LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा युवाओं और बच्चों के लिए कर रहे हैं प्रेरणादायक कार्य

रायपुर आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू  को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड  2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली। आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयतापूर्ण चर्चा के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी। हमे आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था।आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है। दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपके इस जज्बे व उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। समाजसेवी बसंत साहू ने मुख्यमंत्री साय के  उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त क्या और कहा कि वे इसी प्रकार अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे।   उल्लेखनीय है कि समाजसेवी बसंत साहू को उनके द्वारा  दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा है। उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है। बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय एवं यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं। उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है। बसंत साहू ने दिव्यागता को कभी अपनी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनने दिया। बसंत साहू का मानना है कि कठिनाइयों केवल मानसिक चुनौतियाँ होती हैं। यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। बसंत साहू का जीवन केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

ऑनलाइन जोइनिंग के विरोध में अध्यक्ष ने की जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात

डिंडोरी आदिवासी बहुल क्षेत्र डिंडोरी में संचालित शिक्षा विभाग के मॉडल स्कूलों में विगत कई वर्षों से करात कार्यरत अतिथि शिक्षक का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी  रति सिंह सिंधराम जी से जिला अध्यक्ष इमरान मलिक की अगुवाई में भेंट की और बताया की लोक शिक्षण संचनालय की वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए जो बीच सत्र में ऑनलाइन जोइनिंग भोपाल के माध्यम से नए अतिथि शिक्षकों की जॉइनिंग दी जा रही है इसका संघ पुरजोर विरोध करता है और आपके संज्ञान में यह बात लाना चाहता हूं कि सत्र के प्रारंभ होने पर ऑनलाइन सुविधा न होने के कारण रिक्त पदों की प्रदर्शन पोर्टल पर हो रहा था जिसका हल ऑफलाइन भर्ती कर शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की गई थी लेकिन सरकार की कुंभ करनी नींद जागने के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन जॉइनिंग करा कर मॉडल स्कूलों में भेजा जा रहा है जो की पहले से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए के साथ अन्याय है क्योंकि यह अपनी सेवा प्रारंभ से ही देते आए और अब बीच सत्र में कहां जाएं इसी तारतम्य में जिला अध्यक्ष इमरान मलिक जिला मीडिया प्रभारी आनंद कटारिया बजाग से आए हुए हमारे साथी शिवरात्रि नंदाशिवराति नंदा, लक्मण मरावी, बलवेन्द्र बघेल, सुभाष धुर्वे, किशोर नागेश, कमल, जया सोनवानी, रोशी सोनी, संध्या, वर्षा मरावी गीतांजलि धुर्वे ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं अवगत कराया और शिक्षा अधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया और तुरंत पत्राचार कर वरिष्ठ कार्यालय में जानकारी प्रेषित की गई और आगामी कार्यवाही होने तक किसी भी प्रकार का कोई अवरोध पुरानी अतिथि शिक्षकों पर नहीं आएगा साथ ही साथ दूर दराज से आए अतिथि शिक्षकों ने बताया कि इनका विगत दो माह से अधिक समय हो जाने पर भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है इसके लिए भी शिक्षा अधिकारी महोदय ने मार्गदर्शन हेतु भोपाल पत्राचार कर जानकारी चाहिए जल्द ही इसका निराकरण होगा ऐसा उन्होंने कहा। बजाग से आए हुए साथी अतिथि शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष इमरान मलिक को अपने बीच पाकर उत्साह से एवं उनकी कार्यकुशलता को सराहा।

कांग्रेस के बैरवा ने 2109 वोटों से हराया, राजस्थान-दौसा में हारे किरोड़ीलाल के भाई जगमोहन

दौसा. दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम आ गया है और ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है।कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने इस उपचुनाव में 2109 वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने BJP ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस की जीत के बाद दौसा में बवाल हो गया है। जहां एक तरफ कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है तो वहीं दौसा परिणाम को लेकर महुआ विधायक राजेंद्र मीणा के छोटे भाई ने दोबारा मतगणना करने की मांग की। दौसा विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 74, वर्ष 2023 में 79 और वर्ष 2024 में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामगढ़ विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 78, वर्ष 2023 में 77 और इस बार वर्ष 2024 में 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। दौसा सीट पर भाजपा ने किरोड़ीलाल मीना के भाई जगमोहन मीना को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने पायलट समर्थक डीसी बैरवा को प्रत्याशी बनाया। सांसद मुरारीलाल मीना के दौसा से जीतने का बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर किरोड़ीलाल मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट की साख की लड़ाई रही। जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने कहा कि दौसा के विकास के लिए काम करेंगे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले ही कहा था कि भाजपा को चपेट लगेगी और इस चुनाव में जनता का साथ रहा और भाजपा को चपेट लग गई।

कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में उमंग सिंघार शामिल नहीं हुए, राजनीतिक मामलों की समिति के 25 में से 16 सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे

भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को विवादों और मतभेद के बीच संपन्न हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार शुक्रवार को इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि गुरुवार को राजनीतिक मामलों की समिति के 25 में से 16 सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे। इस अनुपस्थिति ने पार्टी में असंतोष और अंदरूनी मतभेदों को और उजागर किया है, खासकर पिछले साल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मिली करारी शिकस्त के बाद। बैठक के पहले दिन जिन प्रमुख नेताओं ने बैठक में भाग नहीं लिया, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रवीण पाठक, कमलेश्वर पटेल, शोभा ओझा और विधायक आरिफ मसूद शामिल थे। इसी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी बैठक से अनुपस्थित रहे। कांग्रेस की बैठक में मतभेद बैठक से अनुपस्थित रहने वाले नेताओं की सूची में इतने बड़े नामों के शामिल होने से पार्टी में असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी ने हालांकि उमंग सिंघार की अनुपस्थिति को उनके गले में खराश के कारण बताया। बैठक के पहले दिन उनके रोने के बारे में पूछे जाने पर पटवारी ने इसे “मीडिया द्वारा गढ़ी गई कहानी” बताया और कहा, “मैं एक योद्धा हूं।’’ हालांकि, एक पार्टी नेता ने बताया कि बैठक में शामिल न होने वाले नेता बीजेपी सरकार की नीतियों और विफलताओं को लेकर अगले सप्ताह विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लेने के पक्ष में थे। साथ ही पार्टी ने सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है, ताकि आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। पार्टी ने संगठनात्मक फैसले लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी ने वार्ड, मोहल्ला और ग्राम समितियों के गठन का निर्णय भी लिया। यह बैठक पार्टी के नए संगठनात्मक ढांचे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, क्योंकि पिछले महीने इन समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और यह पहली बैठक थी। बैठक में लिए गए फैसलों से पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गंभीर है, लेकिन अंदरूनी असंतोष और नेताओं के बीच मतभेद पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

पी एम श्री नवोदय विद्यालय डिंडौरी में परमाणु ज्योति के अंतर्गत हुआ कार्यक्रमों का सफल आयोजन

डिंडौरी डिंडौरी जिले का अग्रणी पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में परमाणु ज्योति फेस 4 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परमाणु ज्योति कार्यक्रम, नवोदय विद्यालय समिति एवं भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का संयुक्त आयोजन है। भारत सरकार के अधीन परमाणु ऊर्जा विभाग के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई के तत्वाधान में वैज्ञानिक डॉ. आर. सी. दास, एवं डॉ. पूजा नेगी ने विद्यालय में संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। प्रश्नोत्तरी के दौरान परमाणु मित्रों ने विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। उनके द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों के अंदर परमाणु विज्ञान से जुड़े रोचक तथ्यों को प्रदर्शित किया गया एवं विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों के बारे में जानकारी दी। परमाणु मित्रों ने विद्यार्थियों की कक्षाओं में जाकर उनसे परिचर्चा की एवं परमाणु ऊर्जा, परमाणु संसाधनों के बारे में उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  एन. के. आर्य ने विद्यार्थियों को परमाणु विज्ञान में हो रहे अनुसंधान एवं नवीन परिवर्तनों से अवगत कराया एवं परमाणु मित्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभाग के शिक्षक श्रीमती अल्का विश्वकर्मा, मधुवंत राव धुर्वे, श्री आयुष लहरिया,   केशव सिंह धुर्वे, सुश्री ज्योत्सना गुप्ता,  नरेंद्र दुबे के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र कुमार सोनकर के द्वारा किया गया। विद्यालय के अध्यापकगण श्रीमती संचिता बनर्जी, श्रीमती सुनीता गुप्ता, कोदू लाल महोबिया, श्रीमती कविता देवी,  रामानंद, श्री राहुल कुमार,  रमेश विश्नोई, सुश्री शालिनी, अजय कुमार, अजीत कुमार, श्रीमती अनुपमा सुंदरम, सुश्री दीक्षा तिवारी, सुश्री पुष्पा पटेल, नूरुल हसन, इंजमाम उल हक, श्रीमती उमा मिश्रा,  पुनीत द्विवेदी, राकेश केवट आदि स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया।

देश के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हुई युवा सांसद प्रतियोगिता

बिलासपुर। संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन सरस्वती स्कूल कोनी में किया गया. कार्यक्रम में आठ जिलों के 294 प्रतिभागियों ने भाग लिया और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की. कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल और समापन सत्र संभाग आयुक्त महादेव कावरे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ. सरस्वती शिशु मंदिर कोनी के लखीराम सभागार में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांसद की भूमिका निभाई और देश के महत्पूर्ण विषयों पर पक्ष, विपक्ष की भूमिका में चर्चा की. कृषि फसलों का समर्थन मूल्य, एक देश एक चुनाव , महिला सुरक्षा, सायबर क्राइम के साथ तीन तलाक के विषयों पर बेबाकी से प्रश्न किया. पक्ष के प्रतिभागियों द्वारा विपक्ष के प्रश्नों का जवाब दिया गया. प्रतिभागियों ने युवा सांसद कार्यक्रम में देश के ज्वलंत मुद्दो स्वास्थ्य, शिक्षा, विश्व, कृषि, बालिका शिक्षा, सुरक्षा, कानून से संबंधित प्रश्न पूछे और उन पर चर्चा की. कार्यक्रम का उद्देश्य एवं रुपरेखा संयुक्त संचालक सह नोडल अधिकारी भी आर पी आदित्य के द्वारा रेखांकित करते हुए बताया गया कि इस माध्यम से बच्चों की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर ने शुभारंभ सत्र संसद में में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रतिभागियों को बताया, उन्होंने छात्रों से अपेक्षा की वे अच्छे वक्ता एवं जनप्रतिनिधि के रुप में भविष्य में सामने आएं. संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे (IAS) समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अभी से लक्ष्य निर्धारित करे ताकि जो वे बनना चाहते हैं उसकी तैयारी अभी से कर सकें. महादेव कावरे ने अपने बारे में बताया कि उनकी यहाँ तक आने में संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है साथ ही उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा किये ताकि युवा उससे प्रेरणा ले सकें. उन्होंने अपने संघर्षों और जीवन अनुभव साझा करते हुए बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोरबा, द्वितीय जांजगीर-चांपा व गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. लोकसभा स्पीकर का उत्कृष्ट पुरस्कार रायगढ़ जिला, उत्कृष्ट प्रधानमंत्री मुंगेली, नेता प्रतिपक्ष-सारंगढ़, नेतापक्ष- सक्ती, मार्शल का पुरस्कार (अर्दली) – बिलासपुर जिले को प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में निर्णायक डॉ. एस.एल. निराला प्राचार्य जीडीसी महाविद्यालय, सतीश दुबे प्राध्यापक, शिवानी सिंह डिप्टी डायरेक्टर पंचायत, आर पी आदित्य, उप संचालक रहे. प्रफुल्ल शर्मा,. गौरीशंकर कटकवार, प्रशांत राय, सहा संचालक,भूपेन्द्र कौशिक सहा संचालक, एस एल खूंटे, जीतेन्द्र बापरे, सरिता शराफ, अर्चना कश्यप, उमेश बावरे, कर्मेश ठावरे, बी. जेम्स अब्राहम का विशेष योगदान रहा. मंच संचालन प्रशांत रॉय और आभार प्रदर्शन भूपेंद्र कौशिक सहायक संचालक के द्वारा किया गया.

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे से बड़ा कद देवेंद्र फडणवीस का चेहरा है, जो कि राज्य की कमान और भाजपा की कमान संभाल चुके

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) के गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा 124 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, शिवसेना 55 और एनसीपी 36 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र की तस्वीर साफ होते ही अब मुख्यमंत्री पद को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग होने लगी है। वहीं, शिवसेना की तरफ से एकनाथ शिंदे के हाथों में ही महाराष्ट्र की कमान रहने देने की बात कही जा रही है। अब सबकी निगाहें भाजपा पर जा टिकी हैं। भाजपा के अगले कदम को लेकर अटकलें लगाने से पहले बिहार में विधानसभा चुनाव की गणित को समझना जरूरी है, जो कि 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद बना था। भाजपा ने उस समय कम सीटें आने के बावजूद नीतीश कुमार के नेतृत्व को अपनाया था। उस चुनाव में भाजपा के खाते में 74 और नीतीश कुमार की जेडीयू को सिर्फ 43 सीटें मिली थी। इसके बावजूद भाजपा ने नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार किया था। भाजपा के पास इस समय राष्ट्रीय राजनीति में एक ऐसा संदेश देने का अवसर है, जिसमें वह गठबंधन की राजनीति पर बड़ा दिल दिखाए। भाजपा फिलहाल केंद्र में भी गठबंधन सरकार चला रही है। ऐसे में वह यह संदेश नहीं देना चाहती कि ज्यादा सीट मिलने पर उसका रुख बदल जाता है। बिहार से अलग है महाराष्ट्र की स्थिति भाजपा के लिए बिहार की तुलना में महाराष्ट्र की स्थिति अलग है। बिहार में उसके पास नीतीश कुमार की कद के बराबर का कोई चेहरा नहीं था। लेकिन महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे से बड़ा कद देवेंद्र फडणवीस का चेहरा है, जो कि राज्य की कमान और भाजपा की कमान संभाल चुके हैं। ऐसे में भाजपा के पास सत्ता पर कंट्रोल करने का एक बड़ा अवसर है।

5934 पदों पर होगा चयन, राजस्थान-पशु परिचारक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) ने पशु परिचारक या पशु परिचारक भर्ती परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल हेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) या (rssb.rajasthan.gov.in) से RSSB पशु परिचारक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 5934 पशु परिचारक के रिक्त पदों को भरा जाएगा। पशु परिचारक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

यूपी योद्धाज ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 69वें मैच में तमिल थलाइवाज पर बड़ी जीत दर्ज की

नोएडा यूपी योद्धाज ने शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 69वें मैच में तमिल थलाइवाज पर बड़ी जीत दर्ज की। यूपी की जीत में भवानी राजपूत (10) के अलावा डिफेंस से हितेश (6) ने कमाल किया जबकि थलाइवाज के लिए डिफेंस से नितेश ने 6 अंक बटोरे। थलाइवाज के लिए रेड में विशाल चहल (6) ही सबसे अधिक अंक ले सके। पहले 10 मिनट में थलाइवाज के पास 9-7 की लीड थी। इसके बाद खेल 6-6 की बराबरी पर आया। फिर 1 के मुकाबले लगातार तीन अंक लेकर थलाइवाज ने फासला 3 का कर दिया। ब्रेक के बाद यूपी ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर 8-9 किया और फिर स्कोर बराबर भी कर लिया। नितेश शानदार खेल रहे थे। डू ओर डाई रेड पर केशव को लपक उन्होंने चौथा शिकार किया। पाला बदलते ही बदला मैच का हाल इसके बाद डू ओर डाई रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। 16वें मिनट में स्कोर 11-11 से बराबरी पर था। खेल डू ओर डाई रेड पर चल रहा था। 12-11 के स्कोर पर सचिन को लपक यूपी ने स्कोर फिर बराबर कर दिया, लेकिन इसी तरह की रेड पर भरत का शिकार कर थलाइवाज ने लीड ले ली। नितेश ने हाई-5 पूरा किया। दोनों टीमों ने 13-13 के स्कोर पर पाला बदला। हाफटाइम के बाद यूपी ने बनाई बढ़त हाफटाइम के बाद केशव ने बस्तामी और अभिषेक को बाहर कर यूपी को 15-13 से आगे कर दिया। फिर डिफेंस ने नरेंदर का शिकार कर थलाइवाज को ऑलआउट की ओर धकेल दिया, जिसे अंजाम तक पहुंचाकर यूपी ने 20-14 की लीड ले ली। आलइन के बाद लगातार दो अंक लेकर थलाइवाज ने वापसी की राह पकड़ी। यूपी ने लगातार पांच अंक के साथ स्कोर 26-17 कर लिया। अंत में यूपी ने दर्ज की बढ़ी जीत अब थलाइवाज के लिए सुपर टैकल आन था। फिर विशाल को लपक यूपी ने थलाइवाज को ऑलआउट की ओर धकेला। 30 मिनट के बाद स्कोर 27-17 से यूपी के हक में था। 36 मिनट के बाद यूपी 34-21 से आगे थे। यूपी ने मैच स्लो कर दिया था। थलाइवाज के लिए इतने बड़े फासले को भर पाना मुश्किल था और हुआ भी वही। तमाम कोशिशों के बावजूद थलाइवाज शिकस्त झेलनी पड़ी।  

जन्मदिन की पार्टी में हंगामा करने चार युवकों को अनूठी सजा दी गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इंदौर  जन्मदिन की पार्टी में हंगामा करने चार युवकों को अनूठी सजा दी गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में एसीपी कोर्ट में पेश हुए चारों से चार घंटे साफ-सफाई करवाई गई। जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज होने के कारण युवक थाने से जमानत पर छूट गए थे। द्वारकापुरी थाना अंतर्गत परिवहन नगर में सोमवार रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। चंदननगर में रहने वाले रिजवान, रेहान, अमान और शिब्बू एक युवती की जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे और आधी रात को हंगामा किया। रहवासियों द्वारा आपत्ति लेने पर युवकों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। वाहनों में की थी तोड़फोड़ रहवासियों ने आरोप लगाया कि दो व चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हिंदू संगठन के सक्रिय होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया, लेकिन कमजोर धाराओं के कारण जमानत मिल गई। पुलिस ने रिजवान, रेहान, अमान और शिब्बू पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और एसीपी कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया। जमानत न होने पर आरोपितों के स्वजन एसीपी के समक्ष पहुंचे और रिहाई की अपील की। दोपहर को एसीपी ने सशर्त जमानत दी। एसीपी ने पाबंद करते हुए आदेश दिया कि उन्हें कार्यालय में हाजिरी देना होगी। इसके बाद आरोपितों ने चार घंटे तक परिसर में साफ-सफाई की। चारों तरफ झाड़ू भी लगाई और घास काटी। लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो नशेड़ी युवकों की शामत आ गई। युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने पर भीड़ ने उनकी सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। भीड़ की पिटाई से युवकों के कपड़े तक फट गए। हालांकि शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात स्कीम-78 में ब्रोडेड कैफे के समीप की है। नशे की अवस्था में दो युवकों 21 वर्षीय नीरज गुलसईया और 19 वर्षीय आयुष सिंह सोलंकी दोनों निवासी रघुनंदन बाग कालोनी ने युवतियों का हाथ पकड़ लिया। अभद्रता देखकर लोग इकट्ठा हो गए अपशब्दों का प्रयोग किया और विवाद करने लगे। युवतियों से अभद्रता करते हुए देखकर लोग इकट्ठा हो गए और युवकों को पकड़ लिया। जैसे ही युवतियों ने चप्पल से पिटाई शुरू की, भीड़ भी हाथ साफ करने में जुट गई। लोगों ने दोनों को सड़क पर लेटाकर खूब पीटा। आरोपित नशे में थे और भाग भी नहीं पा रहे थे। युवतियों ने बताया युवक उनके आगे आकर गिरे थे। चोट का पूछा तो उनसे ही अभद्रता करने लग गए। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

यात्रियों को सफर करने में होगी परेशानी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर से गुजरने वाली 4 ट्रेनें रद्द

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में लखोली-रायपुर रेल खंड के बीच तीन पुराने ब्रिजों के कायाकल्प सहित अन्य सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे. इन कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके साथ ही एक ट्रेन का परिचालन अपने निर्धारित समय से देरी से होगा. रेलवे प्रशासन ने इन बदलावों की जानकारी देते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है. रद्द की गई ट्रेनें: — टिटलागढ़-रायपुर स्पेशल (08277): दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को रद्द. रायपुर-टिटलागढ़ स्पेशल (08278): दिनांक 26 नवंबर, 03 दिसंबर, और 10 दिसंबर 2024 को रद्द. विशाखापत्तनम-रायपुर स्पेशल (08528): दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को रद्द. रायपुर-विशाखापत्तनम स्पेशल (08527): दिनांक 26 नवंबर, 03 दिसंबर, और 10 दिसंबर 2024 को रद्द. देरी से चलने वाली ट्रेनें: विशाखापत्तनम-दुर्ग एक्सप्रेस (18530): दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को यह ट्रेन 3 घंटे देरी से रवाना होगी.

विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई द दिल्ली फाइल्स की झलक, कहा- हर सीन दिखाता है दर्द और सच्चाई की कहानी

मुंबई,  फिल्म इंडस्ट्री के सफल निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘वैक्सीन वॉर’ के बाद अब ‘द दिल्ली फाइल्स’ लाने की तैयारी में हैं। इस घोषणा के बाद से निर्देशक अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी आने वाली फिल्म की झलक दिखाते रहे हैं। अग्निहोत्री ने ‘द दिल्ली फाइल्स’ की लेटेस्ट झलक दिखाई है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ‘द वैक्सीन वॉर’ निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, “हर शॉट, हर सीन दर्द, गुस्से और सच्चाई की कहानी कहता है। जो जल्द आ रहा है, उसके लिए तैयार रहें। इसके साथ उन्होंने हैशटैग लगाते हुए ‘द दिल्ली फाइल्स’ लिखा। अग्निहोत्री अहम मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में ‘द वैक्सीन वॉर’ हो या ‘द कश्मीर फाइल्स’, दर्शकों को इन फिल्मों का परिचय देने की जरुरत नहीं है। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विवेकानंद की तस्वीर के साथ कुछ जली हुई किताबें और अखबार नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपडेट देते हुए तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ” ‘द दिल्ली फाइल्स’ अपडेट बंगाल की असली कहानी, बंगालियों की जुबानी, पिछले छह महीनों से मैं अलग-अलग शहरों और गांवों में घूम रहा हूं, लोगों से बातचीत कर रहा हूं। स्थानीय संस्कृति और इतिहास को लेकर रिसर्च कर रहा हूं। अपनी अगली फिल्म के लिए बंगाल के हिंसक इतिहास के मूल कारण को समझने की कोशिश कर रहा हूं।” निर्देशक ने आगे लिखा, ”बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसे दो बार बांटा गया था और यह एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां आजादी से पहले और बाद में लगातार नरसंहार हुए। स्वतंत्र भारत मंट संघर्ष दो मुख्यधारा की राष्ट्रीय विचारधाराओं- हिंदू धर्म और इस्लाम के बीच था।” अग्निहोत्री ने दावा किया है कि उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा आर्टिकल्स पढ़े हैं। उनकी टीम ने रिसर्च के लिए 20 राज्यों की यात्रा की। निर्देशक फिल्म को लेकर महाराष्ट्र के सेवाग्राम में महात्मा गांधी के आश्रम भी गए थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी। ‘द दिल्ली फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री और निर्माण अभिषेक अग्रवाल व विवेक मिलकर कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

राजेंद्र गुर्जर को मिले 64,843 वोट, राजस्थान-टोंक में 12वें राउंड में भाजपा की बढ़त

टोंक. राजस्थान के टोंक जिले की देवली उनियारा सीट पर मतगणना जारी है। डाक मतपत्रों की काउंटिंग में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने बढ़ता बनाई है। अब ईवीएम मशीन की काउंटिंग जारी है। इस सीट पर हुए चुनाव के दौरान एक निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा और एसडीएम अमित चौधरी के बीच थप्पड़ कांड हुआ था, जिसके बाद से इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव के दौरान हुए इस विवाद के कारण टोंक जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या झा को मतगणना की तैयारियां बहुत ही सावधानी से करनी पड़ी हैं। देवली उनियारा सीट पर कांग्रेस के कस्तूरचंद मीणा, बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर और कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। देवली -उनियारा में वर्ष 2018 में 71, वर्ष 2023 में 73 और वर्ष 2024 में 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला हुआ है। मतदान के दिन हुए थप्पड़ कांड और देर रात हुई हिंसा ने इस सीट को देश भर में चर्चाओं में ला दिया था। देवली-उनियारा से कांग्रेस के बागी नरेश मीना ने निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनाव को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया। हालांकि नरेश मीना पहले भी कांग्रेस से बगावत कर छबड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट से कांग्रेस के कस्तूरचंद मीना और बीजेपी से राजेंद्र गुर्जर मैदान में हैं। यहां सांसद हरीश चंद्र मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट का प्रभाव है। ताजा अपडेट- देवली उनियारा सीट पर निर्दलीय नरेश मीणा ने कांग्रेस के केसी मीणा को पीछे छोड़ा, दूसरे नंबर पर आए 23,140 मतों से भाजपा के राजेंद्र गुर्जर आगे सातवें राउंड की मतगणना हुई पूरी देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव मतगणना 8वें राउंड की मतगणना पूरी — भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर को मिले अब तक कुल 47,436 वोट निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना को मिले 20,879 वोट कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीना को मिले 12,020 वोट भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर 26,557 वोटों से चल रहे आगे राजेंद्र गुर्जर की यह बढ़ती मानी जा रही अब अजेय बढ़त देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव मतगणना 9वां राउंड हुआ पूरा – भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर ने हासिल की अजेय बढ़त 27,743 मतों से भाजपा के राजेंद्र गुर्जर आगे देवली उनियारा में भाजपा की बढ़त 30 हजार के पार उपचुनावों में भाजपा के लिए अच्छी खबर आ रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर 30,196 वोट से आगे हैं। बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को 11 राउंड के बाद 30,196 वोट मिले हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 31290 वोट मिले हैं। कांग्रेस के केसी मीणा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। टोंक से बड़ी खबर — देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव राजकीय पीजी कॉलेज में मतगणना जारी 12 राउंड के बाद बीजेपी की बढ़त जारी बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर 34237 वोटों से आगे बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को कुल 64843 वोट मिले दूसरे नंबर पर नरेश मीणा को मिले कुल 34606 वोट कांग्रेस के केसी मीणा तीसरे नंबर पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद को कुल 17885 वोट मिले

बीजेपी को बड़ा झटका, आखिरी समय में पलट गई बाजी, कांग्रेस जीत गई

श्योपुर  लोकसभा चुनाव में पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए वन मंत्री रामनिवास रावत को बड़ा झटका लगा है। विजयपुर में रामनिवास रावत की कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा से करारी हार हुई है। शुरुआती रुझान में पीछे होने के बाद रामनिवास रावत ने बाद में बढ़त बनाई थी। 16वें राउंड के बाद वह फिर से पिछड़ने लगे। कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने उन्हें करीब 6 हजार से अधिक वोटों से हराया है। दरअसल, 2023 के विधानसभा चुनाव में रामनिवास रावत को यहां जीत मिली थी। उस समय वह कांग्रेस में थे लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पाला बदल लिया औऱ बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बाद उपचुनाव हो रहा है। रावत के जाने के बाद कांग्रेस पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया। मल्होत्र ने बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत को कड़ी टक्कर दी है। चुनाव हार गए रावत 21 राउंड की गिनती के बाद वन मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं। इससे साफ संदेश है कि जनता ने उन्हें नकार दिया है। बल प्रयोग उनका काम नहीं आया है। विजयपुर चुनाव के दौरान छिटपुट घटनाएं भी घटी थी। इसके बावजूद रावत की हार हो गई है। 7364 वोट से हार विजयपुर में रामनिवास रावत की हार 7364 वोटों से हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को कुल 100469 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के रामनिवास रावत को 93105 वोट मिले हैं। मंत्री पद की कुर्सी जाएगी गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद रामनिवास रावत ने मंत्री पद की कुर्सी छोड़ी थी। मध्य प्रदेश में नियम के मुताबिक बिना चुनाव जीते आप छह महीने तक मंत्री रह सकते है। रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं। ऐसे में अब उनकी मंत्री पद भी जाएगी। कांग्रेस की बड़ी जीत विजयपुर में कांग्रेस अपने गढ़ को बचाने में सफल रही है। उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। उनकी जीत जीतू पटवारी के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। कांग्रेस से ही भाजपा में आए थे रामनिवास रावत कुछ समय पहले तक कांग्रेस विधायक रहे रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया था। विजयपुर विधायक रहते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इससे क्षेत्र में नाराजगी थी। भाजपा में आकर मोहन सरकार में उन्हें वन मंत्री बनाया गया था। ऐसा माना जा रहा था कि रामनिवास रावत चुनाव आसानी से जीत जाएंगे, लेकिन क्षेत्र में विरोधी लहर काम कर गई। क्षेत्र की जनता ने ही उन्हें आइना दिखा दिया। बुधनी में भाजपा आगे इधर, शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) का गढ़ माने जाने वाले बुधनी विधानसभा में भाजपा ने बढ़त बनाए रखी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल आगे थे, लेकिन भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने धीरे-धीरे बढ़त बनाना शुरू कर दी।

रामगढ़ में टक्कर, राजस्थान-झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा और सलूंबर में भाजपा जीती

झुंझुनूं. राजस्थान के सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। 2023 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में से चार पर कांग्रेस को सफलता मिली थी। वहीं, भाजपा महज एक सीट जीतने में सफल रही थी। बाकि बची दो सीटों पर एक पर BAP और एक पर हनुमान बेनीवाल को जीत मिली थी। राजस्थान में हुए उपचुनावों बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर जीत पक्की कर ली है। रामगढ़ सीट पर फिलहाल कांटे का मुकाबला चल रहा है। देवली उनियारा में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर, झुंझुनूं में राजेंद्र भांबू और खींवसर में रेवतराम डांगा की जीत तय हो चुकी है। राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़ना तय हो गया है। उपचुनावों के नतीजे बीजेपी पक्ष में आ रहे हैं। कुल सात सीटों पर हुए उपचुनावों में से बीजेपी तीन पर जीत लायक बढ़त बना चुकी है। वहीं, रामगढ़ सीट पर बीजेपी के सुखवंत और कांग्रेस के आर्यन जुबेर के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि, 15 राउंड की गिनती में बीजेपी 2011 वोटों से लीड ले चुकी है। लेकिन अभी यहां सात राउंड और बचे हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले परिणाम झुंझुनूं और खींवसर में आए हैं। खींवसर में आरएलपी की कनिका बेनीवाल कड़े मुकाबले में बीजेपी के रेवतराम डांगा से पिछड़ गई हैं। हालांकि, खींवसर का चुनाव हनुमान बेनीवाल के चेहरे पर लड़ा गया था। लेकिन कांग्रेस कैंप के वोट भी यहां बीजेपी में शिफ्ट हुए हैं, जिसके चलते रेवतराम डांगा 2023 के चुनावों के मुकाबले इस बार कहीं ज्यादा वोट लेकर आए हैं। रेवतराम को 2023 में 77433 वोट मिले थे लेकिन इस बार वे 18 राउंड पूरे होते-होते 102043 वोट ले चुके हैं। वहीं कनिका बेनीवाल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में खींवसर सीट पर हनुमान 79492 वोट लेकर गए थे लेकिन कनिका 18वें राउंड तक 89833 वोट ले चुकी हैं। अकेले पड़े हनुमान खींवसर में हनुमान बेनीवाल इस बार अकेले पड़ गए। कांग्रेस कैंप के भी तमाम विधायकों की तरफ से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। बल्कि कांग्रेस के खाते के वोट यहां बीजेपी में जाते नजर आए। कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौधरी की यहां जमानत तक जब्त हो गई। यानी यह चुनाव पूरी तरह हनुमान को हराने के लिए ही लड़ा गया है। खींवसर सीट पर 16 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रेवतराम से 11,000 से ज्यादा मतों से अपने निकटतम उम्मीदवार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कनिका बेनीवाल से आगे चल रहे हैं, अभी चार राउंड की गिनती होना बाकी है। झुंझुनूं में खिला कमल, BJP प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू की हुई जीत झुंझुनूं विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र भांबू का पलड़ा भारी लग रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच झुंझुनूं विधानसभा सीट को लेकर खींचातानी चल रही है। दोनों ही पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस सीट से बीजेपी से राजेन्द्र भांबू कांग्रेस से अमित ओला और निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढ़ा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट से बीजेपी से राजेन्द्र भांबू की जीत हुई है। झुंझुनूं विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र भांबू का पलड़ा भारी रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच झुंझुनूं विधानसभा सीट को लेकर खींचातानी चल रही है थी। दोनों ही पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने के आसर थे। लेकिन इस सीट पर शुरू में निर्दलीय प्रत्याशी और उसके बाद लगातार कांग्रेस बढ़त बनाती रही। बीजेपी से राजेन्द्र भांबू कांग्रेस से अमित ओला और निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढ़ा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की सभी संभावनाएं भी फेल हो गए। उपचुनाव में कुल 69 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से सात विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक से एक विजेता का चयन किया जाएगा। इस सीट से बीजेपी से राजेन्द्र भांबू की जीत हुई है। झुंझुनूं विधानसभा सीट पर हर बार की तरह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने के कयास लगाए जा रहे थे, पर इस सीट पर एकतरफा भाजपा ने काफी बढ़त बनाई।पिछले कई चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढ़ा ने भी इस सीट पर जीत का परचम लहराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, जो मुकाबले को और भी रोचक बना रहे थे, पर अंत में त्रिकोणीय मुकाबला तो बना नहीं पर कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा। झुंझुनूं में उपचुनाव के दौरान मतदान की गति धीमी रही। मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन आम चुनाव 2023 की तुलना में उत्साह कम नजर आया। वर्ष 2023 में 72.71 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि उपचुनाव 2024 में 66.14 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार कुल 6.57 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी सेंध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र सिंह ने चुनाव मे लाल ठोकर कांग्रेस के मूल वोट मुस्लिम एससी एसटी में बड़ी सेंध मारी की है, जिसकी वजह से कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के भाई एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगमोहन मीणा दौसा से चुनाव हार गए हैं। झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू 42,599 वोटों से जीत गए हैं। कहां से कौन चल रहा है आगे? साल 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा को उपचुनावों में अब तक अच्छी खबर मिल रही है। झुंझुनूं, खींवसर से देवली उनियारा में बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो पार्टी दौसा और रामगढ़ में बढ़त बनाए हुए है। भारतीय आदिवासी पार्टी चौरासी और सलूंबर में बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि 2023 में बाप के पास चौरासी थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet