LATEST NEWS

सड़क पर यातायात के नियमों की हो रही अनदेखी

बिलासपुर नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद शहर में यातायात नियमों को लेकर सख्ती बढ़ गई है। हेल्मेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल में तो सुधार दिख रहा है, लेकिन शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्था का हाल बेहद खराब है। यातायात पुलिस चालान काटने में सक्रिय है, लेकिन सड़क पर बेसिक नियमों की अनदेखी हो रही है। जेब्रा क्रासिंग आधी बनी हुई चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग के नियमों का पालन न होने के कारण पैदल यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है। शहर के कई प्रमुख-चौराहे जैसे नेहरू चौक, महामाया चौक, राजेंद्र नगर चौक और अग्रसेन चौक पर जेब्रा क्रासिंग की हालत खस्ताहाल है। कई स्थानों पर जेब्रा क्रासिंग आधी बनी हुई है, तो कहीं पूरी तरह गायब हो चुकी हैं। पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाई गई ये पट्टियां अब दिखावे की चीज बनकर रह गई हैं। वाहन चालक सिग्नल रेड होने पर भी जेब्रा क्रासिंग के ऊपर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे पैदल यात्रियों के लिए खतरा बढ़ जाता है। हाथ दिखा कर करते हैं सड़क पार बिलासपुर के आधा दर्जन प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग की खराब स्थिति साफ दिखती है। नेहरू चौक को छोड़कर शहर के किसी भी बड़े चौराहे पर इनका सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा है। महामाया चौक, राजेंद्र नगर चौक और जरहाभाठा चौक जैसे क्षेत्रों में या तो ये गायब हो चुकी हैं वही ट्रैफिक थाने के पास के ज़ेबरा क्रासिंग की स्थिति बेहद खराब हैं। सरकंडा क्षेत्र में ज़ेबरा क्रासिंग स्पष्ट हैं लेकिन वहां ट्रैफिक लाइट नहीं है। पैदल यात्री इन चौराहों पर अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। जेब्रा क्रासिंग के नियमों का पालन न होने के कारण लोग भागते हुए या हाथ दिखाकर सड़क पार करते हैं। यातायात पुलिस की उदासीन ताचालान काटने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता अलग है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जेब्रा क्रासिंग पर हो रहे उल्लंघनों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वाहन चालक रेड सिग्नल के बावजूद जेब्रा क्रासिंग पार कर खड़े हो जाते हैं या ज़ेबरा क्रासिंग पर ही खड़े हो जाते हैं। जेब्रा क्रासिंग की शिक्षा लेकिन अमल कहां? स्कूलों में बच्चों को जेब्रा क्रासिंग का महत्व समझाया जाता है। यह बताया जाता है कि सड़क पार करने का यह सबसे सुरक्षित तरीका है। लेकिन जब शहर के प्रमुख चौराहों पर इसका पालन नहीं होता, तो यह शिक्षा व्यर्थ हो जाती है। यातायात पुलिस को इस दिशा में सख्ती बरतनी होगी। साथ ही चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग को पुनर्जीवित करने और इसे सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाने होंगे। काली और सफेद लाइन ही क्यों? सड़कों पर बनाई जाने वाली जेब्रा क्रासिंग काले और सफेद रंग की धारियों से बनती हैं। काली सड़कों पर सफेद रंग की धारियां आसानी से नजर आती हैं, जिससे पैदल यात्रियों को सड़क पार करते समय सुरक्षा मिलती है। इस डिजाइन को चुनने से पहले कई रंगों पर विचार किया गया था, लेकिन सफेद धारियां सबसे प्रभावी साबित हुईं। कई देशों में इसके डिजाइन और रंगों में बदलाव किया गया है, लेकिन भारत में पारंपरिक काली और सफेद धारियां ही प्रचलित हैं। इन धारियों का उपयोग सिर्फ दृश्यता के लिए ही नहीं, बल्कि यातायात नियंत्रण के लिए भी किया जाता है। वाहन चालकों के लिए यह संकेत है कि उन्हें कहां रुकना है और पैदल यात्रियों के लिए यह बताता है कि उन्हें सड़क पार करने का सुरक्षित स्थान कहां है।

कांग्रेस को जोरदार झटका, राजस्थान में भाजपा सात में से पांच सीटों पर जीती

झुंझुनूं. राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। खींवसर, झुंझुनूं, सलूंबर, देवली-उनिया और रामगढ़ का विधानसभा उपचुनाव बीजेपी जीत गई है। वहीं, दौसा में कांग्रेस और चौरासी में बीएपी को जीत हासिल हुई है। राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। उपचुनाव में बीजेपी पांच सीटें जीत गई है। इनमें सलूंबर, खींवसर, झुंझुनूं, देवली-उनियारा और रामगढ़ सीट शामिल है। झुंझुनूं में बीजेपी की जीत इस मायने में भी अहम है, क्योंकि बीजेपी यहां दशकों से चुनाव नहीं जीती थी। बीजेपी ने अखिरी बार 2003 में यह सीट जीती थी। इसके बाद से यह सीट कांग्रेस के टिकट पर बृजेंद्र ओला जीतते रहे। इसलिए यह यह सीट कांग्रेस और ओला परिवार का गढ़ मानी जाती थी। अब बीजेपी के राजेंद्र भांबू ने बृजेंद्र ओला के पुत्र व कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को 42,828 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया है। आम चुनाव से ज्यादा बड़े अंतर से जीते भांबू खास बात यह है कि 2023 के विधानसभा चुनावों में भी राजेंद्र भांबू ने यहां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उस चुनाव में भांबू को कुल 42,407 वोट मिले थे। यानी भांबू को 2023 में जितने वोट मिले थे, उससे ज्यादा वोटों के अंतर से उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की है। हालांकि, उनकी जीत में निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा का भी बड़ा रोल रहा है। राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस के वोट काटने का काम किया। खींवसर में मेलजोल में फंस गए हनुमान खींवसर के नतीजे भी चौंकाने वाले रहे। हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल यहां बीजेपी के रेवतराम डांगा से चुनाव हार गए। इसकी बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने यहां हनुमान को हरवाने के लिए बीजेपी में वोट शिफ्ट करवाए हैं। साल 2023 में रेवतराम को खींवसर में करीब 77 हजार वोट मिले थे। इस बार उन्होंने एक लाख 8 हजार 628 वोट लिए हैं। यानी पिछले चुनावों के मुकाबले उन्होंने करीब 41 हजार से ज्यादा वोट लिए। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कनिका बेनीवाल को 92,727 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौधरी की यहां जमानत जब्त हो गई। उन्हें सिर्फ 5,454 वोट मिले हैं। देवली उनियारा में नरेश का फायदा बीजेपी को देवली-उनियारा सीट भी बीजेपी ने कांग्रेस से छीन ली है। यहां बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर 41,121 वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं। हालांकि, इसकी बड़ी वजह थप्पड़ कांड के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा रहे। थप्पड़ कांड के बाद पूरे उनियारा में नरेश को लेकर मीणा वोटों का कंसोलिडेशन हो गया। इससे कांग्रेस के केसी मीणा नतीजों में तीसरे नंबर पर आ गए। नरेश 59,478 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। सलूंबर में आखिरी राउंड में हारी बीएपी सबसे रोचक मुकाबला सलूंबर सीट पर देखने को मिला। यहां 21 राउंड तक बीएपी आगे चल रही थी। लेकिन आखिरी राउंड में बाजी पलट गई और बीजेपी की शांता अमृतलाल मीणा 1,285 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई। सलूंबर एक मात्र सीट थी, जो उपचुनाव से पहले बीजेपी के पास थी। दौसा में किरोड़ी मीणा को मिला भितरघात दौसा में मैच फिक्स तो हुआ, लेकिन कांग्रेस के डीडी बैरवा के पक्ष में। बीजेपी के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा दौसा उपचुनाव हार गए। हारने के साथ ही जगमोहन ने बयान दिया, जब अपने ही बेवफा हो जाएं तो कोई क्या करें। डीडी बैरवा ने 2,300 वोटों के अंतर से जगमोहन को चुनाव हरा दिया। रामगढ़ में भी दिखी कांटे की टक्कर रामगढ़ सीट पर भी बार-बार समीकरण बदलते रहे। शुरुआत में कांग्रेस के आर्यन जुबेर 10 हजार वोटों तक की लीड़ ले गए थे। इसके बाद बीजेपी के सुखवंत ने वापसी की और राउंड पूरे होते-होते सुखवंत ने 13,614 वोटों से मुकाबला जीत लिया।

‘अपने ही बेवफा हो जाएं तो क्या कीजिए: जगमोहन’, राजस्थान-दौसा में किरोड़ीलाल भितरघात के शिकार

दौसा. राजस्थान उपचुनावों की बहुचर्चित सीट दौसा में भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा चुनाव हार गए हैं। जगमोहन मीणा को कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा (डीसी बैरवा) ने 2300 मतों से अंतर से चुनाव हराया है। लेकिन नतीजे आने के साथ ही जगमोहन ने एक बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने हार का ठीकरा बीजेपी पर ही फोड़ दिया है। जगमोहन ने इशारों में कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि हार के क्या कारण रहे। ये आपको भी मालूम है। जब अपने ही बेवफा हो जाएं तो क्या कीजिए। यह सीट बीजेपी से ज्यादा किरोड़ीलाल मीणा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी। लेकिन वह यहां अपनी प्रतिष्ठा नहीं बचा पाए। इसके पीछे कारण भितरघात को भी माना जा रहा है। क्योंकि यहां मीणा के भाई को टिकट दिए जाने पर किसी ने सरेआम तो मुखालफत नहीं कि लेकिन अंदरखाने पार्टी में रोष बताया जा रहा है। ऐसी चर्चा थी कि मतदान वाले दिन यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं में कोई उत्साह नहीं था। किरोड़ीलाल पूरे मुकाबले में अकेले पड़ गए थे। दौसा में बीजेपी की हार से अब यहां नए सियासी समीकरण बनने के आसार हो गए हैं। किरोड़ीलाल मीणा के दबदबे वाले इलाके में ही उनकी हार से उन पर सवाल उठेंगे। किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर भी अब कोई बड़ा अपडेट आ सकता है।

कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र की मौत, रात को 3 बजे बालकनी में आया, फिर 70 फीट ऊंचाई से छात्र ने लगा दी छलांग

कोटा कोचिंग हब कोटा में सुसाइड (Kota Suicide) के मामले नहीं थम रहे. अब फिर से एक ऐसी ही खबर दोबारा सामने आई है. यहां जेईई स्टूडेंट (JEE Student Jump From Balcony) ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. छात्र मध्य प्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला था. घटना शनिवार अल सुबह तीन बजे ओल्ड राजीव गांधी नगर इलाके की है. छात्र ने पहले बालकनी में लगे नेट को काटा. फिर 70 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी. जैसे ही छात्र गिरा तो जो से आवाज आई. आवाज सुन हॉस्टल प्रबंधन के साथ-साथ अन्य छात्र भी जाग गए. देखा कि छात्र औंधे मुंह फर्श पर गिरा हुआ है. उसके शरीर से काफी सारा खून बह रहा था. घटना के तुरंत बाद स्टूडेंट को हॉस्टल संचालक निजी हॉस्पिटल लेकर गए. लेकिन छात्र की तब तक मौत हो चुकी थी. इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. मामले में क्या बोले डीएसपी? मामले में डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया- 18 साल के छात्र विवेक कुमार पुत्र इंद्रदेव कुमार ने सुसाइड किया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके साथियों और हॉस्टल संचालक से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से सारे साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं. इसी साल अप्रैल में कोटा आया था विवेक पुलिस ने शनिवार सुबह हॉस्टल में स्टूडेंट के कमरे की तलाशी ली है. पेरेंट्स को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. वे लोग कोटा के लिए निकल गए हैं. छात्र इसी साल अप्रैल में मध्य प्रदेश से कोटा आया था. परिवार वालों ने जब से बेटे की मौत की खबर सुनी है, वे सदमे में हैं. उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके बेटे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? फिलहाल मामने में जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है.  

पर्थ टेस्ट में यशस्वी शतक के करीब, राहुल ने भी जमाये पेअर … AUS की न‍िकली हेकड़ी, भारत की लीड 218

 पर्थ भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 166 रन हो गया है. टीम इंडिया की कुल बढ़त 212 रनों की हो गई है. यशस्वी जायसवाल 184 गेंद में 88 रनों पर हैं. केएल राहुल 59 रन पर हैं. जायसवाल 7 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं. राहुल के बल्ले से 4 चौके निकले हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. मैच के दूसरे द‍िन आज (23 नवंबर) स्टम्प के समय भारतीय टीम का स्कोर 172/0 है. कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है. यशस्वी जायसवाल (90) और केएल राहुल (62) रन बनाकर जमे हुए हैं. भारतीय टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में 150 रनों पर स‍िमट गई थी. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. भारत को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त म‍िली थी.  भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस  ‘महासीरीज’ में कुल 5 मैच खेले जाने हैं. इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष‍ित राणा का टेस्ट डेब्यू हुआ. वहीं ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से नाथन मैकस्वीनी का डेब्यू हुआ. दूसरे दिन का खेल समाप्त पर्थ टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन (23 नवंबर) स्टम्प तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 172 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर नाबाद हैं. यशस्वी ने अपनी 193 गेंदों की पारी में 7 चौके और दो छक्के लगाए हैं. वहीं राहुल के बल्ले से चार चौके निकले. राहुल ने 153 गेंदों का सामना किया है. भारतीय टीम की कुल लीड 218 रनों की हो चुकी है. वक्त बदला, हालात बदल गया, और ऑस्ट्रेल‍ियन टीम के जज्बात भी बदल गए हैं… यह हम इसल‍िए कह रहे हैं, क्योंकि पर्थ टेस्ट के पहले दिन (22 नवंबर) जहां लग रहा था कि बल्लेबाजी करना बेहद मुश्क‍िल है. वहीं दूसरे दिन (23 नवंबर) को भारत की दूसरी पारी में ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ऐसा रंग जमाया कि लगा ही नहीं कि यह वही प‍िच है, जहां भारतीय टीम 150 रनों पर लुढ़क गई थी. द‍िन का जब खेल खत्म हुआ तो यशस्वी जायसवाल शतक (90 नॉट आउट) के करीब थे. वहीं केएल राहुल (62 नॉट आउट) भी रंग जमा चुके थे.  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. मैच के दूसरे द‍िन आज (23 नवंबर) स्टम्प के समय भारतीय टीम का स्कोर 172/0 है. कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है.   भारत ने आज अपनी दूसरी पारी में शानदार खेल द‍िखाया. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरी पारी के दौरान 20 साल बाद एक अनोखा इत‍िहास भी अपने नाम क‍िया. दरअसल, राहुल और यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतकीय साझेदारी की. इससे पहले साल 2004 में आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग ने पहले विकेट के लिए 123 रनों की पार्टनरश‍िप की थी. वहीं दूसरे दिन पिच का मिजाज बदला-बदला दिखा. दूसरे दिन के खेल में केवल सिर्फ 3 विकेट गिरे. जो सभी ऑस्ट्रेल‍िया के थे. पिच के बदलते मिजाज से पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी हैरान द‍िखे. प‍िच के बदले हुए म‍िजाज पर तो इरफान पठान ने तंज भी कसा और एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया.  इरफान ने की पिच की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘इतनी जल्दी तो मेरी पत्नी का मूड भी चेंज नहीं होता जितनी जल्दी ये पिच बदली है.’ इससे पूर्व ऑस्ट्रेल‍िया की दूसरी पारी 104 रनों पर समाप्त हुई. जिससे भारत को 46 रनों की बढ़त मिल गई. कुल मिलाकर पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम तेज गेंदबाजों के लिए पहले दो दिन स्वर्ग साबित हुआ, क्योंकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में यहां गिरे सभी 20 विकेट तेज गेंदबाजों को मिले. लेकिन जब भारतीय ओपनर्स ने दूसरे दिन बल्लेबाजी की तो ऐसा लगा ही नहीं कि प‍िच का म‍िजाज वही है, जो पहले दिन था. पर्थ टेस्ट में अब तक क्या हुआ? पर्थ के ऑप्टस में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहली पारी में नीतीश कुमार रेड्डी 41 रनों के साथ भारतीय टीम के सबसे बड़े स्कोरर रहे.  ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए. जबकि हेजलवुड को सर्वाधिक चार सफलताएं प्राप्त हुईं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने निकाले. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम दूसरी पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत की पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त म‍िली  बुमराह ने भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. वहीं हर्ष‍ित राणा को 3 और मोहम्मद स‍िराज को 2 विकेट मिले. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से पहली पारी में हाइएस्ट स्कोरर म‍िचेल स्टार्क (26) रहे. भारत का स्कोर 150 पार दूसरी पारी में भारतीय टीम का स्कोर 150 रन के पार हो चुका है और उसका एक भी विकेट नहीं गिरा है. यशस्वी जायसवाल 86 और केएल राहुल 58 रन पर खेल रहे हैं. भारतीय टीम की कुल लीड 205 रनों की है.

फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख कमाए

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। यह फिल्म आखिरकार 22 नवंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। शूजीत सरकार निर्देशित ‘आई वांट टू टॉक’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ से भी कम कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपये की कमाई की। अभिषेक बच्चन स्टारर ‘आई वांट टू टॉक’ ने उनकी पिछली फिल्म ‘घूमर’ से कम कमाई की। फिल्म ने दुनिया भर में 85 लाख रुपये की कमाई की है। राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक अर्जुन सेन का किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन का अपनी बेटी के साथ एक जटिल रिश्ता है। जीने के लिए 100 दिन शेष रहते हुए, वह उसे बदलने की कोशिश करते हैं। अब वह इन सबमें सफल होता है या नहीं, यह देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। अभिषेक के साथ, ‘आई वांट टू टॉक’ में जॉनी लीवर, अहिल्या बामरू, बनिता संधू और पर्ल माने भी हैं।

पुष्कर के भटबाय गणेश मंदिर के पास हादसा, राजस्थान-अजमेर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत

अजमेर. अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में स्थित भटबाय गणेश मंदिर के पास एक पैंथर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पैंथर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुष्कर थानाधिकारी घनश्याम सिंह राठौड़ सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैंथर के शव को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक शाम को करीब साढ़े सात बजे वन विभाग व पुलिस को रोड के किनारे पैंथर का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रोड पर पैंथर मृत पड़ा था और लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा पैंथर के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुष्कर के निकटवर्ती गांव गनहेडा में पैंथर ने एक ग्रामीण युवक पर हमला कर दिया था, जिससे युवक घायल हो गया था, इसके बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ने के प्रयास भी किए थे, लेकिन पैंथर वन विभाग की पकड़ में नहीं आया था। वहीं अज्ञात वाहन द्वारा पैंथर की मौत के बाद पशु प्रेमियों में भी शोक की लहर है।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के आरोपों पर पंकज झा ने बताया सफेद झूठ बोलने वाला

रायपुर  छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और अदाणी के रिश्तों को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए हैं। इस पर पलटवार करते हुए इंटरनेट मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने बघेल पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस डील का हवाला दिया गया है, उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। अदाणी पर लगाए गए आरोप सही : बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अदाणी को यूएसए कोर्ट से नोटिस मिला और केंद्र में बैठे हुए मंत्री और भाजपा प्रवक्ता ने उसका जवाब दिया। अदाणी पर जो आरोप लगा है, वह सही है। भाजपा के प्रवक्ता ने प्रदेश पर भी आरोप लगाया है कि 25 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। कोल खदान का ठेका अदाणी को दिया गया था। केंद्र सरकार ने 2015 में दिया था। डा. रमन सिंह के शासनकाल में एनएमडीसी के माध्यम से बैलाडीला का खदान भी अदाणी को दिया गया। अदाणी को दो हजार करोड़ का नोटिस दिया गया। भाजपा के नेताओं ने स्वीकार कर लिया है तो ईडी, सीबीआइ कब कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और प्रवक्ता अदाणी के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल में हुई डील : झा पंकज झा ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि जिस डील की बात अमेरिकन दस्तावेजों से सामने आई है, वह 2021 में कांग्रेस सरकार में हुई थी। भूपेश बघेल हमेशा की तरह सफेद झूठ बोल रहे हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। वे बोलते रहे हैं। बड़ी बात यह है कि हमेशा की तरह कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रही है। या तो अमेरिकन एजेंसी के तथ्य गलत हैं, अनेक ऐसे कारण हैं, जिससे यह कह सकते हैं कि उसके तथ्य गलत हैं। हिंडनबर्ग से लेकर बाइडेन तक के मामले पर आप ध्यान दें तो यह कह सकते हैं कि स्टेट्स के कार्यवाहक राष्ट्रपति बदले की भावना से काम कर रहे हैं। वे काफी जल्दबाजी में हैं और अमेरिका को निपटाने की कसम जैसा खा चुके हैं। लेकिन यदि अमेरिकन एजेंसी के तथ्यों में दम है, तो निस्संदेह भूपेश बघेल समेत तब की अनेक कांग्रेस शासित और गैर भाजपा शासित राज्यों ने जमकर रिश्वत लिए हैं। पंकज झा ने दस्तावेज भी साझा किए हैं।

विधायक फूल सिंह बरैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मोदी का प्रोडक्ट बताया, धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया

दतिया  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मोदी का प्रोडक्ट हैं। धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया जा रहा है। धर्मांध व्यक्ति पर हमेशा के लिए राज किया जा सकता है। यह बयान दिया है कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने। बरैया, मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर सीट से विधायक हैं। उनके बयान के बाद खलबली मच गई है। दरअसल, पत्रकारों ने भोपाल में फूल सिंह बरैया से बागेश्वर बाबा की धार्मिक यात्रा पर सवाल किया तो वे भड़क गए। बरैया ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस मजबूत होना चाहते हैं। इसके लिए वे खुद को होने वाले लाभ के लिए धार्मिक आयोजन करते हैं। धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया जा रहा है। धर्मांध व्यक्ति पर हमेशा के लिए राज किया जा सकता है। पीसीसी बैठक में शामिल हुए थे बरैया फूल सिंह बरैया  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) में प्रदेश कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए थे। उसके बाद ही उनका यह बयान सामने आया। बरैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में ताकत घट रही है। मोदी कमजोर रहे हैं। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इंडिया में हिन्दू है ही नहीं, तो हिंदू राष्ट्र कैसे बनेगा? आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा का दूसरा दिन था। हमेशा बड़बोले रहे हैं बरैया अनुसूचित जाति के नेता फूल सिंह बरैया दतिया की भांडेर विधानसभा सीट से 2023 के विधायक चुने गए हैं। वे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भिंड-दतिया सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे, लेकिन हार गए। विधानसभा चुनाव 2023 में एक प्रतिज्ञा के मुताबिक खुद का मुंह काला करने राजभवन पहुंच गए थे। उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश में 50 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगी तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे, जब परिणाम आये तो कांग्रेस महज 66 सीटों पर ही सिमट गई थी।

संतुलन बिगड़ने पर हादसे में चार घायल, राजस्थान-हनुमानगढ़ में खड़े ट्रक से कार टकराने से महिला की मौत

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को संतुलन बिगड़ने से कार रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, पिता और दो पुत्र सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायलों को सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करणीसर निवासी कृष्णलाल मारुति अल्टो गाड़ी में सवार होकर सूरतगढ़ की तरफ जा रहे थे। सूरतगढ़ के गांव रामपुरा रंगमहल के पास सूरतगढ़ रोड़ पर शुक्रवार को कार का संतुलन बिगड़ने से कार रोड के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि घटना में कार में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहनों द्वारा तुरंत सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही गीता (55 वर्ष ) ने दम तोड़ दिया। वहीं, कृष्णलाल (65 वर्ष), दिलीप (25 वर्ष) आसाराम (35 वर्ष) और दीपक (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर घटनास्थल पहुंचे। पीलीबंगा थाने के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया कि जब वे टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे तब वहां ट्रक ड्राइवर और हेल्पर मौजूद नहीं थे। दुर्घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा पीलीबंगा थाने में रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। फिलहाल पीलीबंगा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ओम बिरला के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी बधाई

नई दिल्ली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के मुताबिक उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादा का हमेशा मान रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत को जानिए’ क्विज में भाग लेने की अपील की है। लोकसभा स्पीकर 23 नवंबर को 62 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा-अपनी सरल, सहज और सक्षम कार्यशैली से लोकसभा अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट पहचान बनाने वाले ओम बिरला जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक मर्यादा और संसदीय गरिमा की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीयों से एक अपील की। भारत को जानिए क्विज में हिस्सा लेने को कहा और इसके साथ ही लिंक भी शेयर किया। 3 देश के गुयाना दौरे से लौटे पीएम मोदी ने लिखा- हम प्रवासी समुदाय संग संबंध मजबूत कर रहे हैं! विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय और अन्य देशों के मित्रों से ‘भारत को जानिए क्विज़’ में भाग लेने का आग्रह करता हूं। यह क्विज़ भारत और दुनिया भर में फैले इसके प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को और गहरा करता है। यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को तलाशने की कोशिश करता है। विजेताओं को अद्वितीय भारत को देखने समझने का अवसर मिलेगा। अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बीकेजे क्विज़ का लिंक भी साझा किया है। भारत को जानिए क्विज़ का मकसद, प्रवासी भारतीयों और विदेशियों को भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में जानकारी मुहैया कराना है। इस क्विज़ के जरिए, भारत के इतिहास, संस्कृति, विकास, राष्ट्र-निर्माण, और दुनिया में योगदान के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। पांचवा संस्करण 11 नवंबर से शुरू हो चुका है जो आगामी 10 दिसंबर तक जारी रहेगा।  

एमपी में चल रहे अदाणी के प्रोजेक्ट की भी जांच होनी चाहिए: जीतू पटवारी

भोपाल अदाणी पर अमरीका में केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस हमलावर हुई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।  पटवारी ने कहा कि जब अदाणी पर अमरीका में एफआइआर हो सकती है तो हमारे देश में क्यों नहीं। शिवराज सरकार के दौरान अदाणी ने 80 हजार करोड़ रुपए निवेश के वादे किए थे। एमपी में चल रहे अदाणी के प्रोजेक्ट की भी जांच होनी चाहिए। अदाणी-मोदी सरकार का चोली-दामन का रिश्ता जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा है कि बिजली कंपनियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने कब कितना पैसा लिया, इसका पूरा खुलासा एफबीआई ने किया है। जितेंद्र भंवर सिंह ने आगे कहा कि अदाणी और मोदी सरकार का चोली-दामन का रिश्ता है। सारे फायदे अदाणी और उनके सहयोगियों को सारे फायदे वाले काम अदाणी और उनके सहयोगियों को दिए जा रहे हैं। रक्षा संबंधी सौदे से जुड़े काम हों या फिर मुंबई के धारावी में एक लाख करोड़ की जमीन। देश के सारे बड़े काम अदाणी को दिए जा रहे हैं। इतने बड़े मामले सामने आने के बाद ही ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बदल गया है मोदी सरकार का नारा- जीतू पटवारी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नेता हमेशा अदाणी का बचाव करते रहे हैं। भाजपा सरकार हम दो हमारे दो वाली नीति पर चल रही है। इनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केस दर्ज हुए हैं वह सब नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। पटवारी ने कहा कि 2234 करोड़ की रिश्वत ऊर्जा विभाग के अफसरों को दी गई है। बहुत हुआ भ्रष्टाचार अबकी बार मोदी सरकार का नारा अब खूब करो भ्रष्टाचार चल रही मोदी सरकार में बदल गया है। देश नहीं बिकने दूंगा उनका नारा अब अदाणी के लिए होगा जीतू पटवारी ने आगे कहा कि अदाणी ने मीडिया से लेकर सरकारी संस्थानों पर अलग-अलग तरीके से कब्जा जमाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख में अदाणी पर लगे आरोपों का खुलासा किया गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि अदाणी पर अमरीका में कार्रवाई हो सकती है तो, उनके खिलाफ भारत में कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती? पटवारी बोले, मोदी जी नारा लगाते हैं, देश नहीं बिकने दूंगा उनका नारा अब अदाणी के लिए होगा कि देश नहीं छूटने दूंगा। 10 साल में 7 गुना तक बढ़े बिजली के दाम जीतू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि 10 साल में साढ़े 16 लाख करोड़ की कर्ज माफी और फायदा अदाणी को दिया गया है। देश में बिजली की कीमत 10 साल में 5 से 7 गुना बढ़ी है। उसके पीछे षड्यंत्र है।

हाथों में हथियार और चेहरों पर दिखी मुस्कान, छत्तीसगढ़-सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर कर थिरके जवान

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। यहां के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। जिसके बाद डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों ने अलग ही अंदाज में जश्न मनाया। अधिकारियों ने मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा कराया। वहीं मुठभेड़ के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुरक्षाबलों के कार्य की सराहना की है। 10 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर करने के बाद जवानों ने लोकगीत पर जमकर नृत्य किया। हाथों में हथियार लिए जवान जमकर थिरके। एनकाउंटर के बाद जवानों का उत्साह देखते ही बना। खुशी में झूमते हुए कुछ जवानों ने अपने साथियों के डांस का वीडियो भी बनाया। जिसमें जवानों में अलग ही ऊर्जा और जोश देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो साझा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। सीएम साय ने आगे लिखा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गंदगी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई, राजस्थान-पाली डीएम अचानक पहुंचे अस्पताल

पाली. जिला कलेक्टर एल एन मंत्री शुक्रवार को रोहट पहुंचे और अस्पताल, स्कूल एवं अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में पसरी गंदगी देखकर खफा हुए कलेक्टर ने व्यवस्थाएं सुधारने एवं अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, जिसमें लेखाकार की उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी के साथअन्य कर्मचारियों के भी खाली कॉलम देख कार्रवाई करने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दिए ये निर्देश इस दौरान जब डीएम एमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो बेड पर बिछी हुई चादर पर दाग दिखाई देने, ओटी कक्ष में पानी नहीं आने व ओटी में बने शौचालय व परिसर में साफ-सफाई नहीं होने पर अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए सफाई ठेकेदार को नोटिस थमाने व पाबंद करने के निर्देश दिए। प्रसूताओं से की मुलाकात डी एम एल एन मंत्री ने लेबर रूम में भर्ती प्रसूताओं से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उपचार में परेशानी आने पर निसंकोच शिकायत करने की अपील की। शौचालयों की गंदगी देखकर लगाई फटकार डीएम ने जब शौचालयों की स्थिति देखी तो वे गंदगी देखकर उन्होंने स्टाफ से ये तक कह दिया क्या आप के घर में भी ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज स्वस्थ होने आता है न कि बीमार होने के लिए। उन्होंने कहा कि सरकार जब पैसा दे रही है तो उन पैसों का उपयोग करें और अस्पताल परिसर को साफ-सुधरा रखें। स्कूल का किया निरीक्षण डीएम अस्पताल के निरीक्षण के बाद राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पहुंचे और  विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य के बंद होने एवं कचरे को देख रमसा के संबंधित अधिकारी को फोन पर  कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से भी चर्चा करते हुए पोषाहार की गुणवत्ता, मैदान क्लास रूम, पानी बिजली आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। ये रहे मौजूद डीएम के निरीक्षण के दौरान रोहट उपखंड अधिकारी पूरन कुमार, तहसीलदार प्रकाश पटेल, डॉक्टर वागाराम पटेल, संस्था प्रधान मौजूद रहे।

इंदौर में मिला मतांतरण करवाने वाला संगठित गिरोह,घर में आकर मतांतरण के लिए दे रहे थे प्रलोभन

 इंदौर  हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने हिंदुओं को क्रिश्चियन बनाने वालों को पकड़ा है। आरोपित ग्रामीण क्षेत्र और पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मुफ्त शिक्षा, कार और आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर मतातंरण के लिए तैयार करते थे। हिंदू धर्म के संबंध में भी भ्रामक बातें कर रहे थे। आरोपित कैलाश मसीह शुक्रवार दोपहर स्कीम-78 में रहने वाले कमलेश्वर प्रधान के घर पहुंचा था। उसने कैलाश को क्रिश्चियन धर्म के बारे में भ्रामक बातें बताई और बाइबिल पढ़ने लगा। मतांतरण का संगठित गिरोह इसी बीच हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, राजकुमार टेटवाल सहित अन्य लोग पहुंच गए। कैलाश से पूछताछ की तो बताया देवासनाका पर आफिस है। टीम पहुंची तो राफेल पाल और एंजलिश नामक महिला मिली जो मतांतरण का संगठित गिरोह संचालित कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। राजावत का आरोप है कि पाल और कैलाश के कार्यालय में कंप्यूटर, सैकड़ों बाइबिल, धार्मिक पर्चे और मतांतरण करने वालों का रिकॉर्ड मिला है। आरोपित ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है। और ऐसे लोग जो उनके झांसे में आ जाते हैं। पुलिस को कमलेश्वर और सेल्विन उर्फ सन्नी ने शिकायत दर्ज करवाई है। कुछ साल पहले की थी घर वापसी कमलेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: झाबुआ जिले का रहने वाला है। उसके पूर्वजों ने क्रिश्चियन धर्म स्वीकार लिया था, लेकिन उसने कुछ साल पूर्व घर वापसी कर ली। 22 जून को कैलाश उसके पास आया और पता पूछा। इस दौरान उसने चर्चा की और उसके बारे में जानकारी हासिल कर ली। कॉल कर काउंसलिंग कर रहा था कैलाश बार-बार कॉल कर क्रिश्चियन धर्म के संबंध में काउंसलिंग करने लगा। शुक्रवार को वह चर्चा के लिए घर आया था। उसने सनातन धर्म के बारे में अफवाह फैलाई। इसी बीच हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। कमलेश्वर के मुताबिक उसके बच्चों को मुफ्त शिक्षा और कार का लालच दिया जा रहा था। पुलिस ने देर रात कैलास मसीह के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet