LATEST NEWS

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना जल संरक्षण एवं जल समृद्धि की दिशा में एक नया अध्याय लिखने वाला होगा – विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल      मध्यप्रदेश की पुण्यभूमि, जो अपनी सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक गौरव के लिए प्रसिद्ध है, अब एक और ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने जा रही है। 25 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यानस यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से होगा। यह क्षण न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए विकास, जल संरक्षण एवं जल समृद्धि की दिशा में एक नया अध्याय लिखने वाला होगा, साथ ही यह भारत की जल क्रांति की नई गाथा लिखने का भी प्रतीक बनेगा। शुभ योग यह है कि परियोजना का भूमिपूजन आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के दिन हो रहा है, जिन्होंने भारत के विकास के लिए अनेक सपने देखे थे, उनमें नदियों को जोड़ना विशेष रूप से शामिल था। उन्होंने इस दिशा में प्रारंभिक कदम भी उठाए थे। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी अब स्वप्न दृष्टा वाजपेयी जी के सपने साकार करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। यह परियोजना प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता, मध्यप्रदेश के प्रति उनके विशेष स्नेह और अटलजी के विचारों के प्रति समर्पण का एक और प्रमाण है, जो मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगी।      प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं में गंगा की धरा पर उपस्थिति का श्रेय राजा भागीरथ को दिया जाता है। राजा भागीरथ के तप और साधना से गंगा धरती पर अवतरित हुईं, जिसकी उपस्थिति से भारत का भू-भाग समृद्ध हुआ, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी आधुनिक भागीरथ हैं। मोदीजी ने भी जल संकट से जूझते भारत के लिए एक नई जल क्रांति की शुरुआत की है। जल संसाधनों को भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा बनाया है। उनके नेतृत्व में जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि मानवता के भविष्य और विकास का आधार बन गया है। गुजरात में जब वे मुख्यमंत्री थे, तब उनकी जल नीतियों ने सूखे और जल संकट से जूझते गुजरात को जलसमृद्धि का अनूठा उदाहरण बनाया। गुजरात, जो कभी सूखे और जल संकट का प्रतीक था, आज नर्मदा नदी के जल से आच्छादित है। उनकी दूरदृष्टि और अदम्य साहस ने नर्मदा नदी के जल को सही दिशा में मोड़ते हुए गुजरात की प्यास बुझाई, कृषि क्षेत्र को समृद्ध किया और नर्मदा के जल से साबरमती नदी को भी नया जीवन दिया। यह उनकी नीतियों और इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि गुजरात में जल के अभाव का स्थान जल के सदुपयोग और समृद्धि ने ले लिया। गुजरात में उनका काम जल संकट से जूझ रहे राज्यों के लिए आदर्श बन चुका है।      माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जल संरक्षण को केवल एक सरकारी नीति तक ही सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनाया। उनके अनुसार, जल का प्रबंधन एक पुण्य कर्म है, जिसमें वर्तमान की जरूरतें और भविष्य की पीढ़ियों का उत्तरदायित्व दोनों निहित हैं। उनका यह कथन इस सोच को सार्थक रूप देता है कि जल का सवाल केवल संसाधनों का नहीं, बल्कि मानवता के अस्तित्व का है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आधुनिक राजाभोज कहना न्याय संगत है। राजा भोज ने जल संरक्षण के लिए ऐसी संरचनाएं बनाईं, जो सदियों बाद भी जल प्रबंधन की उत्कृष्ट मिसाल बनी हुई हैं। भोपाल का ऐतिहासिक बड़ा तालाब राजा भोज की जल संरक्षण क्षमता का अद्भुत उदाहरण है,जो सदियों बीत जाने के बाद भी लाखों लोगों की प्यास बुझा रहा है। दो नदियों के संगम से बनाए गए इस तालाब ने यह सिद्ध कर दिया हैकि जल संरक्षण केवल उस समय की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि उसे पीढ़ियों के लिए उपहार के रूप में संरक्षित किया जाता है।      प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का दृष्टिकोण भी ऐसा ही है। मोदी जी भी जल संरचनाओं के जनक राजाभोज की परंपरा को आधुनिकता के साथ मानवता के अस्तित्व के लिए आगे बढ़ा रहे हैं।      माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि जल का संरक्षण केवल वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है-“जल संचय केवल एक प्रयास नहीं, यह एक पुण्य है। इसमें उदारता और उत्तरदायित्व दोनों निहित हैं। आने वाली पीढ़ियां जब हमारा आकलन करेंगी, तो यह केवल हमारी आर्थिक उपलब्धियों या भौतिक विकास पर आधारित नहीं होगा। उनका पहला प्रश्न यही होगा कि हमने जल के प्रति क्या दृष्टिकोण अपनाया। जल का संरक्षण, प्रबंधन और इसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही भविष्य में हमारी पहचान बनेगी।” यह विचार न केवल जल संरक्षण के महत्व को दर्शाता है इसीलिये उनकी जलनीतियां दीर्घकालिक हैं, जो न केवल वर्तमान समस्याओं का समाधान करती हैं, बल्कि भविष्य के लिए भी टिकाऊ मार्ग प्रस्तुत करती हैं। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुए “जल शक्ति अभियान” और “हर घर जल” और कैच द रैन जैसे अभियानों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को परिवर्तित कर दिया है। उनकी योजनाएं यह सिद्ध करती हैं कि जल प्रबंधन में उनका दृष्टिकोण कितना प्रभावशाली और स्थायी है।      मध्यप्रदेश के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विशेष लगाव समय-समय पर उनकी योजनाओं और निर्णयों से स्पष्ट होता है। उन्होंने हमेशा मध्यप्रदेश को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। उनके प्रयासों से राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अब केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना मध्यप्रदेश के विकास में नई ईबारत लिखने जा रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना, जिस भूमि पर बन रही है, वह शौर्य, सम्मान और जनकल्याण के प्रतीक बुंदेलखंड की भूमि है, बुंदेलखंड की पवित्र भूमि ने ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया है, जिन्होंने लोकहित को सर्वोपरि रखा। राजा छत्रसाल ने अपनी नीतियों और नेतृत्व से बुंदेलखंड के लोगों के कल्याण के लिए जो काम किए, उनकी गूंज आज भी सुनाई देती है। प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व भी राजा छत्रसाल के दृष्टिकोण का आधुनिक संस्करण है। उनकी योजनाएं और प्रयास बुंदेलखंड को जल संकट से उबारने और यहां की सूखी धरती को फिर से हराभरा बनाने के लिए समर्पित हैं।      प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी जी के संकल्प का फल है कि 44,605 हजार करोड़ रूपये की केन-बेतवा लिंक जैसी बहुप्रतीक्षित परियोजना आज जमीन पर उतर रही है और … Read more

ढाई करोड़ रूपये किए स्वीकृत, राजस्थान-अलवर में वन राज्य मंत्री की अनुशंसा पर बनेंगी सड़कें

अलवर/जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अनुशंषा पर अलवर शहर में करीब ढाई करोड़ रूपये लागत की सड़कों की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि  बजट घोषणा 2024 -25 के अंतर्गत शहर के वार्डों में लगभग ढ़ाई करोड़ रूपये की राशि की सड़कें स्वीकृत हुई है जिसके अंतर्गत  वार्ड नं. 13  में दिल्ली दरवाजे से जैन मंदिर होते हुए भैरू जी का मंदिर मुन्शी बाजार की ओर विजय जैन के मकान तक, वार्ड नं. 15 व 16 में रोड़ नं. 2 शक्ति इलेक्ट्रोनिक्स से केंडलगज पुलिस चौकी होते हुए दारूकुटा मौहल्ला टी-पाईन्ट गली नं. 9 से  शहर कोतवाली थाने की ओर, वार्ड नं. 16 में सेड का टीला कॉर्नर से केंडलगंज  का एक चौक, वार्ड नं. 33 में काला कुंआ प्लॉट नं. ए/19 से ए/67 तक एवं ए/53 से ए/19 तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 34  में रामबिहारी जी के मकान से विद्या स्कूल होते हुए प्रकाश चन्द शर्मा के मकान तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 34 वण्डर हाईट रोड़ कन्नी यादव के मकान से प्रताप चौधरी व जयसिंह चौहान से होते हुए जितेन्द्र पलवा के मकान की ओर पन्ना बाबा के कुंआ सैनी मंदिर से लेकर गायत्री के घर तक एवं कुंए से बाबूलाल शर्मा तक विवेकानन्द नगर सैक्टर 4, वार्ड नं. 34 विवेकानन्द नगर आरटीओ की कोठी नीम के पेड़ से मनीष शर्मा के घर तक एवं सत्यनारायण शर्मा के घर से होते हुए गट्टे तक एव गट्टे से अनुप शर्मा फौजी के मकान तक व कमलेश खण्डेलवाल के मकान से चक्की तक, वार्ड नं. 37 पाम कोर्ट फ्लेटो के सामने से डॉ. सुरेश मीणा से होते हुए बी-254 के.जी. खण्डेलवाल के आगे की ओर नीति नगर एवं पार्क के पास  सड़क निर्माण,  वार्ड नं. 52 मोनिका विरमानी बी.एड. कॉलेज से लेकर प्लाट नं. 275 आदर्श कॉलोनी दाउदपुर तक की सडकों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन  सभी सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा तथा इनकी निविदाएं आमंत्रित करने संबंधी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में नहीं देखने को मिलेंगे जॉनी डेप

न्यूयॉर्क ‘कैप्टन जैक स्पैरो’, ये सुनते ही हर किसी के दिल और दिमाग पर समुद्री डाकू वाले लुक में जॉनी डेप का चेहरा छा जाता है। लेकिन अब ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में ऐसा नहीं होने वाला। इस मशहूर फ्रेंचाइजी फिल्म के एक्टर और डिज्नी के बीच चल रही कॉन्ट्रोवर्सी के बीच जॉनी डेप ने अपने इस किरदार को अलविदा कह दिया है। हॉलीवुड के गलियारों में चर्चा कुछ ऐसी भी चल रही है कि अब अगले ‘कैप्टन जैक स्पैरो’ हेनरी कैविल हो सकते हैं। इस फ्रेंचाइजी फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6 में डेप की मौजूदगी को लेकर असमंजस की स्थिति लंबे समय से बनी हुई थी और अब खबर है कि ‘सुपरमैन’ और ‘द विचर’ में अपने रोल के लिए फेमस रहे कैविल इस आइकॉनिक समुद्री डाकू के रोल को निभा सकते हैं। डिज्नी ने डेप को इस फ्रैंचाइजी से बाहर कर दिया है खबर है कि एम्बर हर्ड की ओर से एक्टर पर अब्यूज करने का आरोप लगाने के बाद डिज्नी ने डेप को इस फ्रैंचाइजी से बाहर कर दिया है। ऐसा लगता है कि एक्टर अपनी बात पर कायम हैं क्योंकि भले ही डिज्नी उन्हें कितने मिलियन भी क्यों न दे वो फिर भी वापस नहीं आ सकते। एक वीडियो की वजह से इस वक्त कैविल का नाम चर्चा में स्टूडियो ने सीरीज में नई जान फूंकने की कोशिश की है। एक वीडियो की वजह से इस वक्त कैविल का नाम फैन्स के बीच चर्चा में आ गया है। फैन्स का मानना है कि 41 साल के एक्टर इस किरदार को निभाने के लिए बिल्कुल सही सिलेक्शन होंगे। लोगों ने कहा- डेप के बिना ये फिल्म खत्म है हालांकि, कई लोग इसके खिलाफ भी हैं और उनका कहना है कि स्पैरो केवल एक किरदार नहीं है, बल्कि डेप के खास परफॉर्मेंस से आकार लेने वाला एक सांस्कृतिक प्रतीक है। कुछ का कहना ये भी है कि डेप के बिना समुद्री डाकू की कहानी खो जाएगी। वहीं काफी लोगों ने तो साफ कर दिया है कि अगर कैविल या कोई और भी इस रोल में डेप की जगह होंगे तो वे इस फिल्म का बायकॉट करेंगे। वीडियो में ‘सुपरमैन’ फेम एक्टर नशे में दिख रहे हैं मिल्ली बॉबी ब्राउन स्टारर ‘एनोला होम्स 2’ का एक सीन फैन्स को ये भरोसा दिलाने में सफल दिख रही है कि कैविल बड़ी आसानी से अगले जैक स्पैरो बन सकते हैं। वीडियो में ‘सुपरमैन’ फेम एक्टर नशे में दिख रहे हैं, जिस तरह से वो बात कर रहे, चलते दिख रहे, वो समुद्री डाकू की याद दिला रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि कई जगह उनकी आवाज़ भी हूबहू वैसी ही लग रही है। वहीं दूसरी तरफ कैविल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘वॉरहैमर 40000’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

प्रेमिका को लेकर चोरी से आ गया भारत, 12 साल से रह रहा था अलीगढ़ में, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़ यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से बांग्लादेशी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों अपने आपको पश्चिम बंगाल का बता कर अलीगढ़ में रह रहे थे। दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर दोनों ने बैंक खाता खुलवाए और भारतीय पासपोर्ट बनवाया। दोनों ने चार माह पूर्व भारतीय पासपोर्ट से ही बांग्लादेश की यात्रा भी की थी। एटीएस की फील्ड इकाई अलीगढ़ ने पति सिराज व पत्नी हलीमा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सिराज ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दलालों के माध्यम से बेनाफुल बार्डर से सीमा पार करके भारत आया था। वह पहले से यहां रह रहे बांग्लादेशी व्यक्ति पप्पू की मदद से अलीगढ़ में स्वयं को पश्चिम बंगाल का निवासी बताकर रहने लगा। एटीएस अब बांग्लादेशी दंपति से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के नागरिक हैं। यह ढाका के जिला फरीदपुर के थाना भंगा के सिराज साउथ कालामरिधा के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से अलीगढ़ में रह रहे हैं। उनमें से एक की पहचान सिराज और दूसरे की हलीमा के रूप में हुई है। ये दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया है कि इन्होंने दलालों की मदद से बॉर्डर पार किया था। दोनों आरोपी बेनाफुल बॉर्डर पार करके आए थे और फिर अलीगढ़ में आकर बस गए। एटीएस को जानकारी हुई कि सिराज पुत्र सोराब मुत्तबर नाम का एक बांग्लादेशी व्यक्ति, एक महिला हलीमा पत्नी सिराज के साथ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे हैं। इन लोगों ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिया है। दोनों बंगालदेश व दुबई और सऊदी अरब की यात्राएं भी कर चुके है। 22 दिसंबर को एटीएस की फील्ड इकाई अलीगढ़ ने 33 वर्षीय सिराज व 28 वर्षीय हलीमा को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अलीगढ़ में नगला आशिक अली रोड, शाह कुतुबपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। हलीमा और सिराज ने चार माह पूर्व भारतीय पासपोर्ट से ही बांग्लादेश की यात्रा की है। इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाना में मामला पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में सिराज ने बताया कि, वह ढाका, बांग्लादेश का रहने वाला है. उसे अपने मोहल्ले में रहने वाली हलीमा से प्यार हो गया. वर्ष 2012 में बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ कर आ गया. अलीगढ़ में पहले से ही उसके एक साथी पप्पू ने अलीगढ़ के नगला आशिक अली रोड स्थित भोजपुरा में एक किराए का मकान दिला दिया. कुछ दिन बाद उसने यहीं पर हलीमा से शादी कर ली. पप्पू ने ही उसके फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पत्र और पासपोर्ट हासिल करवा दिए. पूछताछ में सिराज ने बताया कि, वह भारतीय पासपोर्ट से सऊदी अरब, बांग्लादेश, दुबई समेत कई देश की यात्रा कर चुका है. इतना ही नहीं, उसकी पत्नी भी इसी पासपोर्ट से बांग्लादेश जा चुकी है. सिराज ने बताया कि अब वह ग्रीस जाने की तैयारी कर रहा था. वीजा के लिए एप्लाई किया था और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अलीगढ़ आया हुआ था. इसी दौरान ATS ने उसे गिरफ्तार कर लिया. ATS चीफ नीलाब्ज़ा चौधरी ने बताया कि, दोनों घुसपैठियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहा से दोनों को जेल भेज दिया गया.

कला और संगीत के प्रति भावनाएं जीवंत, राजस्थान-‘‘कोटा महोत्सव’’ में चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर सांस्कृतिक धरोहर और आकर्षण का संगम

जयपुर। कोटा महोत्सव के तहत चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर विविध और शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शौर्य घाट पर सृजन-द स्पार्क संस्था द्वारा प्रस्तुत केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस गीत ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही म्यूजिक लवर्स ग्रुप द्वारा जिंदगी गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। इन प्रस्तुतियों ने कला और संगीत के प्रति लोगों की भावनाओं को जीवंत कर दिया। महोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख होटल व्यवसायियों और प्रतिष्ठानों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर प्रदान किया। वहीं वन विभाग द्वारा जिले के दर्शनीय और पर्यटन स्थलों की फोटो प्रदर्शनी ने कोटा की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाया। शौर्य घाट पर विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, कोचिंग छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने इस आयोजन को और भी ऊर्जावान बना दिया। अमृता हॉट क्राफ्ट बाजार में राजीविका विकास समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त, लघु उद्योग संस्थाओं द्वारा निर्मित प्रमुख उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

‘बिग बॉस 18’ में कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा को कहा ‘वुमनाइजर

मुंबई दिग्विज राठी तो ‘बिग बॉस 18’ से एविक्ट हो गए। वहीं, उनके अलावा एडिन और यामिनी भी बाहर चले गए। अब घर में सिर्फ एक वाइल्डकार्ड ने अपने पैर जमाए हुए हैं और वह हैं कशिश कपूर। जो इस हफ्ते नॉमिनेटेड भी हैं। वह सुर्खियों में हैं क्योंकि कशिश ने अविनाश मिश्रा को ‘वुमनाइजर’ और ‘चीपस्टर’ कहा है। साथ ही थप्पड़ मारने की भी बात कही थी। दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के बाद कुछ घरवाले डाइनिंग टेबल के पास बैठे थे और अविनाश-ईशा किचन में खाना पका रहे थे। इसी दौरान कशिश ने अविनाश पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बारे में अपमानजनक बातें कही हैं। ये पूरा मामला तब उठा, जब रजत ने करण और शिल्पा को बताया कि अविनाश, ईशा और कशिश के साथ मिलकर कथित लव-ट्रायंगल बनाने की कोशिश कर रहा था। रजत ने बताया अविनाश ने कशिश से क्या कहा था रजत ने बताया कि अविनाश ने कशिश से कहा था कि शो में फ्लेवर की कमी है। ऑडियंस को ये नया ‘फ्लेवर’ पसंद आएगा। वह उनके साथ रोमांटिग एंगल बनाने के लिए कह रहे थे। रजत ने अविनाश पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए स्ट्रैटजी बनाने का आरोप लगाया। कशिश ने लगाया अविनाश पर आरोप कशिश ने इस दौरान कहा कि अविनाश उनके साथ ‘फ्लर्ट’ कर रहे थे और उस दौरान उन्होंने ऐसा कहा था कि शो में नया फ्लेवर एड करो। लोग ऐसा देखना पसंद करेंगे। पहले करणवीर ने अविनाश का साइड लिया लेकिन बाद में उन पर ही ईशा के लिए फेक फीलिंग्स होने का आरोप लगाने लगे। और कशिश ने भी इस पर सहमति जताई। कशिश कपूर ने अविनाश को कही ये बातें इसके बाद कशिश ने अविनाश को ‘वुमनाइजर’ कहा। उन्हें ‘घटिया’ कहा। साथ ही वह अविनाश से सबके सामने ये कबूल करवाने में लगी रहीं कि उन्होंने वैसी बातें कही थीं या नहीं। तो अविनाश उनसे उल्टा सवाल करने लगे। जिसके बाद झल्लाकर कशिश ने कहा, ‘अबे तू चांटे खाएगा, तू ऋतिक रोशन नहीं है सा*।’ बाद में ये बहस बढ़ती गई और अंत में अविनाश ने माना कि उन्होंने ऐसा कहा था।

अदाणी ग्रुप ने एविएशन सेक्टर में रखा कदम, Air Works से की 400 करोड़ रुपये की बड़ी डील

मुंबई बीते कुछ महीनों में भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) अमेरिकी में कथित तौर पर लगाए गए आरोपों के चलते विवादों में घिरे रहे, लेकिन इस बीच भी उनका फोकस अपने कारोबार विस्तार पर लगा रहा. अब साल के अंतिम महीने में अडानी ग्रुप (Adani Group) की ओर से एक बड़ी डील की गई है. इसके तहत अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने Air Works India में मैजोरिटी हिस्सेदारी खरीदी है. 400 करोड़ में हुई है डील गौतम अडानी ने जिस एयर वर्क्स (Air Works) कंपनी की अधिग्रहण किया है, वह भारत की प्रमुख प्राइवेट एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस कंपनी है. यह अधिग्रहण अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ADSTL) ने किया है औऱ इसके साथ ही कंपनी की एंट्री विमान मैंटिनेंस, रखरखाव और ओवरहाल (MRO) इंडस्ट्री में अडानी की एंट्री हो गई है. अडानी ग्रुप की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, ये पूरी डील 400 करोड़ रुपये में हुई है. कंपनी में खरीदी 85% से ज्यादा हिस्सेदारी इस 400 करोड़ रुपये की डील के जरिए अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने एयर वर्क्स में 85.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है और एग्रीमेंट साइन किए हैं. इस संबंध में अडानी ग्रुप की ओर से एक बयान जारी कर जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि ADSTL ने देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एमआरओ कंपनी एयर वर्क्स में मैजोरिटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौते पर साइन किए हैं. बड़ी एयरलाइंस को सर्विस देती है कंपनी एयर वर्क्स इंडिया की स्थापना साल 1951 में की गई थी और ये देश की दिग्गज एयरलाइंस कंपनियों को सेवाएं देती है. इसकी कस्टमर लिस्ट में इंडिगो (IndiGo) और विस्तारा (Vistara) जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा लुफ्थांसा, टर्किश एयरलाइंस समेत एतिहाद जैसी इंटरनेशनल एयरलाइंस भी इससे सर्विसेज लेती हैं. इसके साथ ही एयर वर्क्स इंडियन नेवी और एयरफोर्स के विमानों की भी देखभाल करती है. इतनी है अडानी की नेटवर्थ कभी दुनिया के टॉप-3 अमीरों में शामिल रहे गौतम अडानी की 10 कंपनियां शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्टेड हैं और उनका कारोबार घर की रसोई से लेकर एयरपोर्ट्स तक फैला हुआ है. अगर संपत्ति की बात करें तो अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 75 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों (World’s Top Billionaires) की लिस्ट में वे 19वें पायदान पर काबिज हैं. बीते 24 घंटे में उनकी संपत्ति में 249 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है.  

शराब छोड़े आठ वर्ष हो गए, जीवन काफी बदल गया: पूजा भट्ट

मुंबई, नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सोमवार को कहा कि उन्हें शराब से दूरी बनाए आठ वर्ष हो गए और इस पूरी यात्रा में जीवन काफी बदल गया है। ‘डैडी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘सड़क’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर पूजा भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर जीवन से जुड़ी यह जानकारी साझा की। पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी सेल्फी साझा की जिसमें लिखा हुआ था, ‘‘आज शराब छोड़े आठ वर्ष हो गए। शुक्रिया, मेहरबानी, करम।’’ इस पोस्ट में उन्होंने स्कॉटलैंड के लेखक जोहान हैरी का एक उद्धरण भी साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘ ‘तुम अकेले नहीं हो, हम तुमसे प्रेम करते हैं।’ हमें नशे के आदी लोगों के प्रति सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत तौर पर इसी प्रकार का बर्ताव करना चाहिए।’’ भट्ट ने लिखा, ‘‘हम नशा करने वालों के लिए सौ वर्षों से नफरत के गीत गाते आ रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें हमेशा से ही उनके लिए प्रेम गीत गाने चाहिए थे… क्योंकि नशे की लत का विपरीत संयम नहीं है, बल्कि नशे की लत का विपरीत संबंध है। जोहान हैरी।’’ पूजा भट्ट ने शराब पीने की अपनी लत के बारे में कई बार खुलकर बात की है। भट्ट ने कहा था कि उन्हें लगा कि वह ‘‘लत के जाल में फंस गई हैं और इससे बाहर निकलने का एकमात्र तरीका यही है कि मैं खुद इसे स्वीकार करूं’’ और बस फिर मैंने शराब पीनी छोड़ दी।  

राठवा-रौफ और चरी डांस पर झूमे दर्शक, राजस्थान-उदयपुर के शिल्पग्राम महोत्सव में राज्यों के लोक नृत्यों का सतरंगी संगम

उदयपुर/जयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा हवाला स्थित शिल्पग्राम में चल रहे दस दिवसीय शिल्पग्राम महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को मुक्ताकाशी मंच पर सैकड़ों दर्शन विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों और अन्य फोक प्रस्तुतियों के गवाह बने। साथ ही, लोक धुनों पर खूब जमकर झूमे। शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी मंच पर छत्तीसगढ़ के लोक कला के प्रतीक पंडवानी गायन की प्रस्तुति से शुरू हुआ लोक के रंग-लोक के संग का कार्यक्रम के गुजराती आदिवासी डांस राठवा की धूम के साथ पूर्णता पर पहुंचते पहुंचने पर दर्शकों में जोश, उमंग के साथ ही संस्कृति के सम्मान की भावना हिलोरें लेते दिखी। हिमाचल प्रदेश के सिरमौरी नाटी और कर्नाटक के देवी उपासना के नृत्य पूजा कुनिथा ने जहां शिल्पग्राम का माहौल भक्तिरस से सराबोर कर दिया, वही गोवा के देखनी डांस की लयकारी और सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को मोहित कर दिया। कश्मीर के लोक नृत्य रौफ में डांसर्स के सुंदर समन्वय और बुमरो बुमरो… के गीत-संगीत पर दर्शक खूब झूमे। इनके साथ ही महाराष्ट्र के लावणी डांस की धुन के साथ दर्शक डांसर्स से लय मिलाते दिखे। गुजरात के तलवार रास ने जहां देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के युद्ध कौशल के प्रदर्शन से दर्शक खूब रोमांचित हुए तो मणिपुरी लाई हारोबा डांस ने  लोगों का मन जीतने के साथ ही खूब तालियां बटोरी। इन प्रस्तुतियों के बीच राजस्थान के बारां जिले के ठेठ आदिवासी अंचल की जनजाति सहरिया के लोक नृत्य ने होली का स्वांग पेश कर अपनी अलग ही छाप छोड़ी। इस डांस में नर्तकों की भाव भंगिमाओं से दर्शक सम्मोहित से हो गए, वहीं डांस के दौरान कई मर्तबा झूमते और भावनाओं में बहते दिखाई दिए।  इन प्रस्तुतियों के दौरान सौरभ भट्ट निर्देशित ‘स्किट’ ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इसमें सौरभ भट्ट, आसिफ, महमूद और अभिषेक झांकल की एक्टिंग काबिल ए दाद रही।  सहरिया डांस- इस डांस में नायिका  अपने परदेश गए पिया की विरह में होली के दिनों में दुखी होती है और गाती है, “होरी खेलत में नथ मेरी खो तो गई सोने की, नथ मेरी सोने की, मेरे पिया बिना पीतल की।” उसके साथ सभी वन्य जीवों के भेष में नर्तक नाचते हैं, हास्य-ठिठोली करते हैं, उसे उसके पति के नाम से चिढ़ाते हैं। सहरिया जनजाति की परंपरा में यह डांस पूरी-पूरी रात चलता है, जिसमें पिया के विरह का दुख और अंत में मिलन का सुख दर्शाया जाता है। टीम लीडर गोपाल धानुक बताते हैं कि यह डांस तीन प्रकार का होता है, जिनमें देवी की उपासना का नृत्य चैत्र और शारदीय नवरात्रि के नौ दिन होता है, वहीं होली के त्योहार पर पूरे फाल्गुन माह में यह डांस सहरिया लोगों के गांवों में चलता है। शिल्पग्राम महोत्सव में होली वाला नृत्य दिखाया गया। गोपाल बताते हैं कि इस डांस को सार्वजनिक रूप से सामने लाने और जनजाति के नर्तकों को प्रशिक्षित करने का श्रेय पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान को जाता है। वे जब 2011-12 में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में थे, उस वक्त हमें गांव से यहां लाए थे और आज यह लोक नृत्य समूचे भारत में अपनी पहचान बना चुका है। मंगलवार को  पंजाब के राज्यपाल  देखेंगे महोत्सव- पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया मंगलवार शाम शिल्पग्राम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गोल्फ कार्ट पर शिल्पग्राम परिसर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मुक्ताकाशी मंच पर दीप प्रज्वलन के बाद लोक कला प्रेमियों को संबोधित करेंगे। साथ ही, मंच पर लोक संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देखेंगे। ‘हिवड़ा री हूक’ में उमड़ रही प्रतिभाएं- ‘हिवड़ा री हूक’ कार्यक्रम का रविवार से आगाज हो गया। बंजारा मंच पर चल रहे इस कार्यक्रम में हर संगीत प्रेमी को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिल रहा है। यह प्रोग्राम किसी ऐप पर या घर में लोक गीत या गाने गाकर अपने दिल की हूक यानी कसक मिटाने वाले हर उम्र के मेलार्थी को मंच प्रदान कर रहा है। यह ‘हूक’ प्रोग्राम 29 दिसंबर तक रोजाना दिन में 12 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। ‘हिवड़ा री हूक’ में प्रस्तुतियों के दौरान सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी  भी हर आर्ट लवर को खूब लुभा रही है। इसमें सही जवाब देने वाले  कला प्रेमियों को ‘शिल्पग्राम मोमेंटो’ से नवाजा जा रहा है।

भोपाल में दो समुदायों के बीच झड़प-पथराव, छह लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल राजधानी के जहांगीराबाद इलाके की पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। भीड़ में कुछ लोग तलवारें और डंडे लेकर घूम रहे थे। इस घटना में लगभग छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक महिला को भीड़ ने डंडे से बुरी तरह पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि विवाद की वजह दो दिन पहले हुए युवकों के बीच मारपीट से जुड़ी है। उसी को लेकर मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। यह देखकर दूसरे पक्ष के लोग भी डंडों और तलवारों के साथ बाहर निकल आए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भारी पुलिस बल तैनात कर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। वहीं दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बवाल की वजह पुराना मामला यह पूरा बवाल दो दिन पहले हुई एक मारपीट की घटना से जुड़ा है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय के अनुसार, दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसी मामले को लेकर मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मुंबई के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियन को भारतीय टीम में शामिल किया गया

नई दिल्ली  बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अगले दो मुकाबलों के लिए टीम में बड़ा बदलाव हुआ। रविचंद्रन अश्विन के अचानक रिटायरमेंट की वजह से खाली हुई जगह को भरने के लिए टीम इंडिया में मुंबई के ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान को बुलाया गया है। वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए। मेलबर्न में वह अपने सीनियर साथी रोहित शर्मा की टीम से जुड़ जाएंगे। कोटियान वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुंबई की रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उन्हें तब निराश होना पड़ा, जब उन्हें आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन में अनसोल्ड रहना पड़ा। बीसीसीआई ने कोटियान को लेकर एक बयान में कहा, ‘पुरुष चयन समिति ने हरफनमौला तनुष कोटियान को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुना है।’ भारत ए दौरे का हिस्सा रहे 26 वर्ष के कोटियान को वॉशिंगटन सुंदर के कवर के तौर पर टीम में रखा गया है। बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘कोटियान को सुरक्षा कवर के तौर पर टीम में रखा गया है। अगर वाशी या जड्डू (रविंद्र जडेजा) को चोट लगती है तो ही उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।’ ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से ठीक पहले उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ विजय हजारे मैच में मुंबई के लिए नाबाद 39 रन बनाए और दो विकेट लिए। उन्होंने एमसीजी पर भारत ए के लिये आठवें नंबर पर उतरकर 44 रन बनाए थे। वैसे सूत्रों के अनुसार अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैचों के बाद पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण ब्रेक मांगा है। बत दें कि 2023/24 रणजी ट्रॉफी में कोटियन ने 10 मैचों में 16.96 की औसत से 29 विकेट लिए। उन्होंने मुंबई की 42वीं रणजी ट्रॉफी की खिताबी जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अर्जित करने के लिए बल्ले से 502 रन भी बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। कुल मिलाकर कोटियन ने 33 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 41.21 की औसत से 2,523 रन बनाए हैं, जबकि 101 विकेट लिए हैं और 25.7 की औसत से विकेट लिए हैं, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। विजय हजारे ट्रॉफी के सोमवार को ग्रुप सी के मैच में कोटियन को 2-38 के ऑलराउंड प्रदर्शन और बल्ले से 37 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिससे मुंबई को तीन विकेट से जीत मिली।

बिरयानी, पराठा या इडली नहीं, निमरत कौर ने बताया क्या है उनका पसंदीदा फूड

मुंबई, फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री निमरत कौर अपने हर एक पल को प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। हालिया पोस्ट में अभिनेत्री ने बताया कि उनका पसंदीदा फूड क्या है। निमरत ने बताया कि बिरयानी, पराठा या इडली नहीं, बल्कि उनका पसंदीदा फूड डोसा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज रील में आपको हमने परोसा डोसा जीनियस डोसा बैटर यशराज मुखाटे।” रील में अभिनेत्री यशराज मुखाटे के ट्रेंडिंग ‘डोसा’ रील पर टीम के साथ लिप्सिंग करती नजर आईं। वीडियो में अभिनेत्री टीम के साथ मस्ती करती नजर आईं। बता दें, यशराज मुखाटे ‘रसोड़े में कौन था’ के साथ सोशल मीडिया सनसनी के रूप जाने जाते हैं। मुखाटे ने हाल ही में कीर्ति सुरेश के एक इंटरव्यू पर मजेदार वीडियो बनाया था, जिसमें अभिनेत्री अपने फेवरेट फूड डोसा के बारे में बताती नजर आई थीं। निमरत कौर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में निमरत कौर ने विश्व साड़ी दिवस के मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर कहा था कि हर साड़ी एक कहानी कहती है। विश्व साड़ी दिवस के अवसर पर शनिवार को कौर ने एक संदेश भी साझा किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें वह खूबसूरत काली साड़ी पहने दिखाई दी थीं। अलग-अलग पोज देते हुए अभिनेत्री ने वीडियो भी साझा किया था। अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ लिखा था, “हर साड़ी एक कहानी कहती है। क्या आप मेरी कहानी पढ़ सकते हैं?” विश्व साड़ी दिवस हर साल 21 दिसंबर को मनाया जाता है, जो साड़ी की सुंदरता, सांस्कृतिक महत्व और स्थायी विरासत के लिए वैश्विक स्तर पर समर्पित है। यह दिन दुनिया भर के लोगों को साड़ी का सम्मान करने के लिए एक साथ लाता है, एक ऐसा परिधान जो सदियों से भारतीय परंपरा का प्रतीक है। निमरत कौर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री पिछली बार फिल्म ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री बेला बरोट के किरदार में नजर आई थीं। मिखिल मुसले द्वारा निर्देशित मिस्ट्री-थ्रिलर में निमरत कौर के साथ राधिका मदान, भाग्यश्री और सुबोध भावे भी अहम रोल में हैं।  

सिंगर सचेत और परंपरा बने माता-पिता

मुंबई, ‘शिव तांडव स्त्रोतम’ से लेकर ‘कबीर सिंह’ तक के गानों से पॉपुलर हुए सिंगर कपल सचेत-परंपरा माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यह खुशखबरी दी। परंपरा ठाकुर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों का बहुत बड़ा फैन बेस है। उनके घर में नए मेहमान के आने से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। सचेत प्रम्बारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘महादेव की कृपा से हमारे घर एक नन्हा बच्चा आया है। हमें ये कहते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है। हमें आशीर्वाद दें और इस शुभ अवसर पर हमें आपकी शुभकामनाओं की आवश्यकता है। नम: पार्वती पतये हर हर महादेव…जय माता दी! इस वीडियो में बच्चे की एक झलक दिखाई गई है। तीनों हाथों की तस्वीरें शेयर की गई हैं। कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। पोस्ट पर फैन्स ने भी कमेंट किए हैं। सचेत प्रंबरा के ‘बेखयाली’, ‘मलंग सजना’, ‘जा रंजन रंजन’, ‘मैया मेनू’ जैसे कई गाने लोकप्रिय हुए। ‘शिव तांडव स्तोत्र’ के वीडियो के बाद उन्हें लोकप्रियता मिली। आज वह बॉलीवुड के लोकप्रिय गायकों में से एक हैं।  

‘ईआरसीपी योजना से राजगढ़ क्षेत्र को मिलेगा पानी’, राजस्थान-अलवर के विद्यालय में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु प​रिवर्तन मंत्री व अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को अलवर जिले के राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में  राजकीय माध्यमिक विद्यालय, नयागांव माचाड़ी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्रा-छात्राओं को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने सम्मानित हुए छात्रा-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के बच्चे बड़े प्रतिभावान है और ये जीवन में तरक्की कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पाड़ा, माचाड़ी और नयागांव तीनों ग्राम पंचायत के बीच में सांसद कोष से ई—लाइब्रेरी और खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा, उसके लिए तीनों ग्राम पंचायत भूमि उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद जब पहली बार बझेड़ा गांव में आए तो वहां के लोगों ने कहा कि काफी वर्षों से यहां केंद्रीय विद्यालय बनवाने की मांग चल रही है। इस मांग को  पूरा करने के लिए राजगढ़ में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय बनवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना में जिन ठेकेदारों ने अधूरे काम छोड़ दिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो गांव डार्क जोन में हैं, उनमें भी पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी योजना कामें जो पानी आना था डीपीआर में राजगढ़ क्षेत्रा को भी शामिल कर दिया गया है, जिससे कि ईआरसीपी योजना का पानी राजगढ़ को भी मिलेगा । कार्यक्रम में  श्री अशोक गुप्ता, श्री बन्नाराम मीणा, अंजली यादव सहित प्रबुद्ध व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने गणेश पोल स्थित रिद्धि-सिद्धि मंदिर में पूजा अर्चना की तथा राजगढ़ कस्बे के माचाडी चौक, चौपड़ बाजार में खुली जीप से अभिवादन करते हुए मालाखेड़ा दरवाजा पहुंचे। जहां उन्होंने कस्बे के मालाखेड़ा गेट का अनावरण  किया। उन्होंने कहा कि मालाखेड़ा दरवाजा  राजगढ़ की ऐतिहासिक शान रहा है।  उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में राजगढ़ के विकास में कार्य करूंगा और कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री  श्री संजय शर्मा,  श्री अशोक गुप्ता, श्री बन्ना राम मीणा सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

गैजेट्स की भी करें साफ-सफाई

दन दिनों पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की लहर चल रहीे है। सभी लोग इस अभियान से प्रेरित होकर अपने घर के साथ-साथ आसपास की साफ-सफाई के लिए प्रेरित हो रहे है। लेकिन जब बात अपने गैजेट्स की साफ-सफाई की होती है तो शुरुआत में बड़ा ध्यान रखा जाता है, लेकिन धीरे-धीरे लोग इसके प्रति लापरवाह हो जाते हैं। इसे एक उदाहरण से समझें। राहुल ने एक हाईएंड स्मार्टफोन खरीदा था। शुरू में तो इसकी खूब साफ-सफाई रखता था, लेकिन जैसे ही स्मार्टफोन पुराना हुआ उसने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी। पसीने और धूल की वजह से फोन के स्क्रीन के साथ बॉडी पर भी धब्बे नजर आने लगे। सफाई नहीं होने से गैजेट्स के परफार्मेंस पर भी असर होता है। हालांकि कंपलेक्स इलेक्ट्रॉनिक्स की साफ-सफाई रखना आसान नहीं है। इनके सफाई के लिए कुछ उपकरण की जरूरत होती है, ताकि गैजेट्स की बेसिक साफ-सफाई अच्छे से हो सके। साफ-सफाई के टूल्स:- माइक्रोफाइबर लिंट-फ्री क्लॉथ:- आमतौर पर इसका इस्तेमाल आईग्लास की सफाई के लिए होता है। यह सस्ता होने के साथ ही हर जगह आसानी से उपलब्ध है। डस्ट ब्लोअर:- यह पोर्टेबल डस्ट ब्लोअर है। यह गैजेट्स के दरार में से डस्ट को हटाने में मददगार साबित होता है। यह इलेक्ट्रानिक स्टोर पर मात्र 50 रुपये में उपलब्ध हो जाता है। कंप्रेस्ड एयर:- यह डस्ट ब्लोअर का आल्टरनेटिव है लेकिन उसकी तुलना में महंगा। रबिंग अल्कोहल:- गैजेट्स को कभी भी पानी से साफ नहीं करना चाहिए। इसके लिए रबिंग अल्कोहल बढिय़ा ऑप्शन है। गुनगुना गर्म पानी:- प्लास्टिक कंपोनेंट जैसे कीबोर्ड के कीज को साफ करने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं। लेकिन भूलकर भी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट के साथ इसका इस्तेमाल न करें। फ्लैटहेड स्क्रूड्राइवर:- कीबोर्ड की सफाई में इस औजार की जरूरत पड़ती है। टूथ पिक:- यह चार्जिंग पोट्र्स में जमा हुए लिंट को हटाने में मददगार होता है। स्मार्टफोन:- किसी भी स्मार्टफोन का सबसे मुख्य हिस्सा होता है श्डिस्प्ले्य। आजकर टचस्क्रीन बाजार में छाया हुआ है। अधिकतर स्मार्टफोंस के डिस्प्ले पर ओलियोफोबिक कोटिंग होती है। यह आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन को फिंगरप्रिंट और दाग से बचाती है। अगर आप स्क्रीन को साफ करने के लिए खुरदुरे कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, तो स्क्रीन पर से यह कोटिंग धीरे-धीरे हटने लगती है। इसलिए स्क्रीन को साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर क्लॉथ का उपयोग करें। स्मार्टफोन के साथ एक समस्या लिंट ख्फाहा, की होती है। कई बार लिंट स्मार्टफोन के हेडफोन व चार्जिंग प्वाइंट में जमा हो जाते हैं। आप इसे टूथपिक की मदद से हटा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि सफाई करने के दौरान कोई हिस्सा टूटकर अंदर न रह जाए। की-बोर्ड:- बात चाहे डेस्कटॉप की हो या फिर लैपटॉप की, कीबोर्ड सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला हिस्सा है। इसकी सफाई के लिए सबसे पहले कंप्यूटर को बंद करें। अब आप फ्लैटहेड स्क्रू ड्राइवर, माइक्रोफाइबर क्लॉथ, डस्ट ब्लोअर, रबिंग अल्कोहल और गुनगुना गर्म पानी रख लें। अगर आपका कीबोर्ड डिटैचेबल है तो इसे उलट कर हिलाएं इससे इसके बीच फंसी गंदगी निकल आएगी। अगर आप कीबोर्ड के कीज निकालकर साफ करना चाहते हैं तो सावधानी से करें। अब आप डस्ट ब्लोअल या फिर एयर कंप्रेस्ड के जरिए की बोर्ड में फंसे डस्ट और और दूसरी चीजों को रिमूव कर सकते हैं। रबिंग अल्कोहल को माइक्रोफाइबर क्लॉथ में भीगो कर की-बोर्ड को क्लीन किया जा सकता है। इस दौरान ध्यान रखें कि सीधे रबिंग अल्कोहल से की-बोर्ड को साफ न करें। अगर की बोर्ड के कीज निकल जाते हैं तो एक बाउल में गुनगुने पानी में रख कर इसे साफ कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पानी न तो ज्यादा गर्म हो न ज्यादा ठंढ़ा। ज्यादा गर्म पानी आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। माउस:- आप माउस को साफ करने के लिए डस्ट ब्लोअर और एयर कंप्रेस्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको लगता है माउस सही से मूव नहीं कर रहा है तो यह सही समय है कि माउस को पलट कर उसका ट्रैकबॉल निकाल उसकी सफाई की जाए। आमतौर पर माउस के नीचे काफी गंदगी जमा हो जाती है। अगर आप इसे साफ कर देते हैं, तो काफी हद तक माउस सही तरीके से काम करने लगेगा। रोलर के आस-पास जमा लिंट को सही तरीके से साफ करें। आम तौर पर हाथ से निकलने वाले पसीने से माउस गंदा होता है।   डिस्प्ले:- स्मार्टफोन हो या लैपटॉप, डिस्प्ले की सफाई करना थोड़ा आसान है। अगर आप कपड़े से डिस्प्ले की सफाई कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि क्लॉथ खुरदुरा न हो। खास तौर पर पेपर टॉवल से डिस्प्ले की सफाई न करें। इससे हो सकता है स्क्रीन पर स्क्रेच मार्क आ जाएं और यह भी हो सकता है कि इससे स्क्रीन पर लगे एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी हट जाए। इससे स्क्रीन के कुछ हिस्से भी नष्ट हो सकते हैं। स्क्रीन की सफाई के लिए पानी व किसी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल कभी न करें। हमेशा माइक्रोफाइबर क्लॉथ का ही इस्तेमाल करें। साथ ही एक बात का जरूर ध्यान रखें कि सफाई से पहले आपका डिवाइस स्विच ऑफ हो।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet