LATEST NEWS

विजयपुर उपचुनाव में मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा मंत्री रामनिवास रावत को 7 हजार से अधिक मतों से हराया

श्योपुर श्योपुर की विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा जीते हैं। मुकेश मल्होत्रा इसलिए अधिक चर्चा में है क्योंकि उन्होंने प्रदेश सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत को 7 हजार से अधिक मतों से हराया है। खासबात यह है कि मुकेश मल्होत्रा भाजपा के ही कार्यकर्ता थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में जब रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे तो मुकेश मल्होत्रा ने कांग्रेस को ज्वाइनकर लिया था। कांग्रेस ने उनकी जमीनी पकड़ को देखते हुए उप चुनाव में टिकट दिया। मुकेश मल्होत्रा ने भी कांग्रेस के विश्वास को कम नहीं होने दिया।   भाजपा सरकार में शहरिया विकास प्राधिकरण के रहे हैं अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा भाजपा सरकार में शहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं। लेकिन जब लोकसभा चुनाव में रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थामा तो मल्होत्रा ने भी भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2023 में मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा से टिकट मांगा था। लेकिन टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन चुनाव हार गए। लेकिन वोट अच्छे मिले।   2023 में लड़े थे निर्दलीय चुनाव साल 2023 में मुकेश मल्होत्रा निर्दलीय चुनाव मैदान में थे, उस दौरान आदिवासियों ने इनका जमकर साथ दिया था। इन्हें चुनाव में 45 हजार वोट मिले थे। मुकेश लंबे समय से विधानसभा में एक्टिव रहने वाले नेताओं में से एक हैं। मुकेश सहरिया समुदाय से आते हैं, इस सीट पर इस जनजाति के करीब 70 हजार वोटर हैं। साथ ही साथ जमीन पर इनकी सक्रियता देखी जाती है। जमीन से जुड़े होने से कांग्रेस ने दिया टिकट विजयपुर क्षेत्र में आदिवासी वोटर्स 70 हजार हैं। मल्होत्रा शहरिया जनजाति से आते हैं और उनकी समाज सहित क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भी 45 हजार वोट मिले थे। इसलिए कांग्रेस ने उन पर दांव लगाया। आखिर में उपचुनाव में जीत मिल ही गई।   यह रही राजनीतिक यात्रा     कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा भाजपा में सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रहे हैं। वर्ष 2023 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़े। इस चुनाव में मुकेश मल्होत्रा को 44128 वोट मिले। इस तरह बस तीसरे नंबर पर रहे।     वर्तमान में वह ग्राम पंचायत सिलपुरी के सरपंच हैं। आदिवासी युवाओं को सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती किए जाने को लेकर उन्होंने श्योपुर से भोपाल तक हजारों युवाओं के साथ पैदल यात्रा निकाली थी जिसके बाद वह सुर्खियों में आए थे।     लोकसभा चुनाव के दौरान मुरैना में प्रियंका गांधी के समक्ष मल्होत्रा कांग्रेस में शामिल हुए थे। मल्होत्रा एलएलबी किये हुए है  

6,600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी में सीबीआई ने गौरव के घर से दस्तावेज और बैंक से जुड़े अहम कागजात किये जब्त

रायपुर महाराष्ट्र में 6,600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी घोटाले के मामले में रायपुर के गौरव मेहता के पचपेढ़ी नाका आम्रपाली सोसाइटी स्थित घर पर मुंबई ईडी की टीम के बाद अब सीबीआइ की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार रात से ही सीबीआइ के अधिकारी घोटाले के मास्टर माइंड बताए जा रहे गौरव उसके भाई अक्षत से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ का अंतिम दौर चल रहा है और जल्द ही गौरव की गिरफ्तारी के साथ ही उसे विशेष कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेने की तैयारी भी है। ईडी की टीम ने गौरव मेहता के घर बुधवार की सुबह दबिश दी थी। गौरव मेहता पुणे के सारथी एसोशिएट आडिट फर्म के कर्मचारी हैं। इस फर्म के कई ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम ने गौरव के घर व दफ्तर से ढेरों दस्तावेज के साथ ही इलेक्ट्रानिक सबूत एकत्र किए है। इसके जरिए गौरव के दिल्ली, महाराष्ट्र के नेटवर्क, निवेशकों से जुड़े लिंक खंगाले जा रहे है। सूत्रों के अनुसार गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करते हैं जो पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी घोटाले की जांच में मदद कर रही थी। गौरव मेहता के बारे में जानने वालों के मुताबिक वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर फील्ड का एक्सपर्ट है। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों की अब तक हुई हर छापामार कार्रवाई में वह आधिकारिक साइबर सेल टीम में हमेशा शामिल रहा है। कई राज्यों में हुए चुनावों में इसकी पर्दे के पीछे खासी भूमिका रही थी। पूर्व आइपीएस रवींद्रनाथ पाटिल वर्ष 2018 में गौरव की गवाही के बाद ही जेल गए थे। पूर्व आईपीएस के आरोप के बाद हुई कार्रवाई दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच हो रही इस कार्रवाई से पहले पुणे के पूर्व आइपीएस अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बिटकाइन घोटाले का पैसा इस्तेमाल हो रहा है। गौरव मेहता से कांग्रेस नेत्री सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था। उन्होंने चुनाव में इस्तेमाल के लिए घोटाले से बिटकाइन के बदले नकदी मांगी थी। बताया भी जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों को गौरव के घर में कुछ दस्तावेज और लैपटाप समेत कंप्यूटर हार्ड डिस्क मिले है,जिसकी जांच ईडी की तकनीकी टीम कर रही है। इसके साथ ही बैंक से संबंधित कुछ अहम दस्तावेज भी मिले है। स्थानीय बैंकों के कर्मचारियों को बुलाकर इसकी जांच भी कराई गई है। दस घंटे इंतजार के बाद घुसी सीबीआई गौरव मेहता के घर व दफ्तर में लगातार चली ईडी की कार्रवाई में खास बात यह रही कि 10 घंटों से ज्यादा समय तक सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने गौरव के घर के बाहर कार में बैठकर इंतजार किया। ईडी की कार्रवाई खत्म होने के बाद ही सीबीआई के अधिकारी गौरव के घर के भीतर घुसे। जांच में क्या-क्या सामने आया है,फिलहाल इसकी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

बाहर से आयी युवती को मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे कल भिंड अस्पताल में भर्ती कराया गया

भिंड मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के काशीपुरा गांव में लगभग 22 साल की एक युवती को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की कथित तौर पर दिल्ली की रहने वाली है और विक्षिप्त बताई जा रही है। एक युवक उसे अपने साथ लेकर आया था। विवाद होने पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया, तो वह डिडी गांव के एक स्थान पर छोड़कर भाग गया। सूत्रों ने कहा कि काशीपुरा गांव निवासी युवक के दिल्ली से एक विक्षिप्त युवती को अपने साथ लेकर आने की सूचना मिली थी। दोनों बस से भिंड पहुंचे। युवक बस से उतरकर लड़की को गांव ले जाने लगा, तो उसने जाने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा। डिडी गांव के पास ग्रामीणों ने दोनों को रोकने की कोशिश की। आखिरकार युवक उसे डिडी गांव के मंदिर पर छोड़कर चला गया। रात्रि में लड़की मंदिर परिसर में रुकी रही। लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे कल भिंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। भिंड देहात थाना पुलिस ने आज यहां बताया युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराके उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। युवक की पहचान और उसे खोजने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जो लड़की को कथित तौर पर दिल्ली से लेकर आया था।  

सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय मत्स्य पालन 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार तेलंगाना ने जीता

हैदराबाद तेलंगाना को वर्ष 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय मत्स्य पालन के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मत्स्य पालन क्षेत्र में राज्य की अभिनव पहल और विकासात्मक प्रगति का प्रतीक है। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने विश्व मत्स्य पालन दिवस पर दिल्ली में एक भव्य समारोह में दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया। तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करते हुए, मत्स्य पालन के विशेष मुख्य सचिव सब्यसाची घोष और मत्स्य पालन निदेशक प्रियंका आला ने पुरस्कार प्राप्त किया। शुक्रवार को इसे औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को सौंप दिया गया। तेलंगाना के मत्स्य पालन विभाग ने अभूतपूर्व उपलब्धियों और मजबूत सामुदायिक जुड़ाव के साथ खुद को एक राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में 5,901 मत्स्य पालन सहकारी समितियाँ हैं जिनमें 4,13,120 सदस्य हैं। दिसंबर 2023 से 225 नई समितियों का गठन किया गया है, जिसमें 8,069 अतिरिक्त सदस्यों को नामांकित किया गया है, जिससे सहकारी नेटवर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य ने इस वर्ष 4.56 लाख टन मछली उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया, जिससे 7,059.04 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान मिला। एक आधिकारिक बयान के अनुसार ये उपलब्धियाँ अंतर्देशीय मत्स्य पालन विकास में राज्य के नेतृत्व और सतत और समावेशी विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।  

घना कोहरा छायेगा हरिद्वार और उधमसिंह नगर में

देहरादून. उत्तराखंड का मौसम 23 नवंबर 2024: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छा सकता है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से दुश्वारियां बढ़ रही है। मौसम शुष्क होने के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिन भर चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी हो रही है और तापमान भी सामान्य से कुछ अधिक बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मैदानी क्षेत्र में घने कोहरे को लेकर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है और वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतें भी हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाया रहा। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है, सुबह और शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आज कहीं कहीं घना कोहरा छा सकता है। घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम सामान्य होने के बावजूद बद्रीनाथ धाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। जिसके कारण बद्रीनाथ धाम और उसके आसपास बहाने वाले नाले और झरने जमने लगे हैं। धाम के पास ही बहने वाली इंद्रधारा भी जम गई है। जबकि केदारनाथ धाम में भी शाम होते ही तापमान में गिरावट आ रही है। रात के समय यहां का तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जिसकी वजह से पानी और पाला जम रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान कम होने के कारण मजदूरों को काम करने में भी दिक्कत आ रही है।

11 हजार से अधिक मतों से बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की हुई जीत

सीहोर बुधनी विधानसभा उपचुनाव की भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल को 11 हजार से अधिक मतों से हराया। 12वें राउंड मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 13901 वोटों से आगे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी को कुल 107478 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 93577 वोट मिले। बहुत धीमी चल रही वोटों की गिनती पहले राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6479 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4728 वोट, वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 11207 वोट मिले। बुधनी में कुल 13 राउंड में गिनती होनी है। हालांकि, यहां काफी धीमी गति से काउंटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सुबह 10 बजे तक विजयपुर उपचुनाव में 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी। बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 5362 मतों से आगे। छठवें राउंड की मतगणना में बीजेपी के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के राजकुमार पटेल से 6678 मतों से आगे रहे। सातवें राउंड में भाजपा के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के राजकुमार पटेल से 8347 वोटों से आगे रहे। शिवराज सिंह चौहान की इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संपन्न कराई जा रही है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। बुधनी विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी। मतगणना में लगे हैं 112 कर्मचारी बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 112 मतगणना कर्मी सहित लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी तथा 300 से अधिक पुलिसकर्मी मतगणना की व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। मतगणना हाल में प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टाफ तथा एक माइक्रो आर्ब्जवर हैं। एक टेबल डाक मतों की गिनती के लिए अलग से लगाई गई है। मतगणना 13 राउंड में सम्पन्न कराई जा रही है। मतगणना स्थल पर मिनी आईसीयू मतगणना स्थल पर मिनी आईसीयू बनाया गया है, इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक सहित समुचित स्टाफ उपलब्ध है। ताकि किसी भी कर्मचारी को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या आए तो तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बुधनी विधानसभा सीट पर यह 20 उम्मीदवार मैदान में रमाकांत भार्गव भाजपा, राजकुमार पटेल कांग्रेस, अर्जुन आर्य समाजवादी पार्टी, आनंद कुमार श्याम राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, धर्मेंद्र सिंह पंवार राइट टू रिकॉल पार्टी, राम प्रसाद पटेल क्रांति जनशक्ति पार्टी, साधना उइके भारत आदिवासी पार्टी, अजय सिंह राजपूत निर्दलीय, अब्दुल राशिद निर्दलीय, आरती शर्मा, गजराज सिंह, दिलीप सिंह, दुर्गा प्रसाद सेन, प्रदीप कुमार, भीम सिंह, राजकुमार गौर, रामपाल भुसरिया, विवेक दुबे, सुजीप कीर, सुधीर कुमार जैन सभी निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

एफटीए की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति की छठी बैठक संपन्न

नई दिल्ली आसियान-भारत के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार (एफटीए) की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति की छठी बैठक संपन्न हो गई है। अगली समीक्षा बैठक फरवरी में इंडोनेशिया में होगी । यह जानकारी वाणिज्य विभाग के एक बयान में दी गई है। भारत और आसियान के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए संयुक्त समिति की बैठकें यहां दो दिन चलीं और शुक्रवार को संपन्न हुईं। इस दौरान संयुक्त समिति की सभी आठ उप-समितियों ने अपनी बातचीत की प्रगति के बारे में वस्तु व्यापार समीक्षा कर रही संयुक्त समिति को जानकारी की रिपोर्ट दी। भारतीय और आसियान मुख्य वार्ताकारों ने चर्चा के तहत मुद्दों पर बेहतर समझ विकसित करने और आगे बढ़ाने के लिए अलग से एक बैठक भी की। बयान में कहा गया है कि संयुक्त समिति की अगली बैठक फरवरी 2025 में इंडोनेशिया में होगी। दक्षिण पूर्व देश के संघ आसियान के साथ वस्तुओं के संबंध में मुक्त व्यापार समझौता 2009 में हुआ और यह जनवरी 2010 से लागू है। आसियान भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।  

दानसरा की 70 महिलाएं आसपास गांव के लोगों को मंदिर निर्माण में दान के लिए कर रहीं प्रेरित

रायगढ़  छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से चार किमी दूर स्थित ग्राम दानसरा की 70 से अधिक महिलाओं ने गांव में श्रीराम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कर रही हैं। 20 लाख रुपये का खर्च मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा में 20 लाख रुपये का खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य में ओडिशा के कारीगर जुटे हुए हैं। वर्तमान में डोर लेंटर तक का कार्य पूरा हो चुका है। महिलाओं ने राम नवमीं तक मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है आस्था का संचार सालों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इससे लोग उत्साहित हैं। हिन्दू धर्मावलंबिया में आस्था का संचार हुआ है। ऐसे में ग्राम दनसरा की महिलाओं ने भी यहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाते हुए समिति का गठन किया है। मतांतरण के विरोध में आवाज बुलंद समूह की महिलाएं सनातन धर्म का प्रचार कर हिन्दू धर्म के प्रति लोगों में जागृति लाने का कार्य कर रही हैं। महिलाएं सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों व मतांतरण करने वालों के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर रही हैं। उनका कहना है कि लोग प्रलोभन व भ्रम के कारण मतांतरित हो रहे हैं। राजस्थान के मार्बल से बनेगी भगवान की प्रतिमा महिलाओं ने बताया कि राजस्थान के मार्बल से श्रीराम की मूर्ति बनवाई जा रही है। सजावट के लिए कलाकृतियों का निर्माण भी राजस्थान के कारीगरों से कराया जा रहा है। सभी लोग अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन नहीं कर सकते। ऐसे में हमने सोचा है कि अपने गांव में ही श्रीराम मंदिर का निर्माण करें। इसके लिए महतारी वंदन की राशि एकत्र कर रहे हैं। महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्‍च छत्‍तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए काम की खबर है। प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार अब योजना के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्‍च करने जा रही है। इस एप की मदद से योजना की हितग्राही महिलाओं को हर महीने हुए भुगतान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा योजना की हर जानकारी सहज उपलब्ध होगी। अलर्ट मिल सकेंगे। इस एप के और भी कई फायदे हैं।  

सोशल मीडिया पर सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

मुंबई, राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट हंसी के साथ-साथ पॉल्यूशन के गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करता है। सिमी ग्रेवाल, जो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक मजेदार जोक साझा किया। इस पोस्ट में तीन तोते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक काले रंग का तोता दूसरे दो हरे रंग के तोतों से कहता है, मेरा यकीन करो, मैं कौवा नहीं हूं, मैं बस दिल्ली से आया हूं। इसका मतलब था कि वह इतना काला दिल्ली के पॉल्यूशन की वजह से हो गया है। इस पोस्ट को शेयर करने के बाद सिमी की यह मजेदार टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। केवल एक घंटे में इस पोस्ट को 4500 से अधिक लोगों ने देखा, 1500 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 203 यूज़र्स ने इसे रीपोस्ट किया। सिमी ग्रेवाल की इस पोस्ट को फैंस ने खूब सराहा, और यह पॉल्यूशन के खिलाफ एक हल्का-फुल्का व्यंग्य था। सिमी ने इस पोस्ट के माध्यम से दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण की गंभीरता को मजाकिया अंदाज में लोगों तक पहुंचाया। दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की स्थिति पिछले कुछ दिनों से काफी खराब हो गई है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 498 तक पहुंच गया, जो कि खतरनाक स्तर पर है। इस प्रदूषण के कारण लोग सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और अन्य शारीरिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, दिल्ली के लोग लगातार इस प्रदूषण से जूझ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। सिमी ग्रेवाल का यह सोशल मीडिया पोस्ट पॉल्यूशन के खतरनाक स्तर पर एक हलके-फुल्के तरीके से प्रतिक्रिया देने के रूप में देखा जा रहा है।

उपचुनाव में भाजपा की जीत पर केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले – कांग्रेस को फिर कैंसल करना पड़ा मिठाई का ऑर्डर

रायपुर महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. मंत्री कश्यप ने कहा, “कांग्रेस को एक बार फिर से मिठाई का ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा है.” लगभग 44 हजार मतों से भाजपा को मिली इस जीत ने कांग्रेस को आत्ममंथन का मौका दिया है. मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीप दीपक बैज पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि “जो कल तक बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उन्हें अब मेहनत करने की जरूरत है. रायपुर दक्षिण की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है. वन मंत्री ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की सफलता को भी पार्टी की बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने भाजपा की इस जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई है. बता दें. कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह भाजपा की इस सीट पर लगातार 9 वीं जीत है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर तंज कसा कि विपक्ष को नेता बनने के लायक भी नहीं छोड़ा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखकर कांग्रेस से बाहर किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि विपक्ष को नेता बनने के लायक भी नहीं छोड़ा। राज्य के नतीजों की घोषणा जारी है। ताजा आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का महायुति गठबंधन बंपर जीत की ओर जा रहा है। उन्होंने वायनाड सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को टैग कर लिखा, ‘महाराष्ट्र ने तो विपक्ष का नेता बनने लायक भी नहीं छोड़ा।’ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे को भी टैग कर लिखा, ‘पालघर के साधुओं का श्राप ले डूबा।’ महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी 60 से कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। पालघर हादसा अप्रैल 2020 में महाराष्ट्र के पालघर के गढ़चिंचले में तीन लोगों की मॉब लिंचिंग कर दी गई थी। कहा जा रहा था कि हमले का शिकार हुए तीनों साधु थे और एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुजरात के सूरत जा रहे थे। खबर है कि बच्चों को किडनैप करने वालों के शक में तीनों पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में 101 लोग गिरफ्तार हुए थे। महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। MVA लड़खड़ाता नजर आ रहा है। एमवीए उम्मीदवार मात्र 51 सीट पर आगे हैं जबकि उसके कई नेताओं ने शनिवार सुबह तक महायुति को हराने के दावे किए थे।

ईयरबड्स की समय समय करें सफाई

नई दिल्ली आजकल ईयरबड्स हमारे रोज़मर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। चाहे म्यूजिक सुनना हो, कॉल अटेंड करना हो, या ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होना हो, ईयरबड्स हर जगह काम आते हैं। लेकिन इन्हें साफ रखना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि गंदे ईयरबड्स से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ईयरबड्स को साफ करने के लिए ये आसान कदम अपनाएं: साफ करने के लिए सामान तैयार करें     माइक्रोफाइबर कपड़ा     नरम ब्रश (पुराने टूथब्रश का भी उपयोग कर सकते हैं)     थोड़ा गीला कपड़ा या आइसोप्रोपाइल अल्कोहल (70% या अधिक)     ईयरबड्स का पावर बंद करें     ईयरबड्स को साफ करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वे पावर ऑफ हैं और चार्जिंग केस से बाहर हैं। सतह की सफाई करें     ईयरबड्स की बाहरी सतह को माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें।     स्पीकर ग्रिल या छोटे छेदों में जमा गंदगी को ब्रश से हल्के से साफ करें। डीप क्लीनिंग     कपड़े को हल्का गीला करें या उसमें थोड़ी मात्रा में आइसोप्रोपाइल अल्कोहल लगाएं।     इसे ईयरबड्स की सतह पर धीरे-धीरे रगड़ें।     सुनिश्चित करें कि कोई तरल ईयरबड्स के अंदर न जाए। चार्जिंग केस की सफाई     चार्जिंग केस को सूखे और गीले कपड़े से साफ करें।     पिन और कनेक्टर को ज्यादा दबाव न दें। सावधानियां:     पानी का उपयोग न करें, खासकर अगर ईयरबड्स वॉटरप्रूफ न हों।     नियमित रूप से सफाई करें, खासकर अगर आप ईयरबड्स रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं।     सफाई के बाद उन्हें पूरी तरह सुखने दें।

CM ने किया भोपाल में हाईटेक गोशाला का भूमिपूजन, MP में 5 साल में 20% बढ़ाएंगे दूध उत्पादन

 भोपाल गौमाता की सेवा को फलदायी और पुण्यदायी मानने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर सरकार प्रदेश में गौमाता की अच्छे से सेवा के लिए गौशाला की स्थापना कर रही है, मुख्यमंत्री ने आज राजधानी भोपाल के बरखेड़ी डोब में प्रदेश की पहली हाईटेक गौशाला का भूमिपूजन किया, इस गौशाला की क्षमता  10 हजार गायों की देखभाल करने की है। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि ये एक अनूठा और अद्भुत अवसर है, मैं ग्यारंटी से कह सकता हूँ राजधानी की द्रष्टि से पूरे देश के किसी भी राज्य की राजधानी में कहीं भी 10 हजार गायों की क्षमता वाली गौशाला नहीं होगी, उन्होंने कहा कि हम इन गौशाला में सरकार नगर निगम सबको जोड़ रहे हैं।  लेकिन ये याद रखे कि अब गौमाता को कोई भी कष्ट नहीं होना चाहिए। 25 एकड़ क्षेत्र में बनाई जा रही है हाईटेक गौशाला मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्तमान वर्ष (चैत्र माह से फाल्गुन माह तक) गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए भोपाल के बरखेड़ी डोब में 10 हजार गायों की क्षमता वाली अत्याधुनिक गौ-शाला के निर्माण की योजना है। गौ-शाला लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में बनाई जा रही है। इसमें गायों के आधुनिक तरीके से रख-रखाव के साथ ही उनके उपचार के लिए सभी संसाधनों से युक्त चिकित्सा वार्ड का भी निर्माण किया जाएगा। गौ-शाला में सीसी टीवी के माध्यम से निरंतर मॉनीटरिंग की व्यवस्था रहेगी। सीएम यादव ने कहा कि एमपी में देश के उत्पादन का 9 प्रतिशत दूध होता है। अगले 5 साल में इसे बढ़ाकर 20% करेंगे। जिस तरह सरकार गेहूं, धान में बोनस देती है, ठीक उसी तरह दूध खरीदने पर भी बोनस देगी। महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत को लेकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने गोमाता को राज माता का दर्जा दिया है। वहां सरकार फिर बन रही है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में गो माता से जुड़े कोर्स शुरू करने की बात भी कहीं। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, लखन पटेल, कृष्णा गौर, स्वामी अच्युतानंद महाराज, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, जिपं अध्यक्ष राम कुंवर गुर्जर, फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, भोपाल महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिपं उपाध्यक्ष मोहन जाट, फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत मौजूद रहे। सीएम ने की ये घोषणाएं     सूखी सेवनिया शासकीय स्कूल को सीएम राइज बनाया जाएगा।     सूखी सेवनिया रोड को फोरलेन बनाएंगे। ये पीडब्ल्यूडी बनाएगा।     बरखेड़ी डोम क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र बनाएंगे।     अटल विहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में गोमाता से संबंधित कोर्स शुरू करेंगे। 10 हजार गायों के लिए गोशाला भोपाल से 20 किलोमीटर दूर बरखेड़ी डोब में 10 हजार गोवंश की क्षमता वाली गोशाला बन रही है। यहीं पर चिकित्सा वार्ड भी बनेगा। यहां गोवंश का इलाज भी हो सकेगा। सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम रहेंगे इस गोशाला को हाईटेक बनाया जाएगा। इसमें सीसीटीवी कैमरों सहित वे सभी आवश्यक संसाधन होंगे, जो सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी हैं। इसकी लागत 10 करोड़ रुपए आएगी। गो मूत्र-गोबर से खाद बनाने के लिए लगेगी यूनिट पहले फेज में 2 हजार गायों की क्षमता वाले क्षेत्र का निर्माण तेजी से प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है। गोशाला में हरा चारा, भूसा और पशु आहार की सप्लाई के लिए मॉडर्न कन्वेयर बेल्ट सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। लगभग 15 करोड़ रुपए से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत गोशाला का निर्माण करेगी। संचालन नगर निगम करेगा। गोशाला में गायों के गोबर और मूत्र से जैविक खाद और अन्य सामग्री तैयार करने के लिए एक यूनिट भी लगाई जाएगी। घायल और बीमार गायों के उपचार के लिए आधुनिक चिकित्सा वार्ड का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य में खर्च होंगे 15 करोड़ रुपये लगभग 15 करोड रुपए की लागत की गौ-शाला का निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा कराया जाएगा, वहीं नगर निगम एवं पशुपालन विभाग नोडल एजेंसी होंगे। गौ-शाला को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत द्वारा वित्तपोषण किया जाएगा। गौ-शाला का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाएगा। गौ-शाला का निर्माण तीन चरणों में होगा, जिसमें प्रथम चरण में लगभग 2000 पशु क्षमता का निर्माण किया जाएगा। भूसा, हरा घास, पशु आहार आदि कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से होगा उपलब्ध इस अत्याधुनिक गौ-शाला में गायों को भूसा, हरा घास, पशु आहार आदि कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। गौ-शाला में गायों के गोबर एवं मूत्र आदि से विभिन्न सामग्री तैयार की जाएगी और जैविक खाद निर्माण के लिए संयंत्र भी लगाया जाएगा। गौ-शाला में रहने वाले पशुओं एवं सड़कों पर घायल एवं बीमार होने वाले पशुओं के उपचार के लिए चिकित्सा वार्ड भी बनाया जा रहा है

मसूरी के 49 होटलों पर 8.30 करोड़ का जुर्माना, मालिकों के छूटे पसीने

देहरादून. उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मसूरी के 49 होटलों पर 8.30 करोड़ का जुर्माना लगाया है। आदेश के बाद होटल मालिकों के पसीने छूट गए हैं। एक महीने के अंदर राशि जमा करने के आदेश हैं। बोर्ड के सदस्य सचिव डॉक्टर पराग मधुकर धकाते ने बताया कि एयर और वॉटर एक्ट के तहत होटल संचालकों को पीसीबी से एनओसी लेनी होती है। बता दें कि ठंड और पयर्टन के इस मौसम में इतने बड़े जुर्माने से पहाड़ों की रानी मसूरी में हड़कंप मच गया है। मसूरी में 34 होटल ऐसे थे, जिनके पास 2019 से पहले की एनओसी नहीं थी। वहीं 15 होटल ऐसे थे, जिनके पास एनओसी थी लेकिन उसकी नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया था। इसके चलते संबंधित होटलों का पर्यावरणीय क्षेत्र आपूर्ति का निर्धारण कर 8.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। होटल मेंटेनेंस न करना पड़ गया भारी नियमों के अनुसार होटल को मेंटेन ना रखना होटल स्वामियों को भारी पड़ गया नोटिस मिलने के बाद से यहां व्यापार करने वाले होटल व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है जुर्माने की राशि सुनकर होटल व्यापारियों के पसीने छूट गए हैं। एक महीने में जुर्माना जमा करने का आदेश होटल स्वामियों को जुर्माने की रकम नोटिस मिलने के एक महीने बाद के अंदर जमा करने के आदेश हुए हैं। नोटिस में कहा गया है कि जिन होटल संचालकों ने पूर्व में क्षतिपूर्ति की धनराशि जमा की है, उसे समायोजित किया जाएगा। समय पर जुर्माना न भरने पर कार्रवाई होगी। मसूरी होटल एसोसिएशन अजय भार्गव ने बताया कि पहले जुर्माना राशि 80 लाख रुपये थी। इसके बाद यूपीसीबी ने 8 करोड़ 30 लाख कर दी है। कहा कि होटल एसोसिएशन विधिक राय लेकर सदस्यों की सहायता करेगी।

NEET PG Counselling से पहले राउंड के रिजल्ट पर HC ने लगाई रोक, सरकार और DME को नोटिस जारी

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एमडी एमएस कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के परिणाम घोषित करने पर आगामी सुनवाई तक रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि 24 नवंबर की रात 12 तक पहले राउंड की काउंसलिंग जारी रखें लेकिन उसका रिजल्ट घोषित नहीं करें। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एसए धर्माधिकारी एवं जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डिवीजन बेंच ने  डीएमई, मप्र सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।   रीवा के डॉक्टर अभिषेक शुक्ला की याचिका पर हुई सुनवाई   दरअसल रीवा निवासी डॉक्टर अभिषेक शुक्ला की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हो बताया कि पीजी कोर्स में दाखिले के लिए नीट ने मेरिट लिस्ट तैयार की थी यह सूची नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाते हुए जारी की गई थी। दलील यह भी दी गई की राज्य शासन ने मेरिट लिस्ट तैयार करने में दूसरी बार नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को अपनाया इस कारण नीट की मेरिट लिस्ट में अच्छी रैंकिंग होने के बावजूद भी प्रदेश की मेरिट लिस्ट में याचिकाकर्ता का नाम नीचे हो गया। ये भी कहा गया याचिका में याचिका में यह भी बताया गया कि पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 24 नवंबर की रात 12 तक चलेगी और इसका रिजल्ट 26 नवंबर को घोषित किया जाना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet