LATEST NEWS

नौकरी से निकालने पर कंपनी देगी मुआवजा, ब्रिटेन में मातृत्व अवकाश से लौटी कर्मचारी दोबारा हुई गर्भवती

लंदन. ब्रिटेन में मातृत्व अवकाश का लाभ लेने के बाद गर्भवती होकर काम पर लौटी एक कर्मचारी को कंपनी से निकाले जाने के मामले में अब न्याय मिला है। बताया गया है कि महिला को रोजगार न्यायाधिकरण की तरफ से मामले में जीत मिली है और कंपनी को उसे 28,000 पाउंड का मुआवजा देने का आदेश जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटीप्रिड में फर्स्ट ग्रेड प्रोजेक्ट्स में एडमिन असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाली महिला ने कंपनी के खिलाफ पक्षपाती तरीके से निकाले जाने से जुड़ा मामला दर्ज कराया था। महिला का नाम निकिता ट्विचेन है। उन्होंने बताया कि 2022 की शुरुआत में मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद कुछ मीटिंग में उन्होंने कंपनी के प्रबंधन निदेशक जेरेमी मॉर्गन को बताया था कि वह गर्भवती हैं। निकिता के मुताबिक, उनकी इस बात से उनके बॉस चौंक गए। कंपनी प्रबंधन ने घोषित किया ‘अनावश्यक कर्मी’ कर्मचारी के मुताबिक, शुरुआत में प्रबंध निदेशक ने उनके काम पर लौटने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। हालांकि, गर्भावस्था का खुलासा होने के बाद बॉस के उनके प्रति हावभाव में बदलाव आ गया। निकिता ने बताया कि जब मार्च 2022 में उनका मातृत्व अवकाश खत्म हुआ तब कंपनी ने उनसे संपर्क करने की कोई कोशिश नहीं की। इसके बाद उन्होंने कंपनी के प्रबंधन निदेशक को 4 अप्रैल की छुट्टी की पात्रता को लेकर ईमेल किया। हालांकि, उन्हें इसका जवाब नहीं मिला। निकिता ने 11 और 18 अप्रैल को भी छुट्टी की अर्जी को लेकर ईमेल किया। बाद में जेरेमी मॉर्गन ने जवाबी ईमेल में कहा कि कंपनी की आर्थिक दिक्कतों और पेमेंट में देरी की वजह से उन्हें अनावश्यक कर्मियों की श्रेणी में डाल रहा है। उन्होंने बाद में कहा कि कंपनी अब नया सॉफ्टवेयर ला रही है, जिसके तहत अब कंपनी में उनकी भूमिका खत्म हो जाएगी। न्यायाधिकरण ने सुनाया कर्मी के पक्ष में फैसला हालांकि, रोजगार न्यायाधिकरण ने निकिता ट्विचेन के पक्ष में फैसला सुनाया और कंपनी की तरफ से उन्हें अनावश्यक कर्मी घोषित करने के कारणों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने यह भी पाया कि जेरेमी मॉर्गन ने फरवरी 2022 में ही कहा था कि उनकी कंपनी बेहतर कर रही है और उसे कोई आर्थिक दिक्कत नहीं है। उन्होंने तब किसी नए सॉफ्टवेयर का जिक्र नहीं किया था, जिससे निकिता की कंपनी में भूमिका खत्म कर दी जाएगी। जज ने मामले में फर्स्ट ग्रेड कंपनी की ओर से किसी आर्थिक समस्या या नए सॉफ्टवेयर को लेकर सबूत पेश न कर पाने की भी आलोचना की। कोर्ट ने पाया कि कंपनी ने निकिता को हटाने की वजह बताता हुआ कोई लिखित दस्तावेज भी नहीं दिया था। न्यायाधिकरण ने माना कि निकिता को उनकी गर्भावस्था की वजह से कंपनी से निकाला गया। ट्रिब्यूनल के इस फैसले पर फर्स्ट ग्रेड प्रोजेक्ट्स ने निराशा जताई और आगे के कदमों और विकल्पों पर समीक्षा की बात कही।

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरी-केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे, दर्शन कर पांच करोड़ की धनराशि दी दान

चमोली रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन किए उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पांच करोड़ की धनराशि दानस्वरूप दी है। पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र रावत ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन गोपेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। श्री बदरीनाथ धाम पहुंचने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत का बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत व स्थानीय संगठनों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उत्तराखंड व देश के समग्र कल्याण की कामना की पूर्व सीएम का मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने माल्यार्पण एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर स्वागत किया। त्रिवेंद्र रावत ने भगवान बद्री विशाल की शयन आरती में पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्री महालक्ष्मी के दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित करते हुए पूरे उत्तराखंड व देश के समग्र कल्याण की कामना की। बदरीनाथ के प्रधान पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने गर्भ गृह की माला प्रसाद स्वरूप पूर्व सीएम को दी। बदरीनाथ मंदिर पूजा मंडप में धर्म अधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, लक्ष्मी मंदिर में लक्ष्मी बड़वा सुमन डिमरी एवं दिनेश डिमरी ने पूजा संपन्न करवाई। तुलसी वन विकसित करने की कार्ययोजना को लेकर की चर्चा गोपेश्वर: श्री बदरीनाथ धाम में वन मंत्री सुबोध उनियाल पूजा अर्चना की । इस दौरान मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हैलीपैड पर उनकी आगवानी की । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बदरीनाथ धाम दर्शनों के लिए पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर वेदपाठ पूजा की। वन मंत्री ने श्री बदरीनाथ धाम में बदरीश तुलसी वन तथा पूर्वजों के नाम से धामों में वृक्ष लगाने को भी प्रोत्साहित किए जाने को भी कहा । दूसरी ओर बदरीनाथ धाम में भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के प्रमुख लैप्टिनेंट जनरल मुकेश चड्डा ने भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। कानपुर नगर निगम मेयर प्रमिला पांडेय भी भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंची।  

हरियाणा से चार लोगों को पकड़ा, केरल के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से बर्तन की चोरी

तिरुवनंतपुरम. केरल में तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कांसे का बर्तन चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इस पारंपरिक बर्तन को स्थानीय भाषा में उरुली के नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग पुराने समय में पूजा करने के लिए किया जाता था। लोग इसे गुप्त तहखानों में रखते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपियों में से एक डॉक्टर है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है।” उनके और दो-तीन महिलाओं के एक समूह ने पिछले हफ्ते मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने गुरुवार को मंदिर में चोरी की। मंदिर से बरंतन गायब होने के बाद मंदिर प्रबंधकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा में ट्रेस किया गया और बाद में पुलिस में उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाने की संभावना है। बता दें कि इस मंदिर में पुलिस चौबीसों घंटे पहरा देती है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाली मंदिर में चोरी की घटना ने सुरक्षाकर्मियों को चौंका दिया।

‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ आइटम सॉन्ग करेंगी श्रद्धा कपूर

मुंबई, ‘पुष्पा2” की उत्सुकता चरम पर है। पिछले कई दिनों से अल्लू अर्जुन की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा2’ काफी दिनों चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा 2’ को लेकर तरह-तरह के अपडेट्स आ रहे हैं। जब ‘पुष्पा’ रिलीज हुई तो इसके गाने ‘उ अंतवा’ ने खूब चर्चा बटोरी। सामंथा और अल्लू अर्जुन का जबरदस्त डांस सभी को पसंद आया। अब हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक था कि ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ कौन आइटम सॉन्ग करता नजर आएगा। आख़िरकार पर्दा हट गया। कई लोगों ने सोचा था कि पहले पार्ट की तरह ‘पुष्पा 2’ में भी सामंथा और अल्लू अर्जुन का डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं होगा। ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नज़र आने वाली हैं। मेकर्स ने कई एक्ट्रेस के नाम फाइनल कर श्रद्धा के नाम पर मुहर लगा दी है। बेशक, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। ‘पुष्पा द राइज’ में पुष्पा का लुक और किरदारों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। इसके बाद अब फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि अगले पार्ट में क्या होगा। अब फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इसके अलावा फहद फाजिल भी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सुकुमार ने ली है।

भूतपूर्व सैनिकों की रैली में शामिल हुए CM डॉ मोहन बोले – हमारे साथ अन्य और देश आजाद हुए, लेकिन भारत आज भी खड़ा है

भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भूतपूर्व सैनिकों की रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना का जवान कागज से रिटायर्ड होता है, सेवा से नहीं होता है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे साथ अन्य और देश आजाद हुए, लेकिन भारत आज खड़ा है, बाकी का लोकतंत्र खतरे में हैं। आज रविवार को भोपाल के 3ईएमई सेंटर में भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। जहां युद्ध कला और सांस्कृतिक धरोहरों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम सीएम डॉ मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा गौरव है। मध्यप्रदेश की धरती से कई वीर सपूत हुए। आज के कार्यक्रम में वीरता के कई रंग दिखाई दिए। जीत का कोई आधार बनता है वो भूतपूर्व सैनिक ही है। हमारी संस्कृति में आने जाने का क्रम है, लेकिन देश के हर व्यक्ति का जीवन आप धन्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा में सैनिक डटे रहते हैं। हमारे साथ अन्य और देश आजाद हुए, लेकिन भारत आज खड़ा है, बाकी का लोकतंत्र खतरे में हैं। वहीं सीएम डॉ यादव ने कहा कि सेना से कोई भी कागज से रिटायर्ड होता है, सेवा से नहीं होता। आपको बता दें कि पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं और वीरांगनाओं के सम्मान में पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया गया है।

हर दिन एक मतदाता को मिलेगा 10 लाख डॉलर का इनाम, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एलन मस्क का चौंकाने वाला एलान

वॉशिंगटन. अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने अमेरिकी मतदाताओं से वादा किया है कि राष्ट्रपति चुनाव तक हर दिन किसी एक मतदाता के 10 लाख डॉलर जीतने का मौका है। उन्होंने इसके लिए शर्त का एलान करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति उनकी अमेरिकी संविधान का समर्थन करने वाली याचिका के लिए हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेगा, उनमें से किसी एक अमेरिकी मतदाता को 10 लाख डॉलर का इनाम मिलेगा। मस्क ने कहा कि चुनाव की तारीख- 5 नवंबर तक हर दिन जारी रहेगा। मजेदार बात यह है कि मस्क ने शनिवार को इस एलान के साथ ही अपनी याचिका के समर्थन में हस्ताक्षर करने वाले एक मतदाता को 10 लाख डॉलर का चेक भी थमाया। यह व्यक्ति पेंसिलवेनिया में मस्क की रैली में शामिल हुआ था, जो कि राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आयोजित की गई थी। मस्क की याचिका का समर्थन करने के बाद जॉन ड्रेहर नाम के शख्स को पहले दिन मिलियन डॉलर (10 लाख डॉलर) का इनाम देने का एलान किया गया। खुलकर ट्रंप के समर्थन में अभियान चला रहे मस्क एलन मस्क जॉन को चेक थमाते हुए कहा कि उसे पता भी नहीं था कि उन्हें ये इनाम मिलने वाला है। तो आपका स्वागत है। बता दें कि अरबपति एलन मस्क राष्ट्रपति चुनाव में लगातार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन के लिए अभियान चला रहे हैं। डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को हराने के लिए मस्क का पैसे इस्तेमाल करने का यह कदम काफी अनोखा माना जा रहा है। मस्क ने ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान के लिए अपने संगठन अमेरिका पीएसी शुरू किया था। यह राजनीतिक संस्थान डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी के बीच टकराव वाले राज्यों में रजिस्टर्ड वोटरों को अपने साथ लाने की कोशिश में जुटा है। हालांकि, इन राज्यों में यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं है। सात करोड़ से अधिक दान दिया एलन मस्क राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक बनकर उभरे हैं। पूर्व राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस में वापस लाने के लिए उनकी राजनीतिक कार्रवाई समिति को 7.5 करोड़ डॉलर का दान दिया। इस दान ने मस्क को 2024 चक्र के सबसे बड़े खर्च करने वालों में से एक बना दिया।

मुख्यमंत्री धामी को आज कार्यालय में 11 करोड़ रुपए का लाभांश का चेक प्रबंध निदेशक पिटकुल ने सौंपा

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए विद्युत निगमों को पूरी सक्रियता से सहयोगी बनना होगा। राज्य स्थापना की मूल संकल्पना में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाना था। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि आगामी पांच सालों में उत्तराखण्ड में राज्य की मांग के सापेक्ष ऊर्जा का उत्पादन हो। ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने पिटकुल के अधिकारियों को सितम्बर 2024 में पिटकुल के जिन नये उप-केन्द्रों का शिलान्यास किया गया उनके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक, पिटकुल श्री पीसी ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में  पिटकुल ने गत वर्ष 2022-2023 में 26.99 करोड़ रुपए की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 141.67 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया। विगत 3 वर्षों से उत्तराखण्ड शासन को प्रत्येक वर्ष 5 करोड़ रुपए का लाभांश दिया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिटकुल में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। वर्तमान में पिटकुल की ट्रॉसमिशन उपलब्धता भी 99.70 प्रतिशत है। जिसके निर्धारित राष्ट्रीय मानकों 98 प्रतिशत से अधिक होने के फलस्वरूप पिटकुल को प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन धनराशि का एक तिहाई विद्युत टैरिफ में छूट दिये जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को सीधे लाभ प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली, निदेशक पिटकुल श्री जीएस बदियाल, पिटकुल से श्री अरूण सबरवाल, श्री मनोज कुमार श्रीमती शालू जैन, श्री पंकज कुमार उपस्थित थे।

NIA, NSG, FSL और दिल्ली पुलिस जांच में जुटी, नई दिल्ली में CRPF स्कूल के पास भयानक धमाका

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह का आगाज भीषण ब्लास्ट के साथ हुआ. रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के पास सुबह साढ़े सात बजे भयंकर धमाके की आवाज आई और इसके ठीक बाद लोगों ने आकाश तक उठता धुएं का सफेद गुबार देखा. धमाके की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और इलाके में बदबू फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होने लगी. राहत की बात है कि इस ब्लास्ट में न कोई घायल हुआ और न ही जान-माल की हानि हुई है. हालांकि पहले इस धमाके को मामूली समझा जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी मामला गहराता गया और एक-एक करके कई एजेंसियां मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी मिलते ही NSG, दिल्ली पुलिस, FSL टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. अब तक घटनास्थल पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. धमाके के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है. धमाके की तीव्रता को देखकर अब ये कयास लग रहे हैं कि कहीं ये दिल्ली को दहलाने की साजिश का ट्रायल तो नहीं था. घरों-गाड़ियों के शीशे चटके, सफेद पाउडर के अवशेष मिले जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में रविवार को हुए धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ, जिसके बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. धमाके की वजह से स्थानीय लोग घबराहट में आ गए, और आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और घरों के शीशे चटकने की भी जानकारी सामने आई है. इस धमाके बाद मौके पर एक दीवार से सफेद पाउडर का अवशेष मिला है. डीसीपी ने दी जानकारी रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका सोर्स क्या है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी. दिल्ली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर यह पता लगाएगी कि यह किसी हमले का हिस्सा था या फिर कोई दुर्घटना. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कई टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटी हुई हैं. वहीं एंटी टेरर यूनिट के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस की टीम ने जानकारी दी है कि इस मामले में Explosive Act के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी. स्थानीय पुलिस यह केस दर्ज करेगी, जिसे बाद में FSL रिपोर्ट आने पर स्पेशल यूनिट को ट्रांसफर किया जाएगा. वहीं, NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) को भी इस घटना की सूचना दी गई है और उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई है. घटनास्थल पर सफेद पावडर जैसी चीज दिखाई दी है. सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, लेकिन पुष्टि नहीं CRPF स्कूल के पास कई दुकानें स्थित हैं, इसलिए शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई गई थी कि, यह सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. धमाके की तीव्रता को देखते हुए इसे हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट माना जा रहा है. क्या बोली दिल्ली पुलिस? दिल्ली के रोहिणी स्थित CRPF स्कूल से लगभग 200-250 मीटर की दूरी पर एक कम तीव्रता का धमाका हुआ. राहत की बात यह है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही 89वीं बटालियन, दिल्ली पुलिस, FSL टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. अब तक घटनास्थल पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. धमाके के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है. कौन-कौन सी टीमें मौके पर? ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद 89वीं बटालियन, FSL टीम, NIA, साइबर विंग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हैं.

टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में ट्रंप के समर्थकों ने डाली खलल, जहाज उड़ाकर दिखाया मैसेज

न्यूयॉर्क हॉलीवुड सुपर सिंगर टेलर स्विफ्ट इन दिनों अपने कॉन्सर्ट के लिए मियामी में हैं और वहां परफॉर्म कर रही हैं लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। टेलर स्विफ्ट परफॉर्म कर रही थीं और एक विमान कथित तौर पर मियामी में उनके ऊपर आकर उड़ने लगा। ये टेलर स्विफ्ट का ध्यान भटकाने के लिए था। स्टेडियम के ऊपर से जाते समय फ्लाइट में टेलर स्विफ्ट और दर्शकों के लिए एक मैसेज था। सिंगर ने शुक्रवार, 18 अक्टूबर को मियामी में अपने एराज टूर की शुरुआत की और वह रविवार, 20 अक्टूबर तक परफॉर्म करेंगी। वायरल क्लिप के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के एक समर्थक ने विमान में Taylor Swift को चिढ़ाते हुए कहा, ‘ट्रंप 2024, रेडी फॉर इट। कैट लेडी? मागा।’ यह मैसेज विमान के पिछले हिस्से पर बंधे एक बैनर पर लिखा था, जो कथित तौर पर स्विफ्ट की परफॉर्मेंस के दौरान स्टेडियम के ऊपर से उड़ रहा था। यह घटना शनिवार, 19 अक्टूबर को हार्ड रॉक स्टेडियम में हुई। हबस्टब की रिपोर्ट के अनुसार, एराज टूर में मियामी सबसे अधिक बिकने वाली जगह थी। टेलर स्विफ्ट के साथ क्या है ट्रंप की खुन्नस? यह घटना ग्रैमी विनर की घोषणा के कुछ हफ्ते बाद हुई है, जब टेलर ने बताया कि वह नवंबर में होने वाले चुनावों के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन करेंगी। ट्रम्प और हैरिस के बीच राष्ट्रपति पद की बहस के तुरंत बाद, स्विफ्ट ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की, ‘मैं @कमलाहैरिस को वोट दे रही हूं क्योंकि वह अधिकारों और मुद्दों के लिए लड़ती है, मेरा मानना है कि उन्हें चैंपियन बनाने के लिए एक योद्धा की जरूरत है।’ ट्रंप ने कहा था टेलर से है नफरत इससे पहले, ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर अपने एक पोस्ट में लिखा था जहां उन्होंने पॉप स्टार के लिए अपनी ‘नफरत’ खुलकर दिखाई थी। पूर्व राष्ट्रपति ने लिखा, ‘मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है।’ लोग ट्रंप को कह रहे बेवकूफ वायरल वीडियो पर लोग कई सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा- ईमानदारी से कहूं तो मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन बेवकूफ बनने के कम खर्चीले तरीके भी हैं। एक यूजर ने लिखा- अक्षर इतने छोटे हैं। एक तीसरे ने लिखा- यह इतना अजीब है जैसे वो सचमुच उसे लेकर कितना सोच रहा है। एक ने लिखा- वह बनाने में पूरी रात लग गई होगी जबकि एक ने कहा- ट्रम्प सचमुच बेरोजगार हैं। वह नहीं जानते हैं कि कैट लेडी उस देश को उस गधे से बेहतर चला सकती है।

अंकिता ने वीडियो शेयर कर जीता प्रशंसकों का दिल

मुंबई,  हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने साड़ी में बेहद खूबसूरत तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। लेटेस्ट पोस्ट में, पवित्र रिश्ता फेम अंकिता ने आत्म-प्रेम (सेल्फ-लव) पर जोर देते हुए एक खास संदेश भी साझा किया। इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ कैप्शन में अंकिता ने लिखा, सेल्फ-लव सबसे बेहतरीन तरह का प्यार है। मैं जैसी हूं, बिल्कुल वैसी ही हूं और सेल्फ-लव मुझ पर अच्छा लगता है। उन्होंने यह भी लिखा कि, सेल्फ-लव स्वार्थ नहीं है, यह महत्वपूर्ण है। अंकिता ने इस पोस्ट में साड़ी पहनी हुई है और साथ में उनके मुलायम, कर्ल किए हुए बालों की स्टाइलिंग ने उनके लुक को और निखार दिया है। इसके अलावा, अंकिता ने साड़ी में कुछ और तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अंकिता की खूबसूरती और सादगी को उनके फैंस ने खूब सराहा और उनके पोस्ट पर तारीफों की बौछार कर दी। अंकिता लोखंडे, जो वर्ष 1984 में जन्मी थीं, को पवित्र रिश्ता में अर्चना के किरदार से घर-घर में लोकप्रियता मिली। शो में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। छोटे पर्दे के अलावा, अंकिता ने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी, बागी 3 और स्वातंत्र्य वीर सावरकर जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। अभिनेत्री को अब तक तीन गोल्ड अवॉर्ड, एक आईटीए अवॉर्ड और एक इंडियन टेली अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।  

इन राशि के लोगों को पहनना चाहिए नीलम, मिलेगा भाग्य का साथ

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय प्रदाता और कर्मफल दाता माना गया है। वहीं शनि देव का रत्न नीलम होता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति नीलम रत्न को धारण करता है उसे जीवन में कम संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ऐसा व्यक्ति भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। नीलम धारण करने से करियर और कारोबार में भी तरक्की मिलती है। आइए आज हम आपको बताते हैं किस राशि के जातकों को नीलम धारण करना चाहिए। नीलम पहनना किन राशियों के लिए है शुभ? नीलम रत्न पहनना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसमें कुंभ और मकर राशि के लोग शामिल हैं, क्योंकि इन राशियों के स्वामी शनि देव होते हैं। इसके अलावा वृष, मिथुन, कन्या और तुला राशि के लोग भी नीलम धारण कर सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर होता है वह भी नीलम पहन सकते हैं। यदि शनि देव शुभ (उच्च) के कुंडली में स्थित हैं, तो भी नीलम पहना शुभ होता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि देव त्रिकोण और कर्म भाव के स्वामी हैं और वह स्व या मित्र राशि में विराजमान हैं, तो भी नीलम रत्न धारण किया जा सकता है। नीलम रत्न धारण करने के लाभ नीलम रत्न का संबंध शनि देव से होता है, इसलिए इसको धारण करने से व्यक्ति मेहनती और परिश्रमी होता है। साथ ही व्यक्ति को करियर और कारोबार में भी तरक्की मिलती है। जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है, वह भी नीलम रत्न धारण कर सकते हैं। धैर्य की कमी होने पर भी व्यक्ति नीलम पहन सकता है, लेकिन नीलम के साथ भूलकर भी माणिक्य और मूंगा नहीं पहनना चाहिए। इससे प्रभाव विपरीत भी हो सकते हैं। नीलम धारण करने की विधि सबसे अच्छा नीलम रत्न श्रीलंका देश में मिलता है, जिसे सीलोनी कहा जाता है। हालांकि यह थोड़ा महंगा भी होता है। दरअसल, नीलम रत्न शरीर के वजन के हिसाब से खरीदना चाहिए। नीलम को अंगूठी या पेंडेंट के रूप में धारण किया जा सकता है। नीलम को पंचधातु में धारण करना शुभ माना जाता है। इसे मध्यमा उंगली में पहना जा सकता है और इसे शनिवार के दिन धारण करना लाभप्रद होता है।

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां सरोजा का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

कन्नड़ कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां सरोजा का 86 की उम्र में 20 अक्टूबर को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। रविवार सुबह जब उनका निधन हुआ, तब वह जयनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थीं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जेपी नगर स्थित उनके पारिवारिक घर लाया जाएगा, ताकि उनके करीबी और चाहनेवाले उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। सुदीप तीन बच्चों में सबसे छोटे हैं और उनकी दो बड़ी बहनें हैं। एक्टर के लिए फिल्म जगत और उनके फैंस मां के निधन पर शोक जता रहे हैं। उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। उनकी मां अस्वस्थ थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। लेकिन लगा था कि वह ठीक हो जाएंगी। क्योंकि एक्टर 20 अक्टूबर को ध्रुव सरजा की फिल्म मार्टिन देखने जाने का प्लान भी बनाया था। किच्चा सुदीप माता-पिता के करीब हैं सुदीप हमेशा अपने माता-पिता के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में अक्सर बात करते आए हैं। वह जेपी नगर स्थित उनके घर में उनके साथ रहते हैं। सितंबर की शुरुआत में अपने जन्मदिन से पहले एक प्रेस ब्रीफिंग में भी, एक्टर ने विस्तार से बताया था कि महाबलीपुरम में अपने शूटिंग सेट से बेंगलुरु पहुंचने पर उनकी प्राथमिकता अपने माता-पिता से मिलना और दूसरे काम पर जाने से पहले उनके साथ समय बिताना था। किच्चा सुदीप की फिल्में एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो किच्चा सुदीप ‘बिग बॉस कन्नड़’ को होस्ट कर रहे हैं। वह एक्शन थ्रिलर मैक्स की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं, जो 2022 विक्रांत रोना के बाद उनकी अगली फिल्म है। इसके पहले वह ‘मक्खी’ से काफी पॉप्युलर हुए थे। जिसमें नानी और सामंथा भी नजर आई थीं।

बर्निंग माउथ सिंड्रोम से प्रभावित हो सकते हैं स्वाद कलिकाएं, सूखा रहता है मुंह; जानें इस बीमारी का इलाज

अगर आपके मुंह में बार-बार जलन जैसा महसूस होता है और वह भी बिना किसी कारण के, तो जरूर आप बर्निंग माउथ सिंड्रोम के शिकार हैं। इस स्थिति में आपको आपकी जीभ, मसूड़े, मूस, गॉल का निचला हिस्सा, मुंह का ऊपर वाला हिस्सा जलता हुआ महसूस होता है। यह काफी गंभीर भी हो सकता है और आपको काफी दर्द और दर्द भी महसूस हो सकता है। इसमें आपको ऐसा महसूस होता है मानो खुद की जीभ को ज्यादा गर्म दूध पीकर जला लिया हो। यह सिंड्रोम स्पष्ट रूप से होता है लेकिन इसके लक्षण समय के साथ-साथ बढ़ते जा रहे हैं। इसका कारण पता नहीं चल पाया है। इस दस्तावेज़ को जान कर आप अपने डॉक्टर की मदद से अपने मुँह की सेहत को बिल्कुल अच्छा रख सकते हैं। आइए जानें इस सिंड्रोम से जुड़ी जानकारी के बारे में। लक्षण इसका सबसे मुख्य लक्षण मुंह के अलग अलग वर्गीकरण में जलन महसूस होना ही है। आपको अपनी जीभ, मसूड़ों और गले में जलन जैसा महसूस हो सकता है। आपके पास हमेशा के लिए अपना ग्लास सूखा हुआ प्लेस और अधिकांश लीज प्लेसमेंट होगा। आपके मुँह का स्वाद बदल जायेगा। आपको मुंह में चॉकलेटपन महसूस होगा। आपके स्वाद की क्षमता काफी हद तक चली जाएगी। मुँह में गुदगुदाहट या सुन्नपन महसूस होना। डॉक्टर को कब जाना चाहिए? जब भी आपको लगे कि आपके लक्षण ठीक हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अगर आपका खाना बनाना भी मुश्किल हो जाए और लेवल की बढ़ोतरी लगे तो डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज जरूर करवा लें। इसका मुख्य कारण तो अभी तक ठीक से पता नहीं चल पाया है लेकिन कुछ विशेषताएँ स्वाद और दर्द से जुड़ी हुई हैं। इसमें कई सी चीजें शामिल होती हैं जैसे अगर आपको डायरिया मुंह की समस्या है तो आपको यह सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको किसी अन्य प्रकार का मौखिक संक्रमण या सूजन है तो यह भी इसका कारण हो सकता है। कई बार आवश्यक रासायनिक ज़रूरतें पूरी तरह से न हो पाना भी बर्निंग सिंड्रोम का कारण होता है। कुछ खाने से हमें एलर्जी होती है इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थ यदि स्थायी नहीं हैं तो मुंह में जलन हो सकती है। महिलाओं में इस सिंड्रोम का जोखिम कारक पुरुषों में अधिकतर होता है और रजोनिवृत्ति के लक्षण पहले या बाद में शुरू होते हैं, आपको यह सिंड्रोम देखने को मिल सकता है। 50 वर्ष की आयु के बाद यह सिंड्रोम अधिक होने के जोखिम होते हैं। जो लोग धूम्रपान अधिक करते हैं उन्हें भी यह सिंड्रोम अधिक होने का खतरा रहता है। इलाज आपके डॉक्टर आपके इंजेक्शन की चपेट में देख कर अलग-अलग इलाज के प्लेसमेंट दे सकते हैं। इसके इलाज में लार उत्पाद, ओरल रिंस, अल्फा एसिड एसिड आदि शामिल हैं। कुछ एंटी-डिप्रेसेंट या चॉकलेट का सेवन करने से आप इस स्थिति में काफी हद तक आराम पा सकते हैं। आप कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव और होम रेमेडीज का प्रयोग करके भी कुछ हद तक आराम पा सकते हैं। इस स्थिति में शराब और तंबाकू का सेवन बिल्कुल छोड़ दें।

ट्रंप पर बोला हमला, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ओबामा ने कमला हैरिस को राष्ट्रपति बनने पूरी तरह तैयार बताया

वॉशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में इन आखिरी हफ्तों में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन उम्मीदवार यानी कमला हैरिस तथा डोनाल्ड ट्रंप चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जैसे-जैसे इस साल के राष्ट्रपति पद के चुनाव पास आ रहे वैसे-वैसे लोगल खुलकर समर्थन कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लास वेगास में हैरिस का जमकर समर्थन किया। साथ ही ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने हैरिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जरूरतमंदों की हितकारी हैं, जो दे को आकार देने वाले मूल्यों के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। ‘अमेरिका पन्ने पलटने के लिए तैयार’ बराक ओबामा ने यह भी कहा कि अमेरिकियों के पास नेताओं की नई पीढ़ी चुनकर देश के भविष्य को आकार देने का अवसर है, जो बेहतर, मजबूत, निष्पक्ष और अधिक समान अमेरिका बनाने में मदद करेगा। उन्होंने रैली में कहा, ‘अमेरिका पन्ने पलटने के लिए तैयार है। हम राष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए तैयार हैं। अच्छी खबर यह है कि हैरिस इस पद के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह एक ऐसी नेता हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन उन लोगों की ओर से लड़ने में बिताया, जिन्हें एक चैंपियन की जरूरत है। कोई ऐसा व्यक्ति जो इस देश के निर्माण के मूल्यों में विश्वास रखता हो। साथ ही वह इस पद के लिए उतनी ही तैयार हैं जितनी कि राष्ट्रपति पद के लिए कोई भी उम्मीदवार रहा है। व्हाइट हाउस में एक बेहतरीन साथी गवर्नर टिम वाल्ट्ज उनके साथ होंगे।’ आप मेल या व्यक्तिगत रूप से करें मतदान: ओबामा उन्होंने आगे कहा, ‘यहां नेवादा में मतदान पहले ही शुरू हो चुका है। आप मेल या व्यक्तिगत रूप से जल्दी मतदान कर सकते हैं। अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को मतदान की योजना बनाने में मदद करें क्योंकि साथ मिलकर, हमारे पास इस देश में नेतृत्व की नई पीढ़ी को चुनने और एक बेहतर, मजबूत, निष्पक्ष, अधिक समान, अधिक आशावादी अमेरिका का निर्माण शुरू करने का मौका है।’ ‘कई मुद्दों से जूझ रहा देश’ पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका महामारी जैसे मुद्दों से जूझ रहा है। इससे कीमतें बढ़ रही हैं और परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि यह चुनाव टक्कर का होने जा रहा है क्योंकि बहुत सारे लोग अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। एक देश के रूप में, हम इन पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ कर चुके हैं। हमने एक महामारी देखी, जिसने व्यवसायों और समुदायों पर कहर बरपाया और फिर महामारी से व्यवधानों के कारण मूल्य वृद्धि हुई और इसने परिवार के बजट पर दबाव डाला। इसलिए मुझे लगता है कि लोग चीजों को क्यों बदल रहे हैं। यह समझ में आता है। मैं इसे समझता हूं। जो बात मैं नहीं समझ पा रहा हूं वह यह है कि कोई यह क्यों सोचेगा कि डोनाल्ड ट्रंप चीजों को इस तरह से बदल देंगे जो लोगों के लिए अच्छा होगा क्योंकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह व्यक्ति खुद के अलावा किसी और के बारे में सोचता है।’ डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला हैरिस के प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आलोचना करते हुए ओबामा ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहने जा रहा हूं, डोनाल्ड ट्रंप एक 78 वर्षीय अरबपति हैं जिन्होंने नौ साल पहले उस सुनहरे पद से उतरने के बाद से अपनी समस्या के बारे में रोना बंद नहीं किया है। वह लगातार शिकायत कर रहे हैं, और जब वह शिकायत नहीं कर रहे होते हैं, तो वह आपको सामान बेचने की कोशिश कर रहे होते हैं। वह आपको ट्रंप बाइबिल बेचने की कोशिश कर रहे होते हैं।’ चीन में बनाई जा रही बाइबिल: पूर्व राष्ट्रपति ओबामा उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपको एक अनुमान दूंगा कि वे बाइबिल कहां बनाई जाती हैं चीन में। यह चीन के मामले में मिस्टर टफ गाइ है, सिवाय इसके कि जब वह कुछ पैसे कमा सकते हैं। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ अपने अहंकार, पैसे और अपनी हैसियत की परवाह है। वह आपके बारे में नहीं सोच रहे हैं। वह सत्ता को अपने लक्ष्यों को पूरा करने के साधन से ज़्यादा कुछ नहीं मानते। वह चाहते हैं कि मध्यम वर्ग एक और बड़ी कर कटौती की कीमत चुकाए, जिससे अधिकतर उन्हें और उनके कंट्री क्लब के दोस्तों को मदद मिले।’ ओबामा ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप की रणनीति अमेरिकियों को यह विश्वास दिलाना है कि देश बुरी तरह से बंटा हुआ है। इससे यह लोग हमारे खिलाफ खड़े हो जाएं। साथ ही ऐसे देशवासी जो उनका समर्थन करते हैं, उन्हें उन लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है जो उनका समर्थन नहीं करते हैं।

सरफराज खान बनेंगे ऑस्ट्रेलिया का सिरदर्द, इस खूबी का जवाब नहीं; संजय मांजरेकर ने की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की। सरफराज ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 150 रन बनाए। उन्होंने 195 गेंदों का सामना किया, जिसमें 18 चौके और 3 सिक्स शामिल हैं। यह उनकी पहली इंटरनेशनल सेंचुरी है। सरफराज ने विराट कोहली (70) के साथ 136 और ऋषभ पंत (99) के संग 177 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत 462 का स्कोर बनाने में सफल रहा। सरफराज की पारी की काफी तारीफ हो रही है। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सरफराज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। मांजरेकर ने कहा कि सरफराज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का सिरदर्द बनेंगे। भारत को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सरफराज ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का जिस अंदाज में सामना किया, उसने मांजरेकर को बेहद प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मध्यक्रम बल्लेबाज की इस खूबी का जवाब नहीं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, मांजरेकर ने कहा, “जिस तरह से वह तेज गेंदबाजों को खेलता है, उसे देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले भी तेज गेंदबाजों को खेला है। यह पिच (बेंगलुरु) विदेशी पिचों के समान ही थी, जहां थोड़ी गति और उछाल होती है। दिलचस्प बात यह है कि मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया की सपाट पिच पर खेलने की कल्पना कर रहा हूं, जहां बहुत अधिक सीम मूवमेंट नहीं होता।” उन्होंने आगे कहा, ”वह जिस तरह के शॉट खेलता है, उससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सिरदर्द मिलने वाला है। निश्चितता है, शांत है। अगर आप सरफराज का क्लोजअप देखें तो वह हमेशा गेंद को अपने बल्ले पर आते हुए देखता है। उसके हाथ और आंख का समन्वय बहुत बढ़िया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उसकी तकनीक खराब नहीं है। मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है? वह निश्चित तौर पर एक उम्मीदवार है और उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए।” सरफराज ने फरवरी 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह अब तक चार टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet