LATEST NEWS

रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर ऐक्शन की तैयारी?, एलजी ने दिल्ली पुलिस को अवैध अप्रवासियों की पहचान करने को कहा

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर अब जल्द ही कोई बड़ा ऐक्शन हो सकता है। दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस को राजधानी में अवैध अप्रवासियों की पहचान करने को कहा है। एलजी ने इसके लिए पुलिस को एक महीने तक स्पेशल ड्राइव चलाने का भी निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में अवैध अप्रवासियों की संख्या में इजाफा होने की खबरों का संज्ञान लेकर पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और उनकी पहचान के लिए एक महीने तक अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। एलजी ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि वे राजधानी में अवैध प्रवासियों की पहचान कर केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर उन पर कार्रवाई करें। एलजी ऑफिस द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर, एमसीडी कमिश्नर और एनडीएमसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि ऐसी खबरें हैं कि अवैध अप्रवासियों के पहचान दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार करने और हेरफेर करने की प्रक्रिया अपनाने के प्रयास चल रहे हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर राजधानी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। ‘आप’ ने भाजपा पर बोला हमला अवैध प्रवासियों पर उपराज्यपाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की ‘आप’ सरकार ने कहा, “भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए अवैध प्रवासियों के मुद्दे का इस्तेमाल करती है। इस बात की गहन जांच होनी चाहिए कि अवैध प्रवासी हमारे देश में कैसे प्रवेश कर रहे हैं। इसके लिए सीधे तौर पर अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्रालय जिम्मेदार हैं।” ‘आप’ ने एक बयान में कहा, “यदि अवैध अप्रवासी हैं, तो कितने हैं? यह एक बड़ी विफलता है तथा ऐसे लोगों पर कार्रवाई ना करना, इसे और अधिक स्पष्ट रूप से उजागर करता है।” ‘आप’ ने कहा, “एक तरफ भाजपा अवैध प्रवासियों को नागरिकता दे रही है और दूसरी तरफ जांच का दिखावा कर रही है। भाजपा को यह पाखंड बंद करना चाहिए और अपनी गंदी राजनीति खत्म करनी चाहिए।” एलजी के पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया और अन्य विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि दिल्ली में अवैध प्रवासियों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। पत्र में कहा गया है, “ऐसे लोगों द्वारा सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और पार्कों पर अतिक्रमण भी बढ़ा है। ऐसी खबरें हैं कि उनके पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, चुनाव पहचान पत्र आदि बनाने के लिए फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और धोखाधड़ी की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।” सक्सेना ने कहा, “यदि अवैध प्रवासियों को चुनाव पहचान पत्र जारी किया जाता है तो इससे उन्हें लोकतंत्र का सबसे शक्तिशाली अधिकार अर्थात हमारे देश में वोट देने का अधिकार प्राप्त होगा। अवैध प्रवासियों को ऐसे अधिकार देना किसी भी भारतीय नागरिक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस तरह के कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं।” सत्यापन में अतिरिक्त सतर्कता बरतें उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव संभागीय आयुक्तों के माध्यम से जिलाधिकारियों को पहचान दस्तावेजों के लिए आवेदन करने वाले लोगों के सत्यापन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी करें। पत्र में कहा गया है कि पुलिस कमिश्नर क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों को विशेष रूप से सड़क किनारे तथा खाली सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बसे लोगों का निरीक्षण करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दें। सक्सेना ने कहा कि दिल्ली पुलिस अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए एक महीने तक स्पेशल अभियान चलाएगी और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय करके आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राजधानी में कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर अनाधिकृत कब्जा न हो।  

कोलकाता में दिन दहाड़े तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या की कोशिश की गई, मिस हो गया फायर

कोलकाता कोलकाता में दिन दहाड़े तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या की कोशिश की गई। सड़क किनारे बैठे टीएमसी नेता पर बाइकसवार बदमाश ने पिस्तौल तान दी। लेकिन उसकी पिस्तौल लॉक हो गई और वह फायर नहीं कर पाया। ऐसे में उनकी जान बच गई। उन्होंने खुद दौड़कर बदमाशों का पीछा किया और पीछे से शूटर को पकड़कर बाइक से नीचे खींच लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सुशंता गोष कोलकाता महानगर प ालिका में वॉर्ड 108 से पार्षद हैं. वह अपने घर के सामने ही बैठे थे तभी वहां दो शूटर आ गए। उसने अपनी पिस्तौल निकाली और दो बार शूट करने की कोशिश की। लेकिन बंदूक से गोली चली ही नहीं। इसके बाद घोष ने उन्हें दौड़ाया। पीछे बैठा शूटर बाइक से नीचे आ गया। इसके बाद उसे दौड़ाकर पकड़ा गया और जमकर पिटाई की गई। उससे यह भी उगलवाने की कोशिश की गई कि उसे किसने भेजा था। उसने बताया, मुझे कोई पैसा नहीं दिया गया था। मुझे केवल फोटो भेजी गई थी और हत्या करने की बात कही गई थी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि शूटर को बिहार से हायर किया गया था। हो सकता है कि स्थानीय स्तर पर किसी दुश्मनी की वजह से ऐसा किया गया हो। पार्षद ने बताया कि उन्हें भी अंदाजा नहीं है कि उन्हें मरवाने की साजिश कौन रच सकता है। वह 12 साल से पार्षद हैं। स्थानीय सांसद माला रॉय और विधायक जावेद खान ने भी बाद में उनसे मुलाकात की।

सीएम योगी ने कहा- समाजवादी पार्टी का एक ही सिद्धांत है, सबका साथ और सैफई परिवार का विकास

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को प्रयागराज में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और चुनावी माहौल तैयार किया। इस दौरान सीएम योगी विपक्ष पर जमकर बरसे है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि ”सपा को विकास से कोई मतलब नहीं..इनका एक ही सिद्धांत है…सबका साथ और सैफई परिवार का विकास।” उन्होंने कहा कि ”बड़े दुर्दांत माफिया सपा के गले के हार है।” भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट है इनके लिएः योगी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव सेवा का एक मिशन है जबकि सपा और बसपा के लिए चुनाव एक व्यवसाय है। अपने काले कारनामों को अंजाम देने, जनता का शोषण करने, कर्फ्यू और दंगा करने, लूट-घसोट और भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट इनके लिए है। इसलिए चुनाव में इन लोगों की जमानत जब्त कराना जरूरी है। ‘बड़े दुर्दांत माफिया सपा के गले के हार है…’ सीएम योगी ने कहा कि गुंडे, बड़े दुर्दांत माफिया, अपराधी और अराजक तत्व सपा के गले की हार हैं। आपराधिक कृत्य से ही उनकी आजीविका चलती है। सुचिता पूर्ण परीक्षा सपा को रास नहीं आती है। कहा कि किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। आयोग और चयन बोर्ड इसके लिए कार्य कर रहा है। प्रयागराज की इस धरती पर भगवान बेणी माधव, गंगा, यमुना सरस्वती, भरद्वाज मुनि की विशेष कृपा है। समाजवादी पार्टी बांटने की राजनीति कर रही है। समाज को बांटने वाले देश के दुश्मन से कम नहीं हैं। अयोध्या में पांच सौ सालों का इंतजार बंटने के कारण ही झेलना पड़ा। इसी तरह काशी और मथुरा में भी बंटने के कारण अपमान झेलना पड़ा। बंटना नहीं है। बंटोगे तो कटोगे। सीएम योगी ने कहा कि ”फूलपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की प्रचण्ड विजय सुनिश्चित है।” 

चुनाव के बीच मुंबई के वाशी चेक नाके से करोड़ों की चांदी जब्त, पुलिस के उड़ गए होश, ट्रक ड्राइवर पुलिस हिरासत में

    मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव करीब है. वहां 20 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव के मद्देनजर तमाम जांच एजेंसियां और पुलिस राज्य में होने वाली सभी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही हैं. इसी बीच मुंबई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 8,476 किलो चांदी बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में चांदी को देखकर पुलिस और जांच एजेंसियां सतर्क हो गईं. महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर कैश और अवैध संपत्ति को लाने ले जाने पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, मानखुर्द पुलिस वाशी चेक नाके के पास नाकाबंदी किए हुए थी. इस दौरान पुलिस टीम आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात एक संदिग्ध टेंपो वाशी चेक नाके के पास से गुजर रहा था. शक होने पर पुलिस ने वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान इस ट्रक में बड़ी मात्रा में चांदी मिली, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. इस चांदी का जब वजन कराया गया तो पता चला कि कुल वजन 8,476 किलोग्राम है. इतनी चांदी की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है. इस मामले के बाद अधिकारियों ने ड्राइवर से पूछताछ की और उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मामले की जानकारी तुरंत आयकर विभाग और चुनाव आयोग की टीम को दी. आयकर विभाग के अधिकारी अब इस चांदी के मालिक का पता लगाने की कोशिश में हैं. शुरुआती जांच के बाद संदेह है कि यह चांदी अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी और इसे चुनावी माहौल में इस्तेमाल करने के लिए लाया जा रहा था. आयकर विभाग और चुनाव आयोग की टीम ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या चांदी का कोई वैध दस्तावेज मौजूद है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अवैध संपत्ति की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई. स्थानीय लोगों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है. पुलिस ने बताया कि अगर चांदी के मालिक के दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो इसे जब्त कर लिया जाएगा.  

CM मान का बड़ा ऐलान, नए उम्मीदवारों से की अपील, वे अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें

चंडीगढ़ पंजाब पुलिस में भर्ती हुए नव नियुक्त उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। दरअसल, चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में आयोजित समारोह दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछले अढ़ाई साल के दौरान पंजाब सरकार ने युवाओं को 48 हजार से ज्यादा नौकरियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती बहुत साफ-सुथरी और पारदर्शी तरीके से की गई और उन्होंने नए उम्मीदवारों से भी अपेक्षा की कि वे अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें। मुख्यमंत्री मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस को अपडेट और हाईटेक बनाने के लिए 10 हजार से ज्यादा नई भर्तियां की जाएंगी। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जिसके कारण पुलिस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पंजाब पुलिस में और भर्तियां की जाएंगी तांकि पुलिस की ताकत बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे अभी तबादले के लिए आवेदन न करें, क्योंकि ड्यूटी तो ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश युवाओं को उनके घर के पास ही नौकरी दी जाएं। उन्होंने कहा कि आज सड़क सुरक्षा बल के कारण 8 महीने बाद मरने वालों की संख्या में 45 फीसदी की कमी आई है।  इस टीम के पास प्राथमिक उपचार के पूरे उपकरण मौजूद हैं। यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो फोर्स द्वारा तुरंत व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जाता है। इसी तरह अगर कोई गाड़ी सड़क पर खराब हो जाती है तो उसे किनारे खड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास लोगों की जान-माल की रक्षा के साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री मान ने नए प्रत्याशियों से ईमानदारी से काम करने को कहा। 

ग्वालियर निगम ने पानी सप्लाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 50 दिन बाद तिघरा जलाशय का पानी एक दिन छोड़कर दिया जाएगा

ग्वालियर ग्वालियर शहर के लोगों को अब एक दिन छोड़कर ही जल प्रदाय होगा। इसकी शुरुआत शनिवार (16 नवंबर) से हो गई है। शनिवार को आधे शहर में पानी नहीं आया है। जबकि इस बार अच्छी बारिश से ग्वालियर की लाइफ लाइन तिघरा लबालब हो गया था। जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम ने रोज पानी सप्लाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 50 दिन बाद अब शहर वासियों को तिघरा जलाशय का पानी एक दिन छोड़कर दिया जाएगा। निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि सर्दी के मौसम में पानी की बचत कर मई-जून में रोज सप्लाई की जाएगी। 16 नवंबर को 58 पानी की टंकियों से 36 वार्डों के विभिन्न मोहल्ले-कॉलोनियों में सप्लाई की गई है। इसमें पांच स्थानों पर डायरेक्ट पानी सप्लाई भी शामिल है। दूसरे दिन 17 नवंबर को 56 पानी की टंकियों से सप्लाई होगी। 33 वार्डों के कॉलोनी मोहल्लों में पानी की सप्लाई का दिन रहेगा। इसी तरह एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई होगा। अच्छी बारिश के दौरान तिघरा जलाशय लबालब भर गया था। उस दौरान जल संसाधन विभाग ने 15 नवंबर तक रोज पानी सप्लाई देने का फैसला लिया था। उस फैसले के तहत रोज पानी सप्लाई हो रहा था। अब नई व्यवस्था के तहत 16 नवंबर से 30 अप्रैल 2025 तक एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा और 1 मई 2025 से 31 अगस्त तक फिर से रोज पानी सप्लाई होगी। आज (शनिवार) यहां हुई पेयजल सप्लाई रक्कास टैंक, सागर ताल डायरेक्ट सप्लाई, लक्ष्मीबाई कालोनी, लक्ष्मण तलैया, शिंदे की छावनी क्षेत्र खल्लासीपुरा में डायरेक्ट, दाल बाजार-लोहिया बाजार-नया बाजार और ओल्ड हाईकोर्ट क्षेत्र में डायरेक्ट सप्लाई, बीएसएफ कालोनी टंकी, शताब्दीपुरम टंकी, पिंटो पार्क टंकी, महाराजपुरा पहाड़ी, महाराजा काम्पलेक्स डीडी नगर, डीडी नगर के सेक्टर-1, सेक्टर-जी की टंकी, रेलवे कालोनी, एमिटी पहाड़ी, जड़ेरूआ पानी की टंकी, कुंज विहार, अमलताश कालोनी, शिव कालोनी, नारायण विहार, थाटीपुर बजरिया, शारदा विहार, कर्मचारी आवास कालोनी, दर्पण कालोनी, डाइट, तुलसी नगर, न्यू कलेक्ट्रेट, आरकेबीएम, हुरावली, गुप्तेश्वर पहाड़ी, हनुमान पहाड़ी पुरानी टंकी, हेम सिंह की परेड, समाधिया कॉलोनी, गुड़ी पाएगा, जवाहर कालोनी, सिकंदर कंपू, डांग वाले बाबा, अवाड़ापुरा पार्क, अवाड़पुरा पहाड़ी टंकी से क्षेत्रों सप्लाई की गई है। रविवार (17 नवंबर) को यहां आएगा पानी ट्रांसपोर्ट नगर लक्ष्मीपुरम, रक्कास टैंक, इस्लामपुरा, शंकरपुर, हीरा भूमिया- 1, हीरा भूमिया-2, माता मंदिर, सत्यनारायण की टेकरी, विनय नगर सेक्टर-3 और 4, 12 बीघा मोहित गार्डन, 24 बीघा चंदन नगर, इंद्रा कालोनी, आनंद नगर ए और बी ब्लॉक की टंकी, जगनापुरा, पीएचई कालोनी, झलकारी बाई, कोटेश्वर टैंक, एवीएम कॉन्वेंट स्कूल किलागेट, तानसेन नगर, नूरगंज, रेशम मिल, कांच मिल, साकेत नगर, गांधी नगर, द्वारकापुरी, हुजरात कोतवाली, जेएएच अस्पताल, मांढरे की माता संपवै, आम खो पानी की टंकी, मुड़िया पहाड़, इंदरगंज, पंचवटी वस्त्र नगर, चेतकपुरी, माधव नगर, मानसिंह कालेज, गड्ढेवाला मोहल्ला, कृष्णा पहाड़ी मोतीझील, गोला का मंदिर, न्यू शांति नगर, निंबा जी की खो, गोरखी न्यू, गोरखी पुरानी, गजराराजा टैंक, संजय नगर, राजा गैस गोदाम, ब्रिगेड लक्कड़खाना, हाथी खाना, पंचमुखी हनुमान संपवेल आदि शामिल है। नई व्यवस्था से 31 अगस्त तक का पानी तिघरा जलाशय से रोज पानी की सप्लाई व्यवस्था के तहत 12-13 एमसीएफटी पानी लिया जा रहा है। अब एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई व्यवस्था में 8 एमसीएफटी पानी लिया जाएगा। इससे रोज 4-5 एमसीएफटी पानी की बचत होगी। इससे तिघरा में 31 अगस्त तक पानी का स्टोरेज रहेगा।

अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, यह भारत की सुरक्षा में आई मजबूती का प्रतीक है: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर चुनौती देते हुए कहा कि भारत अब बदल चुका है। आतंकवादी अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, विकास और उनकी सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, यह भारत की सुरक्षा में आई मजबूती का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले की रिपोर्टों का उल्लेख करते हुए कहा, “आज मैंने एक प्रदर्शनी में 26/11 के हमले से जुड़ी रिपोर्टें देखीं। उस समय आतंकवाद भारतवासियों के लिए एक बड़ा खतरा था और लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते थे।” उन्होंने यह भी कहा कि अब स्थितियां बदल चुकी हैं, “अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते।” वोट-बैंक राजनीति से दूर, विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और वोट-बैंक राजनीति से दूर रही है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है’लोगों के लिए, लोगों द्वारा विकास’। हम केवल जनहित की दिशा में काम कर रहे हैं।” भारत को विकसित बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना है। भारतीयों ने हमें अपना विश्वास दिया है और हम उस विश्वास को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।” उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैल रही गलत जानकारी और अफवाहों का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी सरकार दृढ़ और अडिग है। युवाओं में जोखिम उठाने की क्षमता का विकास प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्वीकार किया कि स्वतंत्रता के बाद भारत में युवाओं में जोखिम उठाने की भावना का अभाव था, लेकिन पिछले 10 वर्षों में यह पूरी तरह से बदल चुका है। उन्होंने कहा, “आज भारत में 1.25 लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं और हमारे युवा देश को गर्व महसूस कराने के लिए तत्पर हैं।” रोजगार सृजन में सरकार की योजनाएं प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की स्वच्छता और रोजगार सृजन योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हमारे देश में शौचालय बनाने का अभियान शुरू किया गया था। यह योजना केवल स्वच्छता सुधारने में नहीं, बल्कि रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने में मददगार रही है। यह योजना सम्मान और सुरक्षा प्रदान करती है।” गैस कनेक्शन से लेकर टॉयलेट निर्माण तक प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी गैस कनेक्शन के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “कभी गैस कनेक्शन सिर्फ एक सपना था। इस पर बहस होती थी। लेकिन हमारी सरकार ने हर घर में गैस कनेक्शन देने का कार्य प्राथमिकता से किया। 2014 में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे आज 30 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन हैं। अब कभी गैस की कमी की बात नहीं सुनाई देती।” प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि उनकी सरकार ने देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रौद्योगिकी-सक्षम राष्ट्र बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। आने वाले समय में इन योजनाओं का और प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा।

गिरने लगे प्याज के दाम, जल्द और राहत की उम्मीद, खुदरा कीमत 67 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 63 रुपए हुई

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इस सप्ताह प्याज की औसत खुदरा कीमत 67 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 63 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सरकार को उम्मीद है कि अगले 1-2 सप्ताह में कीमतों में और कमी आएगी। कीमतों में गिरावट के कारण राजस्थान के अलवर में प्याज की फसल लगभग तैयार हो गई है। हालांकि, दिवाली और छठ पर्व के दौरान खेतों में मजदूरों की कमी के कारण फसल की कटाई और ढुलाई में देरी हुई है। अब मजदूर धीरे-धीरे लौटने लगे हैं, जिससे लोकल प्याज की आपूर्ति बढ़ने की संभावना है। सरकारी सप्लाई में तेजी सरकारी सहकारी समितियां नैफेड और एनसीसीएफ ने प्याज की सप्लाई बढ़ा दी है। सरकार ने इस साल 4.75 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया है। पहले दिल्ली में प्याज की सप्लाई ट्रकों के जरिए होती थी लेकिन अब इसे मालगाड़ियों के माध्यम से भेजा जा रहा है, जिससे एक बार में लगभग 1400 टन प्याज दिल्ली पहुंच रही है। पिछले सप्ताह दो मालगाड़ियां प्याज लेकर दिल्ली पहुंची थीं और एक और मालगाड़ी नासिक से रवाना हो रही है। व्यापारियों का क्या कहना है आजादपुर मंडी में प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा का कहना है कि कीमतों में स्थायी गिरावट आने में अभी एक या दो महीने का समय लग सकता है। मिश्रा के अनुसार, “इस साल प्याज की कीमतें असामान्य रूप से ऊंची बनी हुई हैं। हालांकि पिछले महीने मामूली गिरावट आई थी लेकिन कीमतें फिर से बढ़ गईं। खरीफ की फसल आने के बाद ही कीमतों में और कमी आने की संभावना है।”

फ्लाइट को ग्रीनलैंड के ऊपर एक जबरदस्त तूफान का सामना करना पड़ा, जिसके कारण विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई

स्वीडन स्वीडन से अमेरिका जा रही एक फ्लाइट को ग्रीनलैंड के ऊपर एक जबरदस्त तूफान का सामना करना पड़ा, जिससे विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तेज टर्बुलेंस के कारण विमान एक झटके में 8,000 फीट नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। विमान डगमगाने लगा, और डर के मारे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे, जबकि उनके सामान इधर-उधर उड़ रहे थे। विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई, कुछ यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देख कर हर कोई डर जाएगा। कोपेनहेगन में इमरजेंसी लैंडिंग और यात्रियों की सुरक्षा स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की फ्लाइट स्टॉकहोम से मियामी के लिए उड़ान भर रही थी, जब यह तूफान में फंस गई। जैसे ही विमान में पैनिक फैल गया, पायलट ने तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट से संपर्क किया और फ्लाइट को कोपेनहेगन की ओर डायवर्ट किया। विमान के नीचे गिरने के बाद जब यह स्टेबल हुआ, तो यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन विमान में काफी नुकसान हुआ और कई यात्री घायल हो गए थे। सामान इधर-उधर बिखरा था, प्लेट्स और खाना उड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। यात्रियों का प्राथमिक उपचार और उन्हें होटल में ठहराया गया एविएशन सोर्स के अनुसार, किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन एक शख्स का सिर छत से टकरा गया था। यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया और विमान की सफाई की गई। स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस ने बताया कि विमान के नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है, लेकिन कोपेनहेगन एयरपोर्ट पर यात्रियों की देखभाल के लिए पर्याप्त सुविधाएं और कर्मचारी मौजूद हैं। यात्रियों को कोपेनहेगन के होटलों में ठहराया गया है, और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही हालांकि यह घटना डरावनी थी, लेकिन अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पायलट और एयरलाइन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की। यात्रियों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने और उनके बाद के सफर की व्यवस्था करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।  

मालदीव में छुट्टियां मना रहीं हिना, पानी के अंदर तैरती नजर आईं ‘शेरखान’

मुंबई,  कैंसर से जंग लड़ रहीं मनोरंजन जगत की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अभिनेत्री मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “यह वह जगह है, जो मेरी जगह है, सागर मुझे शांति देता है।” वीडियो में अभिनेत्री पानी के भीतर (स्नॉर्कलिंग) तैरती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री तीसरे स्टेज के कैंसर का इलाज करवा रही हैं। वीडियो में ‘बिगबॉस’ फेम हिना खान नीले पानी में तैरते हुए स्नोर्कल मास्क और डाइविंग फिन में हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सेलीन डायोन का गाना “आई एम अलाइव” बज रहा है। एक लाइन के कैप्शन के साथ हिना खान ने हैशटैग में सोलसूथिंग, वाटरबेबी, ओशनलवर्स, रील्स इंस्टाग्राम, रीलिट फीलिट भी लिखा। इससे पहले अभिनेत्री मालदीव में एक पार्टी एंजॉय करती नजर आई थीं, जिसमें वह ग्लोइंग ड्रिंक का लुत्फ उठाती दिखी थीं। तस्वीरों की सीरीज में से एक में हिना खान अपने चेहरे पर अंधेरे में चमकने वाले कुछ नियॉन पेंट लगाए हुए दमक रही थीं। हिना खान ने इसी साल 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को कैंसर के बारे में जानकारी दी। ‘कसौटी जिंदगी की’ अभिनेत्री ने लिखा “सभी को नमस्ते, हाल ही में आई अफवाह को लेकर मैं बता दूं कि मैं अपने चाहने वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण खबर शेयर करना चाहती हूं। मुझे ब्रेस्ट कैंसर है, जो कि तीसरे स्टेज पर है।” बीमारी के साथ अभिनेत्री ने इलाज के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा “इसका इलाज चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और इस पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ निश्चयी और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उबरने के लिए हर संभव कोशिश के लिए तैयार हूं।” अपने प्रशंसकों को प्यार देते हुए अभिनेत्री ने लिखा “मैं आपके प्यार, मजबूत सहारे और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सहायक सुझाव मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं अपने परिवार और प्रियजनों के साथ सकारात्मक बनी हुई हूं। मुझे विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजते रहें।”

मृणाल ने ‘बेशकीमती’ तस्वीर साझा कर डेमी मूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई,  डेमी मूर को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने उनकी 2018 की फिल्म ‘लव सोनिया’ मूवी से एक पुरानी फोटो शेयर की है। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की शूटिंग का एक कोलाज शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस मृणाल स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और मूर ध्यान से निर्देशक की बातें सुन रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अभी-अभी ये बेशकीमती तस्वीरें मिलीं। जन्मदिन की बधाई सुंदर डेमी मूर।” “लव सोनिया” फिल्म तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित और डेविड वोमार्क द्वारा निर्मित है। जिसमें मृणाल ने टाइटल किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा रिया सिसोदिया, फ्रीडा पिंटो, डेमी मूर, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई ताम्हणकर भी थे। यह ड्रामा फिल्म सोनिया के कर्ज में डूबे पिता की कहानी है जो उसकी बहन को बेच देता है। सोनिया उसे बचाने के लिए यात्रा पर निकलती है। सोनिया की जिंदगी में एक असामान्य मोड़ तब आता है जब वह देह व्यापार की दुनिया में फंस जाती है। बता दें कि 2 नवंबर को मृणाल ने एक प्रशंसक को डपटा था। इसलिए क्योंकि उनकी तस्वीरों को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया था। बाद में उन्होंने माफी मांगी और अपने फॉलोअर्स से उस व्यक्ति को ट्रोल न करने की अपील भी की खी। ये दिलचस्प किस्सा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में अपने फॉलोअर्स से बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जहां उनकी मुलाकात एक ऐसे प्रशंसक से हुई जिसने कई अभिनेत्रियों के साथ अपनी तस्वीर को एडिट किया है। पहले तो मृणाल को बहुत खुशी हुई कि वह किसी की खुशी का कारण बन सकीं। लेकिन जब उन्होंने फैन के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला तो उन्हें पता चला कि फैन ने दूसरी अभिनेत्रियों के साथ भी अपनी तस्वीरें एडिट की हुई हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, “यार दोस्तों, आप लोग बच्चे की जान लोगे क्या? मैंने वो कमेंट कर दिया कुछ। और पहले जब मैंने देखा मैं खुश हुई। मैं ऐसी थी जैसे चल किसी और के साथ ना सही। इन के साथ ही सही, मैं दिवाली तो मना रही हूं। फिर मैंने उसका पेज खोला और फिर मैंने देखा कि उसने हर अभिनेत्री के साथ अपने वीडियो एडिट किए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा दिल टूट गया था। मैं बहुत दुखी थी। लेकिन मुझे उनकी एडिटिंग स्किल्स बहुत पसंद हैं और मैं वाकई प्रार्थना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि वह अपनी कला का इस्तेमाल सही कामों के लिए करें। लेकिन कृपया उन्हें बुरी बातें न कहें। हो सकता है कि उनका इरादा बुरा न रहा हो। और मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि वो और लोगों का दिल न तोड़ें।”

वॉर्ड न 38 तुलसी जल्द होगा , LPG गैस सिलेंडर मुक्ति

सिंगरौली आज दिनांक 16.11.2024 दिन शनिवार को सिंगरौली वार्ड नं 38 तुलसी ढोटी श्री राम कालोनी में “LPG गैस सिलैंडर मुक्ति” बनाने के लिए अंडरग्राउंड LPG भारत पाईप लाईन गैस बिछाने के कार्य का पार्षद अनिल कुमार वैश्य एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली द्धारा भूमि पूजन किया गया इस अवसर पे संविदाकार, मेनेजर, स्टॉप,दिनेश वैस, अरविन्द वैश्य, दिवाकर वैस, मुनेंद्र झा जी, लाल जी वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे i  

16-17 नवंबर को इस राज्य के 18 जिलों में येलो अलर्ट, 22 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी: भारत मौसम विज्ञान विभाग

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 और 17 नवंबर को तमिलनाडु के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रभावित जिलों में कन्याकुमारी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, रामनाथपुरम, तेनकासी, विरुधुनगर, मदुरै, थेनी, डिंडीगुल, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू शामिल हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश दक्षिण तमिलनाडु और इसके आसपास के चक्रवाती हवाओं के कारण हो रही है। 22 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी आरएमसी ने यह भी चेतावनी दी है कि 22 नवंबर से राज्य के उत्तरी तटीय जिलों, जैसे चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम में भारी बारिश हो सकती है। 22 से 28 नवंबर तक इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मानसून और बिजली की खपत में गिरावट 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के दौरान 276 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें कोयंबटूर ने 418 मिमी बारिश के साथ सबसे अधिक बारिश दर्ज की। भारी बारिश के कारण बिजली की खपत में गिरावट आई है, जो पहले 380 मिलियन यूनिट प्रति दिन थी, वह अब घटकर 302 मिलियन यूनिट हो गई है। मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा वहीं, भारी बारिश के कारण वायरल बीमारियों के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। चेन्नई और आसपास के जिलों में बुखार, इन्फ्लूएंजा और मलेरिया जैसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण से बचाने के लिए। कुल मिलाकर, तमिलनाडु में आगामी दिनों में मौसम के और बिगड़ने की संभावना है, साथ ही मानसून के प्रभाव से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।  

नगर पालिका की तत्परता से बची गाय की जान

गाडरवारा विगत दिवस शांति श्री कालोनी में खुले बोरबोल पानी निकासी गड्ढे में करीब शाम को गाय घुस गई थी। गड्ढे में पानी कीचड़ होने के कारण वह निकालने में असमर्थ रही। रात्रि में स्थानीय निवासी ने जैसे ही देख तो नगर पालिका के समर्पित अधिकारी संजय श्रीवास और बबलू चौहान से संपर्क किया। तत्काल प्रभार से उन्होंने अपनी टीम भेजी जिन्होंने उस कीचड़ के गड्ढे में घुसकर बिना किसी अन्य जीव जंतु के डर के उस गाय को निकाला। इस कार्य की स्थानीय जनों और बच्चों ने ताली  बजाकर सराहना की। इस अवसर पर नरेश रजक,दीपक प्रजापति,अशोक केवट,अर्पित राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

हिनौती गौधाम आत्मनिर्भर तथा अन्य गौशालाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गौवंश वन्य विहार बनेगा – उप मुख्यमंत्री

रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि हिनौती गौधाम आत्मनिर्भर व अन्य गौशालाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गौवंश वन्य विहार बनेगा। यहां गौवंशों का संरक्षण होगा तथा गाय के गोबर व मूत्र से बनने वाले उत्पाद निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 माह में हिनौती गौधाम के लिए लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न निर्माण व विस्तार के कार्य प्रारंभ करा दिये जायेंगे। श्री शुक्ल ने गौधाम में 77 लाख रूपये की लागत से प्रथम चरण में बनाये जाने वाले प्रशासनिक भवन/गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया।      उप मुख्यमंत्री ने गौधाम में प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौधाम विस्तार के लिए कराये जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों की कार्य योजना का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 3 माह में गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाय। प्रथम चरण में गौधाम की 100 एकड़ भूमि में वायरफेंसिंग का कार्य कराते हुए शेड निर्माण के कार्य प्रारंभ कराये जाय। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 100 एकड़ भूमि भी गौशाला के लिए उपलब्ध होगी। गौवंश के लिए चरनोई भूमि तथा पानी की आवश्यकता भी सुनिश्चित करायी जा रही है। उन्होंने गौधाम का मुख्य गेट बनाने तथा गौधाम तक पहुंच मार्ग दुरूस्त करने के साथ ही आंतरिक रास्ते का निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि गौधाम में हाई मास्क लाइट लगाये।     उप मुख्यमंत्री  श्री शुक्ल ने कहा कि गौधाम में जल निगम द्वारा पानी की उपलब्धता के लिए टंकी का निर्माण भी कराया जायेगा। उन्होंने गौधाम में प्रथम चरण में 25 शेड बनाये जाने की बात कही जिनमें लगभग 15 हजार गौवंश को संरक्षण मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गौधाम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों तथा विस्तार कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, मुख्य वन संरक्षक राजेश राय, वन मंडलाधिकारी, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, त्रियुगीनारायण शुक्ल, राजेश पाण्डेय, कौशलेश द्विवेदी, एसडीएम आरके सिन्हा, जिला पंचायत के संजय सिंह, जनपद सीईओ संजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet