LATEST NEWS

मैनचेस्टर यूनाइटेड में जाने से पहले एमोरिम ने कहा- गार्डियोला दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच

लिस्बन स्पोर्टिंग लिस्बन के कोच रूबेन एमोरिम, जो अगले सप्ताह मैनचेस्टर यूनाइटेड का कार्यभार संभालेंगे, ने सोमवार को मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला को विश्व का सर्वश्रेष्ठ कोच बताया। पुर्तगाली खिताब धारक मंगलवार को चैंपियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी का सामना करेंगे, जो स्पोर्टिंग के प्रभारी एमोरिम के अंतिम मैच से पहले होगा। एमोरिम ने सोमवार को स्पोर्ट टीवी से कहा, मैनचेस्टर सिटी के पास दुनिया की सबसे अच्छी टीम और दुनिया का सबसे अच्छा कोच है। मैनचेस्टर सिटी ने 2022 में प्रतियोगिता के अंतिम 16 में स्पोर्टिंग को कुल मिलाकर 5-0 से हराया और एमोरिम ने कहा कि तब से एक कोच के रूप में सुधार के बावजूद, उनके और गार्डियोला के बीच अभी भी एक अंतर है। एमोरिम ने कहा, मुझे लगता है कि मैं अब एक बेहतर कोच हूं, दुर्भाग्य से मुझे लगता है कि पेप गार्डियोला भी एक बेहतर कोच बन गए हैं, इसलिए अंतर बना हुआ है। पेप गार्डियोला हम में से कई कोचों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत थे।” सिटी ने लगातार चार सीज़न प्रीमियर लीग जीती है, रिकॉर्ड 20 बार के इंग्लिश चैंपियन मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आखिरी बार 2013 में इसे जीता था, जब मैनेजरियल महान एलेक्स फर्ग्यूसन शीर्ष पर थे। गार्डियोला ने 2023 में सिटी के साथ चैंपियंस लीग जीती और यूनाइटेड के प्रतिद्वंद्वियों को छह लीग जीत दिलाई। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने स्पोर्टिंग को 11 मिलियन यूरो (12 मिलियन डॉलर) का भुगतान किया ताकि यूरोपीय फुटबॉल में सबसे रोमांचक और उच्च श्रेणी के युवा कोचों में से एक को सुरक्षित किया जा सके।  

अकरम बोले, अगर पाकिस्तान टीम स्पिन विकेट पर भारत के खिलाफ खेलती है तो वह जीत सकती है

मेलबर्न पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा है कि अगर पाकिस्तान टीम स्पिन विकेट पर भारत के खिलाफ खेलती है तो वह जीत सकती है। अकरम ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के स्पिनरों के सामने आउट हुए उससे उनकी कमजोरी सामने आ गयी है। ऐेसे में पाक स्पिनर उनपर हावी हो जाएंगे। अकरम ने कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज देखना चाहता हूं। अकरम बोले कि, अगर ऐसा हुआ तो ये बहुत बड़ी सीरीज होगी। वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन से हुई बात के दौरान अकरम ने कहा कि कि पाकिस्तान भारत को टर्निंग ट्रैक पर हरा सकता है। अकरम ने कहा कि, पाकिस्तान के पास अब स्पिन ट्रैक पर भारत को टेस्ट में हराने का अवसर है। न्यूजीलैंड ने उन्हें घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया है। पाक ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 2021 के बाद पहली घरेलू सीरीज जीती है इससे भी अकरम का मनोबल बढ़ा है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम प्रबंधन ने बड़े बदलाव करते हुए सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते हुए स्पिनरों को अवसर दिया है। पाक के दो नये स्पिनरों नोमान अली और साजिद खान ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी। इन दोनों ने दो मैचों में 40 में से 39 विकेट लिए। इससे अकरम बेहद प्रभावित है और उनका कहना है कि हमारे पास बेहतरीन स्पिनर हैं जो भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबला होने पर घातक साबित होंगे।  

रियल मैड्रिड कोच एंसेलोटी ने कहा- वालेंसिया में बाढ़ के बाद फुटबॉल बंद हो जाना चाहिए

मैड्रिड रियल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग में एसी मिलान के खिलाफ ताजा मुकाबले में जीत दर्ज की। बाढ़ के कारण वालेंसिया के खिलाफ उनका सप्ताहांत का मैच स्थगित हो गया था। वालेंसिया क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को स्वीकार किया कि वह मंगलवार के मैच को भी स्थगित देखना चाहते हैं। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, एंसेलोटी, जिन्होंने एसी मिलान को भी कोचिंग दी है, ने वालेंसिया बाढ़ के बारे में बात की और संकेत दिया कि वह मंगलवार के मैच को भी स्थगित करना पसंद करेंगे। एंसेलोटी ने कहा, फुटबॉल एक उत्सव है, और जब सब कुछ ठीक हो, जब आपका परिवार ठीक हो और सब कुछ ठीक हो, तो आप जश्न मना सकते हैं और पार्टी कर सकते हैं। जब लोग ठीक नहीं हैं, तो आपको जश्न नहीं मनाना चाहिए। एंसेलोटी ने कहा कि एक कहावत है, शो चलता रहना चाहिए हालांकि ऐसा नहीं है और फुटबॉल बंद हो जाना चाहिए। रियल मैड्रिड को पिछले सप्ताह खेले गए कोपा डेल रे नॉकआउट प्रतियोगिता के पहले दौर से भी छूट दी गई है, इसका मतलब है कि यह कार्लो एंसेलोटी की टीम का 26 अक्टूबर को क्लासिको में एफसी बार्सिलोना से घरेलू मैदान पर 4-0 की हार के बाद पहला गेम होगा। यह क्लब द्वारा बैलन डी’ओर के समारोह का बहिष्कार करने के बाद पहला मैच भी है, क्योंकि उसे पता चला था कि विनीसियस जूनियर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नहीं मिलने वाला है, बल्कि यह पुरस्कार मैनचेस्टर सिटी के रोड्रिगो हर्नांडेज़ को मिलने वाला है। एंसेलोटी पिछले सप्ताह अपने खिलाड़ियों के साथ काम करने में सफल रहे हैं और वर्तमान में केवल लंबे समय से चोटिल डेविड अलाबा और दानी कार्वाजल ही उपलब्ध नहीं हैं। उनकी टीम ने अब तक अपने तीन चैंपियंस लीग खेलों में से दो में जीत और एक में हार का सामना किया है, हालांकि उन्हें अपने पिछले यूरोपीय खेल में बोरूसिया डॉर्टमुंड के खिलाफ़ घरेलू मैदान पर एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था, जिसमें वे 2-0 से पीछे थे, लेकिन विनीसियस की हैट्रिक ने उन्हें 5-2 से जीत दिलाने में मदद की।  

घर से हुआ था गायब, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज की डबरी में मिला युवक का शव

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम बरवाही के प्रधान पाठक के पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर डबरी में रविवार के सुबह मिला। घटना की सूचना पर सनवाल पुलिस मौके पर पहुंची वहीं फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा आज शव का पोस्टमार्टम बलरामपुर में डॉक्टरों की टीम से कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक गोपालचंद गुप्ता के पुत्र लोकेश गुप्ता उम्र 22 वर्ष 1 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे से घर से गायब था जिसके बाद से ही स्वजन एवं स्थानीय लोग ढूंढ रहे थे। इस बीच रविवार के सुबह घर से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर खेत में बने डबरी में लोकेश के शव  को स्थानीय ग्रामीण ने तैरता देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्वजनों के दी सूचना पर तत्काल मौके पर स्वजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे वहीं तत्काल सूचना सनवाल पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। डबरी के बाहर मोबाइल एवं चप्पल पड़ा हुआ था।  मौके पर डाग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया वहीं आज शव का पोस्टमार्टम बलरामपुर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। सनवाल थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम बलरामपुर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम से वीडियोग्राफी के बीच करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।

चटक लाल साड़ी में अदाएं दिखा रही नरगिस फाखरी

मुंबई, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों अपने आकर्षक लुक और फैशन सेंस के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चटक लाल साड़ी में स्टनिंग तस्वीरें साझा की हैं। नरगिस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरों की सीरीज पोस्ट करते हुए लिखा, “रेड हॉट में जलवे बिखेरने के लिए तैयार। दीपावली मना रहे हैं, वाह!” इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा और उन्हें कई तारीफें भी मिलीं। नरगिस की तस्वीरों में उनकी लाल साड़ी, जो उन्होंने स्टाइलिश हील्स के साथ पेयर की थी, बेहद आकर्षक लग रही थी। तस्वीरों में उन्हें शादी के मंडप में जलवे बिखेरते हुए देखा गया, जहां वह खुश नजर आ रही थीं। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा कीं, उनके प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें सराहना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, अब तक की सबसे हॉट सेलिब्रिटी, जबकि दूसरे ने कहा, पृथ्वी की सबसे सुंदर लड़की। उनके लुक्स ने फैंस के दिलों में आग लगा दी है। इसके पहले, नरगिस ने दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए एक शाइनिंग ऑफ-बीट सफेद लहंगे में अपनी शानदार तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने उस पोस्ट में कैप्शन दिया था, हैप्पी दीपावली, यह दीपावली आपके और आपके प्रियजनों के लिए नई उम्मीद, सपने और उज्जवल कल लाए।काम के मोर्चे पर, नरगिस फाखरी ने 16 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में इम्तियाज अली की म्यूजिकल-ड्रामा “रॉकस्टार” के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में नरगिस ने हीर कौल का किरदार निभाया, जो बोन मैरो एपनेसिया बीमारी से ग्रसित थी। उनके काम को काफी सराहा गया और यह फिल्म उन्हें स्टार बना गई। इसके बाद, नरगिस ने राजनीतिक थ्रिलर “मद्रास कैफे” में भी शानदार अभिनय किया। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल कॉमेडी “मैं तेरा हीरो स्पाई” और “हाउसफुल 3” में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। नरगिस ने हॉलीवुड में भी कदम रखा, जब उन्होंने पॉल फीग की एक्शन-कॉमेडी स्पाई में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ मेलिसा मैकार्थी, जेसन स्टैथम और जूड लॉ जैसे बड़े सितारे भी थे।  

वाटर प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, जान बचाकर भागे कर्मचारी

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में एक वाटर प्लांट में भीषण आग लग गई। घटना के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया। कर्मचारी इधर उधर भागने लगे। वहीं आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। महू तहसील के मानपुर इलाके में स्थित किनले कंपनी के पानी की बोतल बनाने वाले प्लांट में भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, प्लांट में अचानक जोरदार धमाकों के साथ आग लग गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे प्लांट के कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर निकले। फिलहाल दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट को काफी नुकसान हुआ है। एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि सुबह 10 बजे मानपुर थाना क्षेत्र में किनले वाटर फैक्ट्री के प्लांट में आग लगी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी था। फिलहाल आग पर कंट्रोल पा लिया गया है, लेकिन अंदर प्लास्टिक होने के कारण अब भी अंदरूनी तौर पर आग लगी हुई है, जिसे फॉर्म से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।

अब घर बैठे करें पुलिस में शिकायत, राजस्थान-अजमेर डीआईजी ने दी थानों और चौकियों के चक्कर से राहत

अजमेर. अजमेर रेंज के परिवादियों को अब अपनी परेशानी बताने के लिए थाने, चौकी और एसपी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने नई पहल करते हुए व्हाट्स एप के शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर 8764853020 जारी किए हैं। जिसके जरिये महीने के पहले और अंतिम शुक्रवार को परिवादी वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारी को अपनी पीड़ा बता सकता है। रेंज के जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ व थानों से परिवादी को ऑनलाइन जोड़कर सुनवाई की जाएगी, जिसमें परिवादी इच्छित स्थान चुन सकेगा, इससे दूरदराज से आने वाले परिवादियों को परेशानी नहीं होगी। अजमेर रेंज के परिवादियों को राहत देने के लिए ई-सुनवाई व्हाट्स एप नंबर जारी किया गया है, जिसमें 7 जिलों के परिवादी अपनी शिकायत रेंज स्तर पर जारी व्हाट्स एप नंबर पर भेज सकेंगे। जिसमें रेंज ऑफिस के अधिकारी परिवादी से उसके इच्छित स्थान पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़कर उसकी समस्या का निस्तारण करेंगे। महीने में दो दिन ई-सुनवाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके कार्यालय पर रेंज के सभी परिवादी दूरदराज क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें कई लोग आने में सक्षम नहीं होते। इसी को ध्यान में रखते हुए रेंज के सभी परिवादियों के लिए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से महीने के प्रथम और अंतिम शुक्रवार को ई सुनवाई की शुरुआत की गई है, जिसके तहत परिवादी उपलब्ध कराए गए नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसके बाद रेंज कार्यालय के अधिकारियों द्वारा उस परिवादी को उसके इच्छित स्थान और समय को देखते हुए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिसमें संबंधित थाना अधिकारी और सीओ भी शामिल होंगे। परिवादियों को दूरदराज से कार्यालय पर नहीं आना पड़े इसे लेकर उन्हें यह सुविधा जारी की गई है। डीआईजी ने बताया कि बीते कुछ समय में कई परिवादियों की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के संबंध में शिकायतें मिली थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए रेंज के 7 थाना अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही बेहतर काम करने वाले थाना अधिकारियों को प्रोत्साहित पत्र भी दिया गया है। डीआईजी शर्मा ने बताया कि महिला अपराध में पिछले साल से इस साल कमी आई है।

नवनियुक्त उप पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना, जानिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

Posting of newly appointed Deputy Superintendents of Police, know who got the responsibility and where भोपाल। गृह विभाग के लिए आयोजित उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) चयन परीक्षा 2021 में चयनित 11 नवनियुक्त DSP की पोस्टिंग कर दी गई है। अरुण कुमार द्विवेदी और मयंक राय भोपाल पुलिस रेडियो मुख्यालय में सेवाएं देंगे। जितेंद्र पाटीदार मुरैना पुलिस रेडियो रेंज में पदस्थ किए गए हैं। वहीं संजय कुमार भोपाल पुलिस रेडियो रेंज में रहेंगे। लोकेश कुमार जाटव को इंदौर पुलिस रेडियो प्रशिक्षण शाला में पदस्थ किया गया है।

फिल साल्ट करेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में विकेटकीपिंग

लंदन जोस बटलर की इंगिल्श टीम में वापसी के बावजूद फिल साल्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में विकेटकीपिंग करेंगे। सफेद गेंद के कप्तान बटलर ने अपने पिछले 108 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 106 में विकेटकीपिंग किया है, और केवल दो मैचों में क्षेत्ररक्षण किया है जो दिसंबर 2023 में इंग्लैंड के पिछले कैरेबियाई दौरे के दौरान त्रिनिदाद में हुए थे। साल्ट ने तीसरे वनडे से पहले बारबाडोस में कहा, मैंने हाल ही में इंग्लैंड के लिए बहुत ज़्यादा कुछ नहीं किया है, लेकिन मुझे विकेटकीपिंग करना अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि मैं टीम को सबसे ज़्यादा योगदान दे सकता हूँ। साल्ट ने इंग्लैंड के लिए सभी फ़ॉर्मेट में खेले गए 59 मैचों में से 13 में विकेटकीपिंग की है और उन्हें मौजूदा वनडे सीरीज़ में जॉर्डन कॉक्स से आगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जो न्यूज़ीलैंड में होने वाली आगामी सीरीज़ में टेस्ट विकेटकीपर जेमी स्मिथ की जगह लेंगे। बटलर पिछले कई महीनों से पिंडली में खिंचाव के कारण बाहर हैं। अगर वह सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए फिट होते, तो साल्ट विकेटकीपिंग करते, क्योंकि बटलर मैदान पर अलग-अलग पोजीशन से कप्तानी करने के लिए प्रयोग करने के लिए उत्सुक हैं। बटलर रविवार को कैरेबियाई पहुंचे और सोमवार को केंसिंग्टन ओवल में ट्रेनिंग की। वह बुधवार को होने वाले निर्णायक वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं और शनिवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो जून में टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड की हार के बाद उनकी पहली उपस्थिति होगी। एसेक्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज माइकल पेपर, जिन्हें मूल रूप से केवल वनडे टीम के लिए चुना गया था, को टी20 टीम में शामिल किया गया है और वे दौरे के बाकी समय के लिए ग्रुप के साथ रहेंगे। इस बारे में कि क्या टीम में बनाए रखने का उनका फैसला दीर्घकालिक है, साल्ट ने कहा, हमने आगे बढ़ने के बारे में कोई बातचीत नहीं की है। मैं इस समय ऐसा करके खुश हूं। साल्ट ने पहले दो वनडे में 18 और 59 रन बनाए, जिसमें उनके अर्धशतक ने इंग्लैंड को दूसरे एदकिदनी मैच में 329 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। पहले मैच में इंग्लैंड के 209 रन पर आउट होने के बाद, कप्तान लियाम लिविंगस्टोन ने प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा था कि टीम को अधिक समझदारी से बल्लेबाजी करने की जरूरत है। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ साल्ट के लिए पिछले साल दिसंबर में कैरेबियाई दौरे के बाद 50 ओवर के क्रिकेट का पहला अनुभव था। इंग्लैंड की गर्मियों के दौरान वन-डे कप के साथ ही हंड्रेड भी खेला जा रहा है, इसलिए इंग्लैंड की नई व्हाइट-बॉल पीढ़ी के कई खिलाड़ियों को लिस्ट ए का बहुत कम अनुभव है। साल्ट ने आवश्यक गति के साथ फिर से तालमेल बिठाने की कठिनाई के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके बारे में आप यह कह सकें कि ‘ओह, वे अभी बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं’। यह इसकी सच्चाई है क्योंकि हमने 50 ओवरों का बहुत ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। मुझे घरेलू 50 ओवरों की प्रतियोगिता जैसी कोई चीज़ पसंद आएगी। मुझे उसमें खेलने का मौक़ा पसंद आएगा ताकि आप लय हासिल कर सकें और यह हमेशा रुक-रुक कर नहीं हो। लेकिन हमारे पास यही है। एक खिलाड़ी के तौर पर आपको खुद को ढालना होगा।  

दर्जनभर यात्री घायल और 12 नाजुक, छत्तीसगढ़-बालोद में रेलिंग से टकराकर बस पलटी

बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में यात्रियो से भरी बस पलट गई घटना डौंडीलोहारा नगर अंडी मोड़ के पास हुआ जहा बस  लोहे के रेलिंग से टकराते हुए 5 फ़ीट नीचे पलटी बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे सभी यात्रीयों को आई चोट आई जिसमे 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए घटना में कंडक्टर और बस मालिक जो बस में मौजूद था उसे भी गंभीर चोट लगी सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया। आपको बता दे कि बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर आ रही थी जो मुस्कान कंपनी की बस है। पूरी घटना के मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुँची बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही पूर्ण बस चलाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। बस चालक मौके से फरार हो गया, मामले में डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है। रेलिंग से टकराते हुए हुआ हादसा यात्रियों से जब हमने बात की तब पता चला कि पहले बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने लोहे की रोलिंग से जा टकराई इसके बाद बस और अनियंत्रित होगा और देखते ही देखते बस पलट गई बस पलटने के साथ ही बस में सवाद यात्रियों की चीज पुकार मछली लगी कुछ लोगों द्वारा और आसपास के लोगों द्वारा आपातकालीन वहां को बुलाया गया जिसके बाद सभी को बड़ी-बड़ी अस्पताल ले जाया गया है घटना इतनी भयानक थी कि पलक झपकते ही बस हादसे का शिकार हो गई हम सब अपने अपने गंतव्य को जा रहे थे और कई लोग इतने गंभीर हैं कि उन्हें शायद अस्पताल से कुछ दिन छुट्टी की ना मिल पाए।

डेविड वॉर्नर के अनुसार हाल ही में सीरीज 3-0 से मिली हार से भारतीय टीम का मनोबल कमजोर रहेगा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार का हार का मनेावैज्ञानिक लाभ ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिलेगा। वॉर्नर के अनुसार सीरीज में 3-0 से मिली हार से भारतीय टीम का मनोबल कमजोर रहेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान में ही टिक नहीं पायी। शुभमन गिल और ऋषभ पंत को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों की स्पिन का सामना नहीं कर पाया। इसी को लेकर वार्नर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद कठिन होगा क्योंकि हमारे पास तीन विश्व स्तर के तेज गेंदबाज और एक स्पिनर है। इन हालातों में अगर मैं भी भारतीय टीम में होता तो दबाव में आ रहता वॉर्नर ने न्यूजीलैंड की फील्डिंग की सराहना की और उपमहाद्वीप में उनके प्रदर्शन को की प्रशकसा की है। वॉर्नर ने कहा कि, मैं उनके पहले टेस्ट को देखूं तो उन्होंने कुछ बेहतरीन कैच पकड़े थे। इससे उनके पक्ष में माहौल बनने के साथ ही विरोधी टीम पर दबाव आ गया था। अगर आप इस तरह के कैच लेते हैं तो आप बढ़त मिलना तया हो जाता हैं। सीरीज में 1-0 से आगे रहने का भी उन्हें लाभ मिला। मुझे पता है कि भारत में जीतना कितना काफी कठिन होता है पर न्यूजीलैंड ने कमाल कर दिखाया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।  

मिठाई के पैसे मांगने पर की तोड़फोड़, राजस्थान-अलवर में तीन बदमाशों ने दुकानदार को पीटा

अलवर. शहर की भेरुबक्स स्वीट्स के सूर्य नगर स्थित आउटलेट पर कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश पहले शाम को धमकी देकर गए और रात्रि को तोड़फोड़ सहित मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक डिंपल विजय ने बताया विगत एक डेढ़ साल से बदमाशों के ऊपर मिठाई का पैसा बकाया चल रहा था। मांगने पर तोड़फोड़ करने की धमकी दी जाती है। आज शाम को तीन बदमाश आते हैं और मारपीट और पैसा नहीं देने का अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। रात को दस बजे के आसपास तीन बदमाश एक बाइक पर आए, जो काले कपड़े से ढके थे। उन्होंने अचानक से हमला कर दिया है। आते ही शोरूम के शीशे पर वार करते किया और उसे तोड़ते हुए अंदर घुस गए। मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि दुकान मालिक लकवा ग्रस्त हैं। उनका गला पकड़ कर खींचा गया। घटना के बाद दुकान मालकिन ने अपने भाइयों को सूचित किया और पुलिस को भी सूचना दी। पीड़ितों का कहना है कि यदि सूचना के बाद पुलिस वहां समय से पहुंच जाती तो यह घटना नहीं होती। पुलिस को तभी सूचना कर दी गई थी, जब ये लड़के धमकी देकर गए थे। यानी पुलिस ने भी इलाके को अब गुंडों के हवाले कर दिया है। इसका परिणाम ये हुआ कि गुंडे आए और खुलेआम यह वारदात करके चले गए।

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने डेनियल से की दोबारा शादी, सामने आईं तस्वीरें

मुंबई, पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी ने दोबारा शादी कर ली है। सनी और उनके पति डेनियल वेबर दोनों ने एक बार फिर मालदीव में शादी कर ली है और उनकी शादी की तस्वीरें चर्चा में हैं। उनकी शादी में उनके तीन बच्चे मौजूद थे। सनी लियोन और डेनियल वेबर की शादी 2011 में हुई थी। 13 साल बाद दोनों ने दोबारा शादी की है। 31 अक्टूबर को, दोनों ने मालदीव में एक निजी समारोह में अपनी शादी की प्रतिज्ञा दोहराई। शादी में जोड़े के तीन बच्चे निशा, नू और अशर शामिल हुए। सनी और डेनियल ने अभी तक शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। सनी और डेनियल काफी समय से दोबारा शादी करना चाहते थे। दोनों ने तब तक इंतजार किया जब तक कि उनके बच्चे निशा, नूह और अशर शादी के महत्व को समझने के लिए बड़े नहीं हो गए। सनी और डेनियल ने मालदीव में दोबारा शादी करने का फैसला किया, जबकि बच्चे स्कूल की छुट्टियों पर हैं, ताकि वे सभी एक साथ समय बिता सकें। सूत्र के मुताबिक, ”सनी और डेनियल चाहते थे कि उनके तीनों बच्चे परिवार, प्यार और एकता के मूल्यों को समझें। दोनों के अनुसार, जब आप पहली बार शादी करते हैं, तो आप बस एक-दूसरे को जान रहे होते हैं, क्योंकि आप दोनों में से किसी ने भी एक साथ जीवन की चुनौतियों का सामना नहीं किया है। लेकिन अब, एक जोड़े के रूप में एक साथ कठिनाइयों से गुजरने और खूबसूरत पलों का जश्न मनाने के बाद, एक-दूसरे के साथ अपनी शादी की प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करना बहुत सार्थक है। शादी के लिए मालदीव को क्यों चुना : सनी और डेनियल ने दोबारा शादी करने के लिए मालदीव को चुना। क्योंकि ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। इस खास ट्रिप के दौरान दोनों ने एक बार फिर एक-दूसरे से शादी के वादे किए। उन्होंने बच्चों को परिवार का महत्व समझाया। इस दौरान डेनियल ने सनी को हीरे की अंगूठी भी दी।  

किम कार्दशियन ने पहना प्रिंसेस डायना का क्रॉस नेकलेस, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

लॉस एंजिलिस लॉस एंजिलिस में शनिवार को आयोजित LACMA Art + Film Gala इवेंट में तमाम स्टार्स के बीच किम कार्दशियन ने भी खूब रौनक बढ़ाई। इस खास मौके पर हमेशा से अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं किम उसी क्रॉस नेकलेस में दिखीं, जिसे कभी प्रिंसेस डायना ने पहनी थीं। हालांकि, किम को इस नेकलेस के लिए तारीफें कम आलोचना ज्यादा मिल रही है। बता दें कि दिवंगत प्रिंसेस डायना ने ये नेकलेस साल 1987 में आयोजित एक चैरिटी इवेंट में इसे पहना था। इस नेकलेस को अटल्ला क्रॉस नेकलेस भी कहते हैं, जिसे किम ने पिछले साल नीलामी में करोड़ों रुपये में ($197,453 यानी करीब 1,66,15,571 रुपये ) खरीदा था। इसके बाद अब पहली बार किम ने इस नेकलेस को पहना है, जिसपर उन्हें बहुत कुछ सुनना पड़ रहा है। लोगों ने कहा- ये प्रिंसेस डायना और चर्च के लिए भी अपमान है किम के इस लुक पर सोशल मीडिया ने उनकी ऐसी-तैसी कर दी है। लोगों ने कहा है, ‘ये समझ आता है कि प्रिंसेस डायना एक क्लास और ब्यूटी रही हैं, लेकिन किम प्लास्टिक हैं।’ एक ने कहा- किम कार्दशियन प्रिंसेस डायना के एक बाल के बराबर भी नहीं हो सकती हैं। एक और ने कहा- ये प्रिंसेस डायना और चर्च के लिए भी एक तरह से अपमान है। एक और यूजर ने कहा, ‘इस तरह से किसी धार्मिक प्रतीक का इस्तेमाल करना थोड़ा अपमानजनक है।’ एक यूजर ने कहा- इन्होंने प्रिंसेस डायना का नेकलेस खरीद तो लिया, लेकिन उनके जैसा दिल कभी नहीं हो सकता। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा- इन्हें कम से कम क्रॉस का सम्मान तो करना चाहिए था।

टेनिस : मेट्ज़ में अपनी अंतिम उपस्थिति के बीच गैस्केट ने प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया

नई दिल्ली रिचर्ड गैस्केट ने मोसेल ओपन में थियागो मोंटेइरो के खिलाफ पहले दौर में शानदार वापसी करते हुए अपने अंतिम अभियान को जीवित रखा है। 38 वर्षीय गैस्केट ने पहली बार 33 एटीपी टूर फाइनल में मेट्ज़ में भाग लिया है। उन्होंने एक मैच प्वाइंट बचाया और 4-6, 6-4, 7-6(6) से जीत हासिल की, जो मई के बाद उनकी पहली टूर-लेवल जीत थी। पूर्व नंबर 7 गैस्केट ने पूरे मैच में शानदार सर्विस का प्रदर्शन किया। खासकर आखिरी सेट में उन्होंने 20 में से 19 प्वाइंट अपने पहले सर्व से जीते। अब दूसरे दौर में उनका सामना एलेक्स मिचेलसन से होगा। गैस्केट ने कहा, “मेट्ज़ में खेलना मेरे लिए खास है, क्योंकि यह मेरा यहां आखिरी टूर्नामेंट है। यहां वाइल्ड कार्ड मिलने का सम्मान मेरे लिए बड़ा है। मैं अपनी खेल शैली से खुश हूं और यहां खेलना मेरे लिए बड़ी बात है। यहां से ही मेरी एटीपी यात्रा शुरू हुई थी और मेट्ज़ से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। तो मैं अपने खेल से बहुत खुश हूं।” दूसरी ओर, कैमरून नॉरी ने भी शानदार वापसी करते हुए जुलाई के बाद अपनी पहली टूर-स्तरीय जीत दर्ज की। 29 वर्षीय नॉरी ने निर्णायक सेट में पिछड़ने के बावजूद संघर्ष करते हुए रॉबर्टो कारबालस बैएना को 3-6, 6-4, 6-3 से मात दी। नॉरी मेट्ज़ में खेलने वाले दूसरे ब्रिटिश खिलाड़ी हैं। इससे पहले एंडी मरे खेल चुके हैं। नॉरी अब तीसरे सीड ग्रिगोर दिमित्रोव का सामना करेंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet