LATEST NEWS

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने वेंकट दत्ता साई से की सगाई, 22 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी

नई दिल्ली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शनिवार (14 दिसंबर) को वेंकट दत्ता साई से सगाई कर ली। सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगी। शनिवार को सगाई एक निजी समारोह में हुई। लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में सिंधू की खिताबी जीत के कुछ ही दिनों बाद उनकी शादी की डेट सामने आई थी। शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होंगे। पीवी सिंधू ने सगाई के दौरान की तस्वीर भी शेयर की है। रविवार को लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीत के साथ लंबे समय के खिताब के सूखे को खत्म करने वाली पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी करेंगी, जो पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक हैं। इससे पहले उन्हें क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई लोगों को आमंत्रित करते हुए देखा गया था। सिंधू को भारत की सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है जिन्होंने 2019 में स्वर्ण सहित विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक खेलों में रजत और कांस्य पदक भी जीता है। इस चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी ने रियो 2016 और तोक्यो 2020 में लगातार ओलंपिक पदक जीते और 2017 में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग नंबर दो हासिल की।

दिल्ली के लिए पैदल निकले 101 किसानों को पुलिस ने रोक दिया और उनपर आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया

नई दिल्ली दिल्ली कूच करने पर अड़े किसानों पर हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती है। दिल्ली के लिए पैदल निकले 101 किसानों को पुलिस ने रोक दिया और उनपर आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार की। इससे पहले 6 और 8 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की थी लेकिन उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया था। पुलिस ने उनपर आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। इस टकराव में कई किसान घायल भी हो गए थे। किसानों ने शनिवार को एक बार फिर दिल्ली कूच करने की कोशिश की लेकिन बॉर्डर के पास ही उन्हे बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। इसके बाद किसानों और प्रशासन के बीच संवाद भी हुआ। किसान नेताओं ने कहा कि वे देश की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपनी मांगों को लेकर राजधानी जाना चाहते हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रधानमंत्री के सामने रखना चाहते हैं। किसानों ने कहा कि उनकी तलाशी ली जा सकती है। उनके पास ना तो ट्रैक्टर है और ना ही ट्रॉली।प्रशासन ने किसानों से कहा कि वे कानून व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि वे मान्यीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसान दिल्ली जाना चाहते हैं तो वे पहले राजधानी मे प्रदर्शन के लिए परमीशन ले लें और इसके बाद पुलिस ही उन्हें वहां तक छोड़कर आएगी। पानी की तेज धार और आंसू गैस से बचने के लिए किसान गीले कपड़ों और बोरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस टकराव में कुछ किसान घायल हुए हैं। उन्हें स्ट्रेचर पर अलग ले जाया गया है। बता दें कि एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर किसान लंबे समय से दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हैं। वहीं मोदी सरकार की तरफ से किसानों को बातचीत के लिए बुलाया नहीं जा रहा है। ऐसे में किसानों ने फरवरी से ही शंभू बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन कर रहे हैं। एंबुलेंस से ले जाए जा रहे किसान पुलिस की क्र्रवाई के बाद घायल हुए किसानों को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। आज 101 किसानों ने दिल्ली कूच करने का फैसला किया था। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और मीडियाकर्मी भी मौजूद हैं। हरियाणा पुलिस किसानों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछार कर रही है। वहीं कसान टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। किसानों के समर्थन में पहुंचे बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार ने जो भी वादे किए हैं, उसे पूरा करें। इसके अलावा डल्लेवाल जी की हालत को भी सरकार को ध्यान में लेना चाहिए।

10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, राजस्थान-भरतपुर में सूबेदार सोनदर सिंह का रिटायर से पहले हार्ट अटैक से निधन

भरतपुर. भरतपुर निवासी सूबेदार सोनदर सिंह, जो भारतीय सेना की आर्म्ड कोर यूनिट 1 हॉर्स में तैनात थे, का 12 दिसंबर को पटियाला में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 20 दिसंबर को सेना से रिटायर होने वाले थे। शनिवार को भरतपुर के सुभाष नगर स्थित श्मशान घाट में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 10 वर्षीय बेटे आदित्य ने पिता को मुखाग्नि दी, जो पूरे माहौल को भावुक कर गया। ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक सूबेदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोनदर सिंह 38 पटियाला के तारापुर गेट पर तैनात थे। 12 दिसंबर की शाम करीब 8 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ। उन्हें वापस यूनिट लाया जा रहा था, तभी दोबारा उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात 10 बजे उनका निधन हो गया। परिवार में गम का माहौल सूबेदार सोनदर सिंह भरतपुर के सुभाष नगर इलाके में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, 10 साल का बेटा आदित्य और 16 साल की बेटी अनुष्का हैं। आदित्य पांचवीं कक्षा का छात्र है, जबकि अनुष्का 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उनके छोटे भाई मौनेन्द्र सिंह एयरफोर्स में तैनात हैं और वर्तमान में शिलॉन्ग में कार्यरत हैं।  रिटायरमेंट से पहले निधन सूबेदार सोनदर सिंह 20 दिसंबर को रिटायर होने वाले थे। उनके निधन की खबर ने परिवार और पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। सोनदर सिंह के पिता राम नगीना भी आर्मी में कार्यरत थे, और अब उनके परिवार ने सेना के एक और जांबाज को खो दिया है। आखिरी विदाई शनिवार को सुबह 10 बजे सोनदर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सूबेदार सोनदर सिंह का योगदान और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में भगवान धैर्य और शक्ति प्रदान करे।

मुख्यमंत्री ने दी 352 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, जनकल्याण पर्व में घर-घर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को करेंगे लाभान्वित

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए शासकीय महाविद्यालय बाणसागर ब्यौहारी का नामकरण शहीद गोविन्द प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही उनकी धर्मपत्नी को शासकीय नौकरी देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को जनकल्याण पर्व अन्तर्गत शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में 31.68 करोड़ रूपये लागत के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 320.7 करोड़ रूपये लागत के 40 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। साथ ही विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितलाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। देश आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। इंग्लैंड को पीछे छोड़ भारत देश आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द द्वारा कहा गया था कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसे चरितार्थ करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री श्री मोदी के “हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, जल ही जीवन” के मूल मंत्र से जोड़ा जाएगा। हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना और 25 दिसम्बर को बुंदेलखंड क्षेत्र में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं से मालवा और बुंदेलखंड के हर खेत तक पानी पहुंचेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” चलाया जा रहा है। 40 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में घर-घर सर्वे कर शासकीय योजनाओं से वंचित रहे पात्र नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनकल्याण पर्व में प्रत्येक दिन प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की सौगातें मिल रही हैं। इन सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों को संकल्प दिलाया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहभागिता करें, जिससे कोई भी पात्र हितग्राही योजना के हितलाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसी आईलैण्ड की विशेषताओं की सराहना करते हुए कहा कि शहडोल जिले का सरसी आईलैण्ड प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, यह अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से कम नहीं है। शहडोल जिला जल, वन, खनिज संपदा एवं वन्य जीव से समृद्ध एवं परिपूर्ण है। इसके माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन का विस्तार होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही माता शबरी की फोटो भेंट की गई। कार्यक्रम में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, सदस्य जिला योजना समिति श्री कमल प्रताप सिंह, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।  

डीएम-एसपी के चलाए गए अभियान में पता चला कि इलाके में एक मंदिर बंद है, मौके पर जाकर खुलवाया तो कुआं भी मिला

संभल यूपी के संभल जिले में खग्गुसराय सराय में 46 साल बाद मंदिर के द्वार खोले गए हैं। डीएम-एसपी के चलाए गए अभियान में पता चला कि इलाके में एक मंदिर बंद है। मौके पर पहुंच कर मंदिर को खुलवाया गया। मंदिर की साफ सफाई शुरू की गई तो इस दौरान कुआं भी मिला है। कुंए को भी खोलने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर रस्तोगी परिवार के कुलगुरु का बताया जा रहा है। लोगों का दावा है कि यहां आसपास के इलाकों में कई और मंदिरों पर कब्जा किया गया है। दरअसल, यह वही इलाका है जहां हिंसा हुर्ह थी और चार लोगों की जान चली गई थी। डीएम ने बताया कि आज सुबह एक तलाशी अभियान चलाया गया है। इस दौरान बिजली चोरी की बात सामने आई। मस्जिदों में बिजली चोरी की जा रही है। इस बीच इलाके में मदिर के बंद होने की भी बात सामने आई। इस पर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई। मंदिर के द्वार खुलवाए गए। मंदिर की साफ सफाई की। जेसीबी खोदाई पर कुआं भी मिला है। डीएम ने कहा कि अवैध कब्जादारों का ऐक्शन लिया जाएगा। ऐसे लोगों को पाबंद किया जाएगा। लोग बोले-दंगे के बाद हिन्दू कर गए थे पलायन यहां के लोगाें का कहना है कि दंगे के बाद इस इलाके में हिन्दू पलायन कर गए थे। सालों से यह मंंदिर बंद कर दिया गया था। मंदिर पर कब्जा कर लिया गया। आज प्रशासन ने इस मंदिर को फिर से खुलवा दिया है। प्रशासन ने लोगों के कहने पर जेसीबी चलवाई। इस दौरान एक कुआं मिला है। इसके बाद प्रशासन ने पूरी मंदिर की सफाई कराई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी है। मंदिर में साफ- सफाई के बाद पूजा शुरू की गई है। कुओं और तीर्थों को अतिक्रमण मुक्त करा रहे डीएम बता दें कि डीएम संभल की धार्मिक व ऐतिहासिक पहचान रहे कुओं व तीर्थों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनके सौंदर्यीकरण की व्यापक योजना पर भी काम कर रहे हैं। इन्हें पूर्व स्वरूप में लाने के लिए कई जगह अतिक्रमण हटवाए हैं। डीएम ने एसडीएम को नगर पालिका से इसकी सफाई कराने के आदेश दिए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके बाद भूमि के स्वामित्व की भी जांच की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने मस्जिद के सामने मोहल्ला कोट पूर्वी में रास्ते पर अतिक्रमण और अवैध निर्माणों का भी निरीक्षण किया।

अपोलो अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, लाल कृष्ण आडवाणी को ICU में किया गया शिफ्ट

नई दिल्ली भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नीव रखने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत बीते कुछ हफ्तों से नाजुक बनी हुई है। आज अपोलो अस्पताल की तरफ से उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी गई है। एएनआई के मुताबिक, आडवाणी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले इसी साल 4 जुलाई को भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उससे कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) उपचार के लिए ले जाया गया था। उन्हें एम्स में उपचार के बाद अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। इसके बाद 6 अगस्त को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे। आपको बता दें कि आडवाणी का जन्म कराची (अब पाकिस्तान में) में 1927 में हुआ था। वह 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उपप्रधानमंत्री थे। आडवाणी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में की थी। 2015 में आडवाणी को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी अल्पसंख्यक भागकर भारत आना चाहते हैं, रिजिजू ने अखिलेश यादव को सुनाया

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर किसी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव और अन्य एसपी नेताओं को सुनाते हुए कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी अल्पसंख्यक भागकर भारत आना चाहते हैं। उन्होंने कहा, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की स्थिति (अल्पसंख्यकों के मामले में) क्या है, सबको पता है। उन्होंने सदन में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि भारत के संविधान में अल्पसंख्यकों के लिए जिस तरह के सुरक्षात्मक उपाय हैं, उतने किसी दूसरे देश में नहीं है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘कभी कभी ऐसी बात की जाती है कि मानो अल्पसंख्यकों का अधिकार ही नहीं है।’ सदन में शुक्रवार को चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव समेत कुछ विपक्षी सदस्यों ने देश में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव होने का आरोप लगाया था। संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू के अनुसार, यूरोपीय संघ के देशों के एक वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार, इस क्षेत्र के देशों में 48 प्रतिशत लोग भेदभाव के शिकार हुए हैं जिनमें से ज्यादातर मुस्लिम हैं। रिजिजू ने कहा, ‘आसपास के देशों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जुल्म होता है तो वो लोग सबसे पहले भारत में आते हैं। इसलिए आते हैं कि भारत सुरक्षित है।’’ मंत्री ने सवाल किया, ‘ऐसा क्यों कहा जाता है कि अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं।’ रिजिजू ने कहा कि ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए जिससे देश की छवि खराब होती हो। विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच रीजीजू ने संसदीय कार्य मंत्री के रूप में अपने कामकाज की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मैं सीधा-साधा आदमी हूं…अगर मैं पसंद नहीं भी आता हूं तो भी आपको मुझे कुछ साल तो झेलना पड़ेगा। अगर आपको लगता है कि आप मेरे साथ काम नहीं कर सकते हैं तो प्रधानमंत्री जी को कहिए।’ रिजिजू ने कहा, ‘बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की बातों को गलत ढंग से पेश किया गया कि उन्होंने हिंदू धर्म को छोड़ा और अब हिंदू धर्म के खिलाफ लड़ना है।’ रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप ही आज एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति हैं।

दिल्ली के पश्चिम विहार में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने ही ईमेल भेजा था, पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पश्चिम विहार के एक स्कूल में बम की धमकी देने वाले ईमेल का पता लगा लिया है। बताया गया है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने ही ईमेल भेजा था। पूछताछ के दौरान छात्र ने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया। फिर काउंसलिंग के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके माता-पिता को उसके व्यवहार पर नजर रखने की चेतावनी दी गई। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की है कि यह घटना शुक्रवार को दिल्ली के कई स्कूलों को भेजे गए समूह ईमेल की सीरिज से जुड़ी नहीं है। बच्चे ने भी भेजा संदेश दिल्ली में 30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजे जाने के बीच 12 वर्षीय बच्चे ने भी अपने स्कूल में ऐसा ही ईमेल भेज दिया। जांच में खुलासा होने पर स्पेशल सेल उस बच्चे के घर पहुंच गई। स्पेशल सेल के उच्चाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। क्या लिखा था ईमेल में स्कूलों को भेजे गए ईमेल में लिखा था कि हम आपको यह सूचित कर रहे हैं कि आपके स्कूल में विस्फोटक सामग्री लगाई जा चुकी है। हमें यह भी पता है कि आप अपने स्कूल में प्रवेश करने वाले बच्चों के बैग की नियमित जांच नहीं करते हैं। हम 13-14 दिसंबर को स्कूल परिसर को बम से उड़ा देंगे।   शनिवार को कई स्कूलों को मिली धमकी शनिवार सुबह, डीपीएस आरके पुरम और रयान इंटरनेशनल सहित दिल्ली के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। सुबह 6.12 बजे भेजे गए इस ईमेल में धार्मिक रेफरेंस थे और वीकेंड में स्कूल की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्कूलों ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया, जिसने बम निरोधक दस्ते और अग्निशमन अधिकारियों को तैनात किया। हालांकि छानबीन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

राज्य मंत्री ने एक वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अनूपपुर प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने आज जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामतपुर तालाब परिसर में सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान, श्रमिक, उद्योग, पर्यटन विभाग से संबंधित जनहितैषी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।  इस दौरान विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, नायब तहसीलदार श्री मंगला दास चक्रवर्ती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं आमजन उपस्थित थे।

अलीगढ़ में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़का की शादी पर जमकर बवाल, रद्द किया गया आशीर्वाद समारोह

अलीगढ़ यूपी के अलीगढ़ जिले में हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी के बाद होने वाला आशीर्वाद समारोह विरोध के बीच रद्द कर दिया गया है। दरअसल, समारोह का डिजिटल कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया। कार्ड में युवती के साथ गैर समुदाय के युवक का नाम देखा तो तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसके विरोध में आ गए। पुलिस के अनुसार, शहर के एक हिन्दू कारोबारी परिवार की युवती ने मुस्लिम लड़के से मार्च माह में शादी कर ली है। चूंकि दोनों विदेश में साथ रहते हैं और वहीं जॉब करते हैं। अब दोनों परिवार इस शादी के बाद आशीर्वाद समारोह करने जा रहे थे। जिसे लेकर लड़की पक्ष ने 21 दिसंबर को होटल में कार्यक्रम तय कर निमंत्रण वितरण शुरू कर दिया। कार्ड बंटने के साथ जब युवती के साथ मुस्लिम लड़के का नाम देखा तो तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसके विरोध में आ गए। सोशल मीडिया पर कार्ड के साथ विरोध संबंधी पोस्ट वायरल होने लगीं। सीधी चेतावनी दी गई कि शहर में सार्वजनिक तौर पर इस तरह का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। आयोजन स्थल पर पहुंचकर विरोध करने तक की चेतावनी दी गई। पुलिस को पता चला कि दोनों बचपन से साथ पढ़े और दोनों में रिश्तों के बाद बात अब शादी तक पहुंची है। मार्च निकालकर दिया ज्ञापन, नहीं होने देंगे आयोजन हिंदू संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने जवाहर पार्क से मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेटमें ज्ञापन देने के दौरान पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि यह प्रोग्राम किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन को संज्ञान लिया जा रहा है। हर स्थिति पर नजर रखते हुए जानकारी जुटाई जा रही है। ई कार्ड भेजकर दी जा रही अतिथियों को जानकारी शुक्रवार को युवती परिवार की ओर से आयोजन स्थगित किए जाने संबंधी एक ई-कार्ड अपने परिचितों को भेजा जाने लगा। जो दोपहर तक वायरल हो गया। सीओ द्वितीय संजीव तौमर के अनुसार इस मामले में बृहस्पतिवार से ही नजर रखी जा रही है। यह बात सही है कि सोशल मीडिया के जरिये ही अब आयोजन स्थगित किए जाने संबंधी जानकारी मिली है। फिर भी ध्यान रखा जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनसे भी वार्ता जारी है। अब ये जारी हुआ संदेश हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि 21 दिसंबर 2024 को जीटी रोड के होटल में हमारा कार्यक्रम अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। हम किसी भी असुविधा के लिए अपनी गहरी माफी मांगते हैं।

बैगा बहुल ग्राम कन्नौज की प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटे गए गर्म कपड़े

मनेनद्रगढ़/एमसीबी भरतपुर विकासखंड के बैगा बहुल ग्राम कन्नौज में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय कन्नौज में शाला प्रबंधन समिति और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा, संकुल समन्वयक रमेश पटेल और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस नेक कार्य से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गर्म कपड़े पाकर मुस्कुराते हुए अपनी खुशी साझा की। शिक्षकों और अधिकारियों ने भी उनकी हौसला-अफजाई की और आगे भी इस तरह के सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया।

MP में दिसंबर ने तोड़ा रिकॉर्ड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

भोपाल  पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का असर रहा। शुक्रवार को शीतलहर चलने से दिन भी ठंडा रहा। नीमच, मंदसौर, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सर्द हवाएं चलीं। भोपाल में 22 डिग्री के साथ दिन में भी ठिठुरन बनी रही। लगातार पांचवीं रात कड़ाके की ठंड रही। जिसमें पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 7 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 6.1 डिग्री रहा। रायसेन, राजगढ़, उमरिया में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, खजुराहो, रीवा, नौगांव, टीकमगढ़, मंडला, सतना, सागर में 7 डिग्री से नीचे रहा। शुक्रवार को दिन में बैतूल 22.5 डिग्री, धार 22.8 डिग्री, गुना 24.1 डिग्री, ग्वालियर 24.2 डिग्री, इंदौर 22 डिग्री, पचमढ़ी 20.4 डिग्री, रायसेन 22.4 डिग्री, उज्जैन 23 डिग्री, जबलपुर 23.3 डिग्री, रीवा 23 डिग्री, सागर 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ 23.1 डिग्री, उमरिया 24.1 डिग्री और मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार बढ़ी     पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा।     उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है। पचमढ़ी सबसे ठंडा, पारा 2 डिग्री पहुंचा शुक्रवार-शनिवार की रात में प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश में लगातार छठवीं रात कड़ाके की ठंड रही। पचमढ़ी ​​सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 2 डिग्री रहा। मंडला में 3 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में पारा 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 8.9 डिग्री, ग्वालियर में 6 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में पारा 4.6 डिग्री रहा। नौगांव, रायसेन, राजगढ़, उमरिया में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, बैतूल, गुना, रतलाम, दमोह, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़, सतना में 7 डिग्री से नीचे रहा। इस बार पहले पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड और ट्रेंड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है। भोपाल और इंदौर की रात तो पिछले 2 साल में सबसे ठंडी रही हैं यानी दिसंबर की ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। नवंबर में भी सर्दी तोड़ चुकी रिकॉर्ड बता दें कि नवंबर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। अब दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। MP के 5 बड़े शहरों में दिसंबर में ऐसा ट्रेंड… भोपाल में 3.1 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका टेम्प्रेचर भोपाल में दिसंबर में दिन-रात ठंड और बारिश का ट्रेंड रहा है। 10 में से पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। आधा से पौन इंच तक बारिश हो गई। इस बार भी बारिश होने के आसार हैं। दिसंबर में ठंड की बात करें तो 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच चुका है। 28 जिलों में शीतलहर का असर बरकरार प्रदेश के 28 जिलों में शुक्रवार को शीतलहर का असर देखने को मिला। भोपाल,जबलपुर में भी ठंडी हवाएं चलीं। नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, शहडोल, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी असर देखा गया। कुछ जिलों में दिन भी ठंडे बने रहे। मध्यप्रदेश में दिसंबर ने तोड़ा रिकॉर्ड दिसंबर के पहले पखवाड़े में इतनी कड़ाके की ठंड पहली बार देखने को मिल रही है. इससे पहले दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में इस प्रकार की ठंड देखी गई है. मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने 28 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं.    

मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत हुई आज, किंग पोंग ने निंजा को 7-6 से हराया

इंदौर मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत आज इंदौर के मशहूर अभय प्रशाल में हुई। यह लीग भारतीय टेबल टेनिस के इतिहास में एक नया और रोमांचक अध्याय जोड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (एमपीटीटीए) के अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा, “हमें गर्व है कि हमने मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत की है। यह लीग खेल को नई दिशा देने का वादा करती है। एक अद्वितीय टीम स्ट्रक्चर और विविध प्रतिभाओं के साथ, यह लीग भारत में टेबल टेनिस की तस्वीर बदलने के लिए तैयार है।” इस लीग में आठ टीम्स शामिल हैं: क्लिपर्स, निंजा, सेंसेशन, स्पार्टन्स, थंडरबोल्ट, योद्धा, लॉयन वॉरियर और किंग पोंग। टूर्नामेंट का पहला चरण 13 से 15 दिसंबर, 2024 तक आयोजित होगा। लीग की शुरुआत रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई। पूल ए, मैच 1 में, किंग पोंग ने निंजा को 7-6 से हराया। मैच के मुख्य आकर्षणों में सुमित मिश्रा और परमी पंकज नागदेवे की कार्तिकेय कौशिक और पूजा शर्मा से 0-2 से हार, अथर्व सिंह की प्रज्ज्वल यादव पर 2-1 से जीत और जकिया सुल्तान की हिया पटेल पर 2-0 से जीत शामिल है। पूल बी के दूसरे मैच में लॉयन वॉरियर्स ने स्पार्टन्स को 7-6 से हराया। हर्ष सच्चानंदानी और अदविका अग्रवाल ने प्रथम बाथम और पवी परदेशी को 2-1 से हराया, जबकि अनुज सोनी ने यश अग्रवाल को 2-0 से हराया। प्राइम टेबल टेनिस लीग के पूल ए, मैच 3 में, क्लिपर्स ने 7-6 की रोमांचक जीत के साथ सेंसेशन को हराया। मैच में पंकज और अनुषा ने शिवम और हिमानी को 2-0 से हराया, जबकि वंश चौहान, यशराज गोस्वामी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। सुमैया सुल्तान ने आन्या त्रिवेदी को 0-2 के स्कोर से मात दी, वहीँ अबू बक्र और वियान ने प्रांजल और सार्थक पर 2-1 से जीत हासिल की। अनुषा कुटुम्बले ने हिमानी चतुर्वेदी को 2-0 से हराया, जबकि वियान और आन्या ने यशराज और सुमैया को 2-1 से हराया। फाइनल सिंगल्स मैच में नरेंद्र सिंह, किशोर मोटरवानी से 1-2 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में कोई गोल्डन सिंगल्स नहीं हुआ और क्लिपर्स ने 7-6 के स्कोर से जीत दर्ज की।

आर्यन हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी स्कूल संचालक को आजीवन कारावास, 5 अन्य आरोपियों को 7-7 साल की जेल

भिंड जिले के बहुचर्चित आर्यन हत्या मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाया है। जिला न्यायालय ने हत्या के मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास व अन्य 5 आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है। न्यायाधीश मनोज कुमार ने 11 वर्षीय मासूम की हत्या के मुख्य आरोपी स्कूल संचालक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या के मुख्य आरोपी के साथ साजिश में शामिल व साक्ष्य छुपाने वाले 5 आरोपियों को 7-7 साल जेल की सजा सुनाई । दरअसल 8 नवंबर 2022 को मासूम 11 वर्षीय आर्यन को मौत के घाट उतारा था। स्कूल संचालक ने बच्चे को टॉफी का लालच देकर अपने स्कूल में बुलाया था। अपहरण करने के बाद फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। स्कूल संचालक पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था, उसी को चुकाने के लिए मासूम के अपहरण किया था। योजना सफल नहीं होने पर स्कूल संचालक ने मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को खाली प्लॉट में बोरी के अंदर बंद कर फेंक दिया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी के स्कूल पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। न्यायालय ने हत्या के मुख्य आरोपी पर 2 लाख 60 रुपए व अन्य 5 आरोपियों पर 1-1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा

भोपाल एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में निर्दोष पुरुषों को झूठे केसों में फंसाकर हो रहे अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने भारत सरकार से पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय को यथाशीघ्र बनाने के लिए हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में कुछ लोग निर्दोष पुरुषों को भी छेड़छाड़ मारपीट यौन शोषण दहेज प्रथा बलात्कार के झूठे केसों में फसाकर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे है जो बहुत ही चिंता का विषय है क्योंकि कई बार पुरुष अपने निर्दोष होने के साक्ष्य भी देते है तो उन्हें नहीं माना जाता है जबकि महिला के कहने भर से पुरुषों को अपराधी मान लिया जाता है और फिर पुरुषों को फसाए गए झूठे केसों से समझौते के आधार पर लाखों करोड़ों रुपए की मोटी रकम मांगी जाती है और मजबूर पुरुष अपने मान सम्मान को बचाने के लिए इधर उधर से कर्जा लेकर ऐसी मांगों को पूरी करते है इस तरह से कुछ लोगों ने महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग कर पुरुषों से मोटी रकम कमाने का अपना व्यापार बना लिया है और जो पुरुष मांगे गए रुपए नहीं दे पाते तो उन्हें किसी झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है जिससे पुरुष पर चौतरफा मार पड़ती है एक तो पुरुष का पूरा भविष्य अंधकार में चला जाता है दूसरा समाज में उसके प्रति घृणा पैदा हो जाती है तीसरा परिवार व परिवार की जिम्मेदारी से दूर हो जाता है चौथा बचे हुए जीवन को यापन करने के लिए आर्थिक तंगी के चलते जीवन में बहुत सारी मुश्किलें उत्पन्न हो जाती है जिस कारण से पुरुष मानसिक तनाव में चला जाता है और फिर तनाव के चलते उत्तेजना में आकर आत्महत्या कर अपने जीवन की यात्रा को समाप्त कर देता है जिसके लिए सीधे सीधे जिम्मेदार हमारे देश की न्याय प्रणाली है क्योंकि यदि पुरुषों के संरक्षण के लिए पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय होता तो आत्महत्या करने वाला पुरुष अपनी सच्ची बात यहां पर रखकर अपनी कानूनी लड़ाई सामाजिक तौर से लड़ता लेकिन ऐसा नहीं है इसलिए पुरुषों के आत्महत्या करने की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है इसीलिए अब भारत सरकार पुरुषों के संरक्षण के लिए तुरन्त पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाए ताकि झूठे केसों में फंसे निर्दोष पुरुषों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति पूर्ण रूप से की जाए और निर्दोष पुरुषों के कल्याण के लिए अलग से बजट का प्रावधान कर सरकारी योजनाएं भी बनाई जाए जिससे निर्दोष पुरुषों को आत्महत्या करने से बचाया जा सके और महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने वाले कानून बनाया जाए जिससे महिलाओं और पुरुषों के बीच फैल रहे मतभेद को जड़ से खत्म किया जा सके। इस दौरान ज्ञापन देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार सचिव नन्दकिशोर आर्या पूर्णिमा रजवार योगिता बनोला बरखा शर्मा धर्मेंद्र साहू पीयूष शर्मा राजू साहू गोधन सिंह जन्तवाल अभिषेक साहू नरेश भण्डारी राजेश साहू जानकी कश्यप सूरज मिस्त्री पीयूष श्रीवास्तव पवन साहू अमित कुमार सुशील राय रवि गुप्ता रोहतास प्रजापति गौरव भट्ट दीपक कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet