LATEST NEWS

शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर को उनकी 100वीं जयंती के मौके पर शनिवार को उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की1 श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “आज हम महान फिल्मकार, दूरदर्शी फिल्मकार, अभिनेता और सदाबहार शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं! उनकी प्रतिभा ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।” उन्होंने लिखा, “राज कपूर का सिनेमा के प्रति जुनून कम उम्र में ही शुरू हो गया और उन्होंने एक उम्दा कहानीकार के रूप में उभरने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी फिल्में कलात्मकता, भावना और यहां तक कि सामाजिक टिप्पणियों का मिश्रण थीं। उन्होंने आम नागरिकों की आकांक्षाओं और संघर्षों को आम जतना तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने लिखा, “राज कपूर केवल एक फिल्म मेकर नहीं थे, बल्कि वे एक सांस्कृतिक राजदूत की भूमिका में थे। उन्होंने इस भूमिका में रहते हुए भारतीय सिनेमा को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया है।” उन्होंने कहा कि आज के फिल्ममेकर उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं, जो आगे की पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और रचनात्मक दुनिया में उनके योगदान को याद करता हूं। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “आज राज कपूर के गाने पूरी और उनके किरदार पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनके सहज काम काम को याद करते हैं। उनकी फिल्में के कुछ किरदार जिन्हें लोग भूल नहीं पाते हैं।” उल्लेखनीय है कि कपूर परिवार ने हाल ही में श्री मोदी से मुलाकात की थी और राज कपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह के लिए उन्हें निमंत्रण दिया था। इस मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने राज कपूर के योगदान का जिक्र किया था और कहा था कि राज कपूर अपने समय से बहुत आगे थे। उन्होंने अपनी कहानियों के जरिए दुनिया भर के लोगों के बीच भारत को ‘सॉफ्ट पावर’ के रूप में स्थापित किया।  

जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, ‘MPNRC के अध्यक्ष और रजिस्ट्रार को तत्काल हटाया जाए’

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के अध्यक्ष डॉ जितेश चंद्र शुक्ला और रजिस्ट्रार श्रीमती अनीता चंद्र को तत्काल पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं. हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस एके पालीवाल की युगलपीठ ने कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा विभाग को निर्देशित करने हुए आदेश की प्रति भेजने के लिए कहा है. युगलपीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई 19 दिसंबर को निर्धारित की है. नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े के मामले में चल रही है सुनवाई बता दें कि लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की तरफ से दायर याचिका में प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जाने को चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ता विशाल बघेल ने शासन के उस निर्णय को चुनौती देते हुए आवेदन दायर किया था. जिसमें नर्सिंग घोटाले की अनियमितता में शामिल एक इंस्पेक्टर अनीता चंद्र को ही नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रार बनाया गया था. हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ कार्यवाही के संबंध में रिपोर्ट पेश करने आदेश जारी किये थे. सरकार ने जांच करने गठित की थी समिति याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से बताया गया कि रजिस्ट्रार अनीता चंद्र के खिलाफ आरोपों की जांच करने 3 सदस्यीय कमेटी गठित की है. युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि याचिकाकर्ता का दावा है कि भोपाल के एक कॉलेज को उनकी रिपोर्ट के आधार पर फर्जी तरीके से मान्यता दी गयी थी. पूरी संभावना है कि श्रीमती अनिता चंद्र उन भौतिक साक्ष्यों से छेड़छाड़ करेंगी, जिनका उपयोग उन दोषी अधिकारियों के विरुद्ध किया जा सकता है. इसी प्रकार एमपीएनआरसी के अध्यक्ष पद से डॉ जितेश चंद्र शुक्ला को हटाने के लिए भी आवेदन दायर किया है. डॉ जितेश चंद्र शुक्ला उस समय एमपीएनआरसी के निदेशक के पद पर थे, जब नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में कई अनियमितताएं हुई थीं. युगलपीठ ने दिया आदेश हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस एके पालीवाल की युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि “सीबीआई जांच में यह बात सामने आई है कि कई कॉलेजों को जो मान्यता दी गई वह अपेक्षित मानदंड के अनुसार उपयुक्त नहीं थे. अदालत मामलों की निगरानी कर रहा है और सीबीआई जांच अभी जारी है. मामले की नजाकत और विभिन्न अनियमितताओं को देखते हुए हम ऐसे अधिकारियों को ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर रहने की अनुमति नहीं दे सकते हैं, जो मान्यता देने की पिछली प्रक्रिया में शामिल थे.इस बात की पूरी संभावना है कि ऐसे अधिकारी न केवल अपनी बल्कि अन्य पदाधिकारियों को बचाने की कोशिश करेंगे.” युगलपीठ ने दोनों अधिकारियों को तत्काल हटाने के आदेश जारी किये हैं. याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता आलोक बागरेचा ने पैरवी की.

भारतीय टीम ने इस सीरीज़ के लिए नंदिनी कश्यप और राघवी बिष्ट को पहली बार अपनी टी20 टीम में शामिल किया

नई दिल्ली तेज़ गेंदबाज़ अरुंधती रेड्डी को वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम ने इस सीरीज़ के लिए नंदिनी कश्यप और राघवी बिष्ट को पहली बार अपनी टी20 टीम में शामिल किया है। साथ ही प्रतिका रावल और तनुजा कंवर को वनडे टीम में शामिल किया गया है। सलामी बल्लेबाज़ शेफ़ाली वर्मा ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं। इस सीरीज़ के लिए भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। अक्टूबर में हुए टी20 विश्व कप खेलने वाली डी हेमलता को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, साइमा ठाकोर, मिन्नू मनी और तितास साधु को टीम में शामिल किया गया है। रेड्डी के अलावा राधा यादव को भी वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में भारत की तरफ़ से सबसे अधिक विकेट लिए थे। इस बीच यास्तिका भाटिया, श्रेयंका पाटिल और प्रिया पुनिया चोट के कारण इस सीरीज़ के लिए अनुपलब्ध हैं। रेड्डी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ़ से संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ थीं। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप में चार मैचों में उन्होंने सात विकेट लिए थे।ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने केवल तीसरा वनडे खेला, जहां उन्होंने मेज़बान टीम के शीर्ष क्रम को तोड़ते हुए 26 रन देकर 4 विकेट लिए। ईएसपीएन क्रिकइंफो समझता है कि रेड्डी को मौजूदा घरेलू सीनियर महिला वनडे ट्रॉफ़ी में खेलने के लिए कहा गया है, जहां वह हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करती हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज़ कश्यप (21) इस साल सीनियर महिला टी20 ट्रॉफ़ी में उत्तराखंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज़ थीं। कुल मिलाकर वह इस टूर्नामेंट में तीसरी सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहीं। उन्होंने सात पारियों में 247 रन बनाए थे, जिसमें पुडुचेरी के ख़िलाफ़ नाबाद 117 रन की पारी भी शामिल है। उनकी घरेलू टीम की साथी बिष्ट (20 वर्ष) ने मकाय में अगस्त में ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ इंडिया ए की वनडे श्रृंखला के दौरान लगातार तीन अर्धशतक बनाकर प्रभाव छोड़ा था, जिसमें तीसरे एक दिवसीय मैच में 53 रनों की मैच विजयी पारी भी शामिल थी। सीनियर महिला टी20 चैलेंजर ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में उन्होंने 51 गेंदों में 71 रन बनाकर अपनी टीम को ख़िताब दिलाने में मदद की। रावल (24 वर्ष) पहली बार 2021 में तब सुर्खियों में आईं थीं, जब उन्होंने 155 गेंदों में नाबाद 161 रन बनाकर दिल्ली को घरेलू वनडे प्रतियोगिता के नॉकआउट में पहुंचाया था। इस साल की शुरुआत में वह अंडर-23 वनडे ट्रॉफ़ी के सेमीफ़ाइनल में दिल्ली की टीम का हिस्सा थीं, जहां वह सात पारियों में 411 रन के साथ टूर्नामेंट की दूसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। बाएं हाथ की स्पिनर कंवर (26 वर्ष) ने भारत के लिए चार टी20 मैच खेले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ इंडिया ए सीरीज़ का भी हिस्सा थीं। सीरीज़ की शुरुआत टी20 मैचों से होगी, जो 15 दिसंबर से नवी मुंबई में होंगे। इसके बाद टीमें क्रमशः 22, 24 और 27 दिसंबर को वड़ोदरा में वनडे खेलेंगी। टी 20 टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, नंदिनी कश्यप, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, राघवी बिष्ट, रेणुका ठाकुर, प्रिया मिश्रा, तितास साधु, साइमा ठाकोर, मिन्नू मनि , राधा यादव वनडे टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मनि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, रेणुका ठाकुर  

न्यूजीलैंड के सीनियर प्लेयर टीम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते-कहते क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के सीनियर प्लेयर टीम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते-कहते क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब आप सोच रहे होंगे कि साउदी तो एक तेज गेंदबाज हैं वहीं क्रिस गेल एक बल्लेबाज, तो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने ऐसे कैसे यूनिवर्स बॉस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, साउदी ने गेल के इस रिकॉर्ड की बराबरी गेंदबाजी में नहीं बल्कि बल्लेबाजी में ही की है। जी हां, ये रिकॉर्ड है टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में टिम साउदी ने बल्ले से कमाल दिखाया। पहली पारी में उन्होंने मात्र 10 गेंदों का सामना किया जिसमें 1 चौके और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 23 रनों की तूफानी पारी खेली। इन 3 छक्कों की मदद से साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी की है। वेस्टइंडीज के इस पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने अपने करियर में खेले 103 टेस्ट मैचों में 98 छक्के जड़े थे। वहीं साउदी ने इतने छक्के जड़ने के लिए 107 मैच लिए। साउदी की नजरें अब छक्कों का शतक पूरा करने पर होगी। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी के पास करियर की आखिरी इनिंग बाकी है। ऐसे में वह दो छक्के लगाकर इस कीर्तिमान को अपने नाम करना चाहेंगे। बता दें, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ तीन ही बल्लेबाज ऐसे हैं जो 100 या उससे अधिक छक्के जड़ पाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एडिम गिलक्रिस्ट, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स का नाम शामिल है। स्टोक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

मंदिर में सामूहिक बलात्कार के वीडियो के कारण असम में गिरफ्तारियां हुईं

गुवाहाटी असम की राजधानी गुवाहाटी के एक मंदिर में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को रास महोत्सव के दौरान दुर्गा मंदिर के परिसर में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। आरोपियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है। अपराधियों ने कथित तौर पर इस रेपकांड को मोबाइल में फिल्माया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे वायरल कर दिया। वीडियो लगभग तीन सप्ताह बाद सामने आया। गुवाहाटी पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पद्मनाभ बरुआ ने कहा, “नौ आरोपियों में से आठ रॉबिन दास, कुलदीप नाथ (23), बिजॉय राभा (22), पिंकू दास (18), गगन दास (21), सौरव बोरो (20), मृणाल राभा (19) और दीपांकर मुखिया (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सर्च अभियान जारी है। हमने अभी तक पीड़िता का पता नहीं लगाया है। हमारे सूत्रों के अनुसार उसे एक सप्ताह पहले एक सार्वजनिक स्थान पर देखा गया था।” उन्होंने कहा कि हमले में शामिल नौवें व्यक्ति को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गुवाहाटी के गोरचुक पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी धर्मेंद्र कलिता को शुक्रवार को लगभग 2.30 बजे एक व्हाट्सएप पर वीडियो मिला। डीसीपी ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में गुवाहाटी के बोरागांव इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने इस कांड में शामिल दूसरे आरोपियों के भी नाम बताए। उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर हमारे अधिकारियों ने नूनमाटी और जालुकबारी जैसे इलाकों में छापेमारी की। सुबह तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दो फरार थे। शाम तक एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।” पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की शाम को लड़की एक आरोपी के साथ रास महोत्सव के लिए मंदिर आई थी। डीसीपी ने कहा, “नशे में धुत नौ आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।” उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि अगर उन्हें किसी भी सोर्स से वीडियो मिले तो उसे किसी को न भेजें। उन्होंने कहा, “इस वीडियो को शेयर करना एक आपराधिक कृत्य है और हम इसे शेयर करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” बोरागांव इलाके के स्थानीय लोगों ने कहा कि मंदिर और उसके आसपास का इलाका शराब और नशीली दवाओं के सेवन का अड्डा बन गया है। कुछ महिलाओं ने दावा किया कि उन्हें पहले भी ऐसे लोगों ने निशाना बनाया है। एक महिला ने कहा, “नशे में धुत युवक अक्सर मंदिर में आने वाली महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। बुजुर्ग महिलाओं को भी इसका सामना करना पड़ता है। हमने कई बार पुलिस को इसकी शिकायत की। अगर पहले कार्रवाई की गई होती तो इस घटना को रोका जा सकता था।”

दूसरे टी20 मैच में जबरदस्त की वापसी, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 50 रन से हरा दिया

हरारे पहले टी20 मैच में आखिरी गेंद पर हार झेलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में जबरदस्त वापसी की है। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 50 रन से हरा दिया।जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान जिम्बाब्वे सिर्फ 103 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऐसे में अब तीसरा मुकाबला निर्णायक हो गया है। अफगानिस्तान की टीम 154 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में कप्तान राशिद खान के साथ तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने धूम मचाकर रख दी। नवीन उल हक ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा राशिद खान ने भी चार ओर की गेंदबाजी की और टीम के लिए 20 रन देकर 3 विकेट झटके। इन दोनों के अलावा मुजीब उर रहमान ने भी 2 विकेट हासिल किए जबकि अमतुल्लाह उमरजई और फरीद अहमद मलिक ने भी एक-एक विकेट लिए। अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की बैटिंग पूरी तरह से फ्लॉप रही। जिम्बाब्वे के लिए बल्लेबाजी में कप्तान सिकंदर रजा और ब्रेन बेनेट को छोड़ कोई भी कमाल नहीं दिखा सके। सिकंदर रजा ने टीम के लिए 35 रनों की पारी खेली, जबकि बेनेट ने 27 रनों का योगदान दिया। इसके मुकाबले में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी काफी शानदार रही। गेंदबाजी से पहले बल्लेबाजी में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे गेंदबाजों का भूत उतार दिया। अफगानिस्तान की तरफ से दार्विश रसूली ने बेहतरीन 58 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अजमतुल्लाह ने 28 और गुलबदीन ने 23 रन बनाए हैं।  

400 से ज्यादा रन और 25 छक्के… हाई स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान की निकली धूल , साउथ अफ्रीका ने यूं पीटा

सेंंचुरियन साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा, जिसमें अफ्रीका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने यह टी20 सीरीज भी हरा दी है। पहला मैच 11 रन से हारने के बाद पाकिस्तान ने दूसरा मैच भी गंवा दिया। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। आइये, जानते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना डाले। ओनर साईम अयुब 171 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 98 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के उड़ाए। बाबर आजम ने 31 तो इरफान खान ने 30 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए दय्यान गालीम और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट झटके। रीजा हैंड्रिक्स के शतक से अफ्रीका ने चेज किया 207 रन का लक्ष्य 207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रयान रिकेल्टन दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। लेकिन उनके जोड़ीदार रीजा हैंड्रिक्स ने पाकिस्तान की जमकर पिटाई की और शतक ही ठोक डाला। हैंड्रिक्स ने 54 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। रीजा ने 185 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंद में 117 रन जड़ दिए। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके अलावा रासी वैन डर डुसेन ने भी 66 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह मेजबान टीम ने 19.3 ओवर में 207 रन का टारगेट 7 विकेट रहते चेज कर लिया। पाकिस्तान के लिए 2 विकेट जहांदाद खान ने लिए।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से शर्मिला टैगोर- सैफ अली खान और सबीबा सुल्तान को एनिमी प्रॉपर्टी मामले में अंतरिम राहत मिली

जबलपुर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, उनके बेटे सैफ अली खान और सबीबा सुल्तान को एनिमी प्रॉपर्टी मामले में अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रापर्टी के एक्ट मामले में उन्हें अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष आवेदन पेश करने की स्वतंत्रता प्रदान की है। एकलपीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए अपने आदेश में कहा है कि अपीलीय प्राधिकरण गुण-दोषों के आधार पर निर्णय ले। गौरतलब है कि पटौदी परिवार की तरफ से उक्त याचिका साल 2015 में दायर की गई थी। इसमें उन्होंने भोपाल के अंतिम नवाब की संपत्तियों को शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत पर नियंत्रण करने के सरकार के फैसले को चुनौती दी थी। सीईपीआई ने अपने आदेश में नवाब की संपत्तियों को शत्रु संपत्ति इसलिए घोषित किया था, क्योंकि उनकी बड़ी बेटी राजकुमारी आबिदा सुल्तान 1950 में पाकिस्तान चली गई थीं। वह (आबिदा) नवाब के जीवित रहते पाकिस्तान चली गई थीं। नवाब की मृत्यु के बाद उनकी दूसरी बेटी मेहर ताज साजिदा सुल्तान बेगम को भोपाल के सिंहासन उत्तराधिकार अधिनियम, 1947 के अनुसार संपत्ति का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था और याचिकाकर्ता उनके वारिस हैं। सीईपीआई का आदेश भोपाल के तत्कालीन नवाब हमीदुल्ला खान बहादुर और तत्कालीन केंद्र सरकार के बीच भोपाल रियासत को भारत संघ में विलय करने के विलय समझौते का उल्लंघन है। याचिका की सुनवाई करते हुए फरवरी 2015 में आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी गई थी। याचिका की सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार की ओर से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव ने एकलपीठ को बताया कि 2017 में एनिमी प्रॉपर्टी एक्ट-1968 में कुछ संशोधन किया गया है। इसके तहत एनिमी प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में प्रभावित पक्ष अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अभ्यावेदन दे सकता है। याचिकाकर्ताओं के पास उचित फोरम में जाने का विकल्प मौजूद है। एकलपीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए उक्त आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता राजेश पंचौली ने पैरवी की।

मध्य प्रदेश की टीम 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची , रजत पाटीदार ने किया कमाल, मुंबई से होगा फाइनल मैच

भोपाल मध्य प्रदेश की टीम ने 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश करने में कामयाबी हासिल कर ली है। रजत पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का यह फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 2021-22 के रणजी ट्रॉफी के सीजन का फाइनल मुकाबला भी खेला गया था। जिस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने बाजी मारी थी। वहीं बीते दिन सैयद मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बड़ौदा और मुंबई की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दूसरा मुकाबला भी मध्य प्रदेश और दिल्ली की टीम के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया। मुंबई ने बड़ौदा को सेमीफाइनल में हराया पहले मुकाबले में मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बैटिंग करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। मुंबई को फाइनल में प्रवेश करने के लिए 169 रनों की जरूरत थी। जवाब में मुंबई की टीम ने मात्र 17.2 ओवर में ही चार विकेट होकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने जबर्दस्त पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने मात्र 56 गेंदों पर 98 रन बनाए। हालांकि वह अपनी शतक से चूक गए। लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेलकर मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाया वहीं दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मुकाबला भी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 147 रन का लक्ष्य दिया। मध्य प्रदेश की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने आतिशी पारी खेली। रजत पाटीदार ने मात्र 29 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े। रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाने में सफलता प्राप्त की।

अल्लू अर्जुन को जेल में नहीं मिला VIP ट्रीटमेंट, बोले- ‘जो कुछ भी हुआ उसके लिए सॉरी… मैं कानून का सम्मान करता हूं’

हैदराबाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज (14 दिसंबर) सुबह हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहाई मिल गई. एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे. अल्लू अर्जुन की रिहाई से उनके फैन्स बेहद खुश हैं. जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन परिवार के पास अपने घर पहुंच गए हैं. घर पहुंचने पर उन्होंने सभी फैन्स का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया. जेल से निकलकर क्या बोले अल्लू अर्जुन? जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया संग बातचीत की. उन्होंने कहा- चिंता की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं. मैं कानून में यकीन रखता हूं. अदालत में यह केस चल रहा है तो मैं बीच में कमेंट नहीं करूंगा. मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं. मैं पुलिस के साथ सहयोग करूंगा. पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताते हुए एक्टर ने कहा- जिस महिला की जान गई है उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. मैं परिवार को हर संभव तरीके से सहायता देने के लिए मौजूद रहूंगा और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करूंगा. घटना के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि यह अनजाने में हुआ था. एक्टर बोले- जब मैं एक फिल्म देखने गया था, तो अचानक वो घटना घटी. यह जानबूझकर नहीं किया गया था. पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर जा रहा हूं. यह हमेशा एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया. फैंस के लिए अल्लू अर्जुन बोले- मैं उन सभी का आभारी हूं, जो इस समय मेरे साथ खड़े रहे. सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं आज यहां आप लोगों के सपोर्ट की वजह से हूं. मैं अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.’ तेलंगाना हाईकोर्ट ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट का आदेश समय से नहीं पहुंचने के कारण अल्लू अर्जुन को जेल में ही रात बितानी पड़ी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, उन्हें जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। उनके साथ एक आम कैदी की तरह बर्ताव किया गया। उन्होंने जेल के फर्श पर सोकर की रात बिताई। सूत्रों ने आगे बताया कि उनका कैदी नंबर 7697 था। वह रात भर जेल में फर्श पर सोते रहे। उन्होंने रात का खाना भी नहीं खाया। सुबह-सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद घर पहुंचकर अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं। सबसे पहले कहां पहुंचे अल्लू अर्जुन? अल्लू अर्जुन जेल से बाहर निकलने के बाद घर पहुंचने से पहले Geetha Arts के ऑफिस पहुंचे थे. Geetha Arts साउथ इंडिया सिनेमा की एक सबसे बड़ी और पॉपुलर फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है. इसे 1972 में अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने शुरू किया था. इसे एक्टर अल्लू अर्जुन भी चलाते हैं. अपने प्रोडक्शन हाउस Geetha Arts से निकलने के बाद अल्लू सीधा परिवार के पास अपने घर पहुंचे. उनके घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले ही किए गए. अल्लू अर्जुन को क्यों किया गया था गिरफ्तार? बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की जान चली गई थी. इसी मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को बीती रात (13 दिसंबर) को गिरफ्तार किया गया था. अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजे जाने के बाद उन्हें शुक्रवार को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था. बाद में तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी थी. लेकिन इसके बाद भी उन्हें रात जेल में ही गुजारनी पड़ी, क्योंकि कथित तौर पर कहा गया था कि जमानत आदेश की प्रतियां ऑनलाइन अपलोड नहीं की गईं, जिसकी वजह से एक्टर को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी थी. उनके वकील अशोक रेड्डी ने एक्टर को दिए गए जमानत आदेश का पालन नहीं करने के लिए हैदराबाद जेल अधिकारियों की आलोचना की. वकील ने कहा, ‘हैदराबाद पुलिस और चंचलगुडा जेल प्रशासन को हाई कोर्ट के आदेश की कॉपी कल ही मिल गई थी, जिसमें स्पष्ट रूप से जेल सुपरिटेंडेंट को अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया गया था. सुपरिटेंडेंट ने भी उनकी रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा नहीं किया. यह अवैध हिरासत थी और इसके लिए उन्हें जवाब देना होगा. हम कानूनी कार्रवाई करेंगे.’ अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की बात करें तो ये सिनेमाघरों में नई क्रांति लेकर आई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है.    

ऐसे कौन बोल्ड होता है भाई! केन विलियमसन ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, मैदान में ही फट पड़ा कलेजा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट हैमिल्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शनिवार को मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 87 गेंदों में 9 चौकों के जरिए 44 रन की पारी खेली। उन्हें मैथ्यू पॉट्स ने बोल्ड किया। हालांकि, विलियमसन जिस अजीबोगरीब तरीके से बोल्ड हुए, उसे देखकर क्रिकेट फैंस रह गए। वहीं, विलियमसन का भी मैदान ही में कलेजा फट पड़ा था। वह अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने के बाद बेहद अफसोस करते हुए नजर आए। उनकी तस्वीरें-वीडियो वायरल हो रहे। दरअसल, विलियमसन ने 59वें ओवर की आखिरी गेंद को हल्के हाथ से खेला। लेकिन गेंद चकमा देकर स्टंप्स के पास चली गई। विलियमसन तेजी से मुड़े और गेंद को पैर से रोकने की कोशिश की। अनुभवी बल्लेबाज ने गेंद को रोकने के प्रयास में अनजाने में गेंद को स्टंप पर मार दिया। इसके बाद, विलियमसन का बुरी तरह दिल टूट गया। उन्हें मैदान में ही अपनी गलती पर पछतावा होने लगा। वह स्टंप्स के नजदीक कुछ देर खड़े रहे और अपने अफसोस में अपने सिर को पीछे की तरफ ले गए। विलियमसन आमतौर पर आउट होने के बाद मैदान पर इतनी निराशा जाहिर नहीं करते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”ऐसा कौन बोल्ड होता है भाई।” एक ने कहा, ”विलमयमसन को कोई आउट नहीं कर पा रहा तो खुद ही आउट हो गए।” कुछ लोगों ने उन्हें अनलकी करार दिया। न्यूजीलैंड ने पहले दिन स्टंप्स तक 82 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 315 रन बटोरे। कप्तान टॉम लैथम ने 135 गेंदों में 63 रन बनाए। उन्होंने विल यंग के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। यंग ने 42 रन जुटाए। कप्तान ने विलियमसन के संग दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। टॉम ब्लंडेल (21), रचिन रविंद्र (18) और डेरिल मिचेल (14) बड़ी पारी नहीं खेल सके। टिम साउदी ने 23 रनों का योगदान दिया। मिचेल सैंटर 54 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद हैं। पॉट्स और गस एटकिंसन तीन-तीन विकेट निकाल चुके हैं जबकि ब्रायडन कार्से ने दो शिकार किए। न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है।

नौकरी का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी, छत्तीसगढ़-धमतरी में धोखाधड़ी का एक आरोपी पकड़ा और दो फरार

धमतरी. नौकरी का झांसा देकर करीब 72 लाख की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं। नरहरपुर जिला कांकेर निवासी विवेकानंद साहू द्वारा 10 दिसंबर 2024 को अर्जुनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भावेंद्र कुमार अग्रवाल निवासी ग्राम लिमतरा जिला धमतरी द्वारा रायपुर मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पर नौकरी लगाने की बात कही थी। जिस पर मेरे द्वारा आठ दिसंबर 2022 को छह लाख रुपये दिया गया था, जब नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगा गया तो भावेंद्र अग्रवाल द्वारा डेढ़ लाख रुपए वापस दिया गया और बाकी राशि को अभी तक नहीं दिया गया है। पीड़ित द्वारा उक्त व्यक्ति के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। वहीं, अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने भावेंद्र अग्रवाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर लगभग 14 लोगों से 72 लाख रुपये नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी किया गया है, जिस पर अर्जुनी पुलिस ने 13 दिसंबर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही अन्य दो आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी की आरोप, छत्तीसगढ़-धमतरी में कांग्रेस नेताओं ने दिया कलेक्ट्रेट में धरना

धमतरी. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को एक साल पूरा हो गया है, जिसको लेकर धमतरी में कांग्रेस नेताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार पर किसानों व आम जनता से वादा खिलाफी करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को भी कांग्रेस के द्वारा तोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। लगातार प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती , चाकू बाजी जैसे कई गंभीर अपराध हो रहे हैं, जिसे रोकने में भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इसके साथ ही समर्थन मूल्य में हो रही धान खरीदी में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा सरकार ने किसानों को 3100 रुपये देने का घोषणा किया था, लेकिन किसानों को सिर्फ समर्थन मूल्य की राशि 2300 रुपये ही मिल रही है। इसके साथ ही किसानों को टोकन, बारदाना जैसे कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेसियों ने बताया कि धमतरी जिले के महानदी से रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। कार्रवाई नहीं होने से रेतमाफिया के हौसले बुलंद है। इसके साथ ही धमतरी शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध प्लाटिंग हो रही है, जिस पर भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है, जिसको लेकर कांग्रेसियों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं, कांग्रेसियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

परिजनों से की मुलाकात, छत्तीसगढ़-रायपुर में जेपी नड्डा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिवंगत गोपाल व्यास को किया नमन

रायपुर. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर दौरे के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास पहुंचे। उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री ने व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था। उनकी स्मृति हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। हाल ही में गोपाल व्यास का निधन हुआ था।

नगरीय निकाय चुनाव और जनादेश पर्व पर चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम साय ने देर रात बुलाई बीजेपी विधायक दल की बैठक

रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की बैठक शुक्रवार की देर रात न्यू सीएम हाउस नवा रायपुर अटल नगर में हुई। इसमें पार्टी के सभी विधायक पहुंचे हुए हैं। चर्चा है कि इसमें नगरीय निकाय चुनाव और जनादेश पर्व को लेकर रणनीति बनाई जायेगी। इससे पहले भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मौजूद रहे। संगठन की ओर से उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी,महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामू रोहरा,भाजपा नेता सौरभ सिंह सहित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री निवास जाकर बधाई दी। इस अवसर पर सरकार के वरिष्ठ मंत्री  केदार कश्यप भी मौजूद रहे। स्मृति मंदिर का लोकार्पण बीजेपी प्रदेश कार्यालय स्थित स्मृति मंदिर के लोकार्पण पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्मृति भवन आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करेंगी और उनको नई ऊर्जा देगी। कार्यालय महज कोई बिल्डिंग या इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का जीवंत संपर्क स्थान होता है और कार्यकर्ताओं को संस्कार देने में कार्यालय की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इस मंदिर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजपरिवार से आकर महिला सशक्तिकरण के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान करने वाली राजमाता सिंधिया की मूर्ति लगाई है, ऋषि दधीचि की तरह संगठन की रचना करने वाले कुशाभाऊ ठाकरे और भारतीय जनसंघ को भारतीय जनता पार्टी के रूप में समाज में प्रतिस्थापित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की भी मूर्ति लगाई गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet