LATEST NEWS

राजनीतिक रूप से हैं अहम, राजस्थान-सरकार लेगी उपचुनाव नतीजों के बाद चार बडे़ फैसले

जयपुर. राजस्थान की भाजपा सरकार विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कुछ बड़े फैसले ले सकती है। इनमें सबसे संवेदनशील निर्णय एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर लेना होगा। हालांकि हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ही भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय दिया है। जिसमें कोर्ट ने इस भर्ती परीक्षा में ट्रेनीज की पॉसिंग आउट परेड और फील्ड पोस्टिंग पर स्टे लगा दिया है। दूसरा, पिछली सरकार के समय बने नए जिले और तीसरा पिछली सरकार के कार्यकाल के अंतिम समय में हुए फैसले। इनके साथ ही प्रदेश में वन स्टेट वन इलेक्शन के मामले में भी तस्वीर साफ होने की उम्मीद की जा रही है। राज्य सरकार ने उपरोक्त तीनों फैसलों के लिए मंत्रियों की कमेटियां गठित की हुई है। ये कमेटियां अपना काम लगभग पूरा भी कर चुकी हैं। एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर को कमेटी की रिपोर्ट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंच भी चुकी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इन तीनों ही मामलों पर सरकार का फैसला सामने आ जाएगा। इस बीच सरकार के गठन के एक वर्ष के कार्यक्रम भी शुरू होने हैं और राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट भी होनी है। ऐसे में कुछ फैसले इन दो बडे़ आयोजनों से पहले और कुछ बाद में आ सकते हैं। एसआई भर्ती परीक्षा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द की जानी या नहीं, इस मामले में विधि मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों की कमेटी का काम पूरा हो चुका है और सूत्रों की मानें तो कमेटी अपनी रिपोर्ट सीएम भजनलाल शर्मा को सौंप भी चुकी है। फैसला सीएम के स्तर पर ही होना है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट पर कैबिनेट की आगामी बैठक में चर्चा हो सकती है और यह फैसला कभी भी सामने आ सकता है। इस मामले में सरकर की दुविधा यही है कि परीक्षा रद्द की जाती है तो चयनित अभ्यर्थी कोर्ट का रूख करेंगे। वहीं रद्द नहीं किए जाने की स्थिति में बड़ी संख्या में युवाओं और सरकार के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की नाराजगी सामने आ सकती है। नए जिलों पर फैसला पिछली सरकार के समय बनाए गए 17 नये जिलों के भविष्य को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों की समिति भी अपना काम लगभग पूरा कर चुकी है। बताया जा रहा है कि पांच छोटे जिलों को फिर से पुराने जिलों में मर्ज किया जा सकता है। इस बारे में सरकार को 31 दिसंबर तक हर हाल में अपना फैसला करना है, क्योंकि इस के बाद जनगणना कार्य के लिए जिलों की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। माना जा रहा है कि चूंकि इस फैसले का कुछ विरोध सामने आ सकता है, इसलिए सरकार की पहली वर्षगांठ के आयोजन पूरे होने के बाद इस बारे में फैसला सार्वजनिक किया जा सकता है। पिछली सरकार के फैसलों को निरस्त करना पिछली सरकार के कार्यकाल के अंतिम समय में किए गए फैसलों की समीक्षा के लिए चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिह खींवसर की अध्यक्षता में गठित समिति का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। समिति ने पिछली सरकार के समय हुए भूमि आवंटनों सहित कई फैसलों को देखा है। सामाजिक संस्थाओं को छोड़ कर भूमि आवंटन से ज्यादातर मामलों पर सरकार की गाज गिर सकती है। वन स्टेट वन इलेक्शन निकाय चुनावों से पहले वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर भी राज्य सरकार को फैसला करना है, हालांकि इस फैसले के लिए अभी सरकार के पास कुछ समय रहेगा। प्रदेश की जिन 49 निकायों का कार्यकाल इस माह पूरा हो रहा है उनमें प्रशासक लगना लगभग तय है, क्योंकि अब चुनाव का समय ही नहीं बचा है। वहीं, जनवरी में छह हजार से ज्यादा पंचायतों का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा। माना जा रहा है कि इनमें भी सरकार प्रशासक लगा कर इसके बाद इस वन स्टेट वन इलेक्शन पर फैसला कर सकती है।

जब असली पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी पुलिसवाला, नकली वर्दी, थाने के बाहर तस्वीरें और वसूली…

भोपाल. बिहार के जमुई की तरह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी नकली पुलिस अधिकारी गिरफ्तार हुआ है. आरोपी दुकानदारों और ड्राइवरों से वसूली करता पाया गया. पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी नकली पुलिसवाला बनकर भोपाल कोर्ट के पास रंगदारी कर रहा था. उससे तंग आकर दुकानदारों ने एमपी नगर थाने में उसकी शिकायत की. पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई की तो आरोपी का पूरा राज खुल गया. पुलिस को आरोपी के पास से कई तरह की वर्दियां भी मिली हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का नाम आनंद सेन है. वह भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहता है. आनंद मूल रूप से दतिया जिले का रहने वाला है. उस पर किसी को शक न हो इसलिए वह छोटे दुकानदारों और ड्राइवरों को निशाने पर लेता था. उसे लगता था कि ये लोग उसके रोब में आ जाएंगे और शिकायत नहीं करेंगे. इस तरह वह कई दिनों से लोगों से रुपये ऐंठ रहा था. इस बीच 18 नवंबर को कुछ लोगों ने एमपी नगर थाने में युवक की शिकायत की. लोगों ने बताया कि कोर्ट चौराहे पर एक शख्स संदिग्ध लग रहा है. वह पुलिस की वर्दी में अवैध वसूली कर रहा है. वसूली करता मिला आरोपी ये शिकायत मिलते ही एमपी नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने जब आरोपी आनंद से पूछताछ करनी शुरू की तो वह उस पर ही रौब झाड़ने लगा. उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जब उससे विभाग से जुड़े सवाल किए तो वह घबरा गया. उसने पूछताछ में स्वीकार कर लिया कि वह नकली पुलिसवाला है. उसने बताया कि वह पैसे कमाने की लालच में ये काम करने लगा. इस पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई. पुलिस उसके बैंक खातों की जांच कर रही है. फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहा था बिहार का शख्स गौरतलब है कि इसी साल 20 सितंबर को जमुई जिले की सिकंदरा पुलिस ने फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया था. उसका नाम मिथिलेश था. पुलिस की पूछताछ में मिथिलेश ने बताया था कि उसने दो लाख रुपये देकर पुलिस की नौकरी हासिल की थी. उसने बताया था कि खैरा के किसी मनोज सिंह ने उसे पुलिस में नौकरी देकर वर्दी पहनाई थी.

मंदिरों और दुकानों पर बोल रहे धावा, राजस्थान-सवाई माधोपुर में भालुओं को लगी घी-गुड़-मिठाई की लत

सवाई माधोपुर. बाघों की अठखेलियों को लेकर विश्व पटल पर खास पहचान रखने वाले सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाईगर के साथ ही पैंथर, लेपर्ड और भालुओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। रणथंभौर से सटे गांवों में कई बार टाईगर की मूवमेंट देखी गई है। वहीं अब टाईगर के बाद पैंथर, लेपर्ड और भालुओं का मूवमेंट में गांवों की आबादी क्षेत्र के निकट देखा जाने लगा है। रणथंभौर से सटे खंडार क्षेत्र के तलावड़ा, गोठबिहारी, निमली, जैतपुर, बहरावंडा, नायपुर सहित कई गांवों में भालू रात के समय रणथंभौर के जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में गुस आते हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी रहती है। इसी कड़ी में विगत करीब 10-15 दिनों से खंडार क्षेत्र के तलावड़ा गांव में भालू की पदचाप से ग्रामीणों में दहशत है। बीती रात गोठ बिहारी गांव में एक बार फिर भालू आ गया और कई दुकानों और घरों के दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने भालू का वीडियो भी बनाया है। गांव के आबादी क्षेत्र में भालू के मूवमेंट को लेकर ग्रामीणों ने कई बार वनाधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। रात के समय भालू का मूवमेंट गांव के आबादी क्षेत्र में बना रहता है। ग्रामीण नीरज, कैलाश, मुकेश आदि ने बताया कि रात होते ही भालू रणथंभौर के जंगलों से निकलकर गांव के आबादी क्षेत्र में आ जाता है। गांव की गलियों में घूमता रहता है, जिससे ग्रामीणों में हर वक्त भय बना रहता है, भालू रात को खाने पीने की तलाश में मकानों के दरवाजे तोड़ने का प्रयास करता है। भालू ने गांव के मुकेश योगी की दुकान का दरवाजा तोड़ दिया था। दुकान में रखी मिठाइयां गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री खा गया था। इसी तरह भालू गांव के भैरूजी के मंदिर का दरवाजा तोड़कर मंदिर में घुस गया और मंदिर में रखा घी और गुड़ और मिठाइयां चट कर गया। ग्रामीणों का कहना है कि भालू घी, गुड़ और मिठाइयों की तलाश में गांव में घूमता है। मकानों के दरवाजे तोड़ने का प्रयास करता है, जिसे लेकर ग्रामीणों में दहशत व्यप्त है। ग्रामीणों ने वनाधिकारियों से भालू को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है।

नव गठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रयासरत

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। नव गठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के उन्नयन कार्य के लिए 12 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीजीएमएससी लिमिटेड को पत्र लिखकर अवगत भी करा दिया है। 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के उन्नयन से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।  यहां के लोगों को अब इलाज के लिए जिला मुख्यालय या संभाग मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन करने पर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार प्रकट किया है।

सागर में किराए के शिक्षक को नियुक्त करने के मामले में आठ टीचर निलंबित

सागर  सागर जिले में सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक के स्थान पर अन्य अनधिकृत व्यक्ति के जरिए पढ़ाई कराए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद ऐक्शन लेते हुए जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा तीन जन शिक्षक और पांच शिक्षकों समेत कुल आठ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराने के लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मालथौन द्वारा माध्यमिक शाला भेलैंया एवं प्राथमिक शाला मझेरा का कल आकस्मिक निरीक्षण किया गया और संयुक्त जांच कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार रूप सिंह चढ़ार एवं इंद्रविक्रम सिंह परमार, अनिल मिश्रा, श्रीमती जानकी तिवारी और अवतार सिंह ठाकुर प्रथम दृष्टतया दोषी हैं। इन पांचों को तत्काल ही सोमवार को निलंबित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि इन निलंबित शिक्षकों के खिलाफ पुलिस के पास प्राथमिकी भी दर्ज करायी जा रही है। तीन जन शिक्षकों में जनपद शिक्षा केंद्र खुरई के प्रभारी जन शिक्षक भोलाराम अहिरवार, जैसीनगर विकासखंड के जनपद शिक्षा केंद्र के जनशिक्षक हरिशंकर लोधी और मालथौन जनपद शिक्षण केंद्र के जगभान अहिरवार द्वारा मॉनिटरिंग निरीक्षण नहीं किए जाने तथा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर इन तीनों को भी निलंबित किया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि निलंबित शिक्षक खुद बच्चों को नहीं पढ़ाते थे बल्कि अपनी जगह किराए के टीचर्स को रखा था। कलेक्टर को इसे लेकर शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही मिले, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

कचरा डालने विवाद पर एक युवक ने मंदिर से लौट रहे किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी

भिंड  सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत वाटर वक्स पर गली में कचरा डालने विवाद पर एक युवक ने मंदिर से लौट रहे किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित बंदूक लहराते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली, देहात और बरोही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना मंगलवार सुबह सवा सात बजे की है। जानकारी के अनुसार वाटर वक्स निवासी 45 वर्षीय परमाल सिंह पुत्र मुन्ना सिंह भदोरिया की मोहल्ले में आदर्श किराना स्टोर के नाम से दुकान चलाते थे। परमाल सिंह के घर के पीछे अभिषेक सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह भदोरिया रहते हैं। अभिषेक के घर के लिए जाने के लिए पांच फीट की गली है। इस गली में परमाल के घर के लोग कचरा डालते हैं। इस बात को लेकर दोनों में तीन साल से विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि सोमवार रात भी दोनों में विवाद हुआ था। तब डायल 100 भी मौके पर पहुंची थी। रात में अभिषेक ग्वालियर चला गया था। मंगलवार सुबह अभिषेक ग्वालियर से भिंड आया। परमाल जब मंदिर से वापस घर लौट रहे थे, तभी अभिषेक से सामना हो गया और अभिषेक ने 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से परमाल सिंह को गोली मार दी। परमाल के सड़क पर गिरते ही आरोपित बंदूक लहराते हुए मौके से फरार हो गया। स्वजन गंभीर हालत में परमाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआइ प्रवीण चौहान, देहात टीआइ मुकेश शाक्य और बरोही थाना प्रभारी अतुल भदोरिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। करंट लगने से युवक की मौत देहात थाना अंतर्गत उदोतपुरा की मडैया में करंट लगने से युवक की माैत हो गई। पुलिस के मुताबिक रामकिशोर निवासी उदोतपुरा की मडैया खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे रामकिशोर की माैत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक के साथ खड़े पिता-पुत्र को पीटा मेहगांव थाना अंतर्गत भोपतपुरा गांव में दो लोगों ने एक युवक की मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक अरविंद पुत्र रामनरेश बौहरे निवासी भोपतपुरा ने बताया कि विवाद के चलते उनके साथ सुनील उपाध्याय और गुट्टोली उपाध्याय निवासी भोपतपुरा ने मारपीट कर दी। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी पूजा पत्नी धारासिंह आदिवासी ने बताया कि उनके साथ अमित आदिवासी, सनी आदिवासी और छुट्टन आदिवासी निवासी इंद्रानगर ने मारपीट कर दी। गोविंद नगर निवासी मनीष पुत्र रामू श्रीवास ने बताया कि उनके साथ पंचम सिंह भदौरिया जामपुरा ने मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी। इस टीम में शेफाली वर्मा का नाम नहीं है। माना जा रहा है कि फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप किया गया है, लेकिन हरलीन देओल की वापसी काफी समय के बाद वनडे टीम में हुई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर कोई सवाल नहीं है। वे कप्तानी करती नजर आएंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले जाएंगे, जिसके बाद सीरीज का अंतिम मैच पर्थ के WACA ग्राउंड में खेला जाएगा। ये सीरीज ICC वुमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा है। शेफाली वर्मा को ड्रॉप किए जाने पर बीसीसीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज की शुरुआत 5 दिसंबर से हो रही है। दूसरा मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा और तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच 11 दिसंबर को आयोजित होगा। शेफाली वर्मा के वनडे इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 29 मैचों की 29 पारियों में कुल 644 रन बनाए हैं। वे सिर्फ एक बार नाबाद लौटी हैं और उनका औसत इस फॉर्मेट में 23 का है, जो निश्चित तौर पर खराब कहा जाएगा। वे चार अर्धशतक लगा सकी हैं और शतक से दूर हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 71 रन है। पिछले तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो उन्होंने क्रमशः 12, 11 और 33 रन बनाए हैं। भारत की टीम इस प्रकार है हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर और साइमा ठाकोर

मुख्यमंत्री साय बोले – छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान आप लोगों ने जिस तरह नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। आप लोग परिवार से दूर रहकर और सुख-सुविधाओं को त्याग कर बस्तर के विकास में जो योगदान दे रहे हैं, उससे आप लोगों ने यहां के जनजातीय समुदायों के हृदय में अपने लिए हमेशा हमेशा के लिए जगह बना ली है। श्री साय बस्तर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के सेडवा कैंप में जवानों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर आश्चर्यमिश्रित खुशी के साथ ही जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए कहा कि जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया था, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं आप सब जवानों से मिलूं। पिछले 11 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जो सफलता मिली है, उसमें आप सभी का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आप सभी के साहस को नमन करता हूं। नक्सल अभियान में आप सभी को जो सफलता मिल रही है, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से जब भी मेरी मुलाकात होती है तो वे नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ को मिल रही सफलता का जिक्र जरूर करते हैं। गृह मंत्री श्री अमित शाह का नक्सल ऑपरेशन में सतत मार्गदर्शन और सहयोग मिलते रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में हमने नक्सलवाद को वर्ष 2026 तक समूल नष्ट करने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह का भी यही संदेश है। बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने अल्प अवधि में ही 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 740 से ज्यादा माओवादी कैडर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे हिंसा त्याग कर लोकतंत्र की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं।शासन ने हिंसा का त्याग करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऐसी नीति बनाई है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप में रात्रि विश्राम करने के आग्रह पर उन्होंने कैंप में रात्रि विश्राम भी किया।

टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका, पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुभमन गिल नहीं आए नजर

नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार तीसरे फाइनल में पहुंचने का सपना संजोय भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है, जहां उसे 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हाल ही में होम टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 के क्लीनस्वीप ने भारतीय टीम की उम्मीदों को तगड़ा झटका जरूर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाली बन चुकी है। भारतीय टीम को अगर बिना किसी और टीम के रिजल्ट पर आश्रित हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) मैदान पर भारतीय टीम ने वॉर्म-अप के लिए एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला था, जिसमें शुभमन गिल और केएल राहुल चोटिल भी हो गए थे। केएल राहुल हालांकि अपनी चोट से उबर गए, लेकिन गिल का पहला टेस्ट से बाहर होना लगभग तय हो चुका है। पर्थ के नए टेस्ट वेन्यू ऑप्टस स्टेडियम में जब भारतीय टीम पहुंची, तो टीम बस में शुभमन गिल नजर नहीं आए। कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले ही पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं और अब ऐसे में गिल का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। गिल ने उस इंट्रा स्क्वॉड मैच की दोनों पारियों में 28 और 42 रन बनाए थे। गिल बैटिंग के दौरान काफी सजह भी नजर आ रहे थे। गिल को फील्डिंग के दौरान स्लिप में बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय टीम टीम बस से ऑप्टस स्टेडियम में उतरती हुई नजर आ रही है। बस से सबसे पहले विराट कोहली बाहर निकले और उसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर, यशस्वी जायसवाल और बाकी खिलाड़ी नीचे आए। भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज बहुत ज्यादा अहम है और इस टेस्ट सीरीज में कई खिलाड़ियों का फ्यूचर भी दांव पर लगा होगा, जिसमें विराट कोहली, हेड कोच गंभीर के साथ-साथ आर अश्विन, मोहम्मद सिराज जैसे नाम भी शामिल हैं।

नौराजाबाद स्टेशन में तीसरी लाइन जोड़ने का कार्य, कटनी-शहडोल मार्ग पर रेल यातायात रहेगा प्रभावित, 20 ट्रेनें निरस्त

जबलपुर  बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस एवं जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी सहित 20 ट्रेनें 21 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य निरस्त की गई है। इस दौरान बिलासपुर रेल मंडल के नौराजाबाद स्टेशन में तीसरे रेल लाइन जोड़ने का कार्य होगा। ट्रेन को गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलाया जाएगा इस दौरान बिलासपुर-शहडोल-कटनी होकर चलने वाली बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15231/32) परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। 23 से 29 नवंबर के मध्य ट्रेन को गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलाया जाएगा। रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति जानें रेलवे की ओर से अचानक ट्रेन निरस्त किए जाने से यात्रियों को झटका लगा है। पश्चिम मध्य रेल की आेर से यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा आरंभ करने का परामर्श जारी किया गया है। पश्चिम मध्य रेल की यह गाड़ियां निरस्त…     23 नवंबर से दो दिसंबर – 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस।     21 से 30 नवंबर – 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस।     23 से 30 नवंबर – 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस।     24 नवंबर से एक दिसंबर – 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस।     22 से 30 नंवबर – 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस।     23 नवंबर से एक दिसंबर – 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस।     25, 27 एवं 29 नवंबर – 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस।     26, 28 एवं 30 नवंबर -11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस।     23 से 30 नवंबर – 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस।     24 नवंबर से एक दिसंबर – 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस। अभी वैवाहिक सीजन चल रहा, नियमित सीधी ट्रेन है जबलपुर से अंबिकापुर और उज्जैन के लिए इंटरसिटी और नर्मदा एक्सप्रेस ही नियमित सीधी ट्रेन है। अभी वैवाहिक सीजन चल रहा है। ट्रेनों का परिचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई विवाह कार्यक्रमों के लिए कई यात्रियों ने पहले से सीट आरक्षित कराया था। वैवाहिक तिथियों के दौरान ही ट्रेनों का परिचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इन ट्रेनों का परिचालन भी रहेगा प्रभावित…     23 नवंबर से एक दिसंबर – 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस।     22 से 30 नवंबर – 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस।     25 एवं 28 नवंबर – 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस।     26 एवं 29 नवंबर – 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस।     26 एवं 29 नवंबर – 22867 दुर्ग-नज़मुद्दीन एक्सप्रेस।     27 एवं 30 नवंबर – 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस।     24 एवं 26 नवंबर – 18203 दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस।     25 एवं 27 नवंबर – 18204 कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस।     24 नवंबर – 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस।     25 नवंबर – 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस। जबलपुर-हावड़ा 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस रीशेड्यूल जबलपुर-हावड़ा 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस सोमवार को रीशेड्यूल की गई। हावड़ा से जबलपुर आने वाली गाड़ी सोमवार को विलंब से पहुंची थी। रैक रखरखाव और सफाई के बाद देर रात को ट्रेन प्लेटफार्म पर वापस पहुंची। अपने निर्धारित समय रात 22:20 बजे के स्थान पर लगभग दो घंटे के विलंब से गंतव्य को रवाना हुई। आसपास के नगरों से आए यात्री ट्रेन के रीशेड्यूल किए जाने से परेशान हुए। पमरे को सात में 1414 करोड़ का राजस्व पश्चिम मध्य रेल ने इस वित्तीय वर्ष के सात माह में 1414 करोड़ 65 लाख रुपये का आेरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया है। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग ने राजस्व प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास किए। यात्री यातायात से 629 लाख 6 हजार बुक किए गए यात्रियों से 1414 करोड़ 65 लाख रूपये आरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो गत वर्ष इसी अवधि में यात्री यातायात से 1393 करोड़ 3 लाख रुपये की तुलना में राजस्व दो प्रतिशत अधिक है।

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम एक्टर सिद्दीकी को दी अग्रिम जमानत

 मलयालम सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम एक्टर सिद्दीकी को अग्रिम जमानत दे दी है। मंगलवार को अदालत ने एक्टर को राहत दी लेकिन उन्हें ट्रायल कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता 8 साल तक पुलिस के पास नहीं गई और उसने हेमा कमेटी को भी कथित हमले की सूचना नहीं दी। इसलिए, SC ने सिद्दीकी को अग्रिम जमानत देते हुए एक्टर को जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। इस बीच, सुनवाई के दौरान सिद्दीकी के वकील ने भी यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि वह कथित पीड़िता से कभी अकेले नहीं मिले। उन्होंने यह भी दलील दी कि रेप का आरोप झूठा है। मलयालम एक्टर सिद्दिकी को जमानत इस साल अगस्त में, मलयालम अभिनेता सिद्दीकी के खिलाफ एक एक्ट्रेस के आरोप के बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था कि उन्होंने 2016 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। उनके खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपों के बाद सिद्दीकी ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव पद से भी इस्तीफा दे दिया। कोर्ट ने मानी शिकायतकर्ता की गलती यह शिकायत न्यायमूर्ति हेमा आयोग की रिपोर्ट का नतीजा थी, जिसमें मलयालम सिनेमा में महिला कलाकारों द्वारा सामना किए जाने वाले यौन उत्पीड़न और भेदभाव का विवरण दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने में आठ साल की देरी को जमानत देने का आधार माना। सिद्दिकी को कहा गया ये सिद्दीकी को अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा कराने और जांच में सहयोग करने को कहा गया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट सिलेक्शन कमिटी ने इस सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है। दो मैचों की ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकिल का हिस्सा है। WTC के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला अभी नहीं हुआ है। ये सीरीज थोड़ी बहुत एक तस्वीर फाइनल की साफ कर सकती है। इस समय श्रीलंका की टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे और साउथ अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से होने वाली है। इस सीरीज की मेजबान साउथ अफ्रीका है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला जाना है। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 5 दिसंबर से गकबेर्हा में खेला जाएगा। पिछले सप्ताह, दस श्रीलंकाई खिलाड़ी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले प्री-सीरीज कैंप में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए थे। श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डिसिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल और प्रभात जयसूर्या उन 10 खिलाड़ियों में शामिल थे, जो दक्षिण अफ्रीका के डरबन के लिए रवाना हुए, जहां खिलाड़ियों के ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की व्यवस्था की गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि सीरीज में शामिल बाकी खिलाड़ी 22 नवंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। कुछ दिन उनको अभ्यास के लिए मिलेंगे और फिर पहले टेस्ट मैच में वे सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। सनत जयसूर्या जब से श्रीलंका की टीम के कोच बने हैं, उन्होंने टीम में एक नई आग फूंक रखी है। अगर वे साउथ अफ्रीका में भी टीम को सफलता दिलाते हैं तो ये उनके लिए और उनकी टीम के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। श्रीलंका की टेस्ट टीम इस प्रकार है धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, ओशाडा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, लसित एम्बुलडेनिया, मिलन रथनायके, असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा और कसुन रजिता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘The Sabarmati Report’ की टैक्स फ्री, बोले- ‘दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए’

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखने जाएंगे। उनके साथ-साथ सांसद और विधायक भी फिल्म देखेंगे। सीएम ने कहा कि घटना का दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वोटों की राजनीति के लिए गंदा खेल खेला गया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साबरमती बहुत अच्छी फिल्म बनी है। टैक्स फ्री इसलिए की गई ताकि अधिकांश लोग देख सकें। यह एक काला अध्याय है। इस फिल्म को देखने से दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वोटों की राजनीति के लिए गंदा खेल खेला गया। हमारे प्रधानमंत्री ने उस समय मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात की इज्जत बचाई, देश की इज्जत बचाई। यह सच सामने आना ही चाहिए। सीएम ने की भारत के इतिहास की तारीफ मुख्यमंत्री आज भोपाल में आयोजित AUAP के 17 वें सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतिहास देखेंगे तो हिंदुस्तान के अतीत में। बांग्लादेश भी अपने ही करीब है। भारत का इतिहास शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है। 1000 से 2000 साल तक देश-दुनिया के लोगों ने भारत आकर शिक्षा ग्रहण की। जीवन मूल्य और मेरिट का सबसे बेहतर तालमेल भारत में रहा है। नैतिक मूल्य का अंतर कौरव-पांडव में दिखाई देता है। रावण की महारथी था, लेकिन नैतिक मूल्य नहीं थे। रावण ने पूरी लंका ही सोने की बना ली थी। जिस बात की कमी थी वह हमारे सामने है। राम जी आम लोगों के साथ नैतिक मूल्य स्थापित करते हैं। 2 हजार साल से अपनी जमीन ढूंढ रहा इजरायल मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इजरायल लगातार संघर्ष कर रहा है। 2 हजार साल से अपनी जमीन ढूंढ रहा है। इसकी भी बात होनी चाहिए। लड़ कौन रहा है लड़वा कौन रहा है? मर कौन रहा है मरवा कौन रहा है? यह भी हमें देखना पड़ेगा। इस बीच जीवन मूल्य और शांति की बात कौन कर रहा है? यह सिर्फ भारत कर रहा है। जनता की योजनाओं के लिए भागीदारी का भाव लेकर चलना, यह भाव लेकर कौन आया? मनमोहन सिंह पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैं यहां राजनीति के लिए नहीं कह रहा। मेरे अंदर भाव आ रहा है इसलिए कह रहा। जो वित्त मंत्री रहे, जिनके पास फाइनेंस की डिग्रियां रहीं, लेकिन उनसे क्या चूक हुई? एक चाय वाले के दिमाग में आई कि बगैर पैसे के खाता खुल सकता है। यह शिक्षा व्यवस्था की चूक है? व्यवस्था की चूक है? भाव की चूक है या नैतिकता की चूक है? मुझे लगता है यह अंदर के आग की चूक है। ज्ञान की कोई सीमा नहीं सीएम ने आगे कहा कि हमारे देश का संबंध बांग्लादेश से अलग ही प्रकार का है। हमारे देश की गंगा बहते हुए बांग्लादेश से होते हुए समुद्र में मिलती है। मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई। ज्ञान की कोई सीमा नहीं, इसलिए डिग्री की बाध्यता और उम्र की बाध्यता को खत्म किया। मध्य प्रदेश में किसी भी उम्र में चाहे जितनी डिग्री चाहे उतनी कर सकते हैं।

‘बिग बॉस 18’ में यामिनी मल्होत्रा ने की वाइल्ड कार्ड एंट्री

नई दिल्ली सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला शो ‘बिग बॉस 18’ सुर्खियां बटोर रहा है। शो में तीन नए वाइल्डकार्ड्स अदिति मिस्त्री, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा की धमाकेदार एंट्री के साथ शो और भी रोमांचक होने के लिए तैयार है। सोमवार, 18 नवंबर को मेकर्स ने 3 लड़कियों वाले एक नए प्रोमो को दिखाया और ऐसा लग रहा है कि वे बिग बॉस के घर का माहौल बदलने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, मेकर्स ने कुछ हफ्ते पहले दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर को पेश किया था, जिन्हें आखिरी बार ‘स्प्लिट्सविला 15’ में एक साथ देखा गया था। जब से यामिनी मल्होत्रा का धमाकेदार प्रोमो रिलीज़ हुआ है, फैंस उनके बारे में अधिक जानने के लिए एक्साइटेड हैं। कौन हैं यामिनी मल्होत्रा? यामिनी मल्होत्रा को हिट टेलीविजन शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में उनके रोल के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने शिवानी चव्हाण का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्होंने शो छोड़ दिया। बाद में उनका रोल तन्वी ठक्कर को मिला। अब लगभग तीन साल के बाद वो हिंदी टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। यामिनी मल्होत्रा ‘बिग बॉस 18’ यामिनी एक डेंटिस्ट और एक्ट्रेस हैं। वह एक एन्फ्लुएंसर भी हैं। एक्टिंग से पहले, यामिनी एलजी मोबाइल, गुडनाइट, क्लब महिंद्रा और हायर जैसे ब्रांडों के लिए कई ऐड्स का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कई पंजाबी गानों में भी काम किया। यामिनी की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह यामिनी मल्होत्रा वर्ल्ड नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसे उन्होंने 2011 में लॉन्च किया था। यामिनी मल्होत्रा की नेटवर्थ कथित तौर पर, यामिनी मल्होत्रा की कुल नेटवर्थ लगभग 4 करोड़ रुपये है, जिसमें उनकी एक्टिंग और डेंटिस्ट का काम दोनों है। यामिनी की लव लाइफ में वह फिलहाल सिंगल हैं और खुद को ‘सैपियोसेक्शुअल’ बताती हैं। घर में जाने से पहले ही यामिनी ने ईटाइम्स को इंटरव्यू दिया है जिसमें कई लोगों पर निशाना साधा है।

तापमान में लगातार गिरावट, छत्तीसगढ़ में सुबह-रात के साथ अब दिन में भी ठंडी हवाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय कोहरा छाने लगे हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में ठंड बढ़ने से कई जगहों पर गर्म कपड़ों की स्टार लगने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 5 दिनों में एक से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं आगामी 5 दिनों में सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। प्रदेश में रात और सुबह के साथ ही अब दिन में भी ठंड लगने लगी है। आधी सर्दी और आधी गर्मी का मौसम चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चली गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। यहां 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है वही सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट में 14 दुर्ग में 13.4 पेंड्रा रोड में 11.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जो की सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet