LATEST NEWS

अस्पताल में चल रहा था ऑपरेशन तभी ओटी में लगी आग, मचा हड़कंप

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल में आग लग गई। रायपुर के मेकाहारा में तीसरी मंजिल में आग लगी है। आग लगने के बाद मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया। जहां एक मरीज का ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन किया जा रहा था। मरीज को खिड़की की जाली को काटकर बाहर निकाला गया है। सरकारी अस्पताल रायपुर मेकाहारा में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है कि अस्‍पताल के ऑपरेशन थियेटर में एक मरीज का ऑपरेशन किया जा रहा था। तभी अचानक से आग लग गई। इस दौरान मरीज व अन्‍य मरीजों को थियेटर की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला है। तीसरी मंजिल में आग लगने से अस्‍पताल के अंदर धुआं-धुआं ही नजर आ रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। जहां आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मरीज का चल रहा था ऑपरेशन, तभी लगी आग सूत्रों के मुताबिक 5 नवंबर को दोपहर करीब दो से ढाई बजे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्टसर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग उस समय लगी जब ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। आग ऑपरेशन थियेटर में भड़की तो खिड़की की जाली तोड़कर मरीज को बाहर निकाला गया। आग के कारण अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में धुंआ भर गया है। अस्‍पताल में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम जानकारी मिली है कि अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में शॉर्टसर्किट (Fire Breaks in Hospital Raipur) से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्‍पताल के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा के पर्याप्‍त इंतजाम नहीं थे, इसके चलते मरीजों को बाहर निकालने में देरी हुई है। मरीज को काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में रखा गया। इसके बाद बाहर निकाला। आग की लपटों से अस्‍पताल में भरा धुआं ऑपरेशन थियेटर में लगी आग के कारण अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में धुआं भर गया है। हालांकि अभी तक कोई जनहानी की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आगजनी की घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं। मरीजों को अस्‍पताल से सुरक्षित निकाल दिया गया है।

अदालत ने व्यक्ति को फैसला आने तक खड़े रहने की सजा सुनाई

चंडीगढ़ जिला अदालत ने केक और पेस्ट्री बनाने और बेचने वाले मिठाई (कन्फेक्शनरी) के मालिक को बिना फूड लाइसेंस से अपना कारोबार चलाने का दोषी ठहराते हुए अदालत का फैसला आने तक खड़े रहने की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले में आरोपी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा पाने वाले आरोपी की पहचान मक्खनमाजरा स्थित अनवर बेकरी के मालिक अनवर आलम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मक्खनमाजरा स्थित अनवर बेकरी का करीब 4 साल पहले 12 अक्टूबर 2021 को स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी अफसर द्वारा निरीक्षण किया गया था। वहां उन्होंने देखा कि दुकान में केक और पेस्ट्री बेची जा रही थी पर दुकानदार के पास फूड लाइसेंस नहीं था। ऐसे में आरोपी दुकानदार अनवर आलम के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जिला अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके साथ ही आरोपी दुकानदार के वकील ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विभाग ने उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। हालांकि अदालत ने दुकानदार की दलीलों को नहीं माना और दुकानदार को दोषी मानते हुए सजा सुना दी।

गांव में मची सनसनी, छत्तीसगढ़-कवर्धा में पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

कवर्धा। जिले में आम के बगीचे में पेड़ पर युवक की लटकती लाश मिली है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है. घटना पिपरिया थाना के बैजलपुर गांव की है, जहां आम के बगीचे में मुकेश साहू की लाश मिली है. अंतिम बार युवक लक्ष्मी विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आया था. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. पिपरिया थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला ने बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर के आम बगीचे में पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे में लटकती हुई मिली है. मृतक युवक शराब की आदी था, और घर में आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 694 अंक चढ़ा

मुंबई भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को अमेरिकी चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में एफएमसीजी और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में बाजार सीमित दायरे में खुला था। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बाजार में तेजी शुरू हुई। बीएसई का सेंसेक्स 694.39 अंक या 0.88 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 217.95 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,213.30 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 992 अंक या 1.94 प्रतिशत चढ़ने के बाद 52,207.25 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 330.90 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़ने के बाद 56,115.45 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.80 अंक या 0.43 प्रतिशत चढ़ने के बाद 18,503.45 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, मेटल और रियलिटी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स पैक में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स रहे। वहीं, आईटीसी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और सन फार्मा टॉप लूजर्स रहे। बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,476 शेयर्स हरे, 1,473 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 109 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों ने कहा, “निफ्टी को लगातार दूसरे दिन ऐतिहासिक स्विंग लो के आसपास समर्थन मिला है। टेक्निकल फ्रंट पर, दैनिक चार्ट पर पियर्सिंग लाइन कैंडलस्टिक पैटर्न दिखाई दिया है, जो संभावित तेजी के उलटफेर का संकेत देता है। इसके अतिरिक्त, दैनिक आरएसआई पर सकारात्मक विचलन ऊपर की ओर बढ़ने के मामले को और मजबूत करता है।” भारतीय रुपया मंगलवार को 84.10 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ, जबकि सोमवार को यह 84.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये को लेकर जानकारों ने कहा कि बाजार प्रतिभागी एफआईआई गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि कोई भी महत्वपूर्ण खरीद या बिक्री रुपये की चाल को अमेरिकी चुनाव के नतीजों के साथ प्रभावित कर सकती है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार 1,300 अंक तक नीचे गिर गया। हालांकि, कारोबार के अंत में कुछ रिकवरी हुई और सेंसेक्स 941.88 अंक या 1.18 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 309 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरने के बाद 23,995.35 पर बंद हुआ।

AI की मदद से छात्र ने परीक्षा में दिया उत्तर, तो यूनिवर्सिटी ने कर दिया फेल; अब हाईकोर्ट पहुंचा मामला

चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत के एलएलएम के एक छात्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। छात्र कौस्तुभ शक्करवार ने यूनिवर्सिटी के उस निर्णय को रद्द करने की मांग की है, जिसके तहत परीक्षा में उसके द्वारा दिए गए उत्तर को एआई-जनरेटेड घोषित किया गया और उसे परीक्षा में असफल कर दिया गया। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी ने मामले को 14 नवंबर के लिए स्थगित करते हुए विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है। याचिका में छात्र कौस्तुभ शक्करवार ने ‘अनुचित साधन समिति’ के उस निर्णय को भी रद्द करने की मांग की है, जिसमें उसकी उत्तर-पुस्तिका को एआई-जनरेटेड घोषित किया गया था।

आईसीसी ने महिला वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की, फिफ्टी जड़कर हरमनप्रीत की टॉप-10 में एंट्री

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर से टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में एंट्री कर ली है। हरमनप्रीत दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से नौवें पर पहुंच गई हैं। उनके फिलहाल 654 रेटिंक अंक हैं। न्यूजीलैंड कैप्टन सोफी डिवाइन के भी इतने अंक हैं। हरमनप्रीत ने पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में फिफ्टी जड़ी थी। उन्होंने 63 गेंदों में 6 चौकों के जरिए नाबाद 59 रन की पारी खेली। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। स्मृति मंधाना का फायदा नहीं भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक ठोका था। उन्होंने 122 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। मंधाना को सेंचुरी लगाने के बावजूद रैंकिंग में फायदा नहीं मिला। वह चौथे स्थान पर ही बरकरार हैं। हालांकि, मंधाना के 25 रेटिंग अंक बढ़े हैं। उनके खाते में अब 728 अंक हो गए हैं। बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर इंग्लैंड की साइवर ब्रंट (760) हैं। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (756) दूसरे और श्रीलंका की कैप्टन चमारी अटापट्टू (733) तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी हैं। दूसरे पायदान पर दीप्ति शर्मा न्यूजीलैंड की ब्रुक हैलीडे ने लंबी छलांग लगाई है। वह 12 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें पर पहुंच गई हैं। उनके 524 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 96 गेंदों में 86 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके और तीन सिक्स शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजों की सूची की बात करें तो भारत की दीप्ति शर्मा दूसरे पायदान पर कायम हैं। ऑफ स्पिनर ने आखिरी वनडे में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जिसके बाद उनकी रेटिंग 703 अंक हो गई है। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष (770) पर बनी हुई हैं। इंग्लैंड की केट क्रॉस (686) दूसरे नंबर पर हैं। टॉप-10 बॉलर्स में दीप्ति एकमात्र भारतीय हैं।

अजय सिंह के बाद लक्ष्मण सिंह ने उठाए सवाल, ‘यह प्राइवेट कंपनी नहीं है, MD जो चाहेंगे वो होगा’

भोपाल  मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी पर बवाल जारी है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पहले सब की राय लेकर कार्यकारिणी घोषित होती थी। यह कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है कि एमडी जो चाहेगा वह होगा। पार्टी सबकी है, किसी परिवार की नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पहले सब की राय लेकर कार्यकारिणी घोषित होती थी। कार्यकर्ताओं से पूछकर कार्यकारिणी बनती थी, जो मेहनत करने वाले कार्यकर्ता थे, उनको हम पद देते थे, एडजस्ट करते थे। यह परंपरा पिछले 25-30 वर्षों से नगण्य हो चुकी है। यह कार्यकारिणी पीसीसी बंद कमरे में बैठकर बनी है। किसी ने इनको लिस्ट पकड़ा दी और इन्होंने जारी कर दी। पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि यह कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है कि एमडी जो चाहेगा वह होगा। अजय सिंह ने सही बात कही है। अब कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी भी खुद कह रहे है कि वह वादा करो, जो निभा सकते हो। पार्टी सबकी है, किसी के परिवार की नहीं है। PCC चीफ ने कही थी ये बात वहीं लक्ष्मण सिंह की नाराजगी और उनके ट्वीट पर जीतू पटवारी का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि हमारा परिवार बड़ा है। बड़े परिवार में छोटा-मोटा मुद्दा होता रहता है। सबको मानने और सबके भावनाओं का सम्मान करना मेरा काम है। मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं कुछ आपत्ति आई हैं, जिसे मैंने गंभीरता से लिया है सभी से मेरी बात हो गई है। लक्ष्मण सिंह को पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए उन्होंने ऐसा बोल दिया। मैं उनकी बातों का सम्मान करता हूं, वह एक सीनियर लीडर है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार 26 अक्टूर को खत्म हुआ। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नई टीम का ऐलान हुआ। जिसमें 177 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। इसमें 17 उपाध्यक्ष बनाए गए है, 71 जनरल सेक्रेटरी बनाए गए है। 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए, वहीं 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए है। एग्जीक्यूटिव कमेटी के 16 सदस्य बनाए गए है। लेकिन सूची आने के बाद से अब तक पूर्व विधायक कल्पना वर्मा समेत छह लोगों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

भोला-मुकेश सिंह को प्रिंट और मोहन को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुरस्कार, छत्तीसगढ़ के राज्य अलंकरण घोषित

रायपुर। राजधानी नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के तहत राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. डिप्टी सीएम अरुण साव ने महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सम्मान समारोह की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को इस अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा और यह सम्मान स्वयं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रदान किए जाएंगे. डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्योत्सव समारोह के अंतिम दिन यानी कल यह विशेष अलंकरण कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज, शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल और विज्ञान समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा. डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है. साय सरकार बनने के बाद एक बार फिर संकल्प दोहराया गया कि हमने बनाया और हम ही संवारेंगे. राज्योत्सव समारोह के समापन कार्यक्रम में राज्य अलंकरण पुरस्कार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ देने वाले है. 36 अलंकरण उपराष्ट्रपति के हाथों दिलाए जाएंगे. 16 अलग-अलग विभागों से संबंधित राज्य अलंकरण है. जूरी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने विचार किया है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मोहन तिवारी को चंदूलाल चंद्राकर सम्मान मिलेगा और प्रिंट मीडिया से भोला राम सिन्हा को चंदूलाल चंद्राकर अवार्ड मिलेगा.

भारतीय रेलवे जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप करने वाला है लॉन्च

नई दिल्ली रेलवे की तरफ से यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए लगातार नए कदम उठाए जाते हैं। हाल ही में भारतीय रेलवे ने कॉम्प्रिहेंसिव मोबाइल ऐप लाई गई है। एक ऐप में ही यूजर्स को बहुत सारी पैसेंजर सर्विस मिलने वाली हैं। अभी इसे बनाकर तैयार कर लिया गया है। साथ ही खई अन्य पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो इस साल के अंत तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। तो चलिये आपको भी इस ऐप के बारे में बताते हैं-     यूजर्स इस ऐप की मदद से टिकट बुकिंग कर पाएंगे। यहीं से प्लेटफॉर्म पास, मॉनिटर शेड्यूल और अन्य टास्क भी पूरे किए जा सकते हैं।     इस ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेंशन सिस्टम की तरफ से बनाया गया है। यही ऐप को डेवलप, डिजाइन करती है। इसी की मदद से इंफोर्मेशन सिस्टम को बनाया जा सकता है।     ये ऐप मौजूद सिस्टम के साथ ही काम करेगी। IRCTC के इस नियम में कैटरिंग, टूरिज्म सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।     IRCTC भी बिल्कुल वैसे ही काम करती रहेगी। IRCTC के बीच और प्लांड ऐप पर काम चल रहा है। ऐसे में ये आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।     अभी एप्लीकेशन और वेबसाइट पर IRCTC रेल कनेक्ट, E-Catering फूड ऑन ट्रैक, रेलवे मदद और नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम उपलब्ध है।     IRCTC रेल कनेक्ट के पास टिकट बुकिंग के राइट्स रिजर्व हैं। इसी वजह से, ऐप को 100 मिलियन लोग डाउनलोड कर सकते हैं। ये रेलवे की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ऐप है।     IRCTC की तरफ से अन्य सुपर ऐप को एक रेवेन्यू की दृष्टि से देखा जाता है। ऐसे में ये आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित होती है।     थर्ड पार्टी बुकिंग प्लेटफॉर्म को IRCTC से किया जा सकता है और यहीं से इस्तेमाल किया जा सकता है। IRCTC ऐप की मदद से रेलवे ने करीब 4270 करोड़ का रेवेन्यू कमाया है।     IRCTC पर करीब 453 मिलियन की टिकट बुकिंग हुई है। ये कुल टिकट का 30.33% रेवेन्यू है जो काफी फादेमंद साबित होता है।

विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत होम वोटिंग शुरू

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत आज से होम वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान दल अब 85 से अधिम उम्र के बुजुर्गाें और दिव्यांगों के घर पहुंचकर वोटिंग करा रहा है. होम वोटिंग की 5 से 7 नवंबर तक सुविधा रहेगी. मतदान रथ आज मालवीय रोड स्थित 98 वर्ष की विटाना गुप्ता के पहुंचा. उन्होंने अपने घर पर ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया. वोटर गुप्ता बताती हैं कि वे हमेशा से निर्वाचन के दौरान मतदान करती रही है. उम्र अधिक होने की वजह से अब मतदान केंद्र तक जाने-आने में काफी दिक्कतें होती है. ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू की गई होम वोटिंग की सुविधा काफी लाभदायी है. वे बताती है कि यह बहुत अच्छी सुविधा है कि घर पर ही वोटिंग की सुविधा मिल रही है. इससे बुजुर्गाें को भी तकलीफें नहीं होगी. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं. दिव्यांग मतदाता टिकरापारा निवासी हेमंत बर्छिहा ने भी अपने घर पर मतदान किया. वे बताती है कि चलने-फिरने में बहुत तकलीफें होती है. ऐसे में मतदान घर पर होना बहुत ही अच्छी बात है कि दिव्यांगों को मतदान के लिए दिक्कतें नहीं होगी. भारत निर्वाचन आयोग का भी बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं कि घर पर ही मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ. वे बताती है कि पहले निर्वाचन के दिन में मतदान केंद्र तक आने-जाने में असमर्थता होती थी, लेकिन घर पर मतदान करके बहुत खुशी मिली. नयापारा निवासी रूकमणी बाई तिवारी ने भी अपने घर पर मतदान किया. वे बताती है कि उम्र अधिक होने से मतदान केंद्र में आने-जाने में दिक्कते होती थी, लेकिन घर पर आज मतदान दल पहुंचा और तत्काल मतदान सफल रूप से हो गया. इससे मुझे भी बहुत खुशी हुई. बंजारी माता चौक निवासी 85 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाता कमला साहू ने भी अपने घर पर ही मतदान किया.

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे राधा स्वामी प्रमुख, नायब सिंह सैनी बोले – मानवता की सेवा को समर्पित है डेरा ब्यास

चंडीगढ़(धरणी) डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) अपने उत्तराधिकारी जसदीप गिल (Jasdeep Singh Gill) के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास पर मंगलवार को पहुंच गए। जहां सीएम नायब सैनी ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया है। एक बार फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नायब सिंह सैनी की गुरिंदर सिंह ढिल्लों से यह पहली मुलाकात है। क्या बोल सीएम सैनी? डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों और जसदीप गिल से मुलाकात के बाद से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पोस्ट किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचने पर सहपरिवार ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा के प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का स्वागत सत्कार कर उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजिक कुरीतियों को दूर करने में संतों का बड़ा योगदान सीएम ने आगे लिखा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुलनीय योगदान हमेशा से ही रहा है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) द्वारा मानवता की सेवा और सामाजिक सद्भाव हेतु निरंतर किए जा रहे कार्य अपने आप में अद्भुत और प्रेरणादायी है। आप सभी संत जनों का आशीर्वाद प्रदेश के मेरे परिवारजनों पर बना रहे व उनकी सुख और समृद्धि को फलीभूत करें। डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अब तक के प्रमुख डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) के अब तक कई प्रमुख रह चुके हैं। डेरा के सबसे पहले प्रमुख जैमल सिंह थे, जिन्हें 1878 में डेरे की गद्दी सौंपी गई थी। इसके बाद सावन सिंह को डेरे का प्रमुख बनाया गया था। सावन सिंह को 1903 में गद्दी की कमान दी गई और उन्होंने 45 सालों तक यानी 1948 तक गद्दी संभाली थी। सावन सिंह के बाद जगत सिंह को डेरे का प्रमुख बनाया गया था। जगत सिंह ने केवल तीन साल यानी 1948 से लेकर 1951 तक डेरे की गद्दी संभाली थी। इसके बाद डेरे के प्रमुख की जिम्मेदारी चरण सिंह को दे दी गई थी। चरण सिंह 39 सालों तक डेरा प्रमुख रहे थे। चरण सिंह 1951 से 1990 तक डेरे के प्रमुख रहे थे। चरण सिंह के बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) को डेरा प्रमुख बनाया गया। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1991 से अब तक डेरे के गद्दी पर विराजमान हैं। हालांकि, अब गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल (Jasdeep Singh Gill) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है।

शिवराज आखिरी बार 2006 में खुद के लिए वोट मांगने बुदनी आए थे, अब भार्गव के लिए आएंगे

बुधनी बुधनी विधानसभा में वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव के बाद ऐसा मौका पहली बार देखने को मिलेगा, जिसमें शिवराज सिंह चौहान स्वयं भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगे। इस अवधि में उन्होंने विधानसभा चुनाव में कभी भी वोट नहीं मांगे थे। लेकिन इस बार परिस्थितियां ठीक नहीं होने के कारण उन्हें मैदान में उतरना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि अपने खास सखा के लिए वह बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहले दौरे कार्यक्रम के मुताबिक वह सात नवम्बर को पिपलानी, छिदगांव काछी व रेहटी में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही आम मतदाताओं से रूबरू होंगे। बुधनी में विधानसभा का उपचुनाव होना है, जिसमें भाजपा की ओर से रमाकांत भार्गव प्रत्याशी हैं। 2006 से लेकर 2023 तक हुए सभी चुनावों में शिवराज सिंह चौहान भाजपा की ओर से प्रत्याशी रहे हैं। 2006 में हुए उपचुनाव के दौरान उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए वोट मांगे गए थे। लेकिन उसके बाद हुए आम चुनावों में वह अपने लिए कभी भी बुधनी की जनता के पास वोट मांगने नहीं आए थे। विपक्षी दल से कोई भी नेता चुनाव मैदान में उतरा हो या फिर किसी भी बड़े स्टार प्रचारक की सभा हुई हो उसके बावजूद भी उन्होंने विधानसभा की और अपना रुख नहीं किया था। उनका पूरा चुनाव क्षेत्र के कार्यकर्ता और जनता के हवाले ही रहता था। इसके बावजूद भी हर चुनाव में उनकी जीत का अंतर लगातार बढ़ता ही रहा। लेकिन आगामी 13 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान को भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने गांव-गांव दस्तक देना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बावजूद भी उन्हें बुधनी में अपना समय देना पड़ रहा है। इसके पीछे बड़ा कारण भाजपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच पुरजोर विरोध है, जिसे थामने के लिए शिवराज सिंह चौहान मैदान में उतर रहे हैं। उनके द्वारा लगातार भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नेताओं से सतत संपर्क बनाकर चुनाव में जुटने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बुधनी में कांग्रेस की काट है शिवराज बुधनी विधानसभा में कांग्रेस की काट शिवराज सिंह चौहान हैं, जिन्होंने कांग्रेस के गढ़ को नेस्तनाबूद किया था। उसके बाद से लेकर अभी तक कभी भी कांग्रेस इस विधानसभा पर जीत का परचम नहीं लहरा सकी है। वर्ष 1990 में अपनी राजनीति का आगाज करने के बाद पहला चुनाव उन्होंने 24,000 से भी अधिक मतों से जीता था। उसके बाद से उनकी जीत का कारवां लगातार जारी रहा। लेकिन इस बार शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से प्रत्याशी नहीं है। ऐसे में कांग्रेस इस मौके को गंवाना नहीं चाहती। शिवराज सिंह चौहान की जन्म और कर्म स्थली कहलाने वाली बुधनी सीट को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना चाहते। जिसके कारण वह पुरजोर प्रयास करते हुए भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव (जिन्हें उनका सबसे खास सखा माना जाता है) के पक्ष में मैदान में उतरने वाले हैं। जनता का मूड, शिवराज के लिए सभी एक, लेकिन भार्गव के लिए चुनौती बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता का मूड  शिवराज सिंह चौहान के लिए तो हमेशा एक ही रहा है। लेकिन भाजपा के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के लिए आम जनता चुनौती साबित हो रही है। भाजपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं के बीच ही पुरजोर विरोध होना पार्टी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। भाजपा के द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन( दीपावली मिलन समारोह) में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति नेताओं के लिए चिंता का कारण बन गई है। इसके पीछे बड़ा कारण कुछ समय पूर्व टिकट वितरण से उपजा विरोध है। हालांकि भाजपा संगठन ने अपने सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी है। गौरतलब है कि 1990 में राजनीति का आगाज करने के बाद शिवराज सिंह ने पहला चुनाव 24000 से भी अधिक मतों से जीता था। उसके बाद से उनकी जीत का कारवां यहां लगातार जारी रहा। वहीं कांग्रेस भी इस बार बुदनी विधानसभा सीट का जीतकर शिवराज सिंह चौहान का किला भेदने की तैयारी में जुट गई है।

बस्तर ओलंपिक 2024 : विकासखंड स्तर पर प्रत्येक 10 से 12 पंचायतों का समूह बनाकर प्रतिदिन होगी खेल प्रतियोगिता

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता आज से विकासखंड स्तर से प्रारंभ होगी, जिसमें पंजीयन कराने वाले प्रत्येक पंचायत के खिलाड़ी शामिल होंगे. विकासखंड स्तर पर प्रत्येक 10 से 12 पंचायतों का समूह बनाकर प्रतिदिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 10 से 12 पंचायतों में जो खिलाड़ी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वह अगले राउंड में प्रवेश करेंगे, जो सेमीफाइनल राउंड होगा. विकासखंडों में लगातार चार से पांच दिनों तक प्रतियोगिताएं संपन्न होगी और विजेता खिलाड़ी-टीम अगले राउंड सेमीफाइनल और फिर फाइनल में प्रवेश करेंगे. फाइनल के विजेता अपने विकासखंड से जिला स्तर पर भाग लेंगे. विकासखंड स्तरीय आयोजन के लिए सीईओ जनपद पंचायत को इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं. बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीकृत सभी खिलाड़ी अपने पंचायत के सचिव, सरपंच, पीटीआई या जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पंचायत के नोडल या प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर विकासखंड स्तर पर अपनी पंचायत या नगरीय निकाय का मैच किस तिथि को है, पता कर उस तिथि में विकासखंड स्तर पर भाग ले सकेंगे. सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि किस तिथि में किस पंचायत को विकासखंड स्तर पर खेलने आना है, निर्धारण कर संबधित पंचायतों को सचिव के माध्यम से अवगत कराएं. साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जिन खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक के लिए अपना पंजीयन कराया है, वे सुगमता पूर्वक बस्तर ओलंपिक की खेल प्रतियोगिता में शामिल हो सके.

एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक हत्या, वाराणसी में दिल दहलाने वाली घटना

वाराणसी वाराणसी में भेलूपुर के भदैनी इलाके में तांत्रिक के कहने पर शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता ने अपने पूरे परिवार का खात्मा कर दिया है। पत्नी नीतू गुप्ता (42), बेटा नवनेंद्र (20) और सुबेंद्र (15), बेटी गौरांगी (16) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस कारोबारी की तलाश कर ही रही थी कि उसकी भी लाश दूसरे घर के पास मिल गई। बगल में पिस्टल भी मिला है। माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली है। जघन्य हत्याकांड की जानकारी मिलते ही सनसनी फेल गई। बताया जाता है कि इस घर में इससे पहले भी पांच हत्याएं हो चुकी हैं। पिता, दो गार्ड, भाई और उसकी पत्नी की भी हत्या हुई थी। पड़ोसियों की मानें तो हत्या में कारोबारी जेल भी गया था। पुलिस अब उस तांत्रिक की तलाश कर रही है जिसके कहने पर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। पड़ोसियों के अनुसार तांत्रिक ने कारोबारी से कहा था कि उसकी पत्नी कारोबार में बाधा है। इस कारण वह दूसरी शादी के चक्कर में भी पड़ा था। अक्सर इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। घर में कारोबारी की मां भी थी लेकिन काफी बुजुर्ग होने के चलते वह ठीक से न तो बोल पा रहीं और न चल-फिर पाती हैं। अब वह ही अकेली बची हैं। कारोबारी राजेंद्र गुप्ता को पैसे की कोई कमी नहीं थी। उसके पास शहर में कुल चार घर हैं। दो घर तो 50-50 कमरों के हैं। जिस घर में हत्यकांड को अंजाम दिया गया है उसमें 20 कमरे का किराया 80 हजार आता था। 30 कमरों का रेंट दो लाख से ज्यादा था। इसके अलावा भदैनी में ही दूसरे घर से भी करीब दो लाख से ज्यादा रेंट मिलता था। इसके अलावा उसके पास देसी शराब के ठेके और रिक्शा का गैराज है। 100 रिक्शा से ज्यादा है। जघन्य वारदात का पता मंगलवार की दोपहर तब लगा जब नौकरानी रेनू वर्मा घर पर काम करने के लिए आई। नौकरानी ने बताया कि मैं यहां 5 साल से काम कर रही हूं। सबकुछ अच्छा चल रहा था। सोमवार शाम को मैं खाने बनाने आई तो घर में सिर्फ दो बच्चे थे। मैं खाना बनाकर करीब 6.30 बजे चली गई। इसके बाद सबरे सबसे पहले सफाई करने वाली रीता पहुंची। उसने आवाज दी लेकिन किसी का जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजा खटखटाया। हल्के से धक्के में दरवाजा खुल गया। देखा तो कमरे में चारों लोगों की लाश पड़ी है। आसपास खून बिखरा था। यह देखते ही रीता बेहोश हो गई। तत्काल पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि मारा गया बड़ा बेटा नवनेंद्र बेंगलुरु में मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था। वह दिवाली पर छुट्‌टी लेकर घर आया था। घर पर छठ मनाने की तैयारियां चल रही थीं। छोटा बेटा और बेटी डीपीएस में पढ़ते थे।

हिन्दू मंदिर पर हमला, सबूत है कि कनाडा में भारत विरोधी उग्रवादी ताकतों को राजनीतिक स्थान मिला है : जयशंकर

कैनबरा/नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज कहा कि कनाडा के ओंटारियो में एक हिंदू मंदिर में खालिस्तानी उग्रवादियों द्वारा की गई हिंसा की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और घटना के वीडियो फुटेज इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि कनाडा सरकार द्वारा उग्रवादी तत्वों को राजनीतिक तवज्जो दी जा रही है। डॉ. जयशंकर ने यहां ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में पिछले साल खालिस्तानी उग्रवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय संलिप्तता के कनाडा सरकार के आरोपों पर एक सवाल का जवाब देते हुए, विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडा ने विवरण दिए बिना आरोप लगाने की एक शैली विकसित की है। उन्होंने यह भी कहा कि एक सच्चाई यह भी है कि कनाडा भारतीय राजनयिकों को निगरानी में रख रहा है जो हमें एकदम अस्वीकार्य है। ब्रैम्पटन घटना पर उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर विदेश मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “कल हिंदू मंदिर में जो हुआ वह बेहद चिंताजनक है। आपने कल भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता का बयान और हमारे प्रधानमंत्री मोदी की चिंता की अभिव्यक्ति देखी होगी। इससे आपको पता चल जाएगा कि हम इसके बारे में कितनी गहराई से महसूस करते हैं।” डाॅ. जयशंकर ने कहा ओंटारियो के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर परिसर के अंदर हुई हिंसा के वीडियो प्रसारित हुए हैं जो यह दर्शाते हैं कि आज वहां भारत विरोधी उग्रवादी ताकतों को कितनी राजनीतिक जगह दी जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के यह कहने पर कि ऑस्ट्रेलिया शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार में विश्वास करता है, विदेश मंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा कि भारत स्वतंत्रता में विश्वास करता है, लेकिन हम यह भी मानते हैं कि स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बैठक में उन्होंने सुवोंग से इस बारे में खुल कर बात की है, बिल्कुल उसी तर्ज पर जिस पर वह यहां मंच पर कर रहे हैं। कनाडा की घटना के बारे में सुवोंग ने कहा, “उनकी आस्था, संस्कृति, वे कौन हैं और कहां हैं, इसकी परवाह किए बिना सभी लोग सुरक्षित और सम्मानित होने के हकदार हैं। यह भारतीय समुदाय के लिए बहुत परेशान करने वाली बात है। बर्बरता, तोड़फोड़ की घटनाओं से सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समुचित रूप से निपटा जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “हमने उन आरोपों के बारे में अपनी चिंताओं को स्पष्ट कर दिया है जिनकी जांच चल रही है; हमने कहा है कि हम कनाडा की न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं; हमने भारत को अपने विचारों से अवगत करा दिया है, और कानून के शासन और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के साथ-साथ सभी देशों की संप्रभुता पर भी हमारी सैद्धांतिक स्थिति है।” ऑस्ट्रेलिया में दो हिंदू मंदिरों को तोड़े जाने की खबरों पर कहा सुवोंग ने कहा, लोगों को सुरक्षित रहने और सम्मान पाने का अधिकार है, चाहे वे हमारे देश में कोई भी हों, यही हमारे बहुसांस्कृतिक लोकतंत्र का सार है।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet