LATEST NEWS

मड़कम मासा समेत कई बड़े इनामी शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में मारे 10 वर्दीधारी नक्सलियों में से 6 की पहचान

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को सुखवार को एक बड़ी सफलता मिली है. सुकमा जिले के भंडारपदर के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन के मिलिट्री इंचार्ज मड़कम मासा समेत 10 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया गया. मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. मुठभेड़ में ढेर छह नक्सलियों की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष चार की पहचान जारी है. 20 नवंबर को सुकमा जिले के थाना भेजी क्षेत्र में एलारमड़गू, पालोड़ी और पोटकपल्ली इलाकों में नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसके बाद सुकमा DRG और CRPF की टीमों ने भंडारपदर की ओर गश्त और सर्चिंग शुरू की. इस दौरान 22 नवंबर की सुबह करीब 9:00 बजे, थाना भेजी से लगभग 8 किलोमीटर दूर जंगलों में मुठभेड़ हुई. घंटों चली इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर बड़ी जीत दर्ज की और 10 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया. नक्सलियों की पहचान और बरामद हथियार — अब तक 10 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इनके पास से इंसास, एके-47, एसएलआर समेत अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए. मारे गए नक्सलियों में प्रमुख रूप से शामिल हैं. मड़कम मासा: दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज, इनाम ₹8 लाख. दूधी हूंगी: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख. लखमा माड़वी: डिवीजन स्माल एक्शन टीम कमांडर, इनाम ₹5 लाख. मड़कम जीतू: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख. मड़कम कोसी: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख. कोवासी केसा: मड़कम मासा का गार्ड, इनाम ₹2 लाख. अन्य चार नक्सलियों की पहचान अभी बाकी है. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान क्षेत्र में अभी भी जारी है. विस्तृत जानकारी सर्च अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी.

स्ट्रेट बाल रखने के लिए करती हैं खूब खर्च, तो जानिए बड़े काम की बात

मुलायम चमकते एकदम सीधे-सीधे, स्ट्रेट बाल किसे नहीं पसंद आते? जहां लड़कियां खुद को स्ट्रेट बालों में देखना चाहती हैं, वही लड़के भी लड़कियों के लंबे स्ट्रेट बाल के कायल हो जाते हैं। कुछ लड़कियों के कुदरती ही सीधे-सीधे बाल होते हैं लेकिन सभी लड़कियां इतनी लकी नहीं होती हैं। ऐसे में वे पार्लर के चक्कर लगाती है और महंगे उत्पादों पर खर्च करती है, लेकिन तब भी कुछ समय बाद उनके बाल वापस अपने प्राकर्तिक रूप में आ जाते है। ऐसे में यदि अब आपको पता चले कि कुछ ऐसे घरेलू तरीके है, जिनसे आप घर पर ही बिना खर्च के स्ट्रेट बाल पा सकती हैं, तो आप जरूर उन्हें आजमाना चाएगी। आइए जानते है, बालों को स्ट्रेट करने के घरेलू तरीके:   1. कोकोनट मिल्क और लेमन जूस को किसी कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स करके, कुछ घंटों के लिए फ्रीज में रख दीजिए। अब इन्हें अपने बालों पर मास्क की तरह लगाएं और कुछ देर बाद उन्हें 15 मिनट के लिए भाप दीजिए। भाप देने के बाद आप बालों को किसी बेहतर शैंपू से धो लें और पाएं खूबसूरत स्ट्रेट बाल।   2. बालों को प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट करने का एक और तरीका है बेसन, मुलतानी मिट्टी और सिरका। इसके लिए लगभग 4 बड़े चम्मच बेसन और इतनी ही मात्रा में मुलतानी मिट्टी को ले लीजिए। अब इसमें आधा कम सिरका मिलाएं। तैयार किए गए इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट बालों पर लगाएं और शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें।  

महाराष्ट्र चुनाव : रिजल्ट से पहले स्वरा भास्कर ने बढ़ाया शौहर फहाद अहमद का हौसला

मुंबई, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। ऐसे में किस उम्मीदवार के सितारे कितने बुलंद हैं, इसका फैसला कुछ ही समय में हो जाएगा। मशहूर और बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी चुनावी मैदान में हैं। रिजल्ट आने से पहले स्वरा पति का हौसला बढ़ाती नजर आईं। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर स्वरा ने कैप्शन में लिखा, “पिछले महीने में बहुत कुछ हुआ! मैं अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रही हूं कि मैंने भारतीय चुनावी लोकतंत्र के बारे में जमीनी स्तर पर क्या सीखा है? यहां मेरे जीवन के सबसे यादगार अनुभव की एक झलक है।” पति का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “आपके लिए और भी बहुत कुछ है फहाद अहमद। कल अच्छा हो!” ‘रांझणा’ स्टार ने पोस्ट के अंत में अणुशक्ति नगर और वहां के निवासियों को धन्यवाद देते हुए लिखा, ” हर उस व्यक्ति का धन्यवाद जिसने इन नए रास्तों पर हमारा हाथ थामा, कृतज्ञ हूं।” इस बीच बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी। अणुशक्ति नगर सीट पर एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने फहाद अहमद को मैदान में उतारा और उनपर भरोसा जताया है। फहाद ने 16 फरवरी, 2023 को बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर से शादी की। कपल को एक बच्ची है, जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा है। फहाद इसी साल अक्टूबर में समाजवादी पार्टी छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए थे। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो किसी भी मुद्दे को लेकर मुखर रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ‘तनु वेड्स मनु’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘अनारकली ऑफ आराह’, ‘रांझणा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  

सुनील गावस्कर ने फर्जी लेख पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

नई दिल्ली भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक क्रिकेट वेबसाइट पर उनके नाम से लेख लिखे जाने का पुरजोर खंडन किया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। वेबसाइट क्रिकेट सेप्शन ने शुक्रवार शाम को “नेतृत्व में एक नया युग: बुमराह की कप्तानी और कोहली के नेतृत्व ने टीम इंडिया को पुनर्जीवित किया” शीर्षक से एक कॉलम प्रकाशित किया, जिसमें झूठा दावा किया गया कि यह पूर्व कप्तान द्वारा लिखा गया था। गावस्कर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे को संबोधित किया, एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लेख से कोई संबंध नहीं है और इसे तुरंत हटाने की मांग की। क्रिकेट के दिग्गज ने वेबसाइट से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने को भी कहा, चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में गावस्कर ने कहा, “हाय, मैं सुनील गावस्कर हूं, और मैं कहना चाहता हूं कि क्रिकेट सेप्शन नामक एक वेबसाइट है, जिसने मेरे नाम से एक लेख छापा है। मुझे कहना होगा कि यह पूरी तरह से फर्जी है। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है, और मैं उस वेबसाइट से कहना चाहता हूं कि इसे तुरंत हटा दे। माफ़ी मांगो। अगर तुम ऐसा नहीं करते, तो मैं इस मामले को अपनी कानूनी टीम को सौंप दूंगा। इसलिए जो कुछ भी तुमने पढ़ा है, उस पर एक शब्द भी यकीन मत करो। यह मेरे नाम से लिखा गया एक पूरी तरह से फ़र्जी लेख है।” गावस्कर ने प्रशंसकों से ऑनलाइन गलत सूचनाओं के बारे में सतर्क रहने का भी आग्रह किया, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इंटरनेट पर जो कुछ भी आप देखते हैं उस पर कभी भी यकीन मत करो #हमेशा सत्यापित करें”। यह विवाद पर्थ स्टेडियम में पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दौरान पैदा हुआ, जहां भारत ने स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह के 5-30 के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेटने के बाद चायकाल तक बिना कोई विकेट खोये 84 रन बना लिए। यह 2000 के बाद से घरेलू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे कम स्कोर भी था।  

9 दिन होगा रुद्राभिषेक, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में काल भैरव जयंती पर रतनपुर के सिद्ध तंत्र पीठ भैरव मंदिर में राजश्री श्रृंगार

बिलासपुर. हिंदू धर्म में काल भैरव जयंती का बड़ा धार्मिक महत्व है. शुभ दिन पर साधक भगवान शिव के उग्र स्वरूप काल भैरव जी की पूजा करते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, काल भैरव जयंती मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. रतनपुर स्थित सिद्ध तंत्र पीठ भैरव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को भैरव बाबा की जयंती श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई जा रही है. भैरव बाबा का सुबह एक क्विंटल गेंदे के फूल व नरमुंड के माले से शृंगार होगा. राज्योपचार, नमक-चमक विधि से बाबा की विशेष पूजा-अर्चना 21 दैदिक पंडितों के द्वारा ​किया गया. साथ ही भैरव बाबा को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे. फिर महाआरती की जाएगी. इसके बाद भक्तों के दर्शन के लिए बाबा पट रात भर खुला रहेगा. मंदिर के महंत पं. जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि 9 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है. 9 दिनों तक रुद्राभिषेक किया जा रहा है. रात में बाबा को तंत्र साधना के साथ आहुतियां डाली जा रहीं हैं. पूरे दिन मंदिर आने वाले भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. महंत अवस्थी ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग पहुँचेंगे. भैरव जयंती पर बाबा की होगी राजश्री श्रृंगार काल भैरव जी का राजश्री श्रृंगार किया जाता है, जिसमें खास नरमुंड के माले विभिन्न प्रकार के फूलों से श्रृंगार किया जाता है, जिससे अति आकर्षक और दिव्य रूप में भैरव श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं. नगर सहित प्रदेश भर में भैरव भक्तों में को भैरव जयंती का इंतजार रहता है. प्रदेश भर से भैरव भक्त पहुंच कर कामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा से प्रार्थना करते है. पूजन में पं. दिलीप दुबे, पं. महेश्वर पाण्डेय, पं. राजेंद्र दुबे, पं. कान्हा तिवारी विक्की अवस्थी, सोनू, आचार्य गिरधारी लाल पाण्डेय, पं. अवनीश मिश्रा, पं. बल्ला दुबे, पं. गौरीशंकर तिवारी, पं. राम सुमित तिवारी, यशवत पाण्डेय, करा रहे हैं.

बहुत गुणकारी है शहद, जानिए इससे होने वाले 6 फायदों के बारे में

सेहत से लेकर खूबसूरती तक शहद की अहम भूमिका होती है। जहां शहद का प्रयोग त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है, तो वहीं सेहत के लिए भी शहद बहुत गुणकारी है। शहद के गुण जहां आपको स्वस्थ रख सकते हैं, तो खूबसूरती बनाए रखने में भी यह मददगार है। साथ ही कहा जाता है कि शहद जितना पुराना होता है, उतना ही इसके गुणों में इजाफा होता है। तो आइए जाने शहद से होने वाले 6 फायदों के बारे में? शहद से होने वाले फायदे : शहद खांसी में फायदेमंद होता है। यदि किसी लंबे समय से खांसी बनी हुई है तो शहद का सेवन खांसी से राहत दिला सकता है। वजन कम करने में फायदेमंद : यदि कोई अपना वजन कम करना चाहता है तो रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पीने से वजन कम करने में आसानी होती है चेहरे में ग्लो के लिए शहद फायदेमंद होता है। यदि आप शहद का रोज सेवन करती हैं तो यह आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। यदि आपको छाले हो गए हैं, तो शहद में चुटकीभर हल्दी का पाउडर मिलाकर छालों में लगाने से फायदा मिलता है। शहद को दूध के साथ पीने से वजन बढ़ाने में आसानी होती है शहद चोट को ठीक करने में मदद करता है। इसे किसी भी तरह की चोट या जले पर लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं।  

पर्थ टेस्ट पर शिकंजा कसता हुआ भारत, यशस्वी जायसवाल ने जमाया अर्धशतक

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। भारत के 150 रनों के सामने ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रनों पर सिमट गया है। दूसरी पारी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने भारत को तगड़ी शुरुआत दी है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत की लीड 150 के करीब है। बात भारतीय गेंदबाजी की करें तो, भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह चमके जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया, वहीं हर्षित राणा को तीन सफलताएं मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क 26 रनों के साथ हाइएस्ट स्कोरर रहे। इससे पहले टीम इंडिया ने नीतिश रेड्डी और ऋषभ पंत की शानदार पारियों के दम पर 150 रन बोर्ड पर लगाए थे। केएल राहुल फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 115 गेंदों का सामना करने के बाद 42 रन बना लिए हैं। यशस्वी 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 23 Nov 2024, 01:47:03 PM IST जायसवाल का अर्धशतक, भारत 100 के पार 38वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ भारत का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है। केएल राहुल अर्धशतक से कुछ ही रन दूर है।

चुनाव में मिले 74782 वोट, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीते

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर चुके हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे. वहीं इस बार 50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में सुनील सोनी करीब 40 हजार की बढ़त बनाई है. 16 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 38777 वोट से आगे चल रहे हैं. अब तक की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी को 74782 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 36005 वोट मिले हैं. सुनील सोनी के साथ बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां ढाेल-नंगाड़े बजाकर जीत का जश्न शुरू हो गया है. दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में जो बड़ी बात सामने आ रही है कि जिन स्थानों पर कांग्रेस को बढ़ की उम्मीद थी, वहां भी कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई है. महापौर एजाज ढेबर के अलावा नगर सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड में भी बीजेपी आगे रही. दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट — पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले. दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले. तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले. चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले. पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले. छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले. सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले. आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले. दसवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले. 11वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले. 12वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 5340, आकाश शर्मा कांग्रेस 2209 वोट मिले. 13वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 4435, आकाश शर्मा कांग्रेस 2745 वोट मिले. 14वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 63251, आकाश शर्मा कांग्रेस 31920 वोट मिले. 15वां राउंड – 16वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 74782, आकाश शर्मा कांग्रेस 36005 वोट मिले.

बढ़त का सिलसिला सातवें चरण तक भी जारी, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 28 हजार वोट से आगे

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव का परिणाम NEWS 24 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ सबसे पहले अपने दर्शकों तक पहुंचाने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगा हुआ है. यही वजह है कि भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भी NEWS 24 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ पर भरोसा करते हुए चुनाव का परिणाम देख रहे हैं. उप चुनाव में डाक मतपत्रों के साथ शुरू हुआ भाजपा के बढ़त बनाने का सिलसिला सातवें चरण तक जारी है. सातवें चरण तक भाजपा 13828 मतों से अंतर से कांग्रेस से बढ़त बना चुकी है. भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 27911 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 14083 मत मिले हैं. दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट — पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले. दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले. तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले. चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले. पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले. छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले. सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले. आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले.

दूसरे कारोबारी से लाखों का अवैध कबाड़ बरामद, छत्तीसगढ़-दुर्ग में कबाड़ी से मिले 21 लाख कैश

दुर्ग. चाकूबाजों पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस ने एक अच्छी पहल की है. कटरबाजों, चाकूबाजों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है. जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा. इस घोषणा का असर अब भिलाई में दिखने लगा है. इनाम की घोषणा के बाद छावनी में पहला मामला आया है, जहां चाकू के साथ इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट करने की शिकायत पर पुलिस ने आदतन बदमाश को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी को जानकारी दी कि आदतन बदमाश ब्रुसली हाथ में चाकू लेकर इंस्ट्राग्राम में फोटो पोस्ट किया है और मारपीट का वीडियो भी अपलोड किया है. इसके बाद थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने तत्काल ब्रुसली उर्फ पवन को ढूंढ निकाला और उसके पास से चाकू भी बरामद किया. एसपी ने की है इनाम देने की घोषणा थाना प्रभारी ने बताया कि जे पवन के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और कई बार वह जेल भी जा चुका है. उन्होंने कहा कि दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कल ही घोषणा की थी कि चाकूबाजों और कटर रखने वालों की खबर देने वालों को 1 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा. इस घोषणा को अच्छा रिस्पांस मिलने लगा है.

सिर्फ दो मिनट में जानिए स्मार्ट फोन की स्पीड बढ़ाने के ये 4 रामबाण टिप्स

नई दिल्ली स्मार्ट फोन की धीमी गति के कारण यदि आप भी परेशान हैं तो आप ये आसान टिप्स अपनाकर उसकी गति तेज कर सकते हैं। -फोन में अगर ढेरों एप्लीकेशन हैं तो पहला काम यह करें कि जिन एप्लीकेशंस का प्रयोग आप नहीं करते हैं उन्हें तुरंत हटा दें। इससे आपके स्मार्ट फोन की स्पीड तेज हो जाएगी। -जिस भी ऐप का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसके कैश को नियमित रूप से डिलीट करते रहें। कैश को हटाने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स-एप्स में जाएं। यहां उस ऐप पर क्लिक करें जिसके कैश को क्लियर करना है। क्लिक करने के बाद आपको ‘क्लियर कैश’ विकल्प पर क्लिक करना है। -कैश क्लीन करने के अतिरिक्त स्मार्टफोन में केवल उन्हीं ऐप्स को जगह दें जो आपके काम की हैं। यदि आपके फोन की भी इनबिल्ट स्टोरेज कम है तो सबसे अच्छा विकल्प है कि इंटरनल स्टोरेज में मौजूद तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर दें। -आपको सेटिंग्स को देखना चाहिए कि कंपनी द्वारा आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं मिला है। जांच के लिए सेटिंग्स-सिस्टम-अबाउट-सॉफ्टवेर अपडेटस में जाएं। यदि कोई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है तो फोन को अपडेट करने से पहले बैकअप जरूर लें।  

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-गौरेला में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है. गौरेला थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में पुलिस आरक्षक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है. जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक का नाम अनिल तिवारी है, जो व्यवहार न्यायालय में मोहर्रिर के पद पर कार्यरत था. आरक्षक ने अपनी ससुराल के घर के बगल में स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. आरक्षक अनिल तिवारी मूल रूप से रतनपुर थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव का निवासी था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में था. घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस के जरिए परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है.

टी20 क्रिकेट में रचा खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते हुए तिलक वर्मा ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक

नई दिल्ली भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इन दिनों की गजब की फॉर्म में है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर आतिशी बैटिंग की और क्रिकेट फैंस का दिल जीता। वहीं, तिलक जब शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में पहला मैच खेलने उतरे तो गर्दा काट दिया। घरेलू टूर्नामेंट में हैदराबाद टीम का हिस्सा तिलक ने मेघालय के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। यह तिलक की टी20 क्रिकेट में लगातार तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने एक खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला है, जो तोड़ना आसान नहीं होगा। तिलक ऐसा करने वाले इकलौते प्लेयर दरअसल, तिलक टी20 क्रिकेट में सेंचुरी की हैट्रिक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा कोई भी इस फॉर्मेट में लगातार तीन शतक नहीं लगा सका है। तिलक ने मेघालय से पहले साउथ अफ्रीका में लगातार दो मैचों में शतक लगाया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में नाबाद 107 और चौथे टी20 में नाबाद 120 रन की पारी खेली थी। 22 वर्षीय तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 280 रन जोड़कर प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-1 से जीती थी। तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर को पछाड़ा तिलक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के अलावा एक और कारनामा अंजाम दिया है। वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा है। अय्यर ने 21 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए 147 रन की पारी खेली। अय्यर ने इंदौर के एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड में 55 गेंदों का सामना करने के बाद सात चौके और 15 छक्के मारे थे। बता दें कि तिलक की पारी की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 248 रन जुटाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 225.37 का रहा।

महा विकास आघाड़ी को हार के करीब पहुंचता देख उद्धव गुट के सांसद संजय राउत भड़क गए, की दोबारा चुनाव कराने की मांग

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। जहां एक तरफ राज्य में बीजेपी का जादू चलता दिख रहा है और महायुति गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी महा विकास आघाड़ी का बुरा हाल है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक भाजपा सेंचुरी के करीब पहुंच गई है। इस बीच महा विकास आघाड़ी को हार के करीब पहुंचता देख उद्धव गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत भड़क गए हैं। उन्होंने ना सिर्फ ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है बल्कि दोबारा चुनाव कराने की मांग भी है। संजय राउत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और लोग उन्हें लेकर मजेदार मीम भी बना रहे हैं। संजय राउत ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भड़ास निकालते हुए कहा, “बैलेट पेपर पर फिर से चुनाव कराए जाएं। महाराष्ट्र का परिणाम जनता की राय नहीं है। नहीं! नहीं! नहीं! तीन बार नहीं। ऐसे नतीजे नहीं माने जा सकते।” संजय राउत ने इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए भी महायुति पर गंभीर आरोप लगाए थे। संजय राउत ने इल्जाम लगाते हुए कहा था, “चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उनका एक भी विधायक नहीं हारेगा। आखिर उन्होंने किसके भरोसे यह बात कही थी?” उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत रहे हैं और यह गद्दारी कैसे हजम की जा रही है। इस बीच अपने बयान के बाद से संजय राउत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग मजाक-मजाक में संजय राउत पर तंज कस रहे हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मींस की बहार सी आ गई है। एक यूजर ने नतीजों पर संजय राउत के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा, “संजय राउत निराश हैं। महाराष्ट्र की हार के लिए अडानी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रहने का असर।” वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “महान शख्स से मिलिए, संजय राउत। इन्होंने महाराष्ट्र में अकेले पूरी शिवसेना और महा विकास आघाड़ी को बर्बाद कर दिया।” एक अन्य पोस्ट में उद्धव ठाकरे को लेकर भी बेहद दिलचस्प मीम नजर आया।

युवाओं और बच्चों के लिए बताया प्रेरणादायक, छत्तीसगढ़-रायपुर में CM साय ने हेलन केलर अवार्डी कलाकार बसंत साहू को दी बधाई

रायपुर. हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है. आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू  को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड  2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली. आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई. मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयतापूर्ण चर्चा के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी. हमे आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था.आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है. दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मिल सके. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपके इस जज्बे व उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं. आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. समाजसेवी बसंत साहू ने मुख्यमंत्री साय के  उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त क्या और कहा कि वे इसी प्रकार अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे. उल्लेखनीय है कि समाजसेवी बसंत साहू को उनके द्वारा  दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवार्ड प्रदान किया गया है. उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा है. उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है. बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय तथा यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं. उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है. बसंत साहू ने दिव्यागता को कभी अपनी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनने दिया. बसंत साहू का मानना है कि कठिनाइयों केवल मानसिक चुनौतियाँ होती हैं. यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती. बसंत साहू का जीवन केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet