LATEST NEWS

कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार, इसकी फसल खाने से हुई थी 10 हाथियों की मौत

कटनी उमरिया में कोदो की फसल खाने से 10 हाथियों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि कटनी के रीठीके पांडी गांव में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार हो गए हैं।।रीठी थाना क्षेत्र के पोंडी गांव की घटना। आनन फानन में पड़ोसियों ने बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्‍सक ने बताया कि उपचार किया जा रहा है। पीड़ितों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती कोदो की रोटी खाने से रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पौड़ी गांव में चौधरी परिवार के 13 लोग बीमार हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ितों में तीन की हालत गंभीर है। जिनका आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घर में कोदो की बनाई रोटी का सेवन किया था पौड़ी गांव निवासी चौधरी परिवार के लोगों ने सुबह 10 बजे के लगभग घर में कोदो की बनाई रोटी का सेवन किया था जिसमें घर के बुजुर्ग, युवा और महिला एवं बच्चे शामिल थे। परिवार के सिर्फ दो लोगों ने रोटी नहीं खाई। कुछ ही देर बाद पेट में दर्द और उल्टी दस्त खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों के पेट में दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। आसपास रहने वालों की मदद से स्‍वजन ने परिवार के लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। एक-एक कर लोगों के बीमार होने से पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 बच्चे और 7 परिवार के बड़े शामिल बीमार लोगों में 6 बच्चे और 7 परिवार के बड़े शामिल है। बच्चों में सत्यम चौधरी, मीनाक्षी चौधरी, विमलेश, संध्या, खुशी, काव्या चौधरी हैं, जबकि बड़ों में राजकुमारी चौधरी, मिथला बाई,आरती चौधरी, अभिलाषा, विनोद, प्रमोद, ललित चौधरी शामिल हैं। ललित, राजकुमारी व एक अन्य की हालत खराब है।

मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए बेहतर माहौल : मंत्री श्री कुशवाह

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह शनिवार को नागपुर में एग्रोविजन राष्ट्रीय कृषि मेले में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए बेहतर माहौल है। उन्होंने कहा कि खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में काम करने वाली इकाइयों को केंद्र के साथ राज्य सरकार भी विशेष अनुदान मुहैया कराती है। मंत्री श्री कुशवाह ने कृषि मेले में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट की और मेले के आयोजन  को कृषकों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि एग्रोविजन मेले में स्टार्टअप्स एवं नवीन तकनीकियों, उन्नत खाद्य एवं बीज, कृषि उपकरणों के प्रदर्शन के साथ किसान भाईयों और उद्यमियों को नवीन इकाइयों की स्थापना के लिये शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इससे वे योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि इस तरह के मेले देश के अन्य राज्यों में भी आयोजित किया जाना चाहिए। मंत्री श्री कुशवाह ने राष्ट्रीय कृषि मेले  में शामिल हुई विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर,  उन्हें मध्यप्रदेश आने का  आमंत्रण दिया। श्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी के क्षेत्र में प्रचुर संभावनाएं हैं। वर्ष 2023-24 में 4.30 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों की बोनी की गई, इसमें 96 लाख 11 हजार मीट्रिक टन से अधिक उद्यानिकी फसलों का उत्पादन हुआ है,  जो रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश में संतरा, टमाटर, धनिया, लहसुन और मसाला फसलों के उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है। राज्य सरकार खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में करने वाली इकाइयों को प्रोत्साहित कर रही है, मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत 5 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है इस कारण भारत सरकार द्वारा प्रदेश में इस योजना की अवधि एक वर्ष और बढ़ा दी गई है अब यह योजना प्रदेश में मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगी। योजना में खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में काम करने वाली निजी इकाइयों को 35% या अधिकतम 10 लाख रुपए तक अनुदान दिया जाता है इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री अनुपम राजन, आयुक्त हथकरघा एवं प्रबंध संचालक संत रविदास हस्तशिल्प विकास निगम श्री मदन कुमार सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।  

दिल्ली की हवा फिर से खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई और एक्यूआई 400 पार कर गया

नई दिल्ली दो दिनों तक राहत मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली की हवा फिर से खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई और एक्यूआई 400 पार कर गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह सात बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 422 रहा। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न शहरों में भी एक्यूआई उच्च रहा। फरीदाबाद में 290, गुरुग्राम में 324, गाजियाबाद में 357, ग्रेटर नोएडा में 295 और नोएडा में 345 रहा। दिल्ली के नौ इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच रहा। आया नगर में यह 394, मथुरा रोड में 384, आईजीआई एयरपोर्ट में 397, दिलशाद गार्डन में 390, आईटीओ में 388, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 394, पूसा में 398 और श्री अरबिंदो मार्ग में 388 रहा। दिल्ली के 27 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से 500 के बीच रहा। अलीपुर में यह 452, आनंद विहार में 458, अशोक विहार में 457, बवाना में 458, बुराड़ी क्रॉसिंग में 422, चांदनी चौक में 440, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 420, डीटीयू में 419, द्वारका सेक्टर 8 में 432, जहांगीरपुरी में 463, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 418, मंदिर मार्ग में 418, मुंडका में 443, नजफगढ़ में 406, नरेला में 437, नेहरू नगर में 448, नॉर्थ कैंपस में 419, एनएसआईटी द्वारका में 401, ओखला सिस्टम में 420, पटपड़गंज में 426, पंजाबी बाग में 454, आरके पुरम में 430 रहा। रोहिणी में 439, शादीपुर में 406, सिरी फोर्ट में 406, विवेक विहार में 453, वजीरपुर में 467 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, 0-50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है। 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 के बीच में खराब, 301-400 के बीच बहुत खराब और 401-500 के बीच गंभीर माना जाता है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए लागू प्रदूषण विरोधी उपायों का चौथा चरण यानी जीआरएपी-4 अगले 72 घंटों तक लागू रहेगा। कोर्ट ने कहा कि वह अगले सप्ताह इस बात पर विचार करेगा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान 4 (जीआरएपी 4) के तहत दिल्ली-एनसीआर में वर्तमान में लागू कुछ नियमों, खासकर स्कूलों से संबंधित नियमों में ढील दी जाए या नहीं।  

आरडीएसएस के कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता से पूर्ण हों-नीरज मंडलोई

भोपाल अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री नीरज मंडलोई ने जबलपुर प्रवास के दौरान एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, पॉवर जनरेटिंग कंपनी, पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी व पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा की। एसीएस श्री मंडलोई ने विद्युत की मांग व आपूर्ति की स्थिति, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम में क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों, ताप विद्युत उत्पादन और अति उच्च्ददाब सब-स्टेशन व पारेषण लाइनों के लोड की जानकारी ले कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी, पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह व पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, पूर्व क्षेत्र कंपनी की सीजीएम नीता राठौर, पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के सीजीएम राजीव गुप्ता, पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सीजीएम दीपक कश्यप सहित विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अभियंता उपस्थित थे। एसीएस ऊर्जा श्री मंडलोई ने बैठक में प्रदेश में विद्युत की मांग व आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अगले पांच वर्षों में स्थापित होने वाले विद्युत परियोजनाओं और विद्युत उपलब्धता पर  गहन चर्चा की। आरडीएसएस कार्यों की हो सतत् मॉनीटरिंग एसीएस श्री मंडलोई ने कहा कि आरडीएसएस के अंतर्गत निर्धारित समय में स्मार्ट मीटरों व केपेसिटर बैंक की स्थापना और वितरण हानियों को कम करने का कार्य त्वरित गति से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आरडीएसएस के कार्यों की गुणवत्ता की सतत् मॉनीटरिंग की जाए। ताप विद्युत गृह क्षमता का करें भरपूर उपयोग एसीएस श्री मंडलोई ने कहा कि पॉवर जनरेटिंग कंपनी के ताप व जल विद्युत गृह अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग करते हुए बिजली उत्पादन करें। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में विद्युत गृहों से सतत् व गुणवत्तापूर्ण विद्युत उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। निर्माणाधीन उत्पादन परियोजना के लिए समय पर तैयार हों पारेषण लाइनें एसीएस श्री मंडलोई ने कहा कि पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज से निर्बाध बिजली आपूर्ति की गति को बरकरार रखे और प्रदेश में निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं में उत्पादित होने वाली विद्युत पारेषण के लिए अपने कार्य प्राथमिकता से निर्धारित समय में पूर्ण करे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- शहीद पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति-जन सेवा के संदेश ध्येय वाक्य को सचमुच जिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कोरोना काल में जब इस बीमारी से अनजान बड़े-बड़े डॉक्टर्स ने अपने क्लीनिक बंद कर दिए थे, तब उन परिस्थितियों में भी पुलिस ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला। कोरोना काल में ड्यूटी करते हुए 155 पुलिसकर्मी शहीद हुए। उन्होंने सच्चे मायने में “देशभक्ति-जन सेवा” के संदेश को जिया और कर्त्तव्य की बलिवेदी पर प्राण न्यौछावर कर दिये। मैं सैल्यूट करता हूँ, ऐसे जांबाज योद्धाओं को। पुलिस जितनी सजगता और कर्तव्य परायणता के साथ काम करती है, उससे, उनके प्रति सम्मान और आदर में ओर अधिक वृद्धि हो जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को भोपाल में अत्याधुनिक सर्व-सुविधायुक्त पुलिस चिकित्सालय ‘स्वस्ति’ के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैदानी पुलिसकर्मियों को अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण करने की दृष्टि से निर्मित डिजिटल एप ई-रक्षक और दिशा लर्निंग ऐप को भी लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लगभग साढ़े बारह करोड़ की लागत से बने इस अत्याधुनिक अस्पताल ‘स्वस्ति’ में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पुलिस विभाग के वित्तीय प्रबंधन और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल को देखकर लगता है कि इसकी लागत और अधिक होनी चाहिए थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिसकर्मियों की बेटियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस बैंड के साथ हर्ष फायर कर सलामी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल का निरीक्षण कर विजिटर बुक में अपने विचार अंकित किए। 40 हजार पुलिसकर्मियों को कर्मवीर योद्धा पदक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने म.प्र. पुलिस के 40 हजार पुलिसकर्मियों को कोरोना काल में अदम्य साहस और सराहनीय कार्य के लिए कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांकेतिक रूप से 5 पुलिसकर्मियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यवाहक निरीक्षक श्री मुनेंद्र गौतम, उप निरीक्षक सुश्री प्रियम्वदा सिंह, श्री गुलजार सिंह मार्को, आरक्षक श्री अजय पाल सिंह और आरक्षक श्री निशांत छारी को पदक एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना की सराहना करते हुए कहा कि विभाग का मुखिया ऐसा ही होना चाहिए है, जिस प्रकार से उन्होंने पुलिसकर्मियों के हित में स्वयं आगे होकर काम किए हैं।  डेटा से काम करेगी पुलिस, डंडे से नहीं पुलिस महानिदेशक ने “ई-रक्षक ऐप” के संबंध में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कॉन्फ्रेंस में अपने संबोधन में कहा था कि “इस इलेक्ट्रानिक युग में पुलिस को डंडे के बजाय डेटा से काम करने की आवश्यकता है।” उनकी मंशा अनुरूप एमपी ई-रक्षक ऐप के द्वारा पुलिसकर्मियों को आदतन अपराधियों की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएगी। पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी क्षेत्र में रहने वाले आदतन अपराधियों की जानकारी एक साथ देख सकेंगे। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के नाम को अपराधी के डेटाबेस में सर्च किया जा सकेगा। इसके साथ ही फेस रिकग्नाइजेशन मॉड्यूल के अंतर्गत आरोपी का फोटो अपलोड कर उसे संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही व्हीकल सर्च विंडो में जाकर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, ईंजन या चेसिस नंबर के द्वारा वाहन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चोरी एवं जप्ती हुए वाहन की जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। अन्य सुविधाओं से युक्त इस ऐप का भोपाल, इंदौर तथा अन्य जिलों में चरणबद्ध तरीके से ट्रॉयल रन प्रारंभ किया गया है। दिशा लर्निंग ऐप पुलिस महानिदेशक श्री सक्सेना ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कार्य के स्वरूप के कारण अपने व्यस्तताओं और मुख्यालय से बाहर ड्यूटी पर रहने के कारण बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस दृष्टि से पुलिसकर्मियों के बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा की दृष्टि से शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए दिशा लर्निंग ऐप सेंटर स्थापित किए गए हैं। ये सेंटर जिलों एवं बटालियन में प्रारंभ किए गए हैं। इन सेंटर्स में पुलिसकर्मियों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। ऐप से विद्यार्थियों को व्यापक सूचनाएं एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही उन्हें कॅरियर गाइडेंस भी प्रदान किया जाएगा। यह ऐप 8वीं और उसके बाद की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है। यह ऐप विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और रोजगार से संबंधित दिशा निर्धारित करने में सहायक होगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री एस.एन. मिश्रा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, अपर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, अपर पुलिस महानिदेशक श्री उपेन्द्र जैन एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।  

एएसपी की वर्दी पहनकर युवती न्यू मार्केट पहुंची तो उसका सामना टीटी नगर थाने की महिला एसआई से हो गया

भोपाल भोपाल के एमपी नगर में नकली पुलिसकर्मी पकड़े जाने के बाद अब टीटी नगर पुलिस ने एक नकली महिला एडीशनल एसपी को पकड़ा। एएसपी की वर्दी पहनकर युवती न्यू मार्केट पहुंची थी। यहां पर उसका सामना टीटी नगर थाने की महिला एसआई से हो गया। बातचीत के दौरान महिला एसआई समझ गई कि युवती नकली वर्दी पहने हुए हैं। उसे तुरंत ही थाने ले जाया गया। युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। टीटी नगर पुलिस ने बताया कि रोजाना की तरह थाने के स्टाफ की महिला एसआई थाने के सामने से न्यू मार्केट के भीतर जाने वाले रास्ते पर तैनात थीं। इसी दौरान मस्जिद के पास की दुकानों के पास उन्होंने एडीशनल एसपी की वर्दी मे एक युवती को देखा। महिला एसआई उनके पास पहुंची तथा सैल्यूट कर बात करना शुरू की। इसी दौरान महिला एसआई की नजर महिला अधिकारी की वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर पड़ी। उसमें नाम के नीचे अंकों में नंबर लिखे हुए थे। इस तरह के नंबर आरक्षक और प्रधान आरक्षक की नेम प्लेट पर होते हैं, जबकि अधिकारियों की नेम प्लेट पर केवल नाम ही होते हैं। शंका होने पर महिला एसआई ने अपने स्टाफ को इशारा किया तथा युवती से बातचीत करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला अधिकारी समझ गई कि वर्दीधारी युवती झूठ बोल रही है। उसे तुरंत ही थाने लाया गया जहां पर पूछताछ करने पर पता चला कि वह नकली वर्दी पहनकर घूम रही थी। पीएससी में नहीं हुआ चयन, घरवालों के तानों से थी परेशान युवती का नाम शिवानी चौहान बताया गया है, वह इंदौर की रहने वाली है। उसने पीएससी की परीक्षा दी थी। जिसमें उसका चयन नहीं हुआ था, लेकिन घर वालों के तानों से परेशान होकर उसने बोल दिया उसका चयन पुलिस सेवा के लिए हो गया। कई महीनों तक जब उसने नौकरी ज्वाइन नहीं की तो घर वालों ने फिर से पूछना शुरू कर दिया। परेशान होकर शुक्रवार को वह अपनी बुआ के लडक़े के साथ भोपाल आई थी। घर वालों को उसने बताया था कि वह पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग देने के लिए जा रही है। भोपाल पहुंचने पर उसने लालघाटी इलाके में बुआ के बेटे से बोला कि अब तुम यहीं रुके मुझे पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग के बाद मीटिंग करना होगी। यहां से वह अकेली चली गई। शाम को जब वह एडीशनल एसपी की वर्दी पहनकर घूम रही थी तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गई।  

तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, चार लोगों की मौत

बिजनौर यूपी के बिजनौर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में शामिल मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा नहटौर -कोतवाली देहात मार्ग पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास हुआ। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले यूपी के बिजनौर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा 20 नवंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। इस हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए, जिसके बाद बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे को लेकर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल ने बताया था कि पीछे से आ रही बाइक गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसा हल्दौर नहटौर मार्ग पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। 16 नवंबर को भी बिजनौर में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी। तब एक कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई थी। सभी मृतक झारखंड से एक शादी समारोह से वापस अपने गांव तिबड़ी लौट रहे थे। पुलिस ने बताया था कि कार किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान उसने ऑटो को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया था कि ऑटो में सवार सात व्यक्ति थाना धामपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। हादसे में 6 लोगों की मौके पर और ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।  

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 69 पंजाबी बाग में विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 69 पंजाबी बाग में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा को हरित विधानसभा बनाने के लक्ष्य के साथ सभी 17 वार्डों में नागरिकों को थीम पार्कों की सौगात मिली है। स्वामी विवेकानंद थीम पार्क व मां नर्मदा परिक्रमा थीम पार्क नरेला क्षेत्र की स्वच्छता व सुंदरता का बेजोड़ उदाहरण है। रहवासियों ने जताया आभार नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 69 के रहवासियों द्वारा मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों की संख्या में रहवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। रहवासियों के स्वागत से अभिभूत मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जनता ने जो अपार स्नेह, आशीर्वाद व समर्थन दिया है वह एक ऋण की भांति है, इस ऋण को क्षेत्र के समग्र विकास के माध्यम से उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा विकास के मायने में कहीं से भी अछूती नहीं रहेगी। रहवासियों को मिलेंगी यह सुविधाएं वार्ड 69 अंतर्गत पंजाबी बाग में पार्क के विकास कार्यों के अंतर्गत पाथवे, बाउंड्री वॉल, गेट निर्माण, हाईमास्ट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, पौधारोपण, वेंचर्स, झूले और अन्य मनोरंजन की सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी होगा और क्षेत्र में एक हरित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करेगा।  

भाजपा की महाराष्ट्र व उ प्र उपचुनाव में हुई शानदार जीत का मनाया गया जश्न : सारांश श्रीवास्तव

 टीकमगढ़ आज नवीन भाजपा कार्यालय पर भाजपा की जीत पर जश्न मनाया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश के उपचुनाव पर शानदार जीत पर नवीन भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना , वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराते हुए, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की व सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भाजपा अपने वादों पर खड़ा उतरती है, अपने जनता के बीच में काम के द्वारा पहचानी जाती है और जनता का आशीर्वाद स्पष्ट रूप से भाजपा के साथ है, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की 225 के ऊपर सीटें आ रही है व वहीं उत्तर प्रदेश उपचुनाव में पार्टी को शानदार जीत मिली, हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत व भाजपा सरकार की रीति नीति से जनता खुश हैं , जिसका परिणाम है भाजपा की शानदार जीत। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार व आशुतोष भट्ट, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, अनीश खान, मंडल अध्यक्ष रोहित वैसाखिया, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति, रविंद्र श्रीवास्तव, संजू यादव, अरविंद खटीक, अंकित पाराशर, आकाश अवस्थी ,स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना

चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने 27 और 28 नवंबर को राज्य की राजधानी चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह वर्षा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बने निम्न दबाव के कारण होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के शनिवार को विकसित होने की संभावना है और अगले दो दिनों में यह डिप्रेशन में बदल सकती है, जिससे भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। आरएमसी ने स्पष्ट किया कि इस मौसम के चक्रवाती तूफान में विकसित होने की उम्मीद नहीं है। विभाग के बयान में कहा गया है कि थोड़े समय के सूखे के बाद उत्तरी तमिलनाडु में बारिश वापस आ रही है। पूर्वानुमान में 27 और 28 नवंबर को 24 घंटों के भीतर 6 से 12 सेमी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 26 नवंबर को कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश की उम्मीद है, इसके बाद 27 और 28 नवंबर को पूरे उत्तरी तमिलनाडु में व्यापक रूप से भारी बारिश होगी। कुड्डालोर और रामनाथपुरम जिलों में भी 27 नवंबर को भारी बारिश होगी, जिससे इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आरएमसी ने 26 नवंबर को तमिलनाडु के छह जिलों और कराईकल क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों और पुडुचेरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विल्लुपुरम और मयिलादुथुराई जिले 26 नवंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट पर हैं, जबकि तिरुवल्लूर से नागपट्टिनम सहित 10 जिले भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट पर हैं। पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत के बाद से, चेन्नई में 55 सेमी बारिश दर्ज की गई है, जो 2 प्रतिशत की मामूली कमी को दिखाता है। पूरे तमिलनाडु में 33 सेमी बारिश हुई है, जो औसत से 5 प्रतिशत अधिक है। मौसम अधिकारियों ने कहा कि 27 और 28 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश से बारिश की कमी दूर हो सकती है और शहर में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि, तमिलनाडु के डेल्टा जिलों में भारी बारिश सांबा धान किसानों के बीच चिंता का विषय है। वहीं मयिलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरुर और नागपट्टिनम जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे गंभीर बाढ़ और जल जमाव हो रहा है। पिछले दो दिनों में सेम्बनारकोइल, मयिलादुथुराई में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। तिरुवरुर जिले में, नन्निलम में 59 मिमी और नीदमंगलम में 47.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश और जलभराव से इन जिलों में सांबा की फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है, जहां बड़े क्षेत्रों में धान की खेती की जाती है। वहीं तमिलनाडु में 17 अक्टूबर को मानसून शुरू होने के बाद से लगातार बारिश हो रही है। राज्य भर में लगभग 90 जलाशय 60 प्रतिशत से अधिक भरे हुए हैं। जलाशयों में वर्तमान में 143.804 टीएमसीएफटी (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है, जो उनकी कुल क्षमता 224.297 टीएमसीएफटी का 64.11 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है जब भंडारण स्तर 79.514 टीएमसीएफटी (35.58 प्रतिशत) था। महत्वपूर्ण जल स्रोत मेट्टूर जलाशय का भंडारण स्तर 62,140 टीएमसीएफटी है, जो 2023 की तुलना में 384 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह भवानीसागर जलाशय में 21,141 टीएमसीएफटी दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 210 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।  

महासमुंद में धान खरीदी केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक तराजू में निकली गड़बड़ी, केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR की मांग

  महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत बेमचा के धान खरीदी केंद्र में आज किसानों ने धान तौल में गड़बड़ी को लेकर खरीदी कार्य रोक दिया. धान तौलने में गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब एक किसान ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल में अंतर पाया. जिसके बाद जांच में तराजू में गड़बड़ी की पुष्टि हुई. इससे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई उन्होंने भारी हंगामा खड़ा करते हुए धान खरीदी कार्य बंद करवा दिया. मामले की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर किसानों को न्याय का भरोसा दिलाया है. वहीं किसान अब केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR की मांग कर रहे हैं. जानिए कैसे हुआ गड़बड़ी का खुलासा शुक्रवार को बेमचा का एक किसान 32 क्विंटल 20 किलो सरना और मोटा धान लेकर सोसायटी पहुंचा. खरीदी केंद्र में जब धान का वजन किया तो इलेक्ट्रॉनिक तराजू में धान का वजन 40 किलो डिस्प्ले हो रहा था. जब किसान को तराजू में गड़बड़ी को लेकर शंका हुई, तो किसान ने उसी बोरी के धान को बाहर वजन कराया, इस बार धान का वजन 42 किलो निकला. 2 किलो धान के अंतर पाए जाने से किसानों में इस बात से रोष पैदा हो गया कि उनसे अधिक धान लिया जा रहा था. इस मामले को लेकर नाराज किसानों ने खरीदी केंद्र में धान खरीदी का विरोध करना शुरू कर दिया और कार्य बंद करवा दिया. नमी मापन में भी गड़बड़ी धान तौलने में गड़बड़ी के अलावा किसानों ने नमी मापन को लेकर भी शिकायत की है. पुरानी मशीन में धान की नमी 14.6% और नई मशीन में 17.6% दिखा रही थी, जिससे किसानों को धान वापस ले जाना पड़ा. जांच में क्या निकला? मौके पर अधिकारियों ने किसानों के सामने तौल कराई. इसमें 42.630 किलो और 42.580 किलो का वजन निकला, जबकि शासन के नियम के अनुसार 40 किलो धान और 700 ग्राम बोरे का वजन निर्धारित है. अफसरों ने किसानों के सामने तीन दिन पहले खरीदे गए धान की बोरियों का भी वजन किया, जिसमें 39. 890 किलो ग्राम, किसी  तराजू में 39. 800 किलो ग्राम वजन डिस्प्ले हुआ. अधिकारियों का आश्वासन बता दें कि 14 नवंबर से जिले में धान खरीदी शुरू जारी है. इसके एक दिन पहले बेमचा धान खरीदी केंद्र में 5 इलेक्ट्रॉनिक तराजू भेजा गया था, जिसमें आज गड़बड़ी पाई गई है. वहीं इस मामले को लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के BM  ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक तराजू में खराबी है, जिसके कारण सही वजन नहीं दिखा रहा है. जांच के बाद जो अंतर होगा उसका किसानों को कीमत दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 हजार गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौ-शाला का किया भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गौ-माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। जो भी गोवंश का पालन करे वही गोपाल है, जिसके घर में गाय का कुल वह घर गोकुल है। अतः प्रत्येक व्यक्ति और परिवार को घर में गोपालन के लिए पहल करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिना धर्म, भाषा, जाति और क्षेत्र के भेदभाव के हमें गौ-पालन को प्रोत्साहित करना है। परंपरागत रूप से भी भारत में सभी धर्म और जाति के लोग गौ-पालन करते हैं और यही हमारी सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के ग्राम बरखेड़ी डोब में 10 हजार गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौ-शाला के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि भोपाल जिले के बरखेड़ी डोब ग्राम में 25 एकड़ क्षेत्र में 15 करोड़ रूपए की लागत से गौ-शाला का निर्माण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाईटेक गौ-शाला भूमि-पूजन स्थल पहुंचने पर सर्वप्रथम गौ-माता को दुलार कर नमन किया तथा उन्हें आहार सामग्री अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश में गोवंश संरक्षण और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए संचालित गतिविधियों पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नौरंग सिंह गुर्जर सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। बदलती जीवनशैली में निरंतर बढ़ रहा है गौ-शालाओं का महत्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व के अधिकांश देशों में दुग्ध की आपूर्ति गौ-माता ही करती हैं। सनातन संस्कृति में गौ-माता का महत्व इससे स्पष्ट हो जाता है कि मानव जीवन की पूर्णता के लिये गौ-दान आवश्यक बताया गया है। बदलती जीवनशैली में गौ-शालाओं का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य शासन द्वारा विशाला गौ-शाला स्थापित करने की दिशा में सक्रियता से कार्य किया जा रहा है, वर्तमान वर्ष में अब तक 300 गौ-शालाओं का पंजीयन हुआ है। विभिन्न सामाजिक संगठन भी गौ-शाला संचालन में पहल कर रहे हैं। गौ-पालन परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ परिवार को पोषक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में भी सहायक है। अत: घर-घर बछिया उपलब्ध कराकर दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही दुग्ध उत्पादन पर बोनस देने की व्यवस्था कर रही है। वर्तमान में मध्यप्रदेश, देश के कुल दुग्ध उत्पादन में 9 प्रतिशत का योगदान देता है। इसे अगले पाँच वर्ष में 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। सूखी सेवनिया रोड को फोरलेन किया जाएगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय विद्यालय सूखी सेवनिया को सीएम राइज विद्यालय बनाने और सूखी सेवनिया रोड को विभागीय मद अनुसार फोरलेन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बरखेड़ी डोब क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के माध्यम से गौ-माता से संबंधित डिग्री-डिप्लोमा कोर्स आरंभ किया जाएगा। स्वामी श्री अच्युतानंद जी महाराज ने गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार गठन के बाद अभी तक के अल्प समय में प्रदेश में लगभग 50 हजार गायों के पालन-पोषण की व्यवस्था की है और प्रदेश की लाखों गायों की देखभाल का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश सरकार इस वर्ष को गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मना रही है। आज यहां गोलोक धाम की स्थापना इसी कड़ी में एक सार्थक प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस प्रयास के लिए सभी महात्मा, सभी ऋषिगण उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद और आशीर्वाद देते हैं। गौ-माता का पालन-पोषण हम सभी सनातनियों का दायित्व है। हमें इस प्रकार के प्रयास करने चाहिएं कि हर घर में एक गाय रहे। गौ-माता के बिना घर सूना होता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यूके-जर्मनी दौरा, प्रदेश को समन्वित विकास के केन्द्र में स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यूके एवं जर्मनी दौरा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश, तकनीकी साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों के केन्द्र में स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की समृद्धि के लिये 24 से 30 नवम्बर तक 2 देशों यूके और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूके और जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रदेश में ऑटोमोबाइल सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, नवकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में निवेश के लिये उद्योगपतियों एवं निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश से यूके और जर्मनी को मशीनरी, फार्मास्यूटिकल, मेडिकल डिवाइस, टेक्सटाइल, गारमेन्ट, प्लास्टिक का निर्यात किया जाता है। प्रदेश औद्योगिक नीतियों और निवेश के अनुकूल वातावरण बनाकर देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने के लिये निरंतर प्रयत्न कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यात्रा मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यात्रा में यूके और जर्मनी के उद्योगपतियों, निवेशकों और एनआरआई समुदाय को मध्यप्रदेश में व्यापार-व्यवसाय के अनुकूल वातावरण और अधोसंरचनात्मक विकास से परिचित कराया जायेगा। उन्हें प्रदेश की “इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी” और “एमएसएमई प्रोत्साहन योजनाओं” से भी अवगत कराया जायेगा। यात्रा में यूके और जर्मनी के प्रमुख उद्योगों और एमएसएमई से साझेदारी के अवसर तलाशे जायेंगे। प्रदेश को न्यूनतम लागत राशि में कुशल विनिर्माण केन्द्र के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही राज्य के “स्पेशल इकोनॉमिक जोन” की जानकारी साझा की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यात्रा से यूके-जर्मनी में निवासरत मध्यप्रदेश के लोगों को प्रदेश की प्रगति में योगदान के लिये प्रेरित किया जायेगा। “फ्रेंड्स ऑफ एमपी” और रूट-टू-रूटस् जैसे अभियान भी इसमें मददगार रहे हैं। इससे शैक्षिक, औद्योगिक और शोध संस्थानों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करने में मदद मिलेगी। इसमें तकनीकी हस्तांतरण और सुदृढ़ विकास के लिये सहयोग सुनिश्चित करने के प्रयास भी किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 से 27 नवम्बर तक यूके यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहाँ ब्रिटिश सांसदों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों से मीटिंग करेंगे। “फ्रेंडस् ऑफ एमपी” नेटवर्क विस्तार का कार्य भी किया जायेगा। प्रमुख उद्योगपतियों के साथ इन्टेरक्टिव सेशन, राउंड टेबल मीटिंग और वन-टू-वन मीटिंग भी होंगी। शहरी पुनर्विकास और प्रौद्योगिकी नवाचार में यूके की विशेषज्ञता का अध्ययन भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 से 30 नवम्बर तक जर्मनी की यात्रा में प्रमुख औद्योगिक शहर म्यूनिख और स्टटगार्ट के औद्योगिक केन्द्रों का भ्रमण करेंगे। वे फेसिलिटी एसएफसी एनर्जी, बेर्लोचर और लेप ग्रुप जैसे अग्रणी संस्थानों के फेसलिटी सेंटर का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जर्मनी में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल मीटिंग करेंगे और प्रवासी भारतीयों को एमपी में निवास के लिये प्रोत्साहित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यूके-जर्मनी यात्रा से एमपी में निवेश तो आयेगा ही, साथ ही तकनीकी विशेषज्ञता हासिल करने के नये अवसर प्राप्त होंगे। इंडस्ट्रियल और एजुकेशनल मेनुफेक्चरिंग स्किल्स के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोगात्मक संबंध भी स्थापित होंगे। अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एमएसएमई सेक्टर में होने वाले नवाचारों एवं विकास में गति आयेगी। राज्य की औद्योगिक क्षमता बढ़ेगी साथ ही प्रतिस्पर्धा में भी वृद्धि होगी।  

हमें हर हिंदू को अपने बैनर तले एकजुट करना होगा और हर वर्ग को समान रूप से सिखाना होगा कि हम सब एक हैं : धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को अपने एक बयान में चुनावी प्रक्रिया को ‘महायज्ञ’ करार देते हुए हिंदू समाज को एकजुट होने की अपील की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में चुनाव एक महायज्ञ के समान होता है, जिसमें वोट आहुति के रूप में दिया जाता है और जो उम्मीदवार ज्यादा मत प्राप्त करता है, वह विजयी होता है। बाबा बागेश्वर ने हिंदू समाज के भीतर जातिवाद और अन्य विकृतियों को लेकर चिंता जताई और कहा, “हिंदू समाज में एकता की कमी का मुख्य कारण जातिवाद और दूरी है। हमें हर हिंदू को एक साथ लाकर एक नई दिशा दिखानी होगी। हर हिंदू को अपने बैनर तले एकजुट करना होगा और हर वर्ग को समान रूप से सिखाना होगा कि हम सब एक हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज में अलग-अलग नेता या संगठन अपने-अपने तरीके से काम कर रहे हैं, लेकिन इस सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए- हिंदू एकता और हिंदुत्व का प्रचार-प्रसार। बताया किन्हें करना चाहिए समर्थन आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, “हिंदू समाज में जो भी विकृतियां और दूरी हैं, उन सबको खत्म करना होगा। अगर हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हम सबको एकजुट होना होगा। 29 तारीख को राम राजा ओरछा में हम सामूहिक संकल्प लेंगे और यह संकल्प केवल भारत को एक करने का नहीं, बल्कि हिंदू समाज को भी एकजुट करने का होगा।” बाबा बागेश्वर ने चुनावों को लेकर कहा, “हमारे लिए जो भी काम हिंदू समाज के भले के लिए हो और जो हिंदुत्व के कार्य करें, हमें उनका समर्थन करना चाहिए। लोकतंत्र में जीत केवल उस व्यक्ति की होती है, जिसे ज्यादा वोट मिलते हैं।” “टी राजा जैसे लोग हिंदू समाज के लिए जरूरी” टी राजा का जिक्र करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा, “टी राजा जैसे लोग हिंदू समाज के लिए जरूरी हैं। वह अकेले धर्म विरोधियों से लड़ते हैं और उनकी जमीनों को वापस दिलवाते हैं। हमें टी राजा जैसे फायरब्रांड नेताओं की जरूरत है, जो हिंदू समाज के लिए खड़े हों और अपनी आवाज बुलंद करें।” उन्होंने अंत में हिंदू समाज को संबल देते हुए यह भी कहा, “जो लोग हिंदू धर्म के खिलाफ उंगली उठाते हैं, उन्हें उस उंगली को काट दिया जाएगा। हिंदू समाज अब जाग चुका है और वह एक नया इतिहास लिखने जा रहा है।”

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- महायुति ने जो काम किया, जनता ने उस पर वोट दिया

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा शनिवार को हो रही है। इसी बीच रुझानों में भाजपा, शिवेसना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) वाला महायुति गठबंधन प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। महायुति 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस पर शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पहला रिएक्शन सामने आया। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और महायुति के कार्यकर्ताओं को इस नतीजों के लिए बधाई दी। सीएम शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने यहां ढाई साल में काम करके उन्हें जवाब दिया है। इसलिए, हमें लैंडस्लाइड जीत मिली है। सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक है। मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा। मैं अपनी लाडली बहनों, किसानों और सभी वर्गों का धन्यवाद करता हूं।” उन्होंने आगे कहा, ”महायुति ने जो काम किया है, जनता ने उस पर वोट दिया है। इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है, मैं महाराष्ट्र की जनता और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया है और महायुति को जिताया।” इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बयान दिया। सीएम शिंदे ने कहा कि अंतिम आंकड़े आने के बाद तीनों पार्टी के प्रमुख मिलकर तय कर लेंगे। जैसे हम यहां पर मिलकर चुनाव लड़े हैं, हम लोग बैठकर मुख्यमंत्री पद पर फैसला कर लेंगे। सीएम एकनाथ शिंदे ने महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा, ”ढाई साल तो उनका आरोप लगाने में गया। अभी कम से कम अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। लोगों को आरोप पसंद है या काम। हमने आरोपों का जबाव काम करके किया। ढाई साल में जनता ने काम देखा है और जनता की आवाज बनकर हमने काम किया है। हमने यहां की जनता के लिए विकास और कल्याणकारी काम किए हैं। आज हमें लैंडस्लाइड जीत मिली है।” महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। प्रदेश में महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा है, वहीं शिवसेना (शिंदे) ने 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (एसपी) ने 86 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet