LATEST NEWS

राज्य मंत्री ने एक वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अनूपपुर प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने आज जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामतपुर तालाब परिसर में सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान, श्रमिक, उद्योग, पर्यटन विभाग से संबंधित जनहितैषी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।  इस दौरान विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, नायब तहसीलदार श्री मंगला दास चक्रवर्ती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं आमजन उपस्थित थे।

अलीगढ़ में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़का की शादी पर जमकर बवाल, रद्द किया गया आशीर्वाद समारोह

अलीगढ़ यूपी के अलीगढ़ जिले में हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी के बाद होने वाला आशीर्वाद समारोह विरोध के बीच रद्द कर दिया गया है। दरअसल, समारोह का डिजिटल कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया। कार्ड में युवती के साथ गैर समुदाय के युवक का नाम देखा तो तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसके विरोध में आ गए। पुलिस के अनुसार, शहर के एक हिन्दू कारोबारी परिवार की युवती ने मुस्लिम लड़के से मार्च माह में शादी कर ली है। चूंकि दोनों विदेश में साथ रहते हैं और वहीं जॉब करते हैं। अब दोनों परिवार इस शादी के बाद आशीर्वाद समारोह करने जा रहे थे। जिसे लेकर लड़की पक्ष ने 21 दिसंबर को होटल में कार्यक्रम तय कर निमंत्रण वितरण शुरू कर दिया। कार्ड बंटने के साथ जब युवती के साथ मुस्लिम लड़के का नाम देखा तो तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसके विरोध में आ गए। सोशल मीडिया पर कार्ड के साथ विरोध संबंधी पोस्ट वायरल होने लगीं। सीधी चेतावनी दी गई कि शहर में सार्वजनिक तौर पर इस तरह का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। आयोजन स्थल पर पहुंचकर विरोध करने तक की चेतावनी दी गई। पुलिस को पता चला कि दोनों बचपन से साथ पढ़े और दोनों में रिश्तों के बाद बात अब शादी तक पहुंची है। मार्च निकालकर दिया ज्ञापन, नहीं होने देंगे आयोजन हिंदू संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने जवाहर पार्क से मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेटमें ज्ञापन देने के दौरान पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि यह प्रोग्राम किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन को संज्ञान लिया जा रहा है। हर स्थिति पर नजर रखते हुए जानकारी जुटाई जा रही है। ई कार्ड भेजकर दी जा रही अतिथियों को जानकारी शुक्रवार को युवती परिवार की ओर से आयोजन स्थगित किए जाने संबंधी एक ई-कार्ड अपने परिचितों को भेजा जाने लगा। जो दोपहर तक वायरल हो गया। सीओ द्वितीय संजीव तौमर के अनुसार इस मामले में बृहस्पतिवार से ही नजर रखी जा रही है। यह बात सही है कि सोशल मीडिया के जरिये ही अब आयोजन स्थगित किए जाने संबंधी जानकारी मिली है। फिर भी ध्यान रखा जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनसे भी वार्ता जारी है। अब ये जारी हुआ संदेश हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि 21 दिसंबर 2024 को जीटी रोड के होटल में हमारा कार्यक्रम अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। हम किसी भी असुविधा के लिए अपनी गहरी माफी मांगते हैं।

बैगा बहुल ग्राम कन्नौज की प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटे गए गर्म कपड़े

मनेनद्रगढ़/एमसीबी भरतपुर विकासखंड के बैगा बहुल ग्राम कन्नौज में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय कन्नौज में शाला प्रबंधन समिति और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा, संकुल समन्वयक रमेश पटेल और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस नेक कार्य से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गर्म कपड़े पाकर मुस्कुराते हुए अपनी खुशी साझा की। शिक्षकों और अधिकारियों ने भी उनकी हौसला-अफजाई की और आगे भी इस तरह के सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया।

MP में दिसंबर ने तोड़ा रिकॉर्ड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

भोपाल  पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का असर रहा। शुक्रवार को शीतलहर चलने से दिन भी ठंडा रहा। नीमच, मंदसौर, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सर्द हवाएं चलीं। भोपाल में 22 डिग्री के साथ दिन में भी ठिठुरन बनी रही। लगातार पांचवीं रात कड़ाके की ठंड रही। जिसमें पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 7 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 6.1 डिग्री रहा। रायसेन, राजगढ़, उमरिया में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, खजुराहो, रीवा, नौगांव, टीकमगढ़, मंडला, सतना, सागर में 7 डिग्री से नीचे रहा। शुक्रवार को दिन में बैतूल 22.5 डिग्री, धार 22.8 डिग्री, गुना 24.1 डिग्री, ग्वालियर 24.2 डिग्री, इंदौर 22 डिग्री, पचमढ़ी 20.4 डिग्री, रायसेन 22.4 डिग्री, उज्जैन 23 डिग्री, जबलपुर 23.3 डिग्री, रीवा 23 डिग्री, सागर 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ 23.1 डिग्री, उमरिया 24.1 डिग्री और मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार बढ़ी     पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा।     उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है। पचमढ़ी सबसे ठंडा, पारा 2 डिग्री पहुंचा शुक्रवार-शनिवार की रात में प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश में लगातार छठवीं रात कड़ाके की ठंड रही। पचमढ़ी ​​सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 2 डिग्री रहा। मंडला में 3 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में पारा 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 8.9 डिग्री, ग्वालियर में 6 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में पारा 4.6 डिग्री रहा। नौगांव, रायसेन, राजगढ़, उमरिया में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, बैतूल, गुना, रतलाम, दमोह, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़, सतना में 7 डिग्री से नीचे रहा। इस बार पहले पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड और ट्रेंड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है। भोपाल और इंदौर की रात तो पिछले 2 साल में सबसे ठंडी रही हैं यानी दिसंबर की ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। नवंबर में भी सर्दी तोड़ चुकी रिकॉर्ड बता दें कि नवंबर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। अब दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। MP के 5 बड़े शहरों में दिसंबर में ऐसा ट्रेंड… भोपाल में 3.1 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका टेम्प्रेचर भोपाल में दिसंबर में दिन-रात ठंड और बारिश का ट्रेंड रहा है। 10 में से पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। आधा से पौन इंच तक बारिश हो गई। इस बार भी बारिश होने के आसार हैं। दिसंबर में ठंड की बात करें तो 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच चुका है। 28 जिलों में शीतलहर का असर बरकरार प्रदेश के 28 जिलों में शुक्रवार को शीतलहर का असर देखने को मिला। भोपाल,जबलपुर में भी ठंडी हवाएं चलीं। नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, शहडोल, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी असर देखा गया। कुछ जिलों में दिन भी ठंडे बने रहे। मध्यप्रदेश में दिसंबर ने तोड़ा रिकॉर्ड दिसंबर के पहले पखवाड़े में इतनी कड़ाके की ठंड पहली बार देखने को मिल रही है. इससे पहले दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में इस प्रकार की ठंड देखी गई है. मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने 28 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं.    

मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत हुई आज, किंग पोंग ने निंजा को 7-6 से हराया

इंदौर मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत आज इंदौर के मशहूर अभय प्रशाल में हुई। यह लीग भारतीय टेबल टेनिस के इतिहास में एक नया और रोमांचक अध्याय जोड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (एमपीटीटीए) के अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा, “हमें गर्व है कि हमने मध्य प्रदेश में प्राइम टेबल टेनिस लीग की शुरुआत की है। यह लीग खेल को नई दिशा देने का वादा करती है। एक अद्वितीय टीम स्ट्रक्चर और विविध प्रतिभाओं के साथ, यह लीग भारत में टेबल टेनिस की तस्वीर बदलने के लिए तैयार है।” इस लीग में आठ टीम्स शामिल हैं: क्लिपर्स, निंजा, सेंसेशन, स्पार्टन्स, थंडरबोल्ट, योद्धा, लॉयन वॉरियर और किंग पोंग। टूर्नामेंट का पहला चरण 13 से 15 दिसंबर, 2024 तक आयोजित होगा। लीग की शुरुआत रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई। पूल ए, मैच 1 में, किंग पोंग ने निंजा को 7-6 से हराया। मैच के मुख्य आकर्षणों में सुमित मिश्रा और परमी पंकज नागदेवे की कार्तिकेय कौशिक और पूजा शर्मा से 0-2 से हार, अथर्व सिंह की प्रज्ज्वल यादव पर 2-1 से जीत और जकिया सुल्तान की हिया पटेल पर 2-0 से जीत शामिल है। पूल बी के दूसरे मैच में लॉयन वॉरियर्स ने स्पार्टन्स को 7-6 से हराया। हर्ष सच्चानंदानी और अदविका अग्रवाल ने प्रथम बाथम और पवी परदेशी को 2-1 से हराया, जबकि अनुज सोनी ने यश अग्रवाल को 2-0 से हराया। प्राइम टेबल टेनिस लीग के पूल ए, मैच 3 में, क्लिपर्स ने 7-6 की रोमांचक जीत के साथ सेंसेशन को हराया। मैच में पंकज और अनुषा ने शिवम और हिमानी को 2-0 से हराया, जबकि वंश चौहान, यशराज गोस्वामी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। सुमैया सुल्तान ने आन्या त्रिवेदी को 0-2 के स्कोर से मात दी, वहीँ अबू बक्र और वियान ने प्रांजल और सार्थक पर 2-1 से जीत हासिल की। अनुषा कुटुम्बले ने हिमानी चतुर्वेदी को 2-0 से हराया, जबकि वियान और आन्या ने यशराज और सुमैया को 2-1 से हराया। फाइनल सिंगल्स मैच में नरेंद्र सिंह, किशोर मोटरवानी से 1-2 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में कोई गोल्डन सिंगल्स नहीं हुआ और क्लिपर्स ने 7-6 के स्कोर से जीत दर्ज की।

आर्यन हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी स्कूल संचालक को आजीवन कारावास, 5 अन्य आरोपियों को 7-7 साल की जेल

भिंड जिले के बहुचर्चित आर्यन हत्या मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाया है। जिला न्यायालय ने हत्या के मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास व अन्य 5 आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है। न्यायाधीश मनोज कुमार ने 11 वर्षीय मासूम की हत्या के मुख्य आरोपी स्कूल संचालक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या के मुख्य आरोपी के साथ साजिश में शामिल व साक्ष्य छुपाने वाले 5 आरोपियों को 7-7 साल जेल की सजा सुनाई । दरअसल 8 नवंबर 2022 को मासूम 11 वर्षीय आर्यन को मौत के घाट उतारा था। स्कूल संचालक ने बच्चे को टॉफी का लालच देकर अपने स्कूल में बुलाया था। अपहरण करने के बाद फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। स्कूल संचालक पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था, उसी को चुकाने के लिए मासूम के अपहरण किया था। योजना सफल नहीं होने पर स्कूल संचालक ने मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को खाली प्लॉट में बोरी के अंदर बंद कर फेंक दिया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी के स्कूल पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। न्यायालय ने हत्या के मुख्य आरोपी पर 2 लाख 60 रुपए व अन्य 5 आरोपियों पर 1-1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा

भोपाल एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में निर्दोष पुरुषों को झूठे केसों में फंसाकर हो रहे अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने भारत सरकार से पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय को यथाशीघ्र बनाने के लिए हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में कुछ लोग निर्दोष पुरुषों को भी छेड़छाड़ मारपीट यौन शोषण दहेज प्रथा बलात्कार के झूठे केसों में फसाकर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे है जो बहुत ही चिंता का विषय है क्योंकि कई बार पुरुष अपने निर्दोष होने के साक्ष्य भी देते है तो उन्हें नहीं माना जाता है जबकि महिला के कहने भर से पुरुषों को अपराधी मान लिया जाता है और फिर पुरुषों को फसाए गए झूठे केसों से समझौते के आधार पर लाखों करोड़ों रुपए की मोटी रकम मांगी जाती है और मजबूर पुरुष अपने मान सम्मान को बचाने के लिए इधर उधर से कर्जा लेकर ऐसी मांगों को पूरी करते है इस तरह से कुछ लोगों ने महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग कर पुरुषों से मोटी रकम कमाने का अपना व्यापार बना लिया है और जो पुरुष मांगे गए रुपए नहीं दे पाते तो उन्हें किसी झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है जिससे पुरुष पर चौतरफा मार पड़ती है एक तो पुरुष का पूरा भविष्य अंधकार में चला जाता है दूसरा समाज में उसके प्रति घृणा पैदा हो जाती है तीसरा परिवार व परिवार की जिम्मेदारी से दूर हो जाता है चौथा बचे हुए जीवन को यापन करने के लिए आर्थिक तंगी के चलते जीवन में बहुत सारी मुश्किलें उत्पन्न हो जाती है जिस कारण से पुरुष मानसिक तनाव में चला जाता है और फिर तनाव के चलते उत्तेजना में आकर आत्महत्या कर अपने जीवन की यात्रा को समाप्त कर देता है जिसके लिए सीधे सीधे जिम्मेदार हमारे देश की न्याय प्रणाली है क्योंकि यदि पुरुषों के संरक्षण के लिए पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय होता तो आत्महत्या करने वाला पुरुष अपनी सच्ची बात यहां पर रखकर अपनी कानूनी लड़ाई सामाजिक तौर से लड़ता लेकिन ऐसा नहीं है इसलिए पुरुषों के आत्महत्या करने की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है इसीलिए अब भारत सरकार पुरुषों के संरक्षण के लिए तुरन्त पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाए ताकि झूठे केसों में फंसे निर्दोष पुरुषों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति पूर्ण रूप से की जाए और निर्दोष पुरुषों के कल्याण के लिए अलग से बजट का प्रावधान कर सरकारी योजनाएं भी बनाई जाए जिससे निर्दोष पुरुषों को आत्महत्या करने से बचाया जा सके और महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने वाले कानून बनाया जाए जिससे महिलाओं और पुरुषों के बीच फैल रहे मतभेद को जड़ से खत्म किया जा सके। इस दौरान ज्ञापन देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार सचिव नन्दकिशोर आर्या पूर्णिमा रजवार योगिता बनोला बरखा शर्मा धर्मेंद्र साहू पीयूष शर्मा राजू साहू गोधन सिंह जन्तवाल अभिषेक साहू नरेश भण्डारी राजेश साहू जानकी कश्यप सूरज मिस्त्री पीयूष श्रीवास्तव पवन साहू अमित कुमार सुशील राय रवि गुप्ता रोहतास प्रजापति गौरव भट्ट दीपक कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा ने गुना में निर्वाचन किया मण्डल अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष घोषित

गुना भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी श्री मान विवेक नारायण शेजवलकर जी के अनुमोदन एवं गुना जिले के पर्यवेक्षक श्री अरूण भीमावत जी विधायक पन्नालाल शाक्य जी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार जी की सहमति के उपरांत भाजपा जिला गुना में निर्धारित मापदण्डों के आधार पर संपन्न हुये मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के उपरांत निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को उनके सम्मुख दर्शाये मण्डल में मण्डल अध्यक्ष घोषित किया जाता है। विधानसभा – गुना नवनिर्वाचित दोनों भाई श्री अर्जुन सिंह राजपूत जी को गुना नगर मंडल अध्यक्ष एवं श्री परेश भार्गव जी को बूढ़े बालाजी मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री फल एवं वस्त्र भेंटकर फूल मालाओं से  स्वागत किया जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जी नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता जी जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली जी शीशपाल परमार जी नरेंद्र सिंह अहिरवार जी बंटी किरार जी मुकेश ओझा जी संजीव कुशवाहा जितेंद्र परिहार एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं में बधाई शुभकामनाएं जी।

पुलिस ने छापेमारी कर 4 को रंगे हाथ पकड़ा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में नेताओं की शराब-चिकन पार्टी

बिलासपुर. न्यायधानी स्थित छत्तीसगढ़ भवन के गार्डन में देर रात शराब और चिकन पार्टी का मामला सामने आया है. एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ भवन के पीछे शराब के साथ बैठे लोगों को पकड़ने के लिए छापा मारा. जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया और उनका ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट कराया. इसमें 4 लोग शराब पीते हुए पाए गए, जबकि 3 लोग इस मामले में साफ-सुथरे साबित हुए. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस नेता धर्मेश मौर्य, शरद शर्मा, संजय माहेश्वरी, और एस के तिवारी शामिल हैं. पुलिस ने फिलहाल 2 आरोपियों के नाम छिपाए रखा है. सिविल लाइन पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 36(6) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके बाद सभी को पेनाल्टी के तौर पर छोड़ दिया गया है.

दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

दिव्यांग मनोज के दोनों पैरों में लगाए जयपुर फुट धौलपुर जिला प्रशासन एवं राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सेठ निनुआ राम चेरिटेबल पब्लिक वेलफेयर सोसायटी धौलपुर व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर की सहभागिता से तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल विशेष योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर दूसरे दिन शनिवार को मयूरी विशेष विद्यालय में जिले भर के दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, ट्राई साईकिल, केलिपर्स, जयपुर फुट मिलने से उनके चेहरों पर एक विशेष सुखी देखने को मिली l मांगरोल के मनोज पिछले आठ माह पूर्व मनिया में रेल से गिरने से दोनों पैर कट जाने से अपाहिज हो गया था शिविर में उसके दोनों पैरों में जयपुर फुट लग जाने के बाद जब वह अपने पैरों पर खड़ा हुआ तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा उसकी आँखों से आँसुओ कि धारा बह निकली l शनिवार को शिविर में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुर अध्यक्ष  डॉ आर एस गर्ग ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है,दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए इनका आत्मविश्वास बढ़ाते रहना होगा l उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मिलने वाले सहायक उपकरण उनकी दैनिक दिनचर्या के कामों में सहायता प्रदान करेंगी l भगवान महावीर समिति के प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि संस्था पूरे राज्य में इस प्रकार के शिविरों के आयोजन के माध्यम से दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, बैशाखी, केलिपर्स, हियरिंग एड, जयपुर फुट  वितरण जैसा कार्य कर रही है l शिविर का संचालन करते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने  जानकरी देते हुए बताया की आज शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो ने भाग लिया, सभी दिव्यांग जनों को शिविर में निःशुल्क भोजन कि व्यवस्था कि गई ल उन्होंने बताया कि आज शिविर में ट्राई साईकिल 56, व्हील चेयर 22,वैशाखी 17,केलिपर्स 7,जयपुर फुट 14, कान की मशीन 20 वितरित की गई ल शिविर में विद्यालय कि सह संचालिका नेहा गर्ग, शिवशंकर गर्ग,नेमीचंद अग्रवाल,रामकुमार गर्ग, मोहित गर्ग, संजीव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिकरवार, नरेन्द्र तोमर, के के बंसल, ऋषि मित्तल, कन्हैया लाल शर्मा, महेंद्र अग्रवाल , रणवीर डंडोतिया, जावेद वेग,उम्मेद सिंह, डॉ भूपेंद्र पाराशर, मुक्ति त्यागी, डॉ पीयूष पाराशर, प्रज्ञा शर्मा,,अमित जादौन,मुकेश गोयल, चन्द्रमोहन पचौरी, नरसिंघ कुशवाह दिनेश यादव, पुष्पेंद्र पाल, राकेश सिंह, ललित शर्मा, कामिनी शर्मा, ललिता शर्मा, मुन्ना लाल, राघवेंद्र राना, मुकेश रावत,सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग मौजूद थे।

1 की मौत और 4 घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में डीजल ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग के मोरगा थाना क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तारा घाटी के पास पिकअप वाहन और डीजल ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में पिकअप ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में पिकअप में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में गाड़ियों में कोई आग नहीं लगी. डीजल टैंक में डीजल होने से बड़ी आगजनी भी होने की संभावना थी, जो टल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मोरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. इसके साथ ही मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में वन रक्षक भर्ती में दौड़ते समय बिगड़ी अभ्यर्थी की तबीयत

कोरबा। वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थी की मौत हो गई. दौड़ में हिस्सा लेते हुए अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत बाना परसाही का रहने वाला 30 वर्षीय सुखसिंह कंवर वन रक्षक परीक्षा का फिजीकल टेस्ट देने के लिए कोरबा आया था. बरीडीह में रहने वाले रिश्तेदार के घर में रुकने के बाद फिजीकल टेस्ट के लिए प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम पहुंचा था. 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते समय सुखसिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया, और कोरबा रेंजर के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं. मृत अभ्यर्थी के परिजन जय भारत ने बताया कि सुखसिंह वन रक्षक की परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले से उसके घर आया था. सुबह पांच बजे परीक्षा देने के लिए निकला था. स्टेडियम में दौड़ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस बात की जानकारी उसने अपने दोस्तों को दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-धमतरी के एनएसएस कैंप में छात्राओं की ठंड से बिगड़ी तबीयत

धमतरी। धमतरी के खम्हरिया गांव में लगे एनएसएस कैम्प में शामिल छात्राओं की ठंड से तबीयत बिगड़ने की खबर है. छात्राओं के शरीर में अकड़न के साथ बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद 10 छात्राओं को नगरी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. खम्हरिया गांव में नगरी के सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय का एनएसएस कैम्प लगा है. शिविर में 50 छात्राएं शामिल हुईं थी. लेकिन शिविर समाप्त होने के एक दिन पहले ही 12 दिसम्बर की रात को एक-दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. पहले पहल शिविर के प्रभारियों ने इसे हल्के में लेते हुए पर्याप्त ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब बीमार होने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ने तब सभी बीमार 10 छात्राओं को नगरी अस्पताल लाया गया. नगरी बीएमओ डॉ. एके नेताम ने बताया छात्राओं की स्थिति देखने के बाद बताया कि यह ज्यादा ठंड के कारण हुआ है. हाइपो थर्मिया के लक्षण हैं, और शुगर लेबल भी बिगड़ा है. हालांकि, सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है.

दो मजदूर बुरी तरह झुलसे, राजस्थान-बांसवाड़ा की सीमेंट फैक्टरी में बड़ा धमाका

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा में इंडिया सीमेंट के प्लांट में आज जोरदार धमाका हुआ। अफवाह उड़ी की सीमेंट प्लांट ब्लॉस्ट हो गया, लेकिन बाद में पता चला कि प्लांट में कोल डिपो की चिमनी के ढक्कन में गर्म गैस के प्रेशर से ब्लॉस्ट हुआ, जिसके चलते तेज धमाका हुआ। बांसवाड़ा एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि घटना में कोई बड़ी जनहानी नहीं हुई है। गर्म गैस के रिसाव से दो लोगों के हाथ-पैर झुलस गए हैं। बता दें कि शनिवार सुबह 10.30 बजे हुए हादसे का कारण कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस का रिसाव बताया जा रहा है। हालांकि धमाके की आवाज बहुत तेज हुई और कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसमें दो मजदूरों के हाथ-पैर झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए एक प्रइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर तीन थानों के 70 से ज्यादा जवान तैनात हैं। कोयला जलाने वाला टैंक फटा जानकारी के अनुसार इंडिया सीमेंट्स का ये प्लांट बांसवाड़ा शहर से 30 किलोमीटर दूर बजवाना गांव में है। यहां के टैंक में कोयला डालने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि धुआं 5 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। वहीं डेढ़ से 2 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। मजदूरों का आरोप है कि कोयला डिपो में कार्बन गैस की मात्रा लगातार बढ़ रही थी। ब्लास्ट का खतरा था। फैक्टरी के ट्राइबल मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप पणदा ने बताया हम चार-पांच बार प्रबंधन को इसके बारे में बता चुके थे, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया।

बीज की दुकान चलाने वाले प्रियदर्शन गोस्वामी छत्तीसगढ़ में सिविल जज बने, बागेश्वर धाम में लगाई थी अर्जी

छतरपुर बागेश्वर धाम में यूं तो लाखों लोग अपनी मनोकामना पूरी करवाने के लिए अर्जी लगाते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा खास हुआ है कि करोड़ों लोगों की आस्था एक बार फिर बालाजी सरकार के प्रति बढ़ गई है। छतरपुर निवासी प्रियदर्शन गोस्वामी छत्तीसगढ़ में सिविल जज बन गए हैं। उनके पिता और नानी ने बागेश्वर धाम में अर्जी लगाई थी। दरअसल, प्रियदर्शन गोस्वामी सिविल जज की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता और नानी ने बागेश्वर धाम में अर्जी लगाई थी कि उनका बच्चा सिविल जज बन जाए। वे दूसरी बार दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में ही प्रियदर्शन का रिजल्ट आ गया और उनका चयन छत्तीसगढ़ सिविल जज में हो गया। उन्हें चौथा स्थान मिला है।     प्रियदर्शन गोस्वामी बताते हैं कि हम बागेश्वर धाम दूसरी बार दर्शन करने आए हैं। लेकिन हमारे माता-पिता के संस्कार है कि भगवान से कुछ भी मांगना नहीं चाहिए, सिर्फ दर्शन करने चाहिए। इसलिए हम दर्शन करने जाते थे और अभी भी दर्शन करके ही निकले हैं।   प्रियदर्शन ने बताया कि ये मेरे माता-पिता जी, बागेश्वर बालाजी और महाराज जी की कृपा है कि आज मुझे ये दिन देखने को मिला। महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। बागेश्वर धाम में माता-पिता और नानी आती रहती थीं। उन्होंने ही मेरे जज बनने के लिए अर्जी लगाई थी। जब दर्शन किए तो मन में यही था कि जैसी इच्छा हो वैसा मुझे फल दें। महाराज जी ने जनता की सेवा करने का इस माध्यम से अवसर दिया। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet