LATEST NEWS

व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग जारी, छत्तीसगढ़-रायपुर में अब तक 45.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी जारी है। धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों का मॉनिटरिंग भी जारी है। राज्य में धान 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक 45.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 9.79 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत दस हजार एक करोड़ 13 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स ने धान का उठाव भी शुरू कर दिया है। धान उठाव के लिए 2.51 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया था, जिसके खिलाफ 51 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। इस साल 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 दिसंबर को 67479 किसानों से   2.66 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 92 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 93160 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत और निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है, जिसका नंबर 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते हैं।

‘लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी’, राजस्थान-शिक्षा मंत्री ने किया लघु उद्योग भारती के कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण

जयपुर। लघु उद्योग भारती के नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण शुक्रवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर और संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को कुशलता प्रदान कर उन्हें उद्योगों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि मजदूर भी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। दिलावर ने लघु उद्योगों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि ये 8 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं और देश के 45% निर्यात में योगदान देते हैं। लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है। उन्होंने कहा लघु उद्योग भारती न केवल आर्थिक विकास बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने घुमंतू,अर्द्ध-घुमंतू एवं विमुक्त परिवारों के लिए पहचान पत्र और पट्टे जारी कर उनके जीवन को स्थायित्व प्रदान किया गया। संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ और लघु उद्योग कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश के लघु उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लघु उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप एमएसएमई नीति लाई गई है। उन्होंने कहा वर्ष 2027 तक प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा जिससे उद्योगों को आवश्यकता के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। पटेल ने कहा बजट घोषणाओं की क्रियान्वित के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है प्रत्येक वर्ष के 10 दिसंबर की ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के रूप मनाया जायेगा। आयोजन से भी प्रदेश की छवि और सुदृढ़ होगी। लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द ने कहा कि भारत सदियों तक अपनी उद्यमिता और श्रेष्ठ उत्पादों के लिए विश्व में अग्रणी था। उन्होंने कहा कि हमारा अतीत गौरवशाली रहा है और अब लक्ष्य है कि अपने श्रेष्ठ उत्पादों के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर शीर्ष स्थान पर स्थापित करें। उन्होंने भारत की ऐतिहासिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि कपड़ा, हस्तशिल्प और इत्र जैसे उत्पादों का निर्यात कर सोना और चांदी प्राप्त करता था इसलिए विश्व भर में भारत वर्ष सोने की चिड़िया नाम से विख्यात रहा। पराधीनता के दौरान यह गौरव क्षीण हुआ, लेकिन आजादी के अमृतकाल में भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।

ओवरलोड वाहनों पर हुई कार्रवाई, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में परिवहन विभाग की सख्ती

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज में कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव के नेतृत्व में ग्राम बरियों में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में ओवरलोड वाहनों की सघन जांच की गई इस दौरान गिट्टी लोड दो ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 81000 शमन शुल्क की चालानी कार्रवाई की गई गए जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से होकर राजपुर विकासखंड के दर्जनों क्रेशरो से लगातार गिट्टी लोड करके ओवरलोड वालों की चलने की शिकायत है आते रहती है समय-समय पर परिवहन विभाग के द्वारा कार्रवाई भी की जाती रही है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव एवं अंबिकापुर से उड़न दस्ता दल के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम बारियों में ओवरलोड वाहनों की सघन जांच की गई जिसमें दो गिट्टी लोड हाईवे वाहनों को ओवरलोड पाया गया जिस पर चालानी कार्रवाई करते हुए 81000 शमन शुल्क की चलानी कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव ने कहा कि समय-समय पर परिवहन विभाग के द्वारा ओवरलोड वाहनों की जांच की जाती है एवं चालानी कार्रवाई भी की जाती रही है कलेक्टर के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों की सघन जांच की जा रही है एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

123 ग्रामीणों के मोबाइल भी लूटे, छत्तीसगढ़-बस्तर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

बस्तर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों पर कार्रवाई के बीच उनका भी उत्पात जारी है. वे ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं. सुकमा जिले में शुक्रवार को एक ग्रामीण की हत्या कर दी. इतना ही नहीं नक्सली गांव के 123 ग्रामीणों का मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं. नक्सली वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार से छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे बस्तर में रात भी बताएंगे. इससे पहले नक्सली बस्तर में  दहशत फैलाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. बौखलाए नक्सली ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं. बीजापुर के बाद अब सुकमा जिले में भी नक्सलियों का तांडव देखने को मिल रहा है. यहां चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कहर दुलेड़ गांव में नक्सलियों ने 31 साल के ग्रामीण मड़कम हड़मा की हत्या कर दी. वे उसे उसके घर से किडनैप करके ले गए थे. नक्सलियों ने इस पर मुखबिरी का शक जताया और उसकी हत्या करके सड़क पर शव फेंक दिया. इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. मोबाइल भी लूटे इतना ही नहीं नक्सलियों ने गांव के ग्रामीणों के मोबाइल भी छीन लिए.123 ग्रामीणों के मोबाइल को लूटकर अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि नक्सलियों को इस बात का अंदेशा है कि ग्रामीण उनके मूवमेंट की जानकारी सुरक्षाबलों और पुलिस तक पहुंचा रहे हैं.क्षेत्र में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि पूरे गांव के ग्रामीणों के मोबाइल नक्सलियों ने लूटे हैं. इस घटना के बाद सिर्फ दुलेड़ गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है.

प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने सरकार संकल्पित: मंत्री विश्नोई, जालोर में ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’’ थीम पर मनाई सरकार की पहली वर्षगाँठ

जयपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जालोर जिले में पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका विमोचन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन सहित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विगत एक वर्ष में अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप देकर अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिये जाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘‘आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प’’ के साथ ‘‘एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष’’ की थीम पर किसान, श्रमिक, महिला, युवा एवं आमजन के हित के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क, पेयजल व कृषि सहित सभी विभागों में योजनाबद्ध रूप से राजस्थान को अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान, विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के साथ राइजिंग राजस्थान इनवेस्टर समिट के माध्यम निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को संबोधित किया। जिला स्तरीय समारोह के प्रारंभ में प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई, प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत् आगाज किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया। योजनाओं से इन्हें किया लाभान्वित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चयनित लाभार्थी श्रीमती मीरा देवी, वागाराम, गणपतसिंह, सांवलाराम व गडूकाराम को स्वीकृति ऋण राशि के चैक प्रदान किए। वही किसान सम्मेलन में पिजोपुरा निवासी कृषक मंगलाराम को फॉर्म पौण्ड के लिए 73 हजार, देसू निवासी शंभु सिंह को तारबंदी के लिए 40 हजार, नरवाड़ा निवासी पदमाराम व खेतलावास निवासी मालमसिंह को वर्मी कम्पोस्टर के लिए 50-50 हजार तथा नरवाड़ा निवासी दीपाराम व खारी निवासी जालमसिंह को जैविक गोवर्धन के लिए 10-10 हजार रूपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कार्मिक, किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वीडियो आया सामने, छत्तीसगढ़-सक्ति में गाली गलौच देने से रोकने पर घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगाई आग

सक्ति. सक्ति जिले के ग्राम सकर्रा में गाली गलौज नहीं देने से मना करने पर घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़ फोड़ कर आगजनी,घर के अंदर में तोड़ फोड़ का वीडियो सामने आया है। मालखरौदा थाना में युवक चंद्रकांत पाण्डेय ने FIR दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है। दरअसल चंद्रकांत पाण्डेय घर में अकेला था। परिजन बाहर गए हुए थे, इस बीच पड़ोस का रहने वाल टिकेश्वर पाण्डेय गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर घर के अंदर घुसकर जान से मारकर फेक देने की धमकी देते हुए घर के अंदर खड़ी बाइक CT 100 को बाहर निकाला और तोड़ फोड़ कर पेट्रोल डालकर जला दिया, घर के बाहर लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसकर परछी में रखे दो सिलाई मशीन को तोड़ दिया। घर में अकेले होने के कारण डर से कमरे जाकर छिपा रहा। जब परिजन पहुंचे तो पूरे घटना की जानकारी दी।मालखरौदा थाने में BNS की धारा 294,351 (2)324,326,333 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: ऑटोमेशन, एयरोस्पेस और रोबोटिक्स में सतत प्रौद्योगिकी और प्रगति

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने 13-14 दिसंबर, 2024 को ऑटोमेशन, एयरोस्पेस और रोबोटिक्स (STAAAR 2024) में सतत प्रौद्योगिकियों और प्रगति पर अपना तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। डॉ. दिब्येंदु शेखर बाग, वैज्ञानिक-‘जी’ और अपर निदेशक, रक्षा सामग्री और भंडार अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (डीएमएसआरडीई), डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। डॉ. गौरव कुमार गुप्ता, प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर, प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान भोपाल, मध्य प्रदेश इस सम्मेलन के सम्मानित अतिथि थे। सम्मेलन में विभिन्न संगठनों के शोधकर्ताओं ने अपने शोध प्रस्तुत किये। सबसे पहले स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डीन सह कॉन्फ्रेंस चेयर डॉ. एस बालागुरु ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। साथ ही, आयोजन सचिव डॉ. के. श्रीप्रियन ने सम्मेलन के बारे में बात की, जहां उन्होंने आईआईटी, एनआईटी और प्रमुख सरकारी और निजी संस्थानों सहित भारत के प्रसिद्ध संस्थानों के शोध पत्रों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तुर्की, सऊदी अरब, स्वीडन और मिस्र जैसे विभिन्न देशों से प्राप्त कुछ शोध पत्रों का भी उल्लेख किया। अध्यक्षीय भाषण में, कुलपति डॉ. सेंथिल कुमार अरुमुगम ने स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डाला और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र से विभिन्न उदाहरण देकर स्थिरता अवधारणाओं का वर्णन किया। इसे क्रम में, संकाय मामलों और सामान्य प्रशासन के डीन, प्रो. देबाशीष अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा, “यह सम्मेलन केवल विचारों की बैठक नहीं है; यह स्थिरता को आगे बढ़ाने और बेहतर कल के लिए अभिनव समाधान तैयार करने के हमारे सामूहिक प्रयासों का उत्सव है।” मुख्य अतिथि डॉ. दिब्येंदु शेखर बाग ने इन्टेलिजन्ट और स्मार्ट सामग्रियों के महत्व भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए अग्रणी स्थायी समाधानों पर प्रकाश डाला।  उन्होंने सतत प्रौद्योगिकियों में समस्याओं के समाधान के लिए व्यवहार्य समाधान खोजने के लिए भौतिक विज्ञान के ज्ञान पर जोर दिया। सम्मानित अतिथि डॉ. गौरव कुमार गुप्ता ने पदार्थ  विज्ञान में प्रगति के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों: नवाचारों और अनुप्रयोगों को जोड़ना: के बारे में बताया। अंत में, संयोजकों में से एक डॉ. प्रशांत जीके ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। सम्मेलन के दो दिनों में, विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रख्यात वक्ताओं की होंगी। गाजी यूनिवर्सिटी तुर्की, यूनिवर्सिटी ऑफ एवेइरो पुर्तगाल, अमृता यूनिवर्सिटी, टीआईईटी पटियाला, सीएसआईआर भोपाल, आईआईटी इंदौर और एनआईटी राउरकेला को भी वितरित किया गया। इस सम्मेलन की प्रोसीडिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग में व्याख्यान श्रृंखला के रूप में स्प्रिंगर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की जाएगी। इस सम्मेलन को अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) (डीएसटी) द्वारा स्पॉन्सर किया गया।

कृषकों को दिए प्रशस्ति पत्र और आगंतुकों के लिए सजी प्रदर्शनी, राजस्थान-जयपुर कृषि प्रबंध संस्थान में किसान सम्मेलन

जयपुर। राजस्थान सरकार किसानों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने एवं उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ  जिसमें जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चोपड़ा व अन्य अतिथिगण द्वारा प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए, कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कृषकों को वित्तीय स्वीकृति का वितरण किया गया। इसके साथ ही कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई तथा किसानों को गोपाल कार्ड का भी वितरण किया गया। हां सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित  प्रदर्शनी में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों एवं एक साल के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। किसान सम्मेलन में आए कृषकों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में लगे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की स्टाल पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में लगी राजीविका, विद्युत, पर्यटन, आयुर्वेद, कृषि एवं सरस आदि स्टॉल आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। समारोह में विधायक श्री महेन्द्र पाल मीना, श्री रामावतार बैरवा और  श्री कैलाश वर्मा, जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चोपड़ा, मेयर (हेरिटेज) श्रीमती कुसुम यादव, जिला प्रभारी सचिव श्रीमती अपर्णा अरोरा, संभागीय आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि (वी.) श्री राकेश कुमार पाटनी सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कनावनी में बसी अवैध झुग्गियों में अचानक आग लगी, कई सिलेंडर हुए ब्लास्ट, फायर ब्रिगेड काबू पाने में जुटी

गाजियाबाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कनावनी पुलिया के पास झुग्गियों में शनिवार को भीषण आग लग गई। इसके बाद वहां एक के बाद एक कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर लगातार काबू पाने में जुटी हुई है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई भी जानकारी नहीं मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के ग्राम कनावनी में बसी अवैध झुग्गियों में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है पहले यह आग एक झुग्गी में लगी और उसके बाद धीरे-धीरे यह सभी झुग्गियों में तेजी से फैलने लगी। आसपास में रह रहे झुग्गियों के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। फायर विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है और आसपास के लोगों से उस जगह को खाली करा लिया गया है। आग काफी भीषण थी। झुग्गियों में रह रहे लोग अपना सामान किसी तरह से झुग्गियों से बाहर निकल कर भागते दिखाई दिए। आग लगने के दौरान झुग्गियों में रखे सिलेंडर में हो रहे ब्लास्ट से आसपास के इलाकों में आवाज पहुंचने से लोग में दहशत का माहौल बन गया है। फायर विभाग के अधिकारियों ने आसपास के अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया है। सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। अग्निशमन विभाग के द्वारा आग बुझाने की कवायद तेजी से की जा रही है। दमकल विभाग की तरफ से मौके पर पहुंची कई गाड़ियां आग को चारों तरफ से घेर कर उस पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। कोशिश यह की जा रही है कि आग आगे न फैल सके। आग बुझाने के बाद स्थानीय पुलिस के जरिए आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।  

दोनों माओवादियों की हुई पहचान, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पुन्नूर मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर. नेंड्रा पुन्नूर मुठभेड़ में जिन दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है, उनकी शिनाख्त कर ली है। तिम्मापुर में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या में दोनों नक्सली शामिल थे। इनमें से एक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेंड्रा व पुन्नूर में जंगल में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। देर शाम पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करते हुए बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली तिम्मापुर में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या की घटना में शामिल थे। इनमें से एक लाख के इनामी एरिया सीएनएम अध्यक्ष सोमड़ा कमलू (30) निवासी गुट्टूम नेंड्रा व नेंड्रा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष कवासी हुंगा (28) निवासी गुट्टूम नेंड्रा थाना बासागुड़ा के रूप में हुई है। मारे गए नक्सली कवासी हुंगा व सोमड़ा कमलू के खिलाफ बासागुड़ा थाना में तीन पंजीबद्ध है। वहीं, आवापल्ली थाना सोमड़ा कमलू के खिलाफ एक स्थाई वारंट लंबित है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या में शामिल आरोपियों पर 10 -10 हजार के इनाम घोषित था। नेंड्रा पुन्नूर में सुबह हुई मुठभेड़ के बाद मौके से दो 12 बोर बंदूक, एक कंट्री मेड गन, कॉर्डेक्स वायर, टिफिन बम, प्रिंटर, पोच, नक्सली वर्दी, वायरलेस सेट एरियल, बैटरी व नक्सली साहित्य बरामद किया गया था।

देवांक, अयान और शुभव की बदौलत तमिल थलाइवाज को दूसरे स्थान पर पहुंचे पटना पाइरेट्स

पुणे अयान (13), देवांक (12), और डिफेंडर शुभम शिंदे (5) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पटना पाइरेट्स् ने बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 109वें मैच में तमिल थलाइवाज को 42-38 के अंतर से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।पटना ने 18 मैचों में 11वीं जीत हासिल की जबकि मोइन शफागी (11) और सचिन (8) के सराहनीय प्रदर्शन के बावजूद थलाइवाज को 18 मैचों में 11वीं हार को मजबूर हुई। इसी के साथ प्लेआफ में जाने की थलाइवाज की उम्मीदों को झटका लगा है। जिस वक्त पटना आलआउट की कगार पर थे, अयान को बोनस देना थलाइवाज को भारी पड़ गया। बहरहाल, तीन बार के चैंपियन पटना ने अच्छी शुरुआत के साथ तीन मिनट में 5-2 की लीड बना ली थी। पांचवां मिनट बीतते-बीतते हालांकि थलाइवाज ने वापसी की राह पकड़ी और स्कोर 5-6 कर दिया। इसके बाद हिमांशु ने शुभम का शिकार कर स्कोर बराबर कर दिया। शुरुआती 8 मिनट में पटना को एक भी टैकल प्वाइंट नहीं मिला था, फिर भी वे 9-7 से आगे थे। इस बीच देवांक ने मल्टी प्वाइंटर के साथ न सिर्फ स्कोर 11-7 किया बल्कि थलाइवाज के लिए सुपर टैकल आन कर दिया। इसके बाद की रेड पर भी देवांक ने दो अंक लेकर थलाइवाज को आलआउट की कगार पर ला दिया। सचिन आए और लपक लिए गए। इस तरह पटना ने 16-9 की लीड ले ली। ब्रेक के बाद पटना ने शफागी को लपका तो थलाइवाज ने अयान और देवांक का शिकार कर पटना को बड़ा झटका दिया। 15 मिनट की समाप्ति तक थलाइवाज ने 12-17 के स्कोर पर वापसी की राह पकड़ ली थी। इसके बाद पटना ने लगातार दो अंक लिए पर सचिन ने मल्टी प्वाइंटर के साथ मामला बराबर कर दिया। हाफटाइम तक पटना 20-15 से आगे थे। हाफटाइम के बाद थलाइवाज ने एक अंक लिया तो दीपक ने सुपर रेड के साथ पटना को 23-16 से आगे कर दिया। इस बीच सुपर टैकल की स्थिति में देवांक ने सुपर रेड के साथ स्कोर 26-18 कर दिया। सचिन ने हालांकि आलआउट टाला और फिर साहिल ने देवांक को सुपर टैकल कर स्कोर 20-26 कर दिया। फिर सचिन ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर फासला 4 का कर दिया। इस बीच सचिन ने चार के डिफेंस मे एक और अंक निकाला। पटना के लिए सुपर टैकल आन था और शुभम ने हिमांशु को लपक स्कोर 29-24 कर दिया। अगली रेड पर शफागी ने शुभम को बाहर कर दिया। 30 मिनट बाद पटना 29-25 से आगे थे। ब्रेक के बाद पायरेट्स आलआउट की कगार पर थे लेकिन दो मौकों पर अयान ने दो अंक के साथ उसे बचा लिया। तीसरे प्रयास में हालांकि वह लपके गए। अब स्कोर 31-35 था। देवांक और अयान सुपर-10 पूरा कर चुके थे। आलइन के बाद पटना ने 2 के मुकाबले तीन अंक लेकर पांच की लीड बरकरार रखी थी। थलाइवाज ने इसके बाद लगातार दो अंक लेकर फासला 3 का कर दिया। पटना ने हालांकि उसे वापसी का मौका नहीं दिया और अपनी लीड को पांच का कर लिया। इसी दौरान शुभम का हाई-5 भी पूरा हुआ। अंततः पटना ने चार अंकों का फासला बनाए रखा और एक अच्छी जीत के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हो गई।  

फॉयसागर रोड पर नहीं होगा जल भराव, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने 1.40 करोड़ लागत के नाला निर्माण का किया शुभारम्भ

अजमेर/जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को जल भराव की क्षमता से मुक्त करने के लिए 100 साल पुराने मास्टर ड्रेनेज प्लान पर काम किया जा रहा है। शहर में पुराने बंद पड़े नालों को खोलने और उन पर हुए अतिक्रमणों को हटाया जाएगा ताकि हर बार बारिश में अलग-अलग स्थानों पर जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर में फॉयसागर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित नाले के जीर्णोद्धार व पुर्नर्निमाण कार्य का शुभारम्भ किया। यह नाला 1 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बनाया जाएगा। इस नाले के निर्माण से फॉयसागर रोड पर जल भराव की समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को बरसात के दौरान जल भराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए काम किया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि आजादी के पहले बने अजमेर के मास्टर प्लान पर काम किया जाए। यह प्लान मूल रूप से अजमेर के मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों से बरसाती पानी को निकालने के लिए बना था। विभिन्न क्षेत्रों में बने इन नालों को पुनर्जीवित कर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर का मास्टर ड्रेनेज प्लान अजमेर की लाइफ लाईन था। यह प्लान शहर के विभिन्न नालों को सीधे एस्केप चैनल से मिलाकर खानपुरा तालाब और आगे की तरफ ले जाता था। लम्बे समय तक देखरेख के अभाव में इनमें से कुछ नाले मिट्टी व मलबे से बंद हो गए और कुछ नाले अतिक्रमण के कारण बंद हुए। इन सभी नालों को पुर्नजीवित कर इन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फॉयसागर रोड़ का नाला भी निर्माण होने से क्षेत्र में जल भराव व  इससे होने वाली अन्य परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने नाले के आसपास के लोगों से आग्रह किया कि यहां पर अतिक्रमण नहीं करे। इसकी नियमित रूप से सफाई करवाई जाएगी। इस अवसर पर अन्य जन प्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाएं सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाएं सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम हैं। इन महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए गत 20 वर्षों से निरंतर प्रयास किया जा रहे थे। यह प्रदेश के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन परियोजनाओं को स्वीकृत किया और वे स्वयं इनका शिलान्यास करने आ रहे हैं। इन परियोजनाओं से बुंदेलखंड और मालवा क्षेत्र की तस्वीर एवं तकदीर बदलेगी। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में इनसे बड़ा परिवर्तन आएगा। प्रधानमंत्री मोदी केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास 25 दिसंबर को खजुराहो, छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का शिलान्यास जयपुर (राजस्थान) में करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। परियोजना से जुड़े संभागों के आयुक्त तथा जिलों के कलेक्टर्स वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा नदियां मध्यप्रदेश में हैं और यहां अपार जल राशि भी है। हमें इसका अधिक से अधिक उपयोग किसानों के हित में करना है। उन्होंने कहा कि 2 बड़ी राष्ट्रीय परियोजनाओं में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन-जन तक जल के महत्व और सदुपयोग का संदेश जाना चाहिए। गांव-गांव में किसान सम्मेलन हों, कलश यात्रा निकाली जाएं, प्रभात फेरिया हों, भजन मंडलियां और लोक कलाकार प्रस्तुतियां दें, विद्यालय और महाविद्यालय में चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हों। कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह और समाज सेवी संगठन की सहभागिता हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ो की राष्ट्रीय परियोजनाओं के साथ ही राज्य के भीतर भी नदियों को जोड़ने का कार्य निरंतर किया जाएगा। उज्जैन में कान्ह नदी को 20 किलोमीटर डक्ट बनाकर गंभीर नदी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सीवरखेड़ी- सिलारखेड़ी परियोजना भी प्रारंभ हो रही है। हम निरंतर जल की दृष्टि से प्रदेश को समृद्ध बनाएंगे। हर खेत तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने बताया कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से प्रदेश के मालवा और चंबल क्षेत्र में 6 लाख 13 हजार 520 हेक्टेयर में सिंचाई होगी और 40 लाख की आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त लगभग 60 वर्ष पुरानी चंबल दाईं मुख्य नहर एवं वितरण-तंत्र प्रणाली के आधुनिकीकरण कार्य से भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों के 1205 ग्रामों में 3 लाख 62 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में कृषकों की मांग अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना से प्रदेश के गुना, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, उज्जैन सीहोर, मंदसौर, इंदौर, देवास, आगर मालवा, शाजापुर और राजगढ़ जिलों के 3217 ग्रामों को लाभ मिलेगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत दौधन ग्राम में बांध का निर्माण कर केन नदी के जल को 221 किलोमीटर लंबी लिंक कैनाल के द्वारा मार्ग में दोनों ओर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराते हुए अधिशेष जल को बेतवा नदी में छोड़ा जाएगा। परियोजना से प्रदेश के कुल 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इससे छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, दतिया रायसेन, विदिशा और सागर जिलों के लगभग 2013 ग्राम लाभान्वित होंगे। परियोजना से प्रदेश की 44 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी और 103 मेगावॉट जल विद्युत एवं 27 मेगावाट सोलर विद्युत का उत्पादन भी किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने बताया कि परियोजनाओं के लिए जन-जागरण अभियान 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ग्रामों में कलश-यात्रा एवं प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी, किसान सम्मेलन, जल के महत्व को बताते हुए नुक्कड़ नाटक भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शैक्षिक संस्थानों में भी जल-संरक्षण और संवर्धन से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। परियोजनाओं के भूमि-पूजन शिलान्यास कार्यक्रमों का सभी ग्राम पंचायत में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।  

तीसरा टेस्ट : लगातार बारिश ने रोका पहले दिन का खेल, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 28/0

ब्रिस्बेन शनिवार को गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन लगातार बारिश ने खेल को रोक दिया। बारिश के कारण खेल रद्द होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए थे। उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी 4 रन बनाकर नाबाद रहे। बीसीसीआई ने जानकारी दी, “आज का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है। खेल अब रविवार सुबह 9:50 बजे (स्थानीय समय) से शुरू होगा और हर दिन कम से कम 98 ओवर फेंके जाएंगे।” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बताया कि शनिवार के दिन के लिए खरीदे गए टिकटों की पूरी राशि लौटाई जाएगी, क्योंकि केवल 15 ओवर से कम का खेल हो सका। बारिश के लंबे ब्रेक के चलते दर्शक मैदान छोड़कर चले गए। सीए की नीति के अनुसार, अगर 15 ओवर से कम खेल होता है और किसी भी दिन मैच का परिणाम नहीं निकलता, तो टिकट धारकों को पूरा रिफंड दिया जाता है। शनिवार सुबह 9 बजे से ब्रिस्बेन में 66.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को 50% बारिश की संभावना है। सोमवार से बुधवार तक बारिश की संभावना और ज्यादा है, लेकिन यह स्थिति बदल भी सकती है। इससे पहले, सुबह बादलों से घिरे मौसम में भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम में बदलाव के तहत रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को अश्विन और हर्षित राणा की जगह शामिल किया गया। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने सही लाइन और लेंथ खोजने की कोशिश की, लेकिन पिच से सीम मूवमेंट नहीं मिला। उस्मान ख्वाजा ने सिराज की एक शॉर्ट बॉल को मिड-विकेट पर आसानी से चौके के लिए भेज दिया। बारिश ने पहली बार 5.3 ओवर के बाद खेल रोका, जिसके कारण खिलाड़ी 30 मिनट तक मैदान से बाहर रहे। ब्रेक के बाद भारतीय गेंदबाजों ने फुलर गेंदें डालने की कोशिश की, जिससे कुछ मूवमेंट मिला। लेकिन ख्वाजा और मैकस्वीनी ने मजबूती से खेल जारी रखा। फिर बारिश के कारण जल्दी लंच कर दिया गया और और अंततः पूरे दिन का खेल खत्म कर दिया।  

मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के कुछ ही महीनों बाद संन्यास लेने का लिया फैसला

कराची पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने शनिवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 32 वर्षीय आमिर ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के कुछ ही महीनों बाद संन्यास लेने का फैसला किया है। आमिर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया,”सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का कठिन निर्णय लिया है। ये निर्णय कभी भी आसान नहीं होते, लेकिन अपरिहार्य होते हैं। मुझे लगता है कि अगली पीढ़ी के लिए यह सही समय है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं! अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा। मैं ईमानदारी से पीसीबी, अपने परिवार और दोस्तों और सबसे बढ़कर अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।” आमिर, जिन्होंने 2009 में एक विलक्षण किशोर के रूप में पदार्पण किया था, सभी प्रारूपों में अपने नाम 271 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर रिटायर हुए हैं – टेस्ट में 119, वनडे में 81 और टी20 में 71। उन्होंने पाकिस्तान के 2009 टी20 विश्व कप अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और कई यादगार प्रदर्शन किए थे, जिसमें भारत के खिलाफ 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उनका मैच जीतने वाला स्पैल भी शामिल है। आमिर की प्रतिभा निर्विवाद थी, लेकिन उनका करियर विवादों से घिरा रहा। पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे के दौरान कुख्यात 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड में उनकी संलिप्तता ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया। आमिर ने तत्कालीन कप्तान सलमान बट के निर्देशों के तहत लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जानबूझकर नो-बॉल फेंकी। एक स्टिंग ऑपरेशन द्वारा उजागर किए गए इस घोटाले के कारण आमिर को पांच साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया और बट और मोहम्मद आसिफ के साथ यूके में कुछ समय के लिए जेल की सजा काटनी पड़ी। प्रतिबंध पूरा करने के बाद, आमिर ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और पाकिस्तान के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से 2017 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में। उन्होंने 2019 के एकदिवसीय विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें वे पाकिस्तान के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे। आमिर ने दिसंबर 2020 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से समर्थन की कमी और प्रशासन के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, उन्होंने मार्च 2024 में अपना फ़ैसला पलट दिया और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ के दौरान लगभग चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में आश्चर्यजनक वापसी की। पाकिस्तान के लिए उनका आखिरी मैच 2024 के टी20 विश्व कप के दौरान आयरलैंड के ख़िलाफ़ टी20 था।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet