LATEST NEWS

iQOO ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 सीरीज की 3 दिसंबर को होगी लॉन्चिंग

मुंबई iQOO ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। आईक्यू की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को भारत में 3 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा। iQOO 13 स्मार्टफोन एडवांस्ड कैमरे के साथ लाइटिंग फास्ट परफॉर्मेंस मिलेगा। लीक रिपोर्ट की मानें, तो फोन शानदार डिजाइन में आएगा। इसमें एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ मिलेगी। साथ ही इमर्सिव डिस्प्ले सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में अनमैच एक्सपीरिएंस मिलेगा, जो यूजर्स को बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। iQOO 13 में मिलेगा सबसे फास्ट प्रोसेसर iQOO 13 स्मार्टफोन में सबसे फास्ट नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि फोन 3 मिलियन AnTuTu स्कोर के साथ आएगा। फोन में सुपरकंप्यूटिंग चिप Q2 का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही 2K (पीसी ग्रेड) गेम सुपर रेजोल्यूशन और 144 FPS गेम फ्रेम इंटरपोलेशन के साथ शानदार गेमिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। फोन में 7000mm² वीसी कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से बचाएगा। iQOO 13 की डिस्प्ले होगी शानदार iQOO 13 स्मार्टफोन में दुनिया का पहला Q10 2K 144Hz अल्ट्रा आईकेयर डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले 144Hz LTPO एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन IP69 वाटर और डस्ट रेटिंग के साथ आएगा। iQOO 13 स्मार्टफोन के साथ 4 साल अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। iQOO 13 में मिलेंगे 50MP वाले 3 कैमरे अगर कैमरा डिटेल की बात करें, तो फोन में 50MP IMX 921 कैमरे के साथ 50MP Sony 100mm पोर्टेट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सपोर्ट दिया जाएगा। मतलब फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस फोन के रियर कैमरे से 60FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि iQOO 13 में शानदार कैमरा एक्सपीरिएंस मिलेगा। iQOO 13 में मिलेगी 6000mAh की बैटरी iQOO 13 स्मार्टफोन में मॉन्सटर हैलो लाइटिंग इफेक्ट दिया जाएगा। इसमें प्लसिंग साइड लाइट कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। साथ ही डायनैमिक अलर्ट जैसे कॉल, मैसेज और चार्जिंग की नोटिफिकेशन मिलेगा। यह एक ऑल राउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जो दो कलर नार्डो ग्रे, नार्डो रिंग और बीएमडब्ल्यू आइकॉनिक रेड, ब्लैक और ब्लू कर ऑप्शन में आएगा, जिसमें ट्राई कलर मैट व्हाइट ब्लैक स्ट्रिप दी जाएगी। iQOO 13 में लॉन्ग लास्टिंग 6000mAh बैटरी के साथ 120W फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में सीएम साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

दंतेवाड़ा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में

मुंबई टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहीं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद उन्होंने 50 करोड़ रुपये की मानहानि का केस ठोक दिया। इसके बाद ईशा ने अपने कदम पीछे खींच लिए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी प्राइवेट कर लिया, जिस पर वो रुपाली के खिलाफ बयान देती थीं। अब इस पूरे मामले पर रुपाली के को-एक्टर रहे सुधांशु पांडे ने अपना रिएक्शन दिया है। सुधांशु पांडे ने कहा, ‘मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलूंगा, क्योंकि यह बेहद निजी मामला है। मेरा उनकी निजी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। किसी और की निजी जिंदगी के बारे में बोलना अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि इसकी जरूरत नहीं है। हर किसी की जिंदगी में कई फेज आते हैं और मुझे लगता है कि हम सभी उनसे खुद ही निपटते हैं। बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है।’ सौतेली बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में रुपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा की की पहली बीवी सपना वर्मा की बेटी ईशा वर्मा ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद रुपाली ने 50 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा ठोका था। फिर ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर लिया। राजन शाही ने रुपाली का दिया साथ सुधांशु से पहले ‘अनुपमा’ सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था और लिखा था, ‘रुपाली आप अपनी मेहनत, समर्पण, ईमानदारी और विनम्रता के लिए डीकेपी/शाही प्रोडक्शंस में हम सभी को हर दिन, हर पल प्रेरित करती हैं। आपने इतिहास रचा है। एक ऐसा बेंचमार्क और मील का पत्थर, जिसे बहुत कम लोग हासिल कर सकते हैं या बना सकते हैं। थू थू थू (नजर ना लगे)।’ ‘हमें आप पर गर्व हैं, हम आपके साथ हैं’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हमने पर्दे के पीछे की सारी मेहनत, चुनौतियों और त्याग को देखा है, जिनका सामना आप मुस्कुराते हुए करती हैं। एक एक्ट्रेस के रूप में आपकी विनम्रता अनुपमा टीम में हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि आपकी हर दिन कड़ी मेहनत ही सभी के लिए आपका जवाब है। हमें आप पर गर्व है और हम हमेशा आपके साथ हैं।’  

भरतमंडपम में राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय दिल्ली रवाना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली के भरतमंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को अच्छी सफलता मिल रही है। दोनों जगह भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवंबर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं। 20 नवंबर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति एवं लोककला का प्रदर्शन होगा। यहां प्रत्येक दिन हर एक राज्य का दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लाइफ से जुड़ी इन बातों को कम उम्र में ही जान लेना चाहिए

लाइफ हमेशा एक जैसी नहीं होती। समय के साथ बदलाव आते रहते हैं और इन बदलावों को स्वीकार भी करना चाहिए। यहां हम 5 ऐसी बातें बता रहे हैं जो आपको कम उम्र में सीख लेनी चाहिए और अपनों को भी सीखा देनी चाहिए। एक बार अगर आप इन बातों को जीवन में उतार लेते हैं तो हर मुश्किल आसान लगने लगेगी।  रुपये की हर समस्या का समाधान नहीं है रुपये आपकी जरूरत की चीजें और कुछ इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। लेकिन यह आपकी समस्याओं का रामबाण इलाज नहीं है। बहुत लोगों की कमाई कं होती है, फिर भी वह कम में गुजारा करके पूर्ण और खुशहाल रहते हैं। आप रुपयों से हर चीज खरीद सकते हैं, लेकिन यह टूटे हुए रिश्ते को ठीक नहीं कर सकता, या अकेलेपन की कमी को भर नहीं सकता। संतुलन से काम करें अक्सर लोग ऐसा महसूस करते हैं कि जैसे वह सब कुछ एक ही बार में कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, किसी भी काम में जल्दबाजी करने से दिक्कत हो सकती है। हनेशा अपने खाने के हर टुकड़े का मजा लें। अपने चारों ओर देखने के लिए समय निकालें, दूसरे व्यक्ति को बातचीत करने का मौका दें। अपने आप को सोचने, थोड़ा विचार करने का समय दें।  आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हमेशा ध्यार रखें कि हर कोई आपसे सहमत नहीं हो सकता है और हर कोई आपको पसंद करे ये भी जरूरी नहीं है। अक्सर लोग दुसरों को खुश करने के चक्कर में खुद को ठेस पहुंचाते हैं, जो बिल्कुल गलत है। सेहत है सबसे बड़ी संपत्ति इन दिनों लोग अपनी सेहत को हल्के में लेते हैं। जो पूरी तरह से गलत है। आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। काम के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखें, वर्ना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो आप चाहते हैं हमेशा वह नहीं मिलता किसी भी काम को करने से पहले प्लानिंग की जाती है। लेकिन ये जरूर नहीं है कि आप उस प्लानिंग से जैसा चाहते हैं वो आपको मिल जाए। कभी-कभी प्लानिंग फेल हो सकती है या फिर बीच में ही आपका मन बदल सकता है। इसलिए हमेशा अपने माइंड को तैयार करें ताकी आप चीजों को स्वीकार कर पाएं।

अक्षय कुमार के अलावा राजकुमार राव, अली फजल, जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, शुभा खोटे और फरहान अख्तर ने भी वोट डाला

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आज 19 नवंबर को मतदान हो रहा है। इस बार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाने के लिए 4,140 उम्मीदवार उतरे हैं। जिसका फैसला जनता वोटिंग से करेगी। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में आम जनता से लेकर नेता और बॉलीवुड सेलेब्स भी सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वहां उन सितारों को स्पॉट किया गया और सबकी नजर अक्षय कुमार पर ही अटकी रही। देश में एक बार फिर से चुनावी माहौल है। लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी वोटिंग हो रही है। लोग अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं। ऐसे में मुंबई में भी पोलिंग बूथ पर सितारों को देखा गया। ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में अक्षय ने सबसे पहले वोट डाला। उन्होंने स्याही लगी उंगली भी कैमरे पर दिखाई। अक्षय कुमार ने पोलिंग बूथ खुलते ही किया वोट अक्षय कुमार पर लोगों की नजरें अटकी रही क्योंकि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद वह दूसरी बाद वोट देने पहुंचे हैं। इसके पहले उन्हें लोकसभा चुनाव में वोट डालते देखा गया था। एक्टर पहले कनाडा की नागरिकता लिए हुए थे। लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया और उसमें सफल हुए। कौन-कौन से एक्टर्स ने की वोटिंग? जूहु में अक्षय कुमार के अलावा राजकुमार राव, अली फजल, जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, शुभा खोटे, और फरहान अख्तर भी पहुंचे। जिन्होंने वोटिंग के बाद स्याही वालीं उंगली फ्लॉन्ट की। जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बता दें कि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को बताए जाएंगे। जिसमें हार-जीत का फैसला हो जाएगा।

वन विभाग हाई अलर्ट, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के एमपी बॉर्डर पर पहुंचे चार हाथी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के एमपी-सीजी बॉर्डर पर एक बार फिर से हाथी पहुंच गए है। आज बुधवार सुबह तक इनकी लोकेशन एमपी के गोपालपुर के आसपास मिली है। ये कभी एमपी के क्षेत्र में जाते है तो कभी सीजी में आ जाते हैं। ये लगातार अपना लोकेशन बदल रहे हैं। फिलहाल जंगल में चार हाथी मौजूद हैं। बॉर्डर में हाथी की उपस्थिति के बाद वन विभाग हाई अलर्ट पर है। बीते तीन दिन सोमवार से आज बुधवार को जंगल में वन विभाग की टीम रतजगा कर रही है। मंगलवार को हाथियों का लोकेशन कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र तेलियापानी लेदरा के आसपास थी। यह गांव एमपी-सीजी से लगा हुआ है। यहां वन विभाग की टीम पहुंची हुई थी। यह बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। हाथियों के धमक से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं, ताकि हाथियों का दल हमला करें तो कोई जनहानि ना हो। बताया जा रहा है कि ये हाथी पिछले एक महीने से कबीरधाम जिला से लगे एमपी के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चमकी के जंगल में डेरा जमाए हुए थे। सोमवार को मध्यप्रदेश वन विभाग की तरफ से हाथियों को खदेड़ा गया तो हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पहुंच गया है। इस दौरान हाथियों का दल जिस रास्ते से पहुंचा, उस रास्ते में पड़ने वाले खेत में लगी कोदो, कुटकी, ज्वार की फसल को रौंद दिया है। भोजन की तलाश में हाथी जिले के अंदर आगे बढ़ रहे हैं। वन विभाग ने आसपास के गांव में मुनादी कराकर गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चुना गया है। कांकेर जिले को यह राष्ट्रीय अवार्ड 21 नवंबर विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर मिलेगा। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम यह सम्मान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल एवं जॉर्ज कुरियन भी उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर को देश का बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चयन होने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए कांकेर सहित राज्य के सभी मत्स्य कृषकों एवं मछलीपालन विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ लैंड लॉक प्रदेश होने के बावजूद भी मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान पर है। मछली बीज उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर हैं। यह उपलब्धि हमारे राज्य के मत्स्य कृषकों की मेहनत का परिणाम है। छत्तीसगढ़ मछली बीज उत्पादन के मामले में न सिर्फ पूरी तरह से आत्मनिर्भर है, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मछली बीज निर्यात कर रहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कुल 1,29,039 जल स्त्रोत उपलब्ध है, जिसका जल क्षेत्र 2.032 लाख हेक्टेयर है, जिनमें 96 प्रतिशत में किसी न किसी रूप में मत्स्य पालन हो रहा है। 3571 कि.मी का नदीय जलक्षेत्र भी उपलब्ध है। सघन मत्स्य पालन हेतु अतिरिक्त जलक्षेत्र निर्मित किया जा रहा है. अब तक कुल 6783 हेक्टर जलक्षेत्र निर्मित हो चुका है। एक समय था जब छत्तीसगढ़ मत्स्य बीज के लिए पश्चिम बंगाल राज्य पर निर्भर था। कुल 82 नवीन हैचरी निर्मित कर 115 हैचरियों के माध्यम से 546 करोड़ मत्स्य बीज का प्रति वर्ष उत्पादन होने से राज्य न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ अपितु अन्य राज्यों को भी मत्स्य बीज निर्यात कर रहा है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में प्रति वर्ष 7.30 लाख टन मत्स्य उत्पादन हो रहा है। राज्य अन्तर्देशीय मत्स्य उत्पादन में देश में 8 वें स्थान पर है। राज्य में अतिरिक्त मत्स्य उत्पादन हेतु जलाशयों एवं बंद खदानों में अब तक 9551 केज, 415 बायोफ्लॉक, 06 आर.ए.एस. एवं 253 बॉयोफलॉक पॉण्ड स्थापित किए गए हैं। रायपुर, दुर्ग बिलासपुर एवं जांजगीर में थोक मत्स्य बाजार की स्थापना की गई। प्रदेश के मत्स्य पालकों का एन.एफ.डी.पी. योजना अंतर्गत पंजीयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। पात्रतानुसार मत्स्य कृषकों को एक प्रतिशत से लेकर तीन प्रतिशत ब्याज पर अल्प अवधि ऋण भी दिया जा रहा है।

मंत्री केदार बोले- हमारी सरकार बेहतर शिक्षा के लिए उपलब्ध कराएगी हर संभव सुविधा, 12वीं की टॉपर छात्रा को मिलेगी स्कूटी

 बस्तर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप बस्तर ब्लॉक की कई स्कूलों में पहुंचे थे. उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत फरसागुड़ा, मुण्डागांव,मांदलापाल,आमाबाल,घोटिया,सिवनी में साइकिल बांटी. मंत्री ने कहा कि इस संकुल में 12 वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी दी जाएगी. मिल रहा है लाभ मंगलवार को बस्तर के दौरे पर पहुंचे मंत्री केदार कश्यप कई स्कूलों में पहुंचे और पढ़ाई की गुणवत्ता जांची. मंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए विष्णुदेव साय सरकार यहां के सभी आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है. सरकार ने बस्तर ने उच्च शिक्षा के बढ़ोतरी के लिए मेडिकल कॉलेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर कॉलेज सहित बड़े संस्थाओं के स्थापना से लाभ मिल रहा है. पट्टे भी बांटे मंत्री केदार कश्यप ने घोटिया स्कूल में कहा कि इस संकुल में 12 वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी दी जाएगी. इस दौरान स्कूली छात्रों सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया. बस्तर ब्लॉक मे क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के निर्माण का भूमिपूजन और वनाधिकार पट्टे का वितरण भी किया.   टॉपर बालिका को मिलेगी स्कूटी घोटिया स्कूल में मंत्री ने घोषणा की कि इस संकुल के अंतर्गत 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली बालिका को स्कूटी दी जाएगी। यह पहल बालिकाओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यहां की आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बच्चों के साथ संवाद और पुरस्कार वितरण मंत्री कश्यप ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि सरकार बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कॉलेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर और एग्रीकल्चर कॉलेज जैसी संस्थाओं की स्थापना कर रही है, जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल रहा है। वनाधिकार पट्टे और आवास योजना का लाभ क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और वनाधिकार पट्टों का वितरण भी किया। यह योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। मंत्री केदार कश्यप की यह पहल शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी घोषणाएं और योजनाएं न केवल बच्चों बल्कि पूरे समुदाय के विकास के लिए एक सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।  

भोपाल :कंज्यूमर आयोग का बड़ा फैसला, शादी हॉल या मैरिज गार्डन की बुकिंग कैंसिल होने पर एडवांस राशि लौटानी होगी

भोपाल यदि आपने शादी हॉल या मैरिज गार्डन बुक किया है और किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो जाता है, तो संचालक को बुकिंग की एडवांस राशि तुरंत लौटानी होगी। संचालक यह कहते हुए राशि वापस करने से मना नहीं कर सकते कि “आगे एडजस्ट कर लेंगे” या “जब कार्यक्रम होगा, तब राशि एडजस्ट कर लेंगे”। यह महत्वपूर्ण फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग ने हाल ही में सुनाया है।  कोलार स्थित वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग की बेंच-1 ने कोलार के वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ एक उपभोक्ता के मामले में यह फैसला सुनाया। शिवाजी नगर के निवासी राजरूप पटेल ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी की शादी के लिए इस गार्डन में कार्यक्रम बुक किया था। उन्होंने जून 2022 में 21,000 रुपये में बुकिंग की थी। हालांकि, बाद में विवाह रद्द हो गया, और जुलाई 2022 में उन्होंने बुकिंग को निरस्त कर दिया। गार्डन प्रबंधन का उपभोक्ता से वादा, लेकिन राशि नहीं लौटाई पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी “पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी ” राजरूप पटेल ने बार-बार गार्डन प्रबंधन से अपनी जमा राशि वापस करने की गुजारिश की, लेकिन गार्डन प्रबंधन ने जवाब दिया कि भविष्य में होने वाले किसी कार्यक्रम में राशि एडजस्ट कर दी जाएगी। इसके बावजूद दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी विवाह गार्डन में कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, और गार्डन प्रबंधन ने राशि वापस करने से मना कर दिया।  आयोग का फैसला: राशि वापस करना सेवा में कमी है  भोपाल कंज्यूमर आयोग ने इस मामले में उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि बुकिंग राशि वापस न करना सेवा में कमी का मामला है। आयोग ने यह भी कहा कि गार्डन प्रबंधन ने न तो आयोग में उपस्थित होकर अपनी बात रखी, न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए।  आयोग का आदेश आयोग ने गार्डन प्रबंधन को आदेश दिया कि वह आदेश प्राप्ति की तिथि से दो माह के भीतर 21,000 रुपये की राशि 9% वार्षिक ब्याज सहित उपभोक्ता को लौटाए। साथ ही, मानसिक कष्ट के लिए 5,000 रुपये और परिवाद व्यय के लिए 3,000 रुपये भी उपभोक्ता को अदा करने का आदेश दिया। यदि तय समय में राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो देय राशि पर 9% वार्षिक ब्याज लागू होगा।    

इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

 इंदौर  दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंचने और कोहरे की शुरुआत के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया है कि कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे यातायात धीमा और उड़ानों में देरी हो सकती है। कंपनी ने यात्रियों से निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने, यात्रा की स्थिति की जांच करने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। अन्य एयरलाइंस को भी आ रही दिक्कत कोहरे और प्रदूषण के कारण उड़ानों पर असर पड़ रहा है, जिसमें देरी और रद्दीकरण की संभावना बढ़ गई है। इंदौर के लिए इंडिगो की चार फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, और यात्रियों को संभावित दिक्कतों के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है। यह समस्या केवल इंडिगो तक सीमित नहीं है अन्य एयरलाइंस भी इस स्थिति से प्रभावित हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, हवाई अड्डों पर यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सलाह जारी की जा रही है। यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे समय पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं और उड़ान से संबंधित अद्यतन जानकारी पर ध्यान दें। विज्ञापन दिल्ली से इंदौर के लिए अभी 9 फ्लाइट दिल्ली से इंदौर के लिए अभी अलग-अलग एयरलाइंस द्वारा रोजाना लगभग 9 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयरलाइन दिल्ली से इंदौर के लिए रोजाना चार उड़ान संचालित कर रही है। फ्लाइट नंबर 6E6212 दिल्ली से सुबह 5.00 बजे इंदौर के लिए उड़ान भर्ती है, जो 6.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E2016 दिल्ली से subah 8.55 बजे उडान भारती है जो की इंदौर एयरपोर्ट पर 10.25 बजे लैंड करती है। फ्लाइट नंबर 6E902 दिल्ली से शाम को 5.30 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 7 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। फ्लाइट नंबर6E2208 दिल्ली से 9.05 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 10.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरती है। दिल्ली से भोपाल के लिए इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से भोपाल के लिए कुल 6 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयर लाइन्स चार फ्लाइट का संचालन कर रही है। फ्लाइट नंबर 6E2112 दिल्ली से सुबह 7.05 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 8.25 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E2433 दिल्ली से सुबह 11.20 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 12.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E5050 दिल्ली से शाम 6.10 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 7.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E894 दिल्ली से रात 8 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 9.20 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है।

सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी मुस्कान, CM ने की चार लाख रुपये देने की घोषणा

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही (Mountaineer) मुस्कान रघुवंशी (Muskaan Raghuvanshi) को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं. मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी. ये हैं मुस्कान की उपलब्धियां अशोकनगर की लाडली बिटिया मुस्कान रघुवंशी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा पूरी कर न सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. 23 वर्ष आयु की मुस्कान भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से बीपीएड का पाठ्यक्रम कर रही हैं. उन्होंने जब आस्ट्रेलिया के पर्वत की चोटी को छुआ था तो अपने आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की पर्वातारोही थीं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 अगस्त 2024 को चंदेरी प्रवास के दौरान मुस्कान को उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड के लिए बधाई दी थी. मुस्कान शीघ्र ही दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में माउंट माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) की चोटी पर पहुंचने के लिए रवाना होने वाली हैं.

एआर रहमान का तलाक, निकाह के 29 साल बाद पत्नी सायरा ने तोड़ा रिश्ता

मुंबई निया के फेमस सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर, ऑस्कर विनर एआर रहमान ( oscar winner ar rahman ) की पत्नी सायरा ने पति से सेप्रेशन का ऐलान किया है। सायरा की वकील वंदना शाह ने एआर रहमान से अलग होने के फैसले के बारे में एक ऑफीशियल स्टेटमेंट रिलीज किया है। दोनों की शादी को 29 साल हो चुके हैं।  काफी लंबे समय से दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार होने के बावजूद रहमान और उनकी पत्नी मानती हैं कि दोनों का साथ रहना अब संभव नहीं।  आएशा ने अपने नोट में कहा कि बढ़ते तनाव ने दूरियां बढ़ा दी हैं। जिसे पाट पाना अब संभव नहीं है। बेहद पीड़ा से गुजर रहीं सायरा ‘सायरा के लंबे नोट में इस बात को कहा गया है कि उनके लिए ये फैसला करना आसान नहीं था। वे बहुत दर्द और पीड़ा से गुजरी हैं। वे मानती है कि ये उनके लिए ये चैलेंजिग टाइम है। वे अपनी लाइफ के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। सायरा ने लोगों से उनकी प्रायवेसी का सम्मान करने की अपील की है। 29 साल पुरानी शादी तोड़ने का लिया फैसला एआर रहमान और सायरा की शादी साल 1995 में हुई थी। 29 साल साथ में ये कपल तीन बच्चों- खतीजा, रहीमा, आमीन के पेरेंटस बने। इससे पहले सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू में रहमान ने ये एक्सेप्ट किया था कि उनका अपना पत्नी के साथ कुछ कल्चरल स्तर पर बुनियादी मतभेद हैं। हालांकि हम समझदारी से इसका सामना कर लेते हैं। वहीं म्यूजिशियन बताया था कि सायरा उनकी पसंद नहीं थी, वे अपने लिए लड़की नहीं तलाश पा रहे था, इसके बाद उन्होंने अपनी मां से दुल्हन ढूंढने के लिए कहा था। वे 29 साल के हो चुके थे, और शादी के लिए और इंतजार नहीं कर सकते थे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- एक बार फिर से शुरू होगी कैलाश मोनसरोवर यात्रा, भारत से मिलेगी सीधी उड़ान

नई दिल्ली भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सामान्य स्थिति की बहाली के बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें और अगले वर्ष से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य तथा विदेश मंत्री वांग यी के बीच G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर ब्राजील के रियो डि जनेरियो शहर में मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार,‘‘दोनों मंत्रियों ने माना कि हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों की वापसी ने शांति और स्थिरता बनाए रखने में योगदान दिया है। चर्चा भारत-चीन संबंधों में अगले कदमों पर केंद्रित रही। इस बात पर सहमति हुई कि विशेष प्रतिनिधियों और विदेश सचिव-उप मंत्री तंत्र की एक बैठक जल्द ही होगी।” दोनों पक्षों के बीच जिन कदमों को उठाने के बारे में चर्चा हुई उनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करना, सीमा पार नदियों पर डेटा साझा करना, भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें और मीडिया आदान-प्रदान शामिल थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार,‘‘वैश्विक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर, विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और चीन के बीच मतभेद और समानताएं दोनों हैं। हमने ब्रिक्स और एससीओ ढांचे में रचनात्मक रूप से काम किया है। G20 में भी हमारा सहयोग स्पष्ट रहा है।” विदेश मंत्री ने कहा,‘‘हम बहुध्रुवीय एशिया सहित बहुध्रुवीय दुनिया के लिए द्दढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। जहां तक?? भारत का सवाल है, इसकी विदेश नीति सैद्धांतिक और सुसंगत रही है, जो स्वतंत्र विचार और कारर्वाई से चिह्नित है। हम प्रभुत्व स्थापित करने के एकतरफा द्दष्टिकोण के खिलाफ हैं। भारत अपने रिश्तों को दूसरे देशों के चश्मे से नहीं देखता।” चीन के विदेश मंत्री ने डॉ. जयशंकर से सहमति व्यक्त की कि भारत-चीन संबंधों का विश्व राजनीति में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा,‘‘हमारे नेता आगे बढ़ने के रास्ते पर कज़ान में सहमत हुए थे। दोनों मंत्रियों ने महसूस किया कि यह जरूरी है कि ध्यान संबंधों को स्थिर करने, मतभेदों को प्रबंधित करने और अगला कदम उठाने पर होना चाहिए।”

मंत्री पटेल ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में कार्यक्रमों में हुए शामिल

नरसिंहपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में विभिन्न लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के कार्यक्रमों में शामिल हुए। जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत उमरिया में आवास पखवाड़ा कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। उन्होंने यहां 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र और 3 लाख 30 हजार रुपये लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मंत्री पटेल ने नाली निर्माण कार्य का उदघाटन भी किया। मंत्री पटेल ने कार्यक्रम में ग्रामीणों से कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन आज किया जा रहा है। शीघ्र ही यह निर्मित होकर संचालित होने लगेगा। इसके लिए आप सभी को बधाई। निर्माण बाद इस स्वास्थ्य केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी आपकी है। यहां बच्चों एवं महिलाओं की विभिन्न जांचे, टीकाकरण, नि:शुल्क दवाईयों की उपलब्धता होगी, जिससे आपको अन्यत्र इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। भवन की सार्थकता तभी होती है, जब उसका ठीक से सदुपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि सीसी रोड का भी भूमिपूजन हुआ है। इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। मंत्री पटेल ने कहा कि आवास पखवाड़ा एवं स्वच्छता संवाद के कार्यक्रम आज आयोजित हुए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए कचरा प्रबंधन भली-भांति हो। जल संरक्षण, वॉटर हार्वेस्टिंग, पौध-रोपण एवं कचरे के प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति मिली है। गांव में केवल शौचालयों का बन जाना ही काफी नहीं होता है, हमें यह भी देखना जरूरी होता है कि इसका गंदा पानी कहां मिल रहा है। गंदे पानी के प्रबंधन के लिए समाज को एकजुट होना होगा। गांव सुंदर और स्वच्छ तभी बनते हैं, जब वहां जल एवं मल की निकासी की बेहतर व्यवस्था हो। मां नर्मदा के तट पर बसे गांवों से गंदा जल नदी में न मिले, इसके लिए हमें विचार करना होगा। गंदे पानी का भी उपयोग हो सकता है, यह बात हमें लोगों के सामने रखनी होगी। ग्रामीण इलाकों में घरों से निकले गंदे पानी को रिसाईकिल कर उसका उपयोग किया जा सकता है, जिससे गांव में जल जनित बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा। गांव के विकास की संकल्पना गांव का व्यक्ति ही कर सकता है। इसके लिए वर्ष भर में किये जाने वाले कार्यों का वार्षिक एक्शन प्लान गांव के लोगों द्वारा तैयार किया जाये। मंत्री पटेल ने कहा कि मुझे यह कहने में खुशी है कि हमारे पूर्वज स्वच्छता के प्रति ज्यादा गंभीर थे। हमारे घरों के शौचालयों एवं रसोई घर का पानी कभी एक साथ- एक स्थान पर नहीं मिला है और ना ही रसोई घर के पानी को हमने सड़कों पर फेंका है। कुछ दशकों पूर्व गांवों में घूरे (कूड़ेदान) हुआ करते थे, जहां हम अपने घरों से निकलने वाले कचरे को संग्रहीत करते थे। इसका उपयोग बाद में खाद के रूप में किया जाता था। यहां ग्रामीणों ने गौ-अभयारण्य बनाने की बात मंत्री पटेल से की, जिस पर उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण के लिए जगह चिन्हित की जाये। गौ-अभयारण्य बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि वहां गौ-वंशों को रखना, उनकी सुरक्षा एवं उनके चारे- पानी की व्यवस्था भी करनी होती है। उन्होंने बताया कि दमोह जिले में जरारु गौ-अभयारण्य का संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा है, जो सबके लिए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में मंत्री पटेल ने 21 लाख रुपये की लागत से बनाये गये नयाखेड़ा से टपरिया टोला पहुंच मार्ग का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा तिंदनी में शेढ़ नदी पर निर्मित नरसिंहपुर- सिमरिया-तिंदनी मार्ग उच्च स्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। इसकी लम्बाई 150 मीटर है। साथ ही नयाखेड़ा- इमलिया- गरगटा- गरारू मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने से लोगों को अब काफी राहत मिलेगी। नरसिंहपुर जिला मुख्यालय का फासला कम हुआ है। अब बगैर किसी परेशानी के लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet