LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक ही छत के नीचे एक से ज्यादा खेलों की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की।बिलासपुर में तीन मंजिला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित किए जाने का प्रावधान है। इसके प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स जैसे खेलों की सुविधा है। द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा की सुविधा है। यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बिलासपुर के मेट्रो सिटी की संकल्पना को साकार करने के लिए बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जहां नागरिकों को खेल भावना के साथ फिटनेस और मनोरंजन के लिए सर्वसुविधायुक्त क्लब की स्थापना की गई है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

अवैध धान जमाखोरी पर आरोपी को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-महासमुंद में 879 कट्टा धान जब्त

महासमुंद/पिथौरा. महासमुंद जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. राजस्व विभाग की टीम ने अंकोरी गांव में छापेमारी कर 879 कट्टा धान जब्त किया है. टीम ने धान से जुड़े दस्तावेज न दिखाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. कार्रवाई के बाद अधिकारियों के साथ बदसलूकी और धमकी देने के आरोप में आरोपी विशाल गजेंद्र को जेल भेजा गया. राज्य में धान खरीदी जारी है. ऐसे में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर पैनी नजर रखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के नेतृत्व में देर रात ग्राम अंकोरी में छापामार कार्रवाई की गई. इस दौरान विशाल गजेंद्र के घर से 479 कट्टा और जगदीश सिदार के घर से 400 कट्टा धान जब्त किया गया. अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इन स्थानों पर बिना वैध दस्तावेजों के अवैध धान भंडारण किया गया है. राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर दस्तावेज मांगे, लेकिन पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके. इसके बाद मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान आरोपी विशाल गजेंद्र ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी भी दी. इस पर अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया. महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले सरायपाली और पिथौरा में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रकों में अवैध रूप से ले जाई जा रही 1000 कट्टा धान जब्त की थी.

महिला प्रत्याशी आशा पर केदारघाटी ने दिखाया विश्वास

केदारनाथ. केदारनाथ विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। केदारघाटी की जनता से भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया। इसी के साथ हॉट सीट केदारनाथ विधानसभा में महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक भाजपा ने दोहराया है। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाया। वर्ष 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरीं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गईं, तब वह भाजपा से प्रत्याशी थीं। वर्ष 2007 में भी उन्हें क्षेत्रीय जनता ने अपना विधायक चुना था। इसके बाद दो बार चुनाव में उन्हें पराजय मिली। ऊखीमठ विकासखंड के दिलमी गांव निवासी आशा नौटियाल एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं। 1996 में पहली बार ऊखीमठ वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं उनके पति रमेश नौटियाल पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। वह वर्ष 1996 में पहली बार ऊखीमठ वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। इसके बाद वर्ष 1997-98 में उन्हें भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और वर्ष 1999 में उन्हें महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया। सौम्य व्यवहार और निरंतर जनसंपर्क की वजह से वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में आशा नौटियाल को भाजपा ने केदारनाथ विस से प्रत्याशी बनाया और वह विजयी हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को पराजित किया था।

मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प , 1262 पदों पर होगी भर्ती

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा 24 नवंबर 2024 रविवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 1262 रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इस रोजगार मेले में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, ओटी तकनीशियन, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम, लैब तकनीशियन, एजेंट, डीएम, ऑटोमोबाइल सेल्स, सर्विस सुपरवाइजर,टू व्हीलर/इवी सेल्स सर्विस/सेल्स, हेल्पर, इलेट्रिशन, फिटर, ऑफिस असिस्टेंट, वेल्डर, पेंटर, लेबर, जनरल असिस्टेंट, वर्किंग पार्टनर, मार्केटिंग, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेयर और कंप्यूटर संचालक, अप्रेंटिस इडीओ-एल, इडीओ, कलेक्शन मैनेजर, सविंग मशीन, इलेट्रिशन, फिटर, वेल्डर, होम मैनेजमेंट, सोलर पीवी इंस्ट्रालर ,जैसे पद शामिल हैं। नियोजक एवं पदों का विवरण: मेसर्स बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है और वेतन 14,000 से 19,000 रुपये निर्धारित है। जिसमें मेसर्स मूंद्रा हॉस्पिटल मंगल चौक, बिलासपुर बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के लिए न्यूनतम दो वर्ष के अनुभव के साथ 10,000 रुपये वेतन पर नियुक्ति करेगा। मेसर्स एसएच प्रोजेक्ट्स पिपरिया, मनेन्द्रगढ़ लैब तकनीशियन के लिए स्नातक (रसायन विषय से) योग्यता के साथ 10,000 रुपये वेतन पर नियुक्ति करेगा। एजेंट पद पर 10वीं पास अभ्यर्थी को कमीशन बेस पर काम का अवसर मिलेगा।  मेसर्स एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मनेन्द्रगढ़ स्नातक पास उम्मीदवारों को डीएम पद के लिए 2.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर नियुक्त करेगा। वहीं, मेसर्स कोरिया ऑटो सेल्स पार्ट सेंटर, बैकुंठपुर ऑटोमोबाइल सेल्स और सर्विस सुपरवाइजर के लिए 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों को अवसर देगा। हेल्पर पद के लिए अनपढ़ से 12वीं पास उम्मीदवारों को 15,500 रुपये वेतन मिलेगा। मेसर्स मोहिनी हेल्थ एंड हाइजिन लिमिटेड, पीथमपुर (मध्यप्रदेश) बिजली मिस्त्री और फिटर पदों पर आईटीआई पास उम्मीदवारों को 16,500 रुपये वेतन पर भर्ती करेगा। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए 12वीं पास/स्नातक उम्मीदवार को 17,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। मेसर्स अमर एग्रो इंडस्ट्रीज, लालपुर मनेन्द्रगढ़ वेल्डर के लिए आईटीआई पास उम्मीदवार को 11,000 रुपये, पेंटर के लिए 5वीं पास को 9,000 रुपये, और लेबर के लिए 7,000 रुपये वेतन पर भर्ती करेगा। मेसर्स बिलासा भूमि बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, उसलापुर बिलासपुर जनरल असिस्टेंट के लिए 12वीं पास और कंप्यूटर पास उम्मीदवार को 12,000 रुपये वेतन पर नियुक्त करेगा। वर्किंग पार्टनर पद के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर उम्मीदवार को 40% लाभ दिया जाएगा। मेसर्स अलर्ट प्लेसमेंट सर्विस, रायपुर सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेयर और एजेंट पदों के लिए 8वीं पास से स्नातक तक के उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करेगा। वेतन 11,000 से 13,000 रुपये तक रहेगा। मेसर्स सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड वार्ड न.14 नियर बैंक ऑफ इंडिया बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छत्तीसगढ़ 12वीं पास एवं ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य, वेतन 12500 से 30000 रूपये तक रहेगा। मेसर्स वेदांता स्किल स्कूल जिला कोरबा सविंग मशीन 10वीं पास/आईटीआई वेतन 13650/-, इलेट्रिशन 10वीं पास/आईटीआई वेतन 15700/-, फिटर 10वीं पास/आईटीआई वेतन 14500/-, वेल्डर 8वीं/ आईटीआई वेतन 16200/-, होम मैंनेजमेंट 10वीं पास वेतन 13000/-, सोलर पीवी इंस्ट्रालर 12वीं पास/ आईटीआई वेतन 15750/- रहेगा। आवेदन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: इस रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के योग्य अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम योग्यता निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों, बायोडाटा, और पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 7 निरीक्षकों का किया ट्रांसफर

बिलासपुर पुलिस महकमें में बड़े फेरबदल की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में तबादला किया गया। एसपी रजनेश सिंह ने सात निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस तबादले में सिविल लाइन, सिरगिट्टी और सरकंडा थानों के प्रभारी प्रभावित हुए हैं।

फिजिकली फिट होने के साथ ही मेंटली फिट होना बहुत जरूरी

रिश्ते को बेहतर तरीके से चलाने के लिए कपल्स के बीच में सही तालमेल होना जरूरी है। इन दिनों ज्यादातर लोग मानसिक बीमारियों के कारण परेशान है। अगर आपका पार्टनर भी किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं तो इसका निगेटिव असर आपके रिश्ते पर हो सकता है। दरअसल जब आपका पार्टनर किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित होता है तो उसे समझाना तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि इस मानसिक बीमारी से पीड़ित पार्टनर की मदद कैसे करें, तो यहां जानिए। 1) अच्छे से सुनने वाले बनें- जब भी आप अपने पार्टनर से बात करें तो उनकी बात परे ध्यान से सुनें और कोशिश करें कि आप बीच में न बोलें या बीच में सलाह न दें। पूरी बात सुनने समझने के बाद ही कुछ बोलें क्योंकि जो लोग मानसिक समस्याओं से जूझ रहे होते हैं वह अक्सर कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं होते हैं। 2) सेल्फ केयर की प्रेक्टिस करें- अपना ख्याल रखने से आपको अपने रिश्ते को मजबूत करने और अपने पार्टनर की देखभाल करने की क्षमता में सुधार करने में मदद मिल सकती है। अपने पार्टनर के साथ व्यायाम करें, हेल्दी डायट लें और रात की अच्छी नींद लें। इससे मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने और खुशहाली बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 3) गलतियों पर गुस्सा न करें- मानसिक बीमारी होने पर व्यक्ति के स्वभाव में बदलाव आता है। ऐसे में व्यक्ति को मूड स्विंग्स की समस्या होती है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर को कोई मानसिक बीमारी है और वो कोई गलती करते हैं, तो आपको उन पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। आप बाद में उन्हें समझा सकते हैं। लेकिन आपका गुस्सा उन्हें गलत चीजें करने को ट्रिगर कर सकता है। 4) लिमिट का सम्मान करें- आपको अपने पार्टनर समझना चाहिए कि उनको कभी-कभी स्पेस चाहिए हो सकता है। ऐसे में उनकी लिमिट का सम्मान करें और उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय दें।

एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे दया तोड़ेंगे दरवाजा

‘कुछ तो गड़बड़ है’ और ‘दया दरवाजा तोड़’ जैसी पंच लाइन्स के लिए फेमस CID एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। इसकी शूटिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। पहले ही अपडेट्स आए थे और अब इसका प्रोमो भी जारी किया गया है। जहां दया घायल अवतार में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ये कब और कितने बजे से कहां आएगा। इसकी भी जानकारी दी गई है, जिसे जानने के बाद लोग बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और इसका इंतजार कर रहे हैं। सोनी टीवी की तरफ से जारी CID के प्रोमो में दया के शरीर पर पट्टी बंधी हुई है। वह एक कमरे में होते हैं, जहां गैस पर पतीले में रखी चाय उफान मार रही होती है। वह कहते हैं, ‘दुश्मन को लगा कि आसान है मुझे मिटाना, जो भूल चुके, उन्हें है ये याद दिलाना। लौटकर न आ सकूं, इतनी दूर गया नहीं। जो आसानी से मर जाए। वो दया नहीं।’ घायल दया की दिखी प्रोमो में झलक इस दौरान दया अपनी बंदूक निकालते हैं। कपड़े पहनते हैं और बदमाशों के पीछे भागते हैं। और अंत में आवाज आती है, ‘दया दरवाजा तोड़’ और वह वैसा ही करते हैं। शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दया शेट्टी एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे। ये शो 21 दिसंबर से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शनिवार और रविवार रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। CID में आखिर में क्या हुआ था? बता दें कि जब CID का आखिरी एपिसोड दिखाया गया था, तो उसमें अभिजीत ने दया पर गोली चलाई थी, जिसके बाद वह खाई में गिर गए थे। अब कहानी उसी के आगे से देखने को मिलेगी। इस प्रोमो से पहले मुहुर्त पूजा का भी वीडियो सामने आया था। बताया गया था कि शो के मेकर बीपी सिंह ने अब आधिकारिक रूप से शूटिंग शुरू कर दी है।

आईपीएल: मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं

जेद्दा (सउदी अरब) इंडियन प्रीमियर लीग की रविवार से होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं जबकि 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रूपये का पर्स है और 204 संभावित चयन होने बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें पंत के नाम पर लगी होंगी। पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक 110.50 करोड़ रूपये का पर्स है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 83 करोड़ रूपये है। दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ रूपये और राइट टू मैच (आरटीएम) कोर्ड है जिससे वे अपने पूर्व कप्तान को खरीद सकते हैं। वैसे समझा जाता है कि पंत नहीं चाहते कि दिल्ली आरटीएम कार्ड का प्रयोग करे क्योंकि अलग होते समय संबंधों में दरार आ गई थी और पंत खुद को अब टीम का हिस्सा नहीं मानते। उन्होंने कहा भी था, ‘‘मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था। यह तय है।’’ सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पंत 25 करोड़ रूपये पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 45 करोड़ रूपये है और वे उन्हें इस कीमत पर खरीदने की स्थिति में नहीं होंगे। हर दो साल में टीम बदलने के लिये मशहूर पंजाब किंग्स के पास काफी बड़ा पर्स है और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ फिर एकजुट होना चाहेंगे। नीलामी के लिये 81 खिलाड़ियों का बेसप्राइज दो करोड़ रूपये है। मौजूदा भारतीय क्रिकेटर एक मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रूपये) का आंकड़ा पार कर सकते हैं। पिछले तीन सत्र में 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह पर भी बड़ी बोली लग सकती है। पंजाब के पास आरटीएम कार्ड है लेकिन पता नहीं कि बोली कहां तक जाती है। तेज गेंदबाजों की भी काफी मांग होंगी जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को छोड़कर भारत के लगभग सभी स्टार क्रिकेटर लिये जा चुके हैं। अय्यर कप्तानी के लिये दिल्ली की पसंद हो सकते हैं। आरसीबी, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंटस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिये तीन संभावित कप्तान पंत, राहुल या अय्यर हो सकते हैं। भारतीय खिलाड़ियों में ईशान किशन भी प्रमुख होंगे लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस उन्हें पिछली बार की तरह 15 करोड़ रूपये में खरीदने की स्थिति में नहीं है। मोहम्मद शमी पर भी नजरें रहेंगी जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इनके अलावा जिन नामों पर चर्चा होगी, उनमें प्रमुख हैं। 1.खलील अहमद : जो अर्शदीप सिंह को नहीं खरीद पायेंगे, उनकी निगाहें खलील पर होंगी। यश दयाल को आरसीबी ने बरकरार रखा है लिहाजा खलील को अच्छे दाम मिल सकते हैं। मांग.आपूर्ति समीकरण के तहत उन पर अच्छी बोली लग सकती है। 2.दीपक चाहर : पिछले कुछ साल में चोटों से परेशान रहे चाहर पावरप्ले में अच्छे स्विंग गेंदबाज साबित होते हैं। उनके लिये कई टीमें दम लगा सकती है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन भी किया है। 3.आवेश खान : पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिये 19 विकेट लेने वाले आवेश खान दस करोड़ रूपये में खरीदे गए थे। उन्हें एक बार फिर अच्छा दाम मिल सकता है। 4.हर्षल पटेल : हमेशा आईपीएल में हर्षल पटेल को मोटा करार मिलता है। राष्ट्रीय टीम के लिये चयन में भले ही उनके नाम पर विचार नहीं होता है लेकिन पिछले सत्र में 24 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को आईपीएल में अनदेखा नहीं किया जा सकता। 5.भुवनेश्वर कुमार : पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत के सीम और स्विंग गेंदबाज कम ही हैं और भुवनेश्वर के पक्ष में उनका अनुभव भी है।उन्हें दस करोड़ से कम में खरीदा जा सकता है और दुनिया जानती है कि सीएसके के असल कप्तान एम एस धोनी को अनुभवी खिलाड़ी कितने पसंद हैं। 6. जोस बटलर : इसकी संभावना कम है कि यशस्वी जायसवाल को अपने पसंदीदा जोस भाई के साथ खेलने का मौका मिले लेकिन बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी में वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम की बल्लेबाजों की मददगार पिच को देखते हुए आरसीबी उन पर दाव लगा सकता है। 7.लियाम लिविंगस्टोन : यह ऐसा खिलाड़ी है जिस पर पंजाब आरटीएम कार्ड प्रयोग कर सकता है। दूसरी टीमों पर भी उनकी नजरें होंगी। 8.कैगिसो रबाडा : आईपीएल में रबाडा की मांग हमेशा रहेगी। दिल्ली कैपिटल्स उन्हें फिर खरीद सकती है और पंजाब के पास आरटीएम का विकल्प है। मुंबई इंडियंस भी जसप्रीत बुमराह के साथी तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें लेने पर विचार कर सकती है।  

भारत में विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप बेहतरीन: सारा अली

मुंबई, एक्ट्रेस सारा अली खान का कहना है कि भारत देश की विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप से बेहतर दुनिया में कुछ भी नहीं है। एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने अपनी पसंद और भारत को लेकर विचार रखे। यह पूछे जाने पर कि उन्हें देश में या विदेश में से क्यां ज्याोदा पसंद है? सारा ने कहा, ‘दोनों, मैं किसी एक को नहीं चुन सकती। मुझे विदेश में घूमना पसंद है, लेकिन भारत में विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप बेहतरीन है और मैं इसकी और खोज करना चाहूंगी।’ सारा अली खान निश्चित रूप से पहाड़ों में घूमना बहुत पसंद करती हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट इस बात का सबूत है, जहां वह अक्सर उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। सारा अली खान ने कहा, ‘वैसे मुझे समुद्र पसंद है, मुझे लगता है कि हर कोई जो मुझे जानता है, वह जानता है कि मुझे पहाड़ पसंद हैं। 29 वर्षीय एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने में कोई संकोच नहीं करतीं और उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें तो अपना सारा समय केदारनाथ में बिता सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘यह (केदारनाथ) मेरे लिए बहुत खास जगह है, अगर मैं कर सकती तो अपना सारा समय यहीं बिताती।’यह पूछे जाने पर कि क्या वह यात्रा करते समय बजट में ठहरना पसंद करती हैं या लग्जरी होटल में? सारा ने कहा कि, ‘यह किसी डेस्टिनेशन को स्थानीय लोगों के नजरिए से देखने का सबसे अच्छा तरीका है, और पैसे के लिए लिहाज से भी सही है, खासकर तब जब आप दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा कर रहे हों। सारा अली खान ने कहा है कि वह लग्जरी के बजाय बेसिक रहना पसंद करती हैं, जो उन्हें हिंदी सिनेमा में सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक बनाता है। यह पूछे जाने पर कि वह यह सब कहां से सीखती हैं? उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा से ही जमीन से जुड़े रहना सिखाया गया है। मेरी मां भी ऐसी ही हैं और उन्हों ने ही मेरा मार्गदर्शन किया है। फिल्म सेट पर रहना, वर्कआउट करना और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना, हमेशा मुझे सबसे सरल खुशियां देता है। इतना ट्रैवल और काम के बावजूद खुद को संयमित रखना, शरीर का ख्याल रखना आसान नहीं होता है, लेकिन सारा के लिए ये नामुमकिन नहीं है। वह कहती हैं, ‘यह सबसे आसान नहीं है, ऐसे दिन भी होते हैं जब मैं शूटिंग शेड्यूल या व्यस्त यात्रा के बाद बिस्तर पर ही सो जाना चाहती हूं। लेकिन मेरे लिए जो बेहद जरूरी है वह है समय निकालना, चाहे वह कितना भी लंबा क्यों न हो।

पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग बुझाई, चालक को निकाला सुरक्षित

हरिद्वार. हरिद्वार धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुची कलियर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गाड़ी चला रहे चालक को सुरक्षित बचा लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को पिरान कलियर निवासी आसिफ कार में सवार होकर धनौरी से कलियर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर पहुंचा तो अचानक से उसकी कार में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर चेतककर्मी रविन्द्र बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम और कलियर पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार जलकर राख हो गई। चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि देर रात एक कार में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया।

यशस्वी जायसवाल बने छक्कों के सरताज, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, रिकॉर्ड बुक में आए टॉप पर

पर्थ पर्थ टेस्ट के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पहली पारी की असफलता को पीछे छोड़ते हुए दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद 90 रन बना लिए हैं। जयसवाल ने इस पारी के दौरान दो छक्के भी लगाए। इन छक्कों की मदद से वह इस साल टेस्ट क्रिकेट में 34 छक्के लगाने में सफल हो गए है। उन्होंने लियोन की गेंद पर छक्का लगाकर यह महान उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम पर था।   टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के 34 यशस्वी जयसवाल (2024) 33 ब्रेंडन मैकुलम (2014) 26 बेन स्टोक्स (2022) 22 एडम गिलक्रिस्ट (2005) 22 वीरेंद्र सहवाग (2008) सिर्फ एक सिक्स और लगाने से जयसवाल इस लिस्ट में भी टॉप कर जाएंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के बाद अभी 4 टेस्ट बाकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के वनडे में – रोहित शर्मा (67) टी20 में – सूर्यकुमार यादव (68) टेस्ट में – यशस्वी जयसवाल (34*) एक साल में 50 छक्के लगाने वाले भारतीय 1998 – सचिन तेंदुलकर 2017 – रोहित शर्मा 2018 – रोहित शर्मा 2019 – रोहित शर्मा 2022 – सूर्यकुमार यादव 2023 – रोहित शर्मा, सूर्या, शुभमन गिल 2024 – यशस्वी जयसवाल जयसवाल ने साल में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय प्लेयरों में भी अपना नाम भी दर्ज करवा लिया। वह साल 2024 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। पिछले साल रोहित, सूर्यकुमार और शुभमन गिल तीनों फार्मेट में 50 से ज्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे थे।

उपचुनाव में जीत के बाद सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- राहुल और भूपेश जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का होगा बंटाधार

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, इस जीत के लिए दक्षिण विधानसभा की जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ता और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं, इनकी वजह से ही जीत मिली है. जनता ने बीजेपी, मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है. महाराष्ट्र की जीत को लेकर सीएम ने कहा, यह जीत मोदी की गारंटी की जीत है. पिछले सरकार में महाराष्ट्र में विकास कार्य हुआ, इस पर जनता ने मुहर लगाई है. मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीमए साय ने कहा, कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे हैं, चाहे वह राहुल गांधी हो, चाहे भूपेश बघेल हो, ये लोग जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होना तय है. बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने रिकॉर्ड 46167 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को हराया है. सीएम विष्णुदेव साय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लगातार मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है. सरकार ने 10 महीने में जो काम किया है उस पर जनता ने मुहर लगाया है. पुनः इस जीत के लिए मोदी जी को बधाई प्रेषित करता हूं. 10 महीनों के काम पर जनता ने लगाई मुहर : साय सीएम साय ने कहा, रायपुर दक्षिण विधानसभा में श्यामबिहारी जयसवाल चुनाव प्रभारी थे. इस चुनाव में सारे मंत्री, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पार्टी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत सभी के प्रयास से भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है. मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं. रायपुर दक्षिण के मतदाताओं को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. साय ने कहा, हमारी सरकार 10 महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया है. महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1000 रुपए देने की बात हो या किसानों को धान का बोनस या ₹3100 प्रति क्विंटल धान की कीमत देने की बात हो, रामलला दर्शन योजना की बात हो, हमारी सरकार ने 10 महीना में जो काम किए हैं उस पर रायपुर दक्षिण की जनता ने मुहर लगाई है. हमारे विधायक सुनील सोनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. जनता ने मोदी पर जताया विश्वास : बृजमोहन सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कमल का दक्षिण कमल फूल का गढ़ है और रहेगा. कांग्रेस के सभी मुद्दों को जनता ने खारिज कर दिया है. बृजमोहन ने कहा कि काम पर जनता ने मुहर लगाई है, सभी समीक्षाएं इस बार कांग्रस के हार का करण बना है. हमारी समीक्षा जीत का कारण बना है. बीजेपी को महाराष्ट्र जैसी सफलता मिलती रहेगी. जनता ने मोदी पर विश्वास किया है. भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे भाजपाई भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद भाजपाई बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे. सीएम विष्णुदेव साय, सुनील सोनी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल समेत तमाम बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यालय भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर, पटाखे फोड़कर ढोल-नंगाड़े के साथ जीत का जश्न मना रहे.

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रात्रि गश्त के दौरान कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की शनिवार को अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर उस समय हत्या कर दी जब वह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रात्रि गश्त पर था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय कांस्टेबल किरण पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात थे। उन्होंने कहा कि शनिवार तड़के एक गली से उनका शव बरामद किया गया जिस पर चाकू से वार के निशान थे। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Syed Mushtaq Ali Trophy में तिलक वर्मा ने 225.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 14 चौके और 10 छक्के लगाए

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में 67 गेंदों में 151 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय तिलक ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो मैच में सेंचुरी ठोककर इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में एंट्री मारी थी। नाबाद 107, नाबाद 120 और अब 151 रन हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में तिलक वर्मा ने भारत के लिए दमदार खेल दिखाया था। सेंचुरियन में खेले गए चार मैच की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 107 रन बनाए थे। इसके बाद जोहानिसबर्ग में हुए चौथे, आखिरी और निर्णायक मैच में उनके बल्ले से नाबाद 120 रन की पारी निकली थी। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 151 रन बनाकर आईपीएल से पहले अपने रेड हॉट फॉर्म का संकेत दे दिया। तिलक की आखिरी तीन टी-20 पारी     107*(56) vs साउथ अफ्रीका, 13 नवंबर 2024     120*(47) vs साउथ अफ्रीका, 15 नवंबर 2024     151(67) vs मेघालय 23 नवंबर 2024 तिलक ने एक नहीं कई रिकॉर्ड तोड़े हैदराबाद के लिए अपनी इस दमदार पारी के साथ अब तिलक वर्मा टी-20 में 150 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय मेंस क्रिकेटर भी बन गए। पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में 147 रन बनाए थे। महिला क्रिकेट में यह रिकॉर्ड किरण नवगिरे के नाम हैं, जो अब महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। 2022 में किरण नवगिरे ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नगालैंड के लिए खेलते हुए नाबाद 162 रन बनाए थे। टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा टोटल तिलक ने 18 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों पर 122 रन जोड़े, जिसके बूते हैदराबाद ने 4 विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में टीम का सर्वोच्च स्कोर भी है। साथ ही साथ हैदराबाद के नाम अब टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज हो चुका है।  

25 नवंबर से तेज ठंड का दौर फिर से आएगा, शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में मध्यम कोहरे का असर

भोपाल  मध्य प्रदेश में नवंबर की ठंड ने इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी भोपाल में 10 साल की सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है। यहां रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में दिन का तापमान भी 26 डिग्री के करीब सिमट गया है। वहीं, पचमढ़ी, अमरकंटक, कल्याणपुर और शाजापुर-राजगढ़ जैसे छोटे शहर सबसे ज्यादा ठंडे हैं। शहडोल के कल्याणपुर में प्रदेश का सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पचमढ़ी में 7.2 डिग्री और मंडला में 8.1 डिग्री तापमान रहा। राजगढ़, उमरिया और शिवपुरी के पिपरसमा में रात का तापमान 9 डिग्री तक गिर गया। भोपाल, जबलपुर और इंदौर जैसे बड़े शहरों में पारा सामान्य से 5-6 डिग्री तक नीचे है। इधर, शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में मध्यम कोहरे का असर देखने को मिला। इंदौर में इस सीजन में पहली बार बीती रात का तापमान 11.6 (-2) डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में रात का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री और गिरावट की आशंका जताई है। बड़े शहराें की बात करें ताे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान सामान्य (15 डिग्री) से 5.6 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। भोपाल में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है, जबकि जबलपुर दूसरे नंबर पर है। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान 12 डिग्री के आसपास है। वहीं, गुरुवार-शुक्रवार की रात कल्याणपुर में पारा 7.1 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 8.1 डिग्री, शिवपुरी के पिपरसमा, उमरिया और राजगढ़ में 9 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई, जहां तापमान 11.6 डिग्री रहा। उज्जैन में 11.2 डिग्री और ग्वालियर में 11.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री और गिरावट का अनुमान जताया है।   प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तरी हवाएं तेज हो गई हैं, जिससे ठंड का असर बढ़ रहा है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा छाया रहा, जबकि भोपाल सहित अन्य शहरों में सुबह धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग ने 25 नवंबर से ठंड के और तेज होने की संभावना जताई है। इंदौर में इस सीजन में पहली बार बीती .रात का तापमान 11.6 (-2) डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में रात का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री और गिरावट की आशंका जताई है। अभी ये सिस्टम एक्टिव उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। वहीं, उत्तरी हवाएं भी प्रदेश में आ रही है। इस कारण तेज ठंड है। ड़े शहरों में सामान्य से 5.6 डिग्री तक नीचे पारा बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान सामान्य (15 डिग्री) से 5.6 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। भोपाल में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है, जबकि जबलपुर दूसरे नंबर पर है। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान 12 डिग्री के आसपास है। भोपाल में नवंबर महीने की ठंड का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं, गुरुवार देर रात पुलिस ने एक युवक का शव बजरिया ब्रिज से बरामद किया है, जिसकी मौत ठंड के कारण होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा, पचमढ़ी दूसरे नंबर पर पचमढ़ी प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, जो हरियाली से घिरा हुआ है। नवंबर महीने में यहां दिन और रात दोनों ही सबसे ठंडे रहे हैं, लेकिन शहडोल का कल्याणपुर पहली बार सबसे ठंडा रहा। गुरुवार-शुक्रवार की रात कल्याणपुर में पारा 7.1 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 8.1 डिग्री, शिवपुरी के पिपरसमा, उमरिया और राजगढ़ में 9 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरी हिस्से में कोहरा, भोपाल में धुंध शनिवार सुबह प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल संभाग में मध्यम कोहरा देखने को मिला। वहीं, भोपाल में धुंध है। बाकी शहरों में भी धुंध का असर है। यहां दिन भी ठंडे है। अब जानिए, नवंबर में 5 बड़े शहरों में ट्रेंड… भोपाल में सबसे ज्यादा सर्दी नवंबर में राजधानी में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़क रहा है और यह 9.4 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में इस महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet