LATEST NEWS

दिलजीत उन फैंस से सवाल पूछ रहे हैं, जो उनका शो बिना टिकट खरीदे, होटल की बालकनी से देख रहे शो

नई दिल्ली पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने ‘दिल-लुमिनाटी’ टूर पर हैं और कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद मे परफॉर्म किया। उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। अब कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत उन फैंस से सवाल पूछ रहे हैं, जो उनका शो बिना टिकट खरीदे, होटल की बालकनी से देख रहे हैं। वायरल वीडियो में दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इसके बाद बीच में वह सामने देखते हैं और खड़े हो जाते हैं और हैरानी के कारण उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है। इसके बाद वह अपनी टीम से म्यूजिक को बंद करने के लिए कहते हैं। सामने की तरफ इशारा करते हुए वह बोलते हैं, ‘ये जो होटल की बालकनी में बैठे हैं। आप का तो बड़ा अच्छा हो गया। ये होटल वाले गेम कर गए।’ दिलजीत दोसांझ ने जारी रखा गाना इसके बाद कैमरा भी होटल रूम्स की तरफ घूमता है, जहां कई लोग बालकनी में बैठे हुए दिलजीत का कॉन्सर्ट सुनते हुए नजर आते हैं। हालांकि बाद में सिंगर अपना गाना जारी रखते हैं। और बालकनी की तरफ फ्री में देख रहे लोगों की तरफ इशारा करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गिफ्ट सिटी क्लब वाले गेम खेल गए।’ दिलजीत का वीडियो देख लोगों का रिएक्शन अब इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, ‘अगली बार से दिलजीत दोसांझ होटल बुक करेंगे।’ एक ने कहा, ‘होटल फिर टिकट प्राइज से ज्यादा दाम पर मिलेंगे।’ एक ने कहा, ‘दिलजीत को भारी नुकसान हो गया।’ बता दें कि इसके पहले दिलजीत ने इसी कॉन्सर्ट में देशभर में शराब के खिलाफ एक मुहिम शुरू करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि देशभर में अगर शराब की दुकानें बंद हो जाएं तो वह इस पर आधारित गाने गाना बंद कर देंगे।

3 सदस्‍यीय कमेटी में दो रिटायर्ड जज भी शामिल, छत्तीसगढ़-गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। हाई कोर्ट के सीटिंग जज नरेन्द्र कुमार व्‍यास की अध्‍यक्षता में गठित बोर्ड में दो रिटायर्ड जजों के नाम शामिल किए गए हैं। गृह विभाग की सलाहकार बोर्ड में सेवा निवृत्‍त जज नवल किशोर अग्रवाल और विमला सिंह कपूर सदस्य बनाए गए हैं। गृह विभाग के उप-सचिव डीपी कौशल ने अधिसूचना जारी की है। वहीं राज्य सरकार ने मूलवासी बचाओ मंच संगठन की गतिविधियों को राज्य में बैन कर दिया गया है। इस संगठन पर सुरक्षा बल के कैंपों का विरोध और लोगों को उकसाने के आरोप है। वहीं अब राज्‍य सरकार ने अधिसूचना जारी कर बैन कर दिया है।  राज्यपाल के उप-सचिव डी.पी. कौशल ने आदेश जारी किया है। विधि विरुद्ध गतिविधियों का आरोप केन्द्र और राज्य सरकारों के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कामों के संचालन का किया जा रहा है। जिस पर मूलवासी बचाओ मंच संगठन सुरक्षा बल के कैंपों का लगातार विरोध करने और आम जनता को उसके विरुद्ध उकसाने का काम कर रहा है। न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप और विधि द्वारा स्थापित संस्थाओं की अवज्ञा को बढ़ावा देते हुए लोक व्यवस्था, शांति में बाधा पैदा किया जा रहा है। जिसके कारण नागरिकों की सुरक्षा में खतरा है, जो कि राज्य की सुरक्षा के प्रतिकूल है। एक साल के लिए किया गया बैन राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 (क. 14 सन् 2006) की धारा 3 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, द्वारा, मूलवासी बचाओ मंच को, इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से एक साल के लिए बैन किया है।

वॉट्सऐप ने रोलआउट किया नया फीचर

नई दिल्ली WhatsApp की तरफ से एक नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर का लंबे वक्त से इंतजार था, जिसे फाइनली वॉट्सऐप ने रोलआउट करना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस फीचर को इस हफ्ते पेश कर सकती है। वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा। ऐसे में भारत में नए फीचर को रोलआउट होने में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन सवाल उठता है कि इससे आम यूजर्स को क्या फायदा होगा? क्या होगा फायदा? WhatsApp का नया मैसेज ड्रॉफ्ट फीचर गूगल ओन्ड जीमेल की तरह होगा। इस फीचर की मदद से अधूरे मैसेज ड्रॉफ्ट हो जाएंगे। मतलब आपको बार-बार एक ही मैसेज को लिखना नहीं पड़ेगा। यूजर पहले के लिखे मैसेज में सुधार करके उसे भेज सकते हैं। इससे पहले तक कई बार आप मैसेज टाइप करते थे, फिर किसी काम के सिलसिले में कोई दूसरा ऐप ओपन कर देते थे, जिससे मैसेज डिलीट हो जाता था। लेकिन नए मैसेज ड्रॉफ्ट फीचर से काफी सुविधा होने वाली है। कैसे काम करेगा मैसेज ड्रॉफ्ट फीचर जब आप कोई मैसेज वॉट्सऐप पर टाइप करना शुरू करते हैं, लेकिन उसे भेजते नहीं हैं, तो अब वॉट्सऐप की ओर से ऐसी चैट को बोल्ड ग्रीन लेवल की मदद से हाइलाइट करेगा। साथ ही वॉट्सऐप की ओर से ड्रॉफ्ट मैसेज को भेजने को लेकर अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे आपको कोई अधूरा मैसेज नहीं छूटेगा। ड्रॉफ्ट लिस्ट से हटा पाएंगे चैट इस फीचर को ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए अनसेंड चैट को ऑटोमेटिक तरीके से ड्रॉफ्ट में भेज दिया जाएगा। साथ ही ऐसी ड्रॉफ्ट चैट को टॉप पर लिस्ट कर दिया जाएगा, जिससे जब आप वॉट्सऐप को स्क्रॉल करेंगे, तो सबसे पहले आपको ड्रॉफ्ट चैट दिखेंगी। इस तरीके से आप अधूरी चैट को दोबारा से विजिट कर पाएंगे। साथ ही अगर उसे नहीं भेजना है, तो उसे ड्रॉफ्ट लिस्ट से हटा सकेंगे। इस फीचर को ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है, जो मौजूदा वक्त में सभी यूजर्स को उपलब्ध करा दिया गया है। 100 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर मौजूदा वक्त में WhatsApp के दुनिया भर में मंथली एक्टिव यूजर्स 100 मिलियन से ज्यादा हैं। वॉट्सऐप की ओर से जल्द ही नए फीचर को रोलआउट किया जाएगा। इसमें बिल्ड इन एड्रेस बुक और कस्टम चैट लिस्ट जैसे फीचर शामिल हैं। इस तरह के नए अपडेट के बाद वॉट्सऐप पर बातचीत करना बेहतर हो जाएगा।

सीआरपीएफ जवानों जल्द मिलेंगे, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचे सीएम साय

जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में स्वागत हुआ। उनके स्वागत में जनजातीय लोक नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक गौर सिंग मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही बस्तर के सीआरपीएफ कैंप में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात सीआरपीएफ जवानों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। प्राधिकरण के  बैठक स्थल पर संभाग के सात जिलों बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को स्टॉल के जरिए साझा किया गया। इन स्टालों में विकास और नवाचार की विस्तृत झलक दिखी। ‘बस्तर कॉफी’ के सफर की दिखी झलक बस्तर जिले के स्टाल में ‘बस्तर कॉफी’  की प्रक्रिया और उसके प्रसार को रोचक ढंग से दिखाया गया है। प्रदर्शनी में कॉफी उत्पादन, ताजा चेरी उत्पादन से लेकर कॉफी की धुलाई, भुनाई, पिसाई और पाउडर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया है। ‘बस्तर कैफे’ की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया है। बस्तर कॉफी ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास भी जारी है। कला और नवाचार का संगम कोण्डागांव जिले ने स्टाल के माध्यम से अपनी पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक विकास परियोजनाओं को सामने रखा है। झिटकू मिटकी आर्टिसन प्रोड्यूसर ने बेल मेटल कला से अयोध्या के श्रीराम मंदिर के स्थापत्य को प्रदर्शित किया। इस दौरान जिले में हो रहे पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने गारमेंट फैक्ट्री, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, ‘मावा कोण्डानार’ मोबाइल ऐप: पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जानकारी दी। शिक्षा और बाल विकास में नवाचार दंतेवाड़ा जिले ने शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को साझा किया। बाल मित्र कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल से बाहर और अप्रवेशी बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पहल शुरू की गई है। बाल मित्र पुस्तकालय एवं पंचायत के जरिए बच्चों को नेतृत्व और निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास के लिए भी अहम साबित हो रहा है। लघु वनोपज से बढ़ती आजीविका कांकेर जिले में लघुवनोपज आधारित परियोजनाओं और उद्यानिकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। फ्रेश सीताफल परियोजना स्थानीय किसानों सहित स्वसहायता समूह की दीदियों के लिए आय का प्रमुख स्रोत बनी है। पोषण और रोजगार, लघु धान के मछली पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन में रोजगार के नए अवसर और आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई है। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण नारायणपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। स्वसहायता समूहों की दीदियों ने हर्बल गुलाल, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ पालन और बटेर पालन जैसी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। इन गतिविधियों से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है।पोषण आहार और एकीकृत कृषि, कृषि में नवीन तकनीकों के समावेश का प्रदर्शन किया गया है। यातायात और आवासीय योजनाओं की प्रगति सुकमा जिले के स्टाल में आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है। हक्कुम मेल अंतर्गत यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना,आवासीय परियोजनाओं से सकारात्मक बदलाव, लखपति दीदी योजना मरईगुड़ा (वन) पंचायत, महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण में हो रहे सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित किया गया। ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के सकारात्मक परिणाम बीजापुर जिले में प्रदेश सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें ग्रामीणों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए तकनीकी और स्थानीय संसाधनों का उपयोग, जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन के माध्यम से दुनिया के पटल पर रखने के प्रयासों की जानकारी दी गई है। सुशील मौर्य ने कहा, ‘मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट में पेड़ों की कटाई की गई है। यह भी निंदनीय है, इसलिए हमने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का पुरजोर तरीके से विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन करने अनेक कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। चौक पर जमा होकर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेता सुशील मौर्य और अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी कांग्रेसियों को बस में बिठाकर बोधघाट थाने ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों में हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विरोध कर रहे कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी भी पुलिस हिरासत में हैं।’

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

हनुमान जी भक्ति और शक्ति के अद्भुत प्रतीक हैं. ये सरल भक्ति और प्रेम से शीघ्र प्रसन्न होते हैं. हनुमान जी ने ही संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राणों की रक्षा की थी इसलिए इन्हें लक्ष्मण प्राणदाता भी कहा जाता है. हनुमान जी के विशेष मंत्र और स्तुतियों के पाठ से लाभ होता है. इनमें भी अगर विशेष तरीके से हनुमान बाहुक का पाठ किया जाए तो हर बीमारी में सुधार हो सकता है. इसके अलावा हनुमान जी को कुछ चीजें भी अर्पित करना चाहिए जिनमें से एक है सिंदूर. तो चलिए जानते हैं कि हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से क्या लाभ और इसे अर्पित करने का सही तरीका क्या है. हनुमान जी को करें सिंदूर करें अर्पित हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाता है. हनुमान जी को जो सिंदूर अर्पित करते हैं वो शुद्ध सिंदूर नारंगी रंग का होना चाहिए. हर मंगलवार को अगर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाए तो आपके ग्रह दोष दूर होते हैं, दुर्घटनाओं से आपकी रक्षा होती है और कर्जों से आपको मुक्ति मिलती है. हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने का सही तरीका 1. सिंदूर पीपल के पत्ते पर या पान के पत्ते पर रखकर के उनके चरणों में अर्पित करना चाहिए. 2. पुरुष अगर चाहे तो अपने हाथों से हनुमान जी के चरणों में या उनके शरीर पर सिंदूर लगा सकते हैं. 3. महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर अर्पित नहीं करेंगी और महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर के स्थान पर अगर लाल फूल चढ़ा कर के प्रार्थना करे तो लाभ होगा. 4. कर्ज के मामले में मंगल दोष के मामले में या ग्रहों की बड़ी बाधा के मामले में हर मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना शुभ होता है. चमेली का तेल हनुमान जी को जो दूसरी चमत्कारी वस्तु सबसे ज्यादा अर्पित की जाती है वो है चमेली का तेल. हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने की परंपरा भी पाई जाती है. लेकिन, चमेली का तेल सिंदूर के बिना न चढ़ाएं. दरअसल, चमेली के तेल के अंदर विशेष प्रकार की सुगंध पाई जाती है और ये औषधि के रूप में भी प्रयोग की जाती है. हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने से मन एक विशेष तरीके से एकाग्र होता है और आंखों की ज्योति बढ़ जाती है. चमेली के तेल का दीपक जलाने से शत्रु बाधा शांत होती है. लाल झंडा हनुमान जी के मंदिर में लाल झंडा चढ़ाना लाल ध्वज चढ़ाना विशेष लाभकारी होता है. ये लाल ध्वज तिकोना होना चाहिए और इस पर राम लिखा होना चाहिए. 1. मंगलवार को अगर आप हनुमान जी के मंदिर में ध्वज यानी झंडा चढ़ाते हैं तो संपत्ति का लाभ होता है और संपत्ति संबंधी अगर कोई समस्या है तो वो समस्या दूर होती है. 2. लाल रंग का ध्वज अगर आप अपने वाहन पर लगाते हैं तो आप हमेशा दुर्घटना से बचे रहेंगे. तुलसी दल हनुमान जी को तुलसी दल अर्पित करना एक अत्यंत विशेष प्रयोग है. हनुमान जी को आप कुछ भी अर्पित कर दीजिए लड्डू, मिठाई छप्पन पकवान लेकिन हनुमान जी तुलसी दल से ही तृप्त होते हैं. हनुमान जी को तुलसी दल की बनी हुई माला हर मंगलवार को अगर आप अर्पित करें तो जीवन में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी. तुलसी दल का सेवन करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.  

पॉवर कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-पीएससी घोटाले में CBI ने कैसा शिकंजा

रायपुर. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती अनियमितता 2021 मामले में अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बहू-बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने के एवज में 45 लाख रुपये रिश्वत देने के आरोप में रायपुर के एक निजी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक की ये पहली गिरफ्तारी है। चर्चा है कि अन्य पर भी सीबीआई जल्द शिकंजा कसेगी। इस घोटाले मामले में श्रवण कुमार गोयल ने अपने बहु और बेटे को डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयन कराने के लिये सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को कथित रूप से 45 लाख रुपये रिश्वत के रूप में दिये थे। आरोप है कि उन्होंने ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से दो किश्तों में 20 लाख और 25 लाख रुपये कथित रूप से रिश्वत राशि का भुगतान किया था। ये रिश्वत गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहु भूमिका कटारिया का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उप जिलाधिकारी के रूप में चयन करने के लिये दी गई थी। 48 शिकायतों के बाद हुई थी कार्रवाई पिछली सरकार (कांग्रेस कार्यकाल) में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में 48 मामलों की शिकायत राज्यपाल, सीएम और मुख्य सचिव से की गई थी। आयोग ने सीजीपीएससी 2021 के लिए 171 पदों पर प्रारंभिक भर्ती परीक्षा 13 फरवरी 2022 को ली थी। इसमें 2565 लोग उत्तीर्ण हुए थे। 26 से 29 मई 2022 को हुई मुख्य परीक्षा में कुल 509 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई थी। इस भर्ती में अनियमितता और भाई भतीजावाद के आरोप में सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जीवनकिशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई थी। पूर्व मंत्री की शिकायत को बनाया आधार इस भर्ती घोटाले को लेकर रमन सरकार में पूर्व मंत्री रहे और बीजेपी के सीनियर नेता ननकीराम कंवर ने पीएससी परीक्षा 2021-22 में अनियमित की शिकायत राज्यपाल से लिखित में की थी। इसके बाद महानिदेशक ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर को अपराध पंजीबद्ध करने के लिए राज्य शासन की ओर से 2 फरवरी 2024 को पत्र मिला था। शिकायत में राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष सोनावानी, सचिव, राजनेता और अन्य ने मिलीभगत कर अपने बेटे-बेटियों, रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर समेत अन्य पदों पर फर्जी तरीके से भर्ती किए जाने पर केंद्रीय एजेंसी से जांच कराकर क्रमांक 1 से 71 की चयन सूची को निरस्त कर मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए कार्रवाई करने के लिये राज्यपाल से अनुरोध किया था। भाई-भतीजावाद का खेल! आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी का चयन कथिततौर पर डिप्टी कलेक्टर, उनके बड़े भाई के बेटे साहिल सोनवानी का चयन डीएसपी और उनकी बहन की बेटी सुनीता जोशी का चयन श्रम पदाधिकारी, बेटे नितेश सोनवानी की पत्नी निशा कोसले का चयन डिप्टी कलेक्टर और भाई की बहू दीपा आदिल का चयन जिला आबकारी अधिकारी के रूप में हुआ था। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि सीजीपीएससी के तत्कालीन सचिव किशोर ने अपने बेटे सुमित ध्रुव का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर कराया। इसके साथ ही आरोप ये भी है कि उस दौरान कांग्रेस सरकार के तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों के बेटा-बेटियों, रिश्तेदारों, नेताओं और पदाधिकारी को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी आदि पद के रूप में चयनित किया गया । विधानसभा चुनाव 2023 में उठा था ये मामला विधानसभा चुनाव 2023 में सीजीपीएससी भर्ती घोटाला मामला काफी गरमाया हुआ था। इस मामले को लेकर प्रदेश के युवा आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गये थे। विधानसभा चुनाव दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई राष्ट्रीय नेताओं ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गारंटी दी थी। पांच साल की भूपेश सरकार के सत्ता से बाहर होने और राज्य में चौथी बार बीजेपी की सरकार बनने पर सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने 3 जनवरी 2024 को मामले की सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार की समिति के बाद केंद्र से जांच के लिए अधिसूचना जारी किया गया और मामला सीबीआई को सुपुर्द कर दिया गया। इन धाराओं में केस दर्ज सीजीपीएससी घोटाला मामले में सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव समेत कई अधिकारियों, राजनेताओं के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी, 420 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1998 तथा संशोधित 2018 की धारा 7,7 (क) व 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ग्राम पंचायत सचिव दुलहरा के साथ जातिसूचक गाली गलौच एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर          ग्राम पंचायत दुलहरा, अनूपपुर के सचिव श्री बोधन सिहं पिता सीताराम सिहं उम्र 43 साल निवासी ग्राम खांड़ा, अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09/11/2024 को दिन में पंचायत कार्यालय में साथी कर्मचारियों के साथ शासकीय काम कर रहा था,  तभी अजय श्रीवास्तव पंचायत कार्यालय आया और अपने हाथ में पकड़े पालीथीन में रखे समोसा व मूंगफली कार्यालय में फैलाने लगा तब उसको गंदगी न फैलाने को बोला तो अजय श्रीवास्तव मां  – बहन की गंदी-गंदी गालियां एवं जातिगत गलियां देने लगा एवं कार्यालय से संबंधित कागज फाड़ दिये एवं मोबाईल फोन पर भी ग्राम पंचायत सचिव को मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी गई, जिसकी रिकार्डिंग ग्राम पंचायत सचिव द्वारा थाना पहुंचकर टी. आई. अरविन्द जैन के समक्ष प्रस्तुत की गई जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर अजय श्रीवास्तव निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर के विरुद्ध लोक सेवक, ग्राम पंचायत सचिव के साथ जातिसूचक गंदी गंदी गालियां देकर धमकी दिये जाने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने का अपराध क्रमांक 483/24 धारा 296,132,221,351(2) बीएनएस एवं 3(1) (द),3(1) (घ),3(2)va अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठोर के द्वारा आरोपी अजय श्रीवास्तव पिता बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव उम्र करीब 43 साल निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

225 बोरा अवैध धान की जब्त, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही रायगढ़ जिले मे एक के बाद एक अवैध धान के मामले सामने आने लगे हैं। ताज़ा घटना क्रम उड़नदस्ता की टीम ने दो कोचियों के गोदाम में अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 225 बोरा अवैध धान को जब्त किया है। उक्त मामला खरसिया विधानसभा क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में धान खरीदी की शुरुआत होते ही विभागीय टीम धान मंडियो तक अवैध धान न पहुंच सके। इसके लिए निगरानी बनाते हुए जिले में अवैध धान का कारोबार करने वाले लोगों पर नजरें जमाए हुए है। जिसके परिणाम स्वरुप उड़नदस्ता की टीम कोचिंयो पर एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। इसी बीच राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता निगरानी को सूचना मिली थी कि रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देहजरी व डोमनारा में दो कोचियों के द्वारा गोदाम में अवैध रूप से धान भंडारण कर रखा गया है। इस सूचना के आधार पर पहले विभागीय टीम ने देहजरी के रहने वाले रमेश कुमार गर्ग के गोदाम में छापा मारा। जहां उन्हें जांच के दौरान 25 बोरा में 10 क्विंटल अवैध धान मिला। इसके बाद टीम ने खरसिया क्षेत्र के ही डोमनारा में रहने वाले भविक्षण साव के गोदाम में भी छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को यहां 200 बोरी में 80 क्विंटल अवैध धान मिला। धान के सम्बन्ध में पूछताछ के दौरान भविक्षण साव के द्वारा जवाब नहीं दे पाने के कारण उक्त धान को जब्त कर लिया गया।

रोहित शर्मा के पहले टेस्ट से हटने को लेकर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं, अब संभावना काम

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा संभावित तौर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच से बाहर हैं। पर्थ में 22 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा अभी तक भारत से निकले नहीं हैं। वे दूसरी बार पिता बने हैं और वे अपनी बेटी समायरा और पत्नी रितिका सजदेह और नवजात बेटे के साथ मुंबई में हैं। रोहित शर्मा के पहले टेस्ट से हटने को लेकर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा के फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि टेस्ट मैच आते-जाते रहेंगे, लेकिन कुछ चीजें एक बार ही आपके जीवन में आती हैं। साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि पिता बनने का अनुभव करना वर्ल्ड कप जीतने से भी ज्यादा खुशी देता है। उन्होंने ये बात अपनी निजी अनुभव के आधार पर कही। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज पर कहा, “मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन वह था जब मेरी बेटी का जन्म हुआ। टेस्ट मैच या जीत या यहां तक ​​कि विश्व कप से भी ज्यादा, आप इसे किसी और चीज से नहीं जोड़ सकते। परिवार पहले आता है, टेस्ट मैच फिर से होगा, लेकिन यह एक बहुत ही अलग पल है।” क्लार्क ने ये भी माना कि पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कमी एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर खलेगी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अगर वे रोहित की जगह होते तो यही फैसला करते और अपने परिवार के साथ रहते। उन्होंने कहा, “बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में रोहित शर्मा की कमी खलेगी। उनकी लीडरशिप की भी कमी खलेगी, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं भी ठीक वैसा ही करता।” रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह कप्तान होंगे और रोहित शर्मा पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले वे दो दिवसीय वॉर्मअप मैच भी खेलेंगे।

CG लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष 45 लाख की रिश्वत लेने में गिरफ्तार, जानें क्या मामला

रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर सीबीआई ने सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पॉवर एंड इस्पात के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। पीएससी घोटाले में यह पहली गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी बजरंग इस्पात के डायरेक्टर पर अपने रिश्तेदार को नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपए रिश्वत देने के मामले में हुई है। सीबीआई का ताबड़तोड़ एक्शन  बताया जाता है कि राज्य सेवा परीक्षा के जरिए नौकरी लगाने के नाम पर लेनदेन हुई थी। जांच के दौरान इसकी पुष्टि होने पर बजरंग इस्पात के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान आयोजित रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए पीएससी में हुए घोटाले पर कार्रवाई की गारंटी दी थी। जिसके बाद विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए। सीबीआई सोमवार को प्रदेश में एक्शन मोड में दिखी। सीबीआई ने सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को पीएससी घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर शराब घोटाले में आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी से सीबीाई की पूछताछ का रास्ता साफ हो गया है। वहीं कोरबा में सीबीआई की टीम ने श्रमिक नेता के घर आर्थिक गड़बड़ी के मामले में छापा मारा।  ईओडब्ल्यू ने सीबीआई को सौंपी थी फाइल पीएससी घोटाले में एफआईआर दर्ज करने के बाद ईओडब्ल्यू वर्ष 2019 से 2022 में आयोजित सीजीपीएस परीक्षा में अफसर, नेताओं तथा प्रभावशाली लोगों के 18 रिश्तेदार, परिजन तथा करीबियों से रिश्वत लेकर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य पदों पर चयन करने के आरोप के बाद एफआईआर की थी। इसके अलावा सीजीपीएसी के एक प्रतिभागी ने बालोद, अर्जुंदा थाने में फरवरी में एफआईआर दर्ज कराई थी। मिली अनुमति: एपी त्रिपाठी से होगी पूछताछ रायपुर में सीबीआई 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शराब घोटाले में आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी से पूछताछ करेगी। राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद जल्दी ईडी और ईओडब्ल्यू के बाद सीबीआई भी एफआईआर दर्ज कर सकती है। साथी इस प्रकरण में बनाए गए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने रिमांड पर लिया जा सकता है। बता दे कि आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे एपी त्रिपाठी के खिलाफ झारखंड में शराब घोटाला करने के अपराध दर्ज है। इस समय एपी त्रिपाठी को रायपुर से जगदलपुर जेल शिफ्ट किया गया है। कोरबा: श्रमिक नेता के घर सीबीआई की रेड सीबीआई की टीम ने कोरबा के हरदीबाजार और दीपका क्षेत्र में छापेमारी की। इंटक के जिलाध्यक्ष श्यामू (खुशाल जायसवाल) के निवास व दीपका के एक व्यवसायी राजेश जायसवाल के घर व दुकान में दबिश दी। उनके संपत्ति सहित आय के अन्य स्रोतों की जांच की। सीबीआई की यह कार्यवाही सुबह 6 बजे से शुरू हुई जो दोपहर बाद तक जारी रही। लेकिन सीबीआई ने इस मामले को लेकर दोनों ही स्थानों पर कई घंटे तक तलाशी ली और परिवार की आय और संपत्ति के स्रोत का पता लगाया। मुआवजा वितरण में गड़बड़ी का मामला बताया जाता है कि यह पूरा मामला एसईसीएल की दीपका खदान के लिए अधिग्रहित गांव सुआभोड़ी और मलगांव की जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा वितरण से जुड़ा है। कई पात्र लोगों को अफसरों ने अलग-अलग कारणों का हवाला देकर अपात्र कर दिया है तो कई अपात्र लोगों को ज्यादा मुआवजा मिला है। ये है विवाद CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। EOW और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है। 171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई।

सरकार ने रविवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक, संसद के शीतकालीन सत्र की तैयारी तेज

नई दिल्ली सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 24 नवंबर को पारंपरिक सर्वदलीय बैठक बुलायी है।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि बैठक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के परिप्रेक्ष्य में बुलायी गयी है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर को समाप्त होगा। बैठक का उद्देश्य विपक्षी दलों को विधायी एजेंडे के बारे में जानकारी देना और बहस के लिए विषयों पर चर्चा करना है। इसके अलावा संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुराने संसद भवन में संविधान सदन में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने एक्स पर मंगलवार को गई की एक पोस्ट में बताया कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर 24 नवंबर की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर को समाप्त होगा। संविधान अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान सदन या पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरकार द्वारा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है ताकि विपक्ष को सरकार के विधायी एजेंडे की जानकारी दी जा सके और साथ ही उन मुद्दों पर चर्चा की जा सके जिन पर राजनीतिक दल संसद में बहस करना चाहते हैं। इन मुद्दों पर हंगामा तय इस संसद सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है और इसी के चलते सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इस सत्र में सबसे अहम विधेयक होगा वक्फ संशोधन विधेयक जिस पर संसद में लंबी चर्चा होगी। इसे लेकर संसद समिति का गठन भी किया गया था और इसी रिपोर्ट पर सदन में चर्चा होगी। समूचे विपक्ष इस विधेयक का विरोध कर रहा है, जिसके कारण सदन में भारी हंगामा होने के आसार हैं। वहीं, संसद में इस बार एक देश-एक चुनाव पर भी चर्चा होनी है। विपक्ष के विरोध के कारण इस पर भी हंगामे की संभावना है।

दुनिया के सबसे अमीर हिंदू मंदिर का फरमान, 300 स्टाफ में मची खलबली, VRS लो या ट्रांसफर…

तिरुपति TTD यानी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने गैर हिन्दुओं को VRS यानी इच्छा से रिटायरमेंट या किसी अन्य विभाग में तबादला कराने के लिए कहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इससे करीब 300 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। सोमवार को इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। टीटीडी एक स्वतंत्र सरकारी ट्रस्ट है, जो तिरुपति में तिरुमाला वेंकटेश्वरा मंदिर का प्रबंधन संभालती है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट के अध्यक्ष बीआर नायडू ने बताया है कि गैर-हिन्दुओं को लेकर यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बोर्ड के 7 हजार स्थाई कर्मचारियों में से यह करीब 300 को प्रभावित कर सकता है। टीटीडी में करीब 14 हजार ऐसे कर्मचारी भी हैं, जो कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं। खबर है कि इस फैसले को कई कर्मचारी यूनियनों से भी समर्थन मिल रहा है। 31 अक्टूबर को टीटीडी के अध्यक्ष बने नायडू का कहना है कि सिर्फ हिन्दुओं को ही मंदिर का काम देखना चाहिए। खास बात है कि अब तक टीटीडी एक्ट तीन बार संशोधित हो चुका है, ताकि मंदिर बोर्ड और उससे जुड़े संस्थानों में सिर्फ हिन्दुओं को ही नौकरी दी जा सके। इसके अलावा साल 1989 में सरकार की तरफ से आदे भी जारी हुआ था, जिसमें टीटीडी के पदों पर सिर्फ हिन्दुओं की नियुक्ति की बात कही गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का दावा है कि इन प्रावधानों के बाद भी गैर हिन्दुओं का काम करना जारी है। खबर है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही हिन्दू कर्मचारियों की तरफ से कथित तौर पर गैर हिन्दुओं के काम करने की शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में नायडू सरकार ने आरोप लगाए थे कि वाईएसआरसीपी सरकार में तिरुपति के प्रसाद के लड्डू बनाने में लगने वाले घी में जानवर की चर्बी मिलाई जा रही है।

अजमेर में खादिम होटल का नाम बदलकर अजयमेरु कर दिया गया, संचालक मंडल ने किया निर्णय

 अजमेर चार दशक से भी अधिक समय से अजमेर की पहचान रहा राजस्थान सरकार का होटल ख़ादिम अब अजयमेरू के नाम से जाना जाएगा . बीजेपी सरकार ने राजस्थान पर्यटन विभाग के इस सरकारी होटल का नाम बदलने के लिए आदेश जारी कर दिया है. बीजेपी के नेता लंबे समय से 45 साल पुराने अजमेर के इस सरकारी होटल का नाम बदलने की मांग कर रहे थे. सोमवार को आरटीडीसी की मैनेजिंग डायरेक्टर सुषमा अरोड़ा ने इसका नाम बतलने के आदेश दिए. जिसके बाद जिला प्रशासन ने नाम बदलने की घोषणा की. प्रशासन का कहना है कि होटल का नया नाम अजमेर के गौरवशाली हेरिटेज और संस्कृति को प्रदर्शित करनेवाला है. खादिम का मतलब सेवक होता है जो अजमेर के सूफी संत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की वजह से रखा गया था. अजमेर उत्तर से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मांग की थी कि इसका नाम बदला जाए और अजयमेरू रखा जाए. अजयमेरू मतलब वो दुर्ग पर्वत जो जीता ना सके. ये भी कहा जाता है कि सातवीं सदी में इस शहर को अजयराज चौहान ने बसाया था. बीजेपी की पुरानी मांग रही है कि अजमेर का नाम ही अजयमेरू रखा जाए . इनका दावा है कि पृथ्वी राज चौहान के समय इसका नाम अजयमेरू था लेकिन मुस्लिम हमलावरों ने इसका नाम बदल दिया. गौरतलब है कि बीते दिनों जयपुर में बीजेपी सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा मुहल्लों, सड़कों और चौक के मुस्लिम नाम बदले हैं. बता दें कि पहली बार होटल का नाम बदलने से पहले बीते कुछ समय से लगातार देश के कई शहरों के नाम सरकार ने बदले हैं. अभी दो माह पहले ही भारत सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया था. सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी.    

मुस्लिम महिलाओं की चेकिंग बुर्का उठाकर ना हो, समाजवादी पार्टी की चुनाव आयोग से मांग

प्रयागराज उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग (EC) को चिट्ठी लिखी है. अखिलेश यादव की पार्टी ने चिट्ठी में EC से मांग की है कि वोटिंग के दौरान मुस्लिम महिलाओं की बुर्का हटाकर चेकिंग न की जाए. सपा ने EC को लिखे अपने पत्र में कहा,’महिलाएं अगर बुर्का पहनकर वोटिंग करें तो पुलिस हस्तछेप न करे. मुस्लिम महिलाओं के बुर्का हटाने को लेकर वह डरी हुई हैं. ऐसे में वह मतदान नहीं कर पाती हैं.’ ‘नकाब हटाने को लेकर भयभीत’ समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वोटिंग के दौरान पुलिस के पास वोटर का पहचान पत्र जांच करने का अधिकार न हो. क्योंकि मुस्लिम वोटर पुलिस के नकाब हटाने को लेकर भयभीत हैं. भाजपा करती आई है इसका विरोध सपा की इस मांग से सियासी घमासान मच सकता है. क्योंकि बीजेपी कई मौकों पर बुर्काधारी महिला वोटर्स की जांच की मांग करती आई है. दिल्ली की 7 सीटों पर इस बार हुए लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की दिल्ली यूनिट ने भी ऐसी ही मांग की थी. BJP दिल्ली यूनिट ने की थी अलग मांग दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली BJP का एक प्रतिनिधमंडल, जिसमें विधायक अजय महावर, मोहन सिंह विष्ट, प्रदेशमंत्री किशन शर्मा, वकील नीरज गुप्ता ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा था. इसमें मांग की गई थी कि मतदान वाले दिन दिल्ली में जो भी बुर्का पहनकर या मुंह पर मास्क लगाकर मतदान करने आए, उसकी पूरी जांच के बाद ही वोट डालने दिया जाए. महिला अधिकारी या महिला पुलिस उनका चेहरा चैक करे. इन सीटों पर कल होना है चुनाव बता दें कि उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा. 23 नवंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे. यूपी में जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझावां (मिर्जापुर), शीशमऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं.  

तेजी से बाजार चमका, सेंसेक्स ने लगाई 800 अंक की छलांग; M&M बना टॉप गेनर

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में बीते कुछ दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को थमता नजर आया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) जोरदार उछाल के साथ ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 828 अंक तक चढ़कर 78000 के पार पहुंच गया. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) ने भी 249 अंकों की तेजी लेते हुए कारोबार करता नजर आया. इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए थे. बाजार में तेजी के बीच NTPC से लेकर Tata Motors तक के शेयर तूफानी तेजी के भागते हुए दिखाई दिए.   सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी मंगलवार को हरे निशान पर खुले शेयर बाजार (Share Market) में बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,339.01 से करीब 200 अंक की तेजी लेते हुए 77,548 के लेवल पर ओपन हुआ. इसके बाद कुछ ही मिनटों में इसने जोरदार रफ्तार पकड़ ली और 769.52 अंक की उछाल के साथ 78,108.58 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का इंडेक्स निफ्टी भी तेज रफ्तार से भागा. NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 23,453.80 की तुलना में चढ़कर 23,529.55 के स्तर पर कारोबार शुरू किया और फिर रफ्तार बढ़ाते हुए 237.05 अंक की उछाल के साथ 23,690 पर ट्रेड करता दिखाई दिया. दोनों इंडेक्स में तेजी और भी बढ़ती गई और सेंसेक्स 828 अंक, जबकि निफ्टी 249 अंक चढ़ गया. सोमवार को टूटा था बाजार इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट के साथ बंद हुआ था. हालांकि, दोनों इंडेक्स ने हरे निशान पर तेजी के साथ कारोबार शुरू किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में इसकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया और मार्केट क्लोज होने पर सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए थे. BSE का सेंसेक्स 241.30 अंक की गिरावट लेकर 77,339.01 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं NSE Nifty 78.90 अंक टूटकर 23,453.80 के स्तर पर बंद हुआ था. 1789 शेयरों में जोरदार तेजी शेयर बाजार में बम-बम के बीच मंगलवार को 1789 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की, जबकि 587 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले. वहीं 94 कंपनियां ऐसी थी, जिनके शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. निफ्टी पर टाटा ग्रुप की कंपनी Trent, BPCL, Infosys, NTPC और Adani Ports के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई. तो वहीं Dr Reddy’s Labs, Shriram Finance, SBI Life Insurance, Asian Paints और JSW Steel के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्यादा भागे ये शेयर खबर लिखे जाने तक BSE की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. इनमें सबसे ज्यादा रफ्तार पकड़ने वाले शेयरों की बात करें, तो लार्ज कैप में M&M Share (2.75%), Tata Motors Share (2.27%), Adani Ports (2.11%), TCS (1.80%) शामिल रहे. मिडकैप कैटेगरी में शामिल Zeel Share (6.23%), Suzlon Share (4.87%), Delhivery Share (3.74%) और Federal Bank Share (3.57%), जबकि Mazgaon Doch Share (3.48%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.वहीं स्मॉलकैप कंपनियों में सबसे ज्यादा रफ्तार PGEL Share ने पकड़ी और ये 10.94% तक उछल गया.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet