LATEST NEWS

गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस के साथ केदारनाथ के जंगल में मुठभेड़ हुई, आरोपी के पैर में लगी गोली

गुना मध्य प्रदेश के गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस के साथ केदारनाथ के जंगल में मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। कुख्यात आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था। आरोपी का नाम मुकेश जाटव पुत्र नंदा जाटव निवासी दौरदा बमोरी हाल गढला उजारी का बताया जाता है। बदमाश का एनकाउंटर केदारनाथ जंगल में किया गया है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी पर फायर किया और उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पूरे मामले को लेकर गुना के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 6 नवंबर को एक घटना घटी थी, जिसमें आरोपी द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार का केस हुआ था। इसको लेकर हमारी पूरी टीम पिछले तीन दिन से आरोपी के पीछे लगी हुई थी, क्योंकि आरोपी ने बहुत जघन्य अपराध किया था। इसपर कई पुराने मामले भी हैं और यह आरोपी काफी कुख्यात बदमाश था। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि थाना प्रभारी सिरसी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस की दो टीम, सिरसी और म्याना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में आरोपी को चिन्हित किया और जब आमना-सामना हुआ तो, अपराधी द्वारा 315 बोर की गोली फायर की गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अपराधी के पैर में गोली लगी है। एनकाउंटर की घटना रविवार शाम सात बजे की है। संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधी को तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईजी द्वारा आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि 6 नवंबर की रात म्याना थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप की वारदात हुई थी। बच्ची जंगल में बेसुध मिली थी। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।  

बेजुबानों को रवीना टंडन ने लिया गोद, लोगों से की साथ ना छोड़ने की अपील

मुंबई, फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अदाकारा रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में बताया है कि उन्होंने बेजुबान जानवरों को गोद लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्यारा वीडियो अपलोड कर अभिनेत्री ने बताया कि उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया है, जिसका नाम ‘एल्सा’ है। जर्मन शेफर्ड ‘एल्सा’ को बारिश के दौरान हाईवे पर छोड़ दिया गया था। रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह ‘एल्सा’ का अपने घर में स्वागत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री एल्सा और अन्य पेट्स के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने रील के साथ कैप्शन में लिखा, “इस दीपावली, हमारा दिल थोड़ा बड़ा हो गया क्योंकि हमारे परिवार में एल्सा नामक एक जर्मन शेफर्ड भी जुड़ गई है। एल्सा को बारिश के दौरान हाईवे पर छोड़ दिया गया था, जिसे पावडॉप्ट की शानदार टीम ने बचाया, उसे स्वस्थ किया और उसे जीवन जीने का दूसरा मौका दिया।” अभिनेत्री ने लोगों से अपील करते हुए आगे कहा “यह सोचना दिल को दुखाने वाला है कि कोई इतने प्यारी, नासमझ जीव को छोड़ सकता है।” अभिनेत्री ने बताया कि अलास्का नामक हस्की सहित उनके सभी पालतू जानवरों को गोद लिया गया है और उन्होंने सभी से पूरे दिल से पालतू जानवर रखने पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “पालतू जानवर रखने पर विचार करने वालों से मेरी प्रार्थना है कि प्लीज उन्हें दिल से गोद लें, हर पालतू जानवर को प्यार से भरा घर मिलना चाहिए, डरा हुआ भविष्य नहीं।” उन्होंने कहा कि एल्सा को हमारे पास लाने में मदद करने वाले और हमारे घर को उज्जवल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद। ‘एल्सा तुम्हारा हमेशा के लिए घर में स्वागत है। यहां ढेर सारा प्यार और खुशी से भरी जिंदगी है।” बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभिषेक कपूर के निर्देशन में तैयार फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में राशा के साथ अभिनेता अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘आजाद’ रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर शानदार रिलीज के लिए तैयार है।  

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने भी झोकी ताकत

रायपुर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस भी रायपुर दक्षिण विधानसभा में रोड शो करने वाली थी लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक प्रशासन से इसके लिए अनुमति नहीं मिली। इसलिए सभी नेता व कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान में निकल पड़े और अपने-अपने इलाकों में प्रचार किया। नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने कई जगहों पर नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा स्वंय अपनी युवा टीम के साथ कई इलाकों में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रत्याशी आकाश शर्मा के साथ गांधी मैदान से जनसंपर्क किया। गांधी मैदान से जनसंपर्क शुरू हुआ, होलीक्रॉस स्कूल, बैरनबाजार, नेताजी चौक, सिद्धार्थ चौक, लाला हरदेवलाल मंदिर, नंदी चौक, सत्यनारायण चौक, दुर्गा चौक, भगत सिंह चौक, लाखेनगर, और बंधुआ पारा में वोट मांगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा को साथ लेकर अलग-अलग वाडों में जनसंपर्क किया। सबसे पहले उन्होंने शहीद पंकज विक्रम वार्ड में जनसंपर्क किया, और नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को जिताने की अपील की।

CM यादव ने जेसी मिल ग्वालियर का लिया जायजा, जिलों में लम्बे समय से खाली पड़ी आवंटित भूमि का करेंगे उचित निराकरण

जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर की हुकुमचंद मिल की तर्ज पर करायेंगे जेसी मिल ग्वालियर के श्रमिकों का भुगतान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव CM यादव ने जेसी मिल ग्वालियर का लिया जायजा, जिलों में लम्बे समय से खाली पड़ी आवंटित भूमि का करेंगे उचित निराकरण मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अभिभूत हुए जेसी मिल श्रमिक और उनके परिजन श्रमिकों ने कहा अब हमें भरोसा है कि जल्द हमारी सभी देनिदारियां मिल जायेंगीं ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजदूरों के हित के लिये प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इंदौर की हुकुमचंद मिल और उज्जैन की विनोद मिल की तर्ज पर जल्द ही ग्वालियर की जेसी मिल के श्रमिकों और प्रदेश की अन्य बंद मिलों की देनदारियों के भुगतान की कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30-40 साल से बंद पड़ी ग्वालियर की जेसी मिल के मजदूरों के प्रकरणों में 8 हजार से ज्यादा मजदूरों को उचित न्याय दिलाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ग्वालियर की जेसी मिल का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जेसी मिल परिसर का भ्रमण किया, साथ ही नक्शे के माध्यम से जेसी मिल की जमीन और अन्य परिसम्पत्तियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर जेसी मिल श्रमिक और उनके परिजन अभिभूत हो गए। सभी ने पुष्पाहारों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। साथ ही कहा पहली बार कोई मुख्यमंत्री हमारी दुख-तकलीफ सुनने जेसी मिल तक आया है। अब हमें पूरा भरोसा है कि जेसी मिल पर लंबित हमारी वर्षों पुरानी देनदारियों का भुगतान हो जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जेसी मिल श्रमिकों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेसी मिल श्रमिकों के हितों की रक्षा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा सरकार मुकदमा नहीं समाधान चाहती है। इसी भावना के साथ सरकार न्यायालय में श्रमिकों के हित मे अपना पक्ष रखेगी, जिससे श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने कहा कि जेसी मिल श्रमिकों के स्वत्वों के भुगतान के सिलसिले में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मिल की जमीन और परिसम्पत्तियों के सर्वे का काम कर लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, महिला, युवा और किसानों को देश के चार स्तम्भ के रूप में रेखांकित किया है। प्रदेश सरकार इन सभी के उत्थान के लिये कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। ग्वालियर में आईटी इकाइयों को बढ़ावा दिया जायेगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। यहाँ के आईटी विशेषज्ञ युवाओं को बाहर न जाना पड़े, इसके लिये ग्वालियर में सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित इकाइयों को विशेष बढ़ावा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिये रीजनल कॉन्क्लेव की श्रृंखला चलाई जा रही है। उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हो चुकी हैं। इसी कड़ी में 7 दिसम्बर को नर्मदापुरम संभाग एवं जनवरी माह में शहडोल में रीजनल कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा संभाग स्तर पर रीजनल कॉन्क्लेव की श्रृंखला पूरी होने के बाद फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये विश्व भर के उद्यमियों को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस कड़ी में वे जल्द ही जर्मनी व ब्रिटेन के दौरे पर निवेशकों को आमंत्रित करने के लिये जायेंगे। उन्होंने कहा इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव जैसे आयोजन से प्रदेश में उद्योग फ्रेंडली माहौल बना है, जिससे वृहद स्तर पर औद्योगिक निवेश हो रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।  

शादी सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता, पढ़ें आपके शहर में क्या है गोल्ड और सिल्वर के भाव

इंदौर सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। धनतेरस के बाद से लेकर अब तक सोने की कीमत में करीब 4 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है। वहीं चांदी भी तब से लेकर अब तक करीब 10 हजार रुपये सस्ती हुई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी करीब 91 हजार रुपये प्रति किलो पर है। फेस्टिवल सीजन में सोने और चांदी की खरीदारी के चलते इनकी कीमत काफी बढ़ गई थी। सोने की कीमत जहां 81 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी, वहीं चांदी भी एक लाख रुपये के पार पहुंच गई थी। इसके बाद इनकी कीमत में गिरावट का दौर जारी है। जानकारों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत में फिर से तेजी देखी जा सकती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 8 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 77382 रुपये थी। 11 नवंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 77027 रुपये हो गई है। 8 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 91130 रुपये थी। 11 नवंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90833 रुपये हो गई है। 11 नवंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76719 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70557 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57770 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45061 रुपये हो गई है। कितनी गिरी सोने की कीमत? फेस्टिव सीजन के दौरान 23 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का दाम 81,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। लेकिन इसके बाद से इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। और अब यह 77 हजार रुपये हो गई है यानी 4 हजार रुपये से ज्यादा की कमी आई है। वहीं बात अगर MCX की करें तो धनतेरस वाले दिन यानी 29 अक्टूबर को सोने की कीमत 79281 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अब यह 76660 रुपये पर है। ऐसे में इसमें 2500 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। चांदी कितनी सस्ती हुई? धनतेरस के समय चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो पार हो गई थी। वहीं अब यह करीब 91 हजार रुपये पर आ गई है। ऐसे में तब से लेकर अब तक चांदी की कीमत में करीब 10 हजार रुपये की गिरावट आई है। वहीं एमसीएक्स पर भी चांदी की कीमत में गिरावट आई है। धनतेरस वाले दिन चांदी की कीमत 99332 रुपये प्रति किलो थी। अब यह 91154 रुपये पर है। ऐसे में यहां भी चांदी की कीमत में धनतेरस से लेकर अब तक 8178 रुपये की कमी आई है। क्यों आई इन धातुओं में गिरावट?     कीमतों में गिरावट की वजह फेस्टिव सीजन के बाद लगातार मांग में गिरावट को माना जा रहा है।     अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव खत्म हो चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप की जीत से निवेशक ज्यादा जोखिम वाले निवेश की ओर आकर्षित हुए हैं। यही कारण है कि सोने की मांग में कमी और क्रिप्टोकरेंसी में तेजी आई है।     अंतरराष्ट्रीय बाजार में सेंटीमेंट कमजोर होने के कारण सोने की मांग में कमी आई है। इससे भी इसकी कीमत गिरी है। कब बढ़ेगी कीमत? जानकारों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत जल्द ही बढ़ सकती है। कल यानी 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। कल से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में सोने और चांदी की मांग में फिर से तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इसकी कीमत में उछाल आ सकता है। अगर आप सोने-चांदी में निवेश करना पसंद करते हैं तो इन धातुओं को खरीदने का यह सही समय हो सकता है। भारत के 7 प्रमुख महानगर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव लखनऊ (Gold Price In Lucknow) 76860 इंदौर (Gold Rate In Indore) 76760 मुंबई (Gold Price In Mumbai) 76760 दिल्ली (Gold Price In Delhi) 76860 जयपुर (Gold Rate In Jaipur) 76900 कानपुर (Gold Rate In Kanpur) 76860 मेरठ (Gold Rate In Meerut) 76860 मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

सरायकेला में अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, सरकार बनी तो हम घुसपैठ के खिलाफ कानून लेकर आएंगे

सरायकेला झारखंड में पहले फेज की वोटिंग से पहले सियासी पारा हाई है। बीजेपी ने जेएमएम के ऊपर राजनीतिक हमले तेज कर दिए हैं। सोमवार को सरायकेला की एक जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदिवासियों की घटती आबादी का जिक्र करते हुए बड़ा एलान कर दिया। अमित शाह ने कहा, “आदिवासियों की आबादी घट रही है, जबकि घुसपैठिए बढ़ रहे हैं। अगर बीजेपी की सरकार बनी तो हम घुसपैठ को पूरी तरह से खत्म कर देंगे”। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि हम एक कानून लाएंगे, जहां अगर कोई घुसपैठिया किसी आदिवासी महिला से शादी करता है, तो भी उसे महिला की जमीन ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी। हेमंत सोरेन पर बरसे अमित शाह अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि जिस तरह से चंपई सोरेन (पूर्व सीएम) को अपमानित किया गया और मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह सही नहीं है। यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय का अपमान है। अमित शाह ने आगे कहा, “चंपई सोरेन इतने वर्षों से वफादार रहे हैं, हेमंत जी के साथ खड़े रहे, लेकिन जिस तरह से उन्हें अपमानित किया गया और हटाया गया, यह सिर्फ चंपई सोरेन का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय का अपमान है।” भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा अमित शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, एक कांग्रेस नेता के आवास से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई। यहां अमित शाह पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का जिक्र कर रहे थे। बता दें कि उनके आवास से 30 करोड़ रुपये और नोट गिनने की 27 मशीनें बरामद की गईं थी। झामुमो-कांग्रेस-राजद पर घोटालों का आरोप केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर आरोप लगाया कि वह नियमित रूप से घोटाले करती है। उन्होंने (झामुमो-कांग्रेस-राजद) मनरेगा में 1,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया, 300 करोड़ रुपये का भूमि घोटाला किया, 1,000 करोड़ रुपये का खनन घोटाला किया और हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया। पेपर लीक पर बोले अमित शाह उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमित शाह ने कहा, “हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार हुआ और परीक्षा के पेपर लीक हुए। बीजेपी सरकार सत्ता में आने के बाद हम इन पेपर लीक करने वालों को सबक सिखाएंगे।

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब अयोध्या राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दी

कनाडा कनाडा में हिन्दू सभा मंदिर में बवाल के बाद अब खालिस्तानियों की नजर भारतीय मंदिरों पर भी है। खबर है कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब अयोध्या राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दे दी है। इसके अलावा उसने कनाडा में ही दो और मंदिरों का भी जिक्र किया है। हाल ही में पन्नू ने वीडियो जारी कर भारत सरकार को धमकी दी है। लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में पन्नू ने अयोध्या को ‘हिंसक हिन्दुत्व विचारधारा की जन्मस्थली’ करार दिया है। वीडियो में खालिस्तान समर्थक को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘…कनाडा अयोध्या नहीं है। आरएसएस, बजरंग दल, बीजेपी के लोगों ने कनाडा में गुरुद्वारा साहब पर हमलों की कोशिश की है। अब हम आपकी अयोध्या की बुनियाद हिलाने जा रहे हैं…।’ कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को धमकी वीडियो में पन्नू ने हिन्दू सभा मंदिर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी धमकी दी है। उसने कहा, ‘घर में घुसकर मारेंगे का नारा लगा रहे और खालिस्तान समर्थक रैली पर हमला करने वाले हिन्दू सभा मंदिर के समर्थकों, तुम सब 1984 डेथ स्क्वॉड की संतान हों, जिसने सिख नरसंहार किया।’ पन्नू ने आगे कहा, ‘अगर हमने किसी भी कनाडाई-भारतीयों को भारतीय तिरंगा लहराते हुए देखा तो आपको सिखों और कनाडा का दुश्मन मान लिया जाएगा। याद रहे कि युद्ध खालिस्तान समर्थक और भारत सरकार के बीच है। भारतीय-कनाडाई दूर रहें और सुरक्षित रहें…। भारतीय-कनाडाई या तो कनाडा के साथ वफादार रहें या कनाडा छोड़ दें।’ कनाडा में निशाना बनेंगे मंदिर वीडियो के अनुसार, पन्नू का कहना है, ‘भारतीय राजनयिकों के लिए अगली चुनौती 16 नवंबर को टोरंटों में कालिबारी मंदिर और 17 नवंबर को ब्रैम्पटन के त्रिवेणी मंदिर में मिलेगी।’ हाल ही में हिन्दू सभा मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं पर खालिस्तान समर्थकों की भीड़ ने हमला कर दिया था। कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने घटना का वीडियो भी शेयर किया था। इस घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की थी। साथ ही भारत सरकार ने भी इसपर चिंता जाहिर की थी।

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप और यौन उत्पीड़न मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि प्रज्वल काफी प्रभावी व्यक्ति हैं। रेवन्ना की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि चार्जशीट के मुताबिक शुरुआती शियाकत में आईपीसी की धारा 376 नहीं लगाई गई थी। बेंच ने कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट के 21 अक्टूबर के आदेश में दखल नहीं दिया जाएगा। रोहतगी ने कहा छह महीने बाद वह कोर्ट जाने की उन्हें छूट दी जानी चाहिए। बेंच ने कहा कि इसपर वे कुछ नहीं कह सकते और फिर याचिका खारिज कर दी। बता दें कि अगस्त में एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ 2144 पेज की चार्जशीट फाइल की थी। चार्जशीट में प्रज्वल रेवन्ना के घर में काम करने वाली महिला के यौन शोषण की बात भी कही गई थी। इसके अलावा उनके खिलाफ दो और यौन उत्पीड़न के मामलों का जिक्र इसमें था। इससे पहले प्रज्वल रेवन्ना ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी थी। हाई कोर्ट ने हासन के पूर्व सांसद की दो अग्रिम जमानत याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था। प्रज्वल होलेनरसिपुरा से जद (एस) विधायक एच डी रेवन्ना के पुत्र और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं। प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप हैं कि उन्होंने कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उनका वीडियो भी बनवाया। लोकसभा चुनाव से पहले वीडियो लीक हो गए थे। इसके बाद वह काफी दिनों तक गायब रहे और फिर एक वीडियो मेसेज भेजने के बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया था।

महानगर में इन दुकानदारों को मिली सिर्फ 15 दिन की मोहलत, फिर होगा बड़ा एक्शन

लुधियाना नगर निगम द्वारा महानगर में सड़कों के किनारे हुए अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। यह संकेत कमिश्नर आदित्य द्वारा सोमवार को बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले रेहड़ी वालों के अलावा दुकानदारों द्वारा कई फुट बाहर तक सामान रखने की वज़ह से ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है। कमिश्नर के मुताबिक इस तरह कब्जे होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जब नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई तो कब्जे करने वालों को दिक्कत होगी। कमिश्नर ने कहा कि पहले फेस्टिवल सीजन के दौरान छूट दी गई थी और अब सर्दियों के दौरान लुधियाना के अंदरूनी इलाके में भीड़ बढ़ जाती है जिसके मद्देनजर कब्जाधारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है जिसके बाद भी खुद कब्जे न हटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम द्वारा पुख्ता ड्राइव शुरू की जाएगी।  

सीएम ने दक्षिण विधानसभा के मुख्य मार्ग पर रोड शो

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को शाम पांच बजे प्रचार अभियान पर विराम लग गया।  प्रचार खत्म होने से पहले सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रत्याशी सुनील सोनी के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा के मुख्य मार्ग पर रोड शो किया गया। उक्त नेता एक ही वाहन मेंं सवार थे। बाद के वाहनों में भाजपाध्यक्ष किरणदेव सिंह, अन्य मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारी सवार थे। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे जहां से पुष्प वर्षा की जा रही थी। ढोल, धमाल, नर्तक दल, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों से पूरा शहर आज भाजपामय हो गया था। मतदान 13 तारीख को होगा और रायपुर दक्षिण में 2 लाख 70 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा के रोड शो की शुरूआत जयस्तंभ चौक से हुई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ थी। प्रचार वाहन के आगे कार्यकर्ता चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होकर निकली रोड शो का नेताजी चौक कटोरातालाब में समापन हुआ। मुख्यमंत्री साय ने मतदाताओं से हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को जिताने की अपील की। महिला कार्यकर्ता और युवाओं की टीम पूरे रोड शो के दौरान भाजपा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। चूंकि समयाभाव था इसलिए काफिला काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था और कई जगहों पर तो कार्यकतार्ओं को दौड़ भी लगानी पड़ रही थी। आज रात और कल डोर टू डोर संपर्क करेंगे लेकिन नियम के दायरे में रहकर।

संजय मांजरेकर ने कहा- बीसीसीआई को गौतम गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजना ही नहीं चाहिए, उन्हें बात करनी नहीं आती

नई दिल्ली टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उन्हें लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विवादित पोस्ट किया है। संजय मांजरेकर के मुताबिक, बीसीसीआई को गौतम गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजना ही नहीं चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि गंभीर को बात करनी नहीं आती, उनकी जगह रोहित या अगरकर को इस काम के लिए भेजना चाहिए। मुंबई में मुख्य कोच की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मांजरेकर ने एक्स पर अपनी भड़ास निकाली। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म से लेकर इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली शर्मनाक हार तक कई मुद्दों पर बात की। अपने जवाब में गंभीर ने बहुत ही बेबाकी से बातें कहीं, जो मांजरेकर की टिप्पणियों की वजह हो सकती हैं। मांजरेकर ने पोस्ट में लिखा, “गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। इसके बाद मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह की ड्यूटी से अलग रखना बीसीसीआई के लिए समझदारी वाला फैसला होगा। गंभीर को पर्दे के पीछे ही काम करने दें। उनके (गंभीर के) पास न सही शब्द हैं, न ही सही तमीज है कि वह उनसे बात कर पाएं। मीडिया से बातचीत करने के लिए रोहित और अगरकर सही हैं।” विराट कोहली के फॉर्म पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर पलटवार करते हुए कहा, “रिकी पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? उन्हें ऑस्ट्रेलिया के बारे में बात करनी चाहिए।” दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 3-0 की ऐतिहासिक हार के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए गंभीर ने कहा, “इससे मेरे और किसी और के जीवन में क्या फर्क पड़ता है? जब मैंने यह नौकरी संभाली, तो मैंने हमेशा सोचा था कि यह एक बहुत ही कठिन काम होने वाला है और साथ ही एक बहुत ही प्रतिष्ठित काम भी। ईमानदारी से, मुझे नहीं लगता कि मैं दबाव महसूस कर रहा हूं क्योंकि मेरा काम पूरी तरह से ईमानदार होना है। नतीजे कभी हमारे पक्ष में होते हैं और कभी नहीं। इसलिए हमें अब अगली सीरीज पर फोकस करना है।” संजय मांजरेकर ने जिस तरह से खुलकर गौतम गंभीर पर सवाल उठाए हैं, उसके बाद विवाद होना निश्चित नजर आ रहा है।

पॉलीग्राफी टेस्ट से खुलासा, 30 मिनट एकता का शव कार में लेकर घूमता रहा जिम ट्रेनर, ऑफिसर्स क्लब में दफनाया

कानपुर कानपुर में ग्रीन पार्क की पार्किंग में हत्या को अंजाम देने के बाद विमल एकता का शव लेकर आधे घंटे तक शहर में घूमता रहा। पहले गंगा बैराज और उन्नाव में शव फेंकने की फिराक में था पर भीड़ अधिक होने से उसकी हिम्मत नहीं पड़ी। फिर शव दफनाने की सबसे मुफीद जगह ऑफिसर्स क्लब ही नजर आई। सुबह शव दफनाने के बाद जिम ट्रेनर क्रॉस चेक करने के लिए दोपहर डेढ़ बजे क्लब गया। वहां पर मिट्टी कम पड़ी होने के बाद दोबारा शव पर मिट्टी डाली। बच्चे मानने को तैयार नहीं, मां इस दुनिया में नहीं एकता की मौत बच्चों को जिंदगी भर का जख्म दे गई। दो बच्चे तीसरी में हार्दिक तो छठवीं में अर्शी पढ़ती है। मां के आंचल में छिपकर सोने वाले इन मासूमों के सिर से विमल ने आंचल छीन लिया। राहुल के मुताबिक बहुत सी चीजें अभी सामने आनी बाकी हैं लेकिन उसके पास सबसे बड़ी समस्या बच्चों की है। मां से बेहद प्यार करने वाले बच्चे हर समय एकता की बात करते हैं। सोते-जागते, स्कूल जाते और किसी से भी बात करने के दौरान बच्चों का यही प्रश्न होता है कि मां कहां हैं। राहुल ने बताया कि कार्रवाईसे वह संतुष्ट नहीं है। न जाने कुछ ऐसा लग रहा है कि बहुत कुछ अधूरा है। इसलिए जल्द ही सीएम से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करूंगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की परवरिश करने के साथ पुलिस के संपर्क में रहेंगे। पूरी कोशिश करेंगे कि विमल को ऐसी सजा मिले जिससे पत्नी की आत्मा को शांति मिल सके। जेल में बदल गया मिजाज विमल के चेहरे पर पहले दिन शिकन दिखाई दी लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतने लगे वह शातिर अपराधी की तरह व्यवहार करने लगा। पुलिस कस्टडी रिमांड से वापस जेल पहुंचने के बाद तो विमल का अंदाज बेहद शातिराना हो गया, इसके लिए उसे जेल प्रबंधन ने डांटा भी। उसे बताया गया कि ये जेल है, तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी। जेल मैनुअल के हिसाब से चलना होगा। कुछ चीजों के लिए विमल ने जेल प्रबंधन से मांग की तो उससे कहा गया कि ये चीजें जेल मैनुअल के मुताबिक नहीं हैं। पॉलीग्राफी टेस्ट से खुलासा पुलिस के मुताबिक 48 घंटे की कस्टडी रिमांड में सारे सवालों के जवाब मिल गए हैं। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि बहुत से सवाल ऐसे हैं जिनके उत्तर नहीं मिले हैं। अगर पुलिस विमल का पॉलीग्राफी कराए तो हत्याकांड के तमाम बिंदुओं से पर्दा उठ सकता है। विवेचक पर निर्भर करता है अगर संतुष्ट नहीं है तो इस टेस्ट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अनुमति मांग सकता है। विमल की अनुमति भी लेनी होगी। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एकता हत्याकांड में कुछ रिपोर्ट आने के बाद जल्द मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी जिससे विमल सोनी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

हॉलीवुड सिंगर जैसन डेरुलो संग नजर आए यो यो हनी सिंह, बुर्ज खलीफा के सामने दिया पोज

मुंबई, भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह इंटरनेशनल सिंगर जेसन डेरुलो के साथ दुबई स्थित बुर्ज खलीफा के सामने पोज देते कैमरे में कैद हुए। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई है। भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय गायक जेसन डेरुलो के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जिसे ‘ब्लू है पानी’ सिंगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में डेरुलो यो यो हनी सिंह के साथ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हनी सिंह ने तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “दुबई में सुपरस्टार जेसन डेरुलो का स्वागत है।” तस्वीर के बैकग्राउंड में अमेरिकी सिंगर का गाना “स्वल्ला” बज रहा है। 2009 में डेरुलो के सोलो रिकॉर्डिंग करियर के डेब्यू के बाद से उन्होंने दुनिया भर में 250 मिलियन से अधिक सोलो बेचे हैं और अमेरिका में चौदह प्लेटिनम सोलो हासिल किए हैं। वह एक रिकॉर्डिंग कलाकार बन गए और मई 2009 में अपना पहला सोलो “व्हाटचा से” रिलीज किया। यह यूएस बिलबोर्ड हॉट 100 पर नंबर एक पर पहुंच गया। डेरुलो का फ्यूचर हिस्ट्री नामक उनका दूसरा एल्बम 2011 में आया, यूके का नंबर-एक सोलो “डोंट वाना गो होम” और “इट गर्ल” टॉप की लिस्ट में शामिल हो गया। साल 2013 में डेरुलो का तीसरा इंटरनेशनल एल्बम ‘टैटूज’ रिलीज हुआ। डेरुलो के चौथे स्टूडियो एल्बम एवरीथिंग इज 4 से पहले “वांट टू वांट मी” आया था, जो अमेरिका में उनका छठा टॉप-टेन हिट और यूके में उनका चौथा नंबर-वन था। 2020 में, डेरुलो ने न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड निर्माता जॉश 685 के साथ सिंगल “सैवेज लव (लैक्स्ड – साइरन बीट)” रिलीज किया, जो दुनिया भर में चार्ट में सबसे ऊपर रहा। गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा 2009 के बाद से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का रिकॉर्ड रखती है, जिसने ताइपे 101 को पीछे छोड़ दिया है। बुर्ज खलीफा का निर्माण 2004 में शुरू हुआ था, जिसका बाहरी हिस्सा पांच साल बाद 2009 में पूरा हुआ।

चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी बधाई, शालेय राष्ट्रीय स्टार हेतु खिलाड़ी चयनित

शहडोल शालेय राष्ट्रीय स्टार की प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने जानकारी दी है कि अशासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में अध्यनरत आदित्य विश्वकर्मा कक्षा 11वीं का चयन भला फेक (जैवलिन थ्रो) एथलेटिक्स 19 वर्ष आयु वर्ग बालक के लिए शालेय राष्ट्रीय स्टार की प्रतियोगिता के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची (झारखंड) 25 नवम्बर से 28 नवम्बर 2024 तक आयोजित होगी। इसी तरह ऋषिका वर्मा ,पिता दयानंद वर्मा कक्षा ग्यारहवीं 11वीं ,19 वर्ष आयु वर्ग बालिका, अशासकीय ज्ञानोदय उत्तर माध्यमिक विद्यालय शहडोल का चयन सीपक टकरा खेल में शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, राष्ट्रीय प्रतियोगिता, कोहिमा नागालैंड में दिनांक 25 से 27 नवंबर 2024 तक भाग खेलेगी, रिश्का वर्मा शालेय राज्य स्तर प्रतियोगिता छतरपुर में ही उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश टीम में चयन किया गया।

पटवारी वैढ़न के रसूख के आगे प्रशासन भी नतमस्तक

सिंगरौली सिंगरौली जिले का वैढ़न हल्का एक ऐसा हल्का है जहां एक बिंदी के बराबर की जमीन की यदि नक्शे में हेरफेर कर दिया जाये तो उसमें लाखों रूपये की कमाई हो जायेगी। मुख्यालय के हल्के में जमीनों के दाम इतने हैं कि यहां दो चार लाख रूपये की कीमत कुछ नहीं ऐसे में वैढ़न हल्का में जो भी पटवारी काम करता है वह एक तरह से जिले का सबसे कमाऊ कर्मचारी बन जाता है। वर्तमान में कई वर्षों से यहां उमेश नामदेव अंगद की तरह अपना पॉव जमाये हुये हैं। उमेश नामदेव के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों उन्हें निलंबित कर दिया गया परन्तु कुछ ही घंटों में उनका निलंबन वापस हो गया। इतने लम्बे समय से वैढ़न हल्के में अपना वर्चस्व जमाये पटवारी नामदेव कोई दूध के धुले नहीं हैं बल्कि अपनी पकड़ की बदौलत वह वैढ़न हल्का पर राज कर रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति का मामला हो या फर्जी हस्तांतरण का मामला, इस तरह की कई शिकायतें प्रशासन के पांस पहुंचती तो हैं परन्तु कोई कार्यवाही नहीं होती जिससे हल्का में रहने वाले लोगों में भी अब निराशा छा गयी है। जिले के अन्य पटवारियों के अपेक्षा बैढ़नन पटवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पटवारी श्री नामदेव की गिनती जिले के बड़े हवेली के मालिक रूप में होती है। समूचे बैढ़न में साहब की निलंबन की चर्चा जारी पर है। चचा है कि सोमवार को अपर कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही बरतने में निलंबन का आदेश निकाला था। लेकिन दूसरे दिन ही अपर कलेक्टर ने तत्काल परवारी के बरी करके पटवारी के साथ स्वयं चचर्चाओं में आ गए है। अब यह चर्चा आम हो गयी है कि पटवारी साहब ने ऐसा क्या दाव पेंच खेला कि फौरन बहाल हो गए। पटवारी साहब की बहाली की बात किसी को हजम नहीं हो रही है। पटवारी के कार्यप्रणाली से पनप रहा आक्रोश भी जनचर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्र बताते हैं कि की पटवारी दफ्तर में सोनी नामक व्यक्ति साहब की  देखभाल करता है, किससे कितना पैसा लेना है, किसको कितना पैसा देना है इसका लेखा जोखा भी उसी के पास रहता है। सवाल यहां यह उठता है कि पटवारी को कर्मचारी रखने की जरूरत किस लिये पड़त है? अन्य पटवारी तो कर्मचारी रखकर और आफिस खोलकर काम नहीं करते। इसलिये वैढ़न पटवारी के ऊपर उंगललिया उठनी अब लाजमी हो गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet