LATEST NEWS

माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान झरने में गिरे, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में जीजा-साले की मौत

पेंड्रा. पेंड्रा में आज एक हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई है। दोनो अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे। उसके बाद ठाड़ पथरा गांव में स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने गए, जहां पर पैर फिसल जाने के कारण दोनों झरने में गिर गए। झरने में गिरने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव को बाहर निकलवाकर जांच में जुटी है। गौरेला ठाड़पथरा गांव स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट का है, जहां पर ठाड़पथरा के रहने वाले प्रकाश यादव का साला पिंड रखी गांव उदयपुर सरगुजा निवासी बाल केशव यादव अपनी दीदी जीजा के घर तीन दिन पहले घुमने के लिए आया हुआ था। आज जीजा प्रकाश और साला बाल केशव यादव सुबह घर से अमरकंटक जाने को निकले थे। इसके बाद अमरकंटक से वापस आकर दोनों जीजा-साले ठाड़ पथरा के पिकनिक स्पॉट माई का मड़वा पहुंचे और वहां पर दोनों नहाने के लिए झरने में उतरे ही थे कि अचानक दोनों हादसे का शिकार हो गए और झरने के नीचे बने कुंड में जा गिरे। इसके बाद वापस नहीं निकल पाए। माई के मड़वा के आसपास के लोगों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी वे लोग अपनी ओर से प्रयास कर उन्हें गहरे कुंड से निकालने की कोशिश की, पर जब दोनो का कहीं कोई पता नहीं चला तो मामले की जानकारी गौरेला पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से काफी मसक्कत के बाद दोनों शव को झरने के नीचे बने कुंड से निकलवा लिया है। शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकाश यादव की उम्र महज 22 साल है तो मृतक साला बाल केशव यादव की उम्र 20 साल है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मामले में थाना प्रभारी गौरेला शानिप रात्रे का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को गहरे कुंड से निकाल लिया गया।

महिलाओं में कमर दर्द की ज्यादा शिकायत

सामान्य सर्दी के बाद, पीठ दर्द सभी उम्र के लोगों में होने वाली दूसरी सबसे प्रचलित समस्या है। सेवानिवृत्त शिक्षिका 60 वर्षीय आशा शर्मा सक्रिय जीवन जीती थीं जब तक कि उनके पीठ दर्द ने उन्हें व्यावहारिक रूप से निष्क्रिय नहीं कर दिया। उन्होंने एक डॉक्टर से दिखाया जिन्होंने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। लेकिन श्रीमती शर्मा सर्जरी कराना नहीं चाहती थीं और उन्होंने वेंकटेश्वर अस्पताल में एक विशेषज्ञ से एक और राय लेने का विचार किया। उन्होंने वेंकटेश्वर हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी बिभाग से संपर्क किया जहां उन्हें सर्जरी के निर्णय लेने से पहले ट्रायल के तौर पर सेल्फ केयर की सलाह दी क्योंकि यह देखा गया है कि सेल्फ केयर से लगभग 50 प्रतिशत रोगियों को पीठ दर्द से राहत मिल जाती है। आज, वह अपने पैरों पर वापस खड़ी हो गई हैं। वेंकटेश्वर अस्पताल के न्यूरोसर्जरी के निदेशक और विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पिंदर कुमार सचदेव कहते हैं, “सर्जरी उन लोगों के लिए सर्जरी आवश्यक हो जाती है, जिनमें नर्व रूट पर दबाव पड़ रहा हो या रीढ़ की हड्डी अस्थिर हो गई हो।“ पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं न केवल कमर और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं से ग्रस्त होती हैं, बल्कि उनकी समस्याएं भी गंभीर होती हैं। महिला की शारीरिक संरचना का एक दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि उम्र बढ़ने के साथ प्राकृतिक रूप से तेजी से उनकी हड्डी का नुकसान होने लगता है और इसका खतरनाक भाग उम्र का बढ़ना है। आमतौर पर 30 वर्ष की आयु और रजोनिवृत्ति की शुरुआत के बीच, महिलाओं में हड्डी का घनत्व का और अधिक तेज़ी से कम होता है। “महिलाओं की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, वे डीजेनेरेटिव डिस्क रोग के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं। यह एक सामान्य बीमारी है जिसे रप्चर्ड डिस्क कहा जाता है जो रीढ़ की हड्डी को धक्का देता है, तंत्रिका पर दबाव डालता है, जिससे हर्निएटेड या स्ल्पि्ड डिस्क हो जाती है।“ रीढ़ एक स्तंभ के रूप में कार्य करता है जो आपके शरीर के वजन को वहन करता है। यही कारण है कि रीढ़ को स्वस्थ और मजबूत रखना बहुत महत्वपूर्ण है। अस्वस्थ जीवनशैली रीढ़ की हड्डी में दर्द, कमर दर्द, इत्यादि का खतरा पैदा करती है। इस तरह के परेशान करने वाले दर्द और पीड़ा से बचने के लिए, यहां कुछ बुनियादी सलाह दी गई हैं जिन पर अमल करने पर आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। अपने शरीर की सुनो : आपका शरीर आपको संकेत भेजता रहता है कि चीजें अस्वस्थ हैं। लेकिन अधिकतर बार हम इन संकेतों को तब तक अनदेखा करते रहते हैं, जब कि बहुत देर न हो जाए। अपनी रीढ़ की हड्डी सीधे रखें : हमेशा सीधे खड़े हों और सीधे बैठें। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप बैठे होते हैं, तो यह आपकी रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालता है क्योंकि यह झुकती है। जब आप बैठे होते हैं तो आपके घुटने सही स्थिति में हो और आपके पैर फ्लैट हों। अपनी शारीरिक गतिविधियां जारी रखें : जब मांसपेशियां थक जाती हैं तो स्लचिंग (आगे झुक कर बैठना या चलना), स्लंपिंग (अचानक गिरना) और अन्य खराब मुद्राएं होने की अधिक संभावना होती हैं। इसके कारण, गर्दन और कमर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। रिलैक्स्ड लेकिन समर्थित मुद्रा को बनाए रखने के लिए, अक्सर अपनी पॉजिशन बदलें। व्यायाम : रीढ़ की हड्डी को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए उन मांसपेषियों को मजबूत करना महत्वपूर्ण है जो रीढ़ की हड्डी को स्थिर करती हैं और आपको कुशलतापूर्वक चलने-फिरने में मदद करती हैं।  

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। भारतीय सेना ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। चिनार कोर के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में एक संयुक्त एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ऑपरेशन शुरू किया गया है। संभावित घुसपैठ के बारे में खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एलओसी के सामान्य क्षेत्र उरी में एक संयुक्त एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ऑपरेशन शुरू किया गया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया और चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। चौकस सैनिकों ने प्रभावी फायरिंग के साथ जवाब दिया। ऑपरेशन जारी है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने शनिवार को एएनआई को बताया कि गिरफ्तारियों से कई ग्रेनेड हमलों के मामलों को सुलझाने में मदद मिली है। आनंद जैन ने कहा, हमने एक बड़ी सफलता हासिल की है क्योंकि हमने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ग्रेनेड फेंकने और देश विरोधी पोस्टर लगाने जैसी गतिविधियां की थीं और गुरुद्वारों, मंदिरों, अस्पतालों और सेना के ठिकानों पर ग्रेनेड फेंके गए थे। जहां आतंकवादियों का उद्देश्य क्षेत्र की साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करना था। इससे पहले शुक्रवार को, सुरनकोट सेक्टर के डुंडक क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी से जुड़े व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने पुष्टि की कि संदिग्ध के पास से चार ग्रेनेड बरामद हुए, जो हाल के आतंकवादी घटनाओं को सुलझाने में एक महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है। और वही शुक्रवार को, बिहार के प्रवासी मजदूर अशोक चौहान का शव शोपियां जिले में गोली लगने के घावों के साथ पाया गया।  

अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा की सबसे बड़ी लड़ाई: वीकेंड का वार बिग बॉस 18 अपडेट

‘बिग बॉस सीजन 18’ का वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई। अरफिन खान से लेकर रजत दलाल तक को उन्होंने आईना दिखाया और उनकी हेकड़ी निकाली। अब 20 अक्टूबर को आने वाले एपिसोड में करणवीर मेहरा और अविनाश पांडे सलमान खान के सामने लड़ते नजर आएंगे। साथ ही शो में ‘लाफ्टर शेफ्स’ की टीम भी नजर आएगी। ‘बिग बॉस 18’ के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान विवियन डीसेना और रजत दलाल को एक्टिविटी एरिया में बुलाते हैं और उन्हें एक-एक कुर्सी पर बैठाते हैं। और यहां वे एक-दूसरे से पूछते हैं कि वे बताएं कि लीडरशिप में वे दूसरे व्यक्ति से कैसे बेहतर हैं। यहां विवियन कहते हैं कि आप तभी जजमेंट देंगे जब आपको उस चीज का अनुभव होगा। उनके पास जानकारी और अनुभव दोनों हैं। तो रजत कहते हैं कि अनुभव के बारे में वे अपने माता-पिता से पूछेंगे कि वे उनसे छोटे क्यों हैं। ‘बिग बॉस 18’ में ‘लाफ्टर शेफ’ कंटेस्टेंट इसके बाद शो में कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे आते हैं, जो ‘लाफ्टर शेफ’ की तरफ से हैं। वे घरवालों के साथ हंसी-मजाक करते हैं और फिर जलेबी बनाने का टास्क देते हैं। एक टीम में करणवीर और चाहत पांडे हैं और दूसरी टीम में अंकिता और विक्की हैं। कृष्णा कहते हैं कि विक्की भैया मेरी नाक मत काटना। विक्की जैन और अंकिता में लड़ाई यहां विक्की जैन जलेबी का बैटर बहुत पतला बना देते हैं, जिस पर अंकिता कहती हैं कि उन्होंने गलत किया है। फिर विक्की चिढ़ जाते हैं और उनसे कहते हैं कि प्लीज यार मंकू, तुम बहुत ज्यादा बोल रही हो, कोई काम नहीं कर रही हो। फिर अंकिता ने कहा कि बिग बॉस में आने के बाद तुम इतनी कट-कट क्यों कर रही हो? फिर कृष्णा ने कहा कि बिग बॉस फिर से शुरू हो गया है। अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा एक-दूसरे को गाली देते हैं यहां अविनाश करणवीर से कहते हैं कि कम से कम एक बार कुछ काम तो पूरा कर लो। हमें बाद में तुम्हें देना है. फिर करण कहता है आओ. वो अविनाश को जबरदस्ती जलेबी भी खिलाता है, जो कि बस एक मजाक है. लेकिन फिर बात बिगड़ जाती है. करण कहता है- चिंता मत करो. जाने से पहले तुम सब सीख जाओगे. पापा आ गए हैं, चिंता मत करो. अविनाश मिश्रा करणवीर मेहरा को धमकाते हैं! फिर अविनाश कहता है कि अगर मैं कहूं कि मैं तुम्हारा पापा हूं तो तुम्हें सही लगेगा. फिर करण खड़ा होकर कहता है चलो बोलो. फिर अविनाश गाली देते हुए कहता है कि तुम अपनी हद में रहो. नहीं तो मैं तुम्हें यहीं फाड़ दूंगा. वहीं करण भी उसे हद में रहने को कहता है. दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ जाते हैं और फिर घरवाले बीच बचाव करने आते हैं.

कुएं में धक्का देने से युवती की मौत, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में प्रेमिका को बुलाकर पीटा

सूरजपुर. विश्रामपुर थाना क्षेत्र में युवक ने कुएं में धक्का देकर अपनी अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी, जिससे नाराज होकर प्रेमी ने कुएं में धकेल दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कलश यात्रा में शामिल होने 19 वर्षीय पूजा सिंह अपने रिश्तेदार उर्मिला के साथ ग्राम पंचायत रामनगर के अडरापारा पहुंची थी। जिसके बाद शाम करीब पांच बजे पूजा सिंह के प्रेमी धौरापारा निवासी महेंद्र सिंह (20) ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। पूजा सिंह जब अपनी रिश्तेदार उर्मिला के साथ प्रेमी के घर पहुंची तो महेंद्र सिंह ने उससे मारपीट की। इसके बाद पूजा और उर्मिला को बाइक पर बैठाकर उसके घर ले जाकर पहुंचा दिया। रात करीब आठ बजे प्रेमी महेंद्र सिंह फिर से पूजा सिंह के घर पहुंचा। उसे घर से बाहर बुलाकर फिर से मारपीट की। इस दौरान वहां आरोपी के पिता सूबे सिंह और भाई सत्येंद्र सिंह भी मौजूद थे। मारपीट के बाद प्रेमी महेंद्र सिंह, उसके पिता और भाई ने मिलकर पूजा को कुएं में धकेल दिया। रात करीब आठ बजे जब पूजा के पिता रामजलिंधर घर लौटे तो उन्हें पूजा की मां मानकुंवर ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। शुक्रवार को एएसपी सूरजपुर संतोष महतो के साथ पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने पूजा सिंह के शव को कुएं से निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि युवक और युवती के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। मामले में आरोपी प्रेमी समेत उसके पिता और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका और उसके प्रेमी का मोबाइल जब्त किया है। मामले की जांच की जा रही है।

चिरमिरी के बाद मनेन्द्रगढ़ में कबाड़ियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लगातार हो रही छापेमार कार्रवाई

“चिरमिरी के बाद मनेन्द्रगढ़ में कबाड़ियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. यहां लगातार कबाड़ गोदामों पर छापेमार कार्रवाई हो रही है” मनेन्द्रगढ़ कबाड़ गोदामों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। चिरमिरी के बाद अब मनेन्द्रगढ़ में भी कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के रेलवे फाटक क्षेत्र और झगराखांड रोड पर स्थित कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापे के दौरान कबाड़ियों के यहां भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूरजपुर में हाल ही में हुई घटना में कबाड़ियों के संलिप्त होने की आशंका को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि सूरजपुर में हुई वारदात के बाद से ही पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी थी। मनेन्द्रगढ़ में भी लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी के तहत पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कबाड़ सामान की जांच की। कोतवाली थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने आगे कहा कि यह छापेमारी किसी एक दिन की कार्रवाई नहीं है। पुलिस का यह अभियान लंबे समय तक जारी रहेगा। ताकि शहर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। पुलिस हर संदिग्ध कबाड़ गोदाम की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।  वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है। लोग अब अपने आसपास चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गए हैं।  

हैवी ब्लास्ट से परेशान महिलाओं ने हल्दीबाड़ी माईस का किया घेराव, खान प्रबंधन ने सप्ताहभर का मांगा समय

दो घंटे कर्मचारियों कीआवाजाही रही बंद, समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन अनूपपुर हसदेव क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट जेकेडी हल्दीबाड़ी भूमिगत खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग तथा उससे घरों व पानी की टंकियों में पड़ी दरार से उत्पन्न समस्याओं को लेकर आधा सैकड़ा महिलाओं ने खदान मुख्य गेट का घेराव किया। अपनी मांगों को लेकर खान प्रबंधन से चर्चा की। सुबह 8 बजे से लेकर10 बजे तक माइंस के पास महिलाएं अपनी मांगों को लेकर डंटी रहीं। महिलाओं की मांग पर खान प्रबंधन ने सप्ताह समय की मोहल्लत मांगते हुए वरिष्ठ अधिकारियों तक सूचना देकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही कहा अगर आपका 1 सप्ताह के भीतर कोई कार्य नहीं होता है तो आप माइंस में आकर कार्य बंद करने की कार्रवाई कर सकते हैं। बताया जाता है कि जिले के अंतिम छोर पर बसा ग्राम पंचायत डोला रामनगर के निवासरत कुछ परिवारों को राजनगर खुली खदान परियोजना द्वारा पुनर्वास किया गया था। जिन्हें रामनगर आरटीओ चेक पोस्ट के पीछे कुडक़ू दफाई श्याम बाई मोहल्ला में बसाया गया था। जहां कुछ दूरी पर बगल में हल्दीबाड़ी माइंस भूमिगत खदान चलाई जा रही है। यह भूमिगत खदान छत्तीसगढ़ में आता है और माइंस के अंदर मध्य प्रदेश से काले हीरे का उत्खनन किया जा रहा है। भूमिगत खदान में जबरदस्त ब्लास्टिंग करने से लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं एवं उनकी पानी की टंकियां कई जगहों से फट चुकी है। हैवी ब्लास्टिंग से हमेशा डर बना रहता है। वहीं पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जमीन के नीचे उत्खनन करने से पानी के स्रोत सब सूख गए हैं। हैंडपंप सूखे पड़े हैं। पानी की टंकियों में दरार पड़ जाने के कारण टंकी में पानी नहीं रहता। राजनगर ओसीएम द्वारा टैंकरों के माध्यम से पुनर्वास के लोगों को पानी सप्लाई की जाती है, वह पानी 1 दिन से ज्यादा टंकी में नहीं रुक पाता है। ब्लास्टिंग के कारण पूर्व में भी महिलाओं ने हल्दीबाड़ी माइंस में कई बार जाकर खान प्रबंधन मैंनेजर से शिकायत की। बावजूद प्रबंधन द्वारा कोई समस्या का समाधान नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार गुरूवार १८ जुलाई को ब्लास्टिंग नहीं करने महिलाओं व खान प्रबंधन के बीच विवाद भी हुआ। प्रबंधन का कहना था कि उच्च अधिकारी हमारी कोई बात नहीं सुनते। हम मजबूर हैं। बाद में मैनेजर द्वारा यह कहा गया हम आपकी शिकायत उच्च अधिकारी को देंगे। अगर आपका 1 सप्ताह के भीतर कोई कार्य नहीं होता है तो आप लोग माइंस में आकर कार्य बंद करने की कार्य कर सकते हैं। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने माइंस का पानी बाहर फेंका जा रहा है उसे नदी नालों में बहाए जाने के बजाय पाइप लाइन के माध्यम से रामनगर श्याम बाई मोहल्ले में बनी तालाब में पानी डलवा देंने की अपील की।  

कट्टर संघी और एक बार रह चुके हैं संसद, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण से बीजेपी के सुनील सोनी होंगे प्रत्याशी

रायपुर. बीजेपी ने सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वे रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ेंगे। सोनी रायपुर के पूर्व सांसद रह चुके हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में उनका टिकट काटकर वरिष्ठ बीजेपी नेता और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर सांसदी का टिकट दिया था। जिसमें वो विजयी रहे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें विधायक का टिकट मिलने पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं। सोनी अग्रवाल के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसलिये ये पूरी तरह से कहा जा सकता है कि पार्टी ने उनके पसंद के उम्मीदवार का ख्याल रखा है। क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रह चुके हैं। उसके बाद इस बार के लोकसभा चुनाव में सांसद बने। जानें सुनील सोनी का सियासी सफर – पहली बार रायपुर जिले की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुनील सोनी चुनावी ताल ठोकेंगे। वो ओबीसी वर्ग से आते हैं। सोनी साल 2019 से 2024 (लोकसभा चुनाव होने तक) रायपुर के सांसद रह चुके हैं। सोनी आरएसएस पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी उनकी पकड़ मानी जाती है। उनका जन्म 28 नवंबर 1961 में हुआ था। उनके पिता भी संघ से जुडे़ थे। एबीवीपी नेता के रूप में की राजनीति की शुरूआत। वो दुर्गा कॉलेज रायपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। इसके बाद पहली बार रायपुर से पार्षद बने। साल 2003 से 2010 तक दो बार रायपुर के मेयर रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद बने। सांसद बृजमोहन ने दी बधाई सुनील सोनी का नाम घोषित किए जाने पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोनी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। लगे हाथ ही रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर जनता से उन्हें जिताने की अपील भी की है। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में उप चुनाव 13 नवंबर 2024 को होगा। वहीं 23 नवंबर 2024 को परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर,  उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव होगा। यहां पर 13 नवंबर को उप चुनाव होगा। 23 नवंबर को मतगणना होगी। बीजेपी ने बुलाई थी बैठक रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने हाल ही में अपने नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें कई संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। बैठक में सुनील सोनी का नाम सबसे पहले चल रहा था। इसके बाद संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, मीनल चौबे, नंदन जैन और सुभाष तिवारी जैसे सीनियर नेताओं के नामों पर चर्चा हुई थी। इनमें सुनील सोनी के नाम पर मुहर लगाई गई है। उम्मीदवारों के चयन में जातिगत समीकरण और जीतने की संभावनाओं पर भी फोकस किया गया है। सांसद बनने पर बृजमोहन ने दिथा था इस्तीफा विधानसभा चुनाव 2023 में रायपुर दक्षिण सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्हें स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें सांसद का टिकट मिलने पर वो रायपुर के सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने अभी तक नहीं की प्रत्याशी घोषित दूसरी ओर कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किये हैं। वो कभी भी इस सीट पर चुनाव नहीं जीत पाई, लेकिन इस बार पार्टी ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस कार्य के लिए कांग्रेस ने नौ सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। इसमें 6 पूर्व मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस कमेटी में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा शामिल हैं। अब देखने वाली सबसे बड़ी और खास बात ये है कि रायपुर दक्षिण सीट पर भाजपा को सीट बनाए रखने की चुनौती है , तो वहीं कांग्रेस हर हाल में इस सीट को जीत कर अपना कब्जा जमाना चाहती है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024: फैक्ट फाइल – 0- उप चुनाव- 13 नवंबर 0- मतगणना- 23 नवंबर 0- नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 0- नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

सीएम ने कहा- MP में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 28 तक खातों में आ जाएगी सैलरी

भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार दिवाली का तोहफा देने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बड़ा ऐलान किया है। दिवाली के चलते इस बार सरकारी कर्मचारियों को वेतन जल्दी मिल जाएगा। इस बार कर्मचारियो के खाते में 28 अक्टूबर को ही वेतन आ जाएगा। बता दें इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही है। इसी के चलते सीएम ने ये घोषणा की है। दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। सीएम मोहन यादव ने दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, “दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को दिया जानें वाला अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।”

ठेकेदार पर अनदेखी का आरोप, छत्तीसगढ़-भिलाई इस्पात संयत्र प्रबंधन और निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ उतरे 500 मजदूर

बालोद. जिले के लौहनगरी के नाम से पहचान बनाने वाले दल्लीराजहरा में भिलाई इस्पात संयत्र अंतर्गत नवनिर्मित पैलेट एंड पावर प्लांट के मजदूरों ने बीएसपी प्रबंधन और निर्माणाधीन कंपनी जगन्नाथ पैलेट एंड पावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं मजदूर निर्माण कार्य को बंदकर प्लांट के सामने धरने पर बैठ गए हैं। पूरे मामले को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों कि मानें तो जगन्नाथ पैलेट प्लांट कम्पनी के प्रबंधन द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों को श्रम कानून के तहत निर्धारित छह घंटे के बजाय आठ घंटे काम लिया जाता है। यही नहीं कंपनी द्वारा यहां काम कर रहे मजदूरों के सुरक्षा को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है और इसी के चलते बीते दिनों दो मजदूर लोमेश्वर मसीह एवं योगेश बारेझर करीब 60 फ़ीट की ऊंचाई पर काम करते समय नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद भी प्रबंधन द्वारा घायल मजदूरों को समुचित इलाज सुविधा उपलब्ध नही करने के चलते मजदूरों द्वारा अपने साथियों का इलाज दल्लीराजहरा के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मजदूर सुरेंद्र कुमार बंसोड़े ने बताया कि एक मजदूर का हड्डी टूट गया है, और एक का पैर के घुटने की हड्डी टूट गई है। तहसीलदार, टीआई भी धमकी देकर गए है। न ही प्रशासन और न ही बीएसपी मैनेजमेंट मजदूरो का साथ दे रहा हैं। सेफ्टी रूल्स रेगुलेशन की अनदेखी संबंधित ठेकेदार के द्वारा सेफ्टी रूल्स रेगुलेशन की अनदेखी की जा रही है, सुरक्षा मानकों के नाम पर सिर्फ मजदूरो की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा हैं, जिसमें बीएसपी प्रबंधन भी कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है और न किसी प्रकार की कार्यवाही। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि बीएसपी प्रबंधन की ठेकेदार से मिलीभगत हैं। बिना सेफ्टी बेल्ट के मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे हैं। जिसके कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं। करोड़ों की लागत से बन रहे प्लांट में काम कर रहे मजूदरों की सुरक्षा का जिम्मा ठेकेदार व बीएसपी प्रबंधन का है। लेकिन उन्हें मजदूरों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। इतने दिनों से माइंस के अंदर काम कर रहे किसी भी मजदूर का गेट पास नहीं बनाया गया है। कलेक्ट्रेट जनदर्शन में ग्रामीण मजदूर कर चुके हैं शिकायत आपको बता दे एक माह पूर्व ही इस कंपनी में कार्यरत क्षेत्र मजदूर के जिसमे धोबेदंड के आश्रित ग्राम कोडेकसा, झीकाटोला, दर्रेकसा और कुंजामटोला के ग्रामीणों ने बालोद कलेक्ट्रेट में कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत किया था। जिसमे कम्पनी पर यहां काम कर रहे ग्रामीण मजदूरों को गेट पास ट्रेनिंग उपलब्ध नही करने की शिकायत की गई थी। जिसके चलते इन मजदूरों को समुचित सुविधा नही मिल पा रही हैं। वही हाल ही में हुए हादसे ने मजदूरों के शिकायत पर मुहर लगा दी। वही मामले को लेकर जब मीडिया द्वारा कम्पनी के प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया तो प्रबंधक ने मीडिया से मिलने से ही मना कर दिया गया। बहरहाल मजदूरों का यह आंदोलन आगे क्या रुख इख्तियार करती है, यह देखना होगा। बीएसपी के अफसरों को देखने तक की फुर्सत नहीं कार्यरत ग्रामीण मजदूरो को सुरक्षा ट्रेनिंग नहीं दी गई हैं। ए-फार्म रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। मजदूरों से 8 की जगह 12 घंटे काम लिया जा रहा है। इस दौरान बीएसपी प्रबंधन का अड़ियल रवैय्या सामने आया है। और यह आज की बात नहीं है, बीएसपी प्रबंधन के द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों को दी जाने वाली सुविधाएं से उन्हें वंचित किया जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन ठेकेदारों से मिलीभगत कर मजदूरो का अहित में करने में लगा हुआ है। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा है कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है, 60 फीट ऊंचाई में मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए काम कर रहे है। इसे देखने बीएसपी के अधिकारियों को फुर्सत नहीं है। मनमानी के विरोध में 500 मजदूर धरने पर बैठ गए ठेकेदार की मनमानी व अधिकारियों की अनदेखी के चलते विरोध में गुरुवार से लगभग 400 मजदूर धरने पर बैठ गए। यह सिलसिला शनिवार तक अनवरत जारी रहा। मजदूर सुरेंद्र कुमार हंसर, नमन बंसोड़े, विकास कुमार साहू का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहा है। सुरक्षा ट्रेनिंग नहीं कराया गया है। वेतन भुगतान कर मस्टर रोल में हस्ताक्षर नहीं कराया जाता है। मजदूरो की माने तो जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मजदूरो ने आगे बताया कि उन्हें धोखे में रखकर काम करवाया जा रहा है, प्लांट बता फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। न आज तलक रजिस्ट्रेशन हुआ है।

पुलिस-सरकार की नीति पर बढ़ा भरोसा, छत्तीसगढ़-सुकमा में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा. सुकमा जिले में सक्रिय दो नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा एवं 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 208 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा के कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय दो नक्सली सदस्यों क्रमश 1. ओयाम हुंगा पिता ओयाम पाण्डू (कामावरम आरपीसी. सेक्शन डिप्टी कमाण्डर) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0), 2.पोड़ियम जम्पू उर्फ गंपू पिता बदरा (मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 22 वर्ष जाति दोरला निवासी मेहता, पटेलपारा थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0)। नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में रेमताराम, डिप्टी कमाण्डेन्ट 50 वाहिनी सीआरपीएफ, निरीक्षक रोषन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल सुकमा एवं निरीक्षक अनिल कुमार, 208 कोबरा वाहिनी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये है। नक्सली ओयम हुंगा पिता पाण्डू को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 208 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा एवं नक्सली पोड़ियम जम्पू उर्फ गंपू पिता बदरा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोन्टा, 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा के कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है। उक्त नक्सली सदस्यों द्वारा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी करना, पुलिस पार्टी पर हमला करना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, आम जनताओं से लूट-पाट करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध नक्सली बेनर, पोस्टर, पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं। उक्त दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

कई लोगों को पकड़कर फोन-सिम कार्ड किए जब्त, छत्तीसगढ़-बीजापुर के नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची एनआईए

बीजापुर. नक्सल गतिविधियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने शनिवार को बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा। गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में  छापेमारी हुई है। जहां टीम ने कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है। बीजापुर पुलिस के अफसरों की मदद से एनआईए की टीम पहुंची थी। पालनार गांव से टीम ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। नक्सल गतिविधियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने शनिवार को बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा। गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में  छापेमारी हुई है। जहां टीम ने कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है।

विश्व के सबसे लंबे उत्सव की 800 वर्ष पुरानी परंपरा, छत्तीसगढ़ में 77 दिन चला बस्तर का दशहरा

बस्तर. बस्तर दशहरा 77 दिन चलने के बाद समाप्त हो गया है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव माना जाना है और इस दशहरे की परंपरा 800 साल पुरानी है। कल बस्तर दशहरा के तत्वाधान में बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला के अवसर पर लालबाग मैदान में शानदार आयोजन हुआ। यहां दायरा बैंड ने अपने गीत “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” की प्रस्तुति से पूरे दर्शक वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड की मधुर धुनों और स्थानीयता की झलक ने लोगों के दिलों को छू लिया और बस्तर की अद्वितीय संस्कृति और सुंदरता को सराहा।  कार्यक्रम में बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की महिमा को गीतों के माध्यम से जीवंत किया गया, जिसने दर्शकों को खास तौर पर भावविभोर कर दिया। इस बैंड में मुंबई के कलाकारों के साथ बादल अकादमी और बस्तर के स्थानीय कलाकार भी शामिल हैं। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और बैंड की धुन में ख़ुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। कार्यक्रम में  कृष्णाभद्रा नंबूथिरी  द्वारा भरतनाट्यम, साथ ही स्थानीय लोकनृत्य दलों की भी शानदार प्रस्तुति दिया गया। जिला प्रशासन ने दायरा बैंड की पूरी टीम, भरतनाट्यम नृत्यांगना सहित सभी स्थानीय कलाकारों को स्मृति स्वरूप बस्तर मड़ई को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर  हरिस एस, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे।

खून से लथपथ मिली मासूम, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंका

जांजगीर चांपा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित बच्ची खून से लथपथ घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार, शनिवार शाम करीब 6.40 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची का उपचार जारी है। सिटी कोतवाली थाने में परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी राजेंद्र जायसवाल और थाना प्रभारी प्रवीण द्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

खुद का भी बाद में काटा गला, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पोते ने दादी की हत्या कर खून से की शिवलिंग के चारों तरफ पुताई

दुर्ग. नंदिनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सनकी पोते ने अपनी दादी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। आरोपी पोते ने हत्या के बाद खून उठाकर मंदिर के गभर्गृह के चारों तरफ से पुताई की और खून से लिखा कि शिव यही है। इसके बाद खुद का गला भी काट लिया, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना ननकट्टी गांव की है, जहां आरोपी गुलशन गोस्वामी (35) ने अपनी ही दादी रुखमणि गोस्वामी (70) का हाथ और पैर को कुर्सी में बांध दिया और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पोता उसके पास खड़ा रहा। जब उसकी सांसे थम गई और खून को समेटकर शिव मंदिर के गभर्गृह ले गया। शिवलिंग के चारों तरफ दादी के खून से पुताई कर दी। मौका मुआयना करने से प्रतीत होता है कि आरोपी गुलशन ने किसी मान्यता पूजा पाठ को लेकर वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि उसने शिवलिंग के चारों तरफ रुखमणि के खून से पुताई की। इसके बाद खून पर लिखा है कि शिव यही है। आरोपी अपनी दादी के साथ ही घर में रहता था। हत्या की मुख्य वजह पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet