LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’ गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू राजधानी रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न मुख्यमंत्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समापन सत्र को किया सम्बोधित रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार आईआईएम रायपुर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए छात्रों का चयन कैट के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना में आईआईएम रायपुर में कक्षाओं के साथ-साथ छात्रों को छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में व्यवहारिक अनुभव भी दिया जाएगा। पाठ्यक्रम की पूरी फीस राज्य सरकार वहन करेगी, साथ ही छात्रों को निर्धारित मासिक स्टायफंड प्रदान करेगी। यह योजना शासन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के युवाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रायोगिक अनुभव का अवसर प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पेशेवरों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है जो सरकार, एनजीओ, थिंक टैंक और निजी क्षेत्र के साथ मिलकर गवर्नेस को बेहतर बनाने के क्षेत्र में काम करेगी। मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में देश भर से आए हुए वरिष्ठ अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों, सुधीजनों का छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों ने देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे बेस्ट प्रेक्टिसेस को एक दूसरे से साझा किया है। सबने मिलकर सुशासन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और भागीदारी को बढ़ाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया है। इन दो दिनों के दौरान आप लोगों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में काफी कुछ जाना और समझा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हम लोगों की राजनैतिक विचारधारा के मूल में ही सुशासन का विचार है। हमारे पुराणों में जिसे रामराज कहा गया है, उसे ही हम सुशासन कहते हैं। सर्वे भवन्तु सुखिनः हमारा मूलमंत्र है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद हमारा राजनैतिक दर्शन है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा पुरूष हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेतृत्व में हम सुशासन के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अधिक से अधिक से भागीदारी के लिए प्रयासरत  हैं। हमारा 44 प्रतिशत भू-भाग घने जंगलों से आच्छादित है, इसलिए भारत के पर्यावरण और जैव विविधता को बचाए रखने की महती जिम्मेदारी भी हम पर है। इन सबके साथ-साथ राज्य की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना भी हमारा प्राथमिक कर्त्तव्य है। हमने राज्य में समृद्ध खनिज संपदा, औद्योगिक विस्तार, कृषि विस्तार के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में चिन्हित किया है। हम राज्य के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुशासन को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी नई उद्योग नीति लांच की है, इसमें पर्यटन के विकास को भी प्रोत्साहित किया गया है। बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में उद्योगों के लिए जमीन की उपलब्धता एक चुनौती होती है। ऐसे में इन क्षेत्रों का प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य वहां के लिए एक बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। रोजगार और आय में बढ़ोतरी के अवसर निर्मित होंगे। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। राज्य में हम एक बड़े टूरिज्म सर्किट के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विशेष फोकस बस्तर और सरगुजा जैसे जनजातीय क्षेत्रों पर है। हम इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने के साथ-साथ मूलभूत अधोसंरचनात्मक विकास भी कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने हाल ही में बस्तर के कांगेर वेली के गांव धुड़मारास को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए विश्व के चुनिंदा 20 गांवों में शामिल किया है। इससे हम बहुत उत्साहित हैं। हमने वनोंपजों और कृषि उपजों के स्थानीय प्रसंस्करण को भी आर्थिक विकास की अपनी रणनीति में अत्यंत महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और सेवाओं की आम आदमी तक पहुंच के लिए जानकारियों और सूचनाओं की आम आदमी तक पहुंच सबसे प्राथमिक जरूरत है। नक्सलवाद पीड़ित क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के साथ-साथ अंदरूनी गांवों में सभी तरह की मूलभूत अधोसंरचनाओं, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना संचालित की जा रही है। यह गोंडी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है-आपका अच्छा गांव। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से हमें और भी ज्यादा ताकत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं ने भी राज्य शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को तेज किया है। राज्य सरकार ने 11 महीनों के अल्प समय में अधोसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, इनमें आप जैसे संवेदनशील और छत्तीसगढ़ की जरूरतों को समझने वाले अधिकारियों की भी भागीदारी है। मुझे इस बात की खुशी है कि केन्द्र सरकार द्वारा हमारे प्रस्तावों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता है और तत्परता के साथ सहयोग किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का परम लक्ष्य है-प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुख-सुविधाओं से संतृप्त करना। विगत 11 महीनों में लगभग 31 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं, कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं हमें मिली हैं। हवाई सेवाओं का विस्तार भी हुआ है। सरगुजा में नये एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ है, राज्य में एयरपोर्टों की संख्या बढ़कर 04 हो गई है। परसों ही रायपुर से दुबई और सिंगापुर के लिए हवाई सेवा … Read more

एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तिरुपति बाला जी के 12वां ब्रह्मोत्सव “पुष्कर महोत्सव” में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पावन पुष्कर महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। आज के अनुष्ठान और पूजन में हमारी भारतीय सनातन संस्कृति के अलौकिक दर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान वेंकटेश्वर की कृपा सब पर बनी रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हैदराबाद के स्टेच्यू ऑफ इक्वैलिटी के महंत त्रिदण्डी चिन्ना श्रीमन नारायण रामानुज जीयार स्वामी जी से भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने भी वैदिक मंत्रोच्चारण से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिषेक किया और मंगलकामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित एनआरआई इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस और अर्णव हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। चेयरमैन एनआरआई ग्रुप डॉ. सुबोध सिंह साथ रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे एनआरआई ग्रुप के प्रबंधन और छात्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण मुख्यमंत्री साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे राउत नाचा महोत्सव में भी होंगे शामिल   रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। रामसेतु मार्ग अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट अंतर्गत अरपा नदी के दांयी तरफ की सड़क का नाम रामसेतु मार्ग रखा गया है। रामसेतु मार्ग की लागत 49 करोड़ 98 लाख रूपये है, जिसमें फूटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रिटेनिंग वॉल, पीचिंग और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है। मिनी स्टेडियम शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला मल्टीपरपज़ स्कूल के मैदान को संवार कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जिसमें 14115 वर्ग मीटर का सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट मैदान है जिसकी दर्शक क्षमता 850 है। यहां डे-नाईट मैच खेलने की सुविधा है। यहां इनडोर गेम्स जैसे स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश खेलने की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक जिम बनाया गया है। इसके अलावा ट्रेनिंग हॉल का निर्माण किया गया है। इसी भवन में अलग से वीआईपी गैलरी,एनाउंसमेंट बॉक्स और पेंट्री रूम के साथ ही यहां बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक हॉस्टल बनाया गया है। यहां दो लॉन टेनिस कोर्ट बनाया गया है।  स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से संजय तरण पुष्कर परिसर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है, इस तीन मंजिला इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित होगा। प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स, द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा, मैट गेम की सुविधा है। तीसरे तल में मनोरंजन की अनेक सुविधाएं है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया गया है, जिनमें पिंक प्ले ग्राउंड का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है। कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग 29 करोड़ 76 लाख  की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है।  उस्लापुर-सकरी सड़क उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक 15 करोड़ 87 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा सवा चार किमी सड़क का उन्नयन और चौड़ीकरण किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन होने से राहगीरों को काफी राहत मिली है और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है, डिवाइडर बनाया गया है, स्ट्रीट लाइट और दोनों तरफ नाली निर्माण भी किया गया है। मिनोचा कॉलोनी सहित अन्य रोड 11 करोड़ 68 लाख की लागत से शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, उन्नयन, साइनेज, मिनोचा कॉलोनी रोड और रोटरी शामिल है,  जिसमें प्रमुख रूप से महावीर नगर चौक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज तक 800 मीटर सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और रोटरी शामिल है। शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, साइनेज, रोड मार्किंग के कार्य शामिल हैं।

लव मैरिज करने वाली युवती का परिवार ने किया अपहरण, हाईकोर्ट ने नवविवाहित जोड़े को पुलिस प्रोटेक्शन भी दे रखा

 बालोतरा राजस्थान के बालोतरा जिले में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां लव मैरिज करने वाली युवती का अपहरण कर लिया गया है. लड़की को आरोपियों ने ऑटो रिक्शा से खींचा और फिर सड़क पर घसीटते हुए ले गए. घटना के वक्त लड़के का परिवार चिल्लाता रहा. बड़ी बात यह है कि हाईकोर्ट ने लव मैरिज के बाद नवविवाहित जोड़े को पुलिस प्रोटेक्शन भी दे रखा था. पूरे घटनाक्रम को लेकर युवती के पति कुलदीप ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. कुलदीप का दावा है कि पुलिस ने उन्हें किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी, इसलिए युवती के घरवाले ही उसे इस तरह से उठाकर ले गए. दरअसल, बालोतरा जिले के रहने वाले कुलदीप ने पास ही के कस्बे की रहने वाली मंजू से कुछ दिन पहले 11 नवंबर को ही हनुमान मंदिर में शादी की थी, लेकिन इस शादी से लड़की के घरवाले नाखुश थे. पति का शादी के बाद हमने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसपी से भी मुलाकात की थी. लेकिन पुलिस ने हमें किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी. शुक्रवार को हम टैक्सी में सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पत्नी के परिवार के लोग उसे मारपीट कर जबरदस्ती उठाकर ले गए. 20 सेकेंड का वीडियो वायरल पिछले कुछ घंटे से सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्कॉर्पियो से आए बदमाश एक टैक्सी को रुकवाते हैं और फिर टैक्सी में सवार युवती को जबरदस्ती नीचे उतारकर सड़क पर घसीटते हुए स्कॉर्पियो में डालते हैं. इस दरम्यान लड़की चिल्लाती रहती है. लड़के के परिवार के लोग विरोध करते हैं तो स्कॉर्पियो सवार बदमाश उनके साथ भी मारपीट करते हैं. आसपास के लोग यह देखकर दंग रह जाते हैं. जल्द करेंगे खुलासा इस पूरे मामले पर बालोतरा के एसपी कुंदन कंवरिया ने आजतक को बताया कि घटना के बाद SIT का गठन कर पुलिस ने पूरी रेंज में नाकाबंदी करवाई गई है. आज पुलिस इस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी.  

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के दादाबाड़ी में आयोजित भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दादाबाड़ी में भगवान ऋषभदेव की आरती कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भगवान महावीर के विचारों की ही शक्ति है कि पीढ़ी दर पीढ़ी उनके मूल्यों को लेकर जैन समाज आगे बढ़ रहा है। महावीर स्वामी के विचार केवल जैन धर्म के अनुयायियों के लिए ही नहीं बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।           मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी जैन मुनियों का आशीर्वाद लिया और कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि पूरे देश से जैन मुनि यहां आए है।  उन्होंने दीक्षा ग्रहण करने वाले मुमुक्षु भाई अरिहंत जी, मुमुक्षु भाई नीलेश जी तथा मुमुक्षु बहन निकिता जी और उनके परिजनों का अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि जैन समाज का सौभाग्य है कि समाज के युवा धर्म को आगे बढ़ाने दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि यह क्षण समूचे समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व संसदीय सचिव श्री लाभचंद बाफना, ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विजय कांकरिया और जैन मुनिगण और जैन समाज के अनुयायी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिये निर्देश

जन कल्याण और कानून व्यवस्था की स्थिति आदर्श रहे, कलेक्टर, एसपी होंगे जिम्मेदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव खाद वितरण कार्य व्यवस्थित हो, कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध उठाएं सख्त कदम जिलों में व्यवस्थाएं देखने खुद मैदान में उतरें वरिष्ठ अधिकारी नरवाई के प्रबंधन के लिए हुई सिवनी जिले के कार्यों की प्रशंसा मुख्यमंत्री ने कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिये निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में चाहे विकास का प्रश्न हो, शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार कार्यों का क्रियान्वयन या कानून-व्यवस्था की बात हो, आदर्श स्थिति बनाए रखने का दायित्व कलेक्टर-एसपी का है। अपने जिले में सभी व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर्स और एसपी जिम्मेदार होंगे। जिन जिलों से अनियमितताओं की शिकायतें आएंगी, वहां बड़े अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जन-कल्याण की दृष्टि से जिलों के पुनर्गठन के लिए राज्य शासन ने आयोग गठित किया है। इसमें कलेक्टर और जन-प्रतिनिधि भी जरूरी सुझाव देकर सहयोग करें। आने वाले समय में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण, आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने जैसे निर्णय क्रियान्वित होंगे। इस दृष्टि से अनेक प्रशासनिक कार्यों का सह संबंध रहेगा। जिला स्तर पर भी जन-कल्याण के साथ प्रशासनिक सुधार प्राथमिक कार्य है। परीक्षाओं को देखते हुए निर्धारित ध्वनि से अधिक कोलाहल यंत्रों पर नियंत्रण, नशे का व्यापार करने वालों पर अंकुश, पराली जलाने पर रोक, किसानों के लिए खाद और उर्वरक के व्यवस्थित वितरण, राजस्व कार्यों के त्वरित निराकरण को मुस्तैदी से किया जाए। खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टर, कमिश्नर कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर्स ने जिलों में बेस्ट प्रैक्टिसेस की जानकारी दी। धान, ज्वार-बाजरा और सोयाबीन की खरीदी, जिलों में हों नवाचार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में धान, ज्वार-बाजरा और सोयाबीन खरीदी से संबंधित कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पन्न किए जाएं। जिन जिलों से अनियमितताओं की जानकारी प्राप्त होगी, वहां दोषी अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा। उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं होना चाहिए। खाद, बीज की समय-सीमा में उपलब्धता और व्यवस्थित वितरण को सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध होने के बावजूद जिन स्थानों से वितरण की अव्यवस्था संबंधित शिकायतें मिलेंगी, वहां दोषी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शाजापुर जिले में एक नवाचार किया गया है, जिसमें टोकन वितरण सीएम हेल्पलाइन 181 की मदद से करते हुए अनावश्यक लाइन नहीं लगी और कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। अतिरिक्त काउंटर बनाकर भी सागर और दमोह जिलों में अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसी तरह इंदौर जिले में 65 वर्ष से अधिक आयु के किसानों के लिए पृथक काउंटर बनाया गया। ऐसे सफल प्रयोग अन्य जिलों में भी किए जाएं। ड्रोन का उपयोग प्रोत्साहित किया जाए, नरवाई जलाने पर लगे अंकुश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि कार्य में ड्रोन के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। ड्रोन के माध्यम से यूरिया के छिड़काव और खाद डालने से सामग्री की बचत भी संभव है। आवश्यकतानुसार किसानों को किराये पर ड्रोन उपलब्ध कराने, प्राकृतिक जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने, प्राकृतिक खेती विकास योजना के क्रियान्वयन और किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। नरवाई प्रबंधन की रणनीति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरवाई प्रबंधन के प्रयासों की भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के चयनित जिलों में सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के प्रयोग की रणनीति बनाई गई है। इससे नरवाई के नियंत्रण का कार्य संभव होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत किसानों को जागरूक बनाने के लिए नरवाई रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को कहा। जीरो टिलेज तकनीक के माध्यम से बोवनी, 40 हजार एकड़ के जीरो टिलेज फार्मिंग के फसल प्रदर्शन और सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर द्वारा नरवाई प्रबंधन और बोवनी के कार्य कुछ जिलों में किए जा रहे हैं। इनका अन्य जिलों में विस्तार किया जाए। प्रदेश के 30 जिलों के 400 ग्रामों को नरवाई जलाने से मुक्त ग्राम बनाने के लिए चयनित किया गया है। सिवनी जिले में धारा 144 लगाने, 25 पंचनामें बनाने और सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर का उपयोग बढ़ाने का कार्य कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अमले ने मैदान पर जाकर किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस प्रयोग की सराहना की। नर्मदापुरम कलेक्टर ने बताया कि नरवाई जलाने से रोकने के लिए खेत पाठशालाएं लगाई गईं और किसान जागरूकता रथ चलाए गए। कुछ जिलों में किसानों ने स्वयं नए यंत्रों पर उपलब्ध अनुदान का लाभ लेते हुए जागरूकता का परिचय दिया है। किसानों और आमजन को राजस्व महाअभियान का लाभ दिलवाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक माह अवधि के राजस्व महाअभियान 3.0 का शुभारंभ 15 नवम्बर को हो चुका है। इस अभियान में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसानों और आमजन को लाभ दिलवाया जाए। पीएम किसान योजना के लिए फार्मर आईडी को दिसम्बर 2024 से अनिवार्य किया जा रहा है। इस नाते कलेक्टर्स इस कार्य को सुनिश्चित करें। खसरा एवं आधार लिंकिंग का कार्य शिविर लगाकर किया जाए। स्वामित्व योजना के समस्त ग्रामों से सबंधित दस्तावेज भी पूर्ण और व्यवस्थित करते हुए राजस्व महाभियान से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। वीडियो कांफ्रेंस एवं बैठक में जानकारी दी गई कि  राजस्व महाअभियान 3.0 प्रदेश में एक लाख से अधिक नामांतरण, 10 हजार से अधिक बँटवारा, लगभग 20 हजार सीमांकन और एक लाख 39 हजार नक्शा बटांकन, करीब 4 हजार अभिलेख दुरूस्ती और लगभग 2 लाख आधार से खसरे लिंक करने का लक्ष्य तय किया गया है। गीता जयंती कार्यक्रम पूरे  प्रदेश में हों मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि प्रदेश में 11 दिसम्बर को गीता जयंती पर अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उज्जैन एवं भोपाल में गीता भवन के भूमि पूजन के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की परम्परा से संबंधित विविध आयोजन सम्पन्न होंगे। इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। इनमें गीता संवाद, गीता के सस्वर पाठ की वर्ल्ड रिकार्ड प्रस्तुति के प्रयास भी … Read more

झुंझुनूं, दौसा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर, देवली-उनियारा, रामगढ़ में कांटे की टक्कर, राजस्थान की विधानसभा सात सीटों में से चार पर त्रिकोणीय मुकाबला

जयपुर. राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में इस बार बड़े उल्टफेर के आसार नजर आ रहे हैं. सात सीटों में से चार पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा है. तीन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर हो रही है. कांग्रेस झुंझुनूं सीट पर पिछड़ती हुई नजर आ रही है. वहीं चौरासी सीट पर BAP ने कांग्रेस और बीजेपी के पसीने छुड़ा रखे हैं. दौसा और रामगढ़ में बीजेपी तथा कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है. सलूंबर में भी बाप ने दोनों प्रमुख पार्टियों की सांसें फूला रखी है. खींवसर में आरएलपी कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है. यहां लाइव देखें कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है. सबसे रोचक मुकाबला झुंझुनूं में हो रहा है. सीट              आगे                            पीछे झुंझुनूं             राजेन्द्र भांभू- बीजेपी      अमित ओला-कांग्रेस दौसा              डीसी बैरवा -कांग्रेस       जगमोहन मीणा- बीजेपी खींवसर          कनिका बेनीवाल-RLP    रेंवतराम डांगा- बीजेपी रामगढ़           आर्यन जुबैर- कांग्रेस      सुखवंत सिंह- बीजेपी सलूंबर            जितेश कटारा- BAP     शांता देवी- बीजेपी चौरासी            अनिल कटारा- BAP     कारीलाल ननामा- बीजेपी देवली-उनियारा  राजेन्द्र गुर्जर- बीजेपी    केसी मीणा-कांग्रेस राजस्थान में उपचुनावों में अक्सर सहानुभूति की लहर असरकारक रहती है. लेकिन इस बार वह भी बेअसर नजर आ रही है. इन सात सीटों में पांच सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद बन जाने के कारण खाली हुई थी. वहीं रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान और सलूंबर सीट बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा के निधन से खाली हुई थी. इन दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों ने सहानुभूति का कार्ड खेलने का प्रयास किया था. कांग्रेस और बीजेपी ने विधायकों के परिजनों का दिया था टिकट कांग्रेस ने रामगढ़ से जुबेर खान के बेटे आर्यन जुबेर और बीजेपी ने सलूंबर में अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी को टिकट देकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश की थी लेकिन वह इस बार सफल होती नजर नहीं आ रही है. रामगढ़ में जहां बीजेपी बढ़त बनाए हुए है वहीं सलूंबर में भारतीय आदिवासी पार्टी के जितेश बीजेपी को पछाड़कर आगे दौड़ रहे हैं. जितेश विधानसभा चुनाव 2023 में यहां दूसरे नबंर पर रहे थे.

मुख्यमंत्री यादव ने भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 और 2023 कैडर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने भेंट की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 और 2023 कैडर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने भेंट की। मध्यप्रदेश कैडर सहित अन्य राज्यों के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट की। ये अधिकारी हाल ही में पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आवंटित राज्य में लौटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले आईपीएस अधिकारियों में वर्ष 2022 बैच के राजस्थान के आयुष जाखर, उत्तर प्रदेश के गौरव पाण्डे, मध्यप्रदेश की सुमिनी शुक्ला, झारखण्ड के राज कृष्णा, पंजाब के सुजावल जग्गा और वर्ष 2023 के बैच की मध्यप्रदेश की सुउर्वशी सेंगर, मध्यप्रदेश के ही विक्रम अहिरवार, सिक्किम के जेनडेन लिंगजेरपा, उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंघारिया, हरियाणा के मनस्वी शर्मा और बिहार के मनीष भारद्वाज शामिल हैं।  

आमला: कामरेड राजेश आर रावत को मिली मान्यता चुनाव ( नार्थ ) प्रभारी की कमान।

Comrade Rajesh R Rawat gets recognition as Election (North) in-charge. हरिप्रसाद गोहे  आमला। आगामी दिनों में रेल्वे मजदूर यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव होना है। ऐसे में नेशनल रेल्वे मजदूर संगठन ( नार्थ ) साईड ने नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर, नागपूर मंडल अध्यक्ष मनोज चोईधानी की अनुसंशा पर मूलतः आमला के ग्राम खापा खतेड़ा निवासी श्रमिक नेता कामरेड राजेश आर रावत को मान्यता चुनाव में ( नार्थ ) साईड से चुनाव प्रभारी बना उनको चुनाव की अहम जवाबदारी सौंपी है ।  कामरेड नेता राजेश आर रावत की कार्यप्रणाली सदैव संगठन एवं मजदूर हित में कार्य कर संगठन को गति प्रदान करना है उनकी नियुक्ति पर कामगारों एवं यूनियन प्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है। मिली जानकारी अनुसार एन आर एम यू मान्यता चुनाव प्रभारी (नॉर्थ) श्रमिक नेता भाई राजेश आर रावत को एन आर एम यू महामंत्री कॉमरेड वेणु पी.नायर, नागपूर मंडल अध्यक्ष कॉमरेड मनोज चोइथानी द्वारा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जो हम सभी जिला बैतूल निवासियों के लिए गर्व का दिन हैं हम सभी आपका ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं, कॉमरेड राजेश आर.रावत को आत्मसम्मान पुनः एन आर एम यू कि वजह से मिला, टीम एन आर एम यू ने बहुत ही मिलनसार जुझारू व्यकित्व को चुना है इसका लाभ पूरे नागपूर मंडल को यक़ीनन मिलेगा,कॉमरेड राजेश आर.रावत अपने नेक कार्यों की वजह से लोगों के दिलों पर राज करते हैं,इसका एहसास बहुत कम समय में नॉर्थ साइड के सभी कॉमरेडो को हुआ । इस मौके पर नव नियुक्त चुनाव प्रभारी का सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया वहीं कामरेड राजेश आर रावत ने सभी का उत्साह वर्धन कर उनका आभार जताया ।

मतगणना जारी, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण सीट पर BJP प्रत्याशी सुनील सोनी ने बनाई बढ़त

रायपुर. रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी. दूसरे राउंड में बीजेपी 3406 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है. कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को मिले 4245 वोट मिले हैं वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने 7651 वोट हासिल किए हैं. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी 3406 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है, प्रत्याशी सुनील सोनी ने 7651 वोट हासिल किए हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा काफी पीछे चल रहे हैं. 2023 विधानसभा चुनाव में इस सीट से बृजमोहन अग्रवाल भाजपा और महंत रामसुंदर दास कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए थे. 2023 के नतीजो में बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को रिकार्ड 68 हजार वोटों से सबसे बड़ी ली थी. मतगणना समीकरण यह गढ़ केंद्रीय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का गहरा प्रभाव रहा है. 23 तारीख को रायपुर दक्षिण विधानसभा को नया विधायक मिलने वाला है. 20 नवंबर को हुई वोटिंग के मुताबिक शाम 6 बजे तक 50.50% वोटिंग दर्ज की गई है इस चुनाव में कुल 2,71,169 मतदाताओं के लिए 253 मतदान केंद्र बनाए गए थे. उपचुनाव में कुल 136948 वोट पड़े.वहीं 134948 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं किया. 2023 के विधानसभा चुनाव में 61.73 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. उपचुनाव में 50.50 प्रतिशत हुई है. विधानसभा चुनाव की तुलना में 11.23 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है. चौथे चरण के बाद बीजेपी 5636 वोट से आगे चौथे चरण के बाद के बाद भी बीजेपी बढ़त जारी है, बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने 14374 वोट हासिल किए हैं. तो वहीं कांग्रेस 8738 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है. बीजेपी 5636 वोटों की बढ़त बनाई हुई है. दूसरे राउंड के बाद बीजेपी आगे रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी. दूसरे राउंड में बीजेपी 3406 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है. कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को मिले 4245 वोट मिले हैं वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने 7651 वोट हासिल किए हैं.

रायपुर : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के होटल अंब्रेसिया में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन  द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि आप सभी ने बहुत सुंदर आयोजन किया है। आप सभी अपने परिवार जनों के साथ आए हैं, मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री साय ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को हमने टैक्स फ्री कर दिया है और अभी मैंने मंत्री गणों और विधायकों के साथ इस फिल्म को देखा है। इस फिल्म में गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना को बहुत सुंदर ढंग से फिल्माया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे इस फिल्म को जरूर देखें। साथ ही इस फिल्म के संदर्भ में कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।        मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। सीमेंट के सुचारू परिवहन से अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। अधोसंरचनाओं का निर्माण हम समय पर पूरा कर पाते है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की।           इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी गण और उनके परिजन उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा देश तेजी के साथ विकास पथ पर अग्रसर , आजादी की 100वीं वर्षगाँठ पर हम विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बन जायेंगे

भोपाल संयुक्त राष्ट्र के धारणीय विकास के लक्ष्यों को पाने के लिए चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा 22 से 24 नवंबर 2024 तक चौथे अंतर्राष्ट्रीय सतत् विकास के लक्ष्य (एसडीजी) सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। चतुर्थ त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को दीनदयाल परिसर के विवेकानंद सभागार में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया, तेलंगाना राज्य के विशेष मुख्य सचिव अरविंद कुमार, सांसद सतना गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, डॉ लोकेश शर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री मुख्य कार्यकारी अधिकारी अटल विहारी बाजपेई सुशासन नीति विश्लेषण, प्रो0 भरत मिश्रा कुलगुरु महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय , डॉ वी के जैन ट्रस्टी एवं निदेशक सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, अशोक जाटव जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट, पंकज अग्रवाल अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक बाँदा-चित्रकूट, श्रीमती अनुजा ताई परचुरे प्रबन्ध समिति सदस्य डीआरआई, अभय महाजन संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान, वसंत पण्डित कोषाध्यक्ष द्वारा भारतरत्न नानाजी देशमुख के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। सेमिनार में एसडीजी 5 – लैंगिक समानता और एसडीजी 7 – नवकरणीय ऊर्जा तथा ग्रामोदय से सर्वोदय के लक्ष्य की प्राप्ति में परिवार एक महत्वपूर्ण आधार है पर विमर्श किया जाएगा। एसडीजी-5 के अन्तर्गत महिला समानता प्राप्त करना तथा सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना तथा एसडीजी -7 के अन्तर्गत स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा तक पहुँच सुनिश्चित करना है। सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं सेमिनार के संयोजक वसन्त पंडित ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार वैश्विक संपर्क बनाने और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति को गति देने के प्रयास को जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में देश भर से 14 प्रमुख संस्थान सहभागी बने हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे देश विदेश के सभी विद्युत जनों का अभिनन्दन करते हुए सेमिनार की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि देश तेजी के साथ विकास पथ पर अग्रसर है। आजादी की 100वीं वर्षगाँठ पर हम विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बन जायेंगे और सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करेंगें। अपनी संस्कृति एवं सभ्यता का संरक्षण एवं संवर्धन करना अति आवश्यक है तभी विकास हमारे लिए वरदान बनेगा। लैंगिक समानता के बगैर उन्नति का मार्ग नही निकलता जहाँ चाह वहाँ राह, मजबूत इच्छाशक्ति से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। हम सभी का सामूहिक प्रयास देश को विश्व गुरु बनाने में सहभागी होगा। शासन द्वारा स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा तक पहुँच सुनिश्चित कराने के लिये किये जा रहे कार्यों का विस्तृत रोडमैप की जानकारी प्रदान की गई, 2030 तक ऊर्जा के कुल उपयोग के 50 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में सकारात्मक प्रयत्न किया जा रहा है। मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया ने कहा कि राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख ने व्यक्तिगत जीवन की जगह सामाजिक जीवन को प्राथमिकता दी और अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिया। मातृशक्ति का सम्मान एवं उनके सशक्तिकरण के लिये सामूहिक प्रयत्न हमारे जीवन का ध्येय बने। लैंगिक समानता के बिना कोई भी समाज सशक्त एवं समृद्ध नही हो सकता है इसे हम सभी अपने जीवन मे अपनाएं एवं बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान प्रदान करें। ऊर्जा के लिए पवन की शक्ति, सूर्य की ऊर्जा, समुद्र की ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग कैसे कर सकते है इस पर विचार करें।  

शिवराज की बुधनी सीट पर कांग्रेस आगे, विजयपुर सीट पर भाजपा के रामनिवास रावत आगे

भोपाल बुधनी में दूसरे राउंड में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले हैं। इससे कांग्रेस की बढ़त का अंतर 6000 से घटकर 953 वोट पर आ गया है। दूसरे राउंड में कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 5766 जबकि बीजेपी के रमाकांत भार्गव को 11239 वोट मिले। विजयपुर में पहले राउंड में पिछड़ने के बाद मंत्री रामनिवास रावत आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड में भाजपा को 29685 और कांग्रेस को 37812 वोट मिले हैं। भाजपा कुल 8170 वोटों से आगे है। विजयपुर में 11 और बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। विजयपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच है। वहीं, बुधनी में पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल आमने-सामने हैं। बुधनी में 13 राउंड जबकि विजयपुर में 21 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी। उपचुनाव रिजल्ट के 3 बड़े अपडेट     बुधनी में भाजपा लगातार दो राउंड से पीछे है। कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, बढ़त का अंतर कम हुआ है।     विजयपुर में पहले राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस 188 वोटों से आगे रही। इसके बाद छठे राउंड में कांग्रेस को भाजपा से 506 वोट ज्यादा मिले।     विजयपुर में 13 नवंबर को वोटिंग के दौरान जिस धनाचया गांव में आदिवासियों पर हुई, वहां 16 पोलिंग बूथों पर पहले राउंड में कांग्रेस आगे रही।     11 बजे आंठवे राउंड की गिनती में भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत 8661 वोटों से लीड लिए हुए हैं.     विजयपुर विधानसभा सीट पर 10:45 बजे सांतवे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत 8187 वोटों से लीड बनाए हुए हैं.     बुधनी उपचुनाव में 10:30 बजे दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. कांग्रेस की लीड अब कम हो चुकी है, कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अब 953 वोटों से आगे हैं.     10:30 बजे विजयपुर सीट पर छंटवे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत की लीड कम हुई, वे 5242 वोटों से लीड बनाए हुए हैं.     बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राजकुमार पटेल पहले राउंड की गिनती के बाद 6481 वोटों से आगे चल रहे हैं.     सुबह 10:15 बजे विजयपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने पांचवे राउंड में 5748 वोटों से लीड बना ली है.     बुधनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल सुबह 9 बजे तक 5600 मतों से आगे चल रहे हैं. दोपहर तक हो जाएगी तस्वीर साफ बुधनी में 13 राउंड में गिनती होनी है. यहां दोपहर 1 बजे तक रिजल्ट आने की उम्मीद है. इस उपचुनाव में बुधनी विधानसभा सीट से 20 प्रत्याशी मैदान में थे. मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी.. 16 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटो की गिनती के लिए 16 टेबल लगाई गई हैं, जिन पर ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती हो रही है। हर टेबल के लिए एक गणना सुपरवाइजर तथा एक गणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही माईक्रो आब्जर्वर भी प्रत्येक गणना टेबल पर नियुक्त हैं। पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती के लिए दो एवं सर्विस वोटर द्वारा ईटीपीबीएस के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती के लिए एक टेबल लगाई गई है। इस प्रकार कुल 19 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिए 16 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना हो रही है। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर के अलावा तीन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी मौजूद हैं। ये प्रत्याशी हैं मैदान में विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में है। जिनका भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद है। आज जिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें मुकेश मल्होत्रा कांग्रेस, रामनिवास रावत भारतीय जनता पार्टी, नेतराम देवरिया सहरिया भारत आदिवासी पार्टी, भारती पचौरी आजाद समाज पार्टी (काशीराम), मंजू आदिवासी राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी, अशोक आदिवासी निर्दलीय, छोटेलाल सेमरिया, निर्दलीय, बैजनाथ कुशवाह निर्दलीय, रमेश आदिवासी निर्दलीय, रमेश सोलंकी निर्दलीय, रामप्रसाद गोरछिया निर्दलीय, रामसिंह भईया निर्दलीय के नाम शामिल हैं। 250 पुलिसकर्मी संभाल रहे मोर्चा, शहर में घूमेगी 10 मोबाइल टीमें मतगणना के लिए पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था न सिर्फ मतगणना स्थल पर जमाई जाएगी, बल्कि जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर भी पुलिस फोर्स अलर्ट मोड में रहेगा। ताकि जीत हार का परिणाम आने के बाद जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया कि श्योपुर में 10 मोबाइल टीमें दिनभर भ्रमण करेगी और पूरे शहर पर नजर रखेगी कि शहर की शांति व्यवस्था को कोई बाधित तो नहीं कर रहा है। वहीं 250 पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित कार्य में लापरवाही करने वाली आशा तथा आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जायें पद से पृथकः-कलेक्टर प्रत्येक विंदु को अनमोल तथा एचएमआईएस पोर्टल पर करे अपलोड   सिंगरौली कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने गर्भवाती महिलाओं के पंजीयन की स्थिति पोर्टल पर अप्रैल 2024 से अक्टूब 2024 तक की जानकारी ली। जिसमें यह पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पोर्टल पर दर्ज नही किया गया है।साथ ही संस्थागत प्रसव एवं टीककरण का कार्य भी लक्ष्य के अनुरूप नही किये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सभी बीएमओं एवं परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास को निर्देश दियें कि कार्य में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ता तथा आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पद से पृथक करने की कार्यवाही करें।  कलेक्टर ने बैठक के दौरान यह भी निर्देश दियें कि गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर स्वास्थ्य जॉच कराया जायें तथा यह सुनिश्चित किया जायें कि जिले में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराया जायें। ताकि प्रसव के समय होने वाली माता एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। साथ निर्धारित समयानुसार बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण भी कराया जाना सुनिश्चित किया जायें। वही एनआरसी में भी लक्ष्य के अनुसार कुपोषित बच्चों को भर्ती नही करायें जाने पर नाराजगी व्यक्त किया गया। तथा निर्देश दियें कि महिला बाल विकास विभाग ऐसे बच्चो को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराये यदि इस कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो अपने वरिष्ट अधिकारी को अवगत करायें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जिले के देवसर ब्लाक को  आकांक्षी जिले के तहत  नीति आयोग में चिन्हित पैरामीटर के तहत हर विंदु पर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने कहा कि  70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग का अभी तक लक्ष्य के अनुसार आयुष्मान कार्ड नही बनाया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दियें ऐसे बुजुर्गो का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करे ताकि उनको 5 लाख रूपयें तक निःशुल्क चिकित्सा का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य को स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग समन्वय बनाकर लक्ष्य प्राप्त करे। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी बीएमओ तथा परियोजना अधिकारी निरंतर मानीटरिंग कर कार्य को पूर्ण करायें। बैठक के अंत में यह निर्देश दिये कि आगामी बैठक में प्रत्येक विंदु लक्ष्य के अनुरूप पर्ण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, सीएमचओं एन.के जैन, सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग शैलेन्द्र साकेत, आर.पी सिंह, डीपीएम सुधाशु चतुर्वेदी सहित स्वाथ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाईजर उपस्थित रहें।

परिषद अध्यक्ष के अध्यक्षता नगर पालिक निगम सिंगरौली के परिषद की बैठक आयोजित

परिषद अध्यक्ष के अध्यक्षता नगर पालिक निगम सिंगरौली के परिषद की बैठक आयोजित 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से परिषद अध्यक्ष के अध्यक्ष में दूसरे दिवस की बैठक होगी आयोजित   सिंगरौली  नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेंय के अध्यक्षता एवं महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, मेयर इन काउसिल के सदस्य श्री खुर्शीद आलम, श्रीमती शिवकुमारी बर्मा, श्रीमती अर्चना विश्वकर्मा, राम गोपाल पाल, श्रीमती अंजना शाह, श्रीमती रूकमुन प्रजापति, श्रीमती श्यामला बर्मा, श्रीमती शशि पुष्पराज सिंह, नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त श्री डी.के शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संतोष बर्मा के गरिमामय उपस्थिति में निर्धारित समयानुसार परिषद हाल में प्रारंभ हुई।  परिषद बैठक के प्रारंभ में परम्परा अनुसार राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेंय के द्वारा बैठक की कार्यवाही प्रारंभ किये जाने की अनुमति प्रदान की गई। बैठक में पार्षदो द्वारा पूछे गये प्रश्नो का उत्तर लिखित रूप से उपलंब्ध कराया गया।तथा पार्षदो के पूछे गये प्रश्नो पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद भारतेन्दु पाण्डेंय,सिवरेज का निर्माण करने वाले संविदाकार के द्वारा सीवरेज की पाईप डालने के लिए सड़क में खोदाई की गई है। किंतु रिस्टोरेशन का कार्य गुणवत्ता पूर्ण नही किया गया है।जिस पर कार्यपालन यंत्री द्वारा अश्वस्त किया गया कि संबंधित के द्वारा रेस्टोरेशन का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराय जायेगा।अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित किया जायेगा। साथ पार्षद द्वारा सुझाव दिया गया कि जहा पर सिवरेज का कार्य प्रस्तावित है निगम द्वारा पाईप लाईन डालने के बाद ही सड़क का निर्माण कार्य कराया जाये।       वही अन्य पार्षदो के द्वारा निगम एवं जनहित के संबंध में चर्चा कर अपने अपने आश्यक सुझाव दिये गये।तत्पश्चात निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेंय के द्वारा परिषद की कार्यवाही 25 नवम्बर दिन सोमवार तक स्थागित करने की घोषणा की गई। परिषद की बैठक सोमवार 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से पुनः प्रारंभ होगी। जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी पत्रकार साथी सादर आमंत्रित है। परिषद बैठक में पार्षद श्रीमती सीमा जयसवाल, शेंखर सिंह,बंतो कौर, अनिल बैस, आशीश बैस, राम मिलन भारती, लालसा यादव, राम नरेश शाह,सत्रुघन लाल शाह, संतोष शाह, अनुष्का यादव, प्रेमसागर मिश्रा,नगर निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आरपी बैस, आदि उपस्थित रहें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet