LATEST NEWS

स्वर्णकार समाज ने धूमधाम से मनाई अजमीढ़ देव महाराज की जयंती ।

The goldsmith community celebrated the birth anniversary of Ajmidh Dev Maharaj with great pomp. शोभायात्रा निकाल किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन । हरिप्रसाद गोहे  आमला। समाज के आराध्य महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती गुरुवार स्वर्णकार समाज आमला द्वारा धूमधाम एवं हर्षउल्लास से मनाई गई। इस मौके पर संगठन के बैनरतले नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा पर की गई फूलो की वर्षा, मधुर संगीत पर बजते बैंड बाजो की धुन मुख्य आकर्षण का केंद्र रही । प्राप्त जानकारी अनुसार  स्वर्णकार समाज द्वारा रविवार को एकता का परिचय देते हुए शहर के के.सोनी स्कूल से भव्य शोभायात्रा निकाली,जो कि शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए रतेड़ा रोड स्थित दादाजी दयालु लॉन पहुंची। शोभा यात्रा में सामाजिक बन्धु पूरी तरह पंक्तिबद्ध चल रहे थे, ड्रेसकोड का भी विशेष ध्यान रखा गया, समाज की महिलाएं पीले रंग के परिधान में एवं पुरुष श्वेत परिधान में थे, वहीं अंधारिया से आई बेंड पार्टी ने मधुर धार्मिक संगीत व धुनों से सबका ध्यान आकर्षित किया। गौरतलब हो की आजकल शोभायात्राओ,चल समारोह व जुलुसो में उपयोग होने वाली पन्नियों व कागज की कतरनों से परहेज किया गया, पन्नियों की कतरन की जगह फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग शोभायात्रा में किया गया, ज्ञात हो कि आमला के सफाईकर्मी भाइयों द्वारा विगत दिनों पन्नियों की इन कतरनों का उपयोग बंद करने के लिए एसडीएम आमला को ज्ञापन सौंपा था,ये कतरन सफाई कार्यो में भी बाधक है एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक भी, प्रशासन ने भले इस पर निर्णय नही लिया,परन्तु स्वर्णकार समाज द्वारा सफाईकर्मी भाइयों की भावना का सम्मान करते हुए इन कतरनों की जगह फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग शोभायात्रा में किया। शोभायात्रा में बग्घी में विराजे अजमीढ़जी का प्रतिरूप सबसे ज्यादा लोगो को मोह रहा था। दादाजी लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चो द्वारा विभिन्न धार्मिक गीतों पर नृत्य व अन्य प्रस्तुति दी गई, स्वर्णकार समाज आमला के अध्यक्ष लोकेश सोनी ने जानकारी दी कि स्वर्णकार समाज का प्रत्येक सदस्य महाराज अजमीढ़जी का सैनिक बनकर मानवसेवा व धार्मिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है, और हम सिर्फ स्वर्णकार समाज के लिए ही नही  बल्कि पूरी मानव जाति की सेवा के लिए संकल्पित है,यही भाव हमने महाराज अजमीढ़ देव जी से सीखा है। लोकेश सोनी द्वारा बताया गया कि आजकल के धार्मिक आयोजनों में जिस तरह फूहड़ व फिल्मी गीतों का समावेश होने लगा वो बहुत गलत है, स्वर्णकार समाज द्वारा शोभायात्रा एवं नृत्य कार्यक्रम में फिल्मी गीतों की बंदिश रखी गई थी,एवं केवल धार्मिक गीतों को जगह दी गई। दादाजी लॉन में आयोजित इस भव्य आयोजन में बैतूल,मुलताई, सारणी, आठनेर मोरखा के साथ पूरे जिले से आये सामाजिक बन्धुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज  की उन्हें भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भी पहुँचे एवं अजमीढ़जी की पूजा अर्चना की,इस अवसर पर स्वर्णकार समाज की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, विधायक महोदय ने स्वर्णकार समाज को भरोसा दिलाया कि समाज के हित मे जो भी अपेक्षा मुझसे की जाएगी उससे पूर्ण करने के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ। कार्यक्रम में आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना का भी शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया। वहीं स्वर्णकार समाज के वयोवृद्ध सदस्यों का सम्मान भी इस कार्यक्रम में कर उनसे आशीर्वाद लिया गया।स्वरूचि भोज के साथ इस विशेष कार्यक्रम का समापन हुआ, हालांकि बारिश ने आयोजन में खलल डालने की बहुत कोशिश की,पर सामाजिक बन्धुओ के उत्साह के आगे बारिश भी बेअसर नजर आईं।

मध्‍य प्रदेश में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वालों का अब मुफ्त होगा पंजीयन, अर्थदंड से होगा बचाव

भोपाल  मध्य प्रदेश में फेरी लगाने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। प्रदेश में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वालों का अब मुफ्त पंजीयन होगा। एक बार में पांच वर्ष तक के लिए पंजीयन करा सकेंगे। इससे अर्थदंड से बचाव होगा। सरकार ने सब्जी-फल या खाने की अन्य सामग्री घूमकर बेचने वालों को राहत दी है। अब वह खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) में पांच वर्ष के लिए अपना पंजीयन निशुल्क करा सकेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वेंडर पंजीयन कराने से बचते थे, इसलिए सरकार ने यह सुविधा दी है। एफएसएसएआई ने 30 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब इन लोगों से पांच वर्ष का पंजीयन शुल्क 500 रुपए नहीं लिया जाएगा। फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वाले एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन में फोटो, आधार कार्ड भी लगेगा। यह भी बताना होगा किस चीजों का व्यापार करते हैं। आपको बता दें कि एमपी में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ ठेले पर बेचने वालों की संख्या करीब 18 लाख है। पंजीयन नहीं कराने पर एडीएम पांच हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक अर्थदंड लगा सकता है। शर्त के अनुसार स्वच्छता और अन्य निर्धारित मापदंड का पालन करना होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वेंडर पंजीयन कराने से बचते थे, इसलिए भारत सरकार ने यह सुविधा दी है। एफएसएसएआई ने 30 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से या खुद वे अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन में फोटो, आधार कार्ड भी लगेगा। यह भी बताना होगा किस चीजों का व्यापार करते हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मयंक अग्रवाल का कहना है कि एफएसएसएआई ने बहुत अच्छा प्रयास किया है। फेरी वाले जिन हाकर्स ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है वह निशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। मप्र स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नेश उपाध्याय ने बताया कि मध्य प्रदेश में खाद्य पदार्थ बेचने वाले लगभग 38 लाख हाकर्स हैं, जिनमें 16 से 18 लाख फेरी वाले होंगे। फेरी वालों को यह होगा लाभ     अभी बिना लाइसेंस पकड़े जाने पर पांच हजार से 20 हजार रुपये तक अर्थदंड लगता है, जिससे बच जाएंगे।     पंजीयन की शर्तों के अंतर्गत उन्हें यह पता रहेगा कि क्या करना और क्या नहीं करना।     खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पास उनका ब्योरा होने से उन्हें समय-समय पर विभाग या एनजीओ के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा सकेगा। सरकार को यह लाभ होगा पंजीयन होने से फेरी लगाकर खाद्य पदार्थ बेचने वालों का ब्योरा सरकार के पास रहेगा। पंजीयन कराने के साथ ही फेरीवालों को शपथ पत्र देना होता है कि वह शर्तों का पालन करेंगे। इस तरह वह नियम से बंध जाएंगे। पंजीयन में पता और मोबाइल नंबर भी रहेगा। फेरी वालों के विरुद्ध कोई शिकायत आती है तो नोटिस भेजना आसान हो जाएगा। खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने में स्वच्छता का मापदंड पूरा कराना भी आसान होगा। आवश्यकता होने पर मोबाइल पर उन्हें एक साथ मैसेज भेजा जा सकेगा।  

ग्वालियर मेंनौकरी, नौकर और मां-बेटी की लाश… पुलिस ने सुलझाई फ्लैट नंबर-322 की मर्डर मिस्ट्री, मोबाइल-एटीएम बरामद

ग्वालियर  गार्डन होम्स में मां बेटी की हत्या करने वाले चारों आरोपितों को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम का रिक्रियेशन भी कराएगी। जिससे पुलिस को आरोपितों के खिलाफ और सबूत मिल सकें। रिमांड के दौरान आरोपित मां बेटी की हत्या करने की पूरी घटना भी पुलिस को बताई है। उन्होंने वारदात के दौरान किस तरह से बर्बता बरती। वह भी पुलिस को बताया है। गार्डन होम्स में रीना भल्ला और उनकी मां इंदु पुरी की हत्या करने वाले चारों आरोपितों को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। इनसे घटना के संबंध में यूनिवर्सिटी थाना पुलिस पूछताछ कर रही है और सबूत जुटा रही है। इन लोगों ने बताया कि रीना ने जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खोला तो यह लोग उसके बेडरूम में छिप गए थे। पहले उसने अपनी मां को खाना खिलाया, फिर अपने कमरे में आई तो लाइट जलाते ही उस पर टूट पड़े। उसकी गर्दन पीछे से दबाई और तबिया रखकर उस पर बैठ गए। रीना खुद को बचाने के लिए लड़ भी रही थी, उसने संघर्ष किया। तभी चारों ने मिलकर उसका मुंह पीछे से दबाया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद कपड़े से गला घोंट दिया। इंदु पुरी के आते ही उनका भी गला घोंट दिया। रिमांड पर लेने के बाद अब पुलिस घटना का रि-क्रियेशन भी कराएगी। जिससे घटना के बारे में सभी साक्ष्य जुटाए जा सकें। आरोपितों से बरामद मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है। इससे पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि इनके मददगार कौन-कौन हैं। तीसरी लाइन से निकाली शताब्दी-वंदे भारत बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को क्रास ओवर जाम हो गया। इसके कारण ट्रेनों के ट्रैक बदलने में दिक्कत आने लगी। क्रास ओवर जाम होने के कारण नई दिल्ली से रानी कमलापति जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को बिरला नगर पर आधा घंटे तक खड़ा कर दिया गया। वहीं रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को ग्वालियर स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। रेल कर्मचारियों ने पहले क्रास ओवर को ठीक करने के प्रयास किए, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो इन ट्रेनों को तीसरी लाइन से निकाला गया।  

उज्जैन में प्रतिबंधित पटाखे बेचने पर एक गोदाम सील

 उज्जैन उज्जैन पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों की बिक्री की जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, सीएसपी जीवाजीगंज सुमित अग्रवाल, एसडीएम घटिया राजाराम करजरे, और थाना प्रभारी भेरूगढ़ चंद्रिका प्रसाद यादव के संयुक्त नेतृत्व में ग्राम रातड़िया में पटाखा गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान, वर्जित पटाखे बेचते पाए जाने पर बाबजी फायरवर्क्स के एक गोदाम को सील कर दिया गया। जांच में सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और भंडारण क्षमता की भी समीक्षा की गई। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों को यह निर्देश भी दिए कि वे सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। साथ ही, त्योहार के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है।

महसूस करो तो सबका है एक-दूसरे से इंसानियत का रिश्ता।

If you realize then everyone has a human relationship with each other. वरना नही तो इस स्वार्थी दुनिया में किसका कौन लगता है। हरिप्रसाद गोहे  आमला । ईश्वर के कार्य मे हाथ बंटाने का एक मौका आज और मिला जनसेवा कल्याण समिति को। आज ग्राम खजरी डेहरी निवासी संगीता पति पिंटू नवड़ेती(उम्र 30 वर्ष) का आमला हॉस्पिटल में निधन हो गया, पिंटू नवड़ेती की आर्थिक स्थिति ऐसी नही थी कि वे उनकी पत्नी का शव गांव ले जा सके और अंतिम संस्कार करवा सके। इस दुखद प्रसंग की सूचना जनसेवा कल्याण समिति को मिली, और बिना विलम्ब किये समिति सदस्य बंटी मिश्रा, नितिन ठाकुर,अमित यादव, पवन मसतकर, वंश सोनी, मोना कनोजे, सुजल साहू और प्रणव मिश्रा सुजल चौहान हॉस्पिटल पहुँचे एवं अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी उठाई। मृतिका संगीता जी का अंतिम संस्कार आदिवासी समाज के रीति रिवाजों द्वारा समिति सदस्यों ने करवाया, और अथाह दुख अनुभव कर रहे परिवार की परेशानी कम करने की कोशिश की।

बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा के बीच हुआ झगड़ा, इंटरनेट पर लोग कर रहे वोटिंग

मुंबई टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ‘बिग बॉस सीजन 18’ में नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में जो कुछ हुआ, उसके बाद उनके और अविनाश मिश्रा के फैंस इंटरनेट पर दो हिस्सों में बंट गए। लोगों ने ट्रेड शुरू कर दिया कि आप किसको सपोर्ट करते हैं। जिसमें से कुछ ने करण का नाम लिया और कुछ अविनाश के खेमे में जाते दिखे। दरअसल, बीते एपिसोड में घरवालों ने एलिमिनेशन के लिए अविनाश मिश्रा का नाम लिया था। 17 में से 10 कंटेस्टेंट्स ने उन्हें बेघर करने के लिए हाथ खड़ा किया। जिसके बाद वह बिफर पड़े। चुम दरांग ने फिर उन्हें इस दौरान अपशब्द कहा, और अविनाश बेकाबू उन्हें मारने के लिए दौड़ै। घरवाले बीचबचाव में आए। करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा की लड़ाई नायरा बनर्जी ने अविनाश को कसकर पकड़ा था। जिस पर करणवीर मेहरा ने कहा कि छोड़ दो वह कुछ नहीं करेगा। इतना अक्लमंद है वो। इतने में ही अविनाश, करण पर ही राशन-पानी लेकर चढ़ गए। उन्हें भला-बुरा कहने लगे। उनके लुक्स का मजाक उड़ाने लगे। सिर पर कम बाल से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ पर कटाक्ष करने लगे। करण ने भी कुछ अपशब्द कहे लेकिन वह उनकी तरह आपा नहीं खोए। करणवीर को मिला साथ और अविनाश को कहा गलत अब इन्हीं सब मसलों के बाद सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे कि अविनाश और करणवीर में से आप किसे सपोर्ट कर रहे हैं? जहां पर लोगों ने करणवीर का ही साथ दिया। उन्हें सही बताया है और अविनाश को नापसंद किया है। साथ ही लोगों ने अविनाश को उनके रवैये के लिए खरीखोटी भी सुनाई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आमला का खंड स्तरीय पथ संचलन संपन्न

Block level path sanchalan of Rashtriya Swayamsevak Sangh Amla concluded नगर के विभिन्न मार्गों से निकले पथ संचलन पर पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वयं सेवको का स्वागत हरिप्रसाद गोहे  आमला ।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी उत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति आमला खंड स्तरीय पथ संचलन संपन्न हुआ । पथ संचलन से पूर्व स्थानीय पुलिस ग्राउंड में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। इस अवसर पर अमृत वचन और एकल गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और चेतना पर जोर दिया एव स्वयंसेवक  के रुप में समाज के प्रति दायित्व और कर्तव्य विषय पर संबोधित किया। पथ संचलन स्थानीय पुलिस ग्राउंड से शुरू हुआ एव बस स्टैण्ड जनपद चौक , मेन मार्केट रतेड़ा रोड़ समेत नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस ग्राउंड  पहुंचा जिसमें बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक शामिल हुए। आमला नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते समय, पथ संचलन का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने मार्ग पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत गाए, जिससे नगर का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया ।

ओरी ने किया खुलासा: सारा अली खान ने चुराए उनके टॉयलेट रोल, बैटरियां और गार्लिक नान

इंटरनेट पर्सनैलिटी और बॉलिवुड स्टार्स से क्लोज बॉन्डिंग शेयर करने की वजह से लोगों के बीच फेमस ओरी इस वक्त सारा अली खान को लेकर चर्चा में हैं। सारा अली खान और ओरी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। ओरी ने हाल ही में एक किस्सा सुनाया जब वो सारा के लाथ लंच पर गए थे। अलीना डिसेक्ट्स पॉडकास्ट पर बातचीत में ओरी ने बताया कि सारा अली खान ने उनका खाना छीन लिया था और कुछ चीजें भी चुरा लीं। सारा अपने सोशल मीडिया पर अक्सर ये बताया करती हैं कि वो खाने की कितनी बड़ी शौकीन हैं। जब सारा ने उनका गार्लिक नान छीन लिया था हालांकि, सारा अपनी कैलरी बर्न करने के लिए खूब मेहनत करती हैं लेकिन कभी-कभी वो अच्छा और लजीज खाने का भी भरपूर लुत्फ उठाती हैं। ओरी ने उस समय को याद किया जब सारा ने उनका गार्लिक नान छीन लिया था। ओरी ने बताया, ‘मैं गार्लिक नान खा रहा था और सारा ने मेरे मुंह से छीन लिया।’ उनका टॉयलेट रोल और बैटरी भी चुरा ली ओरी देखते रह गए और कह रहे थे, ‘वो मेरा गार्लिक नान था, वो घर में इकलौता बचा नान था जो मेरा था और उसने इसे ले लिया।’ ओरी ने याद किया कि सारा ने उनका टॉयलेट रोल और बैटरी भी चुरा ली थी अपना भारी भरकम वजन घटाने के लिए काफी मेहनत की सारा अली खान ने बॉलीवुड में एंट्री से पहले अपना भारी भरकम वजन घटाने के लिए काफी मेहनत की। इसके बावजूद सारा आज भी खाने की शौकीन है। टाइम्स फूड के साथ एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कबूल किया कि वो काफी अनहेल्दी खाना खाया करती थीं, लेकिन अब उन्हें पता लग गया है कि खाना न्यूट्रिशन, एनर्जी के लिए खाया जाता है ताकि आप कैसा फील करते हैं। सारा सही संतुलन बनाने में कामयाब रहीं और बैलेंस करते हुए वो हर चीज का आनंद उठाना पसंद करती हैं।

महिला किसान रेखा पन्द्राम को मिला गौ आधारित जैविक खेती में द्वितीय पुरस्कार

डिण्डौरी डिण्डौरी जिले के विकासखण्ड मेंहदवानी के ग्राम फुलवाही निवासी भारतीय किसान संघ डिण्डौरी की महिला संयोजिका को समर्पण सेवा समिति मध्यप्रदेश के द्वारा गौ आधारित जैविक कृषि के क्षेत्र में व श्रीअन्न पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्व. श्री प्रभाकर केलकर जैविक कृषि पुरस्कार सहित 31 हजार रूपए की चेक,स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आखिर किस क्षेत्र में दिया जाता है पुरस्कार, – स्व.  प्रभाकर केलकर गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार प्रति वर्ष जैविक खेती करने वाले किसानों को चयन कर दिया जाता है । इस सत्र का पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम उत्तम स्वामी सेवाधाम सलकनपुर, तहसील रेहटी जिला-सीहोर, मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया इस दौरान पूज्य 1008  महा मण्डलेश्वर ईश्वरानन्द जी महाराज (महर्षि उत्तम स्वामी जी) पूज्यनीय महंत रामभूषण दास जी,दिगंबर अखाड़ा पंचमुखी हनुमान मंदिर भोपाल एवं पूज्य संत रामदास त्यागी जी,सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष दादा तपन भौमिक जी, अध्यक्षता  अशोक जी पाण्डे (प्रांत संघचालक मध्यभारत),मुख्य वक्ता  जीतेन्द्र जी पंवार (क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़),भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रामभरोस बसोदिया क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमल आंजना, महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटेल के मुख्य अतिथि में हुआ। ओजस्वी महिला किसान रेखा पन्द्राम के इस सम्मान समारोह में जिला डिण्डौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिलामंत्री एड.निर्मल कुमार साहू,युवा वाहनी प्रमुख टेकचंद साहू,सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू,ग्राम अध्यक्ष नरेश साहू सहित भारतीय किसान संघ के अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रह

विकासखंड समन्वयक अशासकीय विद्यालय  समीक्षा बैठक संपन्न 

Block coordinator non-government school review meeting concluded 

Block coordinator non-government school review meeting concluded  हरिप्रसाद गोहे  आमला । शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड  आमला अंर्तगत विभिन्न अशासकीय शालाओं की आहुत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक विकासखंड स्रोत समन्वयक मनीष घोटे द्वारा स्थानीय सेंट थॉमस स्कूल में अशासकीय शालाओं के प्रतिनिधियों की  समीक्षा बैठक ली । समीक्षा बैठक में पुर्व निर्धारित मुख्य बिंदु जैसे आवंटित एमपीटास छात्राओं के रजिस्ट्रेशन की स्थिति एव समेकित छात्रवृत्ति की स्थिति, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम का विश्लेषण ,विमर्श पोर्टल पर डाटा अपलोड की स्थिति, यूडाइज पर छात्र छात्राओं के इंपोर्ट अपडेशन की स्थिति,बोर्ड परीक्षा आवेदनों की स्थिति, आधार रजिस्ट्रेशन की स्थिति, आई एस टी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के अध्यापन कार्य का विश्लेषण, छात्राओं की उपस्थिति का विश्लेषण व सिलेबस की स्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए दिशा निर्देश का पालन करने  के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।  समीक्षा बैठक में आमला ब्लॉक के सभी अशासकीय शालाओं के संचालक  एव शालाअध्यक्ष उपस्थित रहे ।

मां के साथ कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची तमन्ना भाटिया

मुंबई तमन्ना भाटिया को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। उनके लुक और डांस मूव्स ने लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन तमन्ना को फिलहाल कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ईडी ने ‘एचपीजेड टोकन’ मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के बारे में गुवाहाटी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से पूछताछ की। इन सबके बीच, एक्ट्रेस को कामाख्या देवी के दर्शन करते देखा गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शुक्रवार सुबह गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित कामाख्या मंदिर का दौरा किया और प्रसिद्ध शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना की। तमन्ना के साथ उनकी मां भी थीं, जिन्होंने देवी कामाख्या के सामने प्रार्थना की। एक्ट्रेस ईडी की चल रही जांच के लिए गुवाहाटी में थीं। एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने के सिलसिले में गुरुवार को उनसे 8 घंटे की मैराथन पूछताछ की गई। ‘एचपीजेड टोकन’ नाम के एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से उनके कथित लिंक की ईडी द्वारा जांच की जा रही है, जिस पर क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के जरिए रिटर्न का वादा करके निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। क्या है तमन्ना भाटिया का मामला? यह मामला बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा हुआ है। ईडी ने मार्च 2024 में एक आरोप पत्र दायर किया, जिसमें इस साइबर क्राइम ऑपरेशन के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुल 299 संस्थाओं पर आरोप लगाया गया। हो रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तमन्ना को कथित तौर पर ऐप का प्रचार करने के लिए मोटे पैसे मिले थे। मनी लॉन्ड्रिंग के लिए मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके खिलाफ कोई ‘अभियोगात्मक’ आरोप नहीं लगाए गए हैं। तमन्ना भाटिया की पहली फिल्म तमन्ना भाटिया का करियर उनके टैलेंट के दम पर शुरू हुआ था। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपनी जर्नी शुरू की, जहां वह सबसे अधिक फीस वाली एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं और उन्हें SIIMA अवार्ड्स और संतोषम फिल्म अवार्ड्स जैसे कई अवॉर्ड्स मिले। उनका हिंदी डेब्यू 2005 में फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से हुआ।

छह माह में 8500 से अधिक सुरक्षित प्रसव, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा गर्भवतियों का भरोसा

बलौदा बाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गर्भवती महिलाओं का सरकारी व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है. यही वजह है कि वर्तमान छह महीनों की बात करें तो 8500 संस्थागत प्रसव हुए हैं, जिसमें ज्यादातर नार्मल तरीके से व 470 सिजेरियन ऑपरेशन हुए हैं. जिले की बात करें तो एक जिला हॉस्पिटल, एक सिविल हॉस्पिटल, पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व पच्चीस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं, जहां महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जाता है. वहीं रेयर केसों में जिला हास्पिटल में ऑपरेशन की भी सुविधा है, जहां महिला चिकित्सक और उनकी पूरी टीम तैनात रहती है. पिछले दिनों जिले के ग्राम करही बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक ऐसा मामला आया, जिसमें प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का हिम्मत बंधाते हुए नर्सों ने सुरक्षित प्रसव करवाया. शिशु का वजन चार किलोग्राम का था. इस तरह बगैर ऑपरेशन एक स्वस्थ शिशु ने यहाँ जन्म लिया. जिले में चल रही मातृत्व सुख योजना के संबंध में हमने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सिविल चिकित्सालय का जायजा लेने के साथ महिलाओं व परिजनों से बातचीत भी की, जिसमें उन्होंने शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिलने तथा चिकित्सालय में डॉक्टर व नर्सो के व्यवहार को बहुत अच्छा बताया. जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि गांव-गांव में मितानिनों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके साथ एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है, जिसका परिणाम है कि हम अप्रैल से अभी तक 8500 संस्थागत सुरक्षित प्रसव कराने में सफल हुए हैं. बलौदाबाजार सिविल हास्पिटल की बात करें तो छह महीनों में यहाँ 1100 प्रसव हुए हैं. इसके साथ स्वास्थ्य केन्द्र और प्राइवेट अस्पतालों में भी स्वस्थ शिशुओं का जन्म हुआ है. सुरक्षित संस्थागत प्रसव के बाद महिलाओं को 1400 रुपये भी उनके खाते में दिया जा रहा है. इसके अलावा महीने के 9 व 24 तारीख को विशेष जांच भी किया जाता है.

Shivraj Singh Chouhan के बेटे की गई सगाई, साझा की पहली तस्वीरें

भोपाल  केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई गुरुवार को अमानत बंसल के साथ दिल्ली में संपन्न हुई है। जानकारी आ रही है कि सगाई में दोनों परिवार के करीब 50-60 लोग शामिल थे। बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कुणाल और कार्तिकेय की शादी में शामिल होने का न्योता दिया। पीएम मोदी से की थी मुलाकात पीएम मोदी से शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। इस दौरान एक्स पर उन्होंने लिखा था कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं। वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं। प्रधानमंत्री जी से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। दरअसल, अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के मालिक हैं। वहीं अमानत की मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। कार्तिकेय चौहान की होने वाली पत्नी अमानत ने हाल में ही लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई कंप्लीट की है। चार महीने पहले हुई थी छोटे बेटे की सगाई शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई चार महीने पहले हुई थी। राजधानी भोपाल में कुणाल की सगाई डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन के साथ हुई थी। रिद्धि और कुणाल ने साथ में ही पढ़ाई की है।

न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर समाप्त, भारत पर 356 रन की बढ़त, रचिन रवींद्र ने लगाया दमदार शतक

बेंगलुरु न्यूजीलैंड की पूरी टीम 402 रन पर ऑल आउट हो गई है. उसने पहली पारी में 356 रन की बढ़त ले ली है.रचिन रविंद के शानदार 134 रन, डेवॉन कॉनवे के 91 और टिम साउदी के 65 रन के बूते न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में सभी 10 विकेट खोकर 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह उसके पास 356 रन की लीड हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीन विकेट पर 180 रन से आगे खेलना शुरू किया और 222 रन जोड़ने में बाकी बचे सात विकेट गंवाए। डेरिल मिचेल (18), टॉम ब्लंडेल (5), ग्लेन फिलिप्स (14) और मैट हेनरी (8) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद रचिन ने टिम साउदी के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभाई। रचिन ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा, जबकि साउदी ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। अर्धशतक लगाने के बाद साउदी सिराज का शिकार बने। वह 73 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। एजाज चार रन बना सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

पत्नी की हत्या के मामले में उसके पति को आजीवन कठोर कारावास

 खंडवा  खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में अपनी पत्नी की दराती से हत्या करने वाले पति को अब आजीवन जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा। खालवा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश, तहसील हरसूद ने ढाई साल पुराने इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 1,000 रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया गया है। खंडवा जिले के हरसूद तहसील न्यायालय ने पत्नी की हत्या करने वाले दुलीचंद पिता कैलाश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दुलीचंद, जो सिरपुर थाना खालवा का निवासी है, ने अपनी पत्नी को पेट और हाथ में दराती मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उसे भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 1,000 रुपये के जुर्माने की सजा दी गई है। इस मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अनिल चौहान ने की थी। पति ने पेट पर किया था वार अभियोजन अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि मृतका ने मृत्यु पूर्व दिए गए बयान में कहा था कि वह ग्राम सिरपुर में रहकर घरेलू कामकाज के साथ मजदूरी करती थी। 16 मई की रात को वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो रही थी। उसके सास-ससुर अगले कमरे में सो रहे थे और वह अपने पति दुलीचंद और अपनी बेटी के साथ अंदर के कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसके दो बच्चे मौसी के घर इंदौर गए हुए थे। उसी रात करीब 8:45 बजे उसके पति ने दराती से उसके पेट पर वार किया। इसके अलावा, उसने उसके बाएं हाथ की कोहनी, दाहिने कंधे और गले के पास भी दराती से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वह चिल्लाई, तो उसके सास-ससुर अंदर आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका ने बताया कि उसका पति पहले भी उससे विवाद करता था और उस रात उसने उसे जान से मारने की कोशिश की। चोटों के कारण बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet