LATEST NEWS

अदा शर्मा को सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए काटने पड़े कोर्ट के चक्कर

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के कारण सुर्खियों में आईं। इससे पहले अदा ने हॉरर फिल्म ‘1920’ में भी काम किया था। वह फिल्म ‘हंसी तो फैंसी’ में भी नजर आई थीं। ‘द केरल स्टोरी’ के हिट होने के बाद उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ गई। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अदा, सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट हो गई हैं। अदा फिलहाल बांद्रा स्थित उसी घर में किराए पर रह रही हैं, जहां सुशांत ने आत्महत्या की थी। चर्चा है कि इस घर में शिफ्ट होने के लिए उन्हें कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। मीडिया से बातचीत दौरान अदा ने कहा, किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वकील सबसे पहले कॉन्ट्रैक्ट पढ़ता है। इसलिए मुझे हर दिन वकीलों से निपटना पड़ता है। साथ ही घर शिफ्ट करने के बाद उसके दस्तावेज पूरे करने के लिए मुझे कोर्ट जाना पड़ता था। वो काम घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं, लेकिन अपने ब्रोकर के कहने पर मैंने अदालत में जाकर कागजों पर साइन किया। इससे पहले मेरे परिवार में किसी ने कोर्ट मैरिज की, तब मुझे जाना पड़ा था। अदा शर्मा की ‘रीता सान्याल’ सीरीज हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिलहाल वह इंडस्ट्री में सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन सुशांत के घर में शिफ्ट होने के बाद कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की। उन्होंने सभी को जवाब दिया कि वह सुशांत के घर में बहुत खुश हैं।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 23 परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बड़ी सौगात देंगे। वह यहां 6,611 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय भी शामिल है। इसके अलावा पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन और आवास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से शुरू की गई एक मुफ्त भोजन कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य 16 संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों और तीन अस्पतालों के परिचारकों को भोजन उपलब्ध कराना है। वाराणसी के गोदौलिया इलाके में ‘सात्विक सनातन रसोई’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इसके पहले चरण में लगभग तीन हजार लोगों को लाभ मिला, जिसे बढ़ाकर पांच हजार लाभार्थियों तक पहुंचाने की योजना है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान इस पहल की घोषणा कर सकते हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब एक बजे वाराणसी पहुंचेंगे और शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वाराणसी में उनका स्वागत करेंगी। इसके अलावा यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वाराणसी के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का शहर के विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शनिवार को पूरे वाराणसी में कई होर्डिंग लगाए गए हैं। एक पोस्टर में पीएम मोदी के 10 हाथ दिखाए गए हैं, जिनमें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि पीएम मोदी रविवार को बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और इसके बाद वह शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वहां से पीएम सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाएंगे, जहां वह 380.13 करोड़ की सिगरा स्टेडियम सहित अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी नेत्र अस्पताल और स्टेडियम के अलावा 14 अन्य परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे।

इनमें 40 महिलाएं, हैदराबाद के पब में अवैध गतिविधियों पर 140 गिरफ्तार

हैदराबाद. तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एक पब में पुलिस की छापेमारी में 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बंजारा हिल्स स्थित इस पब से गिरफ्तार लोगों में 40 लोग महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया है कि पकड़े गए लोग अवैध गतिविधियों में शामिल थे। बताया गया है कि पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को टीओएस पब में छापेमारी की थी। इसके बाद पब को सील कर दिया गया। 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें आधी महिलाएं हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। जिन लोगों पर केस हुए हैं, उनमें पब के मालिक, डीजे ऑपरेटर भी शामिल हैं। आरोपियों पर धारा 420, धारा 290 (सार्वजनिक तौर पर उपद्रव करने) और धारा 294 (भद्दे गाने और हरकतों) के मामले में केज दर्ज हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह छापेमारी मुख्य तौर पर पब में अभद्र डांस की शिकायतों को लेकर हुई। शिकायत थी कि पब के मालिकों ने अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को कथित तौर पर अभद्र डांस के जरिए पुरुषों को रिझाने और पब का लाभ बढ़ाने के लिए रखा गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पुलिस अभियान से पहले पब को अवैध गतिविधियों के लिए निगरानी में रखा गया था। इसके बाद ही पुलिस की एक टीम ने पब पर छापेमारी की। बता दें कि पिछले महीने भी इसी तरह हैदराबाद में पांच पब्स में छापेमारी हुई थी। इनका नेतृत्व आबकारी प्रवर्तन विभाग के प्रमुख वीबी कमलासन रेड्डी ने किया था। जिन पब्स पर छापे डाले गए थे, उनमें शरलिंगमपल्ली में कोरम क्लब और जुबिली हिल्स में बेबीलॉन शामिल था।

मुख्यमंत्री यादव ने आज 3 EME में सैन्य अधिकारियों ने भूतपूर्व सैनिकों के बलिदान को किया याद

भोपाल शहर में 3 ईएमई में एक खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में 102 रेजीमेंट इंजीनियर के जवानों ने सिख युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया। जवानों के जज्बे को देखकर मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और मंच से उतरकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस मौके पर सुदर्शन चक्र कोर के कमांडर लेफ्टीनेन्‍ट जनरल प्रीतपाल सिंह ने कहा कि जो सेना अपने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान नहीं करती, वह कभी युद्ध नहीं जीत सकती। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुभव आज के जवानों के लिए बहुत कीमती है। सीएम रखते हैं सकारात्मक सोच- सेना अधिकारी मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं और कल्याणकारी कामों के लिए तत्पर रहते हैं। मध्य प्रदेश के वीरों ने दिए इतने चक्र कार्यक्रम में भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश वीरता की धरती है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश ने देश को 3 अशोक चक्र, 5 महावीर चक्र और 23 वीर चक्र दिए हैं। पिछले 25 सालों में 100 से ज्यादा जवानों ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। परफॉर्मेंस देख तालियां नहीं रोक पाए लोग मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ ग्रुप फोटो भी ली। कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों ने भूतपूर्व सैनिकों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में इनका योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों में भी जमकर उत्साह देखा जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान सैनिकों ने दमदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर लोग अपनी तालियों को नहीं रोक पाए।

न्यूजीलैंड कप्तान ने किया खुलासा- रोहित शर्मा जैसी गलती कर बैठते टॉम लैथम, ‘बदकिस्मती’ से चमकी किस्मत

बेंगलुरु रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बंटाधार हो गया। भारत को बेंगलुरु में रविवार को 8 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड को केवल 107 रनों का लक्ष्य मिला था। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बेंगलुरु टेस्ट जीतने के बाद एक दिलचस्प खुलासा किया है। लैथम की ‘बदकिस्मती’ से न्यूजीलैंड की किस्मत चमक उठी। लैथम ने कहा कि वह टॉस हारने की वजह से रोहित जैसी गलती करने से बच गए। दरअसल, बारिश के कारण मुकाबले के पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। वहीं, दूसरे दिन रोहित ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, जो गलत फैसला था। रोहित खुद अपनी गलती स्वीकार कर चुके हैं। भारत की पहली पारी महज 46 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें पांच प्लेयर शून्य पर लौटे। जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 बनाकर मजबूत बढ़त हासिल की। ‘अच्छा हुआ हम टॉस हार गए’ टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 462 जोड़कर जबर्दस्त वापसी की लेकिन पहली पारी में हुआ नुकसान ले डूबा। पहला टेस्ट जीतने के बाद लैथम ने कहा, ”हमने भी सोचा था कि पहले बल्लेबाजी चुनेंगे। अच्छा हुआ कि हम टॉस हार गए।” उन्होंने कहा, ”हमने लंबे समय तक सही एरिया में गेंद डाली और रिजल्ट मिला। पहली दो पारियों ने हमारे लिए गेम तैयार कर दिया। हम जानते थे कि भारत तीसरी पारी में वापसी करेगा लेकिन गेंदबाजों ने दूसरी नई गेंद से अच्छे बॉलिंग की। हम जानते हैं कि भारत अपनी सरजमीं पर कितनी बेहतरीन टीम है। हमने देखा कि नई गेंद ने हमारे लिए क्या किया, इसलिए हमें उनसे भी यही अपेक्षा थी।” लैथम ने रचिन रविंद्र (134) और टिम साउदी (65) की तारीफ की, जिन्होंने आठवें विकेट के लिए 137 रन जोड़े।   ‘राचिन नई भूमिका में ढल गए’ न्यूजीलैंड कैप्टन ने कहा, ”मुझे लगता है कि रचिन और साउदी की पार्टनरशिप ने हमें उस समय आगे बढ़ाया जब गेम संतुलित लग रहा था। केवल 100 का पीछा करना अच्छा था। ओरूर्के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार रहे हैं। उनमें गति, उछाल, हवा में और विकेट के बाहर गेंद को घुमाने की क्षमता है। उन्हें अनुभवी साउदी और मैट हेनरी का भी सपोर्ट मिला। जिस तरह से साउदी ने पहली पारी में गेंदबाजी की, उससे शानदार लय सेट हुई। हम जानते हैं कि साउदी में बल्ले से कितनी क्षमता है। राचिन ने पिछले 12 महीनों में एक नई भूमिका में ढल गए हैं। उन्होंने पहली पारी में अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने आज फिर शानदार बल्लेबाजी की।” रचिन दूसरी पारी में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें प्लेयर द मैच अवॉर्ड मिला।। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।

करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने रखा व्रत

मुंबई,  देशभर में करवा चौथ की धूम है। फिल्म जगत के तमाम सितारे उत्साह के साथ करवा चौथ का पर्व मना रहे हैं। शादी के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का यह पहला करवा चौथ है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर झलक दिखाई। सोनाक्षी सिन्हा ने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून, 2024 को शादी की थी। 20 अक्टूबर को अपने पहले करवा चौथ को लेकर अभिनेत्री उत्साहित हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी लाल साड़ी में दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है ‘आज और हर रोज आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही हूं। श्रीमान पति जहीर इकबाल के प्यार का प्रतीक है यह मंगलसूत्र। ये मंगलसूत्र हमारे एक दूसरे के प्रति लिए वचन की याद दिलाता है।‘रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी ने पहले करवा चौथ पर नामचीन रोमन हाई ज्वैलर द्वारा तैयार बुलगारी मंगलसूत्र सौतोइर नेकलेस पहना है। यह मंगलसूत्र 18 कैरेट रोज गोल्ड से तैयार किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून, 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद कपल ने एक वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत कर जोड़े को आशीर्वाद दिया था। कपल ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा था ‘इसी दिन (23.06.2017), हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को देखा था और एक-दूजे को जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया था।’ लंबे चौड़े पोस्ट में आगे लिखा, ‘आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों के बीच जीत के साथ मार्गदर्शन दिया, जहां हम दोनों परिवार और भगवान के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी हैं।’ सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में हॉरर-कॉमेडी ‘काकुड़ा’ में नजर आई थीं, जिसका प्रीमियर 12 जुलाई, 2024 को ZEE5 पर हुआ था। अदाकारा को संजय लीला भंसाली की ओटीटी सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में निभाए किरदार को लेकर काफी सराहा भी गया था। इसमें उन्होंने रेहाना और फरीदन की दोहरी भूमिका निभाई थी।

कीवी टीम ने भारत को भारत में आखिरी बार 24 नवंबर 1988 को हराया था, टीम इंडिया की शर्मनाक हार के साथ खत्म हुआ सूखा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर ना सिर्फ तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है, बल्कि 1988 के बाद भारत में पहली जीत भी दर्ज की है। जी हां, कीवी टीम ने भारत को भारत में आखिरी बार 24 नवंबर 1988 को हराया था। इसके बाद टीम 10 टेस्ट हारी और 9 मुकाबले ड्रॉ रहे। 19 मैचों के बाद न्यूजीलैंड को अब भारत में एक बार फिर जीत नसीब हुई है। वहीं न्यूजीलैंड की यह टीम इंडिया के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर 37 मैचों में मात्र तीसरी जीत है। 2024 और 1988 से पहले टीम ने पहला टेस्ट 1969 में जीता था। भारत ने बेंगलुरु टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बावजूद रोहित का यह फैसला क्रिकेट पंडितों की समझ के परे था। रोहित के इस गलत फैसले का खामियाजा भारत को उठाना पड़ा और टीम इंडिया मात्र 46 के स्कोर पर सिमट गई। भारत का यह घर पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर है। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को इतने कम स्कोर पर समेट पहली पारी में 402 रन बनाए और 356 रनों की बढ़त हासिल की। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉन्वे ने 91 तो रचिन रविंद्र ने शतक जड़ते हुए 134 रनों की पारी खेली। रचिन ने इस दौरान पूर्व कप्तान टिम साउदी के साथ 8वें विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की जो टीम इंडिया पर काफी भारी पड़ी। साउदी ने इस दौरान 65 रनों की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शानदार कमबैक किया और बोर्ड पर 462 रन लगाए। सरफराज खान ने इस दौरान इंटरनेशनल मंच पर पहला शतक जड़ते हुए 150 रनों की पारी खेली, वहीं ऋषभ पंत ने 99 रन बनाए। पंत मात्र 1 रन से अपने शतक से चूके। टीम इंडिया दूसरी पारी में 462 रनों के साथ पारी से तो हार टालने में कामयाब रही, मगर जीत के लिए भारत न्यूजीलैंड के सामने 107 रनों का टारगेट रखने में कामयाब हुआ। कीवी टीम ने इस स्कोर को 8 विकेट शेष रहते हासिल किया और सीरीज में बढ़त बनाई।

चावल बांटते समय वारदात, छत्तीसगढ़-बीजापुर में कांग्रेस नेता पर नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

बीजापुर. नक्सलियों ने उसूर में एक कांग्रेस नेता व सोसाइटी संचालक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण मालूम नहीं पड़ा है, लेकिन कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मारुड़ बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री व सोसाइटी संचालक तिरुपति भंडारी (35) शनिवार की शाम उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसाइटी में चावल बांट रहे थे। इसी दौरान पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आये और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने तिरुपति की हत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि नक्सलियों द्वारा उसे पहले धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

भारतीय टीम को बेंगलुरु में हारते ही हुआ नुकसान, न्यूजीलैंड की आई मौज, इंग्लैंड को झटका

बेंगलुरु भारतीय टीम को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। भारत ने सिर्फ 107 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से चेज कर लिया। भारत को बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में नुकसान झेलना पड़ा है। भारत शीर्ष पर बरकार है लेकिन जीत प्रतिशत में घाटा हुआ है। भारत का जीत प्रतिशत 74.24 से घटकर 68.05 हो गया है। भारत ने डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में 12 टेस्ट मैचों में से 8 जीते और तीन गंवाए हैं। केवल एक ड्रॉ रहा। वहीं, बेंगलुरु में जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड की मौज आ गई है। कीवी टीम दो स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पर पहुंच गई है। उसका जीत प्रतिशत 37.50 से 44.44 पर चला गया है। न्यूजीलैंड ने डब्ल्यूटीसी में 9 टेस्ट में से चार जीते हैं और 5 में हार का मुंह देखा है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 62.50 है। श्रीलंका (55.56) तालिका में तीसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को झटका लगा है। दोनों एक-एक पायदान खिसक गए हैं। इंग्लैंड (43.06) पांचवें और साउथ अफ्रीका (38.89) छठे स्थान पर है। बांग्लादेश (34.38) सातवें और पाकिस्तान (25.93) आठवें नंबर पर है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज जारी है। वेस्टइंडीज पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे नौवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 18.52 है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड बेंगलुरु टेस्ट की बात करें तो रोहित ब्रिगेड पहली पारी में महज 46 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर दमदार बढ़त हासिल की। सरफराज खान (150), ऋषभ पंत (99) और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरी पारी में अच्छी वापसी की। भारत ने 462 रन जुटाए। हालांकि, भारत बड़ा टारगेट देने में नाकाम रहा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से शुरू होगा।

हिंदी में डब होगी तमन्ना की फिल्म ‘ओडेला 2’!

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की तेलुगु भाषा में बन रही फिल्म ओडेला 2, हिंदी में भी डब कर रिलीज की जा सकती है। तमन्ना भाटिया दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अभिनय करती हैं। तमन्ना इन दिनों फिल्म ‘ओडेला 2’ को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में तमन्ना बेहद अलग अवतार में नजर आने वाली है। वह इस फिल्म में शिवशक्ति नामक एक नागा साध्वी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। चर्चा है कि ‘ओडेला 2’ को हिंदी में भी डब किया जाएगा। इस फिल्म को मूल भाषा तेलुगु के साथ-साथ पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में तमन्ना के अलावा हेबाह पटेल, मुरली शर्मा, वशिष्ठ सिम्हा और अन्य कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण संपत नंदी द्वारा किया जा रहा है। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा कर रहे हैं। तमन्ना भाटिया हाल ही में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी, फिल्म ‘स्त्री 2’ में स्पेशल डांस नंबर ‘आज की रात’ में नजर आयीं थी।

आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या

जगदलपुर. बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिड़पाल ताडिमपारा में दो अज्ञात लोगों ने एक ग्रामीण की उसके घर 200 ले जाकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डेढ़ माह बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या करने वाले में सगा चाचा भी शामिल था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। हत्या की मुख्य वजह जादू-टोना के शक को बताया गया है।बारसूर थाना प्रभारी संजय उरसा ने बताया कि 27 अगस्त की रात को जयराम मुचाकी अपनी पत्नी के साथ घर में बैठा हुआ था, तभी दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घर आये और किसी का घर दिखाने के नाम पर अपने साथ लेकर निकले और 200 मीटर की दूरी पर जयराम के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बारसूर पुलिस के साथ ही टीम तैयार कर मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की। जांच के दौरान पर ढेड़ माह के बाद पुलिस को दो लोगों के खिलाफ कुछ सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर जब पूछताछ की। एक मृतक का सगा चाचा बुधराम मुचाकी व शिवराम कश्यप ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि जयराम के द्वारा जादू टोना के चलते गांव के चैतराम मुचाकी, माटे व सन्नू की मौत हो गई थी। इसके बाद सभी को लगा कि जयराम के द्वारा किये जा रहे जादू टोना के चलते उनकी मौत हो गई, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

बाथरूम से आती दुर्गंध भगाने के लिए अपनाएं ये सस्ते और घरेलू उपाय

घर कितना भी साफ-सुथरा क्यों न हो लेकिन बाथरूम में दुर्गंध तो देखने वाले का सारा मूड खराब हो जाता है। घर में मेहमान आए हुए तो आपको इस वजह से शर्मिदा होना पड़ सकता है। वैसे तो बाजार से ऐसे बहुत सारे प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं जो बाथरूम से आने वाली गंदी सी गंध को आसानी से दूर कर देते हैं लेकिन यह प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं। ऐसे में इसकी जगह पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा बेहतर ऑप्शन होता है। यह घरेलू चीजें आपको किचन से आसानी से मिल सकती है लेकिन ध्यान रहें कि इन चीजों को असर दिखाने में कुछ वक्त लगता है इसलिए थोड़ा संयम से काम लें। नींबू का रस नींबू, किचन में मौजूद एक ऐसी चीज है, जिसके एक नहीं सैकड़ों उपयोग हैं। यह दुर्गंध दूर भगाने का सबसे बढ़िया तरीका है। ज्यादा मात्रा में नींबू के रस को फ्लोर पर डाल दीजिए। कुछ देर के लिए बाथरूम को बंद कर दीजिए। उसके बाद साफ पानी से बाथरूम को धो लीजिए। बेकिंग सोडा बेकिंग सोडा की कुछ ज्यादा सी मात्रा लेकर उसे बाल्टी में पानी लेकर घोल लीजिए। उसके बाद फ्लोर पर उस पानी को फैला दीजिए। कुछ देर उसे उसी तरह रहने दें। बाद में साफ पानी से फ्लोर को साफ कर लीजिए। ऐसे सप्ताह में 2 बार करने से बाथरूम की बदबू चली जाएगी। सिरका बाथरूम में स्मेल दूर भगाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सिरके को ज्यादा मात्रा में पानी में मिक्स करके फर्श पर फैला लें। कुछ देर ऐसा ही छोड़ने के बाद बाथरूम को पानी से धो ले। आपका फर्श चमक उठेगा। साबुन का पानी अगर आपके बाथरूम से बदबू आती है तो आप किसी सुगंधित डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिटर्जेंट पाउडर को पानी में मिलाकर फर्श की सफाई करने से एक ओर जहां फर्श चमक उठता है वहीं बदबू भी कम हो जाती है। सप्ताह में 2 से 3 बार ऐसा करने से दुर्गंध हमेशा के लिए दूर हो जाती है।  

बेंगलुरु में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया, साल बाद भारत में टेस्ट मैच जीता NZ

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने भारत को बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। कीवी टीम की यह पिछले 36 सालों में भारतीय सरजमीं पर पहली जीत है। इससे पहले 1988 में न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में आखिरी बार हराया था। न्यूजीलैंड की इस जीत के हीरो रचिन रविंद्र रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ने के साथ दूसरी इनिंग में 107 रनों का पीछा करते हुए नाबाद 39 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया मात्र 46 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत पर 356 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाकर पारी से हार को टाला, मगर वह कीवी टीम को 107 रनों का टारगेट ही दे पाई। न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट पुणे में 24 अक्टूबर से खेला जाना है। न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता 28वें ओवर की चौथी गेंद पर विल यंक ने रविंद्र जडेजा को चौका लगाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। कीवी टीम ने 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। विल यंग 48 तो रचिन रविंद्र 39 रन बनाकर नाबाद रहे। यंग-रचिन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी विल यंग और रचिन रविंद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। भारत के हाथों से मैच भी फिसल चुका है। मेहमान टीम जीत से मात्र 22 रन दूर है।

इन चीजों से पूरी होगी खूबसूरत और घने बालों की चाहत

लंबे, काले और घने बालों की चाहत हर लड़की की होती है। मगर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण में यह इच्छा पूरी होना बहुत मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह है पोषण की कमी। घने बालों के लिए आपको इन खास बातों पर ध्यान रखने की जरूरत होती है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए पोषण के साथ स्वस्थ आहार लेना भी जरूरी होता है, ताकि आपके बाल स्वस्थ रहें। हालांकि कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ और घना बना सकती हैं। तो आइए आपको उन प्राकृतिक तरीकों के बारे में बताते हैं जिससे आपके बाल स्वस्थ और घने बनते हैं। घने बाल पाने के लिए प्राकृतिक उपाय अंडा अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। अगर आप बालों को स्वस्थ बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कुछ समय में बाल घने हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1-2 अंडों को फेट कर स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी और शैम्पू से बालों को धो लें। एलोवेरा जेल बहुत से लोगों को लगता है कि एलोवेरा जेल सिर्फ त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। मगर ऐसा नहीं है यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। शुद्ध एलोवेरा जेल को स्कैल्प और बालों पर लगाने से बाल घने होते हैं। कैस्टर ऑयल कैस्टर ऑयल में उच्च मात्रा में विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं। बालों को स्वस्थ बनाने के लिए विटामिन ई फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करना आसान होता है। आपको बस कैस्टर ऑयल से बालों और स्कैल्प पर मसाज करनी होती है। मसाज करके 30 मिनट तक बालों पर कैस्टर ऑयल लगे रहने दें। उसके बाद बालों को धो लें। ऑलिव ऑयल ऑलिव ऑयल में उच्च मात्रा में ओमेगा 3 एसिड होता है जो बालों के साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जब आप बालों पर ऑलिव ऑयल लगाते हैं तो इससे बाल घने बनते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए ऑलिव ऑयल को शरीर के तापमान जितना गर्म कर लें। उसके बाद बालों और स्कैल्प पर गुनगुने तेल से मसाज करें। 30-45 मिनट तक इसे बालों पर लगे रहने दें। उसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। एवोकाडो एवोकाडो में उच्च मात्रा में विटामिन ई होता है जो एक अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक एवोकाडो को कद्दूकस करके उसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट तक इस पेस्ट को लगे रहने दें। उसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें।  

सॉफ्टवेयर के बगैर पेन ड्राइव पर लगाएं पासवर्ड

स्मार्टफोन गुम होने या चोरी होने पर उसका डाटा एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर का इस्तेमाल कर रिमोट एक्सेस से डिलीट कर सकते हैं मगर पेन ड्राइव खो जाए तब क्या करेंगे। ऐसी समस्या से बचने के लिए आप सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर पेन ड्राइव पर पासवर्ड सेट कर देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि पेन ड्राइव पर बिना सॉफ्टवेयर के भी पासवर्ड लगाया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में भी बिना एप के अपने निजी फोल्डर ओर फोटो को छिपा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में… पेन ड्राइव पर पासवर्ड सेट करना बहुत ही आसान है। पासवर्ड सेट करने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप में दिए गए ‘स्टार्ट’ पर क्लिक करें। इसके बाद  ‘कंप्यूटर पैनल’ में जाएं। यहां दाईं तरफ ऊपर की ओर ‘व्यू बाई’ लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करके  ‘लार्ज आइकन’ का चुनाव करें। इसके बाद बिटलाकर ड्राइव एनएन्क्रिप्सन पर क्लिक करें। नई स्क्रीन खुलने के बाद उसमें कंप्यूटर से जुड़ी हुई ड्राइव दिखाई देंगी। इसमें ‘पेन ड्राइव’ का विकल्प भी होगा जिसके सामने बिटलाकर लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें। ऐसा करने से नई विंडो स्क्रीन खुलेगी, जिसमें पेन ड्राइव के लिए पासवर्ड टाइप करना होगा। इसके बाद उस स्क्रीन पर ‘नेक्स्ट’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें और आगे बढ़ें। अब स्क्रीन पर दो विकल्प आएंगे जिसमें से ऊपर की ओर सेव द पासवर्ड लिखा मिलेगा उसे चुनें। इस प्रक्रिया के बाद यूजर की पेन ड्राइव आसानी से सुरक्षित हो जाएगी। बिना सॉफ्टवेयर के छिपाएं फोन के फोल्डर स्मार्टफोन में जितने एप होते हैं, उनकी संख्या शायद ही किसी यूजर को पता हो। फोन हैंग होने की असली वजह ज्यादा एप होना भी है। अगर आपके फोन में भी ऐसा ही है तो अपने फोन में से एक एप्लीकेशन एप लॉकर या फोल्डर लॉकर  डिलीट कर दें क्योंकि यूजर बिना ‘एप लॉकर’ से भी निजी फोल्डर फोन में छिपा सकते हैं। इसके लिए फोन के एप मेन्यू में जाएं। वहां दिए गए ‘फाइल मैनेजर’ पर क्लिक करके उसके अंदर जाएं। यहां आप एसडी कार्ड और इंटरनल मेमोरी का भी चयन कर सकते हैं, जहां पर अपनी फाइलों को छिपाना चाहते हैं। मेमोरी का चयन करने के बाद फोल्डर बनाएं। फोल्डर बनाने के लिए ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन बिन्दुओं वाले ‘सेटिंग’ के आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जिस पर ‘न्यू फोल्डर’ लिखा होगा उस पर क्लिक करते ही नया फोल्डर बन जाएगा और उस पर नाम देने का विकल्प आएगा। ध्यान रहे कि फोल्डर का नाम देने से पहले पहले डॉट (.) अवश्य लगा दें। इसके बाद ‘ओके’ का विकल्प दबाएं। फोल्डर बनाते ही वह छिप जाएगा। फोल्डर को दोबारा देखने के लिए फोल्डर बनाने वाली जगह पर जाएं और वहां ऊपर की तरफ दिए गए ‘सेटिंग’ में जाकर शो हिडन फाइल का चुनाव करें। काम होने के बाद फोल्डर को दोबारा छिपाने के लिए सेटिंग में दिए गए हाईड हिडेन फाइल पर क्लिक करना होगा।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet