LATEST NEWS

लौटारो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना के पांचवें शीर्ष स्कोरर के रूप में डिएगो माराडोना की बराबरी की

ब्यूनस आयर्स पेरू के खिलाफ अपने गोल की बदौलत अर्जेंटीना के इतिहास में लौटारो मार्टिनेज ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने डिएगो आर्मंडो माराडोना के राष्ट्रीय टीम के साथ 32 गोल की बराबरी कर ली है। मार्टिनेज, जिनके नाम 31 गोल थे, अर्जेंटीना के इतिहास में शीर्ष स्कोरर की रैंकिंग में माराडोना (32) की बराबरी करने से एक गोल दूर थे। इस सूची में लियोनेल मेसी (112) सबसे आगे हैं। मार्टिनेज के दूसरे हाफ में वॉली से किये गए गोल ने फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अर्जेंटीना के लिए शीर्ष स्थान को मजबूत किया, क्योंकि लियोनेल मेसी की टीम ने बुधवार (आईएसटी) को पेरू को 1-0 से हराया। मार्टिनेज ने कहा,”प्रदर्शन, गोल और खेले गए मैचों के मामले में यह एक शानदार साल रहा। हमें खेलते रहना है और दिन-ब-दिन सुधार करना है। हर कोई हमें हराना चाहता है। अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम हमेशा नायक होती है।’कुछ चीजें सुधारने की हैं, लेकिन हमें इसी राह पर चलते रहना है।” 27 वर्षीय स्ट्राइकर ने बुधवार को 2024 का अपना 11वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया। इसके साथ ही वह अर्जेंटीना के लिए एक कैलेंडर वर्ष में 10 गोल करने वाले केवल तीसरे व्यक्ति बन गए, उनसे पहले गैब्रियल बतिस्तुता (1998 में 12) और मेसी (2012 में 12 और 2022 में 18) ने गोल किए थे। इस जीत से अर्जेंटीना 12 मैचों में 25 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, जो उरुग्वे से पांच अंक आगे है। पेरू केवल सात अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर है। अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर (डब्ल्यू12 डी6) में पेरू के खिलाफ अपने पिछले 18 मैचों में अपराजित है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ एल्बीसेलेस्टे के लिए सबसे अच्छी अपराजित लकीर है। अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर (डब्ल्यू9 डी1 एल1)में अपने पिछले 11 घरेलू मैचों में से 10 में एक भी गोल नहीं खाया है। नवंबर 2023 में उरुग्वे से हार अपवाद थी (0-2)। अर्जेंटीना के सहायक कोच वाल्टर सैमुअल ने कहा, “लड़के जीतना और प्रतिस्पर्धा जारी रखने के लिए बहुत भूखे हैं। कभी-कभी ऐसा होता है जैसा कि आज हुआ, और कभी-कभी ऐसा होता है जैसा कि बोलीविया (6-0 की जीत) के खिलाफ हुआ। हम पैराग्वे के खिलाफ़ फिसल गए, लेकिन यह टीम कभी नहीं छिपती।”  

सर्दियों के मौसम में इन फैशन स्टाइल को करे फॉलो

अकसर सर्दियों के मौसम में फैशन को लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है खासकर के लड़कियों को। अधिकतर लड़कियों को इस मौसम में समझ नहीं आता है कि वह क्या पहने जिससे उनको ठंड भी न लगे और स्टाइलिश भी नजर आए। ऐसे में आप अपने फैशन को लेकर कुछ टिप्स अपना सकते हैं। जिससे आप सबसे बेस्ट फैशनीस्ता लगेगी। जानें सॉल्ट अटायर की संस्थापक दीप्ति तोलानी से कुछ शानदार टिप्स। वस्त्रों की लेयरिंग के आदी बनें ठंड में लेयरिंग हमेशा ट्रेंड में बनी रहती है। जाड़े में इस तरह की ड्रेसिंग काफी प्रैक्टिकल भी है, तो लेयरिंग से झिझकने की कोई जरूरत नहीं है। स्वेटर, जैकेट, कोट के नीचे एक टर्टलनेक पहनने से आपको गर्माहट महसूस होगी। अपने जूते को बनाए अपनी स्टाइल जूते की एक अच्छी और स्टाइलिश जोड़ी सर्दियों में आपके स्टाइल को दुगना बढ़ा सकती है। इन्हें आप शॉर्ट ड्रेसेज के साथ पहन सकते हैं। कोट में बेल्ट लगाकर उन्हें दें नया लुक जाड़े के मौसम में हर रोज वही एक कपड़े पहनने से काफी बोरियत महसूस होती है, तो ऐसे में अपने बोरिंग पुराने कोट को आप बेल्ट के साथ पहनकर इसे एक नया लुक दे सकते हैं। स्कार्फ के साथ करें कुछ एक्सपेरिमेंट गले में साधारण तरीके से लपेटने के अलावा स्कार्फ का इस्तेमाल कई और तरीके से भी किया जा सकता है और स्कार्फ के साथ एक्सपेरीमेंट करने का सबसे अच्छा मौसम सर्दियों के अलावा कुछ और हो ही नहीं सकता। इसे आप जैकेट के ऊपर से डालकर बेल्ट से बांध सकते हैं या इसे कंधे के पास से एक गठरी जैसा भी बांध सकते हैं। ब्लेजर और स्लिम लेगिंग्स सर्दियों में ब्लेजर को ब्लैक स्लिम लेगिंग्स को आप पहन सकते हैं इससे पूरा का पूरा शरीर ढका रहेगा जिससे गर्माहट बनी रहेगी और इसे आप काले रंग के मोजे या ब्लैक बूट्स के साथ पेयर कर पहन सकते हैं जिससे पूरा का पूरा लुक काफी स्टाइलिश दिखेगा।  

मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के विशेष प्रचार प्रसार के दिए निर्देश, राजस्थान-जयपुर में पशुपालन मंत्री ने ली बैठक

जयपुर। पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने वित्त वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि पशु कल्याण और पशुपालक हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पशुपालन मंत्री मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बजट घोषणा के तहत पशुधन विकास कोष, सेक्स सोर्टेड सीमन और ब्रीडिंग पॉलिसी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के विशेष प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी से ही हमारी इस योजना  का लाभ लोगों तक पहुंच पाएगा। उन्होंने इसे हाइब्रिड मोड पर भी चलाने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने प्रत्येक मोबाइल वेटरिनरी यूनिट में एक आगंतुक पंजिका रखने के निर्देश दिए जिससे लाभार्थी अपने सुझाव और शिकायतें उसमें दर्ज कर सकें और इस सेवा को और बेहतर करने में विभाग को मदद मिल सके। कुमावत ने विभागीय पदोन्नति के लिए निदेशक सहित सभी पदों की डीपीसी जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए साथ ही रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया को भी गति प्रदान करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने भवन रहित संस्थाओं के लिए भवन निर्माण के कार्य को भी जल्द से जल्द योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया जिससे पशुओं और पशुपालकों को समस्याओं से निजात मिल सके। श्री कुमावत ने पशु मेलों में प्रचार प्रसार की स्थिति पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि इसे दुरुस्त करने का प्रयास होना चाहिए ताकि लोगों को मेलों और उनमें होने वाली गतिविधियों की जानकारी हो सके। पशुपालन मंत्री ने गोशालाओं के जमीन की आवंटन नीति की समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसका सरलीकरण होना चाहिए। जिला गोपालन समिति की बैठक समय पर आयोजित करने के निर्देश देते हुए श्री कुमावत ने कहा कि गोशालाओं को समय पर अनुदान मिलना चाहिए और इसके लिए गोशाला समितियों की बैठक समय पर होना आवश्यक है। उन्होंने मध्य प्रदेश और उड़ीसा की तरह प्रदेश में भी गौ अभ्यारण्य की स्थापना पर बल दिया जिससे गायों को आश्रय की सुविधा मिल सके। उन्होंने गाय के गोबर और गौमूत्र के प्रसंस्करण और उससे बनने वाले उत्पादों के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए जिससे किसान और पशुपालक आर्थिक रूप से और मजबूत बन सकें। उन्होंने गोशालाओं में ए आई के उपयोग पर भी बल दिया। श्री कुमावत ने एनएलएम की तरह गायों के लिए भी परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। आगामी बजट घोषणा पर चर्चा करते हुए श्री कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसी योजना बनाएं जो अधिक से अधिक किसानों और पशुपालकों के हित में हों और जिनका क्रियान्वयन धरातल पर सुगमता से हो सके। बैठक में शासन सचिव, पशुपालन एवं गोपालन डॉ समित शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पशुपालन, डेयरी और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में हम इन संभावनाओं को धरातल पर लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राइजिंग राजस्थान को इसके लिए एक अच्छा अवसर बताया। बैठक में पशुपालन निदेशक डॉ भवानी सिंह राठौड़, गोपालन निदेशक डॉ सुरेश मीना, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ आनंद सेजरा तथा श्री प्रह्लाद सहाय नागा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, जापान को दी 2-0 से मात

राजगीर बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने जापान पर 2-0 की जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। राजगीर हॉकी स्टेडियम में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और जापान के बीच काफी कड़ा मुकाबला हुआ। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक-दूसरे को परखती नजर आई। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर जोरदार हमला किया। हालांकि, भारत ने अधिकतर समय तक गेंद को अपने कब्जे में रखते हुए जापान पर दबाव बनाए रखा लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मेहमान टीम ने अपना गोल पोस्ट सुरक्षित रखा। तीसरे क्वार्टर में भी दानों टीमें स्कोर इस गतिरोध तोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। नवनीत कौर (48′) ने आखिरी क्वार्टर में स्पॉट से गोल करके गतिरोध को तोड़ा और भारत को शून्य के मुकाबले एक गोल से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार जापान पर हमले किए और इसका सकारात्मक परिणाम उन्हें 56वें मिनट में मिला। भारतीय खिलाड़ी लालरेमसियामी (56′) ने गोल करके भारत का स्कोर 2-0 कर दिया। फाइनल में भारत का मुकाबला बुधवार को चीन से होगा।  

राजधानी में AQI 300 पार पहुंचा,भोपाल में हवा इतनी खराब, इसमें सांस लेना 20 सिगरेट पीने जितना हानिकारक

भोपाल  झीलों की नगरी और चारों तरफ से हरियाली से घिरी राजधानी भोपाल की हवा भी प्रदूषित हो चुकी है। यहां के लोग भी 19 दिनों से जहरीली हो चुकी हवा में सांस लेने को विवश हैं। नवंबर यह सातवीं बार है, जब भोपाल का एक्यूआई 300 के पार हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि वायु प्रदूषण की इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद अब तक प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी नहीं जागे हैं, जबकि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर कई तरह की सख्तियां और पाबंदियां लगा दी गई हैं। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है, वर्क फार होम शुरू कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले को लेकर गंभीर दिख रहा है। राजधानी भोपाल में जिम्मेदारों की लापरवाही शहर की लगभग 23 लाख आबादी परेशान हो रही है। यहां एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, इसके बाद भी शहर में अब तक न तो किसी तरह की सख्ती की गई है और न ही कोई पाबंदी लगाई गई है। शहर की हवा में इस वक्त पीएम 2.5 की मात्रा भी अधिक है, जो कमजोर इम्यूनिटी के लोगों को बीमार करने के लिए काफी है। मंगलवार शाम को भोपाल के कलेक्ट्रेट परिसर में सर्वाधिक एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। पर्यावरण परिसर का एक्यूआई 312 और टीटी नगर का एक्यूआई 309 दर्ज हुआ है। बता दें कि जहां कभी एक्यूआई 60 तक पहुंचने पर ही हलचल मच जाती थी, वहां आज वायु प्रदूषण इतना अधिक बढ़ जाने पर भी किसी स्तर पर सतर्कता नहीं बरती जा रही है। नवंबर में कब-कब 300 पार हुआ एक्यूआई दिनांक     एक्यूआई 1 नवंबर     306 6 नवंबर     301 7 नवंबर     318 8 नवंबर     323 9 नवंबर     310 13 नवंबर     367 19 नवंबर     315 वायु प्रदूषण के ये हैं प्रमुख कारण – सड़क पर उड़ती धूल – निर्माण कार्यों के दौरान उड़ती धूल – वाहनों से निकलने वाला धुआं – कचरे को जलाना – लकड़ी को जलाना – ग्रीव कवर कम होना – शहर का अनियोजित विकास निर्माणकर्ताओं की मनमानी पर अंकुश नहीं शहर में निर्माणकर्ताओं की मनमानी पर अब तक अंकुश नहीं लगाया गया है, जबकि भोपाल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों का भी मानना है कि सड़क पर उड़ रही धूल की वजह से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसके बावजूद अब तक किसी भी निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां बता दें कि मेट्रो प्रोजेक्ट के कामों के दौरान बहुत धूल उड़ रही है। लोक निर्माण विभाग भी हमीदिया रोड पर सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है, वहां भी जमकर धूल उड़ रही है। कुछ ऐसा ही हाल जेके रोड पर सड़क निर्माण और लालघाटी हलालपुर बस स्टेशन के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कारण है, जहां सड़क को खोदने के कारण धूल उड़ रही है। यह शहर में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनकी लापरवाही का खामियाजा शहर के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। क्या कहते हैं नागरिक शहर में जगह-जगह कचरा जलाया जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए, लेकिन इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। – उमाशंकर तिवारी, रहवासी बागमुगालिया पेड़ों की कटाई की वजह से शहर का पर्यावरण खराब हो रहा है। पेड़ों से वायु शुद्ध होती है, लेकिन अनियोजित विकास पेड़ों का दुश्मन बन गया है। – रवि द्विवेदी, रहवासी, कोलार एक्सपर्ट व्यू – सुयश कुलश्रेष्ठ, रजिस्टर्ड, टाउन प्लानर एंड स्ट्रक्चर     निर्माण स्थल पर उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए ग्रीन नेट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इसका इस्तेमाल किया जाएगा तो धूल कम उड़ेगी।     ठोस कचरे का व्यवस्थापन नहीं हो रहा। यदि कचरे का व्यवस्थापन सही तरीके से होगा तो कचरा जलाने की नौबत नहीं आएगी।     निर्माण कार्य के उपयोग में आने सामग्री (रेत, सीमेंट) को खुले में रखी जा रही है, जबकि इसे बंद स्थान पर रखना चाहिए।     गाड़ियों में पीयूसी चेक के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। बिना चेक किए ही सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इसकी सही तरीके से चेकिंग होनी चाहिए।     रेस्टोरेंट में खुले में चल रहे तंदूर और पेड़ों की कटाई लगातार चल रही है। इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। इनका कहना है पीसीबी की वेबसाइट में लाइव एयर क्वालिटी डाटा में जो एक्यूआई दिखाया जाता है, वह लाइव होता है। इसलिए पीक आवर में एक्यूआई ज्यादा दिखता है, लेकिन पीसीबी दिनभर का औसत एक्यूआई 24 घंटे की मानिटरिंग के आधार पर निकलता है, जो फिलहाल 200-250 के आसपास है। जिस दिन ज्यादा धूल और धुआं होता है, उस दिन एवरेज एक्यूआई 300 के पार भी हुआ है। – ब्रजेश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, पीसीबी, भोपाल

मंदिर जाना सेहत के लिए भी है शुभ

आमतौर पर मंदिर में जाना धार्मिकता से जोड़ा जाता है। लेकिन मंदिर जाने के कुछ साइंटिफिक हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। अगर हम रोज मंदिर जाते हैं, तो इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स कंट्रोल की जा सकती हैं। यहां जानिए ऐसे 7 फायदे, जो हमें रोज मंदिर जाने से मिलते हैं। मंदिर के अंदर नंगे पैर जाने से यहां की पॉजीटिव एनर्जी पैरों के जरिए हमारी बॉडी में प्रवेश करती है। नंगे पैर चलने के कारण पैरों में मौजूद प्रेशर प्वॉइंट्स पर दबाव भी पड़ता है जिससे हाई बीपी की प्रॉब्लम कंट्रोल होती है। एकाग्रता बढ़ाने के लिए रोज मंदिर जाने और भौहों के बीच माथे पर तिलक लगाने से हमारे ब्रेन के खास हिस्से पर दबाव पड़ता है। इससे कॉन्सेंट्रेशन बढ़ता है। एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए रिसर्च कहती है कि जब हम मंदिर का घंटा बजाते हैं, तो 7 सेकंड्स तक हमारे कानों में उसकी आवाज गूंजती है। इस दौरान बॉडी में सुकून पहुंचाने वाले 7 प्वॉइंट्स एक्टिव हो जाते हैं। इससे एनर्जी लेवल बढ़ाने में हेल्प मिलती है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मंदिर में दोनों हाथ जोड़कर पूजा करने से हथेलियों और उंगलियों के उन प्वॉइंटस पर दबाव बढ़ता है, जो बॉडी के कई पार्ट्स से जुड़े होते हैं। इससे बॉडी फंक्शन सुधरते हैं और इम्युनिटी बढ़ती है। बैक्टीरिया से बचाव के लिए मंदिर में मौजूद कपूर और हवन का धुआं बैक्टीरिया खत्म करता है। इससे वायरल इंफेक्शन का खतरा टलता है। स्ट्रेस दूर करने के लिए मंदिर का शांत माहौल और शंख की आवाज मेंटली रिलेक्स करती है। इससे स्ट्रेस दूर होता है। डिप्रेशन दूर होता है रोज मंदिर जाने और भगवान की आरती गाने से ब्रेन फंक्शन सुधरते हैं। इससे डिप्रेशन दूर होता है।  

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अनुभवी स्पिनर अश्विन के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा, 6 विकेट दूर

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 22 नवंबर से शुरू होगा। इस सीरीज पर दुनिया भर के फैंस की नजरें होंगी, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बनी दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच ये भिड़ंत होने वाली है। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने की हैट्रिक लगाने का सुनहरा मौका है। ये सीरीज जीतने पर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बना रहेगा। ऑस्ट्रेलिया की नजरें लंबे समय बाद घर पर सीरीज जीतने पर होंगी। इस सीरीज के दौरान भारत के अनुभवी स्पिनर अश्विन के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के स्टार स्पिनर अश्विन सीरीज जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके पास काफी अनुभव है और ऑस्ट्रेलिया में वह पिछले दौरे पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। उन्होंने तीन टेस्ट में 12 विकेट लिए। अश्विन अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। हाल ही में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की लिस्ट में पीछे छोड़ा है। अश्विन के पास इस सीरीज के दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 200 विकेट पूरा करने का सुनहरा मौका है। अगर वह पांच मैच के दौरन 6 विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वह डब्ल्यूटीसी में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनेंगे। अश्विन के नाम 194 विकेट हैं। नाथन लियोन ने 187 विकेट चटकाए हैं। एक ही वर्ष में टेस्ट पदार्पण करने वाले लियोन और अश्विन 22 नवंबर में पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेल के लंबे प्रारूप में आठवीं बार आमने-सामने होंगे। WTC में सबसे ज्यादा विकेट रवि अश्विन (भारत) 194 नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) 187 पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 175 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 147 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 134

CM यादव और कैबिनेट मंत्री आज भोपाल में देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’

भोपाल आज 20 नवंबर दिन बुधवार है. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज मंत्रियों के साथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे. सीएम ने सभी मंत्रियों को शाम 7 बजे फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है. साथ ही सीएम गुजरात में एक स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. गुजरात में हुए गोधरा कांड पर बेस्ड इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। 15 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। सीएम डॉ. यादव राजधानी के अशोका लेक व्यू में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और विधायकों के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखेंगे। शानदार अभिनय के लिए दी बधाई इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री यादव ने फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी से वीडियो कॉल के जरिए बात की। उन्होंने मैसी को उनके शानदार अभिनय के लिए बधाई दी। मैसी ने इस दौरान मप्र में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना। सीएम डॉ. यादव इस समय गुजरात प्रवास पर हैं। वे आज अहमदाबाद से भोपाल लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम सात बजे से ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने जाएंगे।     ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फ़िल्म के अभिनेता श्री विक्रांत मैसी जी से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।     मध्यप्रदेश में हमने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी किया है। आज मैं अपने मंत्रीमंडल के सभी साथियों के साथ यह फ़िल्म देखने जा रहा हूँ।… pic.twitter.com/ZrRgVA6yU7 — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 20, 2024 मप्र आने का निमंत्रण वीडियो कॉल पर संवाद के दौरान सीएम यादव ने विक्रांत मैसी को मप्र आने का न्यौता दिया। सीएम ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए हम कई तरह की छूट दे रहे हैं। इस पर विक्रांत ने कहा कि मैं एमपी में चार फिल्में कर चुका हूं। एक फिल्म प्रकाश झा की थी, जिसकी शूटिंग के लिए भोपाल भी आया था। पिछले माह सीहोर में शूटिंग के लिए आया था, लेकिन आपसे मुलाकात नहीं कर सका। अगले साल कुछ फिल्मों की शूटिंग के लिए फिर से एमपी आऊंगा। मप्र में टैक्स-फ्री दिखाई जा रही फिल्म यहां पर यह बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक दिन पहले ही इस फिल्म को मप्र में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि हम इस फिल्म को टैक्स-फ्री कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकें। अतीत के काल में ऐसा काला अध्याय है, जो इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। दूध का दूध और पानी का पानी इस पिक्चर को देखने में समझ में आता है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन वोटों की राजनीति के लिए इतना गंदा खेल खेलना खराब बात थी।  

सर्दियों के मौसम में करें घर पर मौजूद इन हर्ब्स का सेवन, रहेंगे हमेशा चुस्त-दुरुस्त

सर्दियों का मौसम शुरु हो गया है। इस समय शाम के समय काफी ठंड होती है। ठंड से निपटने के लिए हम कई तरह से इंतजाम करते हैं। सर्दियों के मौसम में खुद को चुस्त-दुरुस्त व स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास जड़ी बूटियों के बारे में बताया है, जो आसानी से आपकी रसोई में ही आपको मिल जाएंगे। आइए जानते एमवाई 22 बीएमआई की संस्थापक और प्रमुख हेल्थ कोच प्रीति त्यागी से इनके बारे में। तुलसी तुलसी को एलर्जी, सांस संबंधी समस्या और ब्रोंकाइटिस की समस्या से निजात पाने में कारगार बताया गया है। प्रतिदिन आप दो पत्तियों का सेवन सीधे या फिर चाय में डालकर कर सकते हैं। इस पौधे के हर्बल सप्लीमेंट भी आसानी से मिल जाते हैं। अदरक अदरक को भी जड़ी बूटी के तौर पर देखा जाता है। एक हालिया शोध में यह तथ्य सामने आए हैं कि अदरक के मौखिक सेवन से अस्थमा में काफी आराम मिलता है। इसके साथ ही चाय के साथ इसका सेवन कर इसका सेवन डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर किया जा सकता है। अदरख को काली मिर्च और शहद के साथ मिलाकर लेने पर सांस संबंधी एलर्जी में काफी आराम मिलता है, इससे नाक की नली भी साफ होती है। बटरबर यह माइग्रेन की समस्या में लाभदायक है। शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह अनचाहे एलर्जी के लक्षणों में लाभदायक है। हालांकि इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। किसी भी मामले में इसका अतिरिक्त सेवन हानिकारक है। बिच्छू बूटी यह एक बारहमासीय पौधा है, जिसका प्रयोग उम्र के लिए औषधी के तौर पर किया जाता है। मौसमी एलर्जी में यह काफी लाभदायक है। रोजमेरी ताजे और सूखे रोजमेरी का प्रयोग कई व्यंजनों में किया जाता है। शोध में यह प्रमाणित हुआ है कि रोजमेरी में एलर्जी से लड़ने की क्षमता होने के साथ ही यह अस्थमा से ग्रसित लोगों को आराम पहुंचाती है। इस जड़ी बूटी में रोजमेरिनिक एसिड होता है, जिसमें एंटीफ्लेमेंटॉरी और एंटीऑक्सिडेंट दोनों गुण होते हैं। वहीं अगर आप रोजमेरिनिक एसिड को एक सप्लिमेंट के तौर पर लेते हैं तो इसे खाने के साथ ले, इससे पेटदर्द में राहत मिलेगी। ऑर्गेनो यह एक इतालवी जड़ी बूटी है। यह कई स्वास्थ्य संबंधी लाभों के लिए सप्लीमेंट के तौर पर भी उपलब्ध रहता है। ऑर्गेनो तेल के तत्व गोली और सॉफ्टजेल कैप्सूल के तौर पर उपलब्ध रहते हैं। इसे सीधे गोली के तौर पर भी लिया जा सकता है, वहीं इसे काटकर इसके तेल को चेहरे पर भी लगाया जा सकता है।  

कल्याणकारी योजनाओं का जन-जन को मिले लाभ, राजस्थान-जयपुर कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में कलक्टर ने जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किराये के भवन में संचालित हो रही आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए जल्द से जल्द सरकारी भवन मुहैया करवाने अथवा भवन हेतु भूमि आवंटन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को राजकीय विद्यालयों में खेल मैदान विकसित करने के साथ साथ स्कूल भवन एव छात्रावास के साथ-साथ स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु भूमि आवंटन के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करवाने एवं खोले गए रास्तों पर ग्रेवल रोड बनाने की आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिये। रास्ते संबंधी जो प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है उनका अनुतोष परिवादी द्वारा संबंधित न्यायालय से ही प्राप्त किया जा सकेगा। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को समस्त अटल सेवा केन्द्रों में बिजली कनेक्शन, ई-मित्र की सुविधा एवं शौचालय सुनिश्चित करने के साथ-साथ पीएम श्री विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियां दुरुस्त रखने एवं अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर राजकीय कार्यालयों के शौचालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को पीएम सूर्य घर योजना से आमजन को लाभांवित करने एवं समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद के दौरान किसानों को ग्रेडिंग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये, ताकि अधिक से अधिक किसानों को उनकी फसल की उपज का वाजिब दाम मिल सके। बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनीता सिंह, अतिरक्ति जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्रीमती सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्री मुकेश कुमार मूंड सहित नगर निगम, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्या एवं अधिकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, समस्तर उपखण्ड अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधीशासी अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने की अगवानी, राजस्थान-जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे उपराष्ट्रपति

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के बुधवार को जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर अगवानी की। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग श्री अश्विनी भगत, पुलिस महानिदेशक श्री यू आर साहू, जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री बीजू जॉर्ज जोसफ, संभागीय आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता, जिला कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार सोनी एवं अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

मुकरने पर आरोपी को पुलिस ने MP से दबोचा, छत्तीसगढ़-गौरेला में शादी का झांसा देकर किया गर्भवती

गौरेला. गौरेला पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दो सालों तक शारीरिक शोषण करने और युवती के गर्भवती होने पर शादी से मुकरने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश के बुढार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले पीड़िता से मोबाइल से जान पहचान बनाई। फिर 2024 में शादी करने की बात कहते हुए गौरेला के अलग-अलग होटलों में लेजाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। दरअसल, मामला गौरेला थानाक्षेत्र के है, जहां पर रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने गौरेला थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने मध्यप्रदेश के बुढार में रहने वाले शिवम रजक से उसकी जान पहचान 2022 में एक शादी समारोह में हुई और दोनों ने एक दूसरे को अपना-अपना मोबाइल नंबर भी दिया। लगभग 6 माह तक दोनों में बातचीत हुई और उसके बाद युवक ने युवती के साथ शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ शादी करने की बात कही और फिर युवक की ओर से 2024 जुलाई माह में युवती के साथ-साथ शादी करने की बात कहते हुए गौरेला क्षेत्र में स्थित होटलों में बुला-बुलाकर उंसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। 2024 जुलाई माह बीत जाने के बाद जब युवती-युवक को शादी की बात कहती तो वो टाल मटोल करने लगा। इस बीच युवती आरोपी से गर्भवती भी हो गई। उसके बाद भी युवक युवती को कोई संतोषजनक जनक जवाब नहीं दिया। आखिरकार पीड़िता को जब लगने लगा कि उसके साथ शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया है तो वो गौरेला पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने भी तत्काल पीड़िता की शिकायत पर मध्यप्रदेश बुढार के रहने वाले शिवम रजक के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को बुढार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

आईआईटी में महिलाओं का उड़ाया था मजाक, छत्तीसगढ़-भिलाई में कॉमेडियन यश राठी पर दर्ज हुई FIR

रायपुर. आईआईटी भिलाई में हुए वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में आए स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी द्वारा कही गई अश्लील बातों के खिलाफ हुई शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने यश राठी के खिलाफ धारा 296 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है. पुलिस के मुताबिक सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आईआईटी के सामने प्रदर्शन करते हुए यश राठी पर केस दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा था. राठी ने मंच से महिलाओं का मजाक उड़ाया और ब्रेस्ट कैंसर पीड़ितों पर चुटकुले कहे थे. आईआईटी भिलाई में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी ने हंसाने के लिए अश्लील बातें कही थीं. इस दौरान कालेज के प्रोफेसर, पारिवारिक सदस्य व अन्य लोग अपने आपको असहज महसूस कर रहे थे. यश राठी ने कार्यक्रम की शुरुआत तो इंग्लिश स्पीच से की, लेकिन जैसे ही उन्होंने हिंदी में बोलना शुरू किया, अश्लील और गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया कि वो वहां बैठे गर्ल्स स्टूडेंट्स के परिजन और प्रोफेसर ने अपना कान बंद कर लिया. अश्लील बातें इतनी ज्यादा थी की कुछ लोग कार्यक्रम से उठकर चले गए. हालांकि, स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी पूरा समय नहीं बोल पाए और आयोजकों ने उन्हें बीच में ही रोक कर कार्यक्रम बंद करा दिया. इस आयोजन के बाद से IIT BHILAI के प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं. इस अश्लील स्पीच की वजह से उसकी गरिमा और संस्कार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसके लिए जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी.

चार आरोपी पुलिस हिरासत में, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में जादू-टोना के शक में वृद्धा की हत्या

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक गांव में जादू-टोना करने के संदेह में एक परिवार के चार सदस्यों ने 65 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ओडगी थाना क्षेत्र के सावरवा गांव में 14 नवंबर को हुई हत्या के आरोप में एक दंपति और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान प्राण साईं (59), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (57), उनके बेटों मुकेश (18) और मुकुम (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्राण साईं के एक अन्य बेटे ने तीन-चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी और परिवार का मानना है कि यह मौत पीड़िता नानकी बाई द्वारा किए गए काले जादू का नतीजा है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को मुकेश ने बुजुर्ग महिला को घर बुलाया और उसे शराब पिलाई, जिसके बाद मुन्नी बाई ने पीड़िता पर जादू-टोना करके उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। मुकेश ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसके भाई ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद परिवार शव को पास के जंगल में ले गया और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया। ग्रामीणों ने 16 नवंबर को शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

RGPV में घोटाला: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर बड़ा घपला, छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Scam in RGPV: Big scam in the name of sports complex, ABVP students submitted memorandum to Higher Education Minister भोपाल। राजधानी भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। अब यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है। जिसकी शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपकर की है। साथ ही इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ABVP के छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि RGPV यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि 2015 में विश्वविद्यालय द्वारा आउटडोर-इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के लिए 16 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। साल 2019 में इस राशि को बढ़ाकर 19 करोड़ 16 लाख रुपए कर दिया गया। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीपीए को दी गई थी। वह निर्माण कार्य आज भी चल रहा है। ABVP के छात्रों का कहना है कि कोटेशन में दिखाए गए 10 एग्जॉस्ट फैन के स्थान पर एक भी एग्जॉस्ट फैन नहीं लगाया गया। वुडन फ्लोरिंग मे भी खराब प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet