LATEST NEWS

अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के चौथे दिन भी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और बढ़ते दिनों के साथ साथ लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के चौथे दिन भी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और बढ़ते दिनों के साथ साथ लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। भोपाल और उसके आस पास के हिस्सों से बड़ी तादाद में लगभग 35000 लोगों ने मेले का आंनद लिया। आज मेले में लगभग 30.50 लाख रूपए के वनोपज हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बिक्री हो चुकी है। मेले में स्थापित ओ.पी.डी. में बड़ी संख्या में लगभग 300 से अधिक आगंतुको ने निशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया। ओ. पी. डी. में लगभग 90 आयुर्वेदिक चिकित्सकों तथा अनुभवी वैद्यों द्वारा निःशुल्क परामर्श लिया गया। मेले में लगे बांस उत्पादों के स्टॉल्स, जिसमे बांस से बने फर्नीचर, घर सजावट के सामान एवं अन्य प्रकार की वस्तुओं को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। लोगों के इस रुझान से बांस के उत्पाद में सम्मिलित वन समितियों को अच्छा खासा प्रोत्साहन मिल रहा है। दो दिवसीय कार्यशाला (कांफ्रेंस), का तृतीय सत्र से निरन्तर विभिन्न सत्रों में नेपाल, श्रीलंका, यू.एस.ए. के शासकीय संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों/ अधिकारयों के साथ-साथ केरल, झारखंड, राजस्थान एवं आसाम से पधारे विषय विशेषज्ञों द्वारा लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण आधारित अनुभवों का साझा किया गया। शाम 5:00 बजे समस्त सत्रों का समापन कर भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के प्रोफेसर अद्वैत के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का सारांश प्रस्तुत किया गया। बैतूल के वनमंडलाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया। मेला प्रांगण में आज सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे। मेले में आयोजित एकल और सामूहिक गायन में कक्षा 01 से 12 तक के लगभग 11 विद्यालयों से 90 से भी अधिक छात्र छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया एवं उनकी विलक्षण प्रतिभा को सराहा गया। शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक असलम इब्राहिम शेख ग्रुप द्वारा आर्केस्ट्रा की भव्य प्रस्तुति दी गई। सायं 7:30 बजे 10 बजे तक एल. एन. आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा प्रायोजित सूफी गायन प्रस्तुति ने शमा बाँध दिया। शनिवार 21 दिसम्बर के कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक नृत्य (सोलो और ग्रुप) की प्रस्तुति है। शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक माला उइके म्युज़िकल ग्रुप द्वारा आर्केस्ट्रा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7:30 बजे से 10 बजे तक मानसरोवर आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा फीडल क्राफ्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। इन सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन में हर्बल, आयुर्वेदिक एवं जड़ी बूटियों के व्यवसाय से जुड़े विभिन्न निर्माता, प्रसंस्करण कर्ताओं के प्रतिनिधि के साथ साथ लघु वनोपज समितियां शामिल होंगे। इस सम्मेलन में लघु वनोपज समितियां, विभिन्न कंपनियों के क्रेता-विक्रेताओं से सीधे वार्तालाप करेंगे और भविष्य में व्यापार के अवसरों को खोजा जायेगा।

नशामुक्ति के विरुद्ध भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा चलाया जा रहा नशामुक्ति अभियान, शहर के नगर पुलिस अधिक्षक को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी/एमसीबी चिरमिरी शहर के कई इलाकों में नशा का व्यापार अपने पैर पसार रहा है, जिसकी चपेट में समाज के युवा वर्गों के साथ ही साथ किशोरावस्था में कदम रखने वाले बच्चे भी नशे की आगोश में अपनी सुध बुध खो कर अपना भविष्य तो खराब कर ही रहे हैं जिससे कि कई लोगों के घर परिवारों में दुख और तकलीफ़ का माहौल है, गरीब कस्बे के लोगों से ले कर पूरा का पूरा समाज नशे के इस कालाबाजारी से त्रस्त है, इस विषय को बड़ी ही गंभीरता से लेते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद एवं अन्य सदस्यों के साथ नशामुक्ति अभियान चला रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने इसी संबंध में पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी, चिरमिरी की सी एस पी दिपीका मिंज को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने नशे के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। जिस पर चिरमिरी शहर की नगर पुलिस अधीक्षक दिपीका मिंज द्वारा उन्हें आश्वासित करते हुए कहा गया कि पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर कठोर कार्यवाही भी की जाएगी और इस गंभीर समस्या से लोगों को निजात दिलाने में पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास भी निरंतर करते रहेगी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिस संगठन का मुल्य उद्देश्य है समाज को नशामुक्त बना कर समाजसेवा करना, जो कि समाज हित के लिए आज से नहीं बल्कि सन् 1997 से निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है, इससे पहले भी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी संगठन द्वारा समय समय पर नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया है और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जब तक उनके द्वारा समाज को नशामुक्त नहीं किया जाता, जन कल्याण के लिए वे सदैव तत्परता से समाजसेवा कार्य करते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे।

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए “प्रयास आवासीय“ विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत, प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु तैयारी कराई जाएगी।ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 19 दिसंबर 2024 से 20 जनवरी 2025 तक एवं ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार: 21 जनवरी 2025 से 27 जनवरी 2025 तक एवं जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण: 28 जनवरी 2025 से 7 फरवरी 2025 तक आवेदन पत्र और अन्य जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.ni.in/PRSMS/Student-Admission-Detail एवं जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के विभागीय वेबसाईट https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/   जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर से प्राप्त कर सकते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में पुनः सोनोग्राफी सुविधा का प्रारंभ

मनेंद्रगढ़/एमसीबी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे और डीपीएम  डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सोनी के निरंतर प्रयास से एवं  खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस.सिंह नेतृत्व में पुनः सोनोग्राफी सुविधा का प्रारंभ डॉ. रश्मि कुमार के द्वारा की गई । डीपीएचएन लक्ष्मी रजक ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे और डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र सोनी के लगातार  एमसीबी जिला में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिससे कि आस पास के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

44वीं एनटीपीसी सीनियर रिकर्व कम्पाउण्ड नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

44वीं एनटीपीसी सीनियर रिकर्व कम्पाउण्ड नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई भोपाल 15 से 20 दिसंबर 2024 तक गोपाल मैदान जमशेदपुर झारखंड में आयोजित 44वीं एनटीपीसी सीनियर रिकर्व कम्पाउण्ड नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य आर्चरी अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 रजत और 1 कांस्य पदक अर्जित किए। चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों का प्रदर्शन व्यक्तिगत कम्पाउण्ड वूमेन स्पर्धा की खिलाड़ी: कु. श्रृष्टि सिंह ने रजत पदक जीता। कु. श्रृष्टि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जिसमें उन्होंने अपनी सटीक निशानेबाजी का परिचय दिया। रिकर्व वूमेन टीम स्पर्धा में टीम सदस्य: कु. सोनिया ठाकुर, वित्षा ठाकुर, कृतिका बिचपुरिया, कु. जहान्वी देशमुख ने रजत पदक प्राप्त किया। इस टीम ने बेहतरीन तालमेल और कौशल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। ब्रांज मिक्स टीम इवेंट में खिलाड़ी: अमित कुमार और कृतिका बिचपुरिया ने कांस्य पदक हासिल किया। अमित कुमार और कृतिका बिचपुरिया की जोड़ी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कांस्य पदक हासिल किया। खेल मंत्री सारंग की बधाई खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोचों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश के खिलाड़ी हर स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ये उपलब्धियां प्रदेश की खेल संस्कृति को और सशक्त बनाएंगी।”  

मुख्यमंत्री साय से मिले विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये मुंगेली जिले के बच्चे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मुंगेली जिले से विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये बच्चों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से बहुत ही आत्मीयता से मुलाकात की और विनोदपूर्वक बच्चों से पूछा- कौन-कौन आएंगे राजनीति में। मुख्यमंत्री साय का सवाल सुनकर कई बच्चों ने हाथ उठा कर राजनीति में आने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढाई करने और शैक्षणिक भ्रमण के अवसर का लाभ उठाने की सीख दी। आज मुंगेली ज़िले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, परसिया और संस्कार विद्या मंदिर, सकेल के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। मुख्यमंत्री साय को बच्चों ने बताया कि अपने रायपुर भ्रमण के दौरान वे पुरखौती मुक्तांगन, स्वामी विवेकानंद विमानतल, मंत्रालय महानदी भवन, इंद्रावती भवन और बंजारी मंदिर का भी भ्रमण करेंगे। विधानसभा भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक धरम लाल कौशिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसिया और संस्कार विद्या मंदिर सकेल के विद्यार्थी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

छात्रों का भविष्य संरक्षित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

छात्रों का भविष्य संरक्षित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल मंत्रालय में विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि छात्रों का भविष्य संरक्षित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उच्च न्यायालय के निर्देशों/आदेश के अनुक्रम में 15 जनवरी तक उपयुक्त पाये गये नर्सिंग कॉलेज में काउंसलिंग की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिये। उपयुक्त पाए गए नर्सिंग कॉलेज में लगभग 19 हज़ार छात्र प्रवेश पा सकेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की। भर्ती प्रक्रिया को समय से पूर्ण करें उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिये कैबिनेट से स्वीकृति प्राप्त पदों पर निर्धारित समय-सीमा में भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाये।उन्होंने कर्मचारी चयन मंडल और लोक सेवा आयोग द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रिया को समय से पूर्ण करने के लिए सतत संपर्क में रहकर औपचारिकताओं की त्वरित पूर्ति के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने नीट पीजी काउंसलिंग के विषय पर अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और न्यायालय के निर्देश अनुसार छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए शीघ्रातिशीघ्र प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये। फार्मेसी लाइसेंस प्रक्रिया को सहज, पारदर्शी और तेज बनाने करें प्रावधान उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने न्यायालय के निर्देश अनुसार एएनएम की पोस्टिंग किये जाने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने के लिये कहा। उन्होंने फार्मेसी लाइसेंस प्रक्रिया को सहज, पारदर्शी और तेज बनाने के लिये आवश्यक प्रावधान करने के निर्देश दिये। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी, संचालक (नर्सिंग एवं पैरामेडिकल) लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मनोज सरियाम, रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के.के. रावत उपस्थित थे।  

विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने मे मध्यप्रदेश एक आधार स्तंभ बनने की क्षमता रखता है : अमिताभ कांत

विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने मे मध्यप्रदेश एक आधार स्तंभ बनने की क्षमता रखता है : अमिताभ कांत तीन दिवसीय मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेज मीट का उद्घाटन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिवसीय मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेज मीट का उद्घाटन शुक्रवार को किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जी-20 इंडिया के शेरपा तथा नीति आयोग के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ कांत ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने की अपनी यात्रा पर आगे बढ़ रहा है, ऐसे में मध्यप्रदेश की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। मध्यप्रदेश अपनी विशाल प्राकृतिक संपदा, रणनीतिक स्थिति और विकास की अपार संभावनाओं के साथ, विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक आधार स्तंभ बनने की क्षमता रखता है। अमिताभ कांत ने कहा कि मध्यप्रदेश को अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध वन्य जीवन और सांस्कृतिक विरासत का वरदान प्राप्त है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों, इसके विशाल राष्ट्रीय उद्यानों एवं टाइगर रिज़र्व के नेटवर्क के कारण, यह राज्य भारत का अग्रणी पर्यटन गंतव्य बना है। मध्यप्रदेश अपनी पर्यटन क्षमता से राजस्थान और केरल जैसे राज्यों को वैश्विक पर्यटन बाजार में कड़ी टक्कर दे रहा है। अमिताभ कांत ने कहा कि भारत की दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की विकास यात्रा तब ही पूरी होगी जब इसके राज्य भी सतत प्रगति करें। विकसित मध्यप्रदेश की यात्रा विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह मेल खाती है। मध्यप्रदेश प्रगति, नवाचार और समावेशिता का आदर्श बनकर, भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है। उद्घाटन सत्र के बाद ‘नई-पुरानी बातें’ विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया उद्घाटन सत्र के बाद ‘नई-पुरानी बातें’ विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। पैनल चर्चा में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रशासनिक सेवा में टीम वर्क को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी को सुनने, पढ़ने, अनुभव लेने और आत्म-निरीक्षण कर खुद को बेहतर इंसान और प्रभावी प्रशासक बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने शिव खेड़ा के कथन का उल्लेख करते हुए कहा “सुनने के लिए सीखो और सीखने के लिए सुनो।” चर्चा में पूर्व मुख्य सचिव आर. परशुराम, पूर्व मुख्य सचिव बीपी सिंह, सेवानिवृत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी.के दास ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने युवा अधिकारियों को नैतिक मूल्यों को अपने कार्य में आत्मसात करने और प्रशासनिक निर्णयों में अखंडता बनाए रखने की सलाह दी। पैनल चर्चा में वक्ताओं ने अधिकारियों से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने और साहस के साथ सही मुद्दों के लिए खड़े होने की बात कही। युवा अधिकारियों को अपनी भूमिका को समझते हुए बदलाव लाने के लिए समर्पित कार्य और जुनून के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रशासन अकादमी के महानिदेशक जे.एन. कांसोटिया, कृ‍षि उत्पादन आयुक्त मोहम्मद सुलेमान, एसोसिएशन के पदाधिकारी अनुपम राजन, विवेक पोरवाल सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्तमान एवं सेवानिवृत अधिकारी उपस्थित रहे।  

लिट चौक के रूबरू कार्यक्रम में युवाओं ने जाने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व के पहलू

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम इंदौर के गाँधी हाल में आयोजित लिट चौक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कला, साहित्य, विकास, फिल्म आदि के बारे में एंकर जयदीप कर्णिक द्वारा पूछे गये सवालों का सिलसिलेवार उत्तर दिया। इस दौरान उपस्थित युवा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की हाजिर जवाबी और विषयों में विशेषज्ञता के कायल हुए। मुख्यमंत्री ने अपनी शिक्षा, राजनीति और मालवा से भोपाल तक के सफर पर पूछे गये सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन को समझने के लिये विक्रमादित्य और राजा भोज के बारे में युवाओं को जानकारी होना चाहिये। हमारी विरासत और इनके काल के दौरान हुए विकास और धार्मिक स्थल किस तरह साइंस से जुड़े थे। यह आज की युवा पीढ़ी को बताने की जरूरत है। उज्जैन के काल भैरव मंदिर जहां शराब का प्रसाद चढ़ता है और उसकी गंध नहीं आती। निकट के गुगरेश्वर महादेव शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद जल का बाहर न आना, ग्रीनविच स्टैंण्डर्ड टाइम के काफी समय पहले से उज्जैन में की जाने वाली काल गणना इसका उदाहरण है। सरकार ने तय किया है कि इस तरह के स्थानों पर महाकाल लोक जैसे 13 लोक बनाये जाएंगे। कॉलेज के छात्र संघ चुनाव करवाने संबंधी प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं है, पर आपको समझना होगा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले छात्र संघ चुनाव ही युवाओं के लिये लोकतंत्र को समझने का जरिया हुआ करता था। संविधान के 74वें संशोधन के पश्चात जब से नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं तब से देखने में आ रहा है कि 22-25 साल का युवा सरपंच, पार्षद आदि का चुनाव लड़ विकास में अपना योगदान दे रहा है। आज लोकतंत्र को समझने के लिये युवाओं के पास अधिक मौके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। सरकार की नीति स्वरोजगार, उद्योग स्थापना के लिये सहयोगी हैं। नई शिक्षा नीति के माध्यम से यह धारणा भी बदलने का प्रयास किया जा रहा है कि कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद नौकरी मिलना मुश्किल है। शिक्षा वही जो भविष्य को संवारे, इसलिये नई शिक्षा नीति में कौशल ज्ञान को संवारने के सभी प्रबंध किये गये हैं, क्योंकि स्वाभिमान के साथ जीवन जीना सबका हक है। उन्होंने कहा कि इंदौर रोल मॉडल है। मैं संपूर्ण प्रदेश को इंदौर की तरह बनाना चाहता हूं और इंदौर को मुंबई-दिल्ली से भी आगे ले जाना चाहता हूं। उन्होंने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होने की बात कह युवाओं से आग्रह किया कि जीवन काल में सबको समय दें, परिवार, व्यापार के साथ शरीर को स्वस्थ रखना सबसे महत्वपूर्ण है। नदी जोड़ने की योजना पर उन्होंने कहा कि इससे सभी नदियों को प्रवहयान बनाया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसम्बर को केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ करेंगे।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रख्यात अभिनेता और पद्ममनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्ममनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया।      इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की  संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।

एक लाख सोलर पम्प देकर किसानों को ऊर्जा उत्पादन में बनाया जाएगा आत्म-निर्भर- मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश अपनी आवश्यकता की आधी बिजली वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा से करेगा प्राप्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक लाख सोलर पम्प देकर किसानों को ऊर्जा उत्पादन में बनाया जाएगा आत्म-निर्भर मुख्यमंत्री ने 3520 करोड़ की 880 मेगावॉट की आगर-नीमच सौर परियोजनाओं का किया लोकार्पण सुसनेर में 49.81 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भोपाल मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूर्य ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्त्रोत है। सौर ऊर्जा सबसे अच्छी ऊर्जा है। आने वाले वर्ष-2030 तक मध्यप्रदेश अपनी आवश्यकता की बिजली का आधा हिस्सा सौर ऊर्जा से प्राप्त करेगा। सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास उद्योग, धन्धे, कृषि के लिए सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवाना है। आगर में बनने वाली सौर ऊर्जा रेल विभाग को दी जाएगी, जिससे 7 राज्यों में रेलगाड़ियाँ संचालित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को आगर-मालवा जिले के सुसनेर में 3520 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 880 मेगावॉट आगर और नीमच सौर परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें आगर-मालवा जिले की लगभग 2200 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 550 मेगावॉट सौर परियोजना एवं नीमच जिले की 1320 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 330 मेगावॉट सौर परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगर-मालवा जिले में 49.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये संकल्पित है। किसानों को समृद्ध बनाने सम्मान निधि और कृषि सिंचाई विद्युत बिल पर 53 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को सिंचाई के लिये सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाया जाएगा इसके लिये 1 लाख सोलर पम्प दिये जाएंगे, जिससे किसान अपनी आवश्यकता की बिजली स्वयं उत्पादित कर सकेंगे। प्रदेश के प्रत्येक किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा 50 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 1 करोड़ हेक्टेयर तक ले जाया जाएगा, मध्यप्रदेश फसल उत्पादन के क्षेत्र में हरियाणा-पंजाब को पीछे छोड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए खेती के साथ पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिये दूध खरीदी पर बोनस देंगे, इसके लिए सरकार काम कर रही है। देश में दूध उत्पादन का लगभग 9 प्रतिशत आपूर्ति मध्यप्रदेश द्वारा की जाती है। अगले 5 साल में नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड के माध्यम से 20 प्रतिशत आपूर्ति कर प्रदेश को देश में अग्रणी बनाना है। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगर-मालवा जिले में उत्पादित दूध की गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा, महिला, गरीब, एवं किसान के विकास और कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। सभी वर्गों के कल्याण के लिये अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आत्म-निर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। जनकल्याण पर्व में प्रतिदिन विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 26 जनवरी तक चलेगा, जिसमें अधिकारी घर-घर आकर शासन की योजनाओं का लाभ देंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित पात्र हितग्राही अपना आवेदन देकर लाभ लें। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे, जन कल्याण अभियान में सभी को सहयोग करने का संकल्प भी दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 दिसम्बर को जयपुर में 20 वर्षों से लम्बित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का भूमि-पूजन किया। इस परियोजना से चंबल एवं मालवांचल में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश में नया इतिहास लिखा जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी केन-बेतवा लिंक परियोजना के रूप में प्रदेश को एक बड़ी सौगात देंगे। उन्होंने छतरपुर जिले में आयोजित इस भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सभी को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिये विभिन्न अंचलों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए गए हैं। उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी का प्रयास भी किया जा रहा है। आने वाले समय में आगर-मालवा जिले में बड़े-बड़े उद्योग धन्धे स्थापित होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झालावाड़-आगर-उज्जैन रेल लाईन की सौगात दी गई है, माँ बगलामुखी धाम को रेल लाइन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आगर-मालवा जिले को लॉ कॉलेज की सौगात देकर उसका भूमि-पूजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि आगर जिले के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने आगर एवं नीमच जिलों के कलेक्टर्स को सौर ऊर्जा विकास के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपए की राशि के चैक प्रदान किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण पर्व पर कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों द्वारा शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम को विधायक मधु गेहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिले में पिछले एक वर्ष में दी गई सौगातों के लिए आभार माना। कार्यक्रम में विधायक सुसनेर भैरूसिंह बापू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, पूर्व विधायक गोपाल परमार, राणा विक्रम सिंह श्रीमती रेखा रत्नाकर, लालजीराम मालवीय, बद्रीलाल सोनी फूलचंद वेदियां, चिंतामन राठौर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री ने खजराना गणेश के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि, उन्नति और विकास की प्रार्थना की

सेवा के भाव से किये गये कार्य सदैव रहतें हैं याद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेवा के लिये धन से बड़ा मन जरूरी मुख्यमंत्री ने खजराना गणेश मंदिर परिसर में नवनिर्मित भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री ने खजराना गणेश के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि, उन्नति और विकास की प्रार्थना की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि  धन तो सबके पास होता है, लेकिन सेवा के लिये धन से बड़ा मन होना चाहिए। पूरे मन से सेवा के लिए किये गये कार्य सदैव याद रखें जाते हैं।  खजराना गणेश मंदिर में भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का निर्माण दर्शनार्थियों के लिए लाभकारी होगा। सेवा का यह विशिष्ट भाव समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है, जो प्रशंसनीय है। मंदिर परिसर में किया गया यह निर्माण एक सौगात है। राज्य सरकार ऐसे सेवा कार्य करने वालों का सदैव अभिनंदन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान खजराना गणेश के दर्शन कर प्रदेश के विकास और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजन करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में 20 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन कार्यों के लिये दानदाता बालकृष्ण छावछरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर के   प्रख्यात खजराना गणेश मंदिर परिसर में देश-विदेश से आने वाले भक्तों की सेवा और सुविधा के लिए श्रीमती सूठीबाई दौलतराम छावछरिया पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा माता-पिता, पत्नी और पुत्र की स्मृति में प्रवचन हाल, संत निवास, भक्त निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान बनवाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर दानदाता एवं ट्रस्ट के प्रमुख बालकृष्ण छावछरिया का शाल एवं पुष्प माला से सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर ललवानी, महापौर पुष्पमित्र भार्गव, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, रमेश मेंदोला  तथा गोलू शुक्ला, गौरव राणदिवे, जन-प्रतिनिधि, ट्रस्ट के प्रमुख विनोद अग्रवाल, प्रमुख परामर्शदाता प्रेमचंद गोयल, ट्रस्टी डॉ. कुलभूषण मित्तल  सहित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री ओमनी स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के ओमनी स्कूल के वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण अवतारी पुरुष थे फिर भी उनका जीवन विविध कठिनाइयों से भरा रहा है। उन्होंने सांसारिक जीवन जीते हुए मानव कल्याण के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया है। विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से शिक्षा ग्रहण करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक कार्यों सहित गीता भवन के संचालन में सूरी परिवार के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में सुमित सूरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया और स्मृति स्वरूप श्रीनाथजी की प्रतिमा का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ और गोलू शुक्ला, गौरव रणदीवे, सावन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय के संचालकगण सुमित सूरी, हेमंत सूरी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।

राज्य शिक्षा केंद्र ने इसकी समय-सारिणी घोषित की, 6 मार्च से शुरू होंगी छोटी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं

भोपाल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तीसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा छह मार्च से आयोजित की जाएंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसकी समय-सारिणी घोषित कर दिया है। तीसरी व चौथी कक्षा की परीक्षाएं छह से 11 मार्च तक और छठी व सातवीं की परीक्षाएं छह से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस समय सारिणी के अनुसार परीक्षाओं की समय अवधि ढाई घंटे की रहेगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। छह से 12 मार्च के बीच स्थानीय अवकाश होने पर भी ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।   पहली व दूसरी कक्षा की नहीं होगी परीक्षा सभी सरकारी स्कूलों में पहली व दूसरी कक्षा में परीक्षा नहीं ली जाएगी। इनका आकलन अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही गतिविधि आधारित व मौखिक मूल्यांकन होगा। इसमें हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषय में सीखने की क्षमता के स्तर का परीक्षण होगा। तीन भाषाएं जरूरी, सावधानी रखने को कहा प्राचार्यों से कहा गया है कि परीक्षा का आवेदन पत्र भरते समय भाषा चयन को लेकर विद्यार्थियों से चर्चा कर लें। तीसरी व चौथी कक्षा में अतिरिक्त भाषा वैकल्पिक है। प्रथम भाषा के रूप में हिंदी, उर्दू या मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी लेनी होगी। वहीं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा। वहीं छठी व सातवीं कक्षा में अगर कोई विद्यार्थी प्रथम भाषा के रूप में उर्दू या मराठी का चयन करता है तो उसे द्वितीय भाषा के तौर पर अंग्रेजी और तृतीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा। वहीं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा हिंदी और तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत, उर्दू या मराठी भाषा का चयन करना अनिवार्य होगा।

मरीजों को अब दवाई लेने के लिए बार-बार अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे, अब एक साथ एक माह की दवाई मिलेगी

इंदौर मरीजों को अब अपनी दवाई लेने के लिए बार-बार शासकीय अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे, क्योंकि अब उन्हें एक साथ एक माह की दवाई मिलने लगी है। इससे सिर्फ शहर के ही नहीं एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले संभागभर के मरीजों को लाभ मिलने लगा है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि पहली बार प्रदेश की किसी शासकीय अस्पताल में इस तरह की पहल की जा रही है। अभी तक एमवाय अस्पताल में मरीजों को सिर्फ सात दिन की दवाईयां मिलती थी, जिसके कारण धार, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, खरगोन, खंडवा आदि से आने वाले मरीजों को समस्या होती थी।   लंबे समय तक चलती हैं कई दवाईयां इसमें आने-जाने के खर्च के साथ ही समय भी खराब होता था। कई बीमारियां ऐसी होती है जिनकी दवाईयां लंबे समय तक चलती है। जैसे डायबीटिज, हाइपरटेंशन आदि। यह सुविधा उन्हीं मरीजों को दी जा रही है, जिन्हें बार-बार विशेषज्ञों के परामर्श की आवश्यकता नहीं होती है।   फ्री मिलती हैं दवाईयां बता दें कि शासकीय अस्पतालों में सरकार की ओर से आने वाली विभिन्न बीमारियों की सभी दवाईयां मरीजों को निश्शुल्क दी जाती है। हालाकि अभी भी कई गंभीर बीमारियों की दवाईयां ऐसी है जो मरीज को बाहर से ही खरीदना पड़ती है। एमवाय अस्पताल सहित अन्य अस्पताल में भर्ती जिन मरीजों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है, उनकी मदद के लिए कई संस्थाएं भी कार्य कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet