॉ. खंडूजा के कोलकाता पश्चिम बंगाल में छिपकर रहने की सूचना मिली. इस पर एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर उप निरीक्षक वरुण देवता और प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम को कोलकाता के लिए रवाना किया गया. पुलिस की टीम ने कोलकाता जाकर शनिवार को डॉ. खंडूजा को गिरफ्तार कर दुर्ग पहुंच चुकी है. पुलिस का कहना है कि खंडूजा ने कई लोगों से करोड़ रुपए का गबन किया है, जिसकी शिकायत पुलिस को मिली है. बता दें कि डॉ. खंडूजा पहले बीएसपी में डॉक्टर थे. उसके बाद वहां नौकरी छोड़कर उन्होंने खुद का बीएसआर हॉस्पिटल शुरू किया था. हॉस्पिटल मैनेजमेंट में गड़बड़ी की वजह से डॉ. खंडूजा पर कर्ज बढ़ता गया, यहां तक अस्पताल के डॉक्टरों और स्टॉफ का वेतन रुक गया. इसके अलावा उनके ऊपर बैंक का भी बड़ा लोन था. बैंक का लोन पटाने के लिए उन्होंने शहर के नामी लोगों को धोखे में रखकर पैसे लिए. वहीं हॉस्पिटल को मनोज अग्रवाल के अलावा आशीष मित्तल और सुमन मित्तल को बेच दिया. इसके बाद बैंक का लोन जमा किया और भिलाई छोड़कर फरार हो गए. उनका बेटा रोहितास खंडूजा और पत्नी अस्पताल के डायरेक्टर थे, जो अभी भी यहीं रह रहे हैं.

जमीन पर उतरीं ‘टोलियां’, हरियाणा में भाजपा को जिताकर अब महाराष्ट्र में सक्रिय हुआ संघ

मुंबई. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में बस एक महीने का समय बचा है, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू कर दिया है। भाजपा का वैचारिक स्त्रोत माना जाने वाले संघ ने महाराष्ट्र में अपने सभी सहयोगी संगठनों के साथ समन्वय बनाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की शुरुआत कर दी है। हरियाणा में जीत के बाद भाजपा और संघ के हौसले बुलंद हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूरे राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए टोलियां (टीमें) बनाई हैं। इन प्रत्येक टोलियों में 5-10 लोगों की टीम है, जो लोगों के छोटे-छोटे समूहों के साथ बैठक कर सरकार की नीतियों के बारे में बता रहे हैं। संघ की ये टोलियां अपने-अपने इलाकों के मोहल्लों और स्थानीय नेटवर्क के जरिए परिवारों तक पहुंच बना रही हैं। सूत्रों के अनुसार, ये टोलियां सीधे तौर पर भाजपा के लिए वोट अपील नहीं करते, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों, हिंदुत्व, सुशासन, लोक कल्याम और समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करती हैं। हरियाणा की जीत में भी संघ का कमाल सूत्र ने बताया कि टोलियों के गठन से पहले, आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठकें हुईं, जिनमें चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत में भी संघ की अहम भूमिका रही थी। संघ ने हरियाणा भर में अपने सहयोगियों के साथ समन्वय कर ‘ड्राइंग रूम मीटिंग्स’ की रणनीति बनाई और हर परिवार तक पहुंचने की कोशिश की। संघ की यह कोशिश रंग लगाई और हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता कब्जाने में कामयाब रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा में संघ की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संघ के कार्यकर्ताओं की टोलियों ने पूरे राज्य में 1.25 लाख से  भी ज्यादा छोटी-छोटी बैठकें की। इन टोलियों के जरिए ही हरियाणा के गैर जाट मतदाताओं को ये समझाने की कोशिश की गई कि कैसे भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियां जाट समुदाय केंद्रित होती हैं। साथ ही विभिन्न मुद्दों को उजागर कर हरियाणा में जनमत का आकार देने में भी अहम भूमिका निभाई। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चुकाई थी कीमत भाजपा की जीत में संघ की भूमिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते लोकसभा चुनाव में संघ की भूमिका बेहद सीमित रही और इसके नतीजे में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने एक बयान में कहा था कि भाजपा को शुरुआत में आरएसएस के समर्थन की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब समय के साथ भाजपा खुद चलने में सक्षम हो गई है। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा के इस बयान के बाद जमीनी आरएसएस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया और इसका नतीजा सभी के सामने है। भाजपा जहां 400 पार का नारा दे रही थी, वहां भाजपा बहुमत का आंकड़ा भी छू नहीं पाई। 

पिछले 29 घंटों में यह दूसरी बार है, जब लोगों को झटके महसूस हुए

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले 29 घंटों में यह दूसरी बार है, जब लोगों को झटके महसूस हुए हैं। रविवार सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटकों से डोडा दहल गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में अक्षांश 33.00 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.94 डिग्री पूर्व में मिला है। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। 29 घंटों के भीतर दूसरी बार धरती डोली। इससे पहले शनिवार को डोडा में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। करीब सवा 6 बजे जम्मू कश्मीर में डोडा की चिनाबा घाटी में जोरदार झटके लगे थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चिनाब घाटी में 4.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे, जिसका केंद्र डोडा जिले का गुंडोह क्षेत्र था। 13 अक्टूबर को भी डोडा में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। वहीं , इसी दिन असम के गुवाहाटी जिले में भी 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। 12 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में भी दोपहर तीन बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet