LATEST NEWS

भारत से टकराव के बाद बढ़ीं मुश्किलें, भारत से टकराव के बाद मालदीव पर गहराया आर्थिक संकट

माले. मालदीव में आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। दरअसल, अपनी मुद्रा की लगातार बदल रही स्थिति और पर्यटकों की कमी के चलते देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी पैदा हो गई है। ऐसे में मालदीव ने अब विदेशी मुद्रा को लेकर नए नियम तैयार किए हैं। इसके तहत अब देश में विदेशी मुद्रा के जरिए लेनदेन के तरीकों को सीमित किया जाएगा। साथ ही पर्यटन संस्थाओं और बैंकों में विदेशी मुद्रा विनिमय नियंत्रण अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। गौरतलब है कि मालदीव की अर्थव्यवस्था बीते कुछ दिनों में नकारात्मक रूप से प्रभावित हुई है। खासकर भारत से टकराव के कारण मालदीव की आर्थिक स्थिति को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, मालदीव से ‘भारत को बाहर करने की नीति’ (इंडिया आउट कैंपेन) चलाकर सत्ता में आए मोहम्मद मुइज्जु की सरकार की नीतियों के चलते भारतीय पर्यटकों के मालदीव जाने में भारी कमी आई है। देश की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे जरूरी पर्यटन सेक्टर पर प्रभाव पड़ने की वजह से इस द्वीप देश की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ी है।  बीते महीने ही मालदीव पर इस्लामिक बॉन्ड के भुगतान में देरी के कारण डिफॉल्टर होने का खतरा पैदा हो गया था। हालांकि, भारत की तरफ से ब्याज रहित 5 करोड़ डॉलर के कर्ज के चलते मालदीव इस संकट से निकलने में सफल हुआ था। हालांकि, लगातार घटते विदेशी मुद्रा भंडार के चलते मालदीव का आयात खर्च काफी ज्यादा हुआ है। ऐसे में मालदीव के केंद्रीय बैंक और मालदीव के मौद्रिक प्राधिकरण (एमएमए)  ने 1 अक्तूबर को कुछ नए विनियम लागू किए हैं। इसके तहत पर्यटन उद्योग द्वारा विदेशी मुद्रा के जरिए जुटाई गई राशि को स्थानीय बैंकों में जमा कराना जरूरी है। मालदीव के मौद्रिक प्राधिकरण, जिसने अगस्त में ही डॉलर के खर्च को लेकर सख्त सीमा लगा दी थी, उसने इस बार डॉलर की कमी के चलते स्थानीय धिवेही भाषा में नए नियमों का एलान किया। इसके तहत मालदीव में सभी लेनदेन मालदीव रुफिया में करना जरूरी है। सिर्फ उन्हीं लेनदेन को छूट दी गई है, जिन्हें विदेशी मुद्रा में करना अनिवार्य है। 

मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे लोकार्पण

सरगुजा छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा अब हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से लोकार्पण करने जा रहे है। लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम शुरू हो चुका है, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका एयरपोर्ट पहुंच चुके है। जहां उनका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। बता दें कि राज्यपाल डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी. चौधरी भी अंबिकापुर पहुंचे। इसके अलावा आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संयुक्त सचिव संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे। 80 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ मां महामाया एयरपोर्ट मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर में लगभग 80 करोड़ की लागत से कार्य किए गए हैं। दरिमा हवाई पट्टी का निर्माण वर्ष 1950 में हुआ था, इसे प्रारंभिक दौर में डब्ल्यूबीएम सतह से निर्मित किया गया था, जिसकी लंबाई 1200 मीटर थी। यह हवाई पट्टी अम्बिकापुर शहर से 13 किमी की दूरी पर दरिमा ग्राम में निर्मित है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 365 एकड़ है और यह हवाई पटटी समुद्र तल से 1924 फीट ऊंचाई में स्थित है। हवाई अड्डे के विकास के लिए 46.27 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को जारी की गई, जिसके तहत लोक निर्माण विभाग के ने दिसंबर 2021 से उन्नयन कार्य तीन सीव्हीएफआर के अनुरूप शुरू किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से अप्रैल 2023 को कार्य को पूर्ण कराकर लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया, जिसके तहत डीजीसीए ने मई 2023 को निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पूर्ण औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए डीजीसीए ने 15 मार्च 2024 को एरोड्रम लाईसेंस जारी किया। रनवे को लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया। रनवे की लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया। रनवे के मजबूतीकरण के लिए पीसीएन को बढ़ाकर 25 किया गया जिसे एटीआर 72 के अनुरूप किया गया। नये एपरोन को 110×127 मीटर का बनाया गया, जो कि एक साथ दो एटीआर 72 हवाई जहाज को खड़ा करने के लिए उपयुक्त है। इसके साथ आईसोलेशन वे, दोनों तरफ आरईएसए एवं 25×150 मीटर के दो टैक्सी-वे का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पैरीमीटर रोड एवं अन्य एप्रोच रोड का डामरीकरण कार्य कराया गया। पूर्ण क्षेत्रफल लगभग 8 कि.मी. की लम्बाई में बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई 1.5 मीटर से बढ़ाकर 3.2 मीटर की गई। सारे आंतरिक मार्गों का डामरीकरण एवं रोड फर्नीचरिंग एवं मार्किंग का कार्य कराया गया। टर्मिनल भवन का उन्नयनीकरण 20 यात्रियों से बढ़कर 72 यात्रियों के अनुरूप किया गया। एटीसी ऑफिस, एमईटी ऑफिस, एसीसीआर रूम, फायर स्टोर, इलेक्ट्रीकल पैनल रूम अन्य अधोसंरचना के कार्य कराये गये हैं।

कॉन्सर्ट में नहीं पहुंचे रैपर Divine, 4000 दर्शकों को 3 घंटे इंतजार कराना

इंदौर मशहूर रैपर Divine और उनकी टीम के खिलाफ धोखाधड़ी और अभद्रता का आरोप लगा है। इंदौर के एक कार्यक्रम में 4000 से ज्यादा लोगों के सामने डिवाइन को परफॉर्म करना था। लेकिन 3 घंटे के इंतजार के बाद भी वह आयोजन स्थल पर नहीं पहुंचे। डिवाइन अपनी टीम के साथ होटल से रवाना तो हुए, पर कार्यक्रम स्थल के बजाय सीधे इंदौर एयरपोर्ट के लिए निकल गए। ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि डिवाइन और उनके साथियों ने उसे 2 घंटे तक कार में बंधक बनाए रखा। उसका मोबाइल छीन लिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद वे बीच रास्ते में कार से उतरकर प्राइवेट टैक्सी में एयरपोर्ट चले गए। एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों से बचते हुए डिवाइन ने पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। एक संस्था द्वारा डिवाइन और उनकी टीम के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है। जबकि एरोड्रम थाना पुलिस ने ड्राइवर के साथ अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज की है।

तीरंदाजी : फुगे विश्व कप फाइनल में पदक से चूके, ज्योति क्वार्टर फाइनल से बाहर

टिलेक्सकला (मैक्सिको) उदीयमान सितारे प्रथमेश फुगे तीरंदाजी विश्व कप कंपाउंड सेमीफाइनल में तनावपूर्ण शूटआफ में मौजूदा चैम्पियन मथियास फुलेर्टन से हारकर पदक से चूक गए। रोमांचक मुकाबले में दोनों तीरंदाजों ने पांचों दौर में परफेक्ट 10 स्कोर किया और एक अंक भी नहीं गंवाया। स्कोर 150.150 रहने के बाद शूटआफ से विजेता का फैसला हुआ। शूटआफ में भी स्कोर 10.10 से बराबर रहा। इसके बाद डेनमार्क के तीरंदाज ने मामूली अंतर से फुगे को हराया। फुगे अगर जीत जाते तो पदक पक्का हो जाता। कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में वह विश्व चैम्पियन माइक शोलेसेर से 150.146 से हार गए। वहीं पूर्व विश्व कप पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेन्नम महिला कंपाउंड वर्ग में क्वार्टर फाइनल में एस्तोनिया की मीरी मारिता पास से 145.147 से हार गई। रिकर्व वर्ग में दीपिका कुमारी और धीरज बोम्मादेवरा उतरेंगे।  

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024: बेस्ट सोलो माइक्रोवेव ओवन पर 40% तक की छूट

सोलो माइक्रोवेव ओवन की कीमत राजस्थान की सेल में काफी कम हुई है। अगर आप टेस्टी डिश बनाने के लिए शानदार चॉकलेट लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खास मौका हो सकता है, मदद से आप इतनी बड़ी कीमत पर शानदार चॉकलेट ले सकते हैं। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की डिलिवरी में आपको ईएमआई का प्लेसमेंट भी दिया जा रहा है, मदद से आप अफोर्डेबल रिप्लेसमेंट पर स्टॉक खरीद सकते हैं। अमेज़न बिग सेल से आप इन अलमारियों को बेचकर भारी बचत का लाभ भी उठा सकते हैं। सर्वोत्तम डील्स और ऑफर्स पाने के लिए आप इस सूची की जांच कर सकते हैं। इस लिस्ट में मिल रहे मोटरसाइकिल टॉप स्कूल और काफी बेस्ट माने जाते हैं। पैनासोनिक 25L सोलो माइक्रोवेव ओवन: यह 25 लीटर की क्षमता वाला माइक्रोवेव ओवन आ रहा है। इस पैनासोनिक सोलो माइक्रोवेव ओवन ऑटो कुक मेन्यू नीचे दिया गया है, जिससे खाना बनाना आपके बाएं हाथ का काम हो सकता है। यह ऊर्जा बचत के साथ-साथ समय की भी काफी बचत करती है। हैंड्स फ्री कुकिंग के लिए इस चॉकलेट में 85 ऑटो कुक मेन्यू के साथ ही टाइमर का फीचर भी दिया गया है। यह डॉक्युमेंट्स को उपभोक्ता भी काफी पसंद कर रहे हैं। हायर 19 एल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी सोलो माइक्रोवेव ओवन: अगर आप अपनी कुकिंग को आसान बनाना चाहते हैं, तो यह हायर माइक्रोवेव ओवन आपके लिए काफी शानदार हो सकता है। यह काफी लाइटवेट के साथ ही कॉम्प्लीमेंट डिजाइन में आ रहा है, जिससे किचन में ज्यादा जगह भी नहीं मिलती है। इस मोटरसाइकिल में आपको 5 पावर स्टैप्स भी बताए जा रहे हैं। यह आवाज भी काफी कम करती है, जिससे आप बिना शोर मचाए खाना बना सकते हैं। IFB 24 L सोलो माइक्रोवेव ओवन: इस IFB सोलो माइक्रोवेव ओवन से आपकी कुकिंग काफी आसान होने के साथ ही कुकिंग स्टाइल्स भी प्राथमिक हो जाएंगी। इस व्हीलचेयर की मदद से आपका समय भी काफी बच सकता है। इसमें अजीबोगरीब स्टील से बनी कैविटी भी दी जा रही है। भारतीय कुकिंग के लिए भी इस गुड़िया गुड़िया का उपयोग किया जा सकता है। यह डॉयलायल 69 मेन्यू नियुक्ति के साथ मिल रही है। LG 20 L सोलो माइक्रोवेव ओवन (MS2043BP): इस ब्रांडेड LG सोलो माइक्रोवेव ओवन को कुकिंग के लिए बेस्ट माना जा रहा है, जिसे खरीदने वालों ने 4.2 स्टार की रेटिंग भी दी है। यह मोटरसाइकिल स्वास्थ्य समीक्षा मेन्यू और स्टीम क्लीन फीचर के साथ आ रही है। इसे साफ करना भी काफी आसान माना जाता है। अगर आप शानदार इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना चाहते हैं, तो बजट में यह बहुत ही शानदार गैजेट हो सकता है। गोदरेज 20 एल मल्टी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सोलो माइक्रोवेव ओवन: इस नवीनतम गोदरेज सोलो माइक्रोवेव ओवन में मल्टी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम दिया गया है, जिससे इवेन और फास्ट कुकिंग में काफी मदद मिलती है। यह मोटरसाइकिल 5 पावर लेवल वाला है, जिसे एडजस्ट करके आप कुकिंग को बेहतर बना सकते हैं। यह काले और आलीशान लुक में आ रहा है, जिससे आपका किचन भी काफी अचूक हो सकता है। इस मोटरसाइकिल पर आपको 1500 रुपये तक की छूट भी मिल रही है।

जोकोविच ने नडाल को, सिनेर ने अल्काराज को हराया

रियाद इटली के यानिक सिनेर ने कार्लोस अल्काराज को 6.7, 6.3, 6.3 से हराकर सिक्स किंग्स स्लैम नुमाइशी टेनिस चैम्पियनशिप जीती जबकि नोवाक जोकोविच ने तीसरे स्थान के मैच में रफेल नडाल को 6.2, 7.6 से हराया। नडाल अपने कैरियर में आखिरी बार यह चैम्पियनशिप खेल रहे थे। बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल अगले महीने डेविस कप में स्पेन के लिये खेलने के बाद टेनिस को अलविदा कहेंगे। इस नुमाइशी टूर्नामेंट के पिछले दौर में अल्काराज ने नडाल और सिनेर के अलावा जोकोविच को भी हराया था। इस टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि मिलती है लेकिन एटीपी अंक नहीं।  

योजनाओं की जानकारी और किया पेशेवर युद्धाभ्यास, गोवा में भारतीय और रॉयल ओमान नौसेनाओं ने किया अभ्यास

गोवा. भारतीय और रॉयल ओमान नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ का हाल ही में गोवा के तट पर समापन हुआ। यह अभ्यास 13 से 18 अक्तूबर तक चला। बता दें, नसीम अल बह्र नौसैनिक अभ्यास 1993 में शुरू किया गया था। 13 अक्तूबर से शुरू हुआ अभ्यास हुआ खत्म भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नौसैनिक अभ्यास से जुड़ी जानकारी साझा की। बताया कि अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहला बंदरगाह चरण और दूसरा समुद्री चरण। बंदरगाह चरण 13 से 15 अक्तूबर तक चला, जिसके बाद समुद्री चरण 16 से 18 अक्तूबर तक चला। क्या-क्या गतिविधियां हुईं? बंदरगाह गतिविधियों के हिस्से के रूप में, दोनों नौसेनाओं के कर्मचारियों ने विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और योजना सम्मेलनों सहित पेशेवर बातचीत में भाग लिया। इसके अलावा, खेल कार्यक्रम और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं, समुद्री चरण के तहत दोनों जहाजों ने विभिन्न विकासों को अंजाम दिया। इसमें सतह पर स्थित लक्ष्यों पर तोपों से गोलीबारी , क्लोज-रेंज एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग, युद्धाभ्यास और सी एप्रोच (आरएएसएपीएस) पर पुनःपूर्ति शामिल थे। इंटीग्रल हेलीकॉप्टर आईएनएस त्रिकंद से संचालित हुआ और आरएनओवी अल सीब के साथ क्रॉस-डेक लैंडिंग और वर्टिकल रिप्लेनिशमेंट (VERTREP) करता है।  इसके अलावा, भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान ने भाग लेने वाले जहाजों के साथ ओवर-द-होराइजन टार्गेटिंग (OTHT) डाटा प्रदान किया। इंटरऑपरेबिलिटी को और बढ़ाने के लिए, भारतीय नौसेना के सी राइडर्स ने एक दिन के लिए आरएनओवी अल सीब पर शुरुआत की। क्या बोला रक्षा मंत्रालय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और समुद्र में अच्छी व्यवस्था को बढ़ाने के लिए परिचालन स्तर की बातचीत की सुविधा प्रदान करता है। इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और ओमान के बीच प्राचीन समुद्री और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना भी था।

PM मोदी ने शंकरा आई हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. रविवार दोपहर वह वाराणसी पहुंचे. पीएम मोदी यहां 6100 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर करीब 2 बजे आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इसके बाद करीब 4:15 बजे वह वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हरियाणा विधानसभा चुनावों में जीत और अपने संसदीय क्षेत्र में उनके आगमन के बाद वाराणसी में कई स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत करने के लिए तैयार हैं. -पीएम मोदी ने वाराणसी में दोपहर करीब 2 बजे आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.

क्लब विश्व कप खेलेंगे लियोनेल मेस्सी

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका) अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अगले साल क्लब विश्व कप खेलेंगे। फीफा अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो ने शनिवार की रात घोषणा की कि इंटर मियामी इस टूर्नामेंट में खेलेगा। मेस्सी की अपार लोकप्रियता को देखते हुए इस घोषणा की अपेक्षा भी की जा रही थी। हर चार साल में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में फीफा के छह फुटबॉल परिसंघों की 32 टीमें भाग लेती हैं। इंटर मियामी 15 जून 2025 को मियामी गार्डन्स से पहला मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 13 जुलाई को न्यूजर्सी में होगा। क्लब विश्व कप में यूरोप की भी 12 टीमें होंगी।  

कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका, उत्तरी गाजा में आईडीएफ के हमले में 73 की मौत

तेल अवीव. इस्राइल-हमास के बीच पिछले एक साल से युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब लेबनान और ईरान भी शामिल हो चुका है। हमास की तरफ से पिछले साल किए गए हमले के बाद से ही इस्राइल ने गाजा को तबाह करने की कसम खाई थी। इस्राइली सुरक्षा बलों का लगातार गाजा पर हमले जारी है। उत्तरी गाजा के बेत लहिए में आईडीएफ के हमले में 73 लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय की तरफ से बताया गया कि मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी गाजा में 16 दिनों से जारी इस्राइली सैन्य घेराबंदी के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस क्षेत्र में भोजन, पानी, दवा समेत अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बंद कर दी गई है। आईडीएफ ने उत्तरी गाजा में हाल के हमले में जान गंवाने वालों के आंकड़ों पर संदेह जताया है। ऑक्सम एक गैर सरकारी संगठन ने दक्षिण गाजा में एक हमले की सूचना दी। इस हमले में खान यूनिस के पास चार इंजीनियरों और श्रमिकों की मौत हो गई। बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर हमला इससे पहले इस्राइल ने हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाते हुए लेबनान के बेरूत में कई रॉकेट दागे। हाल ही में हिजबुल्ला ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन हमला किया। इसके बदले नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि हिजबुल्ला ने बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा, “हत्या का प्रयास उन्हें या इस्राइल को आतंकवादियों को खत्म करने से नहीं रोकेगा। शनिवार को लेबनान की तरफ से दागे गए दो अन्य ड्रोन को इस्राइली हवाई सुरक्षा ने मार गिराया।” इस हमले के बाद इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा हिजबुल्ला को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “इस्राइल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ती है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि आतंकवादियों के खिलाफ इस्राइल अपना अभियान जारी रखेगा।

नोरा फतेही के इट्स ट्रू गाने को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

मुंबई, अफ्रीकन म्यूजिक स्टार सीकेएवाय के साथ मिलकर म्यूजिक आर्टिस्ट नोरा फतेही ने नया गाना इट्स ट्रू रिलीज़ किया है। इस गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी धूम मची हुई है। यह गाना सीकेएवाय के एल्बम ‘इमोशन्स’ का हिस्सा है, जिसमें ओलामाइड और टाइडोलासाइन जैसे अन्य बड़े आर्टिस्ट भी शामिल हैं। गाने में नोरा की आकर्षक आवाज और स्टाइलिश परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया है। इट्स ट्रू एक मेलोडियस ट्रैक है, जिसमें शानदार लिरिक्स और धुन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। नोरा ने इस गाने को प्रमोट करते हुए सीकेएवाय के साथ बिलबोर्ड पर भी नजर आईं। उनके इंस्टाग्राम पर 47 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जिन्होंने गाने के रिलीज़ पर जमकर प्रतिक्रिया दी। गाने का लिंक भी नोरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। नोरा फतेही की म्यूजिकल जर्नी पहले ही कई हिट्स से भरी रही है। तंजानियाई आर्टिस्ट रेवनी के साथ उनका पहला हिट गाना पेपेटा था, जिसके बाद उन्हें फीफा एंथम लाइट द स्काई में भी अपनी परफॉरमेंस के लिए खूब सराहना मिली। उनका ट्रैक डर्टी लिटिल सीक्रेट एक बड़ा हिट रहा, जिसने 33 मिलियन से अधिक स्ट्रीम्स हासिल किए थे। नोरा केवल म्यूजिक ही नहीं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी धूम मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने पेरिस फैशन वीक 2024 में अपना डेब्यू किया, जहाँ वह लुइ वुइटन शो में नज़र आईं। इंटरनेशनल स्टार्स ज़ेंडाया और ब्लैकपिंक की लिसा के साथ उनकी उपस्थिति ने ग्लोबल लेवल पर उनकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ाया।

धौलपुर में बड़ा हादसा- बस-टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

धौलपुर राजस्थान के धौलपुर जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोग शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी बताएं जा रहे हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल पर शव ही शव बिखर गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बाड़ी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर के करीम गुमट में रहने वाले नहून और जहीर परिवार के करीब 14 लोग बरौली गांव में एक रिश्तेदार के यहां भात समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11:30 बजे यह सभी लोग टेंपो से वापस लौट रहे थे, इस दौरान नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। यह बस धौलपुर से जयपुर जा रही थी। तेज रफ्तार बस की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्क्ट ने जांच के बाद 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनकी हुई मौत हादसे में 13 वर्षीय आसमा पुत्री बंटी, 35 वर्षीय बंटी पुत्र गफफो, 7 वर्षीय सलमान पुत्र बंटी, 5 वर्षीय साकिर पुत्र बंटी, 9 वर्षीय दानिश पुत्र जहीर, 5 वर्षीय असीम का पुत्र, 30 वर्षीय जरीना पत्नी नहनू, 10 वर्षीय आशियाना पुत्री नहनू, 8 वर्षीय सुखी पुत्री नहनू, 9 बर्षीय सानिज पुत्र नहनू की घटना स्थल पर मौत हुई है। वहीं, जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों में 34 बर्षीय महिला जुली ने रास्ते में दम तोड़ दिया है। मृतकों में एक अन्य भी शामिल है। इनका चल रहा इलाज हादसे में घायल 37 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मलखान और 11 वर्षीय साजिद पुत्र आशिक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। पीएम मोदी ने भी जताया दुख राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने लुका मोड्रिक, रिकॉर्ड धारक फेरेंक पुस्कास को पीछे छोड़ दिया

पोंटेवेद्रा (स्पेन) रियल मैड्रिड के कप्तान लुका मोड्रिक ने क्लब के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनकर नया रिकॉर्ड बनाया। 39 साल और 40 दिन की उम्र में उन्होंने सेल्टा विगो के खिलाफ मैच खेला, जिससे उन्होंने पहले के रिकॉर्ड धारक फेरेंक पुस्कास को पीछे छोड़ दिया। पुस्कास ने 1966 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में अपना आखिरी मैच खेला था। इसके अलावा, इस मैच में लुका ने ला लिगा में अपनी 250वीं जीत भी हासिल की। उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए अपनी 369वीं ला लीगा मैच में यह मुकाम हासिल किया। लुका 2012 में क्लब से जुड़े थे और तब से उन्होंने 28 गोल किए हैं, जिससे क्लब ने चार बार ला लीगा का खिताब जीता है (2017, 2020, 2022 और 2024)। लुका ने सबसे ज्यादा जीत सेल्टा टीम के खिलाफ हासिल की है, जिनके खिलाफ उन्होंने 19 बार जीत दर्ज की है। मोड्रिक रियल मैड्रिड के सबसे सफल खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने क्लब के लिए 547 मैचों में 27 खिताब जीते हैं, जिनमें 6 यूरोपियन कप, 5 क्लब वर्ल्ड कप, 5 यूरोपियन सुपर कप, 4 स्पेनिश लीग खिताब, 2 स्पेनिश कप और 5 स्पेनिश सुपर कप शामिल हैं। रियल मैड्रिड के मैनेजर कार्लो एंचेलोटी (65) ने भी मिडफील्डर लुका मोड्रिक की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, “मोड्रिक के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रोफेशनलिज्म का नतीजा है।” मोड्रिक का रिकॉर्ड काफी शानदार है, लेकिन चैंपियंस लीग के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का खिताब इटली के गोलकीपर मार्को बालोट्टा के पास है, जिन्होंने 43 साल और 252 दिन की उम्र में खेला था। ला लीगा में, सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इंग्लैंड के हैरी लोव हैं, जो 1935 में रियल सोसिएदाद टीम के लिए खेलते समय 48 साल के थे।  

रमाकांत भार्गव का प्रचार करेंगे कार्तिकेय चौहान, बोले -पूरे समर्पण के साथ करूंगा प्रचार

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने बुधनी विधानसभा में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वे बीजेपी की जीत के संकल्प के साथ पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का प्रचार करेंगे। कार्तिकेय चौहान ने कहा कि दादा रमाकांत भार्गव पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, वे बुधनी के योग्य प्रत्याशी हैं। कार्तिकेय चौहान ने कहा कि रमाकांत भार्गव मेरे पितातुल्य हैं, मेरे लिए तो कोई अंतर ही नहीं है, पहले की तरह पूरे समर्पण के साथ प्रचार में जुटूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, बुधनी विजय के साथ वो ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी। मैंने हमेशा कार्यकर्ता के रूप में काम किया, बुधनी तो मेरा परिवार है। दादा को टिकट मिलने के बाद हम सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हम मिलकर चुनाव अभियान में जुटने वाले हैं। आज हम माता विजयासन के दर्शन कर अभियान में जुटेंगे, आगे की रणनीति बनाएंगे। दोनों सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए है। पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को बुधनी से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं विजयपुर से रामनिवास रावत को टिकट दिया है। इसके साथ ही भाजपा के नेताओं ने प्रचार प्रचार शुरू कर दिया है। बुधनी में जुटेगी मोहन-शिव की जोड़ी प्रत्याशियों के ऐलान बाद सत्ताधारी पार्टी की चुनावी जमावट की तस्वीर भी साफ हो गई है। बुधनी में जीत का अंतर बरकरार रखने की जिम्मेदारी सीएम डाॅ मोहन यादव के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कंधों पर रहेगी। तो वहीं विजयपुर में जीत दिलाने की सीधी जिम्मेदारी सीएम के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर निभाएंगे।

3 EME सेंटर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को CM मोहन ने किया संबोधित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक का नवीनतम हथियार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3ईएमई सेंटर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण में वर्तमान सेना की नींव रखी है। जब भी मौका पड़ा आप सभी ने वीरता और शौर्य का परिचय देकर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की है। भारत के साथ और भी देश आजाद हुए थे। लेकिन वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र यदि जीवित है तो यह भारतीय सेना के कारण ही संभव हुआ है। सेना ने देश की सीमाओं रक्षा कर लोकतंत्र को जीवित रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों के अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन किया। मध्य प्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी रहा है। मध्यप्रदेश में सेवारत एवं सेवानिवृत्तण सैनिकों के लिये विभिन्न कल्यााणकारी योजनाओं का सफल संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध एवं सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सेना/केन्द्री य सशस्त्रय पुलिस बल के शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा में विशेष नियुक्तिस दी जाएगी। सहायता राशि का आधा भाग शहीद की पत्नी को और आधा भाग आश्रित माता पिता को दिया जाएगा। शहीदों के माता पिता को दी जाने वाली मासिक अनुदान की राशि बढ़ाकर 10 हजार रूपये और शहीदों की पुत्रियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है। प्रदेश में निवासरत द्वितीय विश्वि युद्ध के सैनिकों एवं उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है।  जो कि देश में सर्वाधिक है।  मध्यपप्रदेश निवासी ऐसे माता पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष की गई है। प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न् शौर्य एवं विशिष्टई सेवा अलंकरणों से सम्मानित सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सर्वाधिक सम्मा्न राशि दी जाती है। भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, विकलांग सैनिकों एवं आश्रितों को विभिन्नि योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता तथा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। भूतपूर्व सैनिकों को शासकीय नौकरियों में आरक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों् को मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्निकल एजुकेशन, लॉ समेत विभिन्न कोर्सेस में आरक्षण दिया जाता है। सभी सरकारी विभागों के ग्रुप सी एवं डी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण के साथ जिला सैनिक कल्यािण कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 स्तयर पर कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करने का‍ निर्णय लिया गया है।  शासन की योजनाओं के अन्तडर्गत जमीन के लिए सैनिकों को आरक्षण दिया जाता है। मध्यप्रदेश का इतिहास वीरता और साहस का इतिहास – भारतीय नौसेना अध्यकक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना अध्याक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश का इतिहास वीरता और साहस का इतिहास है। मध्यप्रदेश ने देश को अब तक 3 अशोक चक्र, 5 महावीर चक्र और 23 वीर चक्र दिए है। पिछले 25 वर्षों में 100 से अधिक सैनिकों ने अपना सर्वस्व भारत मां के चरणों में न्यौछावर कर दिया। यह सम्मान समारोह भूतपूर्व सैनिकों के समर्पण, योग्य नेतृत्व और योगदान को समर्पित है। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों को सेना में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया। भूतपूर्व सैनिकों का ज्ञान और अनुभव सेवा के जवानों के लिए अत्यंत आवश्यक सुदर्शन चक्र कोर कमांडर लेफ्टीनेन्टं जनरल प्रीतपाल सिंह ने कहा कि जो सेना अपने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान नहीं करती, वह कभी युद्ध नहीं जीत सकती। भूतपूर्व सैनिकों का ज्ञान और अनुभव सेवा के जवानों के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के व्यक्तित्व के बारे में बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव हमेशा सकारात्मक मानसिकता, कल्याणकारी कार्य को हमेशा हां और करने को तत्पर रहते है। सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। द्वितीय विश्वयुद्ध के भूतपूर्व सैनिकों की कल्याणियों और भोपाल के अमर शहीदों की परिजनों का किया सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वितीय विश्व युद्ध में वीरता के साथ लड़ने वाले भूतपूर्व सैनिकों की कल्याणियों का सम्मान किया। उन्होंने नं. 561सिपाही स्व. मुशीर अहमद की पत्नि श्रीमती फातमा बी, नं. 2659 सिपाही स्व. मो. सईद खान की पत्नि श्रीमती रईसा बेगम और नं. 451 सिपाही मो. सरीफ की पत्नि श्रीमती नफीसा बी का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद भी लिया।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल की अमर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। सम्मानित हुए परिजनों में कैप्टन स्व. देवाशीष शर्मा, कीर्तिचक्र (मरणोपरान्त) की माताजी श्रीमती निर्मला शर्मा, मेजर स्व. अजय कुमार, सेना मेडल (मरणोपरान्त) के पिताजी श्री आर.एन. प्रसाद, ग्रुप केप्टन स्व. वरुण सिंह, शौर्यचक्र के पिताजी सेवानिवृत्त कर्नल के.पी. सिंह, सीएफएन स्व. रामस्वरूप की पत्नि श्रीमती सविता देवी, सिगनलमेन स्व. रमेश कुमार की पत्नि श्रीमती लक्ष्मी बाई और नायक स्व. दिनेश चंद्र की पत्नि श्रीमती गुनमाला देवी शामिल हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद सैनिकों के बलिदान, देश के प्रति सेवा और समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा।   भारतीय नौसेना अध्य क्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेना के शौर्य का प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान 102 रेजीमेंट इंजीनियर के जवानों ने सिख संप्रदाय की युद्ध शैलियों का प्रदर्शन किया। जवानों के शौर्य और ऊर्जा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंच से उतरे और जवानों से मिले। उनका उत्साहवर्धन किया और जवानों के साथ ग्रुप फोटो भी ली। इस अवसर पर सेना के अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक और परिवारजन मौजूद थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet