LATEST NEWS

एग्रोविजन राष्ट्रीय कृषि मेला मात्र मेला न होकर सुशासन आधारित समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण का एक यज्ञ है : मुख्यमंत्री यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एग्रोविजन राष्ट्रीय कृषि मेला नागपुर, कृषि के क्षेत्र में नए ज्ञान, नवाचारों और आधुनिक तकनीक के प्रदर्शन का उदाहरण है। यह मात्र मेला न होकर सुशासन आधारित समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण का एक यज्ञ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ग्रामीण कृषि आधारित कार्यों में नए आयाम जुड़ रहे हैं। कृषि के साथ मछलीपालन और पशुपालन के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के इस विजन पर अमल कर रहा है। इस नाते नागपुर में 23 और 24 नवम्बर को राष्ट्रीय कृषि मेले एग्रोविजन में मध्यप्रदेश से विभिन्न मंत्रीगण हिस्सेदारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार 22 नवम्बर को स्वयं एग्रोविजन में भागीदारी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि एग्रोविजन में हिस्सेदारी से मध्यप्रदेश के मंत्रीगण प्रदेश हित में नई जानकारियों और कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों को प्राप्त कर किसान कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जयसवाल और पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल एग्रोविजन में हिस्सेदारी के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर प्रदेश के कुछ विभागों के अधिकारी भी एग्रोविजन में शामिल होने के लिए नागपुर दौरे पर रहेंगे।  

अधिमान्यता परिचय पत्र नवीनीकरण प्रारंभ

 रायपुर 22 नवम्बर 2024/जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अधिमान्य मीडिया प्रतिनिधियों के अधिमान्यता परिचय पत्र नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अधिमान्यता नवीनीकरण हेतु 15 दिसम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। अधिमान्यता नवीनीकरण हेतु जनसंपर्क संचालनालय की वेबसाइट www.dprcg.gov.in  एवं https://jansampark.cg.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने नवीनतम पासपोर्ट फोटो के साथ संबंधित जिला जनसंपर्क कार्यालय में जमा करना होगा। अधिमान्य पत्रकार अधिमान्यता परिचय पत्र की वैधता अवधि जारी परिचय पत्र के पीछे अंकित वैधता तिथि से ज्ञात कर सकते हैं।

अवैध नशीले कफ सिरप के साथ दो तस्कर, चढ़ें पुलिस के हत्थें

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जनकपुर थाना अंतर्गत मध्यप्रदेश से लाकर अवैध नशीली दवाओं को खपाने के मामले में पुलिस ने 2 तस्करों से 120 नग अवैध कफ सिरप जप्त करने में सफलता प्राप्त कर ली है साथ ही नशीली दवाओं के परिवहन में उपयोग किये जा रहे मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक – 227/2024 धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट का,अपराध पंजीबद्ध किया है, मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक दीपेश सैनी ने बताया की पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया जा रहा है। इसी के परिपालन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो के मार्गदर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा मुखबिरों के माध्यम से सूचना संकलन किया जा रहा था, इसी दौरान 21 नवम्बर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भरतपुर निवासी पप्पू खान अपने एक साथी के साथ ग्राम ददरी जिला सीधी (मध्यप्रदेश) की तरफ से अपने मोटरसाइकिल में नशीली दवाई सिरप लेकर अवैध रूप से बेचने के लिये जनकपुर की ओर आ रहा है। मुखबिर के बताये स्थान ग्राम घोडधरा मेन रोड पुलिया के पास पहुंच कर पुलिस द्वारा नाकाबंदी किया गया। कुछ देर बाद दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में ग्राम ताल की ओर से ग्राम घोरधरा की तरफ आते हुए दिखाई दिये जिन्हें घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अनवर अली उर्फ पप्पू खान पिता आजाद मोहम्मद उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम भरतपुर जिला एमसीबी (छ.ग.) और अजय सिंह बघेल पिता जयराम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी जनकपुर वार्ड नं. 09 थाना जनकपुर का रहने वाला बताया। उनके कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी के अंदर रखा एक खाखी रंग के कार्टून, कार्टून के अंदर प्लास्टिक के पन्नी से पैक चार अलग-अलग पैकेट, प्रत्येक में 30-30 नग शीशी 100 एम.एल. का प्रत्येक शीशी पर कोरेक्स कफ सिरप जिसमें कुल 120 नग शीशी जिसका कुल कीमत लगभग 21,600 /- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नीले कालेरंग का मोटरसाइकिल क्रमांक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 16 सीएल 3184 पुरानी मोटर सायकल कुल 51600 रुपये को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश सैनी की टीम थाना प्रभारी जनकपुर और, सउनि दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक संजय पाण्डेय, जय ठाकुर, राजाराम पैकरा, आरक्षक मदनलाल राजवाड़े, मनोज कुमार, रवि सिंह, दीपक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोरिया, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कटगोड़ी, उपस्थित रही क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भरतपुर सोनहत,स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में क्षेत्र के भरतपुर सोनहत विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री,श्रीमती रेणुका सिंह ने आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए बल्कि सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए श्रीमती रेणुका सिंह ने राजस्व प्रकरण से सम्बंधित प्रकरण पर सम्बंधित एसडीएम, जनपद सीईओ को शीघ्र निराकरण करने को कहा विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने आम लोगों से कहा की शासन की योजनाओं का लाभ लेने के विभागों में संपर्क करें उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगो की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसीलिए प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में इन अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जाती है, आप सभी लोग लाभ उठाएं, कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि जन समस्या समाधान शिविर लगाने का उद्देश्य ग्रामीण भाई-बहन सरकार की योजनाओं से रूबरू हो सके, उनका लाभ ले सके शिविर में मांग, शिकायत, समस्या आदि आवेदन के माध्यम से निराकरण हो सके। उन्होंने न्यायालयीन प्रक्रिया व मांग से सम्बंधित आवेदनों पर कहा विचार-विमर्श कर उचित निराकरण किया जाएगा उन्होंने कहा कि राजस्व से सम्बंधित प्रकरण अधिक हैं, उनका निदान भी शीघ्र किया जाएगा। विधायक एवं कलेक्टर ने अन्नप्राशन व गोदभराई रस्म में शामिल हुए गर्भवती माताओं व शिशुवती माताओं को भरपूर व पौष्टिक भोजन करने की बात कही शिविर स्थल पर राजस्व, आदिवासी विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खाद्य, स्वास्थ्य, मत्स्य पालन विभाग, श्रम, आयुष्मान विभाग, पशु पालन विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, कृषि, लोक सेवा यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, शिक्षा, उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों से आवेदन प्राप्त किए और इन विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी भी दी गई। विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों, प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड आदि का वितरण किया गया शिविर में करीब 182 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 22 आवेदनों का निराकरण स्थल पर किया गया। शेष आवेदनों को समय-सीमा के भीतर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए गए,शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं बड़ी,संख्या,में,अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा-फ्लोरीकल्चर के माध्यम से किसान भाई अच्छा लाभ कमा सकते हैं

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि फ्लोरीकल्चर के माध्यम से किसान भाई अच्छा लाभ कमा सकते हैं। गत 4 वर्षों में मध्यप्रदेश में फूलों के उत्पादन क्षेत्र में 5 हजार हैक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के किसानों द्वारा 4 लाख 71 हजार मीट्रिक टन से अधिक फूलों का उत्पादन किया गया है जो एक रिकॉर्ड है। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में छोटे किसान जिनके पास एक या आधा हैक्टेयर भूमि है, वे भी फूलों के उत्पादन से अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। फूलों की खेती कम समय में तैयार हो जाती है और यह केशक्रोप होती है। इससे कृषकों को फसल का तुरंत नगद भुगतान प्राप्त हो जाता है। मध्यप्रदेश के फूलों की नई दिल्ली, मुम्बई, नागपुर, अहमदाबाद, जयपुर जैसे महानगरों में अच्छी मांग है। उद्यानिकी विभाग द्वारा फूलों के उत्पादन करने वाले कृषकों को प्रोत्सहित किया जा रहा है। नर्सरियों को किया जा रहा है हाई टैक मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि प्रदेश की नर्सरियों को हाई टैक किया जा रहा है। इसके लिये ई-नर्सरी पोर्टल भी बनाया गया है। इनसे फूल-फल उत्पादक को अच्छी किस्म के बीज और पौधे रियायती दरों में प्राप्त हो रहे है। प्रदेश में 100 दिवसीय कार्ययोजना में 20 हजार किसानों और युवाओं को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्वालियर में 13 करोड़ रूपये लागत से पहली हाई टैक फ्लोरीकल्चर नर्सरी विकसित की जा रही है। यह नर्सरी फूलों की खेती में नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण ने बताया कि प्रदेश में गत चार वर्षों में फूलों के उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वर्ष 2021-22 में प्रदेश में 35 हजार 720 हैक्टेयर में फूलों की खेती की गई जिसमें 4 लाख 12 हजार 730 मैट्रिक टन उत्पादन हुआ था। जबकि वर्ष 2023-24 में 41 हजार 49 हैक्टेयर में 4 लाख 71 हजार 584 मैट्रिक टन फूलों का उत्पादन हुआ जो 2021-22 की तुलना में 58 हजार 854 मैट्रिक टन अधिक है।  

थाना बमीठा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को अवैध हथियार देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार

बमीठा दिनांक 19 नवंबर को आरोपियों द्वारा ग्राम कुटिया में विवाद कर कट्टे से फायर कर हमला किया गया था, दो व्यक्ति घायल हुए थे जिनका उपचार चल रहा है। रिपोर्ट पर थाना बमीठा में भारतीय न्याय संहिता की हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी फरार हो थे, जिनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने घटना के मुख्य आरोपी पप्पू यादव उर्फ आसाराम यादव पिता नाथूराम निवासी ग्राम कुटिया को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद किए गए। आरोपी पप्पू यादव को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व से जुआ एवं अवैध हथियार के 2 अपराध में लिप्त है। अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी खजुराहो प्रभार श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, उपनिरी मोहन सिंह ,उपनिरी ख्रिस्टोफर टोप्पो,  सउनि अशोक शर्मा , सउनि कमलेश दुवेदी प्र.आर.  रामकृपाल, आर. भानू पटेल, निकेश, उदय की भूमिका रही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसएएफ जवान अशोक कुमार से फोन पर बात कर कुशलक्षेम जाना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र निर्वाचन ड्यूटी के दौरान डेंगू से पीड़ित 17वीं बटालियन एसएएफ भिंड के कांस्टेबल अशोक कुमार से फोन पर बातचीत की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर आश्वस्त किया कि बेहतर उपचार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवान अशोक कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महाराष्ट्र के यवतमाल में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान जवान अशोक कुमार की तबीयत खराब हो गई थी। उपचार के लिए उन्हें नागपुर के ऑरेंज सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि अशोक कुमार को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चुनाव मैनुअल के अनुसार उनका पूरा उपचार कैशलेस किए जाने के निर्देश दिए हैं।  

पर्थ टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों को जोरदार कमबैक, ऑस्ट्रेल‍िया सस्ते में सिमटी 46 रनों की बढ़त म‍िली

पर्थ  भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट का आज (23 नवंबर) दूसरा द‍िन है. इस मुकाबले में भारतीय की पहली पारी महज 150 रनों पर आउट हो गई. अब ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. आज इस मैच का दूसरा द‍िन है. भारतीय टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में 150 रनों पर स‍िमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त म‍िली है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रनों पर सिमट गई है. पहली पारी के आधार पर भारत को 46 रनों की लीड मिली है. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट मिचेल स्टार्क के रूप में गिरा, जो 26 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. वहीं हर्षित राणा को तीन, जबकि मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं हासिल हुईं. जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच पहले दिन से ही रोमांचक हो चला है. भारतीय टीम 150 रन पर ऑलआउट हुई तो सभी बल्लेबाजों की बुराई करने लगे लेकिन इसके बाद जो जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजों ने किया उसने मैच का रोमांच दोगुना कर दिया. कप्तान बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन यादगार प्रदर्शन किया. गेंदबाजी और कप्तानी दोनों में से कंगारू टीम के पसीने छुड़ा दिए. पर्थ टेस्ट के पहले दिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और मैच में टीम इंडिया को वापसी कराई. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया और उनके ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेज दिया. बुमराह ने इसके बाद स्टीव स्मिथ का विकेट लिया जो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इस विकेट को लेने के साथ ही बुमराह ने वो कर दिया जो इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में आकर नहीं कर पाया था. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास बुमराह ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. बुमराह एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक (पहली ही गेंद पर आउट) पर आउट किया है. स्मिथ केवल दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. 2014 में डेल स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था. इसके बाद 10 साल तक स्मिथ गोल्डन डक पर आउट नहीं हुए थे. बुमराह ने स्मिथ को पहली ही गेंद पर आउट कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. हैट्रिक से चूके बुमराह रोहित शर्मा की जगह इस मैच में कप्तानी कर रहे बुमराह पर्थ टेस्ट की पहली पारी में हैट्रिक से चूक गए. उनके चार विकेट और बाकी गेंदबाजों की घातक बॉलिग की वजह से भारत ने पहले दिन 7 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पहले दिन के अंत में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67/7 था, जबकि भारत ने 150 रन बनाए थे.

दिल्ली के सीएम की उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की प्रशंसा, केजरीवाल से हजार गुना बेहतर

नई दिल्ली दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के सीएम की प्रशंसा की। एक समारोह में एलजी ने सीएम आतिशी की तरफ देखते हुए कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं। एलजी और आप सरकार के बीच के संबंध को देखते हुए आतिशी की प्रशंसा करना किसी हैरानी से कम नहीं है। इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री आतिशी, दोनों पहुंचे थे। वहां मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए एलजी ने आतिशी की प्रशंसा की। उपराज्यपाल ने कहा कि आतिशी अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं। उपराज्यपाल ने कहा, “मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अपनी पूर्ववर्ती से हजार गुना बेहतर हैं।” यह टिप्पणी करते समय उपराज्यपाल ने आतिशी पर नजर भी डाली। अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने छात्राओं से कहा, “जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके पास चार जिम्मेदारियां होती हैं। पहली आपकी खुद के प्रति जिम्मेदारी है, दूसरी आपके माता-पिता और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी है जबकि तीसरी जिम्मेदारी समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति है।” उन्होंने कहा कि चौथी जिम्मेदारी खुद को ऐसी महिला के रूप में साबित करना है, जिसने लिंग के बंधन को तोड़ दिया है। एक ऐसी महिला जो सभी क्षेत्रों में दूसरों के बराबर खड़ी हो गई है। दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल और आप सरकार के बीच अक्सर विवाद सामने आते रहते हैं। ऐसे में उपराज्यपाल द्वारा आतिशी की प्रशंसा करना किसी हैरानी से कम नहीं है। केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आप सरकार और उपराज्यपाल कई मुद्दों पर एक-दूसरे केआमने-सामने हैं। केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर जनता से ईमानदारी का प्रमाण पत्र मांगेंगे। अगर जनता उन्हें ईमानदार घोषित करेगी तभी वह दोबारा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेंगे। केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम प्रस्तावित किया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था।

महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति, झारखंड में भी सोरेन की वापसी के बन रहे समीकरण

मुंबई महाराष्ट्र और झारखंड का सियासी भविष्य आज तय होने वाला है. आज तय हो जाएगा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की वापसी होगी या महाविकास अघाड़ी के हाथों में सत्ता जाएगी. पूरे देश की निगाहें इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर है. हालांकि, बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं. केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर है, क्योंकि यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं. सभी सीटों पर काउंटिंग 8 बजे शुरू हो गई है. महाराष्ट्र का सियासी गणित महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर 95% से ज्यादा मतदान हुआ. सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा. एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था. झारखंड में क्या स्थिति झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68.45% मतदान हुआ. राज्य में NDA (भाजपा-एजेएसयू) और INDIA ब्लॉक (झामुमो-कांग्रेस) के बीच मुकाबला है. महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति की आंधी महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने रुझानों में INDIA गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया है. महायुति गठबंधन 196 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं 78 सीटों पर एमवीए गठबंधन आगे है. वहीं, झारखंड की बात करें तो यहां एनडीए गठबंधन और INDIA ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. यहां 38 सीटों पर एनडीए तो 39 सीटों पर INDIA गठबंधन आगे चल रहा है.  राज ठाकरे के बेटे अमित चल रहे पीछे महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा नेता अबू आजमी आगे चल रहे हैं. इस सीट से एनसीपी के नवाब मलिक पीछे चल रहे हैं. वहीं, माहिम से शिव सेना (यूबीटी) के महेश सावंत आगे चल रहे हैं. यहां से राज ठाकरे के बेटे अमित अमित ठाकरे पीछे चल रहे हैं.  झारखंड में लगातार बदल रहे हैं रुझान झारखंड में रुझान लगातार बदल रहे हैं. कभी इंडिया ब्लॉक तो कभी एनडीए आगे हो रहा है और दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. ताजा रुझानों में एनडीए जहां 39 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं इंडिया ब्लॉक 37 सीटों पर आगे है. रुझानों में एनडीए की बनी सरकार झारखंड के ताजा रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है. 81 सीटों में से 43 में बीजेपी नीत एनडीए आगे चल रहा है. वहीं महाराष्ट्र में भी महायुति ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. राज्य की 288 सीटों में से फिलहाल महायुति 150 और महाविकास अघाडी 96 सीटों पर आगे है.  झारखंड में कौन आगे-कौन पीछे निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रुझान जारी किए हैं, जिसके अनुसार सुबह 9.45 बजे तक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 19 सीट पर, राजग 13 सीट पर, एक-एक सीट पर निर्दलीय और जेकेएलएम आगे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम से 2,812 मतों से आगे हैं। सरायकेला में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन झामुमो के गणेश महली से 2,986 मतों से पीछे हैं। बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवींद्र पांडे से 3,610 मतों से आगे हैं। सिमडेगा में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा आगे हैं। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ हुआ था।।  

राजधानी के हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, दिसंबर से सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का संचालन शुरू हो जाएगा

भोपाल राजधानी की पुलिस साइबर ठगी की रोकथाम, इसका शिकार हुए लोगों की मदद के लिए एक और नवाचार करने जा रही है। अब राजधानी के हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। एक दिसंबर से सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का संचालन शुरू हो जाएगा। यहां पर पांच लाख रुपये तक की साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। यह होगा लाभ इससे न सिर्फ साइबर ठगी के पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत होगी, बल्कि साइबर क्राइम सेल का भार भी कम होगा। साथ ही जल्द शिकायत होने से पीड़ितों की ठगी गई राशि भी साइबर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर होल्ड करेगी, जिससे रिफंड होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। थानों की साइबर डेस्क में साइबर अपराध की इस चुनौती से निपटने के लिए शहर के हर थाने से दस पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों से जुड़ी बारिकीयों की जानकारी दी जा रही है। साइबर विशेषज्ञ अधिकारी दे रहे प्रशिक्षण डीसीपी क्राइम अखिल पटेल ने बताया कि साइबर डेस्क संचालन के लिए तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है। फिलहाल छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 20 साइबर विशेषज्ञ पुलिस अधिकारी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय पोर्टल एनसीसीआरपी, जेएमआईएस एवं सीईआइआर पर डाटा अपलोड करने के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही टेलीकॉम कंपनी एवं अन्य तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। बड़े मामले राज्य साइबर पुलिस ही संभालेगी साइबर अपराध की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की जा रहा है कि अब 5 लाख रुपय तक ऑनलाइन ठगी की शिकायत थानों में दर्ज कराई जा सकेगी। हालांकि पांच लाख रुपए से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की जांच स्टेट साइबर पुलिस ही करेगी। यानी बड़ी साइबर ठगी के शिकार लोगों को भदभदा स्थित राज्य साइबर पुलिस के कार्यालय में ही शिकायत दर्ज करानी होगी।

मध्य प्रदेश सरकार पार्वती, कालीसिंध और चंबल (पीकेसी) परियोजना के तहत प्रदेश में 22 बांध बनाएगी

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार पार्वती, कालीसिंध और चंबल (पीकेसी) परियोजना के तहत प्रदेश में 22 बांध बनाएगी। इससे मध्य प्रदेश के चंबल और मालवा क्षेत्र के 13 जिलों को लाभ मिलेगा। इससे मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, भिंड और श्योपुर में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। औद्योगिक क्षेत्र वाले जिलों इंदौर, उज्जैन, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास और राजगढ़ के औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा। पहले चरण में 13 बांध और दूसरे चरण में नौ बांध बनाए जाएंगे। दोनों चरणों का काम एक साथ किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच हुए समझौते के अनुसार पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना में कुंभराज काम्प्लेक्स, सीएमआरएस कॉम्प्लेक्स, लखुंदर बैराज, रणजीत सागर परियोजना तथा ऊपरी चंबल कछार में सात सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण होगा। 90 फीसदी राशि देगी केंद्र सरकार मध्य प्रदेश में इसके तहत गांधी सागर बांध की अपस्ट्रीम में चंबल, शिप्रा और गंभीर नदी पर प्रस्तावित छोटे बांधों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना में 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देगी और अपनी-अपनी सीमा में बनने वाले प्रोजेक्ट की लागत का सिर्फ 10 प्रतिशत मध्य प्रदेश और राजस्थान देंगे। परियोजना पांच वर्ष के भीतर पूरी होगी। इसकी लागत लगभग 75 हजार करोड़ रुपये है। इसमें मध्य प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। पार्वती-कालीसिंध और चंबल परियोजना में हम राजस्थान सरकार की तुलना में बांध बनाने के कार्य में थोड़ा पीछे हैं, लेकिन जल्द ही मध्य प्रदेश में बांध बनाने का काम शुरू होगा। अगले पांच साल में परियोजना का काम पूरा कर लिया जाएगा। – राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय लाखों किसानों का बदलेगा जीवन पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के जल बंटवारे में बांध बनने के बाद पीकेसी परियोजना से दोनों राज्यों के लाखों किसानों का जीवन बदलेगा। इस निर्णय से पर्यटन और उद्योग क्षेत्र में भी विकास के नए द्वार खुलेंगे। पेयजल की समस्या दूर होगी। सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। नदियों के जल बंटवारे के निर्णय से पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के जिले लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से महत्वपूर्ण निर्णय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो अभियान प्रारंभ किया था। वर्ष 2003 में योजना बनी और नदी जोड़ो अभियान चला। परिस्थितियों के बदलने से दोनों राज्यों के हित में होने वाला यह निर्णय लंबित रहा लेकिन अब मध्य प्रदेश और राजस्थान इस विषय पर एकमत हैं।

नियमित हुईं 56 पैसेंजर ट्रेनें, अगले माह से होंगी संचालित, लोगों को मिलेगी राहत

 जबलपुर इटारसी-कटनी, जबलपुर-गोंदिया सहित 56 ट्रेनें अगले माह से फिर से नियमित यात्री गाड़ी के रूप में संचालित होंगी। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल ने आदेश जारी किए हैं। संबंधित ट्रेनों का परिचालन कोरोना काल से विशेष गाड़ी के रूप में किया जा रहा है। रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा। नौ दिसम्बर को वैष्णोदेवी जाएगी तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है। यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जबलपुर से पुणे के लिए नियमित वायु सेवा और ट्रेन की जाए शुरू वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत समिति संयोजक हिमांशु खरे नेर बताया कि जबलपुर पुणे के मध्य सीधी वायु सेवा की आवश्यकता हो गई है। हजारों की संख्या में जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत हैं एवं दोनों शहरों के बीच की दूरी को देखते हुए पूर्व की भांति वायु सेवा शीघ्र आरंभ हो। इसके लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे विवेक तन्‍खा ने कहा कि जबलपुर की पहचान रानी दुर्गावती, ओशो, महर्षि महेश योगी एवं स्वामी स्वरूपानंद की वजह से जबलपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा बेहद आवश्यक है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे विवेक तन्‍खा बोले-जबलपुर को आचार्य रजनीश ओशो ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है तथा जबलपुर एवं पुणे में ओशो के बहुत बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे जिसके लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे। विशेष नंबर : पैसेंजर ट्रेन : नियमित नंबर 05703/05704 जबलपुर–नैनपुर–जबलपुर 51703/51704 05705/05706 जबलपुर–नैनपुर–जबलपुर 51705/51706 05713/05714 जबलपुर–गोंदिया–जबलपुर 51707/51708 06619/06620 इटारसी–कटनी–इटारसी मेमू 61617/61618 06603/06604 बीना–कटनी मुड़वारा–बीना मेमू ट्रेन 61619/61620 06617/06618 कटनी–चिरमिरी–कटनी मेमू 61601/61602 06623/06624 कटनी–बरगवां–कटनी मेमू 61603/61604 06625/06626 कटनी–सतना–कटनी मेमू 61605/61606 06635/06636 सतना–मानिकपुर–सतना मेमू 61607/61608 06637/06638 सतना–मानिकपुर–सतना मेमू 61609/61610 06607/06608 बीना–गुना–बीना ट्रेन 61611/61612    

फोन में दिखें ये 8 साइन, तो समझ जाएं हो रही है जासूसी?

इंटरनेट के दौर में फोन हैकिंग की घटनाएं बढ़ गई है। साथ ही हर सेक्टर में टेक की एंट्री हो रही है, जिसकी वजह फोन को हैक करना आसान हो गया है। ऐसे में आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हो गया है? दरअसल आज हम आपको कुछ साइन बताएंगे, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हो गया है… बैटरी लाइफ अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो रही है, तो हो सकता है कि आपका फोन हैक हुआ हो, क्योंकि कई बार बैकग्राउंड में जासूसी ऐप्स चलने की वजह से फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है। ऐसे में फोन की बैटरी की तरफ ध्यान देने की जरूरत होती है। फोन पर गैरजरूरी ऐप आपको फोन में ऐप्स की डिटेल रखनी चाहिए कि कहीं आपके फोन में बिना आपकी इजाजत के कोई ऐप इंस्टॉल ना हो गया हो। अगर ऐसा होता है, तो यह फोन हैकिंग की वजह बन सकता है। इन अनजान ऐप्स में जासूसी सॉफ्टवेयर छिपे हो सकते हैं। डिवाइस ओवरहीटिंग जासूसी ऐप आमतौर पर रियल टाइम में डिवाइस लोकेशन ट्रैकिंग करते हैं, इसके लिए जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपके फोन के हार्डवेयर पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। इसकी वजह से ओवरहीटिंग की समस्या हो जाती है। डेटा खपत में इजाफा अगर आपके फोन को ट्रैक किया जाता है, तो डेटा की खपत में अचानाक से बढ़ जाती है। ऐसे में अगर डेटा खपत में अचानक से इजाफा हो जाएं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। डिवाइस की खराबी फोन हैकिंग होने पर डिवाइस की खराबी जैसे स्क्रीन फ्लैशिंग, ऑटोमेटिक फोन सेटिंग्स चेंज, या फोन काम न करना जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। कॉलिंग में बैकग्राउंड न्वॉइज कुछ जासूसी ऐप्स फोन कॉल रिकॉर्ड करते हैं। ऐसे में जब फोन कॉल के दौरान किसी भी बैकग्राउंड न्वॉइज सुनाई दे, तो सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि ये हैंकिंग का संकेत हो सकते हैं। गैरजरूरी ब्राउजिंग हिस्ट्री अपने डिवाइस के ब्राउजिंग हिस्ट्री की निगरानी करें, जिसमें ट्रैकिंग या जासूसी एप्लिकेशन डाउनलोड करने से जुड़ी वेबसाइटों का पता लगाया जा सके।

मध्यप्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने लोक निर्माण विभाग आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष ध्यान दे रहा

भोपाल मध्यप्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष ध्यान दे रहा है। विभाग ने सड़क निर्माण की अत्याधुनिक व्हाइट टॉपिंग तकनीक को अपनाने का निर्णय लिया है। इस दिशा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21 जिलों में चयनित 41 मार्गों पर इस तकनीक को लागू किया जाएगा। इन मार्गों की कुल लंबाई 109.31 किलोमीटर है। योजना को नवंबर के अंत तक शुरू करने की तैयारी है, और इसे अगले 4 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वाइट टॉपिंग सड़क निर्माण की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें पुरानी डामर सड़कों पर कंक्रीट की मोटी परत चढ़ाई जाती है। यह प्रक्रिया सड़कों को न केवल मजबूत और टिकाऊ बनाती है, बल्कि उनकी आयु 20 से 25 वर्षों तक बढ़ा देती है। इस तकनीक में सबसे पहले डामर सड़क की सतह को साफ किया जाता है, फिर 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की परत डाली जाती है, जो भारी यातायात और खराब मौसम का सामना करने में सक्षम होती है। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ इसकी टिकाऊपन है। वाइट टॉपिंग के कारण सड़कों को लंबे समय तक गड्ढामुक्त रखा जा सकता है, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होती है। साथ ही, यह पर्यावरण के अनुकूल भी है क्योंकि कंक्रीट की सतह डामर की तुलना में ठंडी रहती है। इसके अलावा, रख-रखाव की लागत में भी काफी कमी आती है। इस परियोजना के तहत सबसे अधिक 14 मार्गों पर कार्य भोपाल में किया जाएगा। अन्य जिलों में इंदौर में 3 मार्ग, ग्वालियर में 3 मार्ग, बुरहानपुर में 2 मार्ग, मंदसौर में 2 मार्ग, सागर में 2 मार्ग, आगर मालवा, उमरिया, खंडवा, गुना, छतरपुर, देवास, नर्मदापुरम, नीमच, बैतूल, मुरैना, रतलाम, रायसेन, रीवा, सतना और हरदा में 1-1 मार्ग पर वाइट टॉपिंग तकनीक लागू की जाएगी। विभाग ने इस कार्य को अगले 4 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस पहल से सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। इसके साथ ही यह परियोजना सड़कों को अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक गड्ढामुक्त बनाए रखने में सहायक होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet