LATEST NEWS

ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की

बठिंडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में 3 नवंबर 2024 को हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की है। उन्होंने बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला अपना पक्ष रखा। सीएम भगवंत मान ने कहा- जो कनाडा में बीते दिनों हुआ, वे निंदनीय है। पंजाबी कनाडा को दूसरा घर मानते हैं। कोई नहीं चाहता कि ये हिंसक घटना हो। मैं इसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से बात करें। जो भी एक्शन लेना है लें, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं ना हों। हम सरबत का भला मांगने वाले लोग हैं। पूरी दुनिया में बसे हैं, पंजाबी शांतिमय हैं और मेहनत से बाहर जाते हैं। कुछ लोगों का ऐसी बात करना निंदनीय सीएम मान ने कहा कि अगर कुछ लोग ऐसी बातें करते हैं तो ये निंदनीय है। इससे ये साबित नहीं होता कि सभी पंजाबी ऐसे होंगे। इस घटना की सख्त शब्दों में निखेदी करता हूं। दोनों समुदाय हमारे ही हैं, भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से संपर्क करें, ताकि ऐसी घटना दोबारा से ना हो। हमारे यहां से हर दूसरे-तीसरे घर से लोग विदेश में बसे हैं। कनाडा दूसरे घर की तरह हैं। वे शादियां और त्योहार मनाने यहां आते हैं। यहां के लोगों को रोजगार भी मिलता है। इसीलिए मैं कहता हूं कि संबंध ठीक रहने चाहिए और दोनों सरकारों में बातचीत भी होनी चाहिए। धर्म की राजनीति सही नहीं सीएम मान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि धर्म की अगर कोई राजनीति करते हैं तो ये गलत है। खासकर उन देशों में इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि कनाडा में हुई घटना की विश्व भर में निंदा की जा रही है। कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों की गतिविधियों पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है, और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया है। इस विवाद में कई बार पंजाब की स्थिति और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए गए हैं। हिंदू मंदिर के बाहर हुआ था विवाद कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू सभा मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे। उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिन कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हमें कनाडा सरकार से कार्रवाई की उम्मीद है। ऐसी घटनाएं हमें कमजोर नहीं कर सकतीं। मंदिर में चल रहा था कॉन्सुलर कैंप कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में उच्चायोग ने हिंदू सभा मंदिर के बाहर कॉन्सुलर कैंप लगाया था। यह कैंप भारतीय नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगा था। इसमें जीवन प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के 40 साल पूरे होने को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे खालिस्तानी वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया।

दिग्विजय चौटाला बोले – ‘खुद को बताते हैं किसान हितैषी पर खाद तक नहीं करा पा रहे उपलब्ध’

सिरसा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेशभर में जारी डीएपी की किल्लत पर चिंता जाहिर की है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने डीएपी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। क्या बोले दिग्विजय सिंह चौटाला? जारी बयान में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर जहां स्वयं को किसान हितैषी होने की बात कहती है। वहीं, किसानों के बिजाई के सीजन में डीएपी भी उन्हें उपलब्ध नहीं करवा रही, जिससे उसका वास्तविक चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि यदि इस समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध न करवाई तो उसका व्यापक प्रभाव सरसों-गेहूं के उत्पादन भी पड़ेगा। सीएम सैनी से किया यह आग्रह दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता न होना सीधे तौर पर शासकीय व प्रशासकीय उदासीनता को दर्शाता है। यदि बिजाई के सीजन से पूर्व ही इस पर ध्यान दिया गया होता तो आज किसानों को कतार में लगकर डीएपी का इंतजार न करना पड़ता। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे किसानों की स्थिति को देखते हुए अविलंब पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करवाने का काम किया जाए। हरियाणा में डीएपी की कमी पर क्या बोले सीएम? वहीं, हरियाणा में डीएपी खाद की कमी के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुलकर बातचीत की है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। विपक्षी नेता इसको लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, सच्चाई तो यही है कि सभी किसानों को समय पर खाद मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को आश्वासन दिया कि डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक की कोई कमी नहीं है, डीएपी को लेकर एक ‘नैरेटिव’ बनाई गई है कि प्रदेश में इसकी कमी है। सीएम ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल रबी सीजन में प्रदेश में डीएपी खाद की कुल खपत एक लाख 19 हजार 470 टन थी, जबकि इस बार अक्टूबर में डीएपी खाद की खपत एक लाख 14 हजार टन रही है। और इस समय प्रदेश में डीएपी की उपलब्धता 24 हजार टन है।

जशपुर के SBI ग्राहक सेवा केंद्र में दाे नाकबपाेश बदमाशों ने संचालक की ‘दादी’ को मारी गोली

जशपुर छत्तीसगढ़ में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस बीच जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां SBI ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े गोली चली है. बताया जा रहा है कि दाे नाकबपाेश बदमाशा लूटपाट की नियत से SBI ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और गोली चला दी. इस फायरिंग में संचालक को बचाने आई उसकी दादी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि संचालक गंभीर रूप से घायल है. यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला का है. गांव में स्थित एक SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर आज दिनदहाड़े लूटपाट की नियत से दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी. इस दौरान संचालक की दादी उर्मिला गुप्ता अपने पोते को बचाने के लिए सामने आ गईं, जिससे गोली उन्हीं को लग गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले संचालक संजू गुप्ता पर कट्टे की बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया. उसके बाद उसकी दादी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद बदमाश अपने बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं. घायल संचालक संजू गुप्ता को इलाज के लिए कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों की पतासाजी करने में जुट गई है.

मोबाइल फोन लूटने के लिए की थी हत्या, राजस्थान-सिरोही में ब्लाइंड मर्डर के दो वांछित नाबालिग पकड़े

सिरोही. आबूरोड पुलिस द्वारा सोमवार को शहर में 5 दिन पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर केस में वांछित 2 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। मामले में 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतक से मोबाइल लूटने के प्रयास का विरोध करने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वे मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर पुलिस सहित 5 टीमें गठित की गईं, जिसने कई जगहों पर दबिश देकर इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आज टीम द्वारा इस मामले में वांछित 2 नाबालिगों को को निरुद्ध किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें बाल सुधार गृह, सिरोही भेज दिया गया। इस मामले में अब तक राजाराम उर्फ राजू पुत्र नोनाराम गरासिया, लक्ष्मा उर्फ श्रवण पुत्र हरा गरासिया एवं मीठाराम पुत्र कानाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया था। इससे पूर्व पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्रोतों से घटना से संबंधित सूचना एकत्रित की गई और पुलिस मित्रों एवं सीएलजी सदस्यों से समन्वय स्थापित कर अज्ञात बदमाशों को नामजद कर गिरफ्तारी करने एवं गिरफ्तारी के लिए आबूरोड में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसके बाद संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उन्हें नामजद कर उनके घरों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी राजराम उर्फ राजू को ग्राम क्यारियां, लक्ष्मा उर्फ श्रवण को जलोईयाफली, सियावा एवं मीठाराम को रबारिया, गुजरात से दस्तयाब कर पूछताछ की गई। इस पर इन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर की थी हत्या पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी मृतक ओटसिंह से मोबाइल लूटना चाह रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। इससे नाराज होकर आरोपियों ने चाकू एवं छूरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे मोबाइल लूटकर वहां से भाग खड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल एकांत जगह पर होने और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने एवं घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं होने से आरोपियों को नामजद करना बड़ी चुनौती था।

आप विधायक जसवन्त सिंह गज्जनमाजरा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, मंत्री तरनप्रीत सौंध करेंगे स्वागत

चंडीगढ़  मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है। उन्हें  हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। हाईकोर्ट के जस्टिस महाबीर सिंह सिंधू ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पिछले सप्ताह इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को गत वर्ष ईडी ने गिरफ्तार किया था। गज्जन माजरा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए एक बैंक से 41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। निचली अदालत ने खारिज कर दिया था जमानत याचिका उसी मामले में गज्जन माजरा के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मोहाली की जिला अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। नाभा जेल में बंद हैं विधायक माजरा आप विधायक गज्जन माजरा गिरफ्तारी के बाद से ही नाभा जेल में बंद हैं। हालांकि, कुछ समय पहले वह जेल में फिसलकर गिर गए थे। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद वे बीमार हुए तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे कि सरकार उन्हें बीमारी के बहाने अस्पताल में भर्ती कराकर वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। हालांकि, मामला गरमाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। एक रुपए वेतन लेने का किया था ऐलान जब 2022 में आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी। इस दौरान विधायक जसंवत सिंह गज्जनमाजरा चर्चा में आए थे। उन्होंने उस समय ऐलान किया था कि पंजाब की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। ऐसे में वह पूरी सैलरी नहीं लेंगे। बल्कि एक रुपया वेतन लेंगे। ताकि पंजाब के खजाने पर बोझ न पड़े। उनका यह कदम काफी समय तक चर्चा में रहा था।

हिंदू मंदिर पर कनाडा में हो रहे हमले को लेकर गुस्से में CM मान, केंद्र सरकार से कर दी ये मांग

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की और केंद्र से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कनाडाई सरकार के साथ इस मुद्दे को उठाने का आग्रह किया। बता दें कि खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शनकारी रविवार को ब्रैम्पटन के एक हिंदू मंदिर में लोगों से भिड़ गए। CM मान ने केंद्र सरकार से की ये मांग सीएम भगंवत मान ने बठिंडा में संवाददाताओं से कहा कि मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। मैं भारत सरकार से भी मांग करता हूं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस मुद्दे पर कनाडाई सरकार से बात की जाए। उन्होंने कहा कि कई पंजाबी कनाडा को अपना दूसरा घर मानते हैं और कोई नहीं चाहता कि वहां ऐसी हिंसक घटना हो। निज्जर हत्याकांड के बाद भारत-कनाडा के संबंधों में तनाव भारत ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कनाडा में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। खालिस्तानी अलगाववादियों को उत्तरी अमेरिकी देश के कथित समर्थन और भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप को लेकर भारत-कनाडा संबंधों में गहरा तनाव बना हुआ है। पीएम मोदी ने भी की निंदा कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर हमला किया गया है और वह इसकी निंदा करते हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं। पहले भी हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना इससे पहले कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू महासभा मंदिर को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया था। चरमपंथियों ने हिंदू भक्तों पर भी हमला किया। हमलों के बाद, कनाडा में हिंदू समुदाय के लिए काम करने वाले एक गैर-लाभकारी संगठन हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन ने मंदिर पर हमले का एक वीडियो साझा किया और कहा कि खालिस्तानी आतंकवादियों ने बच्चों और महिलाओं पर हमला किया।

भाजपा में आभा बिखेरते ‘आशीष’

लेखक-सत्येंद्र जैन लोकसभा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं।अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को विजयश्री का आशीर्वाद जनता ने दिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 की 29  सीट्स पर विजय रूपी कमल पताका फहराकर स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित किया है।वोट शेयर भी लगभग 60 प्रतिशत अर्जित किया है।केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  सरकार को भी प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए लगभग 4 महीनों का समय व्यतीत हो गया है। विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में अपार,आशातीत सफलता प्राप्त हुई है।राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा विपक्ष में थी।वहां पर भाजपा की सत्ता प्राप्ति की संभावनाएं या गणितीय प्रायिकताएं अत्यधिक प्रबल थीं। किंतु मध्य प्रदेश में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए जनता के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई । पिछले साढ़े तीन वर्षों से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भाजपा सरकार को अलोकतांत्रिक प्रचारित करते रहे। धनबल की सरकार बताते रहे। जनता के समक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों द्वारा भ्रम उत्पन्न करने का असफल प्रयास किया गया।2023 विधानसभा चुनाव के समय भी चुनाव प्रचार में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने मंहगाई,बेरोजगारी,कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य,ऊर्जा,परिवहन,जल आदि अनेक मुद्दों को जनता के बीच रखा।सत्ता विरोधी लहर एंटी इनकम्बेंसी भी एक महत्वपूर्ण कारक होता है।कांग्रेस ने इस सत्ता विरोधी लहर को उत्पन्न करने हेतु एड़ी से चोटी तक का पुरजोर प्रयास किया। इन विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है।भाजपा ने 163 सीटें,दो-तिहाई बहुमत से अधिक जीती हैं।71 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर आधिपत्य जमाया है। एंटी इनकंबेंसी टर्मिनोलॉजी को प्रो इनकंबेंसी में रूपांतरण किया है। महाविजय की पटकथा लिखी गई।लोकसभा चुनाव में भी एंटी इनकंबेंसी टर्मिनोलॉजी को प्रो इनकंबेंसी में रूपांतरण किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो कार्यकाल पूर्ण कर तीसरी बार शपथ लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री होने का कीर्तिमान रचा है। भाजपा की इस अनवरत महाविजय की यात्रा में प्रदेश मीडिया विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजनीतिक दल के लिए मीडिया विभाग माउथ पीस होता हैं। मुकुट होता है ।भाजपा मीडिया विभाग के सदस्य पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रमों योजनाओं,भाजपा शासन की उपलब्धियां को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष विभिन्न चैनल्स पर होने वाली परिचर्चा में रखते हैं।मीडिया का समाचार विभाग प्रतिदिन अनेक प्रेस नोट,फोटो, वीडियो तैयार कर,समय पूर्व मीडिया संस्थानों को प्रकाशन हेतु प्रेषित करता है। मीडिया विभाग के प्रमुख को सतत रूप से पार्टी की वैचारिक शक्ति का परिशोधन,संशोधन,संवर्धन एवं प्रदेश के सभी सदस्यों को समयबद्ध अथवा समय पूर्व वितरण नितप्रति करना रहता है।मीडिया संस्थानों से सतत सम्पर्क रखना एवं पत्रकारिता जगत से संबध्द स्वामियों,संपादकों,संवाददाताओं,कैमरामैन के सुख-दुख में सम्मिलित होना भी आवश्यक रहता है। यह सभी अत्यंत ही जटिल कार्य को सम्पन्न करने हेतु भागीरथी परिश्रम करना होता है।यह अखण्ड-प्रचण्ड पुरुषार्थ भूख-प्यास,निद्रा,दिन,रात आदि से परे होता है।इस दुष्कर कार्य को संचालित करने का उत्तरदायित्व मध्य प्रदेश के शुभंकर,उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया विभाग के ज्ञानवान,उर्जावान,युवा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल को 29 अप्रैल 2023 को सौंपा।भाजपा मध्य प्रदेश के इतिहास में आशीष अग्रवाल ने सबसे कम आयु में मीडिया प्रभारी के रूप में कीर्तिमान स्थापित किया है। आशीष अग्रवाल प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं।दूरस्थ शिक्षा एवं सामाजिक कार्य में भी स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल नियुक्ति उपरांत विगत डेढ़ साल से पूर्ण मनोयोग से,सर्वस्व समर्पण भाव से,कुशलता पूर्वक अपने दायित्वों को निष्पादित कर रहे हैं।आशीष अग्रवाल के पराक्रम की पराकाष्ठा की परिणति लोकसभा चुनाव 2024,विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में प्रतिबिंबित होती है।उन्होंने भाजपा के महाविजय के अश्वमेध यज्ञ में मीडिया प्रमुख रूप में आहूति दी है।प्रशंसनीय है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के विश्वास की कसौटी पर खरा उतर प्रदेश संगठन के हृदय प्रदेश को विजित कर अपना स्थान सुनिश्चित किया है। जन आशीर्वाद यात्रा का कुशल मीडिया प्रबंधन भाजपा की 11000 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा  में 24 दिन में लगभग 700 रथ सभाओं का आयोजन हुआ।200 से अधिक बड़ी सभाएँ हुईं।215 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पहुँची।मीडिया विभाग द्वारा पत्रकार साथियों से सतत संपर्क स्थापित रखना, एक दिन में अनेक पत्रकार वार्ताओं का कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराना, लाईव लिंक को समय पूर्व उपलब्ध कराना, प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल मीडिया हेतु प्रेस नोट,फोटो, वीडियो आदि उपलब्ध कराना, यात्राओं की लिंक उपलब्ध कराना, बड़ी सभाओं, रथ सभाओं,स्वागत सभाओं की लिंक उपलब्ध कराना, प्रेस नोट,फोटो, वीडियो आदि उपलब्ध कराना साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री गणों,राष्ट्रीय नेताओं,राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के आतिथ्य,प्रवास व्यवस्था हेतु संपर्क स्थापित करना आदि आवश्यक कार्य रहे।यह सभी कार्य एक ही समय समानांतर रूप से व्यवस्थित करने का कार्य आशीष अग्रवाल ने शांत चित्त रहकर पूर्ण मनोयोग से निष्पादित किया।उनकी टीम जिसमें नवोदित प्रतिनिधि हैं।सभी ने कुशलता पूर्वक,निर्विघ्न,निर्विवाद संपन्न किया। उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन भाजपा मीडिया विभाग में आशीष अग्रवाल एक पालक के रूप में सुयोग्य मीडिया प्रभारी सिद्ध हुए हैं।लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव हेतु मीडिया सेंटर संचालित किया गया।आशीष अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन, प्रबंधन में प्रदेश कार्यालय, जिला कार्यालयों से लगभग 2000 प्रेस वार्ताएं सम्पन्न हुईं हैं आशीष अग्रवाल की टीम भावना नेतृत्व क्षमता प्रशंसनीय है। सभी प्रवक्ता गणों से उनकी सर्वोच्च क्षमताओं को भाजपा के हित में उपयोग करने की कला भी उनके अंदर कूट-कूट कर समाहित है। मीडिया विभाग के लिए समय-समय पर विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी और तथ्यों को उपलब्ध कराने हेतु भारत के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के नेताओं,मंत्रियों से संपर्क स्थापित कर मीडिया टीम को त्वरित रूप से उपलब्ध कराने का कार्य भी उनके द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।जिससे मीडिया टीम तथ्यों और जानकारी से अवगत रही,अद्यतन रही और मीडिया जगत में अपनी गुरुता को सिद्ध किया। प्रतिदिन मीडिया टीम को मार्गदर्शन करना,समसामयिक विषयों पर चर्चा कर नए विषयों की खोज करना और सबके ज्ञान को आवर्धित करना,उनकी अनूठी विशेषता है। आशीष अग्रवाल केन्द्रीय टीम एवं प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देशों को अपनी टीम तक पहुंचाने,समन्वय स्थापित करने की कला में सिद्ध हस्त हैं।यही कारण है कि मीडिया टीम के सभी साथी प्रवक्ता कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।वह संगठन की कसौटी पर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की कसौटी पर खरे उतरे हैं।संगठन के निखरते युवा रत्न हैं।अपनी चमक,आभा … Read more

नवंबर और दिसंबरमें 48 लाख शादियां, 6 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद : CAIT

नई दिल्ली दिवाली का त्योहार बीत चुका है। अब महापर्व छठ (Chhath Mahaparv) की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बीतते ही 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। फिर शुरू हो जाएगा शादी-ब्याह का मौसम। इस साल शादी का लगन 16 दिसंबर तक चलेगा। अनुमान है कि इस दौरान देश भर में करीब 48 लाख शादियां होंगी। इन शादियों से बाजार में करीब छह लाख करोड़ रुपये आएंगे। मतलब कि अर्थव्यवस्था को एक नया बल मिलेगा। कहां से आया है यह अनुमान देश के रिटेल कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने एक अध्ययन रिपोर्ट जारी किया है। इसी में दावा किया गया है कि इस साल नवंबर और दिसंबर महीने में करीब 48 लाख शादियां होने का अनुमान है। संगठन का कहना है कि इन शादियों से करीब 6 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है। पिछले साल इस सीजन में करीब 35 लाख शादियों से कुल 4.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। कैट का कहना है कि देश भर के 75 प्रमुख शहरों में शादी से संबंधित वस्तुओं और सेवाओं में व्यापार करने वाले प्रमुख व्यापारी संगठनों से चर्चा के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। इस बार शुभ मुहूर्त की ज्यादा है तिथियां बताया जाता है कि इस साल शुभ विवाह मुहूर्त की तिथियों में वृद्धि के कारण व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान है। वर्ष 2023 में 11 शुभ मुहूर्त थे, जबकि इस वर्ष 18 मुहूर्त है। इससे व्यापार को और अधिक बढ़ावा मिलने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में ही अनुमानित 4.5 लाख शादियां होंगी। इससे इस सीजन में 1.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद है। किस-किस दिन लगन कैट के अनुसार, इस साल के शादी सीजन में नवंबर में शुभ तिथियां 12, 13, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 हैं, जबकि दिसंबर में ये तिथियां 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15 और 16 हैं। इसके बाद लगभग एक महीने तक शादियों के सीजन में विराम होगा। इसके बाद साल 2025 में मध्य जनवरी से मार्च तक फिर से शादियां शुरू होंगी। एक शादी में कितना खर्च कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल के मुताबिक दो महीने के दौरान देश भर में 10 लाख शादियों में औसतन 3 लाख रुपये खर्च होंगे। करीब 10 लाख शादियों में 6 लाख रुपये खर्च होंगे। करीब 10 लाख शादियां ऐसी होंगी जिनमें 10 लाख रुपये, इतनी ही शादियों में 15 लाख रुपये खर्च होंगे। लगभग 7 लाख शादियां ऐसी होंगी जिनमें औसतन 25 लाख रुपये खर्च होंगे जबकि 50,000 शादियों में 50 लाख रुपये खर्च होंगे। देश में करीब 50,000 ऐसी शादियां होंगी जिनमें एक करोड़ या उससे अधिक राशि के खर्च होने का अनुमान है। शादी में किन वस्तुओं पर कितना खर्च खंडेलवाल के अनुसार, शादी के खर्च को सामान और सेवाओं के बीच विभाजित किया जाता है। इनमें मुख्य रूप से कपड़े, साड़ियां, लहंगे, और अन्य परिधान पर 10%, आभूषण पर 15%, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उपकरण, और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 5%, सूखे मेवे, मिठाइयां, और स्नैक्स 5%, किराना और सब्जियां 5%, उपहार आइटम्स 4% तथा अन्य वस्तुओं पर 6% का अमूमन खर्च होता है। दूसरी आर सर्विस सेक्टर में बैंक्वेट हॉल, होटल, और शादी के स्थल पर 5%, इवेंट मैनेजमेंट 3%, टेंट सजावट 10%, केटरिंग एवं सेवाएं 10%, फूल सजावट 4%, परिवहन और कैब सेवाएं 3%, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी 2%, ऑर्केस्ट्रा, संगीत आदि 3%, लाइट और साउंड 3% तथा अन्य सेवाएं 7%, के खर्च के अंदाज़ से संपन्न होती हैं।

रेतीले धोरों पर पहुंचे 1152 पशु, राजस्थान-अजमेर में पुष्कर पशु मेले की छाई रौनक

अजमेर. अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाला अंतरराष्ट्रीय पशु मेला अब परवान चढ़ने लगा है। यूं तो पुष्कर पशु मेले की शुरुआत शनिवार 2 नवंबर से हो गई थी, इसके बाद से लगातार पशुओं की चौकियां लगना शुरू हो गई हैं और रेतीले धोरों पर पशुओं की रौनक देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में ऊंट, घोड़े, गाय, भैंस सहित अन्य पशु बिकने के लिए आते हैं। इस बार भी पुष्कर पशु मेले में एक से बढ़कर एक पशु बिकने के लिए आए हैं, जिनकी खरीद-फरोख्त भी शुरू हो गई है। मेला मैदान पशुओं से गुलजार रहने लगा है, वहीं पशुपालकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहक आएंगे और उनके पशुओं को खरीदेंगे। इसके साथ ही खरीददार भी अपनी पसंद के पशुओं को खरीदने के लिए पुष्कर पहुंच रहे हैं । गंगानगर से आए ऊंट पालक जगदीश ने बताया कि वे पिछले 5 सालों से पुष्कर मेले में आ रहे हैं। इस बार भी वे ऊंट लेकर आए हैं, उनके पास सांचौरी, जैसलमेरी, देशी ऊंट हैं, जो ग्राहकों को पसंद आते हैं। इन ऊंटों की कीमत 25 हजार से ढाई लाख रुपये तक है। उन्होंने अब तक एक दर्जन से अधिक ऊंट बेच दिए हैं। वहीं नोहर के ऊंट पालक सतपाल ने बताया कि वे भी पुष्कर मेले में ऊंट बेचने के लिए आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि मेले में उनके सभी ऊंट बिक जाएंगे। पुष्कर पशु मेले में अब तक 1152 पशुओं की आमद दर्ज की गई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने बताया कि पुष्कर मेले में लगातार पशुओं की आमद जारी है। अब तक यहां 1152 पशु आए हैं, इनमें से 704 राजस्थान से तथा 448 राजस्थान से बाहर के पशु हैं। इन पशुओं में ऊंट वंश के कुल 462 में से 442 राजस्थान के तथा 20 राजस्थान से बाहर के हैं। इसी प्रकार अश्व वंश के कुल 689 पशुओं में से राजस्थान के 261 तथा राजस्थान से बाहर के 428 हैं तथा भैंस वंश की संख्या एक है। उल्लेखनीय है कि धार्मिक मेले की शुरुआत 9 नवंबर से होगी, जिसके अंतर्गत पुष्कर के मेला मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही कार्तिक स्नान के साथ कई धार्मिक आयोजन भी होंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बैरवा को बताया डायरेक्ट करंट, राजस्थान-दौसा प्रचार करने पहुंचे सचिन पायलट

दौसा. विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अब परवान चढ़ने लगा है, जिसके चलते आज दौसा विधानसभा के कुंडल गांव में सचिन पायलट ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सभी जातियों के मंत्रियों को गली-गली में प्रचार के लिए घुमा रही है, कहीं आप लोग इसके बहकावे में मत आ जाना। पायलट ने कहा कि भाजपा चाहे कितने ही तंत्र लगा ले, कितने मंत्रियों को लगा ले लेकिन यहां से कांग्रेस ही जीतेगी। उधर भाजपा पर हमला बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में गोलियां चलीं, आपस में लोगों को लड़ाया ग़या, इतना ही नहीं भाजपा ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया। एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के पक्ष में कुंडल कस्बे में आयोजित नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के पिता ने पार्टी की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के दिलों में राज होना चाहिए पद तो आते-जाते रहते हैं। पायलट ने मजाक में मंच से कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के डीसी उपनाम की परिभाषा डायरेक्ट करंट से बताई। उन्होंने 12 तारीख को देवउठनी एकादशी के सावे को देखते हुए आम जनता से सारे काम छोड़कर 13 तारीख को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी ताकत लगा ले लेकिन सातों सीटों पर कांग्रेस ही जीतेगी।

विद्युत एमडी से माँगा जवाब, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथियों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिजली करंट की चपेट में आने से हाथियों की मौत के मामले को हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। सचिव ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। दरअसल रायगढ़ के घरघोड़ा वनक्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से हाथियों की मौत हुई थी मौत। अखबार में प्रकाशित खबर का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ, घरघोड़ा उप वन मंडल चुहकीमार जंगल में सनसनीखेज घटना सामने आया है। जिसमें 11 केवी धारा प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा, 1 मादा एवं एक युवा हाथी दर्दनाक मौत हो गई। जब तड़के सुबह जब ग्रामीण जन जंगल की ओर गए तब उन्हें हाथी एक दूसरे के इर्दगिर्द में मृत अवस्था मे मिले।

हाथियों की मौत पर कमलनाथ ने सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की

भोपाल  मध्य प्रदेश के उमरिया में हाथियों की मौत पर सियासत जारी है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक बार फिर सवाल उठाए है। उन्होंने सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की है। कमलनाथ ने कहा कि 10 हाथियों की मौत को एक सप्ताह बीत गया है, लेकिन दोषियों को पकड़ना तो दूर सरकार अब तक कारण को भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंट पर लिखा- बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मृत्यु को करीब एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दोषियों को पकड़ना तो दूर मध्य प्रदेश सरकार अब तक हाथियों की मृत्यु के कारण को भी स्पष्ट नहीं कर सकी है। यह अत्यंत चिंता का विषय है। एक तरफ तो वन्य जीवों का जीवन खतरे में है तो दूसरी तरफ यह भी दिखाई देता है कि मध्य प्रदेश का वन विभाग वन्य प्राणियों की रक्षा करने में पूरी तरह असमर्थ है। प्रदेश की जांच एजेंसियां या तो पूरी तरह अकर्मण्य है या फिर उनके पास इतनी सुविधा ही नहीं है कि वह हाथियों की मृत्यु की उचित जांच कर सकें। कमलनाथ ने आगे कहा कि ऐसे में मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील करता हूं कि वह 10 हाथियों की मृत्यु की या तो सीबीआई जांच कराएं या फिर न्यायिक जांच के आदेश दें। क्योंकि निष्पक्ष जांच न होने से वन्य प्राणियों के जीवन पर खतरा बना रहेगा और जो भी लोग इसके पीछे हैं वह खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। इस तरह के अपराधों को दोहराने की हिमाकत करेंगे। मैं आशा करता हूं कि मुख्यमंत्री जी मेरी इस मांग को गंभीरता से लेंगे और प्रदेश में वन्य जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से इस दिशा में तत्काल कदम उठाएंगे। आपको बता दें कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक के बाद एक 10 हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को मध्य प्रदेश में एलिफेंट टॉस्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। फिलहाल हाथियों की मौत के मामले में जांच की जा रही है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मृत्यु को करीब एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दोषियों को पकड़ना तो दूर मध्य प्रदेश सरकार अब तक हाथियों की मृत्यु के कारण को भी स्पष्ट नहीं कर सकी है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल की संभावनाओं के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीतने होंगे चार टेस्ट

मुंबई न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार से भारतीय टीम के लिए अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) की राह मुश्किल हो गयी है। अब भारतीय टीम को फाइनल के लिए अपनी संभावनाएं बनाये रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांच में से चार मैच जीतने होंगे, व एक मैच ड्रॉ पर रोकना होगा। इसके अलाव अन्य टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम सिर्फ 1 मैच ड्रॉ कर सकती है। बाकी बचे 4 मैचों में उसे जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरत पर हराना बेहद कठिन है। 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. तेज और उछाल भरी पिच को दुनिया के सबसे खतरनाक पिचों में से एक माना जाता है. बल्लेबाजों के लिए इसे कब्रगाह बताया जाता है और तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग. कप्तान पैट कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की धारदार गेंद के आगे भारतीय बल्लेबाजों को टिकना होगा। नाथन लियोन की स्पिन भी मुसीबत बनेगी। पैट पहले ही कह चुके हैं कि वो किसी भी हाल में भारत को इस बार जीतने नहीं देंगे। अंक तालिका में भारतीय टीम अब 58.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 62.5 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड को एक पायदान का फायदा हुआ है और टीम पांचवे से चौथे पायदान पर आ गई है। उन्हें 5 में से एक भी मैच भी भारतीय टीम हारती है तो वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। के अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच जीतता है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो उनके खाते में अधिकतम 64.03 प्रतिशत अंक रह जाएंगे। वहीं अगर टीम इंडिया चार मैच जीतने के साथ एक मुकाबला ड्रॉ कराने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 65.78 प्रतिशत अंक होंगे। वहीं नंबर-1 पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया को अगर फाइनल का टिकट हासिल करना है तो उन्हें अगले 7 में से 5 मैच जीतने होंगे। कंगारुओं को घर पर भारत के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के अलावा श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर पर 2 मैच की सीरीज भी खेलनी है। अगर ऑस्ट्रेलिया 7 में से 5 मैच जीतने में सफल रहता है तो उनके खाते में 65.78 प्रतिशत अंक हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका फाइनल की दौड़ में बांग्लादेश को 2-0 से पीटकर आया है। उसने डब्ल्यूटीसी में 24 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल 54.16 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है। अब उनके बचे चार मैच घर पर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ है। घर पर उसका रिकॉर्ड शानदार रहा है। अगर इन चारों मैच में टीम जीत दर्ज करती है तो वह अधिकतम 69.44 प्रतिशत अंक हासिल कर लेगी।  

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम एक अभ्यास मैच खेलना चाहिये: गावस्कर

मुंबई भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम एक अभ्यास मैच खेलना चाहिये। भारतीय टीम को इस दौरे में इंडिया ए के साथ एक अभ्यास मैच खेलना था, जिसे प्रबंधन ने समय की कमी का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है। वहीं गावस्कर का मानना है कि टीम के लिए लय हासिल करने अभ्यास मैच जरुरी है। इसलिए उसे सीरीज के बीच में भी अभ्यास मुकाबले खेलने का प्रयास करना चाहिये। साथ ही कहा कि इससे जिन युवा खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं खेलना है उन्हें हालात के अनुसार ढलने का अवसर मिलेगा। ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में पहली बार खेलेंगे। ऐसे में इन्हें गति और उछाल के साथ तालमेल बैठाने में कुछ समय जरुर लगेगा। गावस्कर ने कहा, मुझे लगता है कि टीम को अभ्यास मैच खेलने चाहिए। टेस्ट मैचों के बीच के अंतराल में उन्हें वास्तव में अभ्यास मैच खेलने चाहिए। सीनियर खिलाड़ियों के लिए नहीं पर जूनियर खिलाड़ियों के लिए भी जिन्होंने पहले कभी ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेला है ये मैच जरुरी हैं। ऑस्ट्रेलिया ए टीम या क्वींसलैंड जैसी स्टेट टीम के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेला जा सकता है। इससे जूनियर खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में उछाल और पिचों का अभ्यस्त होने का अवसर मिलेगा। गावस्कर ने कहा कि वे जितना हो सके उतना अभ्यास करें और थ्रो डाउन के बजाय नियमित गेंदबाजी खेलने पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा, बस अपने पर भरोसा रखकर जितना हो सके उतना अभ्यास करना चाहिये। मुझे लगता है कि थ्रोडाउन का सामना करना कुछ हद तक फायदेमंद है पर नियमित गेंदबाजी का सामना करना उससे ज़्यादा जरूरी है। इसलिए तेज गेंदबाजों का सामना करें। इसमें जरुरी नहीं कि आप जसप्रीत बुमराह का ही सामना करें पर आप दूसरों से 22 गज की बजाय 20 गज की दूरी से गेंदबाजी करने के लिए कह सकते हैं। इसलिए, गेंद जल्दी बल्ले पर आती है।  

मेला देखने जा रहे तीन दोस्तों की मौत, छत्तीसगढ़-सक्ति में ट्रेलर ने बाइक को कुचला

सक्ति. सक्ति जिले के बोडासागर में ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत हुई है, वही पुलिस ने दुर्घटना वाहन को  जब्त कर चालक को पकड़ा है। तीनो दोस्त मेला देखने जा रहे थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली में काली पूजा उत्सव का आयोजन कर मेला लगा हुआ था। जशपुर के रहने वाले 6 दोस्त जिसे देखने के लिए दो बाइक में मेला घूमने जा रहे थे इस दौरान सामने से आ रही ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई। जिससे एक बाइक में सवार तीनों युवक गिरजा राम माली,नरेश माली,डोरी लाल माली को शरीर में गंभीर चोट आई थी। घटना रविवार की रात करीबन 9.15 बजे की है, घटना की जानकारी 112 पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और तीनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल डभरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत तीनों युवकों को मृत घोषित किया है। डभरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वहीं वाहन को जब्त कर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। डभरा थाने में FIR दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet