LATEST NEWS

डबरा में घर के बाहर खड़े युवक को 3 गोलियां मारी, घटना सीसीटीवी में कैद

डबरा ग्वालियर सिटी थाना क्षेत्र के गोपाल बाग सिटी में गुरुवार की रात दो बाइक सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर तीन गोलियां चलाईं और 20 सेकेंड में हत्या कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक पैरोल पर बाहर आया था और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। डबरा की गोपाल बाग सिटी में रहने वाला जसवंत सिंह उर्फ सोनी सरदार (45) चीनौर क्षेत्र के ग्राम कैथी का निवासी था। वह दस दिन पहले ही जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था। हर रोज खाना खाने के बाद वह कॉलोनी में घूमता था। गुरुवार रात को वह कुछ लोगों से बात कर रहा था, तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने जसवंत से कुछ बातचीत की और अचानक उस पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई और फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर कॉलोनी में भगदड़ मच गई। परिवार वाले पास की गली से दौड़ते हुए आए और जसवंत को तुरंत ग्वालियर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। जसवंत सिंह ने वर्ष 2016 में ग्वालियर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी थी। 2018 में उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अपने अच्छे व्यवहार के कारण वह पैरोल पर आता-जाता रहता था। अभी 28 अक्टूबर को ही वह 15 दिन की पैरोल पर बाहर आया था और रोज कॉलोनी में घूमता था। इसी दौरान उसे निशाना बनाया गया। गोपाल बाग सिटी नगर की फार्म फोर कॉलोनी में गेट पर चौकीदार तैनात रहता है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि बीते दो दिनों से चौकीदार छुट्टी पर था, जिसके कारण गेट खुला हुआ था। इस वजह से हमलावर आसानी से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। जसवंत की हत्या करने वाले हमलावर बेखौफ नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उन्हें अपना चेहरा दिखने की कोई चिंता नहीं थी। वे जानते थे कि चौकीदार छुट्टी पर है। जब जसवंत दूसरी गली में पहुंचा तो हमलावरों ने उसके ऊपर तीन लोगों की मौजूदगी में गोलियां चला दीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव तुरंत डबरा रवाना हुए और आधे घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज देखे और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। एसपी के साथ एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी यशवंत गोयल भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटना को लेकर तत्काल टीमें रवाना कर दीं और विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगा दिए। फुटेज में दिखने वाले संदिग्धों के फोटो सर्कुलेट किए गए हैं ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके। एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा ने बताया कि घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना का संबंध पूर्व में हुई हत्या से जोड़ा जा रहा है।  

वार्ड नंबर 41 गनियारी छठ पूजा में उमड़ी भीड़

सिंगरौली छठ पूजा के दूसरे दिन वार्ड नंबर 41 इंदिरा वार्ड गनियारी तालाब में सूर्यऊंदय के समय अर्घ्य देने माताएं बहनें भारी संख्या में उपस्थित होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मईया की विधिवत पूजा अर्चना की। छठ पूजा पंडाल में सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं के लिए वार्ड पार्षद गौरी अर्जुनदास गुप्ता की तरफ से चाय बिस्कुट पानी एवं बच्चों के लिए टॉफी का इंतजाम किया गया था। छठ पूजा में आए हुए सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं ने पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन दास गुप्ता को बेहतरीन व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया। छठ पूजा में इनका रहा सराहनीय योगदान छठ पूजा हेतु व्यवस्था एवं देख रेख में प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन दास गुप्ता, प्रदीप चौरसिया, मनोज यादव, बबलू शाह, आकाश रजक, अंकित जायसवाल, बच्ची सोनी, गणेश खत्री, संजय गिरी, धनंजय शाह, कमलनयन चौरसिया, पप्पू सिंह, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे।

देशभर में छठ पर्व धूमधाम , मध्य प्रदेश के घाटों पर सुबह आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.

भोपाल  देशभर में सूर्य उपासना का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. लोग अपने परिवारों के साथ घाटों पर पहुंचे और पूरा माहौल श्रद्धा भाव से सराबोर दिख रहा है. बिहार, उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छठ पर्व की धूम देखी गई. बड़े हर्षोल्लास के साथ ये पर्व मनाया गया. सूर्य उपासना के महापर्व छठ का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ किया गया. दोनों ही प्रदेशों के घाटों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर और मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल और अन्य शहरों के घाटों में व्रतधारियों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही. सुबह 3 बजे से ही लोग यहां उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे रहे. सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ का आज चौथा व अंतिम दिन है जहां सुबह तड़के सूर्य निकलते ही छठ व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनी मन्नत मांगी.  रात भर और सुबह-सुबह लोग अपनी आस्था को लेकर कड़कड़ाते ठंड में भी उत्साह में दिखाई दिए. सूर्य उपासना का यह पर्व एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखते हैं और सूर्य देव व छठ माता की आराधना करते हैं. राजधानी रायपुर के घाटों और अम्बिकापुर के सबसे पुराने छठ घाटों में एक शंकर घाट में महापर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया.   कोरिया जिला मुख्यालय के जोड़ा तालाब में अर्घ्य से पहले मां गंगा की आराधना की गई. व्रतियों ने पानी में  खड़े होकर अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. शहर के श्रीराम मंदिर तालाब के घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और छठी मइया की पूजा-अर्चना की. बाजार पारा की सड़क पर करीब 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम यहां राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि सूर्य आराधना छठ पूजन मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है। मुख्यमंत्री साय खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन छठ पर्व आयोजन समिति महादेव घाट द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व के इस कार्यक्रम में आकर मैं स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली अनुभव कर रहा हूँ। इस भव्य आयोजन के लिए मैं आयोजन समिति को बहुत बहुत बधाई देता हूँ। छठ महापर्व की प्रतीक्षा उपासक वर्ष भर करते हैं। इस महापर्व पर दूर-दूर से लोग चाहे कहीं भी रह कर काम कर रहे हों, वे छठ पूजा में शामिल होने पहुंचते हैं। सरकार के द्वारा भी छठ पर विशेष रेल आदि परिवहन की व्यवस्था की जाती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सूर्य भगवान की उपासना के इस पर्व में कठिन व्रत रखा जाता है। हमारी माताएं-बहनें निर्जला उपवास रखती हैं। छठ महापर्व हमें प्रकृति से भी जोड़ता है। नदी, तालाब आदि जल-स्त्रोत के करीब घाटों पर छठ की पूजा होती है, इस तरह इस पर्व में हम प्रकृति के समीप पहुंचते हैं। छठ पर्व पर हमें नदी और तालाब जैसे हमारे जल-स्त्रोतों के भी संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज दिवंगत गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा को भी श्रद्धांजलि देना चाहूंगा। उनके छठ गीतों को हमारी पूरी पीढ़ी ने सुना है। मैं छठी मैया और सूर्य भगवान से सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि  जिन पंचमहाभूतों से हमारे शरीर का निर्माण हुआ है उनकी पूजा इस पर्व में होती है। छठ महापर्व ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूर्य के साथ अस्त होते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। सभी के ऊपर छठी माई की कृपा बनी रहे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले 10-15 सालों से महादेव घाट समिति द्वारा लगातार छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। छठ में अस्त होते सूर्य की आराधना हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है। इस पर्व का संदेश है कि जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से हमें कभी परेशान नहीं होना चाहिए। मैं सभी को छठ की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।   इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, संपत अग्रवाल, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज, रामप्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, छठ समिति महादेव घाट के सदस्यगण व बड़ी संख्या में उपासक उपस्थित रहे।

प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा एकल योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति मार्च 2025 तक सुनिश्चित करें-सचिव नरहरि प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश पंचायत एवं पीएचई विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें-सचिव नरहरि सिंगरौली सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पी नरहरि द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीधी एवं सिंगरौली जिले की नल जल योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि हर घर तक गुणवत्तायुक्त शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। नल जल योजनाओं की प्रगति धीमी है इसे गति देकर निर्णायक समाप्ति की ओर ले जाना आवश्यक है। कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा जनपद स्तरीय अधिकारी प्रत्येक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित कर आपसी समन्वय से उसे प्राप्त करने का प्रयास करें।     सचिव नरहरि ने एकल योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति मार्च 2025 के पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीधी जिले में एकल योजना अंतर्गत 16696 एफएचटीसी तथा सिंगरौली जिले में 12840 एफएचटीसी शेष है। उन्होने अभियान चलाकर 31 दिसम्बर 2024 तक प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि इस कार्य में जिन संविदाकारों द्वारा उदासीनता या लापरवाही बरती जा रही है उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें। सिंगरौली के जिन कार्यों को निरस्त किया गया है उसके पुनः टेंडर की कार्यवाही सोमवार को अनिवार्यतः करें। सचिव ने कहा कि हर घर नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति महिला सशक्तिकरण की दिशा एक सकारात्मक पहल है। निश्चित ही इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गुणात्मक सुधार होगा।     प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश जल निगम केवीएस चैधरी द्वारा सीधी तथा सिंगरौली जिले में मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा संचालित समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि सिंगरौली जिले में तीन समूह नल जल योजनाओं बैढ़न-1, बैढ़न-2 तथा गोंड देवसर और सीधी जिले में मझौली समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर तथा सीधी-गुलाबसागर के माध्यम से सभी बसाहटों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जावेगी। मझौली समूह जल प्रदाय योजना पूर्ण हो चुकी है तथा शेष के कार्य प्रगतिरत हैं। योजनाओं को पूर्ण करने की तिथि मार्च 2025 निर्धारित है। सीधी जिले में 86893 तथा सिंगरौली में 85951 एफएचटीसी शेष हैं, जिसे पूर्ण करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होने रोड मरम्मतीकरण के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को अभियान चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।      बैठक में कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेन्द्र सिंह, प्रमुख अभियंता पीएचई केके सोनगरिया, मुख्य अभियंता एचएस गौड़, उपखण्ड अधिकारी सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आरपी त्रिपाठी, चुरहट शैलेष द्विवेदी, अधीक्षण यंत्री एस एल धुर्वे, कार्यपालन यंत्री टीएस बड़कड़े सहित समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहें।

मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं को खुली छूट, पुलिस को जहां चाहो वहां पीटो”, जीतू पटवारी का तंज

BJP leaders in Madhya Pradesh have a free hand, beat the police wherever they want”, Jitu Patwari. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर सरकार को आईना दिखाने का अनोखा तरीका निकाला है. भोपाल। कटनी जिले के एक थाने में पुलिस कर्मियों के साथ गालीगलौच किए जाने और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हंगामा करने वाले खुद को बीजेपी पदाधिकारी बता रहे हैं. ये लोग वीडियो में पुलिस अधिकारियों को वर्दी उतारने की धमकी दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया “बीजेपी कार्यकर्ताओं को खुली छूट दी गई है कि पुलिस को पीटो. कांग्रेस जल्द ही प्रदेश में पुलिस पिटाई की पूरी सीरीज निकालने जा रही है.” कांग्रेस बोली – अपराध न रोकें, इसलिए पिटती है पुलिसपुलिस से गालीगालौच का वीडिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यश भारतीय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा “बीजेपी नेता पुलिस से गालीगलौच कर थाना परिसर से अपने साथी को छुड़ा ले गए.” पुलिस से बदसलूकी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया “पुलिस की कैसे पिटाई होती है, मध्यप्रदेश इसका ज्वलंत उदाहरण है. बीजेपी कार्यकर्ताओं को खुली छूट है कि पुलिस को पीटो. पुलिस को इसलिए मारो कि वे अपराधों को न रोकें.” कांग्रेस पार्टी पुलिस पिटाई की सीरीज निकालेगीजीतू पटवारी का कहना है “मोहन यादव सरकार में कितने पुलिसकर्मियों की पिटाई हुई है, हर जिले, तहसील में रोज पुलिस पिटती है, इस पर पूरी सीरीज निकाली जाएगी, इसे तैयार किया जा रहा है.” पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने मोदी की गारंटी दी थी कि बहनों को 3 हजार रुपए महीना दिया जाएगा. क्या यह मिलने लगे हैं ? लाडली बहना के नाम पर भ्रमित किया गया. इसी तरह किसानों को 2700 रुपए में गेहूं खरीदा जाएगा. बीजेपी बताए यह सच है या झूठ. सरकार ने गरीबों की योजनाएं बंद कर दी. एससी,एसटी, ओबीसी की छात्रवृत्ति बंद कर दी. 33 विभागों के पास पैसा नहीं है,. बीजेपी झूठ के पैरों पर खड़ी है. अगर कांग्रेस झूठ बोल रही है तो सरकार बताए सच क्या है ?

प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने रची हत्या की खौफनाक साजिश, 400 किलोमीटर दूर लाकर उतारा मौत के घाट

कटनी  स्लीमनाबाद पुलिस ने अज्ञात नवयुवक के सनसनी खेज अंधे हत्याकांड का एक सप्ताह के अंदर पर्दाफाश कर 4 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हुई थी घटना विगत 1 नवंबर को थाना स्लीमनाबाद में सूचना प्राप्त हुई की घुघरी रोड की तलैया के पास मरघटाई में एक अज्ञात युवक अर्धनग्न अवस्था में मृत खून से लथपथ पड़ा हुआ है और आसपास खून के निशान है तथा पड़े हुए पत्थरों पर भी खून दिखाई पड़ रहा है साथ ही मृतक का शरीर जलने का प्रयास भी किया गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर घटना को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (भा पु से) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अज्ञात मृतक की पहचान एवं घटना करने वाले आरोपियों को पकडने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया को निर्देशित किया और एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के नेतृत्व में एक विवेचना टीम का गठन किया, जिसमें थाना स्लीमनाबाद प्रभारी अखिलेश दहिया, उमरिया पान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सिद्धार्थ राय एवं बाकल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल यादव के साथ साइबर सेल से प्रशांत कुमार को अलग अलग टीमों में शामिल किया गया। ऐसे हुई मृतक की पहचान मृतक की पहचान संदीप यादव पिता महेन्द्र प्रताप यादव उम 30 साल निवासी सलैया थाना असपुर देवसरा जाला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई जो वर्तमान में जौनपुर में रहता था जहां इसकी ऑटोपार्ट्स की दुकान थी जिसमे यह गाड़ी सुधारने का काम करता था। इन्होंने की थी हत्या उक्त मृतक की हत्या में दीपक यादव पिता साहिब लाल यादव उम्र 27 साल नि. इटेली थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर उ.प्र., विधि उल्लंघनकारी बालक नि. रामपुर थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर उ.प्र., अभिषेक यादव पिता तुफानी यादव उम्र 25 साल नि. घुघरी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी, आनंद यादव पिता रामजीत यादव उम्र 24 साल नि. बसावकपुर पोस्ट देवापार थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर एवं सत्येन्द्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी जौनपुर उ. प्र. शामिल थे। सत्येंद्र अभी फरार है। इस तरह हुई आरोपियों की पहचान पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया गया एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया साथ ही डॉक्टर, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉग स्क्वॉड के माध्यम से घटनास्थल एवं इसके आसपास के साक्ष्य एकत्रित किए गए। साइबर टीम के माध्यम सेतकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए और अज्ञात मृतक तथा अज्ञात आरोपियों की पहचान स्थापित करने के लिए एक रणनीति बनाई गई। एकत्रित साक्ष्य एवं तकनीकी डाटा विश्लेषण करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई की आरोपियों द्वारा घटना, दिनांक 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर की दरमियानी रात को घटित की गई और घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण से थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत घुघरी निवासी अभिषेक यादव की पहचान संदिग्ध के रूप में हुई, जिससे सघन पूछताछ की गई और आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया तथा मृतक एवं अन्य आरोपियों की जानकारी दी और बताया कि मृतक एवं अन्य सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर एवं लखनऊ के रहने वाले है। इस आधार पर अज्ञात मृतक की पहचान करने और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पृथक पृथक गिरफ्तारी टीम रवाना की गई और आरोपियों को गिरफ्तार करके लाया गया। पत्नी से अवैध संबंध बनी वजह आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड दीपक यादव है जो जौनपुर का रहने वाला है और मृतक संदीप यादव का खास दोस्त भी था, इसका मृतक की पत्नी से विगत एक दो सालों से अवैध संबंध थे एवं संदीप यादव को यह बात पता चल गई थी साथ ही मृतक संदीप यादव अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था साथ ही आरोपी दीपक यादव ने मृतक संदीप यादव को दुकान खोलने के लिए पैसे उधार दिए थे जो वह नहीं चुका रहा था और अपनी पत्नी बच्चों का भी खाना खर्चा नहीं दे रहा था। चूंकि दीपक यादव मृतक की पत्नी से अत्यंत प्रेम करता था इसलिए उसे यह सब सहन नहीं हुआ और उसने यह बात अपने मित्र सत्येंद्र यादव को बताई और कुछ उपाय करने का प्लान किया। आरोपी सत्येंद्र यादव एक आदतन आरोपी है जो चोरी एवं अवैध शस्त्रों के मामले में अन्य थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है जिसकी अभी तलाश की जा रही है। आरोपी सत्येंद्र यादव और दीपक यादव ने मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए मृतक के मारने की योजना बनाई और धनतेरस के पूर्व स्लीमनाबाद क्षेत्र में आकर रेकी की थी और अभिषेक यादव के यहां रुके भी थे। इस योजना में दीपक यादव ने सत्येंद्र यादव को ₹100000 देने की बातचीत की जिसमें से ₹10000 वह एडवांस सत्येंद्र यादव को दे चुका था। आरोपी संदीप यादव का चचेरा भाई अभिषेक यादव घुघरी में रहता है और संदीप यादव का विगत कई वर्षों से यहां आना-जाना है जिस वजह से वह इस क्षेत्र से परिचित था। रेकी करने के बाद सत्येंद्र यादव ने अपने अन्य साथीयों आनंद यादव, विधि उल्लंघनकारी बालक एवं चचेरे भाई अभिषेक यादव को इस कार्य हेतु अपनी टीम में लालच देकर शामिल किया। इस तरह की गई हत्या योजना के तहत रेकी करने के बाद आरोपी दीपक यादव एवं सत्येंद्र यादव वापस जौनपुर चले गए एवं दिवाली के दिन दिनांक 31 नवंबर को दीपक यादव ने मृतक संदीप यादव को मैहर घूमने के बहाने लाने का प्लान बनाया आरोपी सत्येंद्र यादव ने आरोपी आनंद यादव को साथ लेकर उसकी गाड़ी बुलाई एवं अन्य साथी ऋषभ यादव को बुलाया इस प्रकार मृतक एवं अन्य आरोपी आनंद यादव की गाड़ी में बैठकर स्लीमनाबाद पहुंचे। इस दौरान रास्ते में अलग-अलग शराब दुकानों से शराब खरीद कर आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाना शुरू किया ताकि मृतक बेसुध रहे और स्वयं भी शराब का सेवन किया, जब आरोपी स्लीमनाबाद पहुंचे तो यहां इन्होंने आरोपी अभिषेक यादव को स्लीमनाबाद बाईपास के पास बुलाया और और आरोपी अभिषेकयादव से शराब की बोतल खरीदवा कर सभी ने पुनः शराब का सेवन किया। इसके बाद अभिषेक यादव अपनी दो पहिया वाहन से अन्य आरोपियों की कर के पीछे चलने लगा और निर्धारित स्थान … Read more

नशे में चूर युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में मचाया उपद्रव, सरेआम वर्दीधारियों से की गाली गलौज

नशे में चूर युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में मचाया उपद्रव, सरेआम वर्दीधारियों से की गाली गलौज  कटनी  सोशल मीडिया में आज एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो कोतवाली थाना परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहे नशे में चूर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को अपशब्द कहते हुए खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थाने के अंदर वर्दी धारी के साथ बदजुबानी कर रहे हैं, वह दृश्य साफ दर्शाता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी किस तरह सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया में आज इसी बात की चर्चा तेज है कि मोहन के राज में भाजपा के पदाधिकारी कानून व्यवस्था की बांसुरी खूब बजा रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा के जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा थाने में किए गए उपद्रव को लेकर खबर लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। पुलिस की यह चुप्पी उसकी लाचारी को साफ बयां करती है। यह हुई घटना सूत्रों के मुताबिक गत 6 नवंबर की देर रात आजाद चौक स्थित एक पान की दुकान में भाजपा युवा मोर्चा के कुछ पदाधिकारी नशे की हालत में खड़े थे। पेट्रोलिंग पर निकले एक अधिकारी ने जब चौराहे में आधी रात इस तरह नशे की हालत में खड़े लोगों को देखा तो उन्होंने उन लोगों से वहां से चले जाने को कहा। इतना सुनते ही मौजूद युवा मोर्चा के पदाधिकारी भड़क गए और पेट्रोलिंग कर रहे अधिकारी से बदसलूकी करने लगे। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने नशे में मौजूद युवा मोर्चा पदाधिकारियों को पुलिस वाहन बुलाकर थाने भिजवाया। पुलिस के मदहोश युवा मोर्चा पदाधिकारी को थाने ले जाने की बात पर खुद को जिम्मेदार बताने वाले भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी भड़क गए और थाने के अंदर ही मौजूद पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करते हुए अभद्रता करना शुरू कर दिया। थाने के अंदर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा काफी देर तक गाली गलौज करते हुए हंगामा किया गया। इस बीच समझाइस देने भाजपा के एक पदाधिकारी भी पहुंच गए। थाने में काफी देर तक हंगामा होता रहा किसी तरह पुलिस ने समझा बूझकर नशे में चूर युवा मोर्चा के पदाधिकारी को घर भिजवाया। वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के जो पदाधिकारी दिखाई पड़ रहे हैं उनकी पहचान शुभम सोनी, पारस जैन के रूप में लोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उपद्रव होने के बाद भाजपा नेता अभिषेक ताम्रकार भी थाने पहुंचे थे और उन्होंने नशे में चूर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया था।

कटनी पहुंचे संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत, बिताया एक घंटे का वक्त, चुनिंदा लोगों से की मुलाकात, हाई अलर्ट पर रही पुलिस

 कटनी  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डॉ मोहन भागवत आज शाम अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे। एसपीजी और लोकल पुलिस के तगड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मोहन भागवत ने कटनी में करीब एक घंटे का वक्त बिताया। जिले में संघ के टॉप लेबल के पदाधिकारियों के अलावा संघ प्रमुख के आगमन की किसी को खबर नहीं थी। पूरे प्रवास को अत्यंत गोपनीय रखा गया। संघ प्रमुख को केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, लिहाजा लोकल पुलिस के बड़े अधिकारियों को एन वक्त पर बताया गया। मोहन भागवत के साथ संघ के कुछ बड़े चेहरे मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजे मोहन भागवत का काफिला चित्रकूट से जबलपुर जाते वक्त कटनी के चाका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ( डीपीएस ) में रोका गया। हाइवे पर स्थित होने की वजह से डीपीएस में संघ प्रमुख का प्रवास आसान था। इसके अलावा पूर्व में भी संघ के बड़े शिविर एवं अन्य आयोजन डीपीएस में होते रहे हैं इसलिए श्री भागवत के अल्प प्रवास के लिए इस परिसर को चुना गया। सूत्रों के मुताबिक एसपीजी के अधिकारियों और कटनी पुलिस के आला अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सर संघ चालक की अगवानी संघ के प्रांत प्रचारक एवं अन्य पदाधिकारियों ने की। डॉ मोहन भागवत ने करीब एक घंटे के प्रवास में डीपीएस स्कूल के संचालक अनुराग जैन एवं श्रीमती जूही जैन से स्कूल के संचालन के संबंध में जानकारी हासिल की तथा स्कूल परिसर का अवलोकन करते हुए स्कूल की सराहना की। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे संस्कारों के साथ आगे बढ़े और देश के कल्याण के लिए काम करें। चित्रकूट से लौटे भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत चित्रकूट से जबलपुर जाते वक्त कटनी में रुके। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित युग तुलसी पंडित रामकिंकर उपाध्याय के जन्मशताब्दी कार्यक्रम में शामिल होकर संघ प्रमुख जबलपुर रवाना हुए हैं। चित्रकूट में उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग उभरते भारत को दबाने की कोशिश रहे हैं। यह सत्य भारत है, जो कभी दबता नहीं है। यह हर संकट से उबर कर आगे बढ़ता रहेगा। सनातन और संतों के काम में आने वाली बाधाओं को संघ के स्वयंसेवक डंडा लेकर दूर करेंगे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का जबलपुर में पांच दिवसीय प्रवास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का पांच दिवसीय प्रवास जबलपुर में आज 7 नवम्बर से शुरू होकर 11 नवम्बर तक रहेगा। इस पांच दिवसीय प्रवास के विविध प्रयोजन हैं, जिसके तारतम्य में 10 नवम्बर, सायं 4.30बजे वर्तमान में विश्व कल्याण हेतु हिंदुत्व की आवश्यकता विषय पर प्रबोधन प्राप्त होगा।

परियोजना से 653 गांवों में एक लाख 20 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सीतापुर-हनुमना सिंचाई परियोजना से मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिले के किसानों की तकदीर और खेती की तस्वीर बदल जाएगी। इस परियोजना से 653 गांवों में एक लाख 20 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने परियोजना का निर्माण कार्य समय पर शुरू करने के लिए राजस्व, वन तथा जल संसाधन विभाग को समन्वित प्रयास कर आवश्यक स्वीकृति की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विन्ध्य की महत्वकांक्षी सीतापुर-हनुमना माइक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि परियोजना के लिये शासन द्वारा 4 हज़ार 167 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, साथ ही निर्माण एजेंसी से 3 हज़ार 700 करोड़ का अनुबंध हो गया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि परियोजना में बनने वाला बांध सीधी जिले में अमिलिया के पास सोन नदी पर निर्मित किया जाना प्रस्तावित है। यह क्षेत्र सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में स्थित है। निर्माण कार्यों के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति, वन्यजीव संरक्षण संबंधी स्वीकृति तथा अन्य स्वीकृति आवश्यक होंगी। इसके लिए जल संसाधन विभाग ऑनलाइन आवेदन कर दे। वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से जल संसाधन विभाग परियोजना की मंजूरी के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर लें। इसके लिए विशेषज्ञ की भी सलाह ले सकते हैं। इस सिंचाई परियोजना से लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। घड़ियाल के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बांध का निर्माण कराएं, जिससे विकास के कार्यों के साथ वन्य जीवों के संरक्षण में भी किसी तरह का प्रभाव न पड़े। बहुती सिंचाई परियोजना का शेष निर्माण कार्य 1 माह के अंदर करें पूर्ण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बहुती सिंचाई परियोजना के शेष निर्माण कार्य को पूरा करके किसानों को दिसम्बर 2024 माह तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएं। नहरों की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य एक माह में पूर्ण कराएं। अधूरे निर्माण कार्य 30 नवम्बर 2024 तक पूरा कराकर दिसम्बर माह में नईगढ़ी एक परियोजना में 7 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएं। मुख्य अभियंता जल संसाधन ने बताया कि सीतापुर-हनुमना सिंचाई परियोजना में सोन नदी पर 268.90 एमसीएम क्षमता का बांध बनाया जाएगा। इससे सोन घड़ियाल के बेसिन में 2 हज़ार हेक्टेयर जमीन, 1 हज़ार 290 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 15 हेक्टेयर वन भूमि डूब क्षेत्र में आएगी। बांध से रीवा जिले के 11 गांवों में 3 हज़ार हेक्टेयर, मऊगंज में 399 गांवों में 62 हज़ार 500 हे., सीधी जिले में 140 गांवों में 26 हज़ार 500 हे. तथा सिंगरौली जिले के 103 गांवों में 28 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव, विभागीय अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

जनजातीय संग्रहालय एक नवंबर से दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा

भोपाल मध्यप्रदेश की सभी जनजातियों के जीवन, रहन-सहन, देशज ज्ञान, कला परम्परा और सौन्दर्यबोध की विशिष्टता को स्थापित करने का कार्य जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में किया गया है। यहां जनजातियों की बहुरंगी एवं बहुआयामी देशज संस्कृति को बेहतरीन स्वरूप में संयोजित किया गया है। जनजातीय संग्रहालय के निदेशक ने बताया कि हर साल संग्रहालय में अवलोकन का समय परिवर्तन किया जाता है। इसके तहत इस वर्ष एक नवंबर, 2024 से (मंगलवार से रविवार तक) जनजातीय संग्रहालय दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक एवं 1 फरवरी 25 से अक्टूबर 25 तक दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक दर्शकों एवं पर्यटकों के लिये खोला जाय़ेगा। उन्होंने बताया कि संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में प्रदेश के जनजातीय समुदायों के आवास की वास्तुगत, शिल्पगत और व्यवहारगत रूपों को प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय में 6 अलग-अलग कलाओं, शिल्प माध्यमों की दीर्घाएं हैं, जिनमें जनजातीय जीवन की झलक, उनके परिवेश, खेल, संस्कृति, देवलोक आदि देखने को मिलते हैं। यहां हर दीर्घा में आगंतुकों, जिज्ञासुओं व शोधार्थियों के लिए कियोस्क भी स्थापित किए गए हैं, जिससे उस दीर्घा विशेष के बारे में हिंदी अथवा अंग्रेजी में विस्तार से जाना-समझा जा सकता है।  

इंदौर में ई-अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी हुई कार्यशाला

भोपाल अध्यक्ष, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं प्रमुख सचिव पर्यावरण गुलशन बामरा ने कहा है कि देश में लागू की जा रही सर्कुलर इकोनॉमी को पर्यावरण संरक्षण, रिसोर्स कंजर्वेशन अपशिष्ट मिनीमाइजेशन करते हुए स्वच्छ भारत-उत्तम भारत की अवधारणा को लागू करने की दिशा में कार्य करना है। बामरा इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में ई-अपशिष्ट संबंधी कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में आईआईटी इंदौर के संचालक डॉ. सुभाष जोशी, बोर्ड के सदस्य सचिव ए.ए. मिश्रा के साथ प्रदेश एवं देश के विभिन्न स्टेक होल्डर शामिल हुए। प्रमुख सचिव पर्यावरण बामरा ने कार्यशाला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सर्कुलर इकोनॉमी चक्रीय अर्थ-व्यवस्था को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिये योजनाबद्ध रूप से कार्रवाई की जा रही है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ई-अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिये रिसाइकल, रियूज को बढ़ावा देना है। इसमें इन्फार्मल सेक्टर को फार्मलाइज करने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न सेक्टर्स में किये जा रहे कार्यों पर प्रेजेंटेशन दिये गये। इसमें केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संचालक आनंद कुमार ने अपशिष्ट के निपटान में लागू की गई ईपीआर व्यवस्था एवं उल्लंघनकर्ताओं पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति अधिरोपित करने संबंधी पोर्टल का प्रेजेंटेशन दिया। भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक, एसबीआई के प्रबंधक, सस्टेनिबिलिटी ऑर्गेनाइजेशन हैदराबाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सस्टेनेबल इलेक्ट्रॉनिक रिसाइकिलिंग इंटरनेशन इंस्टीट्यूट के सीनियर एडवाइजर इत्यादि ने भी प्रेजेंटेशन दिये। कार्यशाला में स्वच्छतम शहर इंदौर में अपनाई गई स्वच्छता प्रक्रिया को प्रदेश के अन्य शहरों में भी विकसित करने पर चर्चा की गई।  

अमित शाह ने कहा – सरकार जल्द लाएगी राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक नीति

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद निरोधक सम्मेलन को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि सरकार आतंकवाद, आतंकवादियों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र से लड़ने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक नीति और रणनीति लाएगी। आतंकवाद की कोई सीमा नहीं आतंकवाद निरोधक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कानून और व्यवस्था राज्य का विषय है और राज्यों की भौगोलिक सीमाएं और संवैधानिक सीमाएं हैं, लेकिन आतंकवाद के मामले में ऐसी कोई सीमा नहीं है और इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियों (केंद्र और राज्य) को निकट समन्वय में काम करना चाहिए, संयुक्त रणनीति बनानी चाहिए और खुफिया जानकारी साझा करनी चाहिए। आतंकवाद से निपटने के लिए तैयार उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आदर्श आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और आदर्श विशेष कार्य बल (एसटीएफ) पर एक दृष्टिकोण तैयार किया है, जिसे अगर अपनाया जाता है तो यह आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए एक साझा ढांचे और मंच के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा, “हमें आतंकवाद, आतंकवादियों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र से लड़ने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। हम जल्द ही एक नई राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति और रणनीति लाएंगे, जिसमें आप सभी की अहम भूमिका होगी। राज्यों के साथ मिलकर करेंगे काम सम्मेलन में राज्य पुलिस बलों के प्रमुख और राज्यों और केंद्र के अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्री ने कहा कि नई नीति राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों को आतंकवाद से निपटने के लिए निकट समन्वय में काम करने में मदद करेगी। एटीएस और एसटीएफ मॉडल पर उन्होंने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को राज्यों के साथ साझा किया जा रहा है और वे अपनी-अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इसमें बदलाव कर सकते हैं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए सभी को सभी सुरक्षा चुनौतियों से निपटना होगा और आतंकवाद से लड़ने के लिए एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र बनाना होगा। इससे (एटीएस और एसटीएफ मॉडल को अपनाने से) राज्यों के अधिकार कम नहीं होंगे। आतंकवाद को करेंगे जड़ से खत्म गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश में आतंकवाद को खत्म करने और इसके खिलाफ ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को युवा अधिकारियों को अच्छी तरह से सुसज्जित करना होगा और आतंकवाद से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना होगा।

राजनीतिक पंडितों के अनुसार उपचुनाव का इतिहास रहा है, कि इसमें वोट कम ही पड़ते हैं, मतदान का प्रतिशत बढ़ाना चुनौती

रायपुर दक्षिण का चुनाव प्रचार अब अपने पूरे शबाब पर है। वहीं, इस दौरान दोनों ही पार्टियों के सामने एक जैसी ही चुनौती है, कि किसी भी तरह मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जाए। राजनीतिक पंडितों के अनुसार उपचुनाव का इतिहास रहा है, कि इसमें वोट कम ही पड़ते हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने जो लक्ष्य तय किया है, उसके लिए यह बेहद जरूरी है। दरअसल, भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के इस उपचुनाव में विधानसभा की लीड को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, जबकि यह तभी संभव है, जब वोट का प्रतिशत बढ़े। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस का लक्ष्य है, कि दक्षिण के इस किले को ढहाना है। इसके लिए भी एंटी इंकबेंसी के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ना ही है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों द्वारा तय किए गए इस लक्ष्य के लिए कुल मिलाकर मतदान का प्रतिशत बढ़ना जरूरी है। वोट कम तो भाजपा को फायदा राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार उपचुनाव में वोट कम पड़ने का फायदा सीधे तौर पर भाजपा को ही होगा, क्योंकि वोट कम पड़ने से भाजपा की लीड जरूर कम होगी, लेकिन जीत की संभावनाएं भाजपा की ज्यादा हैं। वहीं, ज्यादा वोट पड़ने पर ही कांग्रेस की उम्मीदें जागेंगी और जीत के आसार बन सकते हैं। उपचुनाव में सत्तापक्ष हावी बीते वर्षों में हुए उपचुनावों में सत्तापक्ष ही हावी रहा है। फिर वो चाहे किसी भी राज्य के उपचुनाव हों। उसका सीधा फायदा सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को ही मिलता दिखाई दे रहा है। ऐसे में इस चुनाव में बड़ा उलटफेर करने के लिए कांग्रेस को भी एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

लोकायुक्त का छापा: पटवारी ने सीमांकन करने के बदले मांगे थे 15 हजार रुपए

Lokayukta raid: Patwari had asked for 15 thousand rupees in return for demarcation दमोह। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों पर नकेल कसने के लिए लोकायुक्त की टीम लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दमोह जिले में एक पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया है। प्लांट सीमांकन के बदले में रिश्वतखोरी के खेल का पर्दाफाश हुआ है। जहां सागर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, आवेदक शुभम चौधरी के पिता के नाम प्लांट के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। काम करने के एवज में तहसील दमयंती नगर के हल्का नंबर 16 में पदस्थ पटवारी तखत सिंह ने 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जिसके बाद दोनों के बीच सौदा हुआ और किस्त देने की तारीख आज की तय हुई। इसके बाद आवेदक ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त में कर दी। लोकायुक्त एसपी को शिकायत मिलते ही टीम ने अपना जाल बिछाया और आज पटवारी को रिश्वत देने भेजा। जैसे ही पटवारी ने घूस ली, लोकायुक्त ने उसे धर दबोचा। ट्रेप दल में निरीक्षक रंजीत सिंह और स्टाफ शामिल रहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet