LATEST NEWS

उधमपुर जिले में मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले, आखिर कैसे हुई मौत?

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार तड़के दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोलियां लगने के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने संदेह जताया कि यह साथी पुलिसकर्मी की हत्या करने और आत्महत्या करने का मामला है। अधिकारियों ने बताया कि ये पुलिसकर्मी उत्तरी कश्मीर के सोपोर से जम्मू क्षेत्र में रियासी जिले के तलवाड़ा स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘आज तड़के करीब साढ़े छह बजे रहमबल पुलिस थाने को सूचना मिली कि सोपोर से विभाग के एक वाहन में एसटीसी तलवाड़ा जा रहे दो पुलिसकर्मी गोलियां लगने से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह सहकर्मी को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में वाहन चालक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन में यात्रा कर रहा चयन ग्रेड का एक कांस्टेबल सुरक्षित बच गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नृत्य प्रस्तुति की गई

खजुराहो दसवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के तीसरे दिन जहां मंच के माध्यम से दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर द्वारा जनजातीय प्रस्तुतियां, मयूर नृत्य,  तथा बुंदेलखंड अंचल का बधाई और नोरता एवं स्कूली बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ गर्विता जैन (उज्जैन), अभिलाष पटेल और ग्रुप के द्वारा जहां नृत्य प्रस्तुति की गई तो वही प्रसिद्ध श्याम जादूगर ने भी अपनी जादू की छठा मंच पर बिखेरी , बप्पी लहरी गुरुकुल संगीत महाविद्यालय द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई तो वही फिल्मी दुनिया से पधारे कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रदान कर उपस्थित भारी जन समुदाय को रोमांचित किया । खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में जहां सायं कालीन संस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच के माध्यम से होती हैं तो वहीं सुबह 10:30 बजे से मास्टर क्लास के माध्यम से नवोदित कलाकारों को जाने-माने टीवी सीरियल एवं फिल्म कलाकार अनंग देसाई एवं चित्रा देसाई जी के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, इस अवसर पर खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के सक्रिय सदस्य एवं अभिनेता राकेश साहू विशेष तौर पर यहां उपस्थित रहे । वहीं दोपहर में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से अनंग देसाई ने कहा कि खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव अन्य फिल्म महोत्सव के कंपैरिजन में काफी सफलतम दिशा की ओर जा रहा है , आपने आयोजन समिति के प्रमुख व सिने अभिनेता राजा बुंदेला की तारीफ करते हुए कहा कि निश्चित रूप से वह लगातार प्रयासरत हैं कि खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव एक नए मुकाम में पहुंचे, वहीं उन्होंने कहा कि खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण स्थल में अगर फिल्म सिटी का निर्माण होता है तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी इससे न सिर्फ यहां कुछ शूंटिंग्स प्रारंभ होगी बल्कि क्षेत्रीय भाषा बुंदेली फिल्मों का भी काफी विकास और विस्तार होगा । वही टपड़ा टॉकीज के माध्यम से अवतार टपरा टॉकीज में वरनाली राय शुक्ला की फिल्म जून प्रदर्शित हुई तथा फिल्म मेकर्स के साथ काफी लंबा डिस्कशन भी फिल्म समाप्ति के बाद हुआ जिसमें अनंग देसाई और चित्रा  देसाई के अतिरिक्त श्री राम बुंदेला, राकेश साहू तथा जगमोहन जोशी तथा बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमी दर्शक भी उपस्थित रहे  । प्रतिदिन की भांति आज भी मंच के माध्यम से विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया गया जिसमें अभिनेता अनंग देसाई,लेखिका चित्रा देसाई, विजय बहादुर सिंह (पूर्व विधायक एवं मंत्री), सुचिता तिर्की ( ifs पन्ना टाइगर रिजर्व), मरीने बोर्जे, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, बरनाली राय शुक्ला ,भरत कुमार सोनी (एडवोकेट एंड एडवाइजर) तथा समाजसेवी प्रताप सिंह का मंच के माध्यम से सॉल, श्रीपाल एवं प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन रंजीत राय जबलपुर के द्वारा हुआ ।  

सीरिया में विद्रोहियों ने कर दिया ऐलान, जेल से छोड़े जाएंगे कैदी, राष्ट्रपति बशर अल असद का शासन खत्म हुआ

दमिश्क सीरिया में विद्रोहियों ने ऐलान कर दिया है कि उन्होंने दमिश्क पर भी कब्जा कर लिया है और इसके साथ ही राष्ट्रपति बशर अल असद का शासन खत्म हो गया है। दमिश्क की सड़कों पर बहुत सारे लोग जश्न मनाते हुए नजर आए। विद्रोहियों ने कहा कि असद भाग गए हैं और अब दमिश्क स्वतंत्र हो गया है। वहीं टीवी पर जारी एक बयान में विद्रोहियों ने कहा कि जेलों में बंद सभी कैदियों को रिहा कर दिया जाए। दमिश्क की सड़कें अल्लाह-हु-अकबर के नारों और गोलियों की आवाज से गूंज उठीं। विद्रोही हवा में फायरिंग करके जश्न मनाते हुए नजर आए। कुछ विद्रोही असद के पिता की प्रतिमा पर चढ़ गए और इसके साथ तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा, हम इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज सीरिया में नए युग की शुरुआत हो रही है। बता दें कि विद्रोही गुट इस्लामिस्ट हयात तहरीर अल शाम (HTS) को तुर्की का समर्थन प्राप्त है। इसने दो दिन पहले ही सबसे पहले अलेप्पो पर कब्जा किया था। इसके बाद एक-एक कर शहरों को फतह करते हुए दमिश्क तक पहुंच गए। विद्रोही गुट ने टेलीग्राम पर कहा, 50 साल के अत्याचार के बाद बाथ का शासन खत्म हो गया। इन सालों में बहुत सारे लोगों को अपना घरबार छोड़ना पड़ा। हम ऐलान करते हैं कि काले दिन खत्म हो गए हैं और अब सीरिया में नए युग की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री मोहम्मद अल जलाली ने कहा कि सीरिया के लोग जिस सरकार को चुनेंगे, वह उसके साथ सहयोग करने को तैयार हैं। इसके अलावा सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स रामी अब्देल रहमान ने कहा, दमिश्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रास्ते सीरिया से निकल गए हैं। हालांकि एएफपी ने भी इस रिपोर्ट पर मुहर नहीं लगाई है। रिपोर्ट के मुताबिक एचटीएस ने कहा कि उनके लड़ाके जेलों से कैदियो को रिहा कर रहे हैं। इससे पहले विद्रोहियों ने होम्स पर कब्जा किया था। होम्स से दमिश्क की दूरी मात्र 140 किलोमीटर थी। सीरियाई विपक्षी युद्ध निगरानी संस्था के प्रमुख ने दावा किया कि असद देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। वहीं सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी जलाली ने एक वीडियो बयान जारी करके कहा कि वह शासन की बागडोर शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सौंपने को तैयार हैं। जलाली ने कहा, ‘‘ मैं अपने आवास पर ही हूं और कहीं नहीं गया हूं और यह इसलिए क्योंकि मुझे अपने देश से प्रेम है।’’ उन्होंने कहा कि वह सुबह काम करने के लिए अपने कार्यालय जाएंगे। उन्होंने सीरियाई नागरिकों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया। यह 2018 के बाद पहली बार है जब विद्रोही दमिश्क के भीतर पहुंच गए हैं। सीरियाई सैनिकों ने वर्षों की घेराबंदी के बाद 2018 में राजधानी के बाहरी इलाकों पर फिर से कब्जा कर लिया था। सरकार समर्थक ‘शाम एफएम रेडियो’ ने बताया कि दमिश्क हवाई अड्डे को खाली करा लिया गया है और सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। विद्रोहियों ने यह भी घोषणा की कि वे राजधानी के उत्तर में स्थित सैदनाया सैन्य जेल में घुस गए हैं और उन्होंने वहां से कैदियों को ‘‘मुक्त’’ करा लिया है। इससे एक रात पहले सरकारी बल सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स से पीछे हट गए जिसके बाद विपक्षी बलों ने इस पर कब्जा कर लिया। यह शहर, राजधानी दमिश्क और सीरिया के तटीय प्रांतों लताकिया और टारटस के बीच स्थित है। ये प्रांत सीरियाई नेता का गढ़ हैं और यहां रूस का नौसैनिक अड्डा भी है। इस बीच, सरकार ने असद के देश छोड़कर जाने की अफवाहों का खंडन किया। सरकार समर्थक ‘शाम एफएम’ ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि सरकारी बलों ने सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर के बाहर मोर्चा संभाल लिया है। अब्दुर्रहमान ने कहा कि सीरियाई सैनिक और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी शहर से हट गए हैं तथा विद्रोही शहर के कुछ हिस्सों में घुस गए हैं। सीरिया के विद्रोही गुट ‘जिहादी हयात तहरीर अल-शाम’ समूह (एचटीएस) प्रमुख अबू मोहम्मद अल-गोलानी ने बृहस्पतिवार को सीरिया से ‘सीएनएन’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा था कि इस हमले का उद्देश्य असद की सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन ने सीरिया में ‘‘व्यवस्थित ढंग से राजनीतिक बदलाव’’ सुनिश्चित करने के लिए जिनेवा में तत्काल वार्ता का आह्वान किया है। इस बीच, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका को सीरिया में सैन्य कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह हमारी लड़ाई नहीं है।’’ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कैलिफोर्निया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका सीरियाई गृहयुद्ध के बीच सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा।’’

जिला चिकित्सालय में समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य-जिपं. सीईओ

अनूपपुर एसडीएम अनूपपुर के द्वारा शनिवार 7 दिसम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय अनूपपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति परिलक्षित नही होने पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निर्धारित समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने चिकित्सकों की बैठक लेकर चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा की। अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि समय पर उपस्थित नही होने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही की जाए। उन्होंने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अनूपपुर श्री महिपाल सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. श्रीमती एस.बी. अवधिया तथा जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व महा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने आज राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत जैतपुर तहसील अन्तर्गत उप तहसील चन्नौडी के ग्राम पंचायत चन्नौडी में चलाये गये कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण कर कैम्प में आर०ओ०आर०, किसान पंजीयन, नक्शा तरमीम सहित अन्य कार्यों का अवलोकन किया तथा अपने समक्ष किसानों के आधार लिंकिंग कार्य भी  करवाया। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल डॉ. केदार सिंह  ने  विधानसभा क्षेत्र जैतपुर 85 का ईपी० रेशियो अन्य राज्यों की अपेक्षा कम होने पर मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ. की बैठक नगरपालिका धनपुरी के सभागार में ली। बैठक में कलेक्टर ने बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान करें । उन्होंने मतदान केन्द्र की जनसंख्या व मतदाता की संख्या का सत्यापन करने के एवं राज्य के ईपी रेशियो के गैप को पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी व बी.एल.ओ. उपस्थित थे।

देशज समारोह में हुई निमाड़ और बुंदेलखंड जनपद के लोकगीतो की प्रस्तुति

खजुराहो मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक शनिवार एवं  रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम  में शनिवार  07 दिसम्बर , 2024 को सायं 06.00 सुश्री मिशा कुमारी एवं साथी, हरदा द्वारा निमाड़ी लोकगायन की प्रस्तुति दी । गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। सुश्री मिशा   कुमारी जी मध्यप्रदेश की एक लोक कलाकार है । आपने देश के कई प्रतिष्ठित  मंचो पर लोक गायन की प्रस्तुतिया दी हिंदुस्तान म्यूजिक एवं आर्ट सोसायटी कोलकाता द्वारा आयोजित भारत संस्कृति  उत्सव  में 11 वा राष्ट्रीय एवं 16 वा अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता ख्याल गायन विधा में प्रथम पुरष्कार विजेता है । इसीक्रम मे अगली प्रस्तुति श्री दुर्जन लाल पटेल  एवं साथी छतरपुर  द्वारा ‘बुन्देली संस्कार गीतों’ की प्रस्तुति दी। श्री दुर्जनलाल पटेल जी कई वर्षो से बुन्देली पारंपरिक गीतों की प्रस्तुती देते आ रहे है । अंतिम प्रस्तुती सुश्री अभिलाषा पटेल एवं साथी, खजुराहो  द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी गई । सुश्री अभिलाषा पटेल को बचपन से ही पारम्परिक लोक गायकी में रुझान था । इसी को देखते हुए उन्होंने  अपनी संगीत की शिक्षा अपने ही छेत्र राजनगर के गुरु श्री शरद पटेल से प्राप्त की आपने गायन के शुरुआत छेत्रीय मंच से की । इसके बाद खजुराहो अंतर्राष्टीय फिल्म महोत्सव के मंच पर , दूरदर्शन भोपाल जैसे मंचो पर अपनी प्रस्तुती निरंतर देती आ रही है ।   गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 08 दिसम्बर 2024 को श्री यशो मिश्रा एवं साथी रीवा, द्वारा बघेली गायन, श्री श्रवण सिंह पट्टा एवं साथी अनूपपुर, द्वारा सैला नृत्य , सुश्री गोमती मस्ताना एवं साथी छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।  

जयशंकर ने स्पष्ट किया कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए कोई सस्ता सौदा नहीं है, बोले- आपके पास है बेहतर डील तो बताएं

नई दिल्ली रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद पश्चिमी देशों ने रूस का बहिष्कार किया, लेकिन भारत ने अपनी दोस्ती बरकरार रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस की यात्रा की। साथ ही भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा। इसको लेकर जब विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल पूछे गए तो उन्होंने करारा जवाब दिया। जयशंकर ने भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले का जोरदार बचाव किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विश्व के पास भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोई बेहतर विकल्प है। यह बयान उन्होंने 22वें दोहा फोरम के पैनल “नए युग में संघर्ष समाधान” पर चर्चा के दौरान दिया। जयशंकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल बाद दुनिया यह महसूस करने लगी है कि इस समस्या को केवल वार्ता के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। रूस से तेल खरीदने पर भारत का रुख जयशंकर ने स्पष्ट किया कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए कोई सस्ता सौदा नहीं है, बल्कि यह देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “मैं तेल खरीदता हूं। यह सच है। यह सस्ता नहीं है। क्या आपके पास बेहतर डील है?” भारत ने हाल के वर्षों में रूस से कच्चे तेल के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि की है। रूस अब भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बन चुका है, जो भारत के कुल तेल आयात का 35 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रखता है। रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत की भूमिका जयशंकर ने कहा कि भारत का हमेशा मानना रहा है कि यह युद्ध युद्धभूमि पर नहीं सुलझ सकता है। उन्होंने कहा कि अंततः दोनों पक्षों को वार्ता की मेज पर लौटना होगा और भारत इसे संभव बनाने के लिए हर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम मास्को जाते हैं तो राष्ट्रपति पुतिन से बात करते हैं। जब कीव जाते हैं तो राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मिलते हैं। हम दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के सूत्र तलाशने की कोशिश करते हैं।”हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत कोई शांति योजना पेश नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम मध्यस्थता नहीं कर रहे। हम बातचीत कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दोनों पक्षों को पूरी पारदर्शिता से जानकारी दी जाए।” यूक्रेन और भारत के संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की शुरुआत में कीव का दौरा किया और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। पीएम मोदी ने भारत के शांति के पक्ष में रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। दूसरी ओर ज़ेलेंस्की ने भारत से यूक्रेन का समर्थन करने और संतुलनकारी रवैया न अपनाने की अपील की। दोहा फोरम में जयशंकर ने संकेत दिया कि वैश्विक राजनीति में यथार्थवाद की ओर रुख हो रहा है। उन्होंने कहा, “वार्ता की आवश्यकता को स्वीकार करना युद्ध जारी रखने की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हो रहा है।”

पधरावनी के नाम पर हो रहा भक्तों के साथ धोखा, कुछ लोगों ने बनवा ली है महाकाल के मुखारविंद की प्रतिकृति

उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारियों ने मंंदिर प्रबंध समिति से भगवान महाकाल के मुखारविंदों का पेटेंट कराने की मांग की है। पुजारी का कहना है कि कुछ लोगों ने भगवान महाकाल के मुखारविंदों की प्रतिकृति बना ली है। यह लोग पधरावनी (घर पर आमंत्रित कर पूजा करना) के नाम पर देश भर में उनका प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आचरण महाकाल मंदिर की धर्म परंपरा, मूर्तियों के महत्व तथा भक्तों की भावना के साथ खिलवाड़ है। पुजारियों की मांग है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होना चाहिए। साथ ही ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति ना हो सके इसलिए मूर्तियों का पेटेंट करा लेना चाहिए। आस्था के नाम पर ऐसे हो रहा धोखा श्रावण-भादौ में महाकाल की सवारी निकाली जाती है। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, नंदी पर उमा महेश, गरुड़ पर शिव तांडव तथा होलकर, सप्तधान, जटाशंकर स्वरूप में दर्शन देने निकलते हैं। सवारी में शामिल होने के लिए देशभर से हजारों भक्त उमड़ते हैं। यह मुखारविंद धार्मिक व पौराणिक महत्व के होकर धातु से निर्मित है। कुछ स्थानीय व बाहर के लोगों ने मार्बल डस्ट व कुट्टी मिटी के मिश्रण से मुखारविंदों की प्रतिकृति बना ली है। यह लोग भक्तों को भ्रामक जानकारी देकर इन मूर्तियों को पधरावनी के नाम पर घर-घर लेजाकर प्रदर्शन करते हैं। पुजारियों का कहना है कि यह कृत्य मंदिर की परंपरा, मुखारविंदों के महत्व तथा भक्तों की भावना के साथ खिलवाड़ है। बांके बिहारी की मूर्ति मंदिर पहुंचने पर उठा मामला दो दिन पहले वृंदावन से कुछ लोग भगवान बांके बिहारी की मूर्ति लेकर उज्जैन आए थे। इस पर पं. महेश पुजारी ने बांके बिहारी मंदिर के पुजारियों से चर्चा की, पुजारियों ने बताया बांके बिहारी मंदिर की ऐसी कोई परंपरा नहीं है। इस पर मामले ने तूल पकड़ा और भगवान महाकाल के मुखारविंदों के प्रदर्शन की बात भी सामने आई। इस पर पुजारियों ने मंदिर प्रशासक से मूर्तियों का पेटेंट कराने की मांग रखी।

AAP का BJP पर ‘पुष्पा’ वाला पलटवार, दोनों राजनीतिक दलों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों के तीखे तीर जारी

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के बीच पोस्टर वार छिड़ गई है। इस सियासी जंग में दोनों राजनीतिक दलों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों के तीखे तीर चलाए जा रहे हैं। भाजपा जहां अपने पोस्टरों में ‘आप’ के घोटालों को उजागर करने में जुटी है। वहीं ‘आप’ ने भी ‘पुष्पा’ स्टाइल में भाजपा पर पलटवार कर घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने एक पोस्टर जारी कर ‘आप’ सरकार के कथित घोटालों का जिक्र किया। इस पोस्टर में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के फोटो भी लगाया गया है। इसके कैप्शन में ‘केजरीवाल के घोटालों का मकड़जाल’ के साथ शराब, मोहल्ला क्लीनिक, हवाला, सिक्योरिटी, राशन, पैनिक बटन, शीशमहल, दवाई, दिल्ली जल बोर्ड, क्लासरूम और सीसीटीवी घोटालों को दर्शाया गया है। वहीं, इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने भी अपने पोस्टरों में दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं एक अन्य पोस्टर में ‘आप’ ने अरविंद केजरीवाल के हाथ झाड़ू दिखाते हुए ‘पुष्पा’ स्टाइल में ‘फिर आ रहा है केजरीवाल’ कहते हुए भाजपा पर पलटवार किया है। इस फोटो के कैप्शन में ‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’, केजरीवाल 4 टर्म कमिंग सून लिखा गया है। इससे पहले कल दिल्ली भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए ‘अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे’ वाला नारा जारी किया था। भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली के लोग अब बहुत कुछ सह चुके हैं और अब वे गंदे पानी की आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों, महंगी बिजली और उच्च स्तर के प्रदूषण से राहत पाने के लिए आप को सत्ता से हटाना चाहते हैं।   भाजपा के नारे पर केजरीवाल ने कसा तंज इसके बाद भाजपा के नारे पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी का ‘बदल के रहेंगे’ नारा दर्शाता है कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों को रोकना चाहती है। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने आज आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे सब कुछ बदल देंगे। इसका मतलब है कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी और हजारों रुपये के बिल के साथ लंबी बिजली कटौती होगी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा बंद हो जाएगी, सभी स्कूल बर्बाद हो जाएंगे, मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएंगे और मुफ्त दवाइयां और इलाज भी बंद हो जाएगा।’’ उन्होंने लोगों से संभलकर मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कहा, क्योंकि भाजपा ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। भाजपा दिल्ली में 1998 से सत्ता से बाहर है। वर्ष 2015 से दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने दम पर सत्ता में काबिज है। भाजपा को वर्ष 2015 में 3 और 2020 में महज 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

इस्लामी आतंकी गुट के नेतृत्व वाले विद्रोहियों ने देश के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स पर भी कब्जे का दावा किया

दमिश्क सीरिया में विद्रोही गुट लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। इस्लामी आतंकी गुट हयात ताहिर अल-शम के नेतृत्व वाले विद्रोहियों ने देश के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स पर भी कब्जे का दावा किया है। अगर यह खबर सही निकली तो यह असद सरकार के लिए काफी मुश्किल पैदा करने वाली है। बता दें कि होम्स भौगोलिक रूप से काफी अहम है। यह राजधानी दमिश्क और तटीय प्रांतों, लताकिया और तार्तुस के बीच में स्थित है। वहीं, खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि यह लोग राजधानी दमिश्क के काफी करीब पहुंच चुके हैं। इससे पहले विद्रोहियों ने अलेप्पो और हमा पर भी कब्जा कर चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर सीरिया के सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया पर फैली उन अफवाहों का खंडन किया है कि राष्ट्रपति बसर अल असद देश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि वह राजधानी दमिश्क में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। विद्रोहियों के एक कमांडर हसन अब्दुल-गनी ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर पोस्ट किया कि विपक्षी बलों ने दमिश्क को घेरकर अपने अभियान के अंतिम चरण को अंजाम देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि विद्रोही दक्षिणी सीरिया से दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, आतंकी गुट एचटीएस के नेता अबू मोहम्मद अल जोलानी ने टेलीग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। उसने कहा है कि हम होम्स शहर को आजाद कराने के निर्णायक क्षण की तरफ बढ़ रहे हैं। यह ऐतिहासिक होगा और सच व झूठ के बीच अंतर स्पष्ट करेगा। जोलानी ने विद्रोहियों से कहा है कि जो लोग भी आत्मसमर्पण कर दे रहे हैं, उन्हें कोई नुकसान न पहुंचाया जाए। ऐसा पहली बार है जब विद्रोही 2018 के बाद से सीरियाई राजधानी के बाहरी इलाके में पहुंचे हैं। यह हमला शनिवार को सीरियाई सेना द्वारा दक्षिणी सीरिया के ज्यादातर हिस्सों से वापस चले जाने के बाद हुआ है। इसके चलते दो प्रांतीय राजधानियों समेत देश के अधिकांश क्षेत्र विपक्षी लड़ाकों के नियंत्रण में आ गए हैं। ब्रिटेन के ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के प्रमुख रामी अब्दुर्रहमान ने कहा कि विद्रोही अब दमिश्क के उपनगरों मादामिया, जरामाना और दरया में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को विपक्षी लड़ाके भी पूर्वी सीरिया से दमिश्क के उपनगर हरास्ता की ओर बढ़ रहे थे। इस बीच सीरियाई सेना शनिवार को दक्षिणी सीरिया के ज्यादातर भाग से हट गई, जिससे दो प्रांतीय राजधानियों समेत देश के अधिक क्षेत्र विपक्षी लड़ाकों के नियंत्रण में आ गए। सीरियाई सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने अपनी चौकियों पर आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के बाद स्वेदा और दारारा में सैनिकों की पुनः तैनाती की है। विद्रोहियों ने सीरिया के चौथे सबसे बड़े शहर हमा पर कब्जा कर लिया था। सेना ने कहा था कि वह शहर के अंदर लड़ाई से बचने और नागरिकों की जान बचाने के लिए वहां से हट गयी है।

अब कड़ाके की ठंड देगी दस्तक, भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली देश का मौसम आज से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके कारण तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे देगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होगा। देश के अन्य राज्यों में भी अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। राजधानी में सीजन की सबसे सर्द सुबह दिल्ली में शनिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, सफदरजंग का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध छाई रहेगी मौसम विभाग ने राजधानी में रविवार सुबह और शाम हल्की धुंध के अलावा दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। झारखंड में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री एवं अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। सीकर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा राजस्थान के सीकर में शुक्रवार रात पारा पांच डिग्री रहा। वहीं राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में और गिरेगा तापमान श्रीनगर में शनिवार को तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यहां तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य में बारिश होने की भी उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से नजर आएगा मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और भारत के उत्तर-पश्चिम के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा, जिससे सर्दी बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। आईएमडी ने 10 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने मोहासा में विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण पार्क सहित नवीन इकाइयों का किया भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई समूचे नर्मदापुरम के विकास का केंद्र बनेगा। सतपुड़ा का यह क्षेत्र आज नया इतिहास रचने जा रहा है। औद्योगिक विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से नर्मदापुरम आरआईसी में अपार सफलता प्राप्त हुई है। आरआईसी से मोहासा-बाबई सौर ऊर्जा पार्क की भूमि 227 एकड़ से बढ़कर 884 एकड़ हो गई। आरआईसी में 20 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन-पत्र भी वितरित किये गये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई में आयोजित विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में इकाइयों के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। भूमि-पूजन समारोह में लोक निर्माण विभाग एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक सोहागपुर श्री विजयपाल सिंह, विधायक सिवनीमालवा श्री प्रेम शंकर वर्मा तथा प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग श्री राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नया इतिहास रचने जा रहा है। इस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों द्वारा लगभग 2 हजार करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। इससे सोहागपुर, इटारसी, सिवनीमालवा, पिपरिया, पचमढ़ी के स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा और रोजगार के लिए होने वाला पलायन इन क्षेत्रों से रुकेगा। आरआईसी में किये जा रहे निवेश के कारण महज 2 से 3 वर्षों में ही संपूर्ण नर्मदापुरम क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा। नर्मदापुरम की कर्मशील जनता औद्योगिक विकास में सहायक बनेगी। नर्मदापुरम वन संपदा, भू-संपदा, बेहतर रोड और रेल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं के साथ औद्योगिक विकास के लिए सबसे अनुकूल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए उज्जैन, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर के बाद अब 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव नर्मदापुरम में हो रही हैं। औद्योगिक विकास के इन प्रयासों में नर्मदापुरम को कम समय में सबसे अधिक सफलता मिली है। निवेशकों को औद्योगिक पार्क मोहासा-बाबई की विशेषता तथा सरकार द्वारा दिए जा रहे वित्तीय अनुदान का सीधा फायदा निवेशकों को देने का हमने निर्णय लिया है। साथ ही अत्यंत कम दरों पर निवेशकों को जमीन उपलब्ध करवाई गई है। नर्मदापुरम औद्योगिक विकास में विश्व पटल पर होगा स्थापित – प्रभारी मंत्री श्री सिंह जिले के प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी सोच से नर्मदापुरम का कायाकल्प होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश-विदेश का भ्रमण कर प्रदेश में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के साथ रोजगार सृजन करने का अभूतपूर्व काम किया हैं। नर्मदापुरम में आज हजारों करोड़ रूपये का निवेश होने जा रहा है, जिससे न केवल नर्मदापुरम के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा बल्कि नर्मदापुरम औद्योगिक विकास के विश्व पटल पर स्थापित होगा।

नारायणपुर जिले में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री जवानों की नेस्तानाबूत

नारायणपुर सुरक्षा बलों को नारायणपुर जिले के कोहकामेटा क्षेत्र में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त करने में सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए अभियान में जवानों ने कई सामग्री भी बरामद की है। जब्त किए गए सामान में बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) व बंदूक बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार बनाने की मशीन सहित कई सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने चलाया था अभियान पुलिस के अनुसार नारायणपुर के थाना सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दो दिसंबर को डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त पार्टी को अभियान पर भेजा गया था। कई खतरनाक सामग्री बरामद सर्चिंग के दौरान तीन दिसंबर को वाला-पांगुड़ के जंगल में सुरक्षा बलों को बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) व भरमार बंदूक बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार बनाने की मशीन सहित रसोई गैस सिलेंडर, वेल्डिंग गैस सिलेंडर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबून एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिली है

महादेव ऐप घोटाला: शेयर ट्रेडिंग के जरिए काले धन को खपाता था गौरव केडिया

रायपुर महादेव ऐप घोटाला मामले में ईडी ने शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गौरव केडिया पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप घोटाले के आरोपियों की ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट मनी में बदलने में मदद की। यह घोटाला काफी बड़ा है, जिसमें कई आरोपी शामिल हैं, और केडिया का नाम नितिन टिबरेवाल समेत कई अन्य आरोपियों के साथ जुड़ा हुआ है। वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल केडिया गौरव कुमार केडिया को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां विशेष कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही, ईडी ने 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड की भी मांग की है। ईडी के अनुसार, केडिया ने अवैध रूप से अर्जित धन को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त धन में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मामले में जांच जारी है और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। महादेव ऐप के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अन्य लोगों को भी पकड़े जाने की संभावना है। ईडी की यह कार्रवाई महादेव ऐप से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा का घेराव कर रही है, यह घेराव अभी तक का कांग्रेस का सबसे बड़ा आंदोलन होगा

भोपाल 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश की विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी है उन्होंने कहा है कि हर ब्लॉक से कम से कम 20 चौपाइयां वहां आंदोलन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचना चाहिए इसके अतिरिक्त विधायक पूर्व विधायक और जिला एवं शहर अध्यक्षों को अलग से जिम्मेदारी दी गई है. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार को 13 दिसंबर को 1 साल पूर्ण हो रहा है जबकि 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा का घेराव कर रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक यह घेराव अभी तक का कांग्रेस का सबसे बड़ा आंदोलन है. इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक ली. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी जीते हुए विधायक और हारे हुए उम्मीदवारों को विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचना है. इसके अलावा पार्षद पूर्व पार्षद, अध्यक्ष,ञपूर्व अध्यक्ष सहित सभी को ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है. यह भी कहा गया है कि आंदोलन को भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपना खुद का आंदोलन मानकर सफल बनाने की पूरी कोशिश करें. इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बैठक भी करें. महिला कांग्रेस के साथ-साथ अन्य संगठनों से भी अपील प्रदेश के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला इकाई, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस के अन्य सभी संगठनों से भी आंदोलन में भाग लेने की अपील बैठक के माध्यम से की है. इसमें स्पष्ट रूप से चेतावनी भी दी गई है कि यदि कोई आंदोलन को लेकर लापरवाही बरतने की कोशिश करेगा तो आगे संगठन उस मामले में गंभीर निर्णय लेगा. मध्य प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने बताया कि मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर 450 से ज्यादा ब्लॉक है. इन ब्लॉक में कार्यकर्ताओं, नेताओं को बैठक के माध्यम से भोपाल आने का आमंत्रण दे दिया गया है. अब ब्लॉक स्तर पर भी बैठक होगी. सभी ब्लॉक से 20-20 गाड़ियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet