LATEST NEWS

पाइपलाइन फट जाने से पीने का पानी रास्ते में गिर रहा, जनता हो रही परेशान

सिंगरौली कचनी वार्ड क्रमांक 28 बढरिया टोला में नगर पालिका निगम द्वारा स्वच्छ अमृत जल नल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाई गई थी जिसेसे आमजन लोगों शुद्ध मीठा पानी मिल सके पाइपलाइन फट जाने से पीने का पानी रास्ते में गिर रहा है काफी कीचड़ हो गया है आमजन लोग को आवागमन में दिक्कत जा रही है समाचार के माध्यम से नगर निगम को अवगत कराना चाहता हूं

राज्य सरकार विकास, जन कल्याण और सुराज के लिए प्रतिबद्ध-विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह

अनूपपुर विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि अनूपपुर जिले में जनकल्याण पर्व 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2024 तक और 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए मौके पर ही शिविर लगाकर जन समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। हमारी सरकार विकास, जन कल्याण और सुराज के लिए प्रतिबद्ध है। जनकल्याण शिविर के अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पूरा लाभ पात्र हितग्राहियों को समय सीमा में पहुंचे इस हेतु सरकार अनेक कदम उठा रही है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 12 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई थी, तब से आज तक हमारे मुख्यमंत्री प्रतिबद्धता, लगन एवं निष्ठा के साथ लोगों के भलाई का कार्य कर रहे हैं। विधायक अनूपपुर श्री बिसाहू लाल सिंह आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत फुनगा में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत जन कल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, नगरपालिका पसान के अध्यक्ष श्री राम अवध सिंह, जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर एवं सहायक कलेक्टर श्री महिपाल सिंह गुर्जर, तहसीलदार श्री अनुपम पांडेय एवं नायब तहसीलदार श्री मंगला दास चक्रवर्ती, जनप्रतिनिधि श्री अजय द्विवेदी एवं श्री सिद्धार्थ शिव सिंह, ग्राम पंचायत फुनगा की सरपंच श्रीमती रेखा सिंह तथा जनपद सदस्य सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।     शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को चिन्हित केन्द्र और राज्य सरकार की 34 चिन्हित शत प्रतिशत सैचुरेशन की हितग्राही मूलक योजनाओं और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाएं आमजन तक पहुँचाकर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु रजिस्टर भी संधारित किया जा रहा है। जिसका समय समय पर उनके द्वारा समीक्षा भी की जाएगी तथा पात्र हितग्रहियों को लाभ दिलाया जाएगा। शिविर में कलेक्टर ने ग्राम पंचायत फुनगा सहित पाली, मझगवां, धनगवां पश्चिमी, बम्हनी, छिल्पा, अमलई, देवरी, मुडधोबा, धुम्मा एवं कदमटोला के मैदानी अमला का ग्रामवार नोडल अधिकारी, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा एएनएम के संयुक्त प्रयासों से संधारित की गई रजिस्टर पंजी का अवलोकन करते हुए समीक्षा किया तथा निर्देश दिए कि भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओ में शत प्रतिशत सिचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत किसी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डोर टू डोर सर्वेकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाए। कलेक्टर ने उन्हें अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। कार्यक्रम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ ने भी संबोधित करते हुए योजनाओं की जानकारी प्रदान की। जनकल्याण शिविर का शुभारंभ विधायक अनूपपुर श्री बिसाहू लाल सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गई योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत चिन्हित योजनाओं के संबंध में नागरिकों को जानकारी देकर पात्रता के संबंध में भी अवगत कराया।  हितग्राहियों को किया गया हितलाभ वितरण शिविर में विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने पीएम जनमन आवास योजना के स्वीकृत पत्र श्री राजेश बैगा एवं सुमन बैगा, दिव्यांग पेंशन योजना हितग्राही दीपक पनिका एवं पचवटी पटेल तथा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत 22 विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया गया।  विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, खनिज विभाग, शिक्षा विभाग, बैंकर्स सहित अन्य विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी।

सिर धड़ से हुआ अलग, छत्तीसगढ़-धमतरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आरक्षक की मौत हुई है. घटना के बाद लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. वहीं वाहन चालक फरार हो गया है. हादसा अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना में पदस्थ केशव मुरारी अवकाश में था. शनिवार को वो अपने घर ग्राम सम्बलपुर लौट रहा था. इस दौरान एक टैंकर ने अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार केशव मुरारी को चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग होने से उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ ही गई : केंद्रीय मंत्री गडकरी संसद में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सड़क हादसों को लेकर शुक्रवार को कहा था कि जब मैं पहली बार सड़क परिवहन मंत्री बना था तो सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य रखा था। दुर्घटनाओं की संख्या में कमी को तो भूल जाइए, मुझे ये स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ ही गई है। कहा कि देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.78 लाख लोगों की जान जाती है और 60% पीड़ित 18-34 वर्ष की आयु के होते हैं। उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें भी सड़क हादसों को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए। परिवहन विभाग के सहयोग से सभी स्कूलों-संस्थानों आदि में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने आगे जानकारी दी कि सड़क हादसों के शिकार 30 फीसदी लोगों की मौत सही समय पर जीवन रक्षक उपचार नहीं मिल पाने की वजह से हो जाती है। ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सख्ती लाने की भी जरूरत है।

थाना पलेरा पुलिस द्वारा 07 वर्ष पूर्व से अपहृत बालक को किया दस्तयाव

पलेरा थाना पलेरा मे दिनांक 19.01.18 को फरियादी ब्रजलाल आदिवासी निवासी चौहान टपरियन थाना पलेरा के द्वारा इसके पुत्र सुनील आदिवासी उम्र 14 वर्ष के घर से बिना बताये कही चले जाने के संबंध में रिर्पोट की गई थी जो थाना पर अप०क0 28/2018 धारा 363 ताहि दर्ज की जाकर गुमशुदा की तलास के लगातार प्रयास किये गये। वर्तमान समय मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोहर सिह मण्डलोई द्वारा नवालिग वालक बालिकाओं को खोजने हेतु जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है जो इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सीताराम ससत्या व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.12.2024 को उक्त अपराध के अपहृत सुनील पिता ब्रजलाल आदिवासी उम्र 21 साल को 07 वर्ष के अथक प्रयासों के वाद दस्तयाव किया गया है। अपहृत सुनील आदिवासी के दस्तयाव होने पर थाना पर उसका पुष्प मालाऐ पहना कर स्वागत किया गया तथा उसे माता पिता के साथ घर रवाना किया गया। सनील आदिवासी ने पूछताछ पर बताया कि वह पढाई में मन न लगने के कारण घर से बिना बताये अमृतसर पंजाव चला गया था वही पर मजदूरी करता था। उसके साथ कोई अपराध घटित नही होना बतााय है। अपहृत सुनील आदिवासी को आवश्यक समझाय दी गई।  अपहृत की दस्तयावी टीम मे सम्मलित पुलिस अधिकारी / * कर्मचारी* — निरी० मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी, प्रआर० 220 मनमोहन रैदास, आर० ज्ञानेन्द्र रजक जेएबी शाखा टीकमगढ आर० 406 रामप्रकाश अहिरवार की विशेष भूमिका रही।

द एसोशियेशन ऑफ वी क्लब जिले में गरीब कमजोर परिवार की करता है मदद

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी एमसीबी का द एसोशियेशन ऑफ वी क्लब समर्पण” न केवल सेवा कार्यों के लिए पहचाना जाता है, बल्कि समाज के प्रति अपनी गहरी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रसिद्ध है। हाल ही में क्लब ने जनकपुर और चरवारीडांड क्षेत्र की दो कन्याओं के विवाह में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद कर समाज में एक मिसाल कायम की। यह पहल उन परिवारों के लिए संजीवनी बनकर आई, जो अपने सीमित संसाधनों के चलते विवाह के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में असमर्थ थे। सामग्री का योगदान और सदस्यों की भूमिका क्लब की अध्यक्ष श्वेता पोद्दार को जैसे ही इन दो परिवारों की आर्थिक स्थिति और विवाह की आवश्यकता की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत इस विषय को क्लब की बैठक में उठाया। इस पहल पर सहमति बनते ही क्लब की सदस्यों—इंदु सैनी, रजनी अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, मंजू गोयल, शीला नासिया, निधि अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, वर्षा, राधा और मनीषा—ने मिलकर इस नेक कार्य के लिए अपने-अपने स्तर पर योगदान दिया।कन्याओं के विवाह के लिए कपड़े, घरेलू सामान, बर्तन, श्रृंगार सामग्री, और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। इन सामग्रियों को बड़े ही सम्मान और स्नेह के साथ उन परिवारों को सौंपा गया। क्लब की इस पहल ने यह दिखाया कि जब महिलाएं एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करती हैं, तो वे बड़े बदलाव ला सकती हैं।समाज को दिया सकारात्मक संदेश:यह कार्य केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं था। क्लब ने यह साबित किया कि सहयोग और सामूहिक प्रयास से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया जा सकता है। इस पहल ने क्षेत्र के अन्य संगठनों और व्यक्तियों को भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया है।आभार और प्रशंसा:क्लब की अध्यक्ष श्वेता पोद्दार ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्य केवल एक शुरुआत है और भविष्य में क्लब इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा। दूसरी ओर, कन्याओं के परिजनों ने क्लब के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता ने उनकी मुश्किलों को कम करने के साथ-साथ उनके दिल में उम्मीद और खुशी का संचार किया है।समाज में प्रभाव: यह पहल केवल दो परिवारों तक सीमित नहीं रही। इस घटना ने समाज में सामूहिक प्रयास और सेवा भावना को बढ़ावा दिया। यह संदेश दिया कि आर्थिक तंगी किसी की खुशियों की राह में बाधा नहीं बन सकती, यदि समाज के लोग मिलकर साथ खड़े हों।”द एसोशियेशन ऑफ वी क्लब समर्पण” की यह पहल न केवल एक प्रेरणा है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अगर समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं, तो बड़े से बड़े परिवर्तन संभव हैं।

सत्रह वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सिवनी से दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द

अनूपपुर दिनांक 24.11.24 को थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत निवासी व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी सत्रह वर्षीय नाबालिग बालिका जो अपने घर से कम्पयूटर सीखने जाने कहकर घर से निकली थी जो घर वापस नहीं आई है। जो रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 498/24 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर तलाश पतासाजी की गई। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर से सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, महिला आरक्षक ऊषा सिहं को अपहृत नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु जिला सिवनी भेजी गई जो जिला सिवनी अंतर्गत ग्राम विजयपानी थाना कुरई से अपहृत हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया है। नाबालिग बालिका के परिजनो ने अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

एसईसीएल नवनिर्माण नाली में पुराने ईटों का इस्तेमाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सदभावना स्टेडियम एसईसीएल साऊथ झगराखाण्ड से ठेकेदारी प्रथा पर लाखों रुपए से अधिक की लागत से बन रही नाली के निर्माण में पुरानी और घटिया ईंटों का इस्तेमाल खुले आम किया जा रहा है। नगर का एक मात्र सदभावना स्टेडियम एसईसीएल अस्पताल के पीछे, हसदेव क्षेत्र  महाप्रबंधक मुख्यालय के नाक निचे नाली निर्माण के लिए एसईसीएल ने ठेकेदार को लाखों रुपए का ठेका दिया है। इस नाली के निर्माण मे भारी अनियमितता बरती जा रही है। दर असल नाली बनाने के लिए बगल के मकान को तोड़कर उसी से पूरा निकला हुआ पुराने इंटों को लगाया जा रहा है। पुरानी ईंटों को छिपाने के लिए जुड़ाई के साथ ही बगल से मिट्टी भराई का काम भी जारी है। इतना ही नही नाली की एक पटरी पर पुरानी दीवार पर ही केवल ईंट का खड़ंजा लगा कर इतिश्री की जा रही है। एसईसीएल हसदेव के सदभावना स्टेडियम जो भीड़भाड़ वाला इलाका प्रमुख मार्ग के किनारे बन रही नाली निर्माण की बाबत नागरिकों का कहना है कि कमीशनबाजी के चलते हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को उन्ही के नाक के नीचे हो रहे निर्माण कार्य  एसईसीएल विभाग को यह खामी दिखाई नही दे रही है। मजदूरों से जब पुराने ईंट लगवाए जाने की बाबत पूंछा गया तो उसका कहना था कि यह सब ठेकेदार जाने वह तो केवल काम करने के लिए है।

नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रही कार से हो रही थी गौमांस की तस्करी, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

भोजपुर (रायसेन) औबेदुल्लागंज टोल नाके पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से गौमांस की तस्करी कर रही एक इनोवा कार को पकड़ा। यह कार नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रही थी। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें बोरियों में बंद गौमांस बरामद हुआ। मामले की सूचना पर पहुंची औबेदुल्लागंज पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार आरोपी फरार हो गए। गौमांस की तस्करी की सूचना मिलने पर गौरक्षक ओबेदुल्लागंज टोल नाके पर रुके थे, जैसे ही गौमांस ले जा रही गाड़ी ने औबेदुल्लागंज टोल नाका पार किया, गौरक्षकों ने उस गाड़ी का पीछाकर पकड़ लिया। पुलिस ने कार से बरामद मांस को फॉरेंसिक साइंस लैब जांच के लिए भेज दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आज जहां प्रदेश सरकार गौ वंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देती है ऐसे में इस तरह की तस्करी की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में जतारा विधानसभा से सबसे ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे- रेखा चौधरी

जतारा जतारा विधानसभा के अलग-अलग ब्लॉकों की बैठक हुई जिसमें जतारा और बमोरी कला ब्लॉक की  आदित्य होटल जतारा में एवं लिधौरा और चंदेरा ब्लांक की बैठक नगर पालिका के पास शादी हाल में संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। टीकमगढ़ जिले की संगठन प्रभारी श्रीमती रेखा चौधरी महात्मा गांधी जी के चरणों में नमन करते हुए कहां कि मैं आज अपने परिवार जनो से कहना चाहती हूं कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता निडरता के साथ चलना सिखाया है हमारे पूर्वजों ने आजादी देकर हमें खड़ा किया है वो लोग अंग्रेजों की गुलामी करते थे। एक विचारधारा बापूजी की है दूसरी विचारधारा गोड़से की है। आज मोदी जी कहते हैं देश को हम चला रहे हैं इस भारत को किसने खड़ा किया है सभी को पता है। नेहरू जी ने सबसे पहले कृषि का एक संस्थान चलाया था जो किसान अपने आप आत्मनिर्भर बन सके। चौधरी जी ने कहा कि 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के घेराव में हर कांग्रेस का कार्यकर्ता जीतू पटवारी जी का हाथ मजबूत एवं पार्टी का झंडा बुलंद करने के लिए सभी से आवाहन करना चाहती हूं कि भोपाल ज्यादा से ज्यादा लोग में पहुंचे। सहप्रभारी धर्मेन्द्र सिंह भदोरिया ने कहा कि जाति जनगणना बहुत जरूरी है हमारे नेता राहुल गांधी जी मुद्दा को बड़े जोर शोर से उठा रहे हैं हम लोग भी चाहते हैं की जाति जनगणना हो और पता चले कितने लोग गरीब हैं और कितने लोग अमीर पर भाजपा सरकार नहीं नहीं चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव किरण अहिरवार ने कहा कि हमारे जतारा विधानसभा के हर कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है और सिद्धांतों की लड़ाई लड़ता है आज जतारा विधानसभा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है भाजपा के सरकार में गांव-गांव में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। आने वाले दिनों हर भ्रष्टाचार को मैं जनता के समक्ष उठाऊंगी।जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि हमारे जिले के कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है और रहेगी भी आज जिले में हमारे दो-दो विधायक मौजूद हैं हमें निराश होने की जरूरत नहीं है और हम आने वाले दिनों में और मजबूत होंगे। बैठक में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जैन, रूपेंद्र बुंदेला, प्रमोद सोनी, महेश चौरसिया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुलाब कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष श्रीपति यादव, जिला महामंत्री डॉक्टर रमेश शर्मा, धीरेंद्र चौबे, बृजेंद्र सिंह, हीरालाल कुशवाहा, हरगोविंद चराढ सरपंच, अनिल रिछारिया, एडवोकेट मोहम्मद शफी, रामस्वरूप घोष, सुरेश रजक, रामकुमार गुप्ता, रामकिशोर अहिरवार, श्री राम यादव, विष्णु खरे, डॉक्टर मेहरबान सिंह,जयदीप चढ़ार, राजेश यादव, प्रदीप अहिरवार, सत्तर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत विधायक अरविंद पटेरिया ने किया क्षेत्र में भ्रमण

राजनगर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत आज राजनगर क्षेत्र के विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा क्षेत्र के चंद्रनगर एवं बमनौरा ग्राम में सघन जन संपर्क   कर उपस्थित भारी जन समुदाय को  संबोधित किया । विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा चंद्रनगर ग्राम में पहुंचकर पुलिस चौकी के बगल में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 1.59.00 लाख की लागत से निर्माण होने हेतु भूमि पूजन किया इस दौरान विधायक अरविंद पटेरिया ने  जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की स्वास्थ्य केंद्र की एक लंबी समय से चली आ रही मांग को पूरा होते हुए देख कर हमें बड़ी प्रसन्नता हो रही है आपने कहा कि  चंद्रनगर में स्वास्थ्य केंद्र  शीघ्र ही  निर्माण हो करके डॉक्टरो की भी पोस्टिंग की जाएगी । मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत ग्राम बमनोरा में पहुंचकर बमनोर ग्राम में सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन किया, इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की तथा लोगों से जनसंपर्क व जनसंवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण भी किया । इस दौरान बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, खजुराहो मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, पप्पू पाल, विजय यादव, सरपंच राकेश कुशवाहा, शिवराजपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता कालका दीन पाठक, पुष्पेंद्र कुटिया, संजय मिश्रा, राजा चतुर्वेदी, श्रीकांत मिश्रा, इंद्रपाल तिवारी, बृज गोपाल अवस्थी, शशि भूषण अवस्थी, जगनंदन तिवारी, शैलेंद्र यादव, पहलाद अवस्थी, टीकाराम पाल, सुनील पांडे, चतुरेश तिवारी, रवींद्र पाठक, पंकज अग्निहोत्री, तीरथ तिवारी, अनंतराम तिवारी, मनीष, शारदा तिवारी, सुरेश यादव (सरपंच ग्राम बमनोर), सीताराम यादव, अनिरुद्ध शुक्ल (पूर्व सरपंच), मदन तिवारी, गिरिजा तिवारी, कैलाश तिवारी, पंचायत सचिव गौरी शंकर यादव, रोजगार सहायक प्रियंका तिवारी सहित ग्राम के बड़ी संख्या में लोग यहां उपस्थित रहे , कार्यक्रम का सफल संचालन श्यामबाबू त्रिवेदी के द्वारा किया गया । शुभांशु शुक्ला खजुराहो।।

तानसेन संगीत समारोह में रागरंग संगीतमय प्रदर्शनी एक विशेष आकर्षण

ग्वालियर तानसेन शताब्दी संगीत समारोह के दौरान ऑस्कर विजेता एनीमेशन टीम कलाकार श्री दीपंकर गोस्वामी भारतीय शास्त्रीय संगीत और उसके स्वरों को पेटिंग के रूप में जीवंत करेंगे। ग्वालियर के मोती महल में शास्त्रीय संगीत, कला साधकों और सुरों पर आधारित श्री गोस्वामी की संगीतमय कलाकृतियों की प्रदर्शनी “रागरंग” एक विशेष आकर्षण होगी। 15 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे मोती महल में प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा । 19 दिसम्बर तक चलने वाली प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेंगी। प्रदर्शनी में सभी का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। यूनेस्को सिटी ऑफ म्यूजिक ग्वालियर में भारतीय शास्त्रीय संगीत का “रागरंग” प्रदर्शनी के माध्यम से एक नया आयाम देखने को मिलेगा। कलाकृतियों के साथ-साथ संगीत संजोये यह प्रदर्शनी एक नया अनुभव प्रदान करेंगी। पंडित भीमसेन जोशी, श्री हरिप्रसाद चौरसिया, बिस्मिल्ला खान साहब, पंडित जसराज, बेगम अख्तर, पंडित रविशंकर, निखिल बनर्जी, राजन-साजन मिश्रा, डागर बंधु, उस्ताद विलायत खान, मल्लिकार्जुन मंसूर, उस्ताद अली अकबर खान आदि के जीवंत पोर्ट्रेटों की यह प्रदर्शनी अपने-आपमें एक हृदय-स्पर्शी और दुर्लभ अनुभव होगी। “रागरंग” के जरिए श्री गोस्वामी ने संगीत के विभिन्न रागों को अपने अनूठे दृष्टिकोण और रंगों के माध्यम से चित्रों में ढाला है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत को न केवल सुनने, बल्कि देखने और महसूस करने का अनुभव देना है। प्रो॰ कीर्ति त्रिवेदी ने चित्रों का संयोजन और प्रस्तुतीकरण किया हैं। तानसेन महोत्सव देशभर के संगीत प्रेमियों और कलाकारों को एक साथ लाने का मंच है, और इस साल दीपंकर गोस्वामी की भागीदारी इसे और भी खास बना रही है। मध्यप्रदेश टूरिज़्म बोर्ड द्वारा संचनालय पुरातत्व के सहयोग से प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। दीपंकर गोस्वामी -एक परिचय श्री दीपंकर गोस्वामी हालीवुड एनीमेशन इंडस्ट्री के वरिष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स निर्देशक हैं। वर्ष 2019 में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित फिल्म ‘स्पाइडरमैन : इन टु द स्पायडर वर्स’ की टीम का हिस्सा रहे है। फ़िल्मों के अलावा वे इलस्ट्रेशन और ग्राफिक डिज़ाइन की विधाओं में भी पारंगत हैं। लास एंजेलेस निवासी श्री दीपंकर पिछले एक दशक से ‘रागरंग’ श्रृंखला की पेंटिंग बनाने में लगे हुए हैं- जो हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मूर्त स्वरूप को दर्शाने का एक नूतन प्रयोग है। श्री गोस्वामी हॉलीवुड फिल्मों के कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। इसमें द सी बीस्ट, विवो, किंग्समैन : द गोल्डन सर्कल, स्मर्क्स, द लॉस्ट विलेज, द अमेज़िंग स्पायडर मैन-2, मोआना जैसी फिल्में शामिल हैं।

दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था हुई ख़राब, केजरीवाल ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी, चर्चा के लिए मांगा समय

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा, दिल्ली की कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है। दिल्ली को अब अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर है। साथ ही हत्या के मामलों में भी दिल्ली नंबर वन है। दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हुए हैं। एयरपोर्ट और स्कूलों को धमकी मिल रही हैं। केजरीवाल ने लिखा कि पूरी दिल्ली में लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। दिल्ली अब देश-विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है। गौरतलब है कि केजरीवाल दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र पर लगातार हमलावार रहते हैं। ‘आप’ नेता ने 7 दिसंबर को भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट डालकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला था। केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा अब दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में सक्षम नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखा था, “अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।” वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की थी और इसकी तुलना 1990 के दशक के मुंबई से की थी। बता दें कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं और भाजपा ने आठवीं सीट हासिल की थी।

गौशाला परिसर में अवैध मिट्टी उत्खनन और चरोखर भूमि पर फसल उत्पादन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

नर्मदापुरम मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा विकासखंड के ग्राम पीपरखेर स्थित गौशाला परिसर में अवैध मिट्टी उत्खनन और चरोखर भूमि पर फसल उत्पादन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जिला जनपद सीईओ के नाम एक शिकायती आवेदन सौंपते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम-पीपरखेर में शासन की योजनाओं के अनुसार एक गोशाला का निर्माण किया गया जिसमें शासन की चरोखड़ की 35 एकड़ से ज्यादा भूमि लगी हुई है। चरोखड़ की भूमि में गौशाला संचालक के द्वारा गेंहू, चना, तुअर के साथ-साथ सब्जी का भी अवैध तरीके से उत्पादन कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। जिसका लेखा जोखा गौशाला के रिकार्ड में दर्ज नहीं होने और भूमि में पैदा की जाने वाली फसल के व्यापार की राशि का पूरी तरह गबन किया जा रहा है। जबकि इस भूमि पर के लिए चरी (गायों को चराने वाला घास) बोया जाना था। वहीं दूसरी ओर गोशाला परिसर में रात के अंधेरे में सड़क निर्माण के लिए अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन कर डंपर को जब ग्रामीणों ने रोका तो डंपर चालक ने सरपंच, सचिव सहित जिम्मेदारों के नाम उल्लेख किया। गौशाला परिसर में गोवंश के अलावा मुर्गी पालन भी संचालक के द्वारा कराया जा रहा है। इतना ही नहीं एक ही परिवार मां, बेटा बहू ओर पिता को नौकरी पर रखा हुआ है। जिससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गौ शाला के काम में लापरवाही की जा रही है। इस मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश और विभाग के आला अधिकारियों से गौशाला के मामले में अविलंब कार्रवाई कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

भोपाल में डिजिटल अरेस्ट का लाइव वीडियो सामने आया, फर्जी पुलिस ने एक युवक को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया

भोपाल जिला एवं पुलिस प्रशासन और बैंक टेलीकॉम कंपनी की जागरुकता के बाद भी साइबर क्राइम के मामले कम नहीं हो रहे हैं। साइबर ठगों से सिर्फ जागरूक रहकर ही बचा जा सकता है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डिजिटल अरेस्ट का लाइव वीडियो सामने आया है। सामने वाले ठग और फर्जी पुलिस ने एक युवक को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया। युवक ने फर्जीवाड़ा वीडियो कॉल करने वाले का ही वीडियो बना लिया। आरोपी युवक के मोबाइल में कैद हो गया है। आरोपी ठग पुलिस की वर्दी में इंस्पेक्टर बनकर बात कर रहा था। युवक से उसका आधार कार्ड मांग रहा था। युवक ने कहा- पूरा सेटअप कैसे बनाते हो, बहुत मेहनत लगती होगी, तो ठग ने फोन काट दिया। फोन काटने के बाद भी ठग बार-बार कॉल करता रहा। पहले टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बन नंबर के मिस यूज होने का झांसा दिया था। शाहपुरा निवासी अनिरुद्ध नाम के युवक को ठगने का प्रयास किया गया। युवक ने डिजिटल अरेस्ट का वीडियो रिकॉर्ड के साथ मामले की शिकायत पुलिस के साइबर विभाग से की है।

रास महोत्सव के दौरान दुर्गा मंदिर के परिसर में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, 8 युवक गिरफ्तार

असम असम की राजधानी गुवाहाटी के एक मंदिर में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को रास महोत्सव के दौरान दुर्गा मंदिर के परिसर में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। आरोपियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है। अपराधियों ने कथित तौर पर इस रेपकांड को मोबाइल में फिल्माया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे वायरल कर दिया। वीडियो लगभग तीन सप्ताह बाद सामने आया। गुवाहाटी पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पद्मनाभ बरुआ ने कहा, “नौ आरोपियों में से आठ रॉबिन दास, कुलदीप नाथ (23), बिजॉय राभा (22), पिंकू दास (18), गगन दास (21), सौरव बोरो (20), मृणाल राभा (19) और दीपांकर मुखिया (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सर्च अभियान जारी है। हमने अभी तक पीड़िता का पता नहीं लगाया है। हमारे सूत्रों के अनुसार उसे एक सप्ताह पहले एक सार्वजनिक स्थान पर देखा गया था।” उन्होंने कहा कि हमले में शामिल नौवें व्यक्ति को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गुवाहाटी के गोरचुक पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी धर्मेंद्र कलिता को शुक्रवार को लगभग 2.30 बजे एक व्हाट्सएप पर वीडियो मिला। डीसीपी ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में गुवाहाटी के बोरागांव इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने इस कांड में शामिल दूसरे आरोपियों के भी नाम बताए। उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर हमारे अधिकारियों ने नूनमाटी और जालुकबारी जैसे इलाकों में छापेमारी की। सुबह तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दो फरार थे। शाम तक एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।” पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की शाम को लड़की एक आरोपी के साथ रास महोत्सव के लिए मंदिर आई थी। डीसीपी ने कहा, “नशे में धुत नौ आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।” उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि अगर उन्हें किसी भी सोर्स से वीडियो मिले तो उसे किसी को न भेजें। उन्होंने कहा, “इस वीडियो को शेयर करना एक आपराधिक कृत्य है और हम इसे शेयर करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” बोरागांव इलाके के स्थानीय लोगों ने कहा कि मंदिर और उसके आसपास का इलाका शराब और नशीली दवाओं के सेवन का अड्डा बन गया है। कुछ महिलाओं ने दावा किया कि उन्हें पहले भी ऐसे लोगों ने निशाना बनाया है। एक महिला ने कहा, “नशे में धुत युवक अक्सर मंदिर में आने वाली महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। बुजुर्ग महिलाओं को भी इसका सामना करना पड़ता है। हमने कई बार पुलिस को इसकी शिकायत की। अगर पहले कार्रवाई की गई होती तो इस घटना को रोका जा सकता था।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet