LATEST NEWS

मालेगांव वोट जिहाद पैसा घोटाले की जांच शुरू हो गई है और जल्द ही सब साफ हो जाएगा: किरीट सोमैया

मुंबई भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने शनिवार को लोकसभा चुनाव में मालेगांव पर वोटों के लिए हुई फंडिंग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मालेगांव वोट जिहाद पैसा घोटाले की जांच शुरू हो गई है और जल्द ही सब साफ हो जाएगा। सोमैया ने कहा, “मालेगांव वोट जिहाद का पैसा घोटाले मामले में यह बात सामने आई है कि सिराज मोहम्मद ने नासिक मर्चेंट बैंक में जो 14 बेनामी कंपनियों के अकाउंट खोले थे, उनमें हिंदुस्तान के 21 राज्यों के 255 बोगस कंपनियों के बैंक अकाउंट से 112 करोड़ 71 लाख 97 हजार 780 रुपए जमा हुए।” उन्होंने कहा, “इसी तरह से मालेगांव की बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में 5 बेनामी अकाउंट खोले गए। इनमें 53 करोड़ 75 लाख रुपए के रुपए आए हैं। अब महाराष्ट्र के एटीएस पुलिस ने इसकी जांच अपने हाथ में ली है। जो 250 से बोगस कंपनियों में से पैसे आए हैं, अब उनकी जांच भी शुरू हो चुकी है।” दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को महाराष्ट्र में हार का सामना करना पड़ा, मालेगांव में भी बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई थी। 11 नवंबर को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोट जिहाद के लिए करोड़ों की फंडिंग का खुलासा किया था। उससे पहले भी उन्होंने वोट जिहाद के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग की बात कही थी। भाजपा नेता ने कहा था- “मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में मौजूद ब्रांचों से इन बेनामी अकाउंट में पैसे भेजे गए थे। सिर्फ चार दिन में 125 करोड़ रुपये से अधिक रकम इन अकाउंट में जमा की गई। इसके बाद सिराज अहमद और मोईन खान ने अलग-अलग 37 अकाउंट में वापस पैसे ट्रांसफर किए और फिर इसे निकाल भी लिया गया। कुल मिलाकर 2,500 बैंक ट्रांजेक्शन किया गया, जिसमें 125 करोड़ पैसे भेजे गए और इतने ही निकाल भी लिए गए।”  

तिरुमाला ‘लड्डू’ विवाद की जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया

तिरुपति आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह विशेष जांच दल (एसआईटी) की छह सदस्यीय टीम मंदिर की रसोई का निरीक्षण करने पहुंची। तिरुमाला ‘लड्डू’ विवाद की जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। जांच दल ने मंदिर की रसोई की भी जांच की, जहां पवित्र तिरुमाला श्रीवारी लड्डू (प्रसादम) बनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया, जहां लड्डू की गुणवत्ता जांची जाती है। एसआईटी टीम ने आटा मिल का भी निरीक्षण किया। टीम ने श्रीवारी मंदिर में लड्डू पोटू, मंदिर के बाहर बूंदी पोटू, घी स्टोरेज सेंटर और विपणन (मार्केटिंग) गोदाम से साक्ष्य एकत्र कर रही है। वे मंदिर के अधिकारियों से लड्डू बनाने की विधि, घी की खपत, प्रसाद बनाने, घी की आपूर्ति और अन्य मुद्दों पर विवरण भी एकत्र कर रहे हैं। एसआईटी टीम ने आवश्यक रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। ज्ञात हो कि इससे तीन हफ्ते पहले, एसआईटी की एक टीम पवित्र प्रसादम में इस्तेमाल किए जाने वाले घी में मिलावट की जांच करने के लिए तिरुपति गई थी। टीम ने विस्तृत जांच की थी, जिसका उद्देश्य मिलावट के मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाना था। बता दें कि सितंबर में आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में जो प्रसाद भक्तों को लड्डू के रूप में दिया जाता है, उसमें जानवरों की चर्बी और मछली तेल से बनाई जाने वाली घी का उपयोग करने की बात सामने आई थी। मिलावटी घी से बने प्रसाद के खुलासे ने पूरे देश के करोड़ों भक्तों की आस्था पर गहरी चोट पहुंचाई थी। इस बात के सामने आने के बाद से देशभर के साधु-संतों ने मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की मांग शुरू की थी।  

डीजीपी ने की मध्यप्रदेश राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के जनोन्मुखी कार्यों एवं तकनीकी नवाचारों की सराहना

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने 14 दिसंबर 2024 को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (रा.अ.अ.ब्यूरो) के कार्यों और तकनीकी नवाचारों की समीक्षा की। इस बैठक में उन्हें ICJS/सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट, नेटवर्क स्थिति, और सीसीटीएनएस में नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही  एस.सी.आर.बी द्वारा शुरू की गई नई तकनीकी पहलों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने e-रक्षक मोबाइल एप, E-विवेचना एप तथाऑनलाइन समन और वारंट मॉड्यूल की सराहना की। सायबर अपराधों से बचाव के लिए सघन अभियान चलाएं डीजीपी ने सायबर शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।हाल ही में डीजिटल अरेस्ट जैसे फ्राड में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए सायबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागृति अभियान बहुत ही सघनता से चलाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों की गुजारिशों पर करें प्रभावी कार्रवाई डीजीपी श्री मकवाणा ने आज कल्याण शाखा के कार्यों की समीक्षा कर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण हेतु और भी सार्थक प्रयास करने को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने एस.सी.आर.बी. द्वारा नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं की सराहना की। उन्होंने e-विवेचना और e-रक्षक ऐप के माध्यम से कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्देश भी दिए।

‘कश्मीर मुद्दे’ के समाधान के लिए सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का संकल्प लिया: पीडीपी

श्रीनगर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने जम्मू-कश्मीर में सम्मान के साथ शांति के लिए अपने संघर्ष को फिर से तेज करने और ‘कश्मीर मुद्दे’ के समाधान के लिए सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का शनिवार को संकल्प लिया। पार्टी ने पूर्ववर्ती राज्य के विशेष दर्जे की बहाली पर भी जोर दिया है। पीडीपी ने पार्टी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में अपनी आम परिषद की बैठक के दौरान इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने अपने मूलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। पीडीपी ने प्रस्ताव में कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर राज्य के वास्ते सम्मान के साथ शांति के लिए अपने संघर्ष को फिर से तेज करने का संकल्प लेते हैं, जिसमें कश्मीर मुद्दे को हल करने को लेकर सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों का उपयोग करना शामिल है। इसमें भारत के संविधान के तहत पांच अगस्त, 2019 तक हमारे लोगों को प्राप्त विशेष दर्जे की बहाली भी शामिल है।’’ पार्टी ने ‘‘भारत में मुसलमानों के खिलाफ नफरत के बढ़ते माहौल पर भी गहरी चिंता व्यक्त की’’ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिंसा को रोकने, झूठे विमर्शों को दूर करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। पीडीपी ने प्रस्ताव में कहा, ‘‘हम भारत में अपने विश्वास की पुष्टि करते हैं, क्योंकि यह एक ऐसा राष्ट्र है जो विविधता, आपसी सम्मान और व्यक्तिगत अधिकारों तथा विश्वासों की सुरक्षा का जश्न मनाता है।’’ आम परिषद ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई का भी आह्वान किया। पीडीपी ने कहा, ‘‘बैठक में भारत भर की विभिन्न जेलों में बंद राजनीतिक कैदियों की स्थिति की तत्काल समीक्षा की मांग की गई है। हम कमजोर या असंगत आरोपों पर हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों की रिहाई की मांग करते हैं और कैदियों को जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित करने की वकालत करते हैं।’’ हाल के विधानसभा चुनाव में पीडीपी के प्रदर्शन पर पार्टी की आम परिषद ने स्वीकार किया कि हालांकि यह उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा ‘‘हमें विश्वास है कि निर्वाचित प्रतिनिधि लोगों की चिंताओं, आकांक्षाओं और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकते हैं।’’ आम परिषद ने यह भी आशा जताई की कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार अपने घोषणापत्र और प्रतिबद्धताओं में दिए गए महत्वपूर्ण जनादेश और विश्वास के अनुरूप कार्य करेगी। पीडीपी ने कहा, ‘‘हालांकि, हम देखते हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के शुरुआती कदम इन अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरे नहीं उतर पाए हैं। हम जम्मू-कश्मीर सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जनादेश के वास्तविक सार को पहचाने और प्रभावी ढंग से नेतृत्व करे।’’  

विवाद के दौरान पड़ोसी ने वृद्ध को दिया धक्का, हो गई मौत

भोपाल गुनगा थाना इलाके में गड्ढा खोदने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक वृद्ध को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने गाली गलौच करते हुए धक्का दे दिया। धक्का लगने से जमीन पर गिरकर वृद्व बेहोश हो गए, परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहॉ उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में फिलाहल मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामप्रसाद विश्वकर्मा पुत्र गणपत सिंह (80) ग्राम माहौली में रहते थे। बीती सुबह सड़क पर गड्डे कराने को लेकर पड़ोस में रहने वाले सोनू गुर्जर (32) से उनकी कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर सोनू गुर्जर ने उनके साथ गाली गलौच करनी शुरु कर दी। इसके बाद हाथापाई पर उतरे सोनू ने अचानक रामप्रसाद को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद फौरन ही परिवार वालो ने उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ घंटे चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का अनुमान है, कि झगड़े के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण साफ हो सकेगा। वहीं मृतक के परिजनों ने सोनू गुर्जर पर वृद्व की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है, कि सोनू ने उनके साथ मारपीट की है। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है की पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताया गया है कि पुलिस आरोपी सोनू गुर्जर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी में है।  

विद्युत के दक्षतापूर्वक उपयोग से ही ऊर्जा संरक्षण में मिलेगी मदद

भोपाल ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रदेश में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन कर रही है। एमपी ट्रांसको के मुख्यालय सहित प्रदेश के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभागों, 416 सब स्टेशनों, मैदानी कार्यालयों में प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी के संदेश का वाचन किया गया और सप्ताह भर ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रबंध संचालक ने आहवान किया कि सभी विद्युत का उचित और दक्षतापूर्वक उपयोग करें जिससे ऊर्जा संरक्षण में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी विद्युत क्षेत्र में सतत विकास लक्ष्य को प्राथमिकता देने के प्रति संवेदनशील और गंभीर है। इस कारण हर वर्ष ऊर्जा की खपत को कम करने के उद्देश्य से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुये एम.पी. ट्रांसको विभिन्न कार्यशालाओं, वेबीनारों, आकाशवाणी, सोशलमीडिया प्लेटफार्म में जन सामान्य के लिए अपील ,बैनर, स्टीकर से ऊर्जा बचत के उपायों का प्रचार करती है। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा स्कूलों कॉलेजों और शासकीय -अशासकीय कार्यालयों में भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिये अभियान संचालित करती है। प्रबंध संचालक ने अपने संदेश में कहा कि एम.पी. ट्रांसको ने मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा 2023-24 के लिये पारेषण हानि के अधिकतम लक्ष्य 2.76 प्रतिशत के मुकाबले 2.61 प्रतिशत प्राप्त कर ऊर्जा संरक्षण के प्रति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 0.1 प्रतिशत पारेषण हानि कम करने पर लगभग 950 लाख यूनिट ऊर्जा बचत होती है।  

कश्मीर में सर्दी का सितम, अगले तीन दिनों तक कई स्थानों पर शीतलहर जारी रहने के आसार

श्रीनगर कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट आने से शीतलहर जारी है और सभी स्थानों का तापमान हिमांक बिंदु से काफी नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कई स्थानों पर शीतलहर जारी रहने के आसार हैं। श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस समय के सामान्य तापमान से शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में पर्यटन स्थल सोनमर्ग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान गिरकर शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में स्थित पर्यटन स्थल पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कुपवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग में क्रमशः शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम और शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में गर्मी रही, लेकिन रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। जम्मू शहर में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि बनिहाल में 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  

रायसेन, बाड़ी नगरपरिषद सीएमओ, कंप्यूटर आपरेटर और टाइम कीपर को लोकायुक्त ने दबोचा

भोपाल लोकायुक्त टीम भोपाल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रायसेन, बाड़ी नगरपरिषद सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा, कंप्यूटर आपरेटर शुभम जैन और टाईम कीपर जय कुमार को ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो दबोचा है। टीम ने जाल बिछाते हुए आरोपियो को भोपाल के जोन-1 बापू की कुटिया के पास से पकड़ा है। लोकायुक्त अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा सुरेंद्र प्लेस होशंगाबाद रोड भोपाल पर रहने वाले फरियादी राजेश मिश्रा ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह ठेकेदारी का काम करते है। साल 2021 में उन्होनें नगर पालिका परिषद बाड़ी जिला रायसेन अंतर्गत श्मशान घाट का निर्माण कराया था। इस काम का भुगतान साल 2023 में हो गया था, लेकिन इस निर्माण कार्य के लिये टेंडर के समय अमानत के तौर पर उनके द्वारा 3 लाख 40 हजार की एफडी जमा कराई गई थी। जब वह इस एफडी को रिलीज करने के लिये पहुंचे तो आरोपी बाड़ी नगरपरिषद सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा द्वारा इसके ऐवज में 1 लाख की रिश्वत की मांगी जा रही है। शिकायत की जॉच करने पर सामने आया कि बद्री प्रसाद शर्मा के साथ ही अन्य आरोपी शुभम जैन और जयकुमार द्वारा फरियादी भी ठेकेदार को रिश्वत में 1 लाख की रकम देने की मांग किये जाने में शामिल है। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाते हुए शुक्रवार को आरोपी शुभम जैन को फरियादी से रिश्वत के रुप में लिये जा रहे 40 और 60 हजार के चेक लेते हुए बापू की कुटिया के सामने एमपी नगर जोन-1 भोपाल से रंगे हाथ ट्रैप कर लिया गया। उसके साथ ही आरोपी जयकुमार को भी पकड़ा गया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 320.17 करोड़ रुपये की लागत के 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया

शहडोल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहडोल जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने ब्यौहारी में सरसी आइलैंड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद वे आमसभा में पहुंचेंगे। 31.68 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्यौहारी के सरसी आईसलैंड रिसोर्ट का लोकार्पण करने के बाद वे जन कल्याण पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 31.68 करोड़ रुपये की लागत से 22 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 320.17 करोड़ रुपये की लागत के 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। शहडोल का सरसी आइलैंड अंडमान निकोबार से कम नहीं सीएम ने कहा कि शहडोल का ये सरसी आइलैंड अंडमान निकोबार से कम नहीं है। इसके शुरू होने से यहां अब पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। मैंने यहां 352 करोड़ के विकास कार्य जनता को सौंपे हैं।उन्होंने कहा कि मैने गीता जयंती मनाई लोगों को इसमें बुरा लगा। इसमें गलत क्या है। छाती पर चढ़कर तुमको राम कृष्ण सुनाएंगे लोगों को पहले राम पसंद नहीं थे कोर्ट गए, सुप्रीम कोर्ट गए। जब भगवान कृष्ण का नाम लेता हूं तो लोग विरोध करते हैं। कहते हैं ये राम और कृष्ण सुनाता है। तो सुनो तुम्हारी छाती में चढ़कर तुमको राम कृष्ण सुनाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पता नहीं कांग्रेस वालों को क्या हो गया है। जब हिंदुओं पर बात आती है तो ये अपना मुंह छिपाए घूमते हैं। सीएम ने स्थानीय प्रशासन से कहा कि यहां जितने भी निर्माण कार्य होने वाले हैं सभी गुणवत्तापूर्वक होने चाहिए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आयोजन में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला व्यवहारी विधायक शरद कॉल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरीकरण मौजूद रहे। इसी प्रकार जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 2.79 करोड़ रुपये के 11 विकास कार्य, जिला खनिज प्रतिष्ठान के 1.96 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्य, मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण के 13.83 करोड़ रुपये की लागत से 10 विकास कार्य, लोक निर्माण विभाग 81.00 करोड़ रुपये की लागत से एक विकास कार्य एवं मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के 220.59 करोड़ रुपये की लागत से एक विकास कार्य शामिल है। यह है सरसी आइलैंड की खासियत यह आइलैंड बाणसागर डैम के बैकवाटर में बना हुआ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मैहर के करीब है ये आइलैंड। पानी के बीच यह प्राकृति सुंदरता से भरा हुआ है। सरसी आइलैंड पर 10 इको हट बनाए गए हैं। एक हट का किराया साढ़े दस हजार रुपये के करीब है। यहां पर्यटकों के लिए एक रेस्टोरेंट भी बनाया गया है। इसके साथ ही बड़े कार्यक्रमों के लिए प्रेस कांन्फ्रेंस रूम भी है।  

लोकतंत्र केवल प्रणालियों पर ही नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति और संवाद के संतुलन पर केंद्रित मूल्यों पर भी पनपता है : धनखड़

नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र केवल प्रणालियों पर ही नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति और संवाद के संतुलन पर केंद्रित मूल मूल्यों पर भी पनपता है।श्री धनखड़ ने यहां भारतीय डाक एवं दूर संचार लेखा और वित्त सेवा के 50वें स्थापना संबोधित करते हुए कहा कि आज की संस्थागत चुनौतियाँ भीतर और बाहर से अक्सर सार्थक संवाद और प्रामाणिक अभिव्यक्ति के क्षरण से उत्पन्न होती हैं। विचार की अभिव्यक्ति और सार्थक संवाद दोनों ही लोकतंत्र के अनमोल रत्न हैं। अभिव्यक्ति और संचार एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों के बीच सामंजस्य ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, डिजिटल संचार आयोग के वित्त सदस्य मनीष सिन्हा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। श्री धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र केवल व्यवस्थाओं पर नहीं, बल्कि मूल मूल्यों पर पनपता है। इसे अभिव्यक्ति और संवाद के नाजुक संतुलन पर केंद्रित होना चाहिए। अभिव्यक्ति और संवाद, ये जुड़वां ताकतें लोकतांत्रिक जीवन शक्ति को आकार देती हैं। उनकी प्रगति को व्यक्तिगत पदों से नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक लाभ से मापा जाता है। उन्होंने कहा किभारत की लोकतांत्रिक यात्रा इस बात का उदाहरण है कि विविधता और विशाल जनसांख्यिकीय क्षमता राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ावा दे सकती है। लोकतांत्रिक स्वास्थ्य और आर्थिक उत्पादकता राष्ट्रीय विकास में बराबर भागीदार हैं। स्व-लेखा परीक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री धनखड़ ने कहा, “सेल्फ ऑडिट बहुत ज़रूरी है। किसी व्यक्ति या संस्था को गिराने का सबसे पक्का तरीका है, उसे या सज्जन या सज्जन महिला को जांच से दूर रखना। आप जांच से परे, आपका पतन निश्चित है। और इसलिए, आत्म-लेखा परीक्षा, स्वयं से परे एक लेखा परीक्षा, आवश्यक है”।विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और तालमेल पर जोर देते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा, “एक दूसरे से जुड़ी दुनिया में विभागों के बीच सहयोग बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। हमें एक दूसरे के साथ तालमेल में रहना चाहिए, हमें एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाना चाहिए। मैंने अक्सर सभी को यह समझाया है कि शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत कुछ और नहीं बल्कि तीन संस्थाओं, न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका, को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्हें सामंजस्य के साथ काम करना चाहिए।”  

इजरायल ने बंगलादेश में हिंदुओं के साथ एकजुटता व्यक्त की, होने वाले उत्पीड़न और हिंसा की कड़ी निंदा की

मुंबई इजरायल ने बंगलादेश में रहने वाले हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की है तथा उनके साथ होने वाले उत्पीड़न और हिंसा की कड़ी निंदा की है। मुंबई स्थित इजरायल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने शनिवार को सुबह विश्व हिंदू आर्थिक मंच (डब्ल्यूएचईएफ) 2024 के पूर्ण सत्र के दौरान अपने संबोधन में बंगलादेश में हिंदू समुदाय के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की और उनके साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न की निंदा की। इज़रायली राजनयिक की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब बंगलादेशी हिंदुओं की दुर्दशा ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान और चिंता आकर्षित की है। श्री शोशनी ने कहा, “वहां जो हो रहा है वह अस्वीकार्य है।” उन्होंने इस अल्पसंख्यक समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यहूदियों के ऐतिहासिक अनुभवों का हवाला देते हुए पीड़ा की साझा समझ को व्यक्त किया, जो बिना किसी डर या उत्पीड़न के भारत में रहते आए हैं। उन्होंने कहा, “हम समझते हैं कि बेटियों और बच्चों की हत्या और अपराधियों द्वारा उनका कत्ल किया जाना कैसा होता है।” उन्होंने हाल ही में दोनों समुदायों को प्रभावित करने वाली त्रासदियों का संदर्भ दिया। श्री शोशनी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को इजरायल और बंगलादेशी हिंदुओं के प्रति उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आतंकवाद से निपटने में एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “07 अक्टूबर, 2023 को हमारे साथ जो हुआ, उसे हम कभी नहीं भूलेंगे।” इज़रायली महावाणिज्यदूत ने कहा कि सुरक्षा और उग्रवाद से जुड़ी चुनौतियों में इज़रायल और भारत दोनों की ही समानताएं हैं। उन्होंने दूरसंचार और चिकित्सा प्रौद्योगिकी में प्रगति का हवाला देते हुए यह भी बताया कि संकटों से नवाचार को बढ़ावा मिल सकता है। श्री शोशनी ने दोनों देशों के लिए मजबूत सैन्य और आर्थिक नींव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “कमजोर सेना के साथ मजबूत अर्थव्यवस्था नहीं हो सकती।” उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक स्थिरता के लिए सैन्य ताकत जरूरी है। उन्होंने भारत को एशिया में इजरायल का सबसे बड़ा दोस्त बताया और दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने भारत की जीवंत संस्कृति और वैश्विक समाज में इसके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हम भारत को इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि हमारे पारिवारिक मूल्य, परंपराएं, रीति-रिवाज, सामाजिक संरचना और आतंकवाद के खिलाफ हमारी साझा लड़ाई है।” श्री शोशानी को 26/11 के आतंकी हमलों के तुरंत बाद इज़रायल के विदेश मंत्रालय ने मुंबई भेजा था। उन्होंने अपने संबोधन का यह कहते हुए समापन किया कि जब भी वह इज़रायल लौटेंगे, “मेरे दिल का कुछ हिस्सा हमेशा पीछे रह जाएगा।” श्री शोशनी के संबोधन से पहले, भारतीय-यहूदी समुदाय के सदस्य एडवोकेट आरोन सोलोमन ने डब्ल्यूएचईएफ 2024 के दूसरे दिन भारत-इज़रायल सहयोग के अवसरों पर सत्र की शुरुआत की और भारत और इज़राइल के बीच अनूठे संबंधों पर विचार किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश आपसी सम्मान और ज़रूरत के कारण एक-दूसरे के और करीब आए हैं। सोलोमन ने कहा, “भारत ने हमें शरण दी है। यह एकमात्र ऐसी जगह है जहाँ हम यहूदियों को कभी भी यहूदी-विरोधी भावना का सामना नहीं करना पड़ा।” उन्होंने भारत में यहूदियों की ऐतिहासिक उपस्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज लगभग 2000 साल पहले कोंकण तट पर आए थे। श्री सोलोमन ने उल्लेख किया कि जब वह किशोर थे, तब 50,000 से अधिक भारतीय यहूदी थे, लेकिन आज केवल 4,000 ही बचे हैं, जिन्होंने मूल भारतीय संस्कृति के साथ अनुकूलन और आत्मसात किया है। कई भारतीय यहूदी इज़रायल में बस गए हैं, लेकिन भारत की विकास यात्रा में योगदान देना जारी रखे हैं और मधुर यादें संजोये हुए हैं।  

किसानों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध: पाली जिला प्रभारी मंत्री, राजस्थान-अजमेर में किसान सम्मेलन में पहुंचे मंत्री झाबर सिंह खर्रा

अजमेर/जयपुर। राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने पर शुक्रवार को पाली जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने इसके लिए कई कदम उठाए है। मुख्य कार्यक्रम अजमेर के कायड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने उधान विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग व अन्य की भागीदारी रही। इस अवसर पर सोजत विधायक शोभा चौहान भी मौजूद रही और संवाद में भाग लिया। इस अवसर पर कृषकों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया । आज के कार्यक्रम में उद्यान ,कृषि , सहकारिता आदि विभागों की भागीदारी रही । इस अवसर पर उद्यान विभाग के उप निदेशक मनोज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम  में 6030 अनुदान राशि सांकेतिक रूप से व ड्रिप व मिनी फव्वारा संयंत्र के  पाली के 239 किसानों को  कुल 30 लाख से ऊपर व 206 प्रशासनिक स्वीकृति  दी व  लाभांश डी बी टी के माध्यम से हस्तांतरण  लाभान्वित  किया गया । इस अवसर पर उधान विभाग से नवाचार के रूप में पाली जिले के बूसी गांव के किसान विजय को अंगूर की खेती के लिये, देवली पाबूजी के किसान नारायण चौधरी को सीताफल खेती के लिये ,सुमेरपुर के किसान मानवेंद्र सिंह को 100 बीघा में सब्जियों की खेती के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार  कृषि विभाग से भी लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभांश दिया गया। संयुक्त निदेशक कृषि प्रदीप कुमार छाजेड़ ने बताया कि  फार्म पौण्ड ,तारबंदी , कृषि संयंत्र, छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, सिंचाई पाईप लाईन राशि की टॉप अप राशि, वर्मी कम्पोस्ट स्थाई संरचना के, गोरधन जैविक उर्वरक योजना के कुल 582 किसानों को 173 लाख 36 की राशि हस्तान्तरण की गयी। 640 को ब्याज मुक्त ऋण दिया— इसी प्रकार सहकारिता विभाग में  ग्राम सेवा सहकारी  समिति गोदाम निर्माण के लिए चेक वितरण, अन्न भंडारण योजना अंतर्गत बजट घोषणा 24 25 के तहत 500 एमटी गोदाम की प्रथम किश्त का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पूनाराम चोयल ने बताया कि घाणेराव ग्राम सेवा सहकारी समिति लि घाणेराव को  आठ लाख व लापोद ग्राम सेवा सहकारी समिति को 8 लाख का हस्तांतरण किया गया। साथ ही नवीन गोदाम बजट घोषणा 100 एमटी की प्रथम किश्त तख्तगढ ग्राम सेवा सहकारी समिति को 4 लाख रुपये की राशि की गयी। इसी प्रकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना में कुल लक्ष्य 529 के लक्ष्य से अधिक 640 को लोन वितरण किया गया जो ब्याज मुक्त ऋण है। इस दौरान सोजत विधायक शोभा चौहान, पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री,एसपी चुनाराम जाट, किसान व गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।

300 सांसदों में से 204 ने राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में वोट दिया, राष्ट्रपति की छिन जाएगी कुर्सी?

दक्षिण कोरिया दक्षिण कोरिया के सांसदों ने शनिवार को राष्ट्रपति यूं सुक योल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह महाभियोग प्रस्ताव राष्ट्रपति द्वारा पिछले सप्ताह मार्शल लॉ लागू करने के प्रयास में विफलता के बाद लाया गया था। 300 सांसदों में से 204 ने राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में वोट दिया, जबकि 85 ने इसका विरोध किया। तीन सांसदों ने मतदान से परहेज किया। इस दौरान आठ वोट अमान्य घोषित कर दिए गए। महाभियोग के आरोपों में राष्ट्रपति पर विद्रोह और संवैधानिक कर्तव्यों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। इस घटनाक्रम ने दक्षिण कोरिया की राजनीति में हलचल मचा दी है। यह महाभियोग प्रस्ताव राष्ट्रपति के खिलाफ पहली बड़ी कानूनी कार्रवाई के रूप में उभरा है। राष्ट्रपति यूं सुक योल के खिलाफ यह महाभियोग प्रस्ताव उनके प्रशासन की कथित शक्ति का दुरुपयोग और नागरिक स्वतंत्रता के उल्लंघन को लेकर उठाए गए सवालों के कारण आया है। मार्शल लॉ लगाने का प्रयास को लेकर विपक्षी दलों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा था। उनका कहना था कि इससे देश में तानाशाही की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। अब यह मामला अदालत में जाएगा, जहां पर महाभियोग के फैसले के लिए अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दक्षिण कोरिया की राजनीति में यह एक बड़ा मोड़ हो सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन विविधताओं से भरपूर है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन विविधताओं से भरपूर है। रेवांचल में सरसी आईलैंड देखने पर गोवा और अंडमान निकोबार की अनुभूति हो रही है। हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन विविधताओं और विभिन्न विशिष्टताओं से भरा हुआ है, प्रदेश का पर्यटन दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन विकास के नये आयाम रचे जा रहे हैं। जनकल्याण पर्व में प्रतिदिन नई शुरूआत की जा रही है। पर्यटन विकास निगम व्दारा 29 करोड रूपये की लागत से बाण सागर के टापू में 5 हेक्टेयर में सरसी आईलैंड को खूबसूरती से विकसित किया गया है। इससे प्रदेश के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहडोल जिले में बाण सागर डैम में स्थित सरसी आईलैंड के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, पर्यटन एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, ब्यौहारी विधायक शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरसी आईलैंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये इसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व तथा संजय नेशनल पार्क से जोड़ा जायेगा। बाणसागर डैम में जल पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विंन्ध्य क्षेत्र की बाल कलाकार (गायिका) सुश्री मान्या पांडे से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मान्या को 51 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी की। उन्होंने सरसी आईलैंड में आये जनजातीय लोक कलाकारों के साथ झांझ-करतल भी बजाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगीत मंडलियों के प्रत्येक सदस्य को 5-5 हजार रूपये का पुरूस्कार देने की भी घोषणा की। सरसी आईलैंड में पर्यटन सुविधाओं का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसी आईलैंड में पर्यटकों के लिए की गई सुविधाओं का अवलोकन किया। आईलैंड में पर्यटक सुविधा केंद्र, 3 वोट क्लब, 10 आवासीय कक्ष, रेस्टोरेंट एवं बार, कॉन्फ्रेंस हाल, जिम, लाइब्रेरी, चिल्ड्रन प्ले एरिया तथा अन्य खेल सुविधाएं जैसे बेडमिंटन, टेबिल टेनिस, स्टार ग्रेबिंग, सैंड वॉलीवाल, साइकिलिंग आदि की सुविधाएं, लैड स्केपिंग एवं गार्डन का विकास, 40 किलो वाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है। सरसी आईलैड को मार्कण्डेय घाट जिला मैहर एवं इटमा घाट जिला उमरिया से जोडा गया है। वोट क्लब एवं जेटटी 4 स्पीड वोट, एक जेट स्की, मिनी क्रुज, ड्रायवर डोरमेट्री, पॉर्किग, कैफेटेरिया तथा जन सुविधाएं विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसी आईलैंड पर केन्द्रित लघु फिल्म का अवलोकन कर पर्यटन विकास निगम के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सरसी आईलैंड पर आधारित ब्रोशर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने किया नौका-विहार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसी आईलैंड में वोट क्लब का निरीक्षण कर नौका-विहार भी किया। पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित नौकायान प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने जन जातीय कलाकारों तथा बाल कलाकारों से की भेंट सरसी आईलैंड के उदघाटन के अवसर पर पर्यटन विकास निगम व्दारा आमंत्रित ग्राम बिरहुलिया के जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया और उनके साथ झांझ करतल भी बजाया। विंन्ध्य क्षेत्र की मान्या पांडे द्वारा- “सीएम विंन्ध्य को रहे सजाए, हमारे सीएम सबको भाए, सब रहे सुख-चैन के साथ” गीत की प्रस्तुति दी।  

मुख्यमंत्री से किया संवाद, राजस्थान-झुंझुनूं में राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचे सामाजिक न्याय मंत्री भाकर

जयपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार को झुंझुनूं जिले में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रभारी मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने किया। उन्होंने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिले में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर उत्पादों की जानकारी भी ली। श्री गहलोत ने खेल विभाग के स्टॉल पर बास्केटबॉल में सब जूनियर प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली बालिकाओं की हौसला अफजाई की। वहीं राजीविका की स्टॉल पर झुंझुनूं विधायक श्री राजेंद्र भांबू को हाथ से बनाई जूतियों की खरीददारी करवाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए उनके कार्य की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने जिला विकास पुस्तिका का लोकार्पण कर प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्य सरकार एवं जिले की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने इस दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए। प्रभारी मंत्री ने कालीबाई भील स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना की लाभार्थी बालिकाओं को स्कूटी की चाबी भी सौंपी। यह उपलब्धियां गिनाईं— इसके बाद आयोजित किसान सम्मेलन में को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब 15 लाख करोड़ रुपए की हो चुकी है, जिसे अब 30 लाख करोड़ यानी दोगुनी करने पर तेजी से काम किया जा रहा है। गहलोत ने अपील करते हुए कहा कि नए राजस्थान के नवनिर्माण में सभी अपना योगदान देवें। मंत्री गहलोत ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री गहलोत ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ग्रोथ रेट में पूरे देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। गहलोत ने जानकारी दी कि जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक प्रदेश में अपराधों में 7.5 फीसदी एवं महिला अपराधों में 10.5 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों को बताते हुए कहा कि पिछले 1 वर्ष में 50 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं, वहीं हाल ही में 57 हजार पदों पर वैकेंसीज जारी की गई हैं। उन्होंने जिले में हुए राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू व विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने इसके बाद कंबल वितरण भी किया। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के सुशासन के बारे में बताते हुए कहा कि गत बजट घोषणा के 60 फीसदी से अधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, शेष पर भी तीव्र गति से काम जारी है, जो मार्च 2025 तक पूरे कर लिए जाएंगे। इससे पहले झुंझुनूं जिला कलक्टर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का सफल प्रयास करने में कोई कोताही नहीं बरती है। सभी विभागों के अधिकारियों ने इसमें अच्छा कार्य कर अपना योगदान दिया है। जिले में प्रभारी सचिव के तौर पर आए आईएएस हर्ष सावन सुखा ने प्रदर्शनी और किसान सम्मेलन की तारीफ करते हुए लाभार्थियों को बधाई देकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के बारे में बताया। कार्यक्रम में अधिकारीगण, कार्यकर्ता, लाभार्थी एवं आमजन मौजूद रहे।  इससे पहले प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने सर्किट हाऊस में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की और आमजन के परिवाद सुनकर उन पर त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। लाभार्थी ने किया मुख्यमंत्री से संवाद: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने नवलगढ़ की कारी ग्राम पंचायत के धायलों की ढाणी के रामनिवास भाकर से संवाद किया। भाकर राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थी हैं, जिसके तहत उन्हें एक लाख रुपए का ऋण मिला है। उन्हें फार्म पौंड पर भी राज्य सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त हुआ है। भाकर ने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet