LATEST NEWS

सेंसेक्स ने 800 अंक तो निफ्टी इंडेक्स ने भी 246 अंकों की छलांग लगाई

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) ने बीते सप्ताह की बड़ी गिरावट से उबरते हुए सोमवार को शानदार शुरुआत की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ओपन होने के कुछ ही मिनटों में 800 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स (Nifty) ने भी करीब 246 अंकों की छलांग लगा दी. बाजार में तेजी के बीच मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर एचडीएफसी बैंक तक के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला. 78700 के पार पहुंचा सेंसेक्स बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,041.598 की तुलना में जोरदार बढ़त लेते हुए 78,488.64 के लेवल पर ओपन हुआ और इसके बाद इसकी रफ्तार और तेज हो गई. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 692 अंक के करीब उछलकर 78,743 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं बात NSE Nifty की करें, तो इस इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 23,587.50 के स्तर से चढ़कर 23,738.20 के लेवल पर ट्रेड शुरू किया और कुछ ही मिनटों में 23,792.75 के स्तर पर पहुंच गया. सेंसेक्स और निफ्टी में ये तेजी कारोबार बढ़ने के साथ और बढ़ी गई. सुबह 11 बजे पर बीएसई का इंडेक्स 810.21 अंक या 0.97 फीसदी चढ़कर 78,852.80 के लेवल पर पहुंच गया, तो वहीं 246 अंक की तेजी लेकर 23833 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. रिलायंस से लेकर एयरटेल तक भागे अब बात कर लेते हैं बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा रफ्तार से भागने वाले शेयरों के बारे में, तो इसमें मुकेश अंबानी से लेकर टाटा ग्रुप तक की कंपनियों के स्टॉक्स शामिल. सेंसेक्स की लार्ज कैप कंपनियों में शामिल HDFC Bank Share (1.72%), Reliance (1.60%), ICICI Bank (1.52%), Bharti Airtel (1.20%) और Tata Steel Share (1.02%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. Paytm के शेयर में भी तेजी अन्य कंपनियों के शेयरों की बात करें, तो मिडकैप कैटेगरी में शामिल JSW Infra Share 2.61%, Paytm Share 2%, GMR Airport Share 1.92% चढ़कर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल  India Cement Share 8.98%, Star Cement Share 6.54% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. शुक्रवार को क्रैश हुआ था बाजार बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स (Sensex) 1200 अंक तक फिसल गया था, जबकि Nifty में 364 अंक तक की गिरावट आई थी. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर सेंसेक्स 1176 अंक टूटकर 78041 पर क्‍लोज हुआ, जबकि निफ्टी 364 अंक गिरकर 23,587 पर क्‍लोज हुआ था. लेकिन इस सप्ताह के पहले दिन दोनों इंडेक्स गिरावट से उबरते हुए नजर आए.

रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मानवता की सेवा में अग्रणी रहकर क्षेत्र का नाम करें रोशन – उप मुख्यमंत्री शुक्ल श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में अकादमिक पुरस्कार वितरित किये  रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। पूर्व में यहां स्नातक चिकित्सा शिक्षा की 60 सीटें थी जो अब 150 हो गई हैं और पीजी की सीट बढ़कर 250 हैं। शीघ्र ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में संचालित 6 विभागों के डीएम व एमसीएच के पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पूरी लगन से पढ़ाई करें। मानवता की सेवा में अग्रणी रहकर संस्थान का और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में वर्ष 2024 के अकादमिक पुरस्कारों का वितरण किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में हृदय रोग के जटिल ऑपरेशन, किडनी ट्रांसप्लांट सहित उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदाय हो रही है। रीवा को मेडिकल हब बनाने के लिये सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधोसंरचना निर्माण, भवन निर्माण के साथ ही आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के साथ उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी, जिससे यहाँ के लोगों को इलाज के लिये बाहर न जाना पड़े अपितु बाहर से भी लोग इलाज के लिये रीवा आयें। ग्रामीण चिकित्सा सुविधाओं को सशक्त करके मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य मानकों में बनेगें अग्रणीं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिला अस्पताल जैसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी साथ ही चिकित्सकों के लिये आवासीय परिसर निर्मित कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि करके ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश व रीवा को स्वास्थ्य के पैरामीटर में अव्वल बनाने में चिकित्सकों, विशेषज्ञों से परामर्श देने की बात कही, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि के प्रयास को और मजबूती मिल सके। पुरस्कृत चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. मनोज इंदुलकर, पूर्व डीन डॉ. ए.पी.एस. गहरवार सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा स्टाफ तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।  

“संभावना’’ गतिविधि में हुई भोजपुरी गायन एवं नृत्य प्रस्तुति

भोपाल जनजातीय संग्रहालय में नियमित आयोजन ‘संभावना’ के क्रम में  प्रहलाद कुर्मी एवं साथी (सागर) द्वारा राई नृत्य, केवल कुमार एवं साथी (अनूपपुर) द्वारा गोण्ड जनजातीय गुदुमबाजा नृत्य तथा नागेंद्रनाथ पाण्डेय एवं साथी (आरा, बिहार) द्वारा भोजपुरी गायन की प्रस्तुति दी गई। “संभावना’’ गतिविधि में प्रहलाद एवं साथियों द्वारा राई नृत्य की प्रस्तुति दी गई। यह नृत्य बुंदेलखंड के जनमानस का हर्ष और उल्लास अभिव्यक्त करता है। इस नृत्य में कलाकार फाग गा कर नृत्य करता है। राई के गीत ख्याल, स्वांग आदि कई प्रकार के होते हैं। मृदंग की थाप पर घुंघरुओं की झंकारती राई और उसके साथ नृत्यरत स्वांग मनोरंजन के साथ परंपरा को व्यक्त करते हैं। राई नृत्य के साथ यहां विशेषतः सुप्रसिद्ध लोक कवि ईसुरी की फाग भी गाई जाती हैं। सुदीप एवं साथियों ने कठपुतली प्रदर्शन में अलग-अलग कहानियों के साथ पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण एवं मानव के संबंध को दिखाया। साथ ही प्रकृति बचाओ का संदेश दिया। कहानी में बताया कि एक हरा-भरा पेड़ प्रकृति की हरियाली में गर्व से खड़ा है और मधुमक्खियां उसके चारों ओर घूमती हैं और उससे शहद ग्रहण करती हैं। एक दिन एक लालची आदमी आता है। वह अपनी आरी निकाल कर उस पेड़ को काटने लगता है और काम करते करते उसकी आरी टूट जाती है फिर उस मानव को प्रकृति को ठेस पहुंचाने का एहसास होता है। कार्यक्रम में केवल एवं साथियों द्वारा गोण्ड नृत्य प्रस्तुत किया। गुदुमबाजा नृत्य गोण्ड जनजाति की उपजाति ढुलिया का पारम्परिक नृत्य है। समुदाय में गुदुम वाद्य वादन की सुदीर्घ परम्परा है। विशेषकर विवाह एवं अन्य अनुष्ठानिक अवसरों पर इस समुदाय के कलाकारों को मांगलिक वादन के लिए अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाता है। इस नृत्य में गुदुम, डफ, मंजीरा, टिमकी आदि वाद्यों के साथ शहनाई के माध्यम से गोण्ड कर्मा और सैला गीतों की धुनों पर वादन एवं रंगीन वेश-भूषा और कमर में गुदुम बांधकर लय और ताल के साथ, विभिन्न मुद्राओं में नृत्य किया जाता है। अगली प्रस्तुति में नागेंद्रनाथ एवं साथियों द्वारा भोजपुरी गायन किया गया। कलाकारों ने देवी गीत- निमिमा के डाढ़ मैया…, शिव विवाह- शिव मोरा चलेले…, सत्रुन- अरे अरे सगुनी…, सहाना- अमवा से मीठ महुआ ए बाबा…, झूमर- पीपरा के पतवा…, चैता – रामजी के भइले जनमवा…, जैसे कई मधुर भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी गई।  

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये- महापौर

बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा महापौर श्रीमती मालती राय राष्ट्रीय बालरंग के समापन समारोह में हुईं शामिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये- महापौर भोपाल भोपाल नगर निगम महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। इसके लिये शिक्षक बच्चों को प्रोत्साहित करें। महापौर श्रीमती मालती राय आज राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में स्कूल शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय बालरंग समारोह के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। महापौर श्रीमती राय ने कहा कि राष्ट्रीय बालरंग में विभिन्न राज्यों के बच्चों की प्रस्तुतियाँ राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करती हैं। बच्चों को इस आयोजन से विभिन्न राज्यों की संस्कृति और विरासत को जानने का भी मौका मिलता है। कार्यक्रम में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पाण्डे, संचालक लोक शिक्षण डी.एस. कुशवाह और विभागीय अधिकारी पी.के. सिंह भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के परिणाम राष्ट्रीय बालरंग में 22 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के बच्चों ने अपने-अपने राज्य की संस्कृति पर आधारित लोक-नृत्य की प्रस्तुतियाँ दीं। प्रथम पुरस्कार पांडिचेरी के बच्चों को दिया गया। पुरस्कार स्वरूप एक लाख 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी। द्वितीय पुरस्कार हरियाणा के बच्चों को दिया गया। पुरस्कार स्वरूप 75 हजार रुपये की राशि दी गयी। तृतीय पुरस्कार केन्द्र शासित राज्य चण्डीगढ़ को दिया गया। उन्हें 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी। सांत्वना पुरस्कार मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड के बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिये दिया गया। इन्हें 21-21 हजार रुपये की राशि दी गयी। विविध गतिविधियाँ तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालरंग में विजन-2047 प्रदर्शनी लगायी गयी थी। प्रदर्शनी में राजधानी भोपाल के बच्चों ने वर्ष 2047 के विजन के अनुरूप मॉडल प्रदर्शित किये। विकसित भारत अभियान पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाती प्रदर्शनी लगायी गयी थी। इसके अलावा स्काउट कैम्प, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और विभिन्न राज्यों के व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये थे। इनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बालरंग में तात्कालिक भाषण, प्रश्न-मंच, केलियोग्रॉफी, लोक-गीत, सुगम संगीत और नि:शक्त बच्चों के लिये विशेष प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं।  

खजुराहो में 25 दिसम्बर को केन-बेतवा लिंक परियोजना कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

टीकमगढ़ के माथे पर लग रहा है विकास का तिलक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना से टीकमगढ़ के साथ पूरे बुन्देलखण्ड की बदलेगी तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 105 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों दी सौगात खजुराहो में 25 दिसम्बर को केन-बेतवा लिंक परियोजना कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री जतारा में जनकल्याण पर्व सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए भोपाल जन-कल्याण पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि टीकमगढ़ के माथे पर विकास का तिलक लग रहा है। जिले में अब कभी सूखे की समस्या नहीं होगी। देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना से टीकमगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे बुन्देलखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से वृहद स्तर पर सिंचाई एवं पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही बिजली उत्पादन, फसलों की पैदावार एवं पर्यटन क्षेत्र में विकास से नागरिकों का जीवन खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील में आयोजित जन-कल्याण पर्व सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ जिले के लिये 105 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के 120 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को लड्डू खिलाकर 25 दिसम्बर को खजुराहों में आयोजित होने वाले केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए एक लाख करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ने की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसम्बर को राष्ट्रीय महत्व की केन-बेतवा लिंक परियोजना का छतरपुर जिले के खजुराहो में भूमिपूजन करेंगे। परियोजना के साकार रूप लेने पर बुन्देलखण्ड हरा-भरा और समृद्धशाली बनेगा और इससे क्षेत्र में होने वाला पलायन भी रूकेगा। मुख्यमंत्री ने आमजनों को वृहद परियोजना के शुभारंभ अवसर पर खजुराहो में आमंत्रित किया और सभी उपस्थितजनों को मुट्ठी बांधकर परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में आने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर केन-बेतवा लिंक परियोजना का मॉडल और जन-कल्याण एवं विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक जतारा हरिशंकर खटीक, अमित नुना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, पूर्व मंत्री राहुल सिंह, जन-प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें और बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।  

विंध्य की उड़ान एवं विंध्य विस्तार सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित

लक्ष्य व दिशा सही हो तो समस्त बांधाएं दूर हो जाती हैं: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य में विकास की अपार संभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य किये जा रहे हैं विंध्य की उड़ान एवं विंध्य विस्तार सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य में विकास की अपार संभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य किये जा रहे हैं। लक्ष्य व दिशा सही हो तो बांधाएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं। जन-प्रतिनिधियों का दायित्व है कि वह जनता को परिणाम दें। विन्ध्य में हरित, औद्योगिक व पर्यटन क्रांति से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। वह दिन दूर नहीं जब रीवा जिले की एक-एक इंच भूमि सिचिंत होगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान के सार्थक परिणाम सामने आयेंगे और प्रदेश में सम्पन्नता आयेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा कैम्पस के बलदेव सिंह सभागार में विन्ध्य की उड़ान एवं विन्ध्य विस्तार सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विन्ध्य की विभूतियों को शुभकामनाएँ दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं श्रम मंत्री और रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को शॉल-श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संसाधनों के साथ विंध्य के नागरिकों का जज़्बा क्षेत्र को विकास के मार्ग में कर रहा अग्रसर: मंत्री पटेल मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि विन्ध्य में जल, जंगल की उपलब्धता के साथ ही यहां के लोगों में जज्बा है। खनिज की प्रचुरता व परिवहन सुविधाओं से यह क्षेत्र विकास के मार्ग पर अग्रसर है। गंगाजी के निकट से जुड़े इस क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं है। आने वाले समय में विन्ध्य देश में अपना अग्रणी स्थान रखेगा। उन्होंने कहा कि विकास सामर्थ्य को बढ़ाता है। युवा पीढ़ी को आने वाले खतरे से सचेत रहते हुए नशे से दूर रहना होगा तभी सुनहरे कल का उदय होगा। उन्होंने रीवा व विन्ध्य क्षेत्र के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दी। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि विन्ध्य तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। विकास, अधोसंरचना निर्माण व अन्य क्षेत्रों में सरकार के सहयोग से विन्ध्य उड़ान भर रहा है।  

वन मेले के छठवें दिन पहुँचे 50 हजार आगंतुक

मोटे अनाज कोदो-कुटकी, मक्का-बाजरा और जौ से बने व्यंजन आगंतुकों के मन को खूब भाये वन मेले में प्रतिदिन लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा, हर्बल उत्पादों से निर्मित औषधियों की 40 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई वन मेले के छठवें दिन पहुँचे 50 हजार आगंतुक भोपाल वन विभाग एवं राज्य लघु वनोपज, सहकारी संघ मर्यादित द्वारा भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 17 से 23 दिसम्बर तक अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रतिदिन लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। मोटे अनाज कोदो-कुटकी, मक्का-बाजरा और जौ से बने व्यंजन आगंतुकों के मन को खूब भाये। वन मेले में आज 50 हजार से अधिक आगंतुकों ने भ्रमण किया। मेले में वन एवं हर्बल उत्पादों से निर्मित औषधियों की 40 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई। अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में 90 पारम्परिक एवं आयुर्वेदिक वैद्य चिकित्सकों से लगभग 450 आगंतुकों ने नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर लाभ लिया। इस बार मेले में आँवला एवं आँवले से बने उत्पाद जैसे आँवला केण्डी, अचार, सुपारी और शहद, हर्बल टी, अर्जुन चाय, गुड़ तथा बाँस के ब्रश से लेकर सोफा, कुर्सियाँ, लकड़ी के खिलौने, गुड्डे-गुड़िया एवं हर्बल जड़ी-बूटियों की माँग अधिक रही। लघु वनोपज संघ द्वारा सुदूर वनांचलों में निवासरत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य समुदायों को बिचौलियों के शोषण से बचाने और उन्हें उचित लाभ दिलाने के लिये वनोपज विक्रय का लाभांश संग्राहकों को वितरित करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। वन मेले के इस आयोजन ने बिक्री, आगंतुकों की संख्या एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के माध्यम से होने वाले एमओयू जैसे घटकों में गत वर्ष के मुकाबले दोगुनी सफलता हासिल की है। इस बार मेले में स्थापित 300 स्टॉलों से वन, हर्बल उत्पादों एवं औषधियों की बिक्री की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें फैंसी ड्रेस, सोलो एक्टिंग, महिला यूनिक बैण्ड की आकर्षक प्रस्तुति और एक शाम वन विभाग के नाम की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। 23 दिसम्बर को होगा मेले का समापन खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य और उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता और वन राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार के विशिष्ट आतिथ्य में 7 दिवसीय वन मेले का समापन समारोह सोमवार सायं 5 बजे होगा। समापन समारोह में अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक लघु वनोपज विभाष कुमार ठाकुर और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर में लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार कार्य का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर में लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार कार्य का करेंगे लोकार्पण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी होंगे शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 23 दिसम्बर को सागर में जन-कल्याण पर्व अंतर्गत विकास की अनेक सौगातें देंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगर पालिका निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड सागर द्वारा गौरव दिवस एवं लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास, सागर सिटी गवर्नेंस नगर पालिका निगम कार्यालय एवं दो जोनल सेंटर का लोकार्पण करेंगे। बुंदेली माटी के सपूत डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर की पहचान लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार उपरांत लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक एवं खाद् आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन, नगर पालिका निगम महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर पालिक निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति भी होगी।  

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रवासियों को दी बधाई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ऑर्डर ऑफ मुबारक-अल-कबीर” से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री मोदी और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में एक ऐसे भारत का उदय हुआ है, जो विश्व बंधुत्व के संकल्प को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुवैत ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया है, जो सभी राष्ट्रवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। इससे एक बार पुन: प्रमाणित हुआ है कि विश्व में भारतीय नेतृत्व के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना सशक्त हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सम्मान सशक्त, समृद्ध भारत और संपूर्ण देशवासियों का सम्मान है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राजस्थान के विधायक महंत बालक नाथ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार शाम मुख्यमंत्री निवास में राजस्थान के विधायक महंत बालक नाथ ने सौजन्य भेंट की। राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक महंत बालक नाथ इन दिनों मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं।    

स्पेसएक्स को बचाने के लिए एलन मस्क ने बेच दी थी अपनी गाड़ी, उसने किया कमाल

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की ऑटो कंपनी टेस्ला के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी है। इसकी वैल्यू करीब $1.4 ट्रिलियन है जो ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री का करीब आधी है। लेकिन मस्क की एक और कंपनी स्पेसएक्स दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप कंपनी बन गई है। इसकी वैल्यू $350 अरब पहुंच गई है। मस्क ने इंसान को मंगल पर पहुंचाने का सपना देखा है और इसी मिशन के साथ उन्होंने साल 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की थी। मस्क रॉकेट बिजनस का ऐपल बनना चाहते हैं और यह काफी हद तक इसमें सफल रही है। इस कंपनी के नाम कई रेकॉर्ड दर्ज हैं और यह स्पेस इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनकर उभरी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आज अपने अंतरिक्षयात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचाने के लिए स्पेसएक्स के रॉकेट्स का सहारा ले रही है। लेकिन इसके लिए सफर आसान नहीं था। कंपनी को एक के बाद एक कई नाकामियों का सामना करना पड़ा। एक समय मस्क ने अपनी सारी जमा पूंजी इसमें झोंक दी थी। उन्होंने रूस से भी रॉकेट खरीदने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। मस्क का सारा पैसा खत्म हो गया था और उन्हें अपनी गाड़ी भी बेचनी पड़ी। लेकिन मस्क ने कभी हार नहीं मानी। रूस में सहना पड़ा अपमान अमेरिकी बिजनस कॉलमनिस्ट और लेखक एश्ली वेंस ने अपनी किताब ‘Elon Musk: How the Billionaire CEO of SpaceX and Tesla is Shaping Our Future’ में स्पेसएक्स से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। यह उस समय की बात है जब स्पेसएक्स का गठन नहीं हुआ था। मस्क रॉकेट लॉन्च पर दो से तीन करोड़ डॉलर खर्च करना चाहते थे। लेकिन जानकारों का कहना था कि यह संभव नहीं है। रॉकेट लॉन्च पर कितना खर्च आता है, इसका पता लगाने के लिए मस्क ने रूस जाने की योजना बनाई। वह रूस से आईसीबीएम खरीदकर उसे अपने लॉन्च वीकल के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते थे। रॉकेट और मिसाइल में एक ही तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है। इस काम के लिए मस्क ने जिम कैंट्रेल नाम के एक शख्स की मदद ली। कैंट्रेल पर जासूसी के आरोप लगे थे और साल 1996 में उन्हें रूस में हाउस अरेस्ट पर रखा गया था। इस कारण वह रूस नहीं जाना चाहते थे लेकिन मस्क ने उन्हें मना लिया। अक्टूबर 2001 में मस्क, कैंट्रेल और मस्क के कॉलेज के दोस्त एडियो रेसी मॉस्को पहुंचे। मस्क और उनकी टीम ने तीन बार रूसियों से बात की। लेकिन बात बन नहीं पा रही थी। एक मीटिंग के दौरान रूस के एक चीफ डिजाइनर ने कैंट्रेल और मस्क पर थूक दिया। कैंट्रेल कहते हैं, ‘रूस के एक चीफ डिजाइनर ने मुझ पर और एलन पर थूक दिया था क्योंकि उसे लग रहा था कि हम बकवास लोग हैं।’ कैसे किया कमाल दरअसल मस्क ने रॉकेट के लिए दो करोड़ डॉलर रखे थे। उनको लगता था कि इससे तीन आईसीबीएम खरीदी जा सकती हैं। एक मीटिंग में मस्क ने रूसियों से पूछा कि एक आईसीबीएम की कीमत क्या होगी, इस पर जबाव मिला, 80 लाख डॉलर। मस्क ने कहा कि इतने में तो दो आ जाएंगी। रूसियों ने इस कीमत पर मिसाइल देने से साफ इनकार कर दिया। मस्क को लग गया था कि रूसी इस डील को लेकर गंभीर नहीं हैं या उनसे ज्यादा से ज्यादा पैसा ऐंठना चाहते हैं। यह फरवरी 2002 की बात है। मस्क बड़ा सपना लेकर रूस गए थे लेकिन वहां से खाली हाथ लौट आए। वह मायूस थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मस्क ने इसके बाद खुद ही रॉकेट बनाने का फैसला किया। मस्क ने जून 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की। लेकिन सफलतापूर्वक अपना रॉकेट उड़ाने में कंपनी को छह साल लग गए। स्पेसएक्स साल 2008 में उस समय सुर्खियों में आई जब उसके रॉकेट ने सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचाया। वह ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली निजी कंपनी थी। साल 2010 में उसके रॉकेट ने एक पेलोड को ऑर्बिट में स्थापित किया और फिर सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया। स्पेसएक्स की सफलता की वजह यह है कि वह रॉकेट में इस्तेमाल होने वाला 80% साजोसामान खुद बनाती है। इससे कंपनी को लागत कम करने में मदद मिलती है।

महाकुंभ 2025 : आधुनिक उपकरणों से स्वच्छता, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी

महाकुंभ नगर. महाकुंभ-2025 में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्नानार्थियों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने के लिए आधुनिक स्वच्छता उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से तैयारी कर ली गई है और मेला शुरू होने से पूर्व इन आधुनिक उपकरणों को तैनात कर दिया जाएगा। इन उपकरणों की खरीद पर 45 से 50 लाख खर्च होने की संभावना है। इन उपकरणों में 10 मैनुअल वॉक-बिहाइंड स्वीपिंग मशीन और 2 बैटरी ऑपरेटेड वैक्यूम टाइप लीटर पिकर शामिल हैं। यह कदम न केवल महाकुंभ को स्वच्छता प्रदान करेगा, बल्कि, श्रद्धालुओं को एक साफ और हरित वातावरण भी देगा। महाकुंभ 2025 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्नानार्थियों को बेहतर सुविधा और अनुभूति के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के पक्के घाटों, फुटपाथों, सड़कों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए कॉम्पैक्ट मैनुअल स्वीपिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा। पर्यावरण-अनुकूल उपकरण के रूप में, यह ईंधन या बिजली की आवश्यकता के बिना संचालित होता है, जिससे इसके पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। मशीन को मैनुअल रूप से संचालित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह धूल उड़ाए बिना प्रभावी ढंग से सफाई करती है। इसका एर्गोनोमिक डिजाइन उपयोग के दौरान कम्फर्ट सुनिश्चित करता है, जबकि सड़कों की सफाई में इसकी दक्षता, इसे संचालित करना और रखरखाव करना आसान बनाती है। यह उपकरण स्वच्छता कर्मियों को अपने कार्यों को अधिक कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से करने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित वातावरण में योगदान करने के लिए सक्षम बनाता है। इसके साथ ही साफ-सफाई के लिए बैटरी चालित वैक्यूम टाइप लीटर पिकर भी मेला क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। यह कूड़ा बीनने वाली मशीन एक बैटरी चालित, राइड-ऑन कम वॉक-अलॉन्ग पावर-सक्शन वैक्यूम मशीन है, जिसे कूड़े और मलबे के संग्रह के लिए डिजाइन किया गया है। यह मेले में विभिन्न सतहों को प्रभावी ढंग से साफ करेगा। इसका कॉम्पैक्ट आकार इसे मेला क्षेत्र के किसी भी क्षेत्र में आसानी से संचालित करने की अनुमति देता है। यह उन्नत, पर्यावरण अनुकूल उपकरण वाहन से जुड़ा हुआ है, जो मैनुअल श्रम की आवश्यकता के बिना उत्कृष्ट गतिशीलता और संचालन प्रदान करता है। इसकी शक्तिशाली वैक्यूम कार्यक्षमता अपशिष्ट पदार्थों की त्वरित, संपूर्ण और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करती है, जबकि इसकी टिकाऊ बैटरी शक्ति पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और कार्बन एमिशन को कम करने में मदद करती है। मेला क्षेत्र की सफाई के लिए इन उपकरणों की खरीद पर लगभग 45-50 लाख का खर्च होने की संभावना है। यह खर्च प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में इनकी खरीद की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। विशेष कार्याधिकारी मेला, आकांक्षा राना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता कर्मियों को ज्यादा सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को डिप्लॉय किया जा रहा है। मेला शुरू होने से पूर्व मशीन यहां पहुंच जाएंगी और इनको संचालित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया जाएगा।

विद्यालय के छात्र निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे है,  “प्राचार्य अनुराग मालवीय”

The students of the school are continuously representing at the national level, “Principal Anurag Malviya” हरिप्रसाद गोहे  आमला। स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल आमला के छात्र मोहित ठाकरे ने व्हालीबालल खेल में विद्यालय का नाम रोशन किया । गौरतलब हो की राष्ट्रीय वॉलीबॉल विद्यालय प्रतियोगिता हेतु छात्र मोहित अपने अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ तेलगाना के लिए रवाना हुए। छात्र के साथ नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, इंदौर, भोपाल संभाग के छात्र अपने कोच फिरोज लोधी, सहायक कोच अजय बड़ोनिया को राजगढ़ से ट्रेनिंग के पश्चात लेकर रवाना हुए। उल्लेखनीय है की विद्यालयीन राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता तेलंगाना राज्य के कोशडी में 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित हो रही है । जिसमें बैतूल जिले से दो छात्रों का चयन हुआ है । जिसमें  पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल के कक्षा  बारहवीं के छात्र मोहित ठाकरे पिता श्री साहेबराव ठाकरे भी सम्मिलित है । छात्र की सफलता पर विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री के पी सिक्केवाल, महेश देशमुख, संतोष पांसे, राजेश नागले, प्रवीण दिग्गडे, सुनील करारे, अभिकेश सतानकर अमन खान, रोहन चौहान ने बधाई दी है, व छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । साथ ही सभी ने विद्यालय के खेल शिक्षक श्री संदीप देवडे एवं आशीष मकोड़े की सराहना की है । पैराडाइज स्कूल के प्राचार्य ने बताया की विगत वर्ष भी गगन  रहड़वे पिता श्री प्रहलाद रहड़वे ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था । विद्यालय के छात्र निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे है ।

राम जन्मभूमि केस हिंदुओं ने साक्ष्य के आधार पर जीता है, न कि आस्था के आधार पर: पीएन मिश्र

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एन.मिश्र ने कहा कि रामजन्म भूमि केस पर निर्णय आए पांच साल हो चुके हैं, परन्तु कुछ लोग अभी भी इस पर विवाद पैदा कर देश में भ्रम की स्थिति बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक बात साफ कर दूं कि रामजन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट ने साक्ष्यों और मेरिट के आधार पर हिंदुओं के पक्ष में निर्णय दिया है न कि आस्था या विश्वास के आधार पर, जैसा कि कुछ लोग गाहे-बगाहे अनर्गल बयान देते रहते हैं। पी.एन.मिश्र ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह वक्तव्य कुछ समय पूर्व पूर्व न्यायाधीश आर.एफ.नरीमन के द्वारा दिए गये बयान का जवाब है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एन.मिश्र कुरुक्षेत्र गुरुकुलम् फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के द्वारका में आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे। ‘सनातन धर्म: भारतीय संस्कृति का मूल आधार’ विषय पर आयोजित सेमिनार में एडवोकेट पी.एन.मिश्र ने कहा कि 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट और 2019 में सुप्रीम कोर्ट से रामजन्म भूमि के पक्ष में आया निर्णय साक्ष्य आधारित है, न कि आस्था अथवा भावना आधारित, जैसा कि कुछ लोग बिना कोर्ट का निर्णय पढ़े यह बयान देते हैं और समाज में भ्रम और अदालत के निर्णय के विरुद्ध अविश्वास पैदा करने का प्रयास करते रहते हैं। अब ऐसे बयानों पर रोक लगना चाहिए। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आरएफ नरीमन ने राम मंदिर को लेकर एक ऐसा बयान दिया था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर और बाबरी मस्जिद की कानूनी लड़ाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया था वह सेकुलरिज्म के सिद्धातों के विरुद्ध था। पी.एन.मिश्र का वक्तव्य जस्टिस नरीमन के उपरोक्त बयान का जवाब माना जा रहा है। ज्ञात हो कि रामजन्म भूमि केस में सबसे लंबे समय तक बहस करने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पी.एन.मिश्र शंकराचार्यों की संस्था ‘अखिल भारतीय श्रीराम जन्मभूमि पुनरुद्धार समिति’ की ओर से इस केस में 2009 से पैरवी कर रहे थे और विदेशी लेखक हंस बेकर की पुस्तक से आखिरी साक्ष्य उन्होंने ही प्रस्तुत किया, जिससे सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के बेंच ने रामजन्म भूमि के पक्ष में निर्णय दिया। उक्त मौके पर बेंच में शामिल पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ ने स्पष्ट कहा भी कि मिश्रा जी आपके द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य की वजह से हम इस निर्णय पर पहुंच सके हैं। कुरुक्षेत्र गुरुकुलम् फाउंडेशन द्वारा आयोजित सेमिनार में सीबीआई के पूर्व निदेशक एम.नागेश्वर राव ने अपने वक्तव्य में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार पर प्रकाश डाला और यह बताया कि हिंदुओं के खोते शत्रु बोध और वास्तविक हिंदू नेतृत्व के अभाव में आज विश्व में हिंदुओं के लिए एक भी देश नहीं है, जबकि क्रिश्चियन, मुस्लिम और बौद्धों तक के अनेक देश हैं। इस सेमिनार के अन्य वक्ताओं में मानुषी की संस्थापक प्रो मधु किश्वर सहित डॉ शिल्पी तिवारी, रितु राठौर, अचार्य गिरिरत्न मिश्र, डॉ प्रदीप भारद्वाज, कमल रावत, विशाल सिंह, विजय मुंडा आदि शामिल थे।    

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सात जनवरी को बरेली कोर्ट में तलब

बरेली. कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी के आर्थिक सर्वेक्षण संबंधी बयान को लेकर बरेली जिला एवं सत्र न्यायालय ने उन्हें नोटिस जारी किया। कोर्ट सुनवाई के लिए 7 जनवरी 2025 तारीख तय हुई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध फौजदारी निगरानी स्वीकार कर सुनवाई करते नोटिस भेजकर तलब किया है। बरेली सुभाषनगर निवासी अखिल भारतीय हिंदू महासंघ मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता और अनिल द्विवेदी माध्यम से राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एमएलए -एमपी कोर्ट /सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी। इसे कोर्ट ने 27 अगस्त को निरस्त कर दिया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए सेशन कोर्ट में रिवीजन फाइल की गई। अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए वर्ग विद्वेष की भावना पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस को सत्ता में लाने की ललक में जानबूझकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मन में शत्रुता, घृणा और वैमनस्य की भावना फैलाने का प्रयास किया है। राहुल के भाषण के हिस्से आपत्तिजनक हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet