LATEST NEWS

जवानों ने सफल अभियान का उत्सव हथियार हाथ में उठाकर जवान नाचते-गाते हुए मनाया

सुकमा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक छत्‍तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया करने का जो लक्ष्य तय किया था, पिछले 11 माह में डबल इंजन की सरकार ने नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को गति देते हुए नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिले में भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने तीन महिला समेत दस नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से एके-47, इंसास, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक सिंगल शाट व पांच भरमार व पिस्टल बरामद किए गए हैं। नक्सलियों का लैपटाप भी मिला है। सफल अभियान का नाच कर मनाया जश्‍न सफल अभियान के बाद नक्सलियों के शव व हथियार लेकर जवान कोताचेरु स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। डीआईजी कमलोचन कश्यप ने जवानों का मुंह मीठा कर सफल अभियान की बधाई दी। जवानों ने सफल अभियान का उत्सव हथियार हाथ में उठाकर जवान नाचते-गाते हुए मनाया। इससे पहले कांकेर में मिली सफलता का उत्सव भी जवानों ने इसी तरह से मनाया था। कुछ वर्ष पहले जब बस्तर में नक्सली मजबूत स्थिति में थे, तो सुरक्षा बल पर हमले के बाद इसी तरह से सफलता का जश्न मनाते थे। झीरम कांड में भी नक्सलियों ने नेताओं व जवानों को मारने के बाद शवों पर नाचकर जश्न मनाया था। नक्सलियों के विरुद्ध यह सर्वाधिक सफल वर्ष राज्य गठन के बाद से नक्सलियों के विरुद्ध यह सर्वाधिक सफल वर्ष रहा है। सुकमा मुठभेड़ में मारे गए 10 नक्सलियों के साथ इस वर्ष 207 नक्सलियों के शव पुलिस को मिल चुके हैं, जबकि इससे अधिक नक्सलियों को मार गिराने का पुलिस का दावा है। इस अवधि में 787 नक्सलियों को गिरफ्तार, 789 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया व 262 हथियार पुलिस को मिले हैं। 21 लाख के इनामी छह नक्सली की पहचान पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सलियों में छह की पहचान कर ली गई है। इनमें आठ लाख का इनामी मड़कम मासा दक्षिण बस्तर डिविजन एमआइ प्रभारी व प्लाटून नंबर चार व आठ का प्रभारी था। पांच लाख का इनामी डिविजनल स्माल एक्शन टीम कमांडर व एरिया कमेटी सदस्य लखमा माड़वी भी मारा गया। अन्य सभी पांच प्लाटून नंबर चार के सदस्य दो-दो लाख के इनामी हैं। इनमें मासा की पत्नी दूधी मासा, मड़कम जीतू, मड़कम कोसी, कोवासी केसा की पहचान कर ली गई है। चार अन्य की पहचान की जा रही है। मारे गए नक्सलियों के शव को कांधे पर लेकर जवान मुख्यालय पहुंच चुके हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं। 50 किमी चलकर पहुंचे जवान पुलिस को भेज्जी थाना क्षेत्र में कई दिनों से नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना मिली रही थी। नक्सली भंडारपदर की पहाड़ी पर बड़ी साजिश रचने के इरादे से एकत्र हो रहे थे। इस पर तीन दिन पहले एक अभियान लांच किया गया। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की छह टीम को एलारमड़गू, पालोड़ी और पोटकपल्ली से डीआरजी व सीआरपीएफ की टीम को अभियान पर भेजा गया था जवान लगभग 50 किमी की दूरी तय कर मुठभेड़ स्थल तक पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह डीआरजी की टीम के साथ भंडारपदर में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। दस किमी की घेराबंदी के बाद नक्सलियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद रुक-रुक कर लगभग चार घंटे तक मुठभेड़ चली। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। जवानों के शौर्य के आगे साथियों के शव व हथियार को भी छोड़ना पड़ा।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया

अनूपपुर  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम को बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर और आरक्षक प्रकाश तिवारी ने अंडरब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान, आरोपी राजेन्द्र यादव (पिता बाबूराम यादव, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम केल्होरी, थाना चचाई, जिला अनूपपुर) को नीले रंग की बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर मोपेड में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। जब्त सामग्री: सुपर स्ट्रॉन्ग बियर: 24 लीटर व्हिस्की: 45 नग (कुल 08 लीटर) कुल अनुमानित कीमत: ₹12,540 आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 494/24 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जनता से अपील है कि इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तत्काल दें.

खतरे से बाहर हूं और आप सभी शुभचिंतकों का आभार, छत्तीसगढ़-रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ट्वीट

बेमेतरा/रायपुर. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार ने बीती रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए. इस घटना के दूसरे दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने शुभचिंतकों का आभार जताया और जानकारी दी कि वे अब खतरे से बाहर हैं. उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आपकी दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं. आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं. इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार. बता दें, शुक्रवार रात मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से राजधानी रायपुर लौट रहे थे. इसी दौरान रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास उनकी गाड़ी को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मंत्री नेताम और उनके 3 सहयोगी घायल हो गए. मंत्री नेताम के सिर पर चोट आई है और बाएं हाथ में कलाई के पास फ्रैक्चर है. हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं उनके रामकृष्ण अस्पताल पहुंचते ही सीएम साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनसे मुलाकात की और हाल चाल जाना. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, सड़क दुर्घटना में हमारे मंत्री रामविचार नेताम चोटिल हुए हैं. अभी मैं उनसे मुलाकात कर बातचीत की. डॉक्टरों से भी मेरी बातचीत हुई है. रामविचार नेताम जी बिल्कुल ठीक हैं. उनके सिर और हाथ में चोट आई है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. वे खतरे से बाहर हैं और बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे. सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कोई भी अंदरूनी चोट नहीं पाई गई है. उनके साथ जो लोग थे, उनमें से कुछ को ज्यादा चोट आई है. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया, हादसे के बाद मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद रायपुर रेफर किया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में मंत्री रामविचार नेताम का इलाज जारी है. मंत्री खतरे से बाहर हैं. सीटी किया गया है. हाथ की कलाई के पास फैक्चर हुआ है. माथे में सूजन है. देखें मंत्री रामविचार नेताम का ट्वीट: “”मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में… — Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) November 23, 2024″”

बादशाह ने हानिया के साथ अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई बॉलीवुड के जाने-माने रैपर-सिंगर बादशाह का नाम लंबे समय से पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ जुड़ रहा है। दोनों बीते दिन कॉन्सर्ट में भी साथ दिखे थे। एक-दूसरे को गले लगाया था और फोटो एक्ट्रेस ने शेयर कर सिंगर को हीरो और रॉकस्टार बताया था। अब उनसे एक इवेंट में हानिया संग रिश्ते पर सवाल किए गए। दरअसल, बादशाह एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां उनसे हानिया आमिर के बारे में पूछा गया कि उनके साथ क्या चक्कर है? इस पर बादशाह बोले, ‘बहुत अच्छी दोस्त है। बहुत अच्छा कनेक्ट है और मस्ती करते हैं हम जब भी मिलते हैं। और तो कुछ नहीं। वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश है। मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।’ बादशाह ने हानिया के साथ अपने रिश्ते पर क्या कहा? फिर पत्रकार ने कहा कि हानिया आमिर के साथ किसी ने रैपिड राउंड खेला और बादशाह के लाइफ की कुछ अच्छी-अच्छी बातें और कुछ सीक्रेट्स पूछे और उन्होंने एकदम सटीक जवाब दिए थे। इस पर बादशाह शरमाते हुए हल्की-सी मुस्कान से साथ बोले, ‘तो मैं क्या करूं? दोस्त इतना अच्छा हूं। हमारा तालमेल बहुत अच्छा है। लोग समझते नहीं। लोग समझ लेते हैं, जो उन्हें समझना है। लोगों का काम है कहना।’ बादशाह की शादी और बेटी बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उन्होंने 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। लेकिन 8 साल बाद 2020 में अलग हो गए थे। उन्हें इस दौरान एक बटी हुई थी, जिसका नाम जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह है। 2017 में उसका जन्म हुआ था। सिंगर का नाम आस्था गिल से लेकर मृणाल ठाकुर तक के साथ जुड़ा था। लेकिन उन्होंने सभी को अफवाह बताया था।

कस्टम मिलिंग में बरती थी लापरवाही, छत्तीसगढ़-रायपुर में दो राइस मिलर्स की 4.65 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी राजसात

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने के मामले में दो राइस मिलर्स के ऊपर कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक सोनी ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले जिले के दो राइस मिलर्स की कुल 4 करोड़ 65 लाख 5 हजार रुपये की बैंक गारंटी को राजसात करने के आदेश दिए हैं। आशीष अग्रवाल संचालक फर्म- मेसर्स यश मॉर्डन फुड तिल्दा रोड सिमगा का एक करोड़ 77 लाख 15 हजार रुपये और तुषार कुमार नायक संचालक फर्म-मेसर्स आदित्य राईस इंडस्ट्रीज ग्राम कुशभाठा तहसील सोनाखान का दो करोड़ 87 लाख 90 हजार रुपये शमिल हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, संचालक आशीष अग्रवाल द्वारा कस्टम मिलिंग चावल जमा करने में रूचि नहीं ली जा रही है। फर्म के पास जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में 7086 क्विंटल धान की कमी पाई गई है। परिणाम स्वरूप उनके द्वारा जमा किए गए बैंक गारंटी एक करोड़ पचास लाख रुपये और पोस्ट डेटेड चेक एक करोड़ एक रुपये इस प्रकार कुल दो करोड़ पचास लाख एक रुपये की राशि में से धान के एवज में यश मॉर्डन फुड प्रोडक्ट तिल्दा रोड सिमगा, संचालक आशीष अग्रवाल से वसूली की कार्यवाही किए जाने के लिए आदेश पारित किया गया है। इसी तरह मिल संचालक मेसर्स आदित्य राईस इंडस्ट्रीज ग्राम कुशभाठा, विकासखण्ड कसडोल के संचालक तुषार कुमार नायक द्वारा कस्टम मिलिंग चावल जमा करने में विफल रहने के कारण जमा बैंक गारंटी चार करोड़ पचासी लाख रुपये की राशि में से धान के एवज में राशि दो करोड़  लाख  हजार रुपये की वसूली की कार्यवाही किए जाने के लिए आदेश पारित किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में मात्र 104 रनों पर ढेर, हिलाई रिकॉर्ड बुक, तोड़ा 77 साल पुराना ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के 150 रनों के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में मात्र 104 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ मेजबानों के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ पहली पारी में सबसे कम स्को है। जी हां, इससे पहले 1947 में ऑस्ट्रेलिया भारत के आगे पहली पारी में 107 रनों पर ऑलआउट हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के लिए के लिए आखिरी विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की जिस वजह से टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। इसके अलावा घर पर यह ऑस्ट्रेलिया का साल 2000 के बाद तीसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है। भारत के खिलाफ 104 रन से पहले कंगारू इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में 98 पर तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2016 में 85 रनों पर सिमटा था। 2000 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर 85 बनाम दक्षिण अफ्रीका होबार्ट 2016 98 बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 2010 104 बनाम भारत पर्थ 2024 * 127 बनाम पाकिस्तान सिडनी 2010 136 बनाम न्यूजीलैंड होबार्ट 2011 वहीं टीम इंडिया का यह तीसरा लोएस्ट स्कोर बन गया है जिसके बाद भारत लीड हासिल करने में कामयाब रहा है। इससे पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1936 में 147 रन बनाकर 13 रन की लीड हासिल करने में कामयाब रहा था। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2002 का हैमिल्टन मैच है जब भारत ने 99 रन बनाकर 5 रन की बढ़त हासिल की थी। पहली पारी में सबसे कम स्कोर जिसके लिए भारत ने बढ़त हासिल की 99 बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2002 (पांच रन की बढ़त) 147 बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स 1936 (13) 150 बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2024 (46) * 179 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 1981 (13) ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर ढेर करने में कप्तान जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया। वहीं हर्षित राणा को तीन तो मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं मिली।

अल्लू अर्जुन का श्रीलीला के साथ सिजलिंग पोस्टर रिलीज

मुंबई ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए एक्साइटमेंट का स्तर लगातार बढ़ रहा है क्योंकि अल्लू अर्जुन ने फिल्म के नए गाने ‘किसिक’ का पहला पोस्टर रिलीज किया है। अल्लू अर्जुन के साथ सेंसेशन श्रीलीला को दिखाते हुए, पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जिससे फैंस को एक चार्टबस्टर ट्रैक का इंतजार है। पूरा गाना 24 नवंबर को रिलीज होगा। लेकिन इसकी एक झलक ने ही फैंस को रोमांच से भर दिया है। Allu Arjun ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें हम उन्हें नारंगी रंग की शर्ट और पैंट पहने हुए देख सकते हैं, जबकि श्रीलीला उन पर झुकी हुई हैं। उन्होंने सेक्सी डांस आउटफिट भी पहना हुआ है। कैप्शन में लिखा है, ‘कुछ जंगलीपन आग लगाने के लिए तैयार हैं #Pushpa2TheRule का #Kissik गाना 24 नवंबर को शाम 7:02 बजे से दुनिया भर में फ्लैश हो रहा है, 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज होगी।’ श्रीलीला के साथ अल्लू अर्जुन पोस्टर शेयर होते ही फैन्स ने रिएक्शन दिया। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल और आग वाले इमोजी डाले। एक फैन ने लिखा- एक फ्रेम में 2 फायर। दूसरे ने लिखा- बनी अन्ना वाइल्ड फायर सॉन्ग। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 17 नवंबर को बिहार के पटना में आयोजित किया गया था। ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर ‘पुष्पा 2’ के 2 मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत लोगों द्वारा पुष्पा राज की पहचान पर सवाल उठाने से होती है। इसके बाद यह कैरेक्टर का परिचय देता है, बैकग्राउंड में एक औरत की आवाज के साथ सुनाई देता है, ‘पुष्पा नाम नहीं है, पुष्पा मतलब ब्रांड।’ अल्लू अर्जुन एक शानदार एंट्री करते हैं, उसके बाद श्रीवल्ली आती है, जिसे रश्मिका मंदाना ने निभाया है। ‘पुष्पा 2’ की कास्ट फिल्म के पहले पार्ट ने 350 करोड़ रुपये से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। रिलीज हुए ट्रेलर और गानों को पहले ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है। सुकुमार की निर्देशित फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, श्रीलीला और प्रकाश राज लीड रोल्स में हैं।

इटारसी-कटनी, जबलपुर-गोंदिया सहित कई ट्रेनों का किराया 1 दिसंबर से होगा कम, देखें लिस्ट…

भोपाल मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मध्यप्रदेश में चलने वाली कुछ ट्रेनों का रेलवे ने किराया कम करने का फैसला लिया है और इसका आदेश भी जारी कर दिया है। दरअसल रेलवे ने विशेष से नियमित हुई पैसेंजर ट्रेनों का किराया 1 दिसंबर से कम करने का आदेश जारी किया है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को पुराने नियमित नंबर जारी कर दिए हैं। विशेष से नियमित ट्रेन करने की प्रक्रिया में कुछ ट्रेनों के नंबर परिवर्तित हुए हैं। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस आनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा। विशेष नंबर : पैसेंजर ट्रेन : नियमित नंबर 05703/05704 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर 51703/51704 05705/05706 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर 51705/51706 05713/05714 जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर 51707/51708 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू 61617/61618 06603/06604 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन 61619/61620 06617/06618 कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू 61601/61602 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू 61603/61604 06625/06626 कटनी-सतना-कटनी मेमू 61605/61606 06635/06636 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू 61607/61608 06637/06638 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू 61609/61610 06607/06608 बीना-गुना-बीना ट्रेन 61611/61612 नौ दिसम्बर को वैष्णोदेवी जाएगी तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है। यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जबलपुर से पुणे के लिए नियमित वायु सेवा और ट्रेन की जाए शुरू वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत समिति संयोजक हिमांशु खरे नेर बताया कि जबलपुर पुणे के मध्य सीधी वायु सेवा की आवश्यकता हो गई है। हजारों की संख्या में जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत हैं एवं दोनों शहरों के बीच की दूरी को देखते हुए पूर्व की भांति वायु सेवा शीघ्र आरंभ हो। इसके लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे विवेक तन्‍खा ने कहा कि जबलपुर की पहचान रानी दुर्गावती, ओशो, महर्षि महेश योगी एवं स्वामी स्वरूपानंद की वजह से जबलपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा बेहद आवश्यक है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे विवेक तन्‍खा बोले-जबलपुर को आचार्य रजनीश ओशो ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है तथा जबलपुर एवं पुणे में ओशो के बहुत बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे जिसके लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे।

रियल हाउसवाइव्स’ एक्टर और टैलेंट मैनेजर मैथ्यू बायर्स ने किया सुसाइड

न्यूयॉर्क अमेरिकी टीवी सीरीज ‘रियल हाउसवाइव्स’ के स्टार मैथ्यू बायर्स का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैथ्यू ने 21 नवंबर को सुसाइड कर लिया। उनके निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को धक्का लगा है। दोस्त और परिवार के लोग भी सदमे में हैं। स्पोक्सपर्सन ने बताया कि मैथ्यू बायर्स की मौत मल्टीपल ब्लंट फोर्स इंजरीज के कारण हुई। देखकर लग रहा है कि सुसाइड किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सुसाइड की बात कन्फर्म हो गई है। मैथ्यू बायर्स की दोस्त और ‘रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यू जर्सी’ स्टार मेलिसा गोरगा  ने उनकी मौत पर शोक जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘मैट, तुमने मुझे बताया क्यों नहीं मैट? मेरा दिल टूट गया है। तुम्हारी पर्सनैलिटी कमाल की थी। तुम्हें स्टैंड-अप करना चाहिए था। मैं जानती हूं कि यह तुम्हारा सपना था। मेरा दिल टूट गया है मैट।’ मैथ्यू बायर्स दी रियल हाउसवाइव्स ऑफ़ पोटोमैक  के तीसरे सीजन में नजर आए थे। उन्हें शो की कास्ट मेंबर केरन ह्यूजर ने मिलवाया था। वह ‘रियल हाउसवाइव्स’ के उस एपिसोड में नजर आए थे, जिसमें केरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर फैली अफवाहों पर सफाई दी थी। मैथ्यू बायर्स की मौत के बाद से एक बार फिर मेंटल हेल्थ पर बहस छिड़ गई है। साथ ही इस पर भी बात शुरू हो गई है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वाले कितना दबाव झेलते हैं।

एग्रीस्टेक परियोजना से कृषकों मिलेगा लाभ, छत्तीसगढ़-डिजिटल कृषि से घर बैठे होंगे सभी काम

रायपुर. छत्तीसगढ़ अब डिजिटल कृषि की ओर अग्रसर है। एग्रीस्टैक परियोजना के तहत डिजिटल कृषि को बढ़ावा मिलेगी। राज्य के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए एग्रीस्टैक परियोजना संचालित की जा रही है। इसके तहत ग्राम का जियो रिफ्रेसिंग सर्वेक्षण नक्शा, राजस्व संबंधित अधिकार अभिलेख और डिजिटल फसल सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है। पॉयलेट प्रोजेक्ट के तहत 20 जिलों में जियो रिफ्रेसिंग तकनीक से सर्वे कर नक्शा तैयार करने का काम चल रहा है। अब तक 10 हजार 243 गांवों में यह काम पूरा कर लिया गया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत डिजिटल फसल सर्वेक्षण तीन जिलों में पूर्ण रूप किया जा रहा है। 16 जिलों की एक-एक तहसील में भी फसल सर्वेक्षण किया जा रहा है। आगामी दिनों में राज्य के सभी जिलों में डिजिटल फसल सर्वे का काम होगा। इस परियोजना में कृषकों का पंजीयन किया जा रहा है। इसके माध्यम से कृषकों को केन्द्र और राज्य सरकार के योजनाओं का पारदर्शी ढंग से लाभ मिलेगा। मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन स्वयं किसान और युवा कर सकेंगे। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर, वेबसाइट के माध्यम से पटवारी कर सकेंगे। कृषक पंजीयन के लिए कॉमन सर्विस सेंटर में प्रत्येक ई-केवाईसी के लिए 15 रुपये की दर निर्धारित की गई है। जानें क्या है एग्रीस्टेक परियोजना किसानों के लिए एक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र है। इससे किसानों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। सस्ता ऋण, अच्छी क्वालिटी के कृषि इनपुट, स्थानीय सलाह, बाज़ारों तक आसान पहुंच, सरकारों को किसानों के लिए योजनाएं बनाने और लागू करने में मदद मिलेगी। एग्रीस्टेक के तहत, किसानों की सभी जानकारी एक जगह इकट्ठा की जाएगी। इसमें उनकी पहचान, भूमि रिकॉर्ड, आय, बीमा, ऋण, फसल विवरण और राजस्व इतिहास शामिल होगा। किसानों की पहचान के लिए, उन्हें एक डिजिटल आईडी दी जाएगी, जो आधार कार्ड की तरह काम करेगी। इस आईडी में किसानों से जुड़े कई तरह के डेटा होंगे।

‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार में पहुंचीं हिना खान

मुंबई हिना खान ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार की शूटिंग के लिए सेट पर शानदार तरीके से पहुंचीं। स्टूडियो की ओर जाते समय हिना ने रुककर बातचीत की। हिना को हाल ही में बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान के साथ आने की खबर थी। हिना खान हिंदी टेलीविजन में अपने रोल्स और बिग बॉस 11 के लिए जानी जाती हैं। वो इस सप्ताह वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ आने और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते के लिए शूटिंग 22 नवंबर, 2024 को निर्धारित की गई थी और हिना ने शानदार तरीके से खुद को फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस ने सिल्वर टू-पीस सूट में पपाराजी के लिए पोज दिया, जिसे उन्होंने सिल्वर लेयर्ड नेकलेस, अंगूठियां और ब्रेसलेट स्टैक के साथ पेयर किया था। हिना ने सिल्वर फुटवियर और अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ लुक को पूरा किया। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हिना खान इस वक्त स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना ने जून 2024 में अपने फैंस को अपने निदान के बारे में अपडेट किया और तब से लाखों लोगों को प्रेरित करते हुए अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। मीडिया के लिए पोज देते समय, किसी ने उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह ठीक हो रही हैं और मीडिया से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा। कौन है हिना खान का फेवरेट? यह पूछे जाने पर कि क्या वह बिग बॉस के इस सीजन को फॉलो कर रही हैं और उन्हें कौन पसंद है, हिना ने मुस्कान दी लेकिन सवाल का जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि वो देख रही हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा स्टार प्लस के सबसे लंबे समय तक चलने वाले डेली सोप ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अक्षरा’ के रोल से फेम पाने वाली हिना खान ने मीडिया के लिए ऑल-सिल्वर आउटफिट में पोज दिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, फैंस ने हिना पर प्यार और तारीफें बरसाना शुरू कर दिया।

इंदौर के युगपुरुष आश्रम में फिर एक बच्ची की मौत की घटना सामने आई , बच्ची की उम्र 12 साल बताई गई

 इंदौर  इंदौर के युगपुरुष आश्रम में फिर एक बच्ची की मौत की घटना सामने आई है। बच्ची की उम्र 12 साल बताई गई है और वह सुबह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। जानकारी के मुताबिक बच्ची नर्मदापुरम की है और दो साल पहले आश्रम में आई थी। बच्ची की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि इस साल जुलाई-अगस्त महीने में आश्रम में 11 बच्चों की मौत हो गई थी। जांच में आश्रम में बड़ी अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद इस आश्रम से बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। युगपुरुष आश्रम में सफाई और सभी व्यवस्थाएं करने के बाद बच्चों को यहां वापस लाया गया था। अब एक और बच्ची की मौत के बाद आश्रम में हडकंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। दूषित पानी से हुई थी बच्चों की मौत युगपुरुष आश्रम में पहले 11 बच्चों की मौत दूषित पानी से होना सामने आई थी। आश्रम में पानी की जांच के लिए गए चार में से तीन नमूने दूषित मिले थे। यहां का पानी पीने लायक ही नहीं था। पानी के अंदर ई-कोली बैक्टीरिया मिला था। इसके साथ ही बीमार बच्चों में हैजे की पुष्टि भी हुई थी। आश्रम में जांच के दौरान कई जगह सफाई नहीं मिली थी। जिसके बाद आश्रम को बंद करके यहां पर सफाई की गई और पानी की टंकियों को भी साफ किया गया था। इस दौरान यहां के बच्चों को शहर के ही दूसरे आश्रम में शिफ्ट किया गया था।

सिवनी में जोरदार सड़क हादसा, एंबुलेंस और 2 बाइकों की सीधी टक्कर, 3 की मौत व 2 घायल

सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी में एक भयानक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। रफ्तार के कहर ने पहले भी कई जिंदगियों को समाप्त किया है। इस बार हुए इस दर्दनाक हादसे मे एक एम्बुलेंस और दो बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सिवनी जिले के छिंदवाड़ा रोड पर बम्होड़ी गांव के पास हुई। तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। ये हुए हादसे का शिकार मृतकों की पहचान गजेंद्र बघेल (25 वर्ष), बबलू बघेल और निहाल यादव (21 वर्ष) के रूप में हुई है। गजेंद्र और बबलू दोनों जमुनिया थाना क्षेत्र के लखनवाड़ा गांव के रहने वाले थे, जबकि निहाल सुरेखा केवलारी के रहने वाले थे। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल एंबुलेंस और बाइकों की इस भीषण भिड़त ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। वहीं लोगों के मन में डर का माहौल है। मृतकों के परिजनों का भी दुख के मारे बुरा हाल है। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को घटनास्थल से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया, ”कोतवाली क्षेत्र के बम्होरी गांव के पास एंबुलेंस और बाइक के बीच एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 व्यक्ति घायल हैं. शवों को घटनास्थल से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां इनका पंचनामा और पीएम की कार्रवाई की जा रही है. इनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है. ये हादसा कैसे हुआ है. इसकी हम लोग जांच कर रहे हैं.”

खुशहाल जीवन के लिए संतुष्टि, पॉजिटिविटी और शान्ति के लिए 5 मंत्र

हर कोई चाहता है कि वह लाइफ में हमेशा खुश और संतुष्ट रहे। लेकिन कई बार हम यह भूल जाते हैं कि हमारे लिए क्या जरूरी है। ऐसे में कुछ पॉजिटिव जीवन मंत्र आप बेस्ट लाइफ के लिए अपना सकते हैं। यहां हम 5 ऐसे पॉजिटिव मंत्र के बारे में बता रहे हैं, जो बेस्ट लाइफ जीने में आपकी मदद करेंगे। 1) ग्रेटिट्यूड की प्रेक्टिस करें जीवन में मौजूद चीजों को स्वीकार करें और उनकी सराहना करें। बेस्ट और पॉजिटिव लाइफ जीने के लिए ग्रेटिट्यूड का होना बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके लिए हमें आभारी होना चाहिए। खासकर उन चीजों के लिए जो अभी हमारे पास हैं। जितना ज्यादा आप चीजों की सराहना करेंगे तो आप खुद में खुशहाल और संतुष्ट महसूस करेंगे। 2) माफ करने की प्रेक्टिस करें माफ करना कोई आसान काम नहीं है। मन में नाराजगी रखने से हम शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में शिकायतों को दूर करने से पॉजिटिविटी के लिए हमारा दिमाग में जगह खाली हो सकती है। 3) ऐसा काम करें जिनसे आपको खुशी मिले पॉजिटिव लाइफ जीने का मतलब है ऐसी एक्टिविटीज करना जो हमें खुशी, संतुष्टि और उपलब्धि की भावना दें। वे लोग सबसे अच्छा जीवन जीते हैं जो उस काम को करते हैं जो उन्हें पसंद होता है। खुशी बेहतर जीवन जीने का मुख्य सार है। अगर आप खुश रहते हैं तो जीवन पूरी तरह तैयार और संपन्न हो जाता है। 4) अपने आप को पॉजिटिविटी से घेरें हमें ऐसे लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करना चाहिए जो आपको अपलिफ्ट कर सकते हैं और मोटिवेट कर सकते हैं। पॉजिटिविटी के संपर्क में आने से अक्सर हमें अपने अंदर पॉजिटिवीटी बनाए रखने में मदद मिलती है। 5) सेल्फ केयर पर ध्यान दें खुद की देखभाल को प्राथमिकता देने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक भलाई में मदद मिल सकती है। नियमित व्यायाम, संतुलित डायट लेना, पर्याप्त नींद लेना और आराम करने के लिए समय निकालना पॉजिटिव माइंड में मदद कर सकता है। जितना ज्यादा आप सेहत का ध्यान रखेंगे उतना ज्यादा आप खुद को पॉजिटिव और पूर्ण पाएंगे।

रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में महायुति की जबरदस्त वापसी को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ताजा रुझानों में 221 सीटों पर महायुति आगे चल रही है जबकि अघाडी केवल 55 सीटों पर आगे है. इन रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है. उन्होंने कहा कि महायुति ने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया. इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है. शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत सकते हैं? संजय राउत ने कहा, ‘दो दिन पहले गौतम अडानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एक अरेस्ट वारंट निकला. रिश्वत का केस है 2 हजार करोड़ का, उसमें भाजपा की पोल खुल गई. उस पर से ध्यान हटाने के लिए ये पूरा एक कपट कारिस्तानी हुई है, उसकी तैयारी पहले से चल रही थी. महाराष्ट्र गौतम अडानी की जेब में जा रहा है, मुंबई अडानी की जेब में जा रहा है, हमने विरोध किया कि अडानी राष्ट्र नहीं होने देंगे. इस प्रकार के नतीजे के राज्य पर लादे गए हैं.’ ये फैसला जनता का नहीं है- राउत संजय राउत ने कहा, ‘इस प्रकार के नतीजे महाराष्ट्र के ऊपर लादे गए हैं. महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम है ये हो ही नहीं सकता है. लाडकी बहन योजना को लेकर किए गए सवाल पर राउत ने कहा, ‘यहां लाडले भाई हैं, लाडले नाना जी हैं, लाडले दादा जी हैं. सब कुछ लाडले हैं यहां. हमको मालूम है कि यहां क्या है, ये जो निर्णय आया है वो जनता का नहीं है.’ उन्होंने कहा कि शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत रहे हैं. राउत ने कहा, ‘लोकसभा के दो चुनाव 2014 और 2019 में मोदी और शाह ने यही किया था कि विपक्ष का नेता कांग्रेस को नहीं मिलना चाहिए, इस बार वही रणनीति इन्होंने महाराष्ट्र में अपनाई है कि विधानसभा में कोई विपक्ष का नेता नहीं रहेगा, ये हमेशा बीजेपी की रणनीति रही है.’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet