LATEST NEWS

भूमाफियाओं के खिलाफ भगवान दास सबनानी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर एफ़आइआर दर्ज कराने का किया अनुरोध

भोपाल भोपाल के लेक व्यू फार्म नीलबड रोड थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भूमाफिया और सहकारी संस्था के कुछ अधिकारियों ने कृषि भूमि का बार-बार विक्रय करके करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में अनिल अग्रवाल ने  पुलिस को विस्तृत शिकायत दी है, जिसमें भूमि की फर्जी रजिस्ट्री, संपत्ति को अलग-अलग व्यक्तियों को बार-बार बेचने, और अधिकारियों की मिलीभगत का दावा किया गया है। क्या है मामला? अनिल अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित भोपाल के अध्यक्ष अशोक गोयल से कृषि भूमि खरीदी थी। लेकिन इस भूमि को अशोक गोयल, यावर अली, रजिया खान और उनके सहयोगियों द्वारा फर्जी तरीके से कई अन्य लोगों को भी बेचा गया। जमीन की रजिस्ट्री बार-बार करवाकर भोपाल के नवजोत सिंह ढिल्लन सहित अन्य लोगों के नाम पर फिर से इस भूमि को रजिस्टर्ड किया गया, जिससे एक संगठित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। बार-बार विक्रय और प्रशासनिक मिलीभगत अनिल अग्रवाल की शिकायत में बताया गया है कि यावर अली और रजिया खान ने पहले इसी संपत्ति को विनोद शर्मा को बेचा, फिर बाद में पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था और अंततः नवजोत सिंह ढिल्लन को विक्रय कर दिया। अनिल का दावा है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमाफियाओं का पूरा सहयोग किया, जिसके चलते यह फर्जीवाड़ा संभव हो पाया। आरोप यह भी है कि नवजोत सिंह ढिल्लन ने रजिस्ट्री में अग्रिम चेक जमा करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक उसे नकद नहीं कराया गया। भूमाफियाओं की गिरोहबंदी यह मामला एक सुनियोजित षड्यंत्र का संकेत देता है, जिसमें भूमाफिया एक ही संपत्ति को कई बार विक्रय करके लोगों से भारी रकम ऐंठ रहे हैं। अनिल अग्रवाल और अन्य पीड़ितों ने इस प्रकरण में धोखाधड़ी, जालसाजी, और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का भरोसा दिलाया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है। अनिल अग्रवाल ने भोपाल पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि वे इस षड्यंत्र से बच सकें और दोषियों को कानूनन सजा मिल सके।

ताइक्वांडो में विहान कपूर ने जीता सिल्वर मेडल

गुड़गांव गुड़गांव गुड़गांव में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शिवपुरी के रहने वाले विहान कपूर ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का और स्कूल का नाम रोशन किया है। महज 7 साल की उम्र में विहान कपूर ने अपने प्रतिद्वंदी को प्रतियोगिता में जोरदार पटकनी दी है, हालांकि विहार को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। के आर मंगलम स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला विहान कपूर पिछले करीब साढ़े तीन साल से ताइक्वांडो की तैयारी कर रहा था। अब वह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। विहान कपूर के पिता नितिन कपूर व मां मोहिनी कपूर की मानें तो विहान शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी काफी आगे रहा है। समय पर उसे सही दिशा मिल गई जिसकी बदौलत उसे यह मेडल मिला है। उन्होंने बताया कि विहान ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 30-32 किलोग्राम वेट कैटेगरी में भाग लिया था। सनसिटी स्कूल में दो दिनों तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब विहान कपूर 27 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने वाली नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले विहान ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। विहान की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसीपल और टीचर ने भी उसकी हौसलाफजाई करते हुए प्रतियोगिता में इसी तरह से मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।

पुलिस ने शुरू की तलाश, राजस्थान-अलवर में कैमरे के सामने ताला तोड़कर बाइक ले गया शातिर युवक

अलवर. अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पलक झपकते ही बाइक का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। घटना सदर थाना अंतर्गत विज्ञान नगर की है। यहां एक युवक बड़ी सफाई से ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना एक दिन पहले की है, लेकिन पीड़ित ने अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया जब उसकी बाइक नहीं मिली तो उसने आसपास काफी तलाश की। उसके बाद उसके घर के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो एक युवक बाइक को ले जाता नजर आया। फिलहाल पीड़ित ने इस घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में बाइक चोरी की घटना होना आम बात हो गई है, क्योंकि बाइक चोर शहर से चोरी की हुई। बाइक को दूसरे प्रदेशों के आसपास के शहरों में बेच देते हैं। वैसे ज्यादातर बाइक चोर चोरी हुई बाइक को यही आसपास बेच देते हैं, क्योंकि इसका इंजन भी काफी उपयोगी और कीमती होता है। यहां से बाइक खरीद कर दूसरा व्यक्ति बाइक को दो तीन हजार ऊपर लगाकर दूसरे शहर ले जाते हैं और वहां बेच देते हैं। अलवर शहर के आसपास कई गांव तो ऐसे हैं, जहां चोरी के बाद बाइक जाती है, लेकिन पुलिस भी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। पुलिस इन गांवों में तभी जाती है, जब पर्याप्त फोर्स हो। इन गांवों में पुलिस ने दो बार दबिश भी दी थी और इस कार्रवाई में सैकड़ों बाइक भी बरामद हुईं थीं, लेकिन पुलिस के सामने समस्या ये है कि वह इन बाइकों का करें तो क्या करें।

Bank Holidays: गुरुनानक जयंती शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, RBI ने क्यों दी है 15 नवंबर की छुट्टी

नई दिल्ली  शुक्रवार यानी 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बात अगर इस दिन छुट्टी की करें तो इस दिन कई जगह अवकाश होता है। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार इस दिन कई राज्यों में बैंकों की भी छुट्टी होती है। अगर आप 15 नवंबर को किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो चेक कर लें कि आपके राज्य में बैंक की छुट्टी है या नहीं। कब रहती है बैंकों की छुट्टी? सभी बैंकों की छुट्टी महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को होती है। इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश पर भी बैंक बंद रहते हैं। कई बार चुनाव या किसी दूसरे विशेष कारण की वजह से भी छुट्टी हो जाती है। हालांकि इसके बारे में रिजर्व बैंक समय से पहले ही जानकारी दे देता है। गुरुनानक जयंती पर इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर देशभर के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसे लेकर रिजर्व बैंक ने छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इस दिन इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:     पंजाब     हरियाणा     महाराष्ट्र     मिजोरम     मध्य प्रदेश     ओडिशा     चंडीगढ़     तेलंगाना     उत्तराखंड     अरुणाचल प्रदेश     जम्मू     श्रीनगर     राजस्थान     उत्तर प्रदेश     पश्चिम बंगाल     नागालैंड     दिल्ली     झारखंड     छत्तीसगढ़     हिमाचल प्रदेश अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो बैंक के किसी भी काम से 15 नवंबर को घर से न निकलें। अपना काम या तो 14 नवंबर को निपटा में या अगले हफ्ते जाकर पूरा करवा लें। इन सेवाओं के जरिए जारी रखें सर्विस 15 नवंबर को बैंक बेशक बंद रहेंगे लेकिन बैंकिंग से जुड़ी कई सर्विस जारी रहेंगी। इनमें ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर एटीएम सर्विस आदि शामिल हैं। इन सर्विस का लाभ उठाने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इन सर्विस का इस्तेमाल हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग: बैलेंस चेक करने, पैसे ट्रांसफर करने और बिलों का पेमेंट करने के लिए अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉग इन करके ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI सर्विस: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए इस समय यूपीआई काफी पॉपुलर है। आप पेटीएम, गूगल पे, फोनपे आदि प्लैटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। ATM सर्विस: अगर कैश की जरूरत पड़ जाए तो किसी भी नजदीकी एटीएम जाकर वहां से कैश निकाल सकते हैं।

जिले में 127 खरीदी केंद्रों के माध्यम से की जाएगी धान की खरीदी

जांजगीर चांपा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिन बाद 14 नवंबर से शुरु होगी। मगर केंद्रों में धान खरीदी की तैयारी नजर नहीं आ रही है। अभी तक केंद्रों में साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी नहीं की जा सकी है। कई केंद्रों में घास उगे हैं उनकी भी सफाई नहीं कराई जा सकी है। प्रशासन भले ही धान खरीदी की तैयारी का दावा कर रही है। मगर मैदानी स्तर पर कहीं भी तैयारी नजर नहीं आ रही है। हालांकि टोकन तुहर हाथ एप से धान बेचने के लिए चार समिति हरदी, सलखन, भिलौनी और भैंसतरा में एक किसानों ने टोकन कटा लिया है। जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरु होगी। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं के लिए छांव, पानी, बैठने की व्यवस्था सहित चेक लिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों में कम्प्यूटर, प्रिंटर, युपीएस, जनरेटर, इंटरनेट कनेक्शन, आद्रता मापी यंत्र, तौल के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन की उपलब्धता, बारदाना सहित अन्य निर्धारित सुविधाओं की कमी है। डेढ़ माह से किसानों के पंजीयन का काम चल रहा था। बंटवारा नामा के चलते जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिले में इस वर्ष धान बेचने के लिए एक लाख 26 हजार 918 किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के कारण भी हर साल जिले में किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। जांजगीर चांपा में 129 सक्ती में 125 खरीदी केंद्र जांजगीर – चांपा जिले में अब उपार्जन केंद्रों की संख्या 129 तो सक्ती जिले में उपार्जन केंद्रों की संख्या 125 हो गई है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला में सहकारी समिति 101 तो सक्ती जिला में 95 सहकारी समितियां है। हालांकि इस बार भी नए उपार्जन केंद्र खोलने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें दोनों जिले में दो दो नए केंद्र खुलने की स्वीकृति शासन से मिली है। टोकन तुहर हाथ एप में इस तरह ले सकेंगे टोकन समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों को मोबाइल में टोकन तुहर हाथ एप डाउनलोड करना होगा. जिसके बाद नए किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने से पहले टोकन तुहर हाथ एप में सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप में रजिस्ट्रेशन के समय एप में समिति से जारी किसान पंजीयन क्रमांक, मोबाइल नंबर व किसान को अपनी जमीन संबंधित जानकारी को एप में डालना होगा। मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी के जरिए पंजीयन करना होगा। पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) हो जाने के बाद घर बैठे या किसी भी स्थान से टोकन कटवाने के लिए आनलाइन फ्रार्म भर सकेंगे। 35 हजार गठान बारदाने की जरूरत धान खरीदी के लिए इस बार एक करोड़ 40 लाख बारदाना की आवश्यकता होगी। इसमें 60 लाख नए और 60 लाख पुराने मिलर्स और पीडीएस के बारदाने होंगे। मार्कफेड के मुताबिक 35 हजार 200 गठान बारदाने की जरूरत होगी। इसके बदले 17 हजार नए बारदाने का गठान आ चुका है। शेष बारदानों का इंतजार है। इसके अलावा मिलर्स और पीडीएस से मिलने वाले बारदाना के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। अर्ली वेरायटी धान की हो गई कटाई उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर के बाद ही किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं और फिर विधिवत रूप से धान की खरीदी शुरू होती है। वर्तमान में कम दिनों में पककर तैयार होने वाले धान की कटाई हो गई है। वहीं विलंब से पकने वाले फसल की कटाई अभी शुरू नहीं हो पाई है। 15 नवंबर के बाद ही समुचित रूप से धान पककर तैयार होगा और फिर फसल की कटाई शुरू हो पाएगी। ऐसे में पूरा नवंबर महीना धान खरीदी के लिहाज से सूना रहेगा और दिसंबर में ही सही रूप से यह प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। धान खरीदी के लिए दिया गया प्रशिक्षण खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की संपूर्ण व्यवस्था करने अपर कलेक्टर एस पी वैद्य की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत के आडिटोरियम में कंप्यूटरीकृत व्यवस्था के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिले के समस्त समिति प्रबंधक, डाटा एंट्री आपरेटर का संबंधित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी, आनलाइन माड्यूल, बायोमेट्रिक ,किसान पंजीयन, पीडीएस बारदाना एकत्रीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं धान उपार्जन केन्द्र से संबंधित कम्प्यूटर आपरेटर, खरीदी प्रभारी, उपार्जन केन्द्र नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

15 लिफाफों में मिले 5.5 लाख रुपये, राजस्थान-भरतपुर के महिला थाने में एसीबी की छापेमारी

भरतपुर. भरतपुर में मंगलवार को महिला थाने में उसे समय हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम महिला थाने पहुंची। अचानक एसीबी की टीम को देखकर महिला थाने में पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने महिला थाने से करीब 15 लिफाफे और इसके अलावा महिला थाना प्रभारी के निवास से लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। भतरपुर में एसीबी ने महिला थाने पर छापेमारी की। जांच पड़ताल के दौरान एसीबी को थाने में बंद लिफाफों से चार लाख से अधिक की राशि मिली है। वहीं, थाना प्रभारी के क्वार्टर से एक लाख 25 हजार रुपये मिले हैं। जानकारी के मुताबिक एसीबी को थाने में एक मोटी रकम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसीबी की टीम थाने में तलाशी लेने पहुंची। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम को देखकर महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। टीम ने थाने में अलमारी और अन्य सामान को चेक किया  तो करीब 15 लिफाफे मिले। उन पर मुकदमा नंबर डला हुआ था। लिफाफों में करीब 4 लाख 30 हजार रुपये की राशि मिली है। एडिशनल एसपी अमित सिंह चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी भंवर सिंह और रीडर जय सिंह से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। एसीबी एडिशनल एसपी अमित चौधरी ने बताया कि गोपियों सूचना मिली कि महिला थाने में कुछ राशि लिफाफों में रखी हुई है। मंगलवार शाम को महिला थाने पर पहुंच के कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान अलमारी से 15 लिफाफे निकले, जिनमें करीब चार लाख 30 हजार रुपये मिले। उसके बाद एसीबी भंवर सिंह के क्वार्टर की तलाशी ली गई। वहां एक लाख 25 हजार  मिले हैं। कुंभ राशि 5 लाख 55 हजार रुपये मिली है। अभी थाना प्रभारी और रीडर से पूछताछ की जारी है। फिलहाल एसीबी की टीम ने इस मामले को लेकर किसी की भी गिरफ्तारी की बात नहीं कही है। महिला थाना प्रभारी और रीडर से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है, जिसका खुलासा एसीबी की टीम जल्द ही करेगी।

झारखंड चुनाव में ड्यूटी पर लगाये IPS किशन सहाय मीणा को ड्यूटी छोड़कर राजस्थान लौटने पर चुनाव आयोग हुआ सख्त

जयपुर राजस्थान कैडर के आईपीएस किशन सहाय मीणा को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। चुनाव आयोग की ओर से आईपीएस किशन सहाय मीणा की ड्यूटी झारखंड विधानसभा चुनाव में लगाई थी। पिछले दिनों वे झारखंड पहुंच गए थे लेकिन बाद वे बिना किसी को सूचना दिए राजस्थान लौट आए। चुनाव आयोग को बिना सूचना दिए ड्यूटी छोड़कर राजस्थान लौटने पर आयोग ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। आयोग की ओर से अब उन्हें चार्जशीट भी थमाई जाएगी। प्रमोटी आईपीएस हैं किशन सहाय मीणा आईपीएस किशन सहाय मीणा राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं। वे पहले राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के रूप में भर्ती हुए थे। वर्ष 2013 में उनका प्रमोशन हुआ। वे आरपीएस से आईपीएस बन गए। उन्हें वर्ष 2004 का बैच अलॉट किया गया। पिछले दस साल में विभिन्न पदों पर उन्होंने सेवाएं दी। अब ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित किया गया है। दस साल में अमूमन नॉन फील्ड ही रहे वर्ष 2013 से लेकर अब तक अमूमन वे नॉन फील्ड ही रहे। आईपीएस बनने के बाद अगस्त 2013 में उन्हें टोंक जिले का एसपी लगाया गया। टोंक एसपी के पद पर वे करीब पांच महीने ही रहे। इसके बाद जनवरी 2014 में टोंक एसपी पद से हटाकर जीआरपी अजमेर लगाया दिया गया। इसके बाद करीब छह महीने तक वे एपीओ रहे। बाद में सीआईडी सीबी, जेल और आरएसी में पदस्थ रहे। वर्तमान में वे ह्युमन राईट सेल के आईजी पद पर कार्य कर रहे थे।  

नोटों से शृंगार कर 108 किलो के मिल्क केक का लगाया भोग, राजस्थान-केकड़ी में श्री श्याम बाबा का मना जन्मोत्सव

केकड़ी. लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र खाटू श्याम के प्रतिरूप माने जाने वाले केकड़ी के सुप्रसिद्ध श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर मंगलवार को सुबह मंदिर में मंगला आरती के बाद दर्शन आरंभ किए गए। उसके बाद मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। दर्शनों का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बाबा श्याम को श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में मिल्क केक अर्पित किए गए तथा मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकी नाड़ी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ। सुबह से ही विभिन्न इलाकों से महिला-पुरुष जयकारों के साथ पदयात्रा करते हुए श्याम मंदिर पहुंचे। श्री श्याम मित्र मंडल कमेटी द्वारा दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं तथा सभी को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर दिन भर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार के सामने भजनों व नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंगलवार को सुबह शहर के प्राचीन चारभुजा मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में शहरवासियों सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। इस निशान यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में महिला-पुरुष, आबाल-वृद्ध हाथों में बाबा श्याम का ध्वज लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। 6 लाख के नोटों का शृंगार श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर उनके विग्रह का नोटों से अनूठा शृंगार किया गया। इसके अंतर्गत दस, बीस, पचास, सौ, दो सौ व पांच सौ के नोटों को कलात्मक ढंग से गूंथकर रंग-बिरंगी मालाएं बनाई गईं और फिर उन मालाओं को करीने से श्याम बाबा के विग्रह पर सजाया गया। साथ ही मंदिर परिसर में विराजमान भगवान लक्ष्मीनारायण व बालाजी का भी शृंगार किया गया, इसके लिए कुल 6 लाख रुपयों के नोट उपयोग हुए। 108 किलो मिल्क केक का लगाया भोग बाबा के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने काजू, बादाम, पिस्ता से बनाया गया 108 किलो मिल्क केक का भोग लगाया। भोग लगाने के पश्चात केक का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।

रायपुर की महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बताकर ठगे 58 लाख

रायपुर रायपुर की एक 58 वर्षीय महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई, जहां उसे 72 घंटे तक कथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा गया। इस दौरान ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई और आरबीआई के अधिकारी बताते हुए महिला को डरा-धमकाकर उसके बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली। महिला ने डर के मारे अपनी बैंक अकाउंट की जानकारी साझा कर दी और ठगों के बताए खातों में अपनी बचत का पैसा ट्रांसफर करती रही। कैसे हुआ ठगी का शिकार? यह मामला 3 नवंबर से शुरू हुआ, जब महिला को एक फोन कॉल आया जिसमें खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट, मुंबई का अधिकारी बताया गया। ठग ने बताया कि महिला के आधार नंबर का उपयोग करके मुंबई के लुईसवाड़ी थाने में किसी इस्लाम नवाब मलिक नामक व्यक्ति ने 311 बैंक खाते खोले हैं, जिनका दुरुपयोग हो रहा है। इसके बाद फोन कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी से जोड़ दिया गया। वहां से एक व्यक्ति ने खुद को सब-इंस्पेक्टर विक्रम सिंह बताकर महिला से कई निजी जानकारियां पूछीं और कहा कि अगर वह जांच में सहयोग नहीं करती है, तो उसका मोबाइल नंबर 2 घंटे में बंद हो जाएगा और उसे मुंबई आना पड़ेगा। फिर उसे व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर जोड़कर कथित तौर पर “डिजिटल अरेस्ट” में रखा गया, जहां महिला को यह यकीन दिलाया गया कि पुलिस ऑनलाइन पूछताछ कर रही है। ठगी का तरीका ठगों ने महिला को डरा-धमकाकर वीडियो कॉल पर बने रहने के लिए मजबूर किया और मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स की तस्करी जैसे अपराधों में फंसा होने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने महिला से बैंक खातों की जानकारी लेकर उसकी बचत को अपने बताए खातों में ट्रांसफर करा लिया। 3 से 8 नवंबर तक चले इस ठगी में ठगों ने महिला से करीब 58 लाख रुपये ऐंठ लिए। 8 नवंबर को ठगों के निर्देश पर महिला ने अपनी बेटी से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद ही मामला खुलकर सामने आया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। ठगी से बचाव के उपाय     वीडियो कॉल के जरिए पुलिस अधिकारी पहचान नहीं बताते – असली पुलिस अधिकारी कभी भी व्हाट्सएप या वीडियो कॉल पर जांच नहीं करते।     एप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहती पुलिस – पुलिस किसी एप को डाउनलोड करने का निर्देश नहीं देती।     डिजिटल अरेस्ट का कोई कानूनी प्रावधान नहीं – “डिजिटल अरेस्ट” जैसा कोई प्रावधान कानून में नहीं है।     धमकी और डराने से सावधान रहें – पुलिस काल पर डराने-धमकाने का काम नहीं करती और न ही पैसे की मांग करती है।     शेयर न करें पर्सनल जानकारी – बैंक और व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को फोन पर न दें। इस घटना के बाद पुलिस ने साइबर क्राइम सेल को जांच में लगाया है और पीड़िता को सलाह दी गई है कि वह आगे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल का जवाब न दें।

एनडीआरएफ ने निकाला शव, राजस्थान-केकड़ी की बनास नदी में युवक ने अचानक से लगाई छलांग

केकड़ी. जिले के सावर क्षेत्र में ग्राम नापाखेड़ा के पास बनास नदी पुलिया से अचानक एक युवक मंगलवार को नदी में भरे पानी में कूद गया। पुलिस ने गोताखोरों के जरिये नदी में तलाश करवाई, मगर देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। बुधवार को अजमेर से आई एनडीआरएफ की टीम ने 50 फीट की गहराई में जाकर शव को ढूंढकर बाहर निकाला। घटना के अनुसार केकड़ी जिले के सावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम नापाखेड़ा के पास से बनास नदी निकल रही है। मंगलवार को अपराह्न नदी की पुलिया से गुजरने के दौरान एक युवक ने पानी से लबालब भरी नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदते हुए देखकर मौके से गुजर रहे राहगीर व वाहन चालक सहम गए और मौके पर भारी भीड़ हो गई, जिससे जाम के हालात बन गए। घटना की सूचना मिलने पर सावर पुलिस थाने के दीवान राजेन्द्र शर्मा मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गए और यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया। इधर क्षेत्राधिकार के लिहाज से मामला हनुमान नगर पुलिस थाना क्षेत्र का होने के कारण संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों के जरिए बनास नदी में कूदे युवक की तलाश करवाई लेकिन मंगलवार देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शुरुआती तौर पर अपने स्तर पर खोजबीन करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर आखिरकार अजमेर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर 50 फीट की गहराई में जाकर युवक के शव को खोज निकाला। पुलिस के अनुसार जहाजपुर थानांतर्गत ग्राम मोतीपुरा निवासी युवक सोनू गुर्जर पुत्र लादूलाल गुर्जर मंगलवार को दोपहर बनास नदी में डूब गया था। जानकारी में सामने आया कि युवक ने छलांग लगाई थी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। बताया गया कि मृतक शराब के नशे में था, तभी उसने छलांग लगाई। बताया गया कि उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक युवक सोनू अपने किसी साथी के साथ बाइक पर बैठकर पुलिया की ओर गया था। इस दौरान उसने पेशाब करने की बात कहकर बाइक रुकवाई और नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हनुमान नगर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने नदी में कूदने की रिपोर्ट दी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

नंदिनी ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का कीर्तिमान हासिल किया

 मुरैना  मध्य प्रदेश के छोटे से शहर मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने भारत का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच डाला। नंदिनी ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का कीर्तिमान हासिल किया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी है। और यही नहीं, उन्होंने CA फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर अपने अद्भुत टैलेंट और मेहनत का सबूत भी दिया। 16 साल की उम्र में शुरू किया CA का सफर महज 16 साल की उम्र में नंदिनी ने CA बनने का सपना देखा। अपने यूनिक टैलेंट के बल पर, उन्होंने 13 साल की उम्र में 10वीं और 15 साल में 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने CA के लिए पढ़ाई शुरू की और असाधारण सफलता हासिल की। रचा नया रिकॉर्ड, हासिल किए 76.75% अंक 29 नवंबर 2021 को, नंदिनी ने CA फाइनल में 800 में से 614 अंक (76.75%) प्राप्त किए और AIR 1 हासिल की। यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ 19 साल, 8 महीने और 18 दिन की उम्र में पाई, जो किसी भी महिला के लिए सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड है। प्रेरणा बनी बचपन की एक खास मुलाकात नंदिनी ने अपने स्कूल के दिनों में एक गिनीज रिकॉर्ड होल्डर से मुलाकात की थी। तभी से उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का सपना देखा जो तोड़ पाना मुश्किल हो। इसी सपने ने उन्हें CA फाइनल जैसे जैलेंजेज एग्जाम के लिए प्रेरित किया। कम उम्र की चुनौतियां और मजबूत इरादे इतनी कम उम्र में इंटर्नशिप पाने में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई कंपनियों ने उम्र को वजह बताते हुए मना किया, लेकिन नंदिनी ने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी में जुटी रहीं। भाई का मिला हौसला और परिवार का संबल उनके भाई सचिन ने भी CA परीक्षा में 2021 में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की और दोनों ने मिलकर एक-दूसरे को प्रेरित किया। नंदिनी के पिता नरेश चंद्र गुप्ता, जो एक टैक्स प्रैक्टिशनर हैं और मां डिंपल गुप्ता ने हमेशा उनके सपनों को सपोर्ट किया। नंदिनी अग्रवाल की यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणा कि सही मेहनत और हौसले से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

सिरपुर तालाब के किनारे पर अवैध 11 निर्माणाधीन मकान तोड़े

इंदौर इंदौर में अवैध काॅलोनाइजर तालाब और ग्रीन बेल्ट की जमीन भी नहीं छोड़ रहे है। नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को सिरपुर तालाब के केचमेंट एरिया में काटी जा रही अवैध काॅलोनी में जाकर अवैध निर्माण तोड़े। अवैध काॅलोनी काटने वालों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे। तालाब के किनारे पर 11 निर्माणाधीन मकान तोड़े गए, जबकि दो परिवारों को दो दिन की मोहलत दी गई है।  नगर निगम नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर इंदौर के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चला रहा है। शुरुआत सिरपुर तालाब से की जा रही है,क्योकि इस तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिला हुआ है। दस दिन पहले अफसरों ने सिरपुर तालाब की जमीन का सीमांकन किया था और तालाब की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को चिन्हित कर लिया था। रहवासियों की बैठक कर अफसरों ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी थी,लेकिन ज्यादातर लोग नहीं माने। बुधवार सुबह चार जेसीबी और एक पोकलेन के साथ रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची और अवैध काॅलोनी में बन रहे मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे में 11 निर्माण तोड़े गए है। चार दिन पहले सिरपुर तालाब के धार रोड वाले हिस्से से बीस से ज्यादा अतिक्रमण नगर निगम ने हटाए थे। आपको बता दे कि ठंड के दिनों में इस तालाब पर प्रवासी पक्षी आते है और तीन से चार माह तक यहां रुकते है, लेकिन आसपास अवैध बसाहट होने और तालाब का पानी दूषित होने के कारण पक्षियों की संख्या बीते तीन सालों में कम हो गई थी। तालाब के आसपास का प्राकृतिक वातावरण बना रहे, इसलिए लिए किनारों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलना हो सकता है नुकसानदेह : गावस्कर

मुंबई पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर सहित कई अुनभवी खिलाड़ियों ने कहा है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलकर एक बार फिर वही गलती करने जा रही है जो उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में की थी। परिणाम स्वरुप भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले इंडिया ‘ए’ से दो अभ्यास मैच खेलने थे। इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक अभ्यास मैच प्राइम मिनिस्टर इलेवन से मैच खेलना था और इसके लिए तैयारियां भी हो गयीं थीं पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अचानक ही तीनों अभ्यास मैच रद्द कर दिये। इससे अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीधे टेस्ट मैच से ही शुरुआत करेगी। इस टेस्ट मैच की तैयारी वह नेट अभ्यास से करेगी। वहीं गावस्कर ने लिखा, ‘नेट प्रैक्टिस कभी भी अभ्यास मैच का विकल्प नहीं हो सकता। टेस्ट मैच खेलने के लिए एक जुनून की जरूरत होती है, जो सिर्फ मैदान पर बल्लेबाजी से आता है। नेट प्रैक्टिस से ऐसा नहीं हो सकता. उम्मीद है कि जिन्होंने भी प्रैक्टिस मैच और प्राइम मिनिस्टर इलेवन से मुकाबला रद्द किया है, वह इसे सही साबित करेंगे।’गावस्कर कहते हैं, ‘बल्लेबाज जानते हैं कि अभ्यास मैच में आउट हो जाने के बाद वे दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इस कारण वॉर्म-अप या अभ्यास मैच किसी भी बल्लेबाज के लिए नेट अभ्यास से ज्यादा अहम होते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अभ्यास की कमी के चलते भारतीय बल्लेबाज विफल रहे थे। सीरीज से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा से अभ्यास मैच खेलने को कहा गया था पर उन्होंने इंकार कर दिया था। इससे भारत को अपनी ही धरती पर पहली बार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।  

नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद, राजस्थान-शाहपुरा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे मंत्री मदन दिलावर

शाहपुरा. शाहपुरा जिले के फूलियाकलां स्थित प्रसिद्ध तीर्थ एवं संगम स्थल धानेश्वर पर मंगलवार को खटीक समाज द्वारा तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर, समाज की 28 जोड़ियों ने तुलसी माता के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और इस सामूहिक विवाह सम्मेलन की पहल की सराहना की। मंत्री मदन दिलावर ने इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन को समाज की एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से अमीर और गरीब सभी लोग एक साथ एक ही मंच पर आ सकते हैं। इससे समाज के लोगों के बीच आपसी मेल-जोल बढ़ता है और समरसता का संचार होता है। मंत्री ने खटीक समाज को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी और इसे एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में व्याप्त आर्थिक असमानता को दूर करने और सामाजिक स्तर पर एकता स्थापित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी वर्गों से आग्रह किया कि ऐसे आयोजन समाज में अधिक से अधिक होने चाहिए, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिल सके और उनका आर्थिक बोझ भी कम हो। मंत्री दिलावर का बड़ा बयान, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप इस दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा क्षेत्र को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना तो कर दी, लेकिन उनमें अध्यापक नियुक्त नहीं किए, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हुई। मंत्री ने इसे कांग्रेस का पाप करार देते हुए कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी थी कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति हो, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज किया, जिसके कारण इन स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता गिर गई। स्कूल खोल दिए पर शिक्षक नहीं मंत्री दिलावर ने कहा, कांग्रेस सरकार ने बिना उचित योजना के अंग्रेजी माध्यम स्कूल तो खोल दिए, लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की। यहां तक कि कई स्कूलों में भवन भी नहीं हैं, और जहां भवन हैं, वे जर्जर स्थिति में हैं। यह कांग्रेस की नीति और उनकी लापरवाही का नतीजा है। मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिंदी माध्यम के शिक्षकों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नियुक्त किया, जिससे दोनों माध्यमों में शिक्षकों की कमी हो गई और बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह कार्यप्रणाली दुर्भावनापूर्ण थी, जिसने राजस्थान के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार इस स्थिति में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन-समरसता और एकता का प्रतीक सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर आयोजित इस सम्मेलन में खटीक समाज के 28 जोड़ों ने पवित्र विवाह संस्कार में सम्मिलित होकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। समारोह के दौरान, वर-वधू ने धानेश्वर तीर्थ स्थल पर एक साथ परिणय सूत्र में बंधने का पावन अवसर प्राप्त किया, जो उनके जीवन की एक नई यात्रा का शुभारंभ था। समारोह में सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस धार्मिक उत्सव में भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वर-वधू को माता तुलसी की विशेष पूजा के साथ विवाह संस्कार संपन्न किया गया। विवाह की रस्में पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न की गईं, जिसमें समाज के वरिष्ठ लोगों ने उपस्थित होकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंत्री दिलावर की अपील-शराब और पॉलिथीन का उपयोग बंद करने का आह्वान मंत्री मदन दिलावर ने अपने संबोधन के दौरान खटीक समाज के लोगों से एक महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में शराब और पॉलिथीन का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि समाज के विकास में भी बाधक है। उन्होंने आग्रह किया कि समाज के लोग शराब का सेवन पूर्णतरू बंद करें और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह से त्यागें। मंत्री ने कहा कि शराब का सेवन एक बुरी आदत है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने खटीक समाज के युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए, जिससे समाज में एक बेहतर वातावरण का निर्माण हो सके। समाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन की बढ़ती लोकप्रियता धानेश्वर तीर्थ स्थल पर आयोजित यह सामूहिक विवाह सम्मेलन खटीक समाज के लिए तीसरा आयोजन था, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है। इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में एकता और सहयोग को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि समाज में व्याप्त आर्थिक असमानता को भी कम करते हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को विवाह के खर्च से राहत मिलती है और उनके बच्चों के विवाह के लिए एक सम्मानजनक मंच प्राप्त होता है। सामूहिक विवाह सम्मेलन का यह आयोजन समाज में एक नई सोच का परिचायक है, जो लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से जोड़ने का कार्य करता है। इसके साथ ही यह सम्मेलन सामुदायिक समर्थन और एकता को प्रोत्साहित करने के साथ समाज को सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने का कार्य करता है।

आपात स्थिति में जीवन संरक्षण में एयर एम्बुलेंस सेवा हो रही है कारगर

पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से जच्चा-बच्चा का जीवन हुआ संरक्षित सरकार हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल आपात स्थिति में जीवन संरक्षण में एयर एम्बुलेंस सेवा हो रही है कारगर भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा अधोसंरचना और चिकित्सकीय उन्नत तकनीक की व्यवस्था के साथ मैन पॉवर उपलब्धता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा’ आपातकाल में नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। आपात स्थिति में समय से उचित चिकित्सकीय सेवा की उपलब्धता से कई जिंदगियों का बचाव किया जा रहा है। छतरपुर के ग्राम खेरो की निवासी गर्भवती महिला श्रीमती रानी पटेरिया (पत्नी उमेश पटेरिया) को पीएमएयर एम्बुलेंस सुविधा से आपात स्थिति में उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर जच्चा- बच्चा का जीवन सुरक्षित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती रानी पटेरिया को रविवार 10 नवंबर को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती किया गया। महिला की स्थिति “फुल टर्म प्रेगनेंसी विद प्रिवियस एल एस सी एस” के कारण हाई रिस्क श्रेणी में थी। डॉ. निधी खरे द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के पश्चात महिला को पोस्ट पार्टम ब्लीडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ब्लीडिंग रोकने के लिए आवश्यक उपचार किया तथा हिसटेक्टोमी की गई। महिला को 4 यूनिट ब्लड का ट्रांसफ्यूजन किया गया और उसे निरंतर ऑब्जर्वेशन में रखा गया। निःशुल्क मिली सुविधा ऑब्जर्वेशन के दौरान महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता से विचार-विमर्श किया। जिला अस्पताल की टीम, सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और सीएमएचओ द्वारा महिला को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया। चूंकि महिला आयुष्मान कार्ड धारक थी, अतः उसे आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिरायू हॉस्पिटल, भोपाल में रेफर किया गया। चिरायू हॉस्पिटल में बेड उपलब्धता की पुष्टि के पश्चात, kelsa.io पर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था हेतु अनुरोध किया गया। सीएमएचओ और सिविल सर्जन की देखरेख में महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से खजुराहो एयरपोर्ट लाया गया और एयर एम्बुलेंस से भोपाल भेजा गया। भोपाल एयरपोर्ट पर महिला को 108 एम्बुलेंस द्वारा चिरायू हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहाँ शाम 7:30 बजे महिला को भर्ती कर लिया गया। वर्तमान में, चिरायू हॉस्पिटल में महिला की स्थिति स्थिर और सामान्य है। पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा से प्रदेश में कहीं भी चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने या चिन्हित विशेष प्रकार की चिकित्सा सुविधा या चिकित्सा विशेषज्ञों की आवश्यकता निर्मित होने पर कठिन भौगोलिक परिस्थिति में प्रदेशए के दूरस्थ अंचलों तक पहुंचकर उन्नत आपातकालीन चिकित्सा द्वारा मरीजों की को स्थिर कर उच्च चिकित्सा केन्द्रों तक एयर लिफ्ट किये जाने की सेवा प्रदाय की जाती है। पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा सड़कों एवं औद्योगिक स्थलों में होने वाले हादसों, प्राकृतिक आपदा में गंभीर पीड़ित घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार के लिये हवाई परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। हृदय सम्बंधित अथवा अन्य विभिन्न गंभीर बीमारियों जिसमें रोगी/पीड़ित को तत्काल इलाज की आवश्यकता होने की स्थिति में मरीजों को अच्छे एवं उच्चतम चिकित्सा संस्थानों में त्वरित उपचार के लिये हवाई परिवहन सुविधा प्रदाय की जाती है। पात्रता सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में पीड़ित को राज्य के अंदर एवं बाहर शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में निशुल्क परिवहन किया जाता है। आयुष्मान कार्डधारी के उपचार के लिये राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर सभी शासकीय एवं आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में उपचार हेतु निशुल्क परिवहन की व्यवस्था है। अन्य हितग्राही जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके उपचार के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क परिवहन जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet