LATEST NEWS

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में प्रवीण नहीं दे पाए 25 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब

मुंबई ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्टए एपिसोड की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने रोलओवर कंटेस्टेंट प्रवीण नाथ के साथ की। कानपुर के रहने वाले प्रवीण ने पिछले एपिसोड में उन्होंने तीन लाख 20 हजार रुपये जीते थे। अमिताभ ने छठे सवाल के साथ प्रवीण नाथ संग आगे का गेम शुरू किया। दी गई लाइफलाइनों की मदद से प्रवीण नाथ 25 लाख रुपये के सवाल तक जा पहुंचे। पर यहीं पर सारा गेम पलट गया। प्रवीण 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए, जिससे अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। अमिताभ बच्चन ने प्रवीण नाथ ने 25 लाख रुपये के लिए 13वां सवाल पूछा। लेकिन प्रवीण के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। पर प्रवीण ने फिर भी रिस्क लिया और गेम खेलने का फैसला किया। यही फैसला भारी पड़ गया, क्योंकि प्रवीण जीती हुई रकम भी हार गए और सिर्फ तीन लाख 20 हजार रुपये ही जीत पाए। प्रवीण ने मुश्किल से मुश्किल सवालों के जवाब आसानी से दे दिए थे और यह देख अमिताभ के साथ दर्शक भी हैरान थे। 13वें सवाल ने बिगाड़ा प्रवीण का गेम प्रवीण का गेम देखकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह 25 लाख रुपये भी जीत जाएंगे, पर इसी सवाल ने उनका गेम बिगाड़ दिया और जीती रकम भी हाथ से निकल गई। 25 लाख रुपये के लिए यह था सवाल और उसका सही जवाब अमिताभ ने 25 लाख के लिए जो सवाल पूछा था, वह था, ‘उस घोड़े का नाम क्या है जो 2024 पेरिस ओलंपिक में ड्रेसेज इवेंट में सवारी करने वाले पहले भारतीय घुड़सवार अनुश अग्रवाल के साथ आया था? इसके ऑप्शन थे- A) सर कारमेलो ओल्ड B) डीकैथलॉन C) सेंट सिमोन D) प्रिंसेस डोरीन प्रवीण नाथ ने काफी दिमाग लगाने के बाद ऑप्शन B चुना, पर वह जवाब गलत निकला। इसका सही जवाब A) सर कारमेलो ओल्ड था।

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘लापता लेडीज’, शहाना गोस्वामी की ‘संतोष’ से उम्मीदें

मुंबई ऑस्कर्स 2025 में किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को झटका लगा है. आमिर खान के प्रोड्क्शन में बनी ये फिल्म 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में इंडिया की ऑफिशियल एंट्री थी. लेकिन बुरी खबर ये है कि लापता लेडीज ऑस्कर्स जीतने की रेस से बाहर हो गई है. इस न्यूज से फैंस बेहद निराश हैं. ‘लापता लेडीज’ हुई बाहर मंगलवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने अगले राउंड के लिए सलेक्ट होने वाली 15 फिल्मों की अनाउंसमेंट की. इसमें किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई. कुल 15 फिल्मों को अगले राउंड के लिए चुना गया है. इन्हें एकेडमी के मेंबर्स देखकर फाइनल लिस्ट के लिए तय करेंगे. आमिर की फिल्म भले ही बाहर हो गई हो, लेकिन UK की तरफ से ऑस्कर्स 2025 में भेजी गई हिंदी भाषा की फिल्म ‘संतोष’ अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट की गई है. मूवी को ब्रिटिश इंडियन फिल्ममेकर संध्या सुरी ने डायरेक्ट किया है. ऑस्कर्स 2025 के विनर्स का ऐलान 2 मार्च को होगा. वो 15 फिल्में जो अगले राउंड के लिए सलेक्ट हुईं… ब्राजील, आई एम स्टिल हेयर कनाडा, यूनिवर्सल लैंग्वेज चेक गणराज्य, वेव्स डेनमार्क, द गर्ल विद द नीडल फ्रांस, एमिलिया पेरेज़ (Emilia Pérez) जर्मनी, द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग (The Seed of the Sacred Fig) आइसलैंड, टच आयरलैंड, नीकैप इटली, वर्मीग्लियो लातविया, फ्लो नॉर्वे, आर्मंड (Armand) फिलिस्तीन, फ्रॉम ग्राउंड ज़ीरो सेनेगल, दाहोमी थाईलैंड, हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइस यूनाइटेड किंगडम, संतोष लापता लेडीज ने की कितनी कमाई? लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी. इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव अहम रोल में दिखे. फिल्म को क्रिटिक्स और पब्लिक ने बेशुमार प्यार दिया. रूरल इंडिया पर सेट ये फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है जिनकी ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है. किरण राव की ये फिल्म कई सामाजिक मुद्दों पर चोट करती है. 5 करोड़ के बजट में बनी मूवी का इंडिया नेट कलेक्शन 20.58 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 27.06 करोड़ का बिजनेस किया. क्या है फिल्म ‘संतोष’ की कहानी? मूवी में शहाना गोस्वामी पुलिस अफसर के रोल में हैं. सुनीता राजवार, संजय बिश्नोई, कुशाल दुबे, नवल शुक्ला और प्रतिभा अवस्थी भी अहम रोल में हैं. ‘संतोष’ कहानी है विधवा (शनाया गोस्वामी) की, जिसे पति की मौत के बाद उसकी जगह पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी मिलती है. पुलिस की नौकरी तो मिल जाती है, लेकिन उसे काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. शनाया को एक यंग लेडी की हत्या का केस सुलझाने को मिलता है. इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है.    

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है।सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  ‘पुष्पा द राइज’ से धमाल मचाने के बाद अल्लू अर्जुन हाई वोल्टेज एनर्जी के साथ सीक्वल ‘पुष्पा 2 द रूल’ में नजर आ रहे हैं।’पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है।अल्लू  अर्जुन की ‘पुष्पार 2: द रूल’ बॉक्स  ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है।फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1409 करोड़ रुपये की कमाई करके धमाल मचा दिया है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। #पुष्पा 2 द रूलने 11 दिनों में दुनियाभर में 1409 करोड़ की कमाई की।अभी अपनी टिकट बुक करें! पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

त्वचा में लाएं निखार

सर्दियां आते ही त्वचा को जरूरत होती है विशेष देखभाल की, क्योंकि इस मौसम की शुष्क हवा त्वचा की स्वाभाविक नमी को नष्ट कर देती है। इस वजह से धीरे-धीरे आपकी कोमल त्वचा में रूखापन आने लगता है। अतः त्वचा की देखभाल के लिए क्या करें, आइए जानें। -अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो सर्दी के मौसम में भी आपको ऑयली मॉइश्चराइजर इस्तेमाल न करके ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। -इस मौसम में त्वचा की स्वाभाविक नमी कम हो जाती है। त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। -त्वचा की स्निग्धता बनाए रखने और उसमें नमी पैदा करने के लिए अपने भोजन पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए भोजन में प्रोटीन, फल और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। -यदि त्वचा ज्यादा तैलीय है तो दही और शहद को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से कुछ देर तक मलें। फिर धो लें। -हाथों और पैरों की त्वचा को नर्म और मुलायम बनाए रखने के लिए महीने में एक बार पेडिक्योर और मेनिक्योर कराएं और रात को सोने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोकर हैंडलोशन जरूर लगाएं।  

शेयर बाजार में आज विशाल मेगामार्ट, मोबिक्विक और साई लाइफ साइंसेज के शेयर लिस्ट हो गए, मचाई धूम

मुंबई  शेयर बाजार में आज मेन बोर्ड में तीन कंपिनयों के आईपीओ (IPO Listing Today) लिस्ट हुए। उनमें विशाल मेगामार्ट, मोबिक्विक और साई लाइफ साइंसेज के शेयर थे। इनमें निवेशकों की सबसे ज्यादा कमाई मोबिक्विक के शेयरों में हुई बीएसई में इसके शेयर 58.51 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए। विशाल मेगामार्ट के निवेशकों की लिस्टिंग भी ठीक ठाक रही। इसके शेयर बीएसई में 41 फीसदी के रिटर्न के साथ लिस्ट हुए। बीएसई में साई लाइफ साइंसेज के शेयर भी 20 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। कैसी रही विशाल मेगामार्ट की लिस्टिंग बीएसई में विशाल मेगामार्ट के शेयर 41 फीसदी के गेन के साथ 110 रुपये पर लिस्ट हुए। इसका शेयर 78 रुपये में अलॉट हुआ था। मतलब कि हर शेयर पर 32 रुपये की बढ़त। लेकिन मुनाफा वसूली के चलते कुछ ही देर में 104.92 रुपये तक गिर गए। उल्लेखनीय है कि सुपरमार्केट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विशाल मेगा मार्ट का 8,000 करोड़ रुपये का आईपीओ बीते 11 दिसंबर को खुला था। कंपनी का आईपीओ 13 दिसंबर को बंद हुआ था। इसमें एंकर निवेशकों ने 10 दिसंबर को बोली लगाई थी। इस आईपीओ में कोई फ्रेश शेयर जारी नहीं किया था। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था। कंपनी की प्रमोटर समयत सर्विसेज एलएलपी द्वारा शेयरों की बिक्री की गई है। उसके पास कंपनी में 96.55% हिस्सेदारी है। कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए प्राइस बैंड 74-78 रुपये तय किया था। मोबिक्विक का क्या रहा हाल BSE में मोबिक्विक का शेयर 442.25 रुपये पर लिस्ट हुआ। यह शेयर निवेशकों केा 279 रुपये में मिला था। मतलब कि निवेशकों की पहले ही दिन 163.25 रुपये या 58.51 फीसदी की कमाई हो गई। उल्लेखनीय है कि वॉलेट और कुछ अन्य सेवाएं देने वाली वन मोबिक्विक सिस्ट्म्स लिमिटेड One Mobikwik Systems Ltd का आईपीओ में बीते 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक निवेशकों को बोली लगाने का मौका मिला था। इस दौरान निवेशकों का भारी रिस्पांस मिला था। मोबिक्विक ने आईपीओ 53 शेयरों के लॉट साइज और ₹265-₹279 के प्राइस बैंड में पेश किया गया। बोली लगाने के अंतिम दिन कंपनी को 1,18,71,696 शेयरों के मुकाबले कुल 1,41,72,86,992 शेयरों के लिए बोली मिली थी। मतलब कि यह आईपीओ 119.38 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ था। साई लाइफ साइंसेज में भी ठीक हुई कमाई स्मॉल मोलिक्यूल न्यू केमिकल इंटीटिज (Small-molecule new chemical entities (NCEs) को डेवलप और मैन्यूफैक्चरिंग करने वाली कंपनी साई लाइफ साइंसेज (Sai Life Sciences) का आईपीओ भी 20 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। इसका एक शेयर 549 रुपये में मिला था जबिक यह बीएसई में 660 रुपये में लिस्ट हुआ। मतलब कि इश्यू प्राइस से 20 फीसदी ऊपर। इसका आईपीओ बीते 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक बोली के लिए खुला था। साई लाइफ साइंसेज आईपीओ के जरिये कंपनी ने 3043 करोड़ रुपये जुटाया है। आईपीओ के तहत 3.81 करोड़ शेयरों को ऑफर फोर सेल के जरिये बेचा गया जबिक 900 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू जारी किया गया। साई लाइफ साइंसेज आईपीओ का प्राइस बैंड 522 रुपये से 549 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

एस.एस. राजामौली ने एनटीआर जूनियर की आयुध पूजा की धुनों पर डांस किया

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने एनटीआर जूनियर की देवरा: पार्ट 1 के गाने आयुध पूजा पर डांस किया है। एस.एस. राजामौली के भतीजे की शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। वीडियो में राजामौली डांस फ्लोर पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं।वह एनटीआर जूनियर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 के गाना आयुध पूजा की धुनों पर थिरक रहे हैं। एस.एस. राजामौली के साथ काल भैरव भी हैं। जो बात इस वीडियो को और भी खास बनाती है, वह है इसका फिल्म देवरा और मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर से जुड़ा हुआ कनेक्शन। प्रशंसक एनटीआर जूनियर की देवरा की धुनों पर राजामौली के डांस को देखकर खुद को उनकी तारीफ रोक नहीं पाए।स्टूडेंट नंबर 1 और आरआरआर में एनटीआर जूनियर और राजामौली के प्रतिष्ठित फिल्म सहयोग से लेकर इन व्यक्तिगत, अनकहे इशारों तक, यह स्पष्ट है कि उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मों से परे है।

मुस्लिमों के डर से मुजफ्फरनगर के इस मोहल्ले को छोड़कर चले गए हिंदू सभी हिंदू, खंडहर शिव मंदिर दे रहा इसकी गवाही

मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में मुस्लिम आबादी में इजाफा और हिंदू समुदाय के पलायन की रिपोर्ट ने क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को जन्म दिया है। इस स्थिति ने स्थानीय समुदायों के बीच तनाव को बढ़ाया है और धार्मिक स्थलों की स्थिति पर भी असर डाला है, जैसे कि खंडहर बन गए शिव मंदिर का उदाहरण। इस मंदिर के बारे में ज्यादा बात बताते हुए यहां से पलायन करने वाले परिवार के सदस्य अमरेश सिंह जो कि बीजेपी नेता भी हैं ने बताया कि सबसे पहले 1970 में इस मंदिर का निर्माण हुआ था।  मामला मोहनलाल लद्दावाला मोहल्ले का है। वहां पूजा अर्चना निरंतर होती रही मगर जैसे ही अयोध्या के राम मंदिर का मसला जोर शोर से उठा तो लोग मोहल्ले को छोड़ गए. क्योंकि, वहां मुस्लिम की जनसंख्या बहुत बढ़ गई थी. इधर-उधर मांस की दुकानें आदि खुल गई थीं. ऐसे में पूजा-पाठ मुश्किल था। इसकी के चलते सन् 1990-91 में हिंदू लोग मंदिर से मूर्तियां उठाकर अपने साथ लेकर चले गए और दूसरे स्थान पर स्थापित कर दिया। खंडहर बन गए शिव मंदिर की स्थिति यह दर्शाती है कि धार्मिक स्थलों की देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता है। यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय इतिहास और संस्कृति का भी हिस्सा है। हिंदू शख्स का दावा इस मंदिर के बारे में अधिक जानकारी देते हुए यहां से पलायन करने वाले परिवार के सदस्य सुधीर खटीक जो कि बीजेपी नेता भी हैं ने बताया कि सबसे पहले 1970 में इस मंदिर की स्थापना हुई थी. वहां पूजा अर्चना लगातार होती रही. मगर जैसे ही अयोध्या के राम मंदिर का मुद्दा जोर शोर से उठा तो लोग मोहल्ले को छोड़ गए. क्योंकि, वहां मुस्लिम आबादी बहुत बढ़ गई थी. इधर-उधर नॉनवेज शॉप आदि खुल गई थीं. ऐसे में पूजा-पाठ मुश्किल था. इसलिए 1990-91 में हिंदू लोग मंदिर से मूर्तियां उठाकर अपने साथ लेकर चले गए और दूसरी जगह स्थापित कर दीं. जब लंबे वक्त तक मंदिर में पूजा अर्चना नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने अतिक्रमण कर लिया. किसी ने अपने घर के छज्जे निकाल लिए तो किसी ने पार्किंग बना ली. मंदिर खंडहर बन गया और सिकुड़ गया. सुधीर खटीकने कहा कि सरकार से आग्रह है कि इस मंदिर की पुनर्स्थापना कराई जाए. उसे पुराना रूप दिया जाए ताकि पूजा-पाठ शुरू हो सके. क्योंकि, हिंदू अगर अपनी संस्कृति को भूल गए, अपने धर्म को भूल गए तो राष्ट्र सुरक्षित नहीं हो सकता. राष्ट्र भी जब ही सुरक्षित रहता है जब आपका धर्म सुरक्षित हो. मुस्लिम शख्स का बयान वहीं, मुजफ्फरनगर के मोहनलाल लद्दावाला मोहल्ले के निवासी मोहम्मद समीर आलम ने कहा कि यह स्थल 1970 में बना था. बुजुर्गों ने बताया था कि यहां पाल जाति के लोग अधिक थे. उन्होंने ही इसका निर्माण कराया होगा. हालांकि, बाद में वो अपनी प्रॉपर्टी सेल आउट करके दूसरी जगह शिफ्ट हो गए. जाते वक्त मंदिर से शिवलिंग और मूर्तियां भी ले गए. फिलहाल, काफी समय से मंदिर बंद पड़ा है, कोई देखने नहीं आता. जो भी रंग-रोगन का काम हुआ मुस्लिम समुदाय ने किया. अगर कोई पूजा-पाठ के लिए आने चाहे तो आए, हम नहीं रोकते. हमारे द्वारा किसी को क्यों रोका जाएगा, यह तो सार्वजनिक है, कोई भी आ सकता है, मंदिर हो या मस्जिद. हालांकि, 1994 से देख रहा हूं कोई पूजा करने नहीं आया आज तक. 

कलेक्टर ने पूरी करवाई आरक्षण प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-महासमुंद में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू

महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। चुनाव में अध्यक्ष का सीधा चुनाव कराने की सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है। अब निकाय चुनाव को पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया है। इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले में नगरी निकायों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। महासमुंद कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनिमय 1961 की धारा 29 (क) में दिए गए प्रावधान अनुसार, वार्डों का आरक्षण वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर लॉटरी सिस्टम द्वारा सम्पन्न किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण भी किया गया। आरक्षण की इस प्रक्रिया में सभी अनुभाग के निकाय के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति रही। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। इसमें मुख्यत: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के आरक्षण को ध्यान में रखते हुए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार शांति रूप से पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। आगे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

अक्षय कुमार और गणेश आचार्य ने फिल्म पिंटू की पप्पी का ट्रेलर लॉन्च किया

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने फिल्म पिंटू की पप्पी का ट्रेलर लॉन्च किया है। विधि आचार्य के वी2एस प्रोडक्शन की फिल्म पिंटू की पप्पी का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है।इस इवेंट में सुपरस्टार अक्षय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पिंटू की पप्पी एक एंटरटेनर रोमांटिक-कॉमेडी-एक्शन फिल्म है, जो रोमांस, कॉमेडी और एक्शन के अपने अनूठे मिश्रण से दर्शकों को का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करती है। प्यार और जीवन के उतार-चढ़ाव से जूझते एक प्यारे बदमाश पिंटू की मजेदार और दिल को छू लेने वाली यात्रा है।जब पिंटू की दुनिया एक यंग और डायनामिक लड़की से टकराती है, तो उथल-पुथल और कॉमेडी का आगाज होगा। अक्षय कुमार ने कहा, मैं फिल्म पिंटू की पप्पी और अपने दोस्त गणेश आचार्य के लिए यहां आया हूं। हम करीब 30 साल से दोस्त हैं। उन्होंने अपना पहला गाना मेरे साथ कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने मैदान-ए-जंग में पहली बार मेरे साथ काम किया था। आज मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में करीब 7-8 हजार गाने कोरियोग्राफ किये होंगे। उन्होंने दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। उसमें से उन्होंने मेरी फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ के लिए भी अवॉर्ड जीता है। वे बहुत अच्छे और दिलचस्प इंसान हैं। यदि उनका हुक्म है तो मैं कभी मना नहीं कर सकता। मेरे लिए, जब भी मैं उनसे कुछ करने के लिए कहता हूं, वे हमेशा आते हैं… इसलिए मेरे दोस्त आपको बहुत बहुत बधाई। गणेश आचार्य ने कहा, मैं यह फिल्म बनाना चाहता था, इसलिए मैंने विधि को कन्विंस किया। मैं हमेशा संघर्ष करता रहता हूं और भगवान मुझे शक्ति देते हैं। मेरी पत्नी विधि मेरी सबसे बड़ी ताकत है।मेरे पास कास्ट नहीं थी। मैं हमेशा नए लोगों के साथ काम करता हूं। इसलिए, सुशांत स्ट्रगल कर रहा था। वह एक बार, दो बार, तीन बार मेरे स्टूडियो में आया और मैं उससे नहीं मिला। मैं पुष्पा 2 की शूटिंग के बाद वापस आ रहा था और जैसे ही मैं लिफ्ट में एंटर हुआ, सुशांत दिखाई दिया और मैंने कहा कि यही मेरा हीरो है। जब हीरोइन की बात आई, तो हमने जान्या जोशी को चुना। वह दिल्ली से हैं। तो, इस तरह से यह फिल्म बनी। उन्होंने बहुत मेहनत की है। यदि आप इसे एक न्यूकमर के नज़र से देखें, तो डांस, इमोशन, एक्शन कमाल के हैं। फिल्म पिंटू की पप्पी से सुशांत, जान्या जोशी और विधि फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ-ही-साथ विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, अजय जाधव, पूजा बनर्जी, अदिति सनवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और गणेश आचार्य जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस फ़िल्म को विधि आचार्य ने प्रोड्यूस किया है और इसे शिव हरे ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

छतरपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान 2 स्थाई वारंटी सहित कुल 24 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा फरार स्थाई व गिरफ्तार वारंटी, इनामी आरोपी फरार वांछित आरोपियों की निरंतर गिरफ्तारी की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ संग्रह विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। रात्रि गश्त के दौरान गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को भी चेक किया जा रहा है। विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाही की गई। 2 स्थाई वारंटी, गिरफ्तार वारंटी एवं अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, 26 आरोपियों से नोटिस तामील किए गए। स्थाई वारंटी- थाना गढ़ी मलहरा के वर्ष 2023 के मारपीट के प्रकरण के आरोपी राम सिंह यादव निवासी पिड़पा  थाना सटई के वर्ष 2023 खनिज चोरी प्रकरण के आरोपी राम रतन विश्वकर्मा निवासी झमटुली थाना बमीठा गिरफ्तार वारंटी  थाना सिविल लाइन के वर्ष 2020 के लूट के प्रकरण का आरोपी अरविंद पिता दुर्जन सिंह निवासी बिनौरा एवं वर्ष 2019 की लड़ाई झगड़ा के प्रकरण के आरोपी हीरालाल रजक निवासी रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। थाना मातगुवां के वर्ष 2020 के सड़क दुर्घटना के प्रकरण के वारंटी जितेंद्र राजपूत निवासी ग्राम सिजारीगंज थाना पिपट  थाना किशनगढ़ के वर्ष 2021 के पशु क्रूरता निवारण अधिनियम प्रकरण के आरोपी हनुमत गौंड़ निवासी चपनर टपरिया थाना किशनगढ़  थाना ओरछा रोड पुलिस ने गिरफ्तार बारंटी वर्ष 2023 के मारपीट के प्रकरण के वारंटी लखन पिता भग्गू कुशवाहा निवासी ग्राम कैंडी एवं वर्ष 2023 के बलवा के प्रकरण के वारंटी जीतेन्द्र पटेल निवासी ग्राम कालापानी, वर्ष 2022 के जुआ एक्ट में वारंटी शिवम पिता हरबल परिहार निवासी तिंदनी थाना नौगांव  थाना हरपालपुर पुलिस पुलिस ने गैर इरादतन हत्या प्रकरण के वारंटी भूरा पिता रघुकुल अहिरवार निवासी परेठा, लीलाधर पिता हीरा लाल निवासी सौरा को गिरफ्तार किया। थाना ओरछा रोड पुलिस ने मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण के आरोपी राजेन्द्र सिंह पिता केशर सिंह बघेल निवासी ग्राम बनपुरा को गिरफ्तार किया। अवैध शराब विक्रेता,संग्रह,परिवहन व सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी वारंटी, आरोपी को न्यायालय पेश किया गया, एवं अन्य आरोपियों को न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया।

बाइक सवार युवक की मौत, छत्तीसगढ़-बालोद में बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर की कार ने मारी ठोकर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जिस कार से यह घटना हुई है, वह कार बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके का है। मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के डौन्ड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम अवारी निवासी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके का ड्राइवर उनके माता पिता का इलाज करा कर राजनांदगांव से  वापस घर लौट रहा था। तभी अवारी नाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को कार ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे इस सड़क हादसे में भानुप्रतापपुर के ग्राम बोगर निवासी युवक अलख राम उम्र 30 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची डौन्ड़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए शव भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। बताया गया है कि डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पिछले कुछ सालों से बीजापुर में ही पदस्थ है। अभी वे भोपालपटनम जनपद पंचायत सीईओ के भी प्रभार में है।

अनन्या पांडे ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। प्राइम वीडियो ने हाल ही में ओ वुमनिया! रिपोर्ट का नया एडिशन रिलीज किया है। यह रिपोर्ट इंडियन एंटरटेनमेंट में महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन पर मोस्ट डिटेल्ड स्टडी मानी जाती है।इस रिपोर्ट को मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने तैयार किया है, फिल्म कंपेनियन स्टूडियोज ने इसे प्रोड्यूस किया है और प्राइम वीडियो इसका समर्थन कर रहा है। भारतीय मनोरंजन जगत की कुछ प्रमुख हस्तियां ओ वुमनिया! 2024 राउंडटेबल में एकजुट हुईं, जहां उन्होंने रिपोर्ट, उससे जुडेय चैलेंजेज और उनके हल पर चर्चा की।इस चर्चा में अनन्या पांडे, ऋचा चड्ढा, शकुन बत्रा, निखिल आडवाणी, पार्वती तिरुवोथु, इशिता मोइत्रा और स्टुति रामचंद्रा (डायरेक्टर और हेड ऑफ प्रोडक्शन, इंटरनेशनल ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया) शामिल हुए। इस सेशन को अनुपमा चोपड़ा ने मॉडरेट किया। अनन्या पांडे ने फिल्म गहराइयां की को-स्टार दीपिका पादुकोण के बारे में एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, जब मैंने इंडस्ट्री में काम शुरू किया था, तब मुझे नहीं पता था कि आप अपनी बात मजबूती से रख भी सकते हैं। मैं बस वही करती थी जो मुझसे कहा जाता था। लेकिन दीपिका उन महिलाओं में से हैं जो सेट पर हर किसी के लिए आवाज उठाती हैं, वो भी बहुत ही विनम्र तरीके से। अक्सर जब कोई लड़की अपनी बात रखती है तो उसे बॉसी या उसके साथ काम में मुश्किल कहा जाता है। लेकिन दीपिका ने मुझे सिखाया कि आप अपनी बात शालीनता और सहानुभूति के साथ रख सकते हैं, और यही तरीका सबसे सही है।दीपिका ने मुझे, एक यंग फीमेल एक्ट्रेस के तौर पर, बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। अब मैं खुलकर अपनी बात रखती हूं जब मुझे किसी चीज़ को करने या कहने में असहजता महसूस होती है। मैं नहीं चाहती कि किसी यंग लड़की से इस तरह बात की जाए क्योंकि मुझे ऑन-स्क्रीन उस तरीके से दिखाया गया है। इसलिए अब मैं अपने चुनावों को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हो गई हूं। ओ वुमनिया! 2024 रिपोर्ट का चौथा एडिशन है, जो ऑरमैक्स मीडिया और फिल्म कंपेनियन स्टूडियोज द्वारा तैयार किया गया है और प्राइम वीडियो के सहयोग से जारी किया गया है। रिपोर्ट में 2023 में रिलीज हुई 169 भारतीय फिल्में और सीरीज का मूल्यांकन किया गया है, जो 9 भारतीय भाषाओं में सिनेमाघरों और स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर उपलब्ध थीं। रिपोर्ट के अनुसार, महिला प्रतिनिधित्व के मामले में थिएटर और स्ट्रीमिंग कंटेंट के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर दिखाई दिया है, और स्ट्रीमिंग कंटेंट इस बदलाव को आगे बढ़ा रहा है।

पीछे से ट्रेलर की जोरदार टक्कर में एक की मौत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाईवा चालक ने अचानक लगाए ब्रेक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  एनएच 49 पर हाईवा चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से पीछे से आ रही ट्रेलर हाईवा से टकरा गई। इस घटना में घायल ट्रेलर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जुटमिल थाना में हेमेन्द्र दुम्बे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह झारसुगुडा ओड़िसा का रहने वाला है तथा राजदीप रोडवेज प्रा0लि0 रायपुर के ट्रांसपोर्ट कंपनी में झारसुगुडा ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। हेमेन्द्र दुम्बे ने बताया की उनकी कंपनी का ट्रेलर का चालक राजेश यादव था, जो हमारे कंपनी में ड्राइवर का कार्य करता था। 15 दिसम्बर को राजेश यादव ट्रेलर में बोरी का गठान झारसुगडा से लोड कर बिलासपुर मुंगेली जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि इसी बीच अगले दिन 16 दिसंबर की शाम साढ़े 4 बजे के आसपास उसी कंपनी के अन्य दो ड्राइवर संजीत पासवान और दुर्गेश पासवान ने फोन करके बताया की ट्रेलर के चालक राजेश यादव को हाईवा के चालक ने एनएच 49 मे दर्रामुड़ा गांव के पास लापरवाही पूर्वक ब्रेक लगा दिए। जिससे हाईवा के पीछे राजेश यादव का ट्रेलर सीधे जा घुसा। इस घटना में राजेश यादव के सिर के आलावा शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट आई। घायल हालत में उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ मे भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान कल शाम उसकी मौत हो गई। बहरहाल राजदीप रोडवेज प्रा.लि.झारसुगडा के ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है।

इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियन्स का टशन में शिरकत करेंगे हनी सिंह

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने रैपर-गायक यो यो हनी सिंह,सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियन्स का टशन में शिरकत करेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का बहुचर्चित फ़ॉर्मेट, इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियन्स का टशन इस क्रिसमस सीज़न में एक रोमांचक ट्रीट का वादा करता है! इस वीकेंड शाम सात बजे, शो अपने खास मेहमान दिग्गज यो यो हनी सिंह का स्वागत करेगा, जो रेमो डिसूज़ा, मलायका अरोड़ा, गीता कपूर और मेज़बान हर्ष लिंबाचिया के साथ प्रतियोगियों को चीयर करेंगे। आगामी एपिसोड्स में चुनौतियां तो सामने आएंगी ही, लेकिन इनके साथ ही उत्सव का माहौल भी बनेगा क्योंकि सांता क्लॉज़ दमदार एन्ट्री लेंगे, और अपने गिफ्ट बैग से, कुछ अनूठी चुनौतियां पेश करेंगे जो टीमों की रचनात्मकता, कौशल और टीम वर्क की परीक्षा लेंगे। चुनौतियों में शामिल हैं: बेस्ट फ़ुट फ़ॉरवर्ड, जिसमें अर्शिया और अनुराधा को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना होगा; अदला बदली, जिसमें परी + फ्लोरिना और विवेक + अकीना की टीमों को भूमिकाएं बदलना और एक विपरीत स्टाइल को अपनाना होगा; और डांस ऑफ़, जिसमें टीम एसडी से चुने गए रूपसा और वर्तिका, और टीम आईबीडी से चुने गए शिवांशु और अनिकेत के बीच डांस बैटल होगी, वह भी किसी अतिरिक्त एलिमेंट को जोड़े बिना। देसी प्रॉप चैलेंज के साथ यह मस्ती आगे बढ़ेगी, जिसमें गीता तेजस और आकाश को भेजेंगी और मलायका देपबर्णा, प्रतीक और सौम्या को भेजेंगी, जो प्रॉप्स के साथ अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, और मज़ेदार मेरी मर्ज़ी 2.0, जिसमें संचित और अनिकेत को जज द्वारा निर्बाध रूप से बताए गए गानों के बीच बदलाव करना होगा। अकीना और अर्शिया के बीच की फाइनल बैटल हाई-एनर्जी परफ़ॉर्मेंस होगा, जिसे ज़रूर देखना चाहिए। सवाल-जवाब के एक मनोरंजक सत्र में, मेज़बान हर्ष लिम्बाचिया ने हनी सिंह से उनकी शानदार जीवनशैली, पिछले रिश्तों, और प्रसिद्ध हिट गानों के बारे में पूछा। एक पार्टी के लिए एक ही रात में 40 लाख खर्च करने के बारे में पूछे जाने पर, हनी ने स्पष्ट रूप से बताया, “यह दुबई की एक पुरानी कहानी है, जब नई नई शोहरत, नया नया पैसा मिला था…तब गलतियां हो जाती हैं। बिल आने तक हमें एहसास नहीं हुआ कि वह क्लब कितना महंगा था। लड़कियां हमारी टेबल पर आती रहीं और हमें लगा कि वे हमारे लिए ही वहां हैं। बाद में पता चला कि वे बिल बढ़ा रही थी!” हर्ष ने उनसे आगे पूछा, “तो कभी ऐसा हुआ कि आपका दिल टूटा हो, या आपने कभी किसी का तोड़ा है?” हनी ने जवाब दिया, “मुझ से बहुत टूटे हैं, हर 3-4 महीने में टूटते रहते हैं।” अपने प्रसिद्ध गाने ब्राउन रंग पर, हनी ने मुस्कुराते हुए खुलासा किया, “यह किसी और से नहीं बल्कि मलायका से प्रेरित था।” इस मस्ती को बढ़ाते हुए, हनी ने रेमो से पूछा कि क्या ये चुनौतियां असली थीं। रेमो ने प्रतियोगियों आकाश, अनिकेत और तेजस को हनी सिंह के लाइव गाने पर परफ़ॉर्मेंस करने के लिए बुलाया, जिससे साबित हुआ कि हर एक्ट उतना ही प्रामाणिक था जितना कि यह हो सकता है!

मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

सही जवाब देकर खूब उपहार भी बटोरे कटोरा तालाब के उद्यान में आज होगा तीसरा इवेंट  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । जनसंपर्क विभाग द्वारा  खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है । मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं । सही जवाब देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स , उपहार  भी दिए जा रहे हैं । योजनाओं की सही जानकारी और उस पर से सही जवाब देने पर मिलने वाले उपहार से लोगों के उत्साह में चार चांद लग रहा है । रविवार 15 दिसंबर मैग्नेटो मॉल से शुरू हुए खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले की कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया गया । शाम की गुलाबी ठंड में मरीन ड्राइव पे वॉक करने , फ़ूड और गेम जोन में आनेवाले सैकड़ों लोगों ने इवेंट शुरू होने पर रुक कर इसका भरपूर आंनद लिया । कोई खड़े खड़े , कोई तालाब किनारे बैठकर , तो कोई कुर्सी में बैठकर इवेंट का लुत्फ उठाता रहा । बच्चे , बड़े , बुजुर्ग , युवा सबने ख़ुशहाल एक साल इवेंट में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना , नियद नेल्ला नार योजना , औद्योगिक विकास नीति , बस्तर पर्यटन कॉरिडोर , बढ़ती विमान सेवाएं , अधोसंरचनात्मक विकास के कार्यों को दिल से सराहा । आज बुधवार को इसी कड़ी में कटोरा तालाब के उद्यान में शाम 6.30 बजे से खुशहाल एक सवाल इवेंट आयोजित किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet