LATEST NEWS

हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार और अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से किए गए अपने वादों से मुकरने का काम किया। श्री शर्मा सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि आखिर रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस को वोट क्यों करें? कांग्रेस ने ऐसा कौन सा काम किया है, जिसके लिए रायपुर की जनता कांग्रेस का समर्थन करे? सन 2018 के कांग्रेस के जनघोषणा पत्र की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल हाथ में उठाकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की शपथ ली थी, लेकिन शराब घोटाला कर दिया। महादेव जुआ, कोयले की दलाली का प्रकरण प्रदेश के सामने है। किसानों को धमकाने-चमकाने के अनेक मामले सामने आए। श्री शर्मा ने कहा कि बीते 10 महीने के भाजपा शासनकाल में भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समस्या और स्थिति को बिगाडने के लिए एक सुनियोजित षड्यंत्र कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बलौदाबाजार की घटना है। उसके सूत्रधार कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव थे। पिछले तीन महीने से वह जेल में है और उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने 5 साल में आखिर किया क्या है? स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों करोड रुपए का जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी भी पूरी जांच होगी और जो दोषी है उनको जेल भेजने की व्यवस्था भाजपा सरकार करेगी। भाजपा की केंद्र सरकार की योजना में रायपुर दक्षिण में 2665 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए और बने। 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा मिल रहा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के पाँच वादों, जिसमें लगभग 25 हजार करोड रुपए का खर्च आना था, हमने 5 महीने के अंदर पूरा करके दिखाया। 2 साल के बकाया बोनस देने की बात हो चाहे तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाने की बात हो चाहे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की बात, हमने 4 महीने के अंदर यह सारे वादे पूरे किए और छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ जो कांग्रेस की सरकार खेल कर रही थी उस पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जा रही है।  प्रदेश के मंत्री और दक्षिण उपचुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में हमने काम करके दिखाया है।  हमारी सरकार की जो महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं और विकास के बलबूते हम इस चुनाव को जीतने जा रहे हैं। प्रदेश में पूरे खुशहाली का वातावरण आज है। घर-घर तक जो नल जल पानी पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है उसको हम पूरा करने वाले हैं। हजारों श्रद्धालु प्रतिमाह रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। इसी प्रकार नक्सलवाद के मोर्चे पर भी प्रदेश सरकार ने सफलता अर्जित की है और विगत 10 महीने में हमारी सरकार ने 200 नक्सलियों को मार गिराया 800 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया और 738 नक्सलियों को को गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है। इस प्रकार से नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। इस दौरान विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक ईश्वर साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक मितुल कोठारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी उपस्थित रहे।

बच्चों के भविष्य निर्माण में आपका निर्णय महत्वपूर्ण – मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

भोपाल महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल संरक्षण समिति के नव नियुक्त सदस्यों के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति या किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों को कई अधिकार प्राप्त होते हैं। देखरेख एवं संरक्षण की जरुरत वाले बच्चों एवं विधि विवादित बच्चों के सम्बन्ध में आपके निर्णय बच्चों का भविष्य तय करते हैं। इसलिए बच्चों के सर्वोत्तम हित में न्यायोचित निर्णय लें, यही सभी से अपेक्षा है। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 एक व्यापक कानून है जो किशोरों की समृद्धि और विकास के लिए न्याय और अवसरों की व्यवस्था करता है। यह कानून बच्चों का सर्वोत्तम हित सुनिश्चित करता है और देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों एवं विधि विवादित बच्चों के मूलभूत मानव अधिकारों के संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हित में इस कानून को और किशोर न्याय प्रणाली के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। सुश्री भूरिया ने कहा कि आप सभी को बच्चों के कल्याण और संरक्षण का दायित्व सौंपा जा रहा है, उसका निर्वहन आप ही कर सकते हैं, कोई और यह नहीं कर सकता, इसलिए आप अपना कार्य पूरी तन्मयता और सतर्कता के साथ करें। कार्यक्रम में विभागीय आयुक्त श्रीमती सूफिया फारूकी वली ने भी प्रतिभागियों को संबोधित कर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के प्रति पर्याप्त समझ विकसित कर पूरी संवेदनशीलता के साथ बच्चों के पुनर्वास से सम्बंधित निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम एवं नियम, दत्तक ग्रहण विनियम, मिशन वात्सल्य दिशा निर्देश, बाल संरक्षण हेतु केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे – पी एम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम, मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना आदि के क्रियान्वयन हेतु बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की भूमिका के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन प्रदेश के 17 जिलों में नव नियुक्त बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के 157 अध्यक्ष एवं सदस्य एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के 54 नवनियुक्त कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।  

मोदी ने कहा- कुछ लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, भारत को विकसित बनाने के लिए एकता महत्वपूर्ण

अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें हराने की जरूरत है। उन्होंने देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए एकता की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजरात के खेड़ा जिले के वडताल में श्रद्धालुओं की एक सभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों के बीच एकता और राष्ट्र की अखंडता महत्वपूर्ण है। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों या संकीर्ण मानसिकता के चलते हमारे समाज को जाति, धर्म, भाषा, पुरुष-महिला, गांव-शहर के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमें उनके इरादों को समझना होगा और उन्हें हराने के लिए एकजुट होना होगा।’’ मोदी ने स्वामीनारायण सम्प्रदाय के सभी संतों से अनुरोध किया कि वे भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने लक्ष्य को पूरा करने में देश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ें। उन्होंने कहा कि जैसे आजादी के आंदोलन में एक शताब्दी तक समाज के भिन्न-भिन्न कोने से आजादी की ललक और आजादी की चिंगारी देशवासियों को प्रेरित कर रही थी, वैसी ही ललक और वैसी ही चेतना ‘विकिसत भारत’ के लिए 140 करोड़ देशवासियों में हर पल होना जरूरी है उन्होंने कहा, ‘‘युवा, राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं और करेंगे। इसके लिए हमें सशक्त और शिक्षित युवाओं का निर्माण करना होगा। ‘विकसित भारत’ के लिए हमारे युवा सशक्त होने चाहिए। कुशल युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने स्वामीनारायण मंदिर, वडताल के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सिक्का जारी किया है। भगवान स्वामीनारायण हमारे इतिहास के कठिन समय में आए थे और हमें नई ताकत दी थी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि 200 साल पहले जिस वडताल धाम की स्थापना भगवान श्री स्वामीनारायण ने की थी, आज भी उसकी अध्यात्मिक चेतना को जागृत रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आज भी यहां भगवान श्री स्वामीनारायण की शिक्षाओं को, उनकी ऊर्जा को अनुभव कर सकते हैं।’’  

मतदाताओं से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने मतदान करने की अपील की

रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और बाजरा का 2625 रुपये प्रति क्विंटल

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिये धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये है। इसी तरह ज्वार मालदण्डी का 3421 रूपये, ज्वार हाईब्रिड का 3371 रूपये और बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये है। किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन 22 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक और धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा। 45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीदी भारत सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 45 लाख मीट्रिक टन, बाजरा की 3 लाख मीट्रिक टन और ज्वार की 50 हजार मीट्रिक टन की जायेगी। गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जायेगा। परिवहनकर्ता द्वारा समय-सीमा में उपार्जित खाद्यान्न का परिवहन नहीं करने पर पेनाल्टी की व्यवस्था साप्ताहिक रूप से की जायेगी। भुगतान व्यवस्था समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिये समुचित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिये गये हैं। पंजीयन एवं उपार्जन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिये जिले में एक तकनीकी सेल का गठन किया जायेगा। राज्य स्तर पर भी तकनीकी सेल का गठन किया जायेगा। जिला स्तरीय समिति उपार्जन संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित खाद्यान्न की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। राज्य स्तर पर एक कंट्रोल-रूम भी स्थापित किया जायेगा। इसका टेलीफोन नम्बर 0755-2551471 रहेगा। उपार्जन अवधि में यह सुबह 9 से रात 7 बजे तक संचालित रहेगा।  

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति सरकार का प्रचार अभियान नफरत से भरा है, आरोप लगाया

नई दिल्ली कांग्रेस ने सोमवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार पर अपने चुनाव प्रचार अभियान में जानबूझकर ‘‘नफरत एवं जहर’’ घोलने और ‘‘राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने’’ का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह प्रचार अभियान भाजपा की ‘‘बीमार मानसिकता’’ को सामने लाता है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के प्रचार अभियान में केवल एक ही एजेंडा है – सिर्फ और सिर्फ धर्म के आधार पर समाज का ध्रुवीकरण करना और राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना। ऐसा खतरनाक अभियान उनकी बीमार मानसिकता को सामने लाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका पूरा प्रचार अभियान नफरत से भरा है और जानबूझकर समाज में जहर घोलने का काम कर रहा है। लेकिन महाराष्ट्र की जनता 20 नवंबर को इस तरह के प्रचार अभियान को निर्णायक रूप से खारिज करेगी।’’ रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) का प्रचार अभियान लोगों की दैनिक समस्याओं, परेशानियों और बुनियादी मुद्दों पर है जैसे कि किसानों और महिलाओं के गंभीर संकट, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और श्रमिकों में असुरक्षा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के एजेंडे में युवाओं के लिए नौकरियों की कमी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अपर्याप्त सामाजिक न्याय और बड़ी निवेश परियोजनाओं में महाराष्ट्र के साथ भेदभाव भी शीर्ष पर हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा जिसमें एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भाजपा और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) समेत सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) वाले एमवीए से है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।  

क्रिकेटर के बेटे ने कराया जेंडर चेंज, पहले था लड़का अब बना लड़की

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना जेंडर बदल लिया है। अब वह आर्यन से अनाया बांगर बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी कराई। अब 10 महीने बाद वह लड़के से लड़की बन गए। जिसे देख कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ उन्हें इतने बड़े चेंज के लिए हिम्मत दे रहे। अब अनाया बन चुके आर्यन एकदम लड़कियों की तरह सज-संवरकर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिसमें उनका एकदम बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है। कभी वह माथे पर बिंदी लगा सूट पहने दिखे, तो कभी शॉर्ट्स में जिम करते हुए अदा दिखाई। आइए उनके कुछ ऐसे ही लुक्स पर नजर डालते हैं। आर्यन अनाया बनने के बाद यहां जिम में नजर आ रहे हैं। जहां वाइट फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स पेयर की। जिसे पहन कभी वह मिडिल पार्टीशन करके खुले बालों में मिरर सेल्फी लेते दिखे, तो बालों को बन बनाकर एक्सरसाइज करते हुए भी उनका स्टाइल शानदार है। आर्यन से अनाया तक की यात्रा रही बेहद चुनौतीपूर्ण पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने सेक्स चेंज सर्जरी के बाद अपने हॉरमोनल बदलावों के बारे में खुलकर बात की. जिन्होंने अब अपना नाम बदलकर अनाया रख लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें हॉरमोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) के इफेक्ट के बारे में बात की. अनाया ने यह भी बताया कि सर्जरी को 11 महीने हो चुके हैं. अनाया ने कहा, “पेशेवर तौर पर क्रिकेट खेलने का मेरा सपना हमेशा मुश्किलों से भरा रहा. सुबह-शाम कड़ी मेहनत करना, मैदान पर अभ्यास करना और दूसरों की आलोचना का सामना करना, मुझे हर कदम पर संघर्ष करना पड़ा.” अनाया ने आगे कहा, “लेकिन क्रिकेट के अलावा, एक और यात्रा थी – अपनी असली पहचान को स्वीकार करना. यह बहुत कठिन था, क्योंकि मुझे खुद को समझने और अपनी असली पहचान को अपनाने के लिए कई कठिन निर्णय लेने पड़े. फिट होने की सुविधा को छोड़ना और खुद के लिए खड़ा होना एक कठिन काम था, लेकिन मैंने यह किया.” संजय बांगर का क्रिकेट करियर आर्यन के पिता संजय बांगर खुद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं. वह 2014 से 2018 तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं और आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं. संजय बांगर ने 12 टेस्ट मैचों और 15 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

अनाज खरीद के दौरान किसानों को प्रभावित करने वाली किसी भी गड़बड़ी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश

हैदराबाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य भर में अनाज खरीद के दौरान किसानों को प्रभावित करने वाली किसी भी गड़बड़ी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को उन व्यापारियों के खिलाफ आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ईएसएमए) लागू करने पर विचार करने का निर्देश दिया जो इन लेनदेन में किसानों को धोखा देने या परेशान करने का प्रयास करते हैं। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में किसानों को असुविधा पैदा करने वाली घटनाओं की रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से सीधे बात की और उनसे किसान सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने धोखाधड़ी प्रथाओं और फसलों की उचित खरीद को बाधित करने वाली किसी भी कार्रवाई पर अंकुश लगाने के महत्व पर जोर दिया। श्री रेड्डी ने जिला कलेक्टरों को सुचारू और कुशल अनाज खरीद प्रक्रिया के लिए सक्रिय उपाय लागू करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को तेलंगाना के कृषक समुदाय के लिए त्वरित समाधान और निरंतर समर्थन सुनिश्चित करने के लिए उच्च अधिकारियों से तुरंत परामर्श करने के लिए प्रोत्साहित किया।  

अतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार और वीरेंद्र चारण पर नकद पुरस्कार की घोषणा: करणी सेना

अहमदाबाद राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर नकद पुरस्कार की घोषणा करने वाले करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह लॉरेंस के खिलाफ घोषित की गई नकद पुरस्कार राशि देने के फैसले पर आज भी अडिग हैं। राज शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है, “अतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण पर नकद पुरस्कार की घोषणा। आतंकी लॉरेंस की पुरस्कार राशि पर हम आज भी कायम है और आगे भी कायम रहेंगे। अब बारी गैंग की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले अतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण की। इन अतंकवादियों पर भी नकद पुरस्कार की घोषणा क्षत्रिय करणी सेना द्वारा की जाती है। जो कोई व्यक्ति इनको ठोकेगा उसे नियमानुसार नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।” उन्होंने इनामी राशि की घोषणा करते हुए बताया, “अनमोल बिश्नोई पर 1,00,00,000 रुपये- (एक करोड़), गोल्डी बरार पर 51,00,000 रुपये- (51 लाख), रोहित गोदारा पर 51,00,000 रुपये- (51 लाख), संपत नेहरा पर 21,00,000 रुपये- (21 लाख) और वीरेंद्र चारण पर 21,00,000 रुपये- (21 लाख)।” राज शेखावत ने आगे कहा, “अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों, साजिश कर्ताओं को ठोका जाएगा। आओ योद्धाओं हम क्षत्रिय धर्म का निर्वहन करें और आतंकवाद तथा भय मुक्त भारतवर्ष हो यह सुनिश्चित करें। मां करणी का आशीर्वाद सदैव बना रहे।” इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसको 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।  

विंग कमांडर( सेवा निवृत्त) एमबी ओझा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रायपुर 1971 युद्ध  के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्त) का 10 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।  सोमवार 11 नवंबर को प्रात: 11.30 बजे  महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और पुष्प गुच्छ अर्पित किए।  रायपुर कलेक्टर डा.गौरव कुमार सिंह व विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी उनके शव को ससम्मान कांधा दिया। सेना के अधिकारी व जवान, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व श्री ओझा के परिजन उपस्थित रहे।

बाल विवाह रोकथाम में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की है अहम भूमिका

भोपाल मध्यप्रदेश में बाल विवाह रोकथाम के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। इसमें मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की अहम भूमिका है। इस योजना का प्रभाव यह है कि समाज में बेटियों के प्रति नज़रिया बदल रहा है। लोग अब अपनी बेटियों की शिक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देने लगे हैं। यह बाल विवाह को रोकने के लिये एक सकारात्मक कदम साबित हो रहा है। मध्यप्रदेश में बाल विवाह में आयी कमी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के अनुसार वर्ष 2019-21 में मध्यप्रदेश में 20 से 24 वर्ष की महिलाओं में से 18 वर्ष से पहले विवाह की दर 23.1 प्रतिशत थी। यह दर पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है। एनएफएचएस-4 में वर्ष 2015-16 के दौरान यह दर 32.4 प्रतिशत थी। इस कमी का श्रेय विभिन्न शासकीय योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों को जाता है। प्रदेश में बाल विवाह न हो, इसके लिये योजना में प्रारंभ से ही यह प्रावधान है कि बालिका के 21 वर्ष पूर्ण होने पर दिया जाने वाला लाभ उस स्थिति में देय होगा, जब बालिका का विवाह 18 वर्ष से पूर्व न हुआ हो। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार, बाल विवाह की रोकथाम, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और बालिकाओं के प्रति समाज के व्यवहार में परिवर्तन को प्रोत्साहित करना था। योजना में बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिये छात्रवृत्ति के रूप में कक्षा-6वीं में 2 हजार रुपये, कक्षा-90वीं में 4 हजार, कक्षा-11वीं एवं 12वीं में 6-6 हजार की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। बालिकाओं की उच्च शिक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिये 12वीं कक्षा के बाद व्यावसायिक एवं स्नातक पाठ्यक्रम में शिक्षा प्राप्त करने के लिये 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के कारण बालिकाओं का स्कूल में अधिक समय तक रहना संभव हुआ है। देर से विवाह के कारण माध्यमिक शिक्षा में नामांकन में वृद्धि हुई है। विवाह और मातृत्व में देरी से, किशोर गर्भावस्था के जोखिमों में कमी आयी है, जो राज्य में मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक है।  

अटल गृह ज्योति योजना में पश्चिम क्षेत्र कंपनी ने उपभोक्ताओं को दी 151 करोड़ की सब्सिडी

भोपाल   ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार अटल गृह ज्योति योजना का पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को लाभान्वित किया जा रहा है। दस नवंबर की स्थिति में पिछले बिल माह के दौरान 30 लाख 55 हजार उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित कर सौ यूनिट तक की बिजली एक रूपए यूनिट से उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ताओं को इससे एक माह में 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि इंदौर रीजन के 8 एवं उज्जैन रीजन के 7 जिलों में अटल गृह ज्योति योजना का बेहतर संचालन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जा रही है। योजना में प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट में उपभोक्ताओं को दी जाती है, शेष बिल राशि शासन से सब्सिडी के रूप में कंपनी को मिलती हैं। पात्र उपभोक्ता को 550 रूपए से ज्यादा की अधिकतम सब्सिडी प्रति बिल प्राप्त होती है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इंदौर जिले में 4 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को योजना लाभ दिया गया है, इन्हें 17 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी दी गई है। धार जिले में तीन लाख उपभोक्ताओं को 16 करोड़, उज्जैन जिले में 2.80 लाख उपभोक्ताओं को 13.91 करोड़ ,खरगोन जिले में 2.69 लाख उपभोक्ताओं को 13.39 करोड़, रतलाम जिले में 2.28 लाख उपभोक्ताओं को 11.29 करोड़ की सब्सिडी एक माह में दी गई है। इसी तरह मंदसौर में 2.17 लाख उपभोक्ताओं को 10.54 करोड़, देवास में 2.16 लाख उपभोक्ताओं को 11 करोड़, बड़वानी में 2 लाख उपभोक्ताओं को 10 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। अन्य जिलों में 84 हजार से लेकर 1.75 लाख उपभोक्ताओं को 4 करोड़ से लेकर 8 करोड़ रूपए की सब्सिडी एक माह में बिजली बिल में दी गई है। इसी तरह मालवा-निमाड़ यानि पश्चिम मप्र में कुल 30 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी अटल गृह ज्योति योजना में उपलब्ध कराई गई है। योजना में दैनिक 5 यूनिट अधिकतम खपत पर ही पात्रता है, इससे ज्यादा खपत होने पर माह विशेष में योजना लाभ नहीं दिया जाता हैं।  

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगो के लिए सौपा ज्ञापन

रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा  अभनपुर द्वारा मोदी की गारंटी लागू करने के तहत वेतन विसंगति दूर करने, समतुल्य वेतनमान का सही निर्धारण करने,पूर्व सेवा अवधि की गणना, हाईकोर्ट के निर्णयानुसार क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान देने व लंबित महंगाई भत्ता सहित एरियर्स राशि के लिए अभनपुर तहसीलदार श्री साहू जी को मुख्यमंत्री व अन्य के नाम ज्ञापन सौपा गया।  व जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक से  प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची व प्रस्ताव मंगवाये 15 दिन होने के पश्चात भी काउंसलिंग की तिथि घोषित नही होने पर शिक्षकों मे आक्रोश है,जिस कारण मोर्चा द्वारा शीघ्र काउंसलिंग तिथि घोषित कर शीघ्र पदोन्नति करते हुए प्रधान पाठक के पद पर पदस्थापना के लिए मुख्यमंत्री,कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।  ज्ञापन सौपने वालो मे मोर्चा के प्रांतीय सह संचालक योगेश सिंह ठाकुर,जिला रायपुर संचालक ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक संचालक शिव साहू व मनोज साहू अतुल शर्मा, दीपक  साहू, टेक राम कंवर, राजेश सोनकर, अवधेश सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कपाल मेले के लिए छावनी से स्पेशल बसें चलाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं को बिलासपुर में सीधा मेले पर ले जाएंगी

अंबाला यमुनानगर के बिलासपुर में कपाल मोचन तीर्थ मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले का बहुत पुराना इतिहास है। दूर-दूर से श्रद्धालु ऐतिहासिक स्थल पर माथा टेकने आते हैं। हर साल अंबाला छावनी में भी पंजाब और हिमाचल से यात्री कपाल मोचन तीर्थ स्थल पर जाने के लिए आते हैं। अंबाला से कपाल मोचन मेले के लिए स्पेशल बसें चलाई जाती हैं। इस बार भी मेले के लिए छावनी से स्पेशल बसें चलाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं को बिलासपुर में सीधा कपाल मोचन मेले पर ले जाएंगी। बता दें कि आज से कपाल मोचन मेले का आयोजन शुरू हो जाएगा। मेले को लेकर अंबाला छावनी बस स्टैंड से स्पेशल बसों को लगाया गया है। इसमें यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए काफी मात्रा में बसें अंबाला से कपाल मोचन के लिए चलाई जा रही हैं। यह सभी बसें अंबाला से सीधा कपाल मोचन मेले के लिए चलाई जा रही हैं, जिसमें अंबाला से साहा होते हुए यह बसें सड़ोरा, बिलासपुर से कपाल मोचन मेले तक चलेंगी। वहीं यात्रियों को सुविधा देने के लिए अंबाला छावनी बस स्टैंड पर काफी मात्रा में बसें उपलब्ध हैं।

राजग और महागठबंधन दलों के नेताओ ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी, उपचुनाव को मान रहे विधानसभा का सेमीफाइनल

पटना बिहार विधानसभा की चार विधानसभा सीट तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज (सु) सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन दोनों के प्रत्याशी इस चुनाव को 2025 में होने वाले विधानसभा का सेमीफाइनल मानकर एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आयेंगे। बिहार के चार विधानसभा क्षेत्र तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज (सु) में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इनमें से तीन सीट तरारी, रामगढ़ और बेलागंज में महागठबंधन जबकि एकमात्र सीट इमामगंज (सु) पर राजग का कब्जा है। तरारी में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी( भाकपा-माले) जबकि रामगढ़ और बेलागंज में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का कब्जा है। इमामगंज सीट हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के पास है। राजग और महागठबंधन दोनों दलों के दिग्गज नेताओ ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। राजग और महागठबंधन दोनों दल के प्रत्याशी इस उपचुनाव को अगले वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा का सेमीफाइनल मानकर चुनावी दंगल में एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आयेंगे। इन सभी चार सीटों पर उपचुनाव को लेकर 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं,जिसमें तरारी में 10, रामगढ़ में 05, इमामगंज में 09 और बेलगंज में 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उपचुनाव की जंग राजग और महागठबंधन के बीच मानी जा रही है। हालांकि इस बार चारों सीटों पर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। तरारी बिहार विधानसभा उपचुनाव में जहां महागठबंधन में शामिल भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) हैट्रिक लगाने की फिराक में है, वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर पूर्व बाहुबली विधायक नरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत अपनी सियासी पारी का आगाज कर रहे हैं। तरारी विधानसभा सीट पर लगातार दो बार 2015 और 2020 के चुनाव में भाकपा माले के सुदामा प्रसाद ने जीत का परचम लहराया है। भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव के कंधे पर तरारी सीट को जीतने की चुनौती है।तरारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, भाकपा माले , बहुजन समाज पार्टी (बसपा), जनसुराज पार्टी ,चार निर्दलीय समेत 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और भाकपा माले के बीच मानाा जा रहा है।इस मुकाबले को प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज दिलचस्प बना सकती है। जनसुराज ने किरण सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से जहां दिग्गज नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव लगातार आठ बार निर्वाचित हुये वहीं उनके पुत्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह अपनी सियासी पारी का आगाज कर रहे हैं।बेलागंज क्षेत्र में राजद, जनता दल यूनाईटेड (जदयू),जनसुराज पार्टी ,ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), छह निर्दलीय समेत 14 प्रत्याशी हैं। यहां से राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह, जदयू से पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी, जनसुराज पार्टी से मोहम्मद अमजद और एआईएमआईएम से मोहम्मद जामिद अली हसन चुनाव मैदान में हैं।बेलागंज सीट राजद का सबसे मजबूत किला माना जाता है, लेकिन इस बार उसे लड़ाई दो मोर्चो पर लड़नी है।एक ओर जहां उन्हें यादव वोटो को इंटैक्ट रखना है तो दूसरी तरफ प्रशांत किशोर के अल्पसंख्यक उम्मीदवार भी उनके लिए चुनौती हैं। जनसुराज और एआईएमआईएम जहां अल्पसंख्यक वोटों को डिस्टर्ब करेगी, वहीं जदयू यादव वोट में सेंधमारी करने की कोशिश करेगी। ऐसे में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करीब चार दशक से पूर्व सांसद और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके परिवार के सदस्यों का दबदबा रहा है। इस सीट पर श्री सिंह के छोटे पुत्र अजीत कुमार सिंह यहीं से अपनी राजनीति की शुरूआत कर रहे हैं। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजद,भाजपा, जनसुराज ,बसपा समेत पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।इस मुकाबले में भारतीय जनताा पार्टी (भाजपा) की ओर से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह मैदान में हैं, तो प्रशांत किशोर ने सुशील कुमार सिंह को मैदान में उतार दिया।बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व विधायक अंबिका सिंह के भतीजे सतीश कुमार सिंह यादव उर्फ पिंटू यादव ,यादव उम्मीदवार को मैदान में उतारकर मुकाबले को चतुष्कोणीय बना दिया है।जातिगत समीकरण के हिसाब से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजपूत जाति के सर्वाधिक मतदाता है। दूसरे नंबर पर मुस्लिम मतदाता हैं।तीसरे नंबर पर यादव वोटर हैं। राजद उम्मीदवार अजीत सिंह और भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंह की दावेदारी राजपूत वोटों पर है।बसपा के उम्मीदवार पिंटू यादव और जन सुराज के उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह दोनों ही मुस्लिम यादव (माई) समीकरण में सेंध मारी कर सकते हैं। राजद यहां एमवाई समीकरण को दुरुस्त करने में लगा है। इस समीकरण का बिखराव राजद उम्मीदवार को नुकसान पहुंचा सकता है। बिहार विधानसभा उपचुनाव में हाइप्रोफाइल इमामगंज (सुरक्षित) सीट पर जहां हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) एक बार फिर से कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में है वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पार्टी की ‘लालटेन’ को रोशन करने की जद्दोजहद में है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने वर्ष 2015 और वर्ष 2020 लगातार दो बार इमामगंज सीट पर जीत हासिल की थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet