LATEST NEWS

भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का हुआ समापन कार्यक्रम

सिवनी मालवा   शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती काजल रतन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल के निर्देशन में महाविद्यालय स्तरीय 18 नवंबर से 23 तक आयोजित अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का हुआ समापन।श्री रजनीश जाटव द्वारा भारतीय लोक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा में उसके महत्व के बारे में बताया।विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं सहभागिता करने वाली समस्त छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन श्रीमती काजल रतन द्वारा एवं आभार डॉ.बाऊ पटेल द्वारा दिया गया।कार्यक्रम में श्री रजनीश जाटव,श्री मनोज कुमार प्रजापति,डॉ.नीरज विश्वकर्मा,श्री प्रवीण साहू,डॉ.वर्षा भृंगारकर,डॉ.दुर्गा मीना,डॉ.रीमा नागवंशी,डॉ.मनीष दीक्षित,श्रीमती संगीता कहार,महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

बंधक बनाकर ले भागे थे एक किलो सोना और नकदी, राजस्थान-जालौर में वृद्ध दंपति को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जालौर. जालौर की सायला पुलिस ने घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात करने वाले दो छात्र आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 12 नवंबर की रात घर में घुसकर वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उक्त वारदात सहित अन्य वारदातों के संबंध में भी आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 12-13 नवंबर की मध्य रात्रि में खेत पर घर के बाहर सो रहे दंपति को बंधक बनाकर 1.187 किलो सोना और एक लाख रुपये नकदी चोरी कर लूट की वारदात की थी। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि 13 नवंबर को सायला थाना क्षेत्र के देता कला गांव के निवासी भालराम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी थी, जिसमें घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी सहायता से अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी के निर्देशन में सायला थाना अधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी सुगनाराम पुत्र अमराराम चौधरी और आरोपी मालाराम पुत्र अमराराम चौधरी निवासी देता कलां को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात करना कबूल किया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

रावत की हार के बाद जीतू पटवारी का पोस्ट पूर्व मंत्री से हो जाएंगे पूर्व विधायक जमकर वायरल

भोपाल विजयपुर में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। वनमंत्री रामनिवास रावत को करारी हार झेलनी पड़ी है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने 7 हजार 364 वोटों से शिकस्त दी है। रावत की हार के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वनमंत्री की हार को लेकर भविष्यवाणी की थी।   रामनिवास रावत को पहले ही बता दिया था पूर्व विधायक जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा से पहले ही कहा था, “13 तारीख को वोट डाले जाएंगे और 23 तारीख को रामनिवास रावत पूर्व मंत्री से पूर्व विधायक हो जाएंगे। जनता का मन स्पष्ट है कि रामनिवास रावत को हराना है। 40 साल तक जिस व्यक्ति ने कांग्रेस के पंजे के साथ पद पाया और पार्टी को धोखा दिया। यह बीजेपी के लोगों को भी अच्छा नहीं लगा।” कांग्रेस के इतने साल तक नहीं हुए वो भाजपा के कहां से होंगे? जीतू पटवारी ने आगे कहा था, “जो कांग्रेस के इतने साल तक नहीं हुए वो भाजपा के कहां से होंगे? यह एहसास भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में भी है। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस की नहीं है, इंसानियत और आतंक की है। आतंक हारेगा और इंसानियत जीतेगी। 13 तारीख को वोट डालने दो और 23 को परिणाम आने दो। वह मंत्री से पूर्व विधायक हो जाएंगे।”     13 तारीख़ को वोट डाले जाएँगे, और 23 तारीख़ को रामनिवास रावत पूर्व मंत्री से पूर्व विधायक हो जाएँगे।     — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 16, 2024 मुकेश मल्होत्रा को मिले 1,00,469 वोट बता दें कि रामनिवास रावत को इस चुनाव में 93 हजार 105 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को 1,00,469 मत मिले।

सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी ने की जीत हासिल, नसीम सोलंकी का मुकाबला बीजेपी के सुरेश अवस्थी से था

सीसामऊ उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीसामऊ विधानसभा सीट पर एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने विजय पताका फहराई है. इक समय ये सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन बीते 10 सालों में समाजवादी पार्टी ने यहां अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. इस सीट से सपा नेता इरफान सोलंकी लगातार तीन बार से चुनाव जीते, अग्निकांड में उनके जेल जाने के बाद यह सीट खाली हो गई, जिसके बाद चुनाव करवाए गए. इरफान सोलंकी के जेल जाने की वजह से सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी. पार्टी ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को चुनावी अखाड़े में उतारा. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 8629 वोट से करारी मात दी. यहां सपा को 69,666 और बीजेपी को 61,037 वोट मिले. सीसामऊ सीट को बचाने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक दी थी. इधर, बीजेपी ने भी सपा के इस अभेद्य किले पर कब्जा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन फिर भी उसे हार का सामना करना पड़ा है.यहां 20 नवंबर को वोटिंग हो हुई थी और शनिवार यानी 23 नवंबर को मतगणना हुई है. उपचुनाव में धुरंधरों ने किया प्रचार इस सीट के राजनीतिक महत्व का अंदाजा इतने से ही लगाया जा सकता है कि खुद अखिलेश यादव इस सीट पर प्रचार करने आए. तीन बार शिवपाल यादव, डिंपल यादव और अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद भी यहां पहुंचे. उधर, बीजेपी की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो और जनसभा की. वैसे तो सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर आते रहे हैं, लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग रही. वह बड़े नेताओं से कम, आम लोगों से ज्यादा मिले. खुद बैठकर बूथ-सेक्टर, शक्ति केंद्र और तमाम मोर्चों के पदाधिकारियों से संवाद किया और हर हाल में सीट को जीतने की गणित बनाई. साल 2007 में सीसामऊ सीट कांग्रेस के संजीव दरियाबादी ने जीती थी. पहली बार साल 2012 में सपा के इरफान सोलंकी ने इस सीट को जीत कर सपा की झोली में डाला और 2022 तक अपनी स्थिति मजबूत करते हुए लगातार जीत दर्ज की. चूंकि 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें आगजनी के एक मामले में जेल जाना पड़ा. ऐसे में रिक्त हुई सीट पर सपा ने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया. 1996 में आखिरी बार यहां से जीती BJP साल 1974 के चुनावों के दौरान पहली बार अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर पहले विधायक कांग्रेस के शिवलाल बने थे. हालांकि 77 के चुनाव में यह सीट जनता पार्टी के मोतीलाल ने झटक ली. 1980 में कांग्रेस ने वापसी की और 1980 व 1985 का चुनाव लगातार दो बार कमला दरियाबादी जीतीं. 1989 के चुनाव में यहां से जनता दल के टिकट पर शिवकुमार बेरिया विधायक चुने गए. इसके बाद 1991 से 1996 तक यह सीट तीन बार बीजेपी के राकेश सोनकर ने जीत ली. उसके बाद से इस सीट पर बीजेपी का खाता नहीं खुला है.  

अमेठी में संपत्ति विवाद के चलते हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत

अमेठी अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में भाई के साथ संपत्ति विवाद को लेकर कथित तौर पर हुई मारपीट में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के मिर्जागढ गांव में राम प्रकाश द्विवेदी (58) का अपने ही छोटे भाई राम शब्द द्विवेदी (52) के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद था जिसको लेकर 18 नवंबर को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दौरान राम प्रकाश घायल हो गए। उसने बताया कि उसे सामुदायिक स्वासस्य्इस  केन्द्र  मोहनगंज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया। मोहनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राम प्रकाश और राम शब्द दोनों सगे भाइयों के बीच काफी समय से संपत्ति का विवाद था और 18 नवंबर को दोनों के बीच मारपीट हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

एक वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे वाहन सवार पांच लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

गुवाहाटी असम के बजाली और धुबरी जिलों में शनिवार को सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बजाली जिले में एक वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई । इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में धुबरी जिले में तीन लोगों की तब मौत हो गई जब उनका वाहन अगोमोनी इलाके में गारेहाट के पास रास्ते में एक खड़े ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, बजाली में हुए हादसे की चपेट में आए लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे। भबानीपुर में उनका वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानूर खान और मोइनुल हक तथा घायलों की पहचान आमिर खान और काजी चक्रा अहमद के रूप में हुई है। धुबरी में हुए हादसे की चपेट में आए लोग गौरीपुर से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जारी रास मेला देखने जा रहे थे। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतकों की पहचान धनजंय रॉय, बिकास कलिता और राम रॉय के रूप में हुई है। घायल खानींद्र रॉय को धुबरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

अरविंद केजरीवाल बोले – पंजाब के लोगों ने फिर से आप पर भरोसा जताया है

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पंजाब के लोगों ने एक बार फिर उनकी पार्टी पर भरोसा जताया है, क्योंकि पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में चार में से तीन सीटें जीती हैं। पंजाब में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में चार में से तीन सीटें देकर एक बार फिर आप की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर भरोसा जताया है।” दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रदर्शन के लिए पंजाब के लोगों का आभार व्यक्त किया। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लोगों का भरोसा मजबूत हो रहा है। “विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटें जीतने पर आप पंजाब के सभी स्वयंसेवकों और समर्थकों को हार्दिक बधाई। अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी कल्याणकारी नीतियों और ईमानदार राजनीति में लोगों का भरोसा मजबूत हो रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ें।” वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की जीत का श्रेय केजरीवाल और मान को दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पंजाब उपचुनाव में आप की जीत भगवंत मान की कड़ी मेहनत और अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति और नेतृत्व का नतीजा है। पंजाब के लोगों ने साफ संदेश दिया है- अब झूठ और भ्रष्टाचार की नहीं, बल्कि काम की राजनीति चलेगी।” आप सांसद संदीप पाठक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पंजाब उपचुनाव में शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।”  

स्वामित्व योजना : सुशासन दिवस पर होगा अधिकार अभिलेखों का वितरण

रायपुर, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवासीय अधिकारों का रिकार्ड प्रदान किया जाएगा। इस अधिकार अभिलेख का उपयोग ग्रामीणजन बैंक से लोन लेने और दूसरे वित्तीय लाभ के साथ-साथ उनके सम्पत्ति का निर्धारण करने में उपयोगी होगा। मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गनिर्देशन में संचालित इस योजना के तहत ड्रोन तकनीक का उपयोग कर भूमि का मानचित्रण करके सम्पत्ति के मालिकों को स्वामित्व कार्ड जारी करने से सम्पत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी। इसी तरह जीआईएस, मानचित्रों का उपयोग करके बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में सहायता मिल सकेगा। भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर भारत के राज्यों में वर्चुअली अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ के लिए 50 हजार अधिकार अभिलेखों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 12,838 अधिकार अभिलेख तैयार किये जा चुके हैं। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को सुशासन दिवस पर वितरित किए जाने वाले स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकार अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए है।

बेनीवाल की पत्नी 13870 वोटों से हारीं, राजस्थान-नागौर के खींवसर में बीजेपी के डांगा का बजा डंका

नागौर. खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 23 तारीख को नागौर के लॉ कॉलेज में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। उपचुनाव मतगणना के सभी 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी के रेवंतराम डांगा विजयी घोषित किए गए हैं। डांगा ने 13870 वोटों से आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका को शिकस्त दी है। रेवंतराम को 108402 वोट मिले हैं। जबकि कनिका बेनीवाल को कुल 94532 वोट मिले। इससे पहले खींवसर उपचुनाव में कनिका बेनीवाल को 8 राउंड पूरे होने पर बढ़त मिली। BJP के रेवंतराम डांगा को 645 वोटों से पीछे छोड़ा। इससे पहले खींवसर उपचुनाव की मतगणना 6 राउंड तक पूरी होने तक बीजेपी को 4045 मतों से बढ़ती मिली। इससे पहले 4 राउंड की गिनती में सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा। उनकी पत्नी और आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल दूसरे नंबर रही। बीजेपी के रेंवत राम डांगा पहले नंबर पर बने रहे। रेंवतराम डांगा 24324 वोटों के साथ 5428 की बढ़त बनाई। वहीं कनिका बेनिवाल को 18896 वोट मिले। इससे पहले खींवसर उपचुनाव के पहले दो राउंड की गिनती में सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा। उनकी पत्नी और आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल तीसरे नंबर रही हैं। बीजेपी के रेंवत राम डांगा 3427 वोटों से बढ़त बनाई। खींवसर सीट इसलिए खाली हुई थी क्योंकि यहां के विधायक हनुमान बेनीवाल सांसद चुने गए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल रालोपा के टिकट से चुनाव मैदान में थीं। चुनाव प्रचार के दौरान कनिका बेनीवाल और उनके पति के बयानों ने खींवसर को काफी चर्चा में ला दिया था। इस चुनाव के नतीजे हनुमान बेनीवाल के राजनीतिक करियर पर भी असर डालेंगे। आरएलपी की एक सीट राजस्थान विधानसभा में थी। इस हार के बाद अब राजस्थान विधानसभा से आरएलपी की उपस्थित खत्म हो गई है। खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कौन जीता?– विधानसभा सीट            उम्मीदवार                         चुनाव चिन्ह    जीत/हार खींवसर विधानसभा सीट    रेवंतराम डांगा(बीजेपी)         कमल            जीते खींवसर विधानसभा सीट    डॉ. रतन चौधरी(कांग्रेस)       हाथ               तीसरे नंबर पर खींवसर विधानसभा सीट    कनिका बेनीवाल(आएलपी)   बोतल             दूसरे नंबर पर

हिंदू एकता पदयात्रा : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा पंडित शास्त्री हमारे आराध्य हैं, हमें उनका बड़ी बेसब्री से इंतजार था

 छतरपुर.  सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैरों में छाले पड़ गए हैं. पैदल चलते-चलते उनके पैरों में चोट लग गई. उन्होंने वहीं पैरों में पट्टी बांध ली. वे चोटिल पैरों के साथ ही पैदल चल रहे हैं. बता दें, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 22 नवंबर को छतरपुर पहुंची. यहां प्रवेश करते ही हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी यात्रा पर फूल बरसा कर उसका स्वागत किया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि बागेश्वर धाम के पंडित शास्त्री हमारे आराध्य हैं. हमें उनका बड़ी बेसब्री से इंतजार था. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि हम सभी सुबह 9 बजे से उनका इंतजार कर रहे थे. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि जो भी लोग यात्रा से सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने की बात कर रहे हैं वह लोग गलत बोल रहे हैं. हम सभी छतरपुर में एक साथ रहते हैं. बाबा बागेश्वर धाम भी हम लोगों का बहुत सहयोग करते हैं. इसलिए हम लोगों के स्वागत के लिए आए हैं. एक शख्स ने कहा कि मेरा खुद का होटल है. उस होटल में मैं बाबा के आशीर्वाद से बगैर लहसुन प्याज का भोजन बनाता हूं. बड़ी संख्या में बाबा के भक्त हमारे होटल में आकर भोजन करते हैं. लोगों में भारी उत्साह गौरतलब है कि, बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन की यात्रा भारी उत्साह के साथ छतरपुर शहर में प्रवेश कर गई. पंडित शास्त्री ने अपने हजारों भक्तों के साथ लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. शहर में करीब 117 जगह विभिन्न समुदायों, समाजसेवियों और धर्म प्रेमी लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सड़कों पर चारो तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है. गौरतलब है कि हजारों लोग भगवा झंडा और तरह-तरह के पोस्टर लेकर यात्रा में शामिल हुए हैं.

आवासहीन व्यक्तियों को नगरीय क्षेत्रों में मिलेगा पट्टा

 रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण और शहरी आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्ति को पट्टा अधिकार अधिनियम, 2023 एवं इसके अंतर्गत निर्मित नियम, 2023 के तहत स्थायी पट्टा विलेख एवं अस्थायी पट्टा विलेख के प्ररूप विहित किये गये हैं।  इस अधिनियम के तहत पट्टे के लिए वे व्यक्ति पात्र होंगे जो नगर पालिक निगम क्षेत्र में 600 वर्गफीट पर तथा अन्य निकायों में 800 वर्गफीट शासकीय भूमि पर 20 अगस्त, 2017 के पूर्व से निवासरत हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राज्य के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण के लिए निर्धारित समय-सीमा में पात्र व्यक्तियों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि शहरी आवासहीनों को स्वयं के पक्का आवास का पट्टा दिया जाना है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 से लगातार काबिज आवासहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा 30 वर्षों के लिए दिया जाएगा। भूमि पर काबिज के सत्यापन के संदर्भ में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची विद्युत बिल, टेलीफोन बिल, स्थानीय निकाय का संपत्तिकर या समेकित कर पंजी, जलकर भुगतान दस्तावेज, भवन या दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के अधीन प्रदत्त पट्टाधृति पट्टे, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

अनिल कटारा जीते, राजस्थान-डूंगरपुर की चौरासी विधानसभा में चला BAP का जादू

डूंगरपुर. राजस्थान की चौरासी विधानसभा क्षेत्र को आज अपना नया विधायक मिल चुका है। शनिवार को मतगणना के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कटारा ने अपने झंडे गाढ़ दिए हैं। बता दें कि अनिल कटारा ने यह चुनाव 23,842 मतों से जीत लिया है। वहीं, भाजपा के अनुभवी चेहरे कारीलाल ननोमा दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कांग्रेस के महेश रोत तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि कटारा ने मतगणना शुरू होने के साथ ही अपनी बढ़त बना ली थी, जो कि लगातार जारी रही। किसी भी राउंड में कटारा पिछड़ते हुए नजर नहीं आए थे। उन्होंने सभी 18 राउंड में अपनी बढ़त कायम रखी थी। किसी भी राउंड में भाजपा या कांग्रेस प्रत्याशी उनको टक्कर देते नजर नहीं आए। चौरासी विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 77, वर्ष 2023 में 82 प्रतिशत और 2024 में 74 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह सीट भारत आदिवासी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। यह आदिवासी बाहुल्य सीट है और भारत आदिवासी पार्टी का गढ़ है। यहां लगभग 90 प्रतिशत आबादी आदिवासी है। बीजेपी ने कारीलाल ननोमा को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने युवा सरपंच महेश रोत को प्रत्याशी बनाया। इस क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी ने युवा पंचायत समिति प्रधान अनिल कटारा को प्रत्याशी बनाया।

निगम की टीम ने जेसीबी से सड़क तोड़कर रोका काम, छत्तीसगढ़-रायपुर में 50 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग

रायपुर. राजधानी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. जरवाय में लगभग 50 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम जोन 8 की टीम ने सीसी रोड काटकर आवागमन बाधित किया. साथ ही नगर, ग्राम निवेश विभाग एवं नगर निगम से ले आउट, नक्शा पास कराए बिना किए जा रहे काम को बंद कराया. नगर निवेश अधिकारी आभाष मिश्रा ने बताया कि ck डेवलपर्स और दो तीन पार्टनर साथ मिलकर लॉजिस्टिक पार्क के नाम से नेशनल हाईवे से लगे लगभग 50 एकड़ की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी. साथ ही हाईवे से जोड़ने के लिए सीसी रोड का भी निर्माण किया जा चुका था. उन्होंने बताया, जमीन से जुड़े दस्तावेज मंगाकर मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध प्लाटिंग से राजस्व में नुकसान होता है. इस पर रोक लगाने के लिए अब निगम ऐसे बड़े अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नजर रख रही. आगे लगातार कार्रवाई की जाएगी. अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में रायपुर तहसीलदार मनुमुक्ता पाटिल एवं जोन 8 जोन कमिश्नर एके हालदार, नगर निवेशक आभाष मिश्रा के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, रूचिका मिश्रा शामिल थे.

पाकिस्‍तान में शिया मुस्लिमों ने सुन्नियों से लिया बदला, हिंसा के दौरान 47 लोगों की मौत

इस्‍लामाबाद पाकिस्‍तान खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के कुर्रम स्थित बागन बाजार में शिया और सुन्‍नी मुस्लिमों के बीच भारी हिंसा देखने को मिल रही है। शुक्रवार की रात को शिया मुस्लिमों ने सुन्‍नी इलाकों में भारी हथियारों के साथ हमला बोल दिया। शिया मुस्लिमों ने सुन्नियों के घरों को जला दिया और कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पिछले दो दिनों की हिंसा में अब तक 47 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात ही 20 लोगों की मौत हो गई है। आलम यह है कि शिया मुस्लिमों ने पाकिस्‍तान के एक विशाल झंडे को भी उतारकर उसकी जगह पर अपना झंडा लहरा दिया। इस सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।   पाकिस्‍तानी प्रशासन ने हिंसा को रोकने के लिए इलाके में मोबाइल सेवा को भी बंद कर दिया है। पैराचिनार इलाके में सभी बिजनस और शैक्षण‍िक संस्‍थानों को बंद कर दिया गया है। यह पूरा इलाका अफगानिस्‍तान की सीमा के पास है और यहां पर पहले भी बड़े पैमाने पर शिया-सुन्‍नी हिंसा हो चुकी है। शुक्रवार को हजारों की तादाद में शिया मुस्लिम शहर की सड़कों पर उतर आए। इससे पहले करीब 200 गाड़‍ियों के काफिले के साथ शिया मुस्लिम पेशावर से पैराचिनार जा रहे थे। इस दौरान बगान कस्‍बे में सुन्‍नी हथियारबंद गुटों ने भारी हथियारों से हमला बोल दिया। पाकिस्‍तान में श‍िया बनाम सुन्‍नी हिंसा का इतिहास प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि चारों ओर से सुन्‍नी गुटों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया जिससे बड़ी तादाद में लोग हताहत हो गए। यह पूरा हमला करीब 30 मिनट तक चला। डॉन अखबार के मुताबिक 16 अन्‍य लोग घायल हैं जिसमें से 11 लोगों हालत गंभीर है। इस हिंसा के बाद शिया मुस्लिम गुट भड़के हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि पुलिस इस काफिले के साथ चल रही थी लेकिन सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही। कुर्रम के डेप्‍युटी कमिश्‍नर ने मरने वालों के आंकड़े की पुष्टि की है।

पुलिस साक्ष्य न मिलने पर पहुंची कोर्ट, छत्तीसगढ़-कवर्धा के लोहारीडीह कांड के 24 निर्दोषों की होगी रिहाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित लोहारीडीह कांड को लेकर पुलिस ने अब यू-टर्न ले लिया है। दरअसल, जिले के रेंगाखार जंगल क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में सितंबर माह में आगजनी व एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने गांव में ही 167 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें से 68 आरोपी जेल में बंद हैं। अब पुलिस ने मामले को लेकर कोर्ट में चालान पेश किया है, जिसमें 24 लोगों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस ने 24 लोगों की रिहाई के लिए न्यायालय से निवेदन किया है। मामले में पुलिस ने पांच एफआईआर दर्ज की थी, सभी में चालान पेश किए जा चुके हैं। वर्तमान में पुरुष आरोपियों को कवर्धा की जेल व महिलाओं को दुर्ग जेल में रखा गया है। ये था मामला — लोहारीडीह गांव में सितंबर माह में एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों की अलग-अलग वजह से मौत हो गई थी। 14 सितंबर की रात शिवप्रसाद साहू उर्फ कचरू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र जंगल में पेड़ से लटकी मिली थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक पर पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की मौत हो गई। पुलिस ने 33 महिला समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी बीच 19 सितंबर को हत्या के आरोप में जेल में बंद प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई। मृतक के बॉडी में गहरे चोट के निशान पाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई के चलते जेल में मौत हुई है। इसके बाद सरकार ने जिले के एएसपी आईपीएस विकास कुमार को सस्पेंड किया। रेंगाखार थाना के टीआई समेत सभी पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया। इसके अलावा कबीरधाम एसपी व कलेक्टर पर भी गाज गिरी। दोनों का ट्रांसफर किया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet