LATEST NEWS

स्कूली छात्राओं में मासिक धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, पीरियड्स के दौरान मिलेगी राहत

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि “स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता नीति” अब आधिकारिक तौर पर लागू हो चुकी है। इस नीति को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 2 नवंबर, 2024 को अनुमोदित किया गया था, जो 10 अप्रैल, 2023 को न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुसरण में है। नीति का उद्देश्य और मुख्य बिंदु इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य स्कूली छात्राओं में मासिक धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जो अक्सर उनकी गतिशीलता और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। इस नीति के तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में लड़कियों को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म के साधनों तक पहुँच मिल सके। यह पहल मासिक धर्म अपशिष्ट के पर्यावरण के अनुकूल निपटान को भी प्रोत्साहित करेगी। कांग्रेस नेता की मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण की मांग यह नीति उस जनहित याचिका (पीआईएल) के संदर्भ में भी है, जिसे कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने दाखिल किया था। इस याचिका में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ इस मामले की सुनवाई 12 अक्टूबर को करेगी। केंद्र का विवरण: शौचालय और स्वच्छता किट वितरण केंद्र सरकार ने न्यायालय को बताया कि देश के 97.5% स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय उपलब्ध हैं, जिसमें दिल्ली, गोवा और पुडुचेरी जैसे राज्य 100% अनुपालन की स्थिति में हैं। इसके अतिरिक्त, सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर मासिक धर्म स्वच्छता किट के वितरण के लिए भी पहल शुरू की है, ताकि छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और व्यवहार को प्रोत्साहित किया जा सके।

ट्रैक की खामियों का आंकलन करेंगे अफसर, छत्तीसगढ़-रायपुर से नवा रायपुर तक ट्रेन का आज होगा ट्रायल

रायपुर. रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन  चलने का आज ट्रायल होगा.  यात्रियों लंबे  इंतजार के बाद  यह सुविधा मिलने जा रही है. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पहली ट्रेन चलेगी. ट्रेन में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे. रेलवे के अफसरों के अनुसार ट्रेन रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद पहुंचकर वहां से सीबीडी होते हुए अभनपुर तक जाएगी. अभनपुर से थोड़ी देर बाद ट्रेन रायपुर वापस लौटेगी. ट्रायल के दौरान अफसरों की टीम ट्रैक की खामियों के आकलन करेगी. ट्रायल सफल होने पर जल्दी रायपुर नया रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने की घोषणा की जाएगी. रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना है. इसमें एक ट्रेन एक  सुबह और एक शाम को चलेगी. छह  जगहों पर स्टेशन स्थापित किया  गया है. इसमें रायपुर, मंदिर हसौद, नवा रायपुर में उद्योग नगर सीबीडी स्टेशन, केंदी, अभनपुर स्टेशन शामिल है.

गोवा शहर के पदम इंडोर स्टेडियम में 24वीं विश्व कराटे कप प्रतियोगिता हुई, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

गुड़गांव गोवा शहर के पदम इंडोर स्टेडियम में 24वीं विश्व कराटे कप प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ अन्य देशों  इटली, ब्राजील, कनाडा, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, अमेरिका, कजाकिस्तान, यूएई, पुर्तगाल, केन्या,मलेशिया, दुबई, बांग्लादेश, रसिया, कज़ाख़िस्तान, मैरिटइस, किर्गिज़स्तान जापान, इंग्लैंड, ईरान,अबू धाबी,सऊदी अरबिया, भूटान  जैसे देशों के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा राज्य के गुड़गांव शहर से साईं कराटे अकादमी के 5 खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इन खिलाड़ियों से सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। गुड़गांव जिले के जनरल सेक्रेटरी और भारत  के टीम कोच शिहान सुनील सैनी की देखरेख में कोच लक्की मनीदास ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कोच शिहान सुनील सैनी की मानें तो प्रतियोगिता के समय कुछ खिलाड़ियों को चोट का भी सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों ने अपनी चोट के दर्द को भुलाकर मेडल जीतने के लिए अपने जुनून को कायम रखा। प्रतियोगिता में 61 वर्षीय गीता गोदारा ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 44 वर्षीय शालू ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में दो सिल्वर मेडल जीते। 30 वर्षीय अजीत राणा ने 64 किलोग्राम भारवर्ग में दो ब्रॉन्ज मेडल, 12 वर्षीय इनेश कुमार दलाल ने 38 किलो भार वर्ग में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं 10 वर्षीय पर्व धीमान ने 42 किलो भार वर्ग में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ओर  कोच ने विजय खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि इन सभी विश्व विजेता खिलाड़ियों ने भारत का नाम ऊंचा कर दिया। हमें गर्व है अपने इन सभी खिलाड़ियों पर जो अब दिल्ली और मलेशिया में भी गुड़गांव का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखकर आए हैं।  

राज ठाकरे का नाम लेते ही भड़क गए उद्धव, मेरी बीमारी तक का मजाक बनाया और मैं साथ दूं?

मुंबई राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले उद्धव सेना ने भी कैंडिडेट उतारा है। पहले चर्चाएं थी कि उद्धव सेना कैंडिडेट वापस ले सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में जब उद्धव ठाकरे से पूछा गया तो उन्होंने सख्त रिएक्शन दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरा खून का रिश्ता तो महाराष्ट्र की जनता के साथ है। उन्होंने राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लुटेरों के साथ है, उससे मेरा क्या रिश्ता? मैं ऐसे लोगों को सपोर्ट करने की बात तो सपने में भी नहीं सोच सकता। अब बात ही खत्म, इसके आगे क्या कहना है। उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘महाराष्ट्र से मेरा खून का रिश्ता है। महाराष्ट्र मेरा परिवार है, कोरोना काल में मैंने जिस परिवार की जिम्मेदारी ली, उस परिवार को लूटा जा रहा है। ‘उन्होंने’ (राज ठाकरे) घोषणा की है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे। इसलिए महाराष्ट्र की लूट बड़े पैमाने पर होगी।’ उद्धव ठाकरे ने कहा कि डबल ट्रिपल इंजन महाराष्ट्र के लुटेरे हैं, जो भी उनका समर्थन करते हैं, वे लुटेरे हैं। राज ठाकरे के बारे में बात करते हुए उद्धव ने कहा कि उन्होंने मेरी बीमारी का भी मजाक उड़ाया था। भगवान न करे, जिन्होंने मेरी आलोचना की उन्हें उस पल या उस स्थिति का अनुभव अवश्य हुआ होगा। क्या मैं उन लोगों की मदद करूं, जिन्होंने मेरा मज़ाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मेरा मजाक बनाया। उन्होंने उनकी मदद की, जिन्होंने मेरी पार्टी तोड़ दी। उद्धव ने विषय बदलते हुए कहा कि राज ठाकरे इस बार मेरे पास नहीं आए, मैं निजी मामलों में नहीं जाना चाहता। मैं उन लोगों की मदद नहीं करूंगा, जो महाराष्ट्र को लूटने वालों की मदद करते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की शपथ लेकर उद्धव ठाकरे ने ये बात कही। उद्धव और आदित्य की रैली न होने से लग रहे थे कयास दरअसल यह बात सामने आई है कि माहिम विधानसभा क्षेत्र में ठाकरे गुट के उम्मीदवार महेश सावंत के लिए उद्धव और उनके बेटे आदित्य की प्रचार सभा तय नहीं है। इसलिए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी कि उद्धव ठाकरे बिना प्रचार किए अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहे हैं। लेकिन अब उद्धव ठाकरे ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग

जगदलपुर। पूरे प्रदेश के साथ जिले में 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा हो गया है. जगदलपुर से सटी अड़ावाल इलाके में देर रात बारदाने के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची. जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की. काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह गोदाम के पास पटाखे जलाना बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

‘ऐतराज 2’ लेकर आ रहे सुभाष घई, किया ऐलान ‘हम वापस आ रहे हैं’

मुंबई, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के दमदार अभिनय से सजी ‘ऐतराज’ की सीक्वल ‘ऐतराज 2’ जल्द ही सिनेमा स्क्रीन पर दस्तक देगी। ये खुशखबरी बुधवार की सुबह मंझे हुए निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने सुनाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सुभाष घई ने 2004 की सुपरहिट फिल्म ऐतराज की झलक दिखाई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास की ये फोटो है। जिसमें वो सफेद रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं। पोस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और लिखा “बोल्ड और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत दिखाई और कर दिखाया। यही वजह है कि सिने प्रेमी आज 20 साल बाद भी ‘ऐतराज’ में निभाए उनके किरदार को नहीं भूल पाए हैं। मेरे मुक्ता आर्ट्स ने ‘ऐतराज’ का निर्माण किया था। पहले प्रियंका इस भूमिका को निभाने में हिचकिचाई थीं, लेकिन फिर अति महत्वाकांक्षी महिला के किरदार को पूरे आत्मविश्वास के साथ बखूबी निभाया।“ पुरानी ऐतराज के पलों को याद करने के बाद फिल्म निर्माता ने ‘ऐतराज’ के दूसरी किस्त की घोषणा की। लिखा “अब मुक्ता आर्ट्स 3 साल की कड़ी मेहनत और बेहतरीन स्क्रिप्ट के साथ ‘ऐतराज 2’ के लिए तैयार है। बस इंतजार कीजिए।” साल 2004 में रिलीज हुई इस रोमांटिक-थ्रिलर का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था और निर्माण सुभाष घई ने किया था। यह एक ऐसे व्यक्ति (अक्षय कुमार) की कहानी थी जिस पर उसकी बॉस (प्रियंका चोपड़ा) के यौन उत्पीड़न का आरोप था। व्यक्ति का केस उसकी वकील पत्नी (करीना कपूर) लड़ती है और फैसला उसके (अक्षय कुमार के किरदार) पक्ष में आता है। घई 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख और सफल फिल्म निर्माता निर्देशक में से एक रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर सफल फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’, ‘सौदागर’ शामिल है। साल 2006 में रिलीज सामाजिक समस्या पर आधारित उनकी फिल्म ‘इकबाल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

जालंधर पुलिस ने हाल ही में एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया, युवाओं के भविष्य के लिए उठाया अहम कदम

जालंधर जालंधर पुलिस ने अपनी प्रमुख ‘सहयोग’ पहल के तहत हाल ही में एक व्यापक जागरूकता और स्वच्छता अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य युवा नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक जागरूक समाज में योगदान देने के लिए सशक्त बनाना है। युवा पुलिस ब्रिगेड (YPB) बनाने वाले 18 स्कूलों के 100 से अधिक युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में, इस अभियान में ‘नशे को न कहें’, यातायात नियमों का पालन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया गया, साथ ही जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा आई.पी.एस के साथ एक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया। अभियान के लिए प्रमुख मुद्दे और आवश्यकता नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण क्षरण की बढ़ती चिंताएं सामुदायिक जागरूकता और कार्रवाई के महत्व को रेखांकित करती हैं, खासकर उन युवाओं के बीच जो स्थायी परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। युवाओं में जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना को बनाए रखने के लिए YPB पहल की शुरुआत की गई, जिससे उन्हें अपने समुदायों को सीधे प्रभावित करने वाले मुद्दों को आगे बढ़ाने में मदद मिली। इस अभियान का उद्देश्य पुलिस आयुक्त के साथ पारदर्शी चर्चा के माध्यम से युवा नागरिकों के मन में इन मुद्दों के बारे में उठने वाले प्रश्नों और शंकाओं का समाधान करना था, जिससे विश्वास और सहयोग बढ़े।   योजना और क्रियान्वयन कार्यक्रम की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई थी ताकि सामाजिक चुनौतियों के प्रति समग्र दृष्टिकोण प्रदान किया जा सके। दिन की शुरूआत जागरूकता सत्रों से हुई, जहां पुलिस अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने छात्रों को नशीली दवाओं की लत के खतरों, यातायात नियमों का पालन करने के जीवन-रक्षक महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में शिक्षित किया। इसके बाद निर्दिष्ट सार्वजनिक क्षेत्रों में सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया, जहां छात्रों ने कचरा संग्रहण और सौंदर्यीकरण के प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे ‘स्वच्छ और हरित समाज’ का संदेश फैला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जालंधर के पुलिस आयुक्त के साथ एक संवादात्मक सत्र था, जहां छात्र अपने प्रश्नों और चिंताओं पर खुलकर चर्चा कर सकते थे। इस संवाद का उद्देश्य आत्मविश्वास पैदा करना और पुलिस और युवाओं के बीच की खाई को खत्म करना था, जिससे युवा आवाज़ों के लिए एक सहायक वातावरण तैयार हो सके।

उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे युवक को राहत दी, कहा, प्रेम में एक दूसरे को चूमना स्वभाविक है

मद्रास मद्रास हाईकोर्ट का कहना है कि प्रेम करने वाले युवक और युवती के बीच गले लगना और चूमना स्वभाविक सी बात है। हाल ही में एक याचिका पर सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे युवक को राहत दी है। खबर है कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए के तहत जारी आपराधिक कार्यवाही को खत्म करने का निर्देश दिया है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, याचिका पर सुनवाई कर रहे जस्टिस आनंद वेंकटेश ने कहा, ‘IPC की धारा 354-A(1)(i) के तहत अपराध होने के लिए पुरुष की तरफ से शारीरिक संपर्क बनाना जरूरी है, जिसमें अस्वीकार्य और स्पष्ट यौन गतिविधियां शामिल है। किशोरावस्था में प्रेम प्रसंग में चल रहे दो लोगों के बीच गले लगना या चूमना स्वभाविक है। किसी भी तरह से यह IPC की धारा 354-A(1)(i) के तहत अपराध नहीं हो सकता।’ संथनगणेश की तरफ से एक याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें उन्होंने ऑल वुमन पुलिस स्टेशन की तरफ से उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने की मांग की थी। यह FIR IPC की धारा 354-A(1)(i) के तहत दर्ज की गई थी। आरोप थे कि शिकायतकर्ता के साथ प्रेम संबंध में रहे याचिकाकर्ता ने उसे 13 नवंबर 2022 को एक जगह पर बुलाया था। आरोप लगाए गए कि जब दोनों बातचीत कर रहे थे, तब याचिकाकर्ता ने शिकायतकर्ता को गले लगाया और चूम लिया। रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने पैरेंट्स को इस बात की जानकारी दी और याचिकाकर्ता से शादी के लिए पूछा। जब याचिकाकर्ता ने शादी से इनकार कर दिया और दूरी बनाने लगा तो उसने शिकायत कर दी, जिसके चलते FIR दर्ज हो गई। कोर्ट ने कहा कि अगर FIR में दर्ज आरोपों को सच मान भी लिया जाए, तो याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनता है। ऐसे में उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रखना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मनसुख मांडविया शामिल, छत्तीसगढ़-जशपुर में केंद्रीय मंत्री की पदयात्रा शुरू

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपनी विशेष पदयात्रा की शुरू कर दी है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम साय कर रहे हैं, जिसमें कई केबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 10,000 से अधिक ‘माई भारत यूथ वालंटियर्स’ भी शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और अनेक कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया है. बता दें, यह पदयात्रा बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है, जो आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक धरोहर और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है. बिरसा मुंडा की विरासत का सम्मान आज की पदयात्रा में 10,000 से अधिक ‘माई भारत यूथ वालंटियर्स’ शामिल हो रहे हैं, जो आदिवासी विरासत की रक्षा, समावेशिता को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित हैं. यह यात्रा कोमड़ो गांव से शुरू होकर लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रणजीत स्टेडियम में समाप्त होगी, जहां युवा, आदिवासी नेता और समुदाय के सदस्य एकजुट होंगे. आदिवासी संस्कृति और विरासत का उत्सव इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी नेताओं के योगदान पर आधारित सांस्कृतिक प्रदर्शनों और नृत्यों से होगी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत वृक्षारोपण से होगी. इसके बाद, एक प्रदर्शनी में ऐतिहासिक आदिवासी आंदोलनों, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि, और उनके कला व शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा. कार्यशालाओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से जागरूकता पदयात्रा के मार्ग पर विभिन्न ठहराव स्थलों पर आदिवासी संस्कृति का उत्सव मनाया जाएगा. रंगोली, पेंटिंग और पारंपरिक आदिवासी कला का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी जहां लोग आदिवासी नृत्य, संगीत और साहित्य का अनुभव कर सकेंगे. आदिवासी खाद्य पदार्थों का चयन भी किया जाएगा, जिसे उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया जाएगा. मुख्य आकर्षण 0- सांस्कृतिक कार्यक्रम: आदिवासी नृत्य और संगीत का प्रदर्शन, स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नेताओं के योगदान को दर्शाते हुए. 0- आदिवासी आंदोलनों पर प्रदर्शनी: आदिवासी नायकों और उनके आंदोलनों को श्रद्धांजलि. 0- जागरूकता कियोस्क: सरकारी योजनाओं और महिला लाभार्थियों के बारे में जानकारी. 0- आदिवासी भोजन: विभिन्न आदिवासी खाद्य पदार्थों का प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. यह आयोजन न केवल आदिवासी समुदाय की धरोहर और संस्कृति को सम्मानित करने का अवसर है, बल्कि यह सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में आदिवासी समुदायों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने का भी प्रयास है. युवा कार्यक्रम विभाग ने पूरे देश के युवाओं को www.mybharat.gov.in पर माय भारत पोर्टल के माध्यम से इस पदयात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. बता दें, संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे इस उत्सव के तहत पूरे देश में पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को सभी के सामने लाया जा सके.

दुर्घटनाग्रस्त कार से देवरी कलां पुलिस ने जब्त किया 54 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा

सागर सागर जिले के देवरी कलां पुलिस थाने में खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त कार से 54 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा जब्त हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस जब्त डोडा चूरा के संबंध में जानकारी जुटा रही है। दरअसल, 28 अक्तूबर को देवरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर चीमाढ़ाना के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई थी। दुर्घटना में कार सवार पति श्यामलाल पिता काशीनाथ ठाकुर 55 वर्ष और पत्नी मुन्नी बाई पति श्यामलाल ठाकुर उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी मदन महल जबलपुर की मौत हुई। वहीं उनका बेटा कन्हैया ठाकुर गंभीर घायल हुआ था। जिसे जबलपुर रैफर किया गया था। घटना का कारण कार ड्राइवर को नींद का झोंका आना बताया गया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन की मदद से देवरी थाना परिसर में रखवाया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कार में अवैध मादक पदार्थ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी में पीछे की सीट और डिक्की में बोरे रखे मिले। जिन्हें खोलकर देखा तो उसमें छोटे-छोटे प्लास्टिक के पैकेट भरे हुए थे। उन पैकेटों पर क्रीमी कोकोनट और कुछ में टरमरिक लिखा हुआ था। उक्त पैकेटों में डोडाचूरा था। पुलिस ने तुलाई कराई तो प्रत्येक पैकेट 250 ग्राम वजनी निकला। कार से 215 पैकेट वजनी 54 किलो 66 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 1.08 लाख रुपए है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक और हादसे में घायल हुए कन्हैया ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। देवरी पुलिस की भूमिका संदिग्ध दिनांक 28 अक्तूबर को हादसे में कार क्रमांक एमपी 10 जेडएम 8755 के परखच्चे उड़ गए थे। पूरी तरह से चकनाचूर कार को पुलिस ने क्रेन की मदद से थाना परिसर में खड़ा कराया, लेकिन इस दौरान पुलिस ने कार की तलाशी नहीं ली। सवाल यह है कि हादसे के 14 दिन तक पुलिस को पता ही नहीं चला कि गाड़ी में क्या रखा है और देवरी पुलिस ने कार को देखना भी उचित नहीं समझा। वहीं सूत्रों की माने तो कार में डोडा चूरा मिलने के बाद देवरी पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की थी। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचा और फिर कार्रवाई की गई है  

जिंदगी डीटीएच नवंबर महीने में मना रहा है परदे की सबसे बेहतरीन जोड़ी का जश्न

मुंबई, जिंदगी डीटीएच चैनल नवंबर महीने में अपने दर्शकों के लिए नए ड्रामे और लोगों के पसंदीदा शोज के दोबारा प्रसारण का एक रोमांचक लाइनअप लेकर आया है। यह प्यार के जज्बे, परिवार और परदे की मशहूर जोड़ियों का जश्न है। इस महीने के कार्यक्रमों की रोचक कहानियां और पसंदीदा जोड़ियां एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लेंगी।इस लाइनअप की शुरुआत बिलकुल नए शो बी ऐब के साथ हो रही है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच पारिवारिक दांव-पेंच और प्यार की ताकत को लेकर यह शो बुना गया है। मजबूत इरादों वाली एक मां सदफ दुर्घटना के बाद अपनी बेटी टूबा और कजिन तैमूर की सगाई में रुकावट डालती है। इससे एक के बाद एक कई सारे भावनात्मक ट्विस्ट आते हैं क्योंकि ये किरदार प्यार तथा वफादारी की राह पर आगे बढ़ रहे होते हैं। समीना पीरजादा, इस्मत जैदी और तारिक जमील अभिनीत बी ऐब का हर दिन प्रसारण किया जाएगा। लोगों की मांग पर वापसी कर रहे डंक में धोखे और न्याय की एक दमदार कहानी दिखाई गई है। एक स्टूडेंट अमल अपने प्रोफेसर पर बड़ा सनसनीखेज इल्जाम लगाती है और इससे जुड़े सभी लोगों को बड़े ही चौंकाने वाले परिणामों का सामना करना पड़ता है। बिलाल अब्बास खान, सना जावेद, यसरा रिजवी और नोमान एजाज अभिनीत यह सनसनीखेज ड्रामा 30 नवंबर से प्रसारित किया जाएगा।एक अन्य पसंदीदा सीरीज लापता अधूरे प्रेम और गलत फैसलों से जन्मी परेशानियों को लेकर बुनी गई दिलचस्प कहानी के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। सारा खान, अयाज खान, अली रहमान खान और गोहर रशीद जैसे सितारों से सजी सीरीज, लापता अपने गंभीर विषय को हंसी के कुछ पलों की फुहारों से संतुलित करने का काम करती है। 29 नवंबर से इस सीरीज को जरूर देखें। दर्शकों का भरपूर प्यार पाने वाला पुरस्कृत ड्रामा काबली पुलाव, 9 नवंबर से जिंदगी के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हो रहा है। ये दिल छू लेने वाली बरबीना की कहानी है। पाकिस्तान में एक नई राह तलाश रही अफगानी विधवा की यह कहानी सांस्कृतिक फर्क और अनदेखे कनेक्शन की खूबसूरती को दर्शाती है। मोहम्मद एहतेशामुद्दीन, नादिया अफगान और सबीना फारूक अभिनीत, काबली पुलाव की साहस और दिल छू लेने वाली कहानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है। इन टाइटल्सव के अलावा जिंदगी डीटीएच इस महीने फैंस के पसंदीदा शोज़ के साथ सबसे प्यारी जोड़ियां पेश करने वाला है। जाहिद अहमद, युमना जैदी, सामी खान और सोन्या हुसैन अभिनीत इश्क ज़हनसीब 14 नवंबर से प्रसारित होगा। माया अली और उस्मान खालिद बट अभिनीत दिलचस्प शो ऑन ज़ारा 15 नवंबर को वापसी कर रहा है, 25 नवंबर को बिलाल अब्बास, सजल अली और नोमान इजाज के साथ ओ रंगरेजा देखें और 29 नवंबर को मुझे प्यार हुआ था जिसमें वहाज अली, हनिया आमिर और ज़ावियार नौमान इजाज जैसे कलाकार हैं।इसके साथ ही संडे ब्लॉकबस्टर के रूप में 10 और 24 नवंबर को चीटर्स का प्रसारण किया जाएगा। फवाद खान और माहिरा खान की मशहूर प्रेम कहानी हमसफर, जश्न-ए-सुपरस्टार के साथ 24 नवंबर तक, हर रविवार को प्रसारित किया जाएगा।  

डोनाल्ड ट्रंप कैबिनेट में शामिल होंगे भारतवंशी विवेक रामास्वामी, एलन मस्क के साथ संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

वाशिंगटन अमेरिका की जनता ने डोनाल्ड ट्रंप को देश का अगला राष्ट्रपति चुना है. वह प्रंचड जीत के साथ चुनकर सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं. अमेरिका को फिर से महान बनाने का नारा देने वाले ट्रंप की टीम भी लगभग तैयार है. ऐसे में ये कहना बिल्कुल अतिश्योक्ति नहीं होगी कि टीम में उनके सेनापति की भूमिका में अरबपति एलॉन मस्क नजर आने वाले हैं. टेस्ला के सीईओ मस्क ने जिस तरह से अमेरिकी चुनाव में खुलकर ट्रंप का समर्थन किया. देशभर में घूम-घूमकर उनके लिए वोट मांगे और अमेरिका को गर्त से निकालने के लिए ट्रंप को चुनने पर जोर दिया. अब उन्हीं मस्क की अगले साल से ट्रंप की कैबिनेट के कई बड़े फैसलों में बड़ी होने वाली है. लेकिन सवाल यही है कि मस्क पर ट्रंप को इतना यकीन क्यों हैं और वह उनके लिए जरूरी क्यों बन गए हैं? ट्रंप ने मस्क को क्यों चुना? राजनीति में एंट्री से पहले डोनाल्ड ट्रंप हार्डकोर बिजनेसमैन रहे हैं. अमेरिका सहित दुनियाभर में उनका बिजनेस फैला हुआ है. वह जब पहली बार 2016 में राष्ट्रपति बने थे तो लगभग सभी ने कहा था कि एक कारोबारी अमेरिका का राष्ट्रपति बन गया है. ऐसे में ट्रंप को अरबपति कारोबारी एलन मस्क से बहुत उम्मीदें हैं. वह एलॉन से बहुत प्रभावित भी हैं और उन्हें लगता है कि कारोबारी पॉलिटिक्स में अच्छा काम कर सकते हैं. ऐसे में मस्क और ट्रंप के बीच का ये कारोबारी कनेक्शन उनके बॉन्ड को मजबूत करता है. ट्रंप अमेरिकी राजनीति में बदलाव चाहते हैं. यही सोचकर उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशियंसी (DOGE) की कमान एलॉन मस्क को सौंपी है. यह विभाग ब्यूरोक्रेसी को क्लीन करने का काम करेगा. ट्रंप ने इस डिपार्टमेंट को इस समय का द मैनहट्टन प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि इससे चार जुलाई 2026 तक पूरी संघीय ब्यूरोक्रेसी में व्यापक बदलाव आएंगे. उन्होंने कहा कि इस सरकार में धरातल पर काम अधिक होगा और नौकरशाही कम होगी. यह देश की आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के लिए बेशकीमती तोहफा होगा. मुझे यकीन हैं कि एलॉन मस्क और विवेक रामास्वामी इसमें पूरी तरह से कामयाब होंगे. कैसे मस्क ने ट्विटर को घाटे से फायदे का सौदा बनाया? ने जब 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदा था तो सभी ने इसे घाटे का सौदा बताया था. लेकिन मस्क ने बहुत जल्द इसे फायदे के सौदे में तब्दील कर दिया. इसके पीछे कारण था ट्विटर का सीईओ बनने के बाद उनके द्वारा लिए गए बड़े फैसले. मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद ही कंपनी के चार बड़े अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिसमें सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल थे. बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की भी छंटनी की गई. मस्क ने कई ब्लॉक अकाउंट अनब्लॉक किए जिनमें ट्रंप का ट्विटर अकाउंट भी शामिल था. इसके साथ ही उन्होंने ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस भी शुरू की. शुरुआत में कहा जा रहा था कि इस पेड सब्सक्रिप्शन का फॉर्मूला औंधे मुंह गिरेगा. कोई भी यूजर पैसे देकर ब्लूटिक नहीं खरीदेगा. लेकिन पेड़ सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया. इस तरह मस्क की इस अलकमिस्ट छवि से ट्रंप बहुत प्रभावित हैं. मस्क जो छू लेते हैं उसे सोना बना देते हैं! एलॉन मस्क के बारे में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में एक कहावत मशहूर है कि वह जो भी छू लेते हैं, वह सोना बन जाती है. ट्विटर यानी X की सफलता इसका बड़ा उदाहरण तो है ही. साथ ही इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और रॉकेट कंपनी स्पेस एक्स जैसी कंपनियों की सफलता भी इसका उदाहरण हैं. इन्हीं कामयाब बिजनेस के दम पर उनकी नेटवर्थ में भारी उछाल आई है. मस्क की नेटवर्थ 314 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. इसी चमत्कार की शायद ट्रंप भी उम्मीद कर रहे हैं. मस्क की AI कंपनी की सफलता ने रचा इतिहास Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग ने हाल ही में एलॉन मस्क की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मस्क एक बेहतरीन लीडर हैं. उन्होंने कहा कि मस्क और उनकी एआई कंपनी xAI ने बेहतरीन काम किया है. जहां तक मुझे पता है, इस दुनिया में सिर्फ एक शख्स है, जो यह कर सकता है. इंजीनियरिंग की समझ से लेकर और बड़े-बड़े सिस्टम के कंस्ट्रक्शन तक एलॉन को हर चीज में विशेषज्ञता हासिल है. उन्होंने कहा कि 100,000 Nvidia जीपीयू के कलस्टर से बना सुपरकंप्यूटर Colossus को मस्क ने बेहद कम समय में तैयार कर दिया. यह पूरा प्रोजेक्ट 122 दिनों में पूरा हुआ. इससे साफ पता चलता है कि मस्क से ट्रंप ही नहीं बल्कि अमेरिका को पूरी उम्मीदें हैं और वह ट्रंप के अमेरिका फर्स्ट के एजेंडे में बिल्कुल फिट बैठते हैं.  

पैक्स अध्यक्ष की शिकायत पर पकड़ा, बिहार-नालंदा में सहकारिता पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

नालंदा. नालंदा में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सिलाव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। निगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई गोरमा पैक्स के अध्यक्ष अमन कुमार की शिकायत पर की गई। अमन कुमार ने 25 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई। अमन कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशांत कुमार मतदाता सूची से 14 लोगों के नाम हटाने के एवज में ₹50,000 की मांग कर रहे थे। पैक्क्स अध्यक्ष के शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई है। इसमें सामने आया कि आरोपी सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने मतदाता सूची में गलत तरीके से दर्ज किए गए नामों को हटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। निगरानी विभाग ने शिकायत की पुष्टि के बाद 11 नवंबर को मामला दर्ज किया और एक सटीक योजना के तहत कार्रवाई की गई। कई बड़ी कार्रवाई की जा रही है जब आरोपी अधिकारी सोहसराय थाना क्षेत्र के जगदंबा होटल के पास रिश्वत की राशि प्राप्त कर अपनी गाड़ी में रख रहे थे, तभी डीएसपी सुधीर कुमार और केस के अनुसंधानकर्ता मणिकांत कुमार के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने उन्हें धर दबोचा। टीम ने तत्काल नोटों का मिलान कर पुष्टि की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है। यह मामला राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत कई बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

महिला के प्रेमी ने गला दबाकर अपने कबाड़ गोदाम में उसकी हत्या

भोपाल  दानापानी रोड स्थित पीसी नगर मल्टी के पीछे मिला महिला का शव और उसी मल्टी में तीन बाद हुई खुदकुशी का राज एक चप्पल से खुल गया। महिला के प्रेमी ने गला दबाकर अपने कबाड़ गोदाम में उसकी हत्या की थी और फिर बोरे में बांधकर शव मल्टी परिसर के पीछे फेंक दिया था। इस पूरी वारदात के बीच महिला की चप्पल उसके प्रेमी के घर पर ही छूट गई थी। महिला के स्वजन उसे ढूंढते हुए जब प्रेमी के घर पहुंचे तो उन्होंने वहां पड़ी महिला की चप्पल पहचान ली। इससे स्वजनों को प्रेमी पर हत्या का शक हुआ। वहीं जब प्रेमी को पूरे प्रकरण के राजफाश होने की भनक लगी तो वह घबरा गया और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हत्या के करीब एक सप्ताह बाद महिला का शव मल्टी के पीछे मिला था। हबीबगंज थाना पुलिस ने महिला के स्वजनों के आरोपों के आधार पर जांच शुरू की और फिर सीसीटीवी खंगालकर पूरी वारदात का पर्दाफाश किया और मृतक प्रेमी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया। दो साल पहले हुआ था परिचय 26 वर्षीय प्रभा रावत अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ पीसी नगर मल्टी के बी-5 ब्लॉक में रहती थी। वह भाजपा के एक बड़े नेता के घर साफ-सफाई का काम करती थी। इसी परिसर के एक अन्य ब्लॉक में 24 वर्षीय शंकर राजोड़े अपने परिवार के साथ रहता था। वह कबाड़ का काम करता था, घर के ठीक सामने उसका कबाड़ का गोदाम था। प्रभा ने नौ साल पहले पूरन रावत से प्रेम विवाह किया था, लेकिन अक्सर झगड़ा होने के चलते वह पति से अलग हो गई। 2022 में वह पीसी नगर मल्टी में बेटे के साथ रहने लगी थी। इसी दौरान वह शंकर के संपर्क में आई थी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। शादी करना चाहते थे तीन नवंबर की शाम करीब छह बजे प्रभा और शंकर उसके कबाड़ के गोदाम में जाते हुए दिखाई दिए थे। करीब चार घंटे बाद शंकर अपने गोदाम से बाहर निकला। उसने शव को बोरे में बांधकर रखा था और फिर कुछ देर बाद मल्टी परिसर के पीछे एक खदान में फेंक दिया था। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने शंकर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। साथ ही कॉल डिटेल और रिकार्डिंग खंगालने के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों शादी भी करना चाहते थे। वारदात से पहले झगड़े का शक एसआइ शिवेंद्र पाठक ने बताया कि गोदाम में जाने के चार घंटे बाद शंकर शव को बोरे में भरकर बाहर लाया था। ऐसे में संभावना है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा। प्रभा ने नवरात्र के दौरान शंकर से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच एक नवंबर को विवाद हुआ था और उसने प्रभा का मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसके अलावा प्रभा शंकर पर शादी का दबाव भी बना रही थी।

अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं धवल ठाकुर

मुंबई, अभिनेता धवल ठाकुर अपनी बहन और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अपना आदर्श मानते हैं। बॉम्बे शो स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित और श्रद्धा पासी जैरथ द्वारा निर्देशित इस शो में धवल ठाकुर और सांचिता बसु जैसे नए कलाकारों के साथ अनिरुद्ध दवे और कपिल कनपुरिया जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकायें निभा रहे हैं।अभिनेता धवल ठाकुर, डिज्नी+ हॉटस्टार के ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के साथ डेब्यूठ करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं। धवल ठाकुर ने कहा, हर अभिनेता की अपनी प्रक्रिया होती है और मैं हमेशा अपनी बहन से इस बारे में चर्चा करता हूं जिससे उसके दृष्टिकोण को समझ सकूं। एक-दूसरे की प्रक्रियाओं पर चर्चा करने से हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। जब भी हम यह बातचीत करते हैं, हर बार कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। हम जो सिनेमा देख रहे हैं, जो किताबें पढ़ रहे हैं, और जो संगीत सुन रहे हैं, इन सब पर चर्चा करते हैं। मुझे लगता है कि ये सभी पहलू बेहतर प्रदर्शन देने और हर बार बेहतर किरदार को विकसित करने में मदद करते हैं। और जो सबसे महत्वपूर्ण बात मैंने उनसे सीखी है, वह है अपनी प्रक्रिया पर विश्वास करना। मुझे लगता है कि यह किसी भी कलाकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक है। ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ 22 नवंबर 2024 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet