LATEST NEWS

निरीक्षण कर सुनीं किसानों की समस्याएं, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचा कांग्रेस का निगरानी दल

बलरामपुर-रामनुजगंज. प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के अंतर्गत बलरामपुर जिले के लिए विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिले के प्रभारी व प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम सहित जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में राजपुर जनपद के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। धान खरीदी केंद्र राजपुर और सेवारी के निरीक्षण के दौरान प्रभारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना उनसे सीधे बात की और कहा कि सरकार ने जो घोषणा की है उसके अनुरूप धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल हो और किसानों को समय से बारदाना मिले। उन्हें भुगतान समय से मिले, सबसे महत्वपूर्ण बात है कि समितियों में धान खरीदी आज से ही शुरू हुई है, जबकि सरकार ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है और 31 जनवरी तक ही धान की खरीदी होनी है तो ऐसे में सरकार का लक्ष्य कैसे पूरा होगा? कहा कि यदि सरकार किसानों की पूरी धन नहीं खरीद पाती है तो उसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा सरकार की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। अमरजीत भगत ने आगे कहा की कांग्रेस संगठन धान खरीदी पर नजर रखेगा, अभी आगे खरीदी के दौरान लोगों की समस्याओं पर सब मिलकर आवाज उठाते रहेंगे, सरकार से कांग्रेस पार्टी आग्रह करेगी कि किसानों के लिए धान खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो यह सुनिश्चित करें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया है कि सेवारी व राजपुर, बरियों में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी प्राप्त कर समस्याएं शीर्ष नेतृत्व व सरकार तक पहचाने की बात कही है ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत-परेशानी ना हो। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाय मिंज समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी साथ रहे।

घर पर स्क्रब करने का सही तरीका, चेहरा रहेगा खिला-खिला

फेस स्क्रब और बॉडी स्क्रब के अपने फायदे हैं। ये हमारी स्किन से डेड सेल्स हटाने में मददगार हैं। बदलते मौसम में यह दिक्कत नहीं ज्यादा होती है। खासतौर पर सर्दियों में ड्राइनेस के कारण स्किन जल्दी रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इससे आपके चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आप विंटर सीजन में हर दूसरे दिन घर पर ही स्क्रब करें। यहां जानें स्क्रब करने का आसान और सही तरीका… – स्क्रबिंग द्वारा डेड सेल्स को हटाने से अंदर की हेल्दी स्किन बाहर आती है। साथ ही इस स्किन की सफाई हो जाने से यह खुलकर सांस ले पाती है, जिससे हमारी त्वचा अधिक ग्लोइंग लगती है। – स्क्रबिंग एक ऐसी प्रकिया है, जो त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनती है। इस प्रक्रिया में त्वचा की बाहरी सतह पर जमा डेड सेल्स हटाने का काम किया जाता है। यह प्रॉसेस पार्लर में मौजूद मशीनों से या घर पर भी आसानी से की जा सकती है। -नियमित रूप से स्किन को स्क्रब करने पर हमारी त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। स्क्रब का यूज करते समय पहले चेहरे को फेशवॉश से साफ करें और कॉटन के कपड़े से पौंछ लें। -गुलाबजल में कॉटन भिगोकर चेहरे पल लगाएं और फिर उंगलियों पर स्क्रब लेकर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। फॉरहेड और नेक को भी स्क्रब करें। -5 से 6 मिनट तक पूरे चेहरे, गर्दन और गले पर स्क्रब करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोकर साफ करें और कॉटन के कपड़े से पौछ लें। अब अपनी पसंद का क्रीम लगाकर हल्की मसाज करें। -जिन लोगों की स्किन ऑइली है या जिन्हें पिंपल्स की समस्या अक्सर हो जाती है, उनके लिए भी यह प्रक्रिया प्रभावकारी है। क्योंकि इससे त्वचा का अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। लेकिन जिस समय पिंपल्स चेहरे पर हों, उस समय इसे नहीं करना चाहिए। -स्किन को स्क्रब करने पर त्वचा नरम व मुलायम भी रहती है। रफनेस कम होती है और सुंदरता बढ़ती है। -ना केवल ऑइली स्किन वालों को बल्कि ड्राई स्किन वालों को भी इससे लाभ होता है। सफाई के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने से यह त्वचा में अंदर तक समा जाता है और लंबे समय तक स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है। -स्क्रबिंग से त्वचा पर उम्र का असल जल्दी नहीं झलकता है। चेहरे की फाइनलाइन्स और उम्र के साथ खोनेवाली चमक पर यह कंट्रोल करता है।  

यात्री प्रतिक्षालय वैढ़न में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सिंगरौली अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के यात्री प्रतिक्षालय में मंगलवार सुबह कुर्सी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। आस-पास के लोगों ने इसकी शिनाख्त की परन्तु उसकी जानकारी नहीं लग सकी। व्यक्ति की उम्र लगभग ४५-५० साल की लग रही है। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु शव को भिजवा दिया। अंदेशा जताया जा रह है कि उक्त व्यक्ति के मृत्यु ठण्ड लगने से या किसी बीमारी से यात्री प्रतिक्षालय में ही हुयी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं देखे गये हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुयी है।

सोनहत में 11 पान ठेलों पर 2100 का जुर्माना, कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही जारी

बैकुंठपुर/कोरिया कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार  3 दिसंबर न को  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरिया की टीम के द्वारा  कोरिया जिले के सोनहत में संचालित स्वामी आत्मानंद  शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, शासकीय हिंदी विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय, संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय, निजी विद्यालय के आसपास संचालित तथा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत अस्पताल के आसपास संचालित पान ठेला, किराना स्टोर, जनरल स्टोर एवं टी स्टॉल में सिगरेट और तम्बाकू पदार्थ का विक्रय कोटपा एक्ट 2003 (COTPA act 2003) की धारा 4/6 का उल्लघंन करते पाए जाने पर 11 पान ठेला, किराना स्टोर, एवं  टी स्टॉल से क्रमश 2100 रूपये राशि का जुर्माना/चालानी कार्यवाही किया गया। निरिक्षण के दौरान जाँच दल द्वारा विक्रय केंद्रों को केंद्र में लगाए जाने वाले बोर्ड धुम्रपान निषेध क्षेत्र यहां पर धुम्रपान करना अपराध है। 18  वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पादों की बिक्री करना एक दंडनीय अपराध है संबंधी बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया। भविष्य में शासकीय एवं निजी स्कूल परिसर के आसपास तंबाकू एवं सिगरेट न बेचने की सख्त हिदायत दी गई जांच कार्यवाही में, कोटपा नोडल अधिकारी डॉ कार्तिकेय सिंह,  सीएचसी सोनहत में पदस्थ डॉ अक्षय जायसवाल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक आलोक मिंज, विकास लकड़ा, एवं नमूना सहायक प्रमोद कुमार पैकरा एवं थाना सोनहत के पुलिस बल कार्यवाही के दौरान मौजूद थे।

नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन में ज़ाहिर प्रवेश ।

Explicit entry into National Railway Mazdoor Union. हरिप्रसाद गोहेआमला। नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन कोंकण रेलवे के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी.नायर एवं नागपूर मंडल परिषद के विचारों से प्रभावित होकर कल शाम कॉमरेड शुभम जाधव,कॉमरेड राजेश आर रावत ने उनका काम जो नहीं हो रहा था,करवा दिया जिस बात से उत्साहित होकर शुभम जाधव,अपनी टीम के साथ, कॉमरेड दिगंबर घाटोड़े जी के मार्गदर्शन में अजनी जनरल शाखा में जाहिर प्रवेश लिया,प्रशांत रामटेकेकर,प्रशांत कालबंदे गोधनी,श्रीकांत कांबले,निखिल राउत भरतवाड़ा इन पांच कामरेडो के नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन से जुड़ने से युवा वर्ग को सीधा और साफ़ इशारा जाता हैं कि युवाओं का सम्मान और युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन वचन बद्ध हैं और मान्यता चुनाव प्रभारी(नॉर्थ) साइड कॉमरेड राजेश आर रावत, युवाओं के लिए ताज़ा उदाहरण हैं । अपने पुराने अनुभवों से सभी समस्याओं का हल… नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन,सभी रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कई कॉमरेडो ने कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान ने.रे.म.यू.नहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद ।

कांग्रेस विधायक का आरोप निराधार, छत्तीसगढ़-बीजापुर में रेत पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार

बीजापुर. बीजापुर में इन दिनों रेत के अवैध भंडारण व परिवहन को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हो गए हैं। कांग्रेस ने जहां रेत से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष को निशाने पर लिया था। वहीं अब भाजपा ने भी कांग्रेस व बीजापुर विधायक के आरोप को निराधार बताते हुए कांग्रेस शासन में विधायक के संरक्षण में रेत माफियाओं का शोषण करने का आरोप लगाया हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने अपने जारी बयान में विधायक के आरोपों का खंडन करते हुए उसे निराधार बताया और कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे रेत माफिया का पोषण विधायक के संरक्षण में हुआ है। बीते दिनों बीजापुर विधायक ने तारलागुड़ा से रेत तस्करी होने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री गागड़ा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के तस्करी में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा है कि इन विधायक ने बीते पांच साल रेत माफिया को संरक्षण और पोषण करने का कार्य किया है, आज किस नैतिकता से आरोप लगा रहे हैं, समझ से परे है। यह किसी से नही छुपा है कि रेत का भंडारण और तस्करी कांग्रेस के शासनकाल में धड़ल्ले से हुई है। प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए यहां के गरीब आदिवासी कितना तरसे हैं और विधायक उस समय अनजान बने फिर रहे थे। विधायक और कांग्रेस के नेता पांच साल रेत माफिया को संरक्षण देने का काम किया है। इस तरह का खेल भाजपा के सरकार में नही चलता है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन वाली विष्णुदेव साय की सरकार है। जहां अवैध तस्करी के लिये कोई स्थान नही है न ही संरक्षण मिलेगा।

दांत-मसूड़ों के दर्द से छुटकारा पाने में काम आएंगे ये घेरलू उपाय

दांतों और मसूड़ों का दर्द आपको काफी परेशान कर देता है। दांत या मसूड़े में किसी भी तरह की समस्या में दर्द से तो परेशान होते ही हैं, इसके अलावा खाना-पीना भी ठीक से नहीं हो पाता है जिससे परेशानी बढ़ जाती है। आइए, आपको बताते हैं इनसे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय। नमक पानी नमक का पानी आपको इनफेक्शन से बचाता है और दांतों के बीच में फंसे खाने को भी निकालने में मदद करता है। इससे सूजन भी खत्म हो जाती है और मसूड़ों में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर उस पानी को कुछ देर मुंह में रखें और कुल्ला कर लें। लहसुन लहसुन अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है। इसे आमतौर पर सर्दी-जुकाम ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने की भी क्षमता रखता है और पेनकिलर का भी काम करता है। लहसुन की एक कली को पील लें और इस पेस्ट को मसूड़े या दांत पर लगाएं। लौंग दांत में दर्द से राहत देने के लिए लौंग भी काफी कारगर है। इसे मुंह में दबाए रखें। दर्द से राहत मिलेगी। टी बैग्स चाय में टैनिन नाम का कम्पाउंड होता है जो बैक्टीरिया का खत्म कर सकता है। ऐसे में टी बैग्स भी आपको दांट के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं। टी बैग को गर्म पानी में उबले हुए पानी में डालकर 5 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे निकालें जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो उस जगह पर लगाएं जहां दर्द हो रहा है। तो डेन्टिस्ट से मिलें दांतों के हल्के दर्द को आप घरेलू उपाय से ठीक कर सकते हैं लेकिन अगर दर्द ज्यादा है तो आपको डेन्टिस्ट से मिलना चाहिए।  

अगले चार छाए रहेंगे बादल, छत्तीसगढ़-कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट हो सकती है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी भागों में आगामी चार दिनों तक एक दो जगह पर आकाश मेघमय रहने और हल्की के मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक और उसे सती पूर्वी मध्य अरब सागर पर सुबह का सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है। चक्रवर्ती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। अगले दो दिन के दौरान इसके पूर्वी मध्य अरब सागर पर पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन जारी है।  इसकी वजह से प्रदेश में आगामी दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। यहां आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश कोटा में दर्ज की गई है। वही सबसे अधिक तापमान दंतेवाड़ा में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.9 डिग्री रहा। इन दोनों बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

मोबाइल पर कम खर्च होगा डेटा, अपनाएं काम की 8 टिप्स

पिछले कुछ सालों में मोबाइल पर डेटा की खपत तेजी से बढ़ी है। स्मार्टफोन यूजर्स अपने ज्यादातर काम ऑनलाइन ही कर रहे हैं। आज लगभग हर छोटे-बड़े काम के लिए ऐप्स उपलब्ध हैं। ये ऐप्स भी लगातार अपडेट होते हैं, जिनमें यूजर का काफी डेटा खर्च होता है। इसके अलावा, भारत में विडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज भी तेजी से पॉप्युलर हुई हैं। ऐसे में यूजर की डेटा की जरूरतें लगातार बढ़ रही है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहें जिनसे आप अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के साथ डेटा की बचत कर सकते हैं। अपनी डेटा लिमिट सेट करें अपने ऐंड्रॉयड फोन में डेटा के लिए लिमिट सेट करके आप अपना डेटा यूज ट्रैक कर सकते हैं। डेटा लिमिट सेट करने के लिए अपने ऐंड्रॉयड फोन की सेटिंग में जाएं। सेटिंग्स में डेटा यूजेज ऑप्शन पर टैप करें, फिर बिलिंग साइकल में जाएं इसके बाद डेटा लिमिट और बिलिंग साइकल पर टैप करके आप डेटा लिमिट सेट कर सकते हैं। बैकग्राउंड डेटा रिस्ट्रिक्ट करें कई ऐप्स फोन के बैकग्राउंड में मोबाइल डेटा कंज्यूम करते रहते हैं। ऐसे में जिन ऐप्स को बैकग्राउंड में रन करने की जरूरत नहीं है, उन्हें आप सेटिंग्स में जाकर डेटा यूजेज में ‘रिस्ट्रिक्ट ऐप बैकग्राउंड डेटा’ पर टैप करके बैकग्राउंड में डेटा खर्च होने से बचा सकते हैं। डेटा कंप्रेशन का यूज करें गूगल क्रोम सबसे पॉप्युलर ऐप्स में से एक है। इस ऐप में डेटा कंप्रेशन का ऑप्शन इंबिल्ट होता है। इसके लिए आपको दायीं तरफ कॉर्नर में तीन डॉट नजर आएंगे उन पर टैप करके सेटिंग्स में जाकर डेटा सेवर ऑप्शन पर टैप करके उसे ऑन करें। अपडेट के लिए वाई-फाई का करें इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में ऐप्स को अपडेट करने के लिए वाई फाई का इस्तेमाल करने से आप डेटा की बचत कर सकते हैं। इसके लिए आप फोन के मेन्यू में जाकर सेटिंग्स में जाएं और ‘ऑटो अपडेट ऐप्स ओवर वाई-फाई ओनली’ ऑप्शन पर टैप करें। स्ट्रीमिंग सर्विस का यूज कम करें स्मार्टफोन पर म्यूजिक और विडियो स्ट्रीमिंग करने में सबसे ज्यादा डेटा खर्च होता है। ऐसे में आप विडियो और म्यूजिक अगर फोन में लोकली स्टोर करते हैं तो आप डेटा की बचत कर सकते हैं। ऑफलाइन मैप का इस्तेमाल करें गूगल मैप्स एक पॉप्युलर सर्विस है। इसके इस्तेमाल में यूजर का काफी डेटा खर्च होता है। ऐसे में डेटा बचाने के लिए आप मैप्स को सेव कर सकते हैं। मैप डाउनलोड होने के बाद आप GPS की मदद से इसका इस्तेमाल ऑफलाइन कर सकते हैं। मैलवेयर को रखें दूर ऐंड्रॉयड फोन में मैलवेयर (वायरस) के चलते भी आपका ज्यादा डेटा खर्च हो सकता है। इसके लिए यूजर को अपने फोन को स्कैन करते रहना चाहिए। इसके लिए किसी अच्छे एंटीवायरस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत न होने पर डेटा ऑफ कर दें जिस वक्त आप फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या ऑफलाइन सर्विस यूज कर रहे हैं उस वक्त डेटा ऑफ कर दें। इस तरह आप काफी मोबाइल डेटा सेव कर सकेंगे।    

किसी के घर जाएं तो ना करें ये गलती, चिढ़ने लगते हैं लोग

हिंदू धर्म में मेहमानों के लिए ‘अतिथि देवो भव:’ बोला जाता है। लेकिन इसका मतलब बिल्कुल नहीं कि किसी के घर जाकर आप बेसिक मैनर भूल जाएं। कई बार लोग मेहमान बनकर घर जाते हैं तो कुछ बहुत ही नॉर्मल बिहेवियर पर कंट्रोल नहीं करते। जिसकी वजह से ना केवल होस्ट को दिक्कत उठानी पड़ती है। बल्कि वो आपको नेक्स्ट टाइम अपने घर बुलाने से भी बचता है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में जब लोगों के पास टाइम नहीं है और घर में मेहमानों को पार्टी दे रखी है। तो आपकी कुछ हरकतें होस्ट को मुश्किल में डाल सकती हैं। सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन आपकी ये हरकते होस्ट के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है।’ ना करें अलग से खाने-पीने की चीजों की डिमांड नया साल और क्रिसमस वगैरह नजदीक है। ऐसे में काफी सारे लोग घर में पार्टी देते हैं और एक साथ कई सारे लोग आते हैं। अगर सारे गेस्ट चाय-कॉफी जैसी एक ही चीज को पीने के लिए राजी हैं तो अपने लिए स्पेशल अलग से किसी एक चीज की डिमांड ना करें। ऐसा करना होस्ट के लिए टाइम टेकिंग हो सकता है और उसे केवल एक इंसान के लिए खाने-पीने की चीज बनाने में भी मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए उन्हीं चीजों को खा-पी लें जो बाकी गेस्ट खा रहे हैं। सर्व फूड या ड्रिंक को खाली करवाना अक्सर घर में ऐसे मेहमान आते हैं जो सर्व फूड या ड्रिंक को आधा खाली कराए बगैर नहीं मानते। अगर आपकी आदत भी ऐसी ही है तो फौरन बदल दें। क्योंकि कोई भी होस्ट इस आदत को पसंद नहीं करता। घर के बाहर बातें करना अगर आप उन गेस्ट की लिस्ट में हैं जो घर के बाहर गेट, लिफ्ट या मेनडोर पर खड़े होकर आधा घंटा बात करते हैं। तो अपनी इस आदत को भी खत्म कर दें। अगर आपको लेट हो रहा तो फौरन टाटा-बाय कहकर निकल जाएं। गेट पर खड़े होकर बातें करना काफी सारे होस्ट को इरिटेटिंग लगता है। घर की पार्टी में साथ में बिन बुलाए इंसान को ले जाना अगर किसी ने घर में छोटी सी पार्टी दे रखी है और आपको पर्सनली इनवाइट किया है। तो अपने साथ किसी दोस्त या जानने वाले के साथ ना जाएं। ऐसा करना कम इरिटेटिंग नहीं होता। खाली हाथ जाना किसी के घर में खाली हाथ जाना भी बेसिक एटीकेट में कमी है। अगर आप गेस्ट बनकर कहीं पहुंचे हैं तो छोटा सा गिफ्ट जरूर साथ ले जाएं। जिसे होस्ट को दे सकें।  

बस स्टैंड पर बस के इंतज़ार में बैठे हजारों युवा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अग्निवीर उम्मीदवारों की भर्ती रैली शुरू

रायगढ़. 4 से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली मे प्रदेश के 8556 युवा उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन की ओर से युवा उम्मीदवारों के लिए रुकने व रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा रायगढ़ बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए बस की नि:शुल्क व्यवस्था करने की बात कही गई थी लेकिन भर्ती रैली शुरू होने से पहले ही पूरी व्यवस्था की पोल खुल गई। जिले में पहली बार अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम में होगी इस रैली में प्रदेश भर के 8556 युवा शामिल होंगे। ये वे युवा हैं जिन्होंने अप्रैल– मई में आयोजित सीईई की ऑनलाइन परीक्षा पास की है। जिन युवाओं को भर्ती के योग्य पाया गया है, उन उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम के गेट पर रिपोर्ट करना है। इस रैली में सबसे अधिक बालोद जिला के 983 युवाओं को बुलाया गया है, इसी प्रकार दूसरे नंबर पर जांजगीर–चांपा जिला के युवा हैं, उन युवाओं की संख्या 808 है। रायगढ़ जिले के 243 युवा इस रैली में शामिल होने के लिए पात्र पाए गए हैं। सेना रैली भर्ती के लिए सेना के अधिकारी पहले ही रायगढ़ पहुंच चुके हैं। 1 दिसंबर को उन्होंने रायगढ़ स्टेडियम को अपने कब्जे में ले लिया है। ये दस्तावेज जरूरी- ये जरूरी दस्तावेज लेकर आना होगा युवाओं को उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, जेआईए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है। पहली रात सारंगढ़ और जांजगीर के अभ्यर्थी होंगे शामिल अग्निवीर भर्ती रैली की शुरूआत 4 दिसंबर की रात पड़ोसी जिलों सारगंगढ़–बिलाईगढ़ और जांजगीर–चांपा के अभ्यर्थियों से होगी। जनरल ड्यूटी में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 109 तथा जांजगीर–चांपा जिले के 808 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली रात 917 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया है। मेजबान जिला रायगढ़ के उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट 5 दिसंबर की रात को होगा। जिले के 243 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश में हिंदू संगठन हुए लामबंद, बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन, जन आक्रोश रैली निकाली

भोपाल/ इंदौर  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और तोड़े जा रहे मंदिरों के विरोध में आज प्रदेश के शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन में हिंदूवादी संगठन, धार्मिक व सामाजिक संगठनों की सहभागिता के साथ आमजन, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग सम्मिलित होकर जुलूस भी निकाल रहे हैं। इसके साथ ही बुद्धिजीवी वर्ग से कई साहित्यकार, शिक्षक, सेना के पूर्व कमांडर, सेवानिवृत्त अफसर, डॉक्टर, प्रोफेशनल, भी शामिल होकर अपना विरोध जता रहे हैं। भोपाल के कार्यक्रम में भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय मुख्य वक्ता रहेंगे। इंदौर में लाल बाग तक जुलूस निकाला जा रहा है। आरएसएस और हिंदू संगठन ने झोंक दी ताकत  इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और सभी हिंदू संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी। लगभग एक हफ्ते तक इंदौर में 5000 से अधिक बैठक गली मोहल्ले और कॉलोनी में की गई और उसका परिणाम यह रहा कि यह इंदौर का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बन गया। लाखों की संख्या में लोग एक दिन पहले ही इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार हो चुके थे।   इंदौर में रैली का रूट पड़ा छोटा इंदौर में अब तक कि सबसे बड़ी जनआक्रोश रैली निकाली। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली रैली में रूट छोटा पड़ गया। रैली कलेक्टर चोराहे पर पहुंच गई थी, जबकि लोग दशहरा मैदान तक खड़े रहे, ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग लालबाग भी नहीं पहुंच सके। रैली का रूट पड़ा छोटा। मानव अधिकार की बात करने वाले लोग कहां हैं कलेक्टर चौराहे पर जनसभा में मुख्य वक्ता खगेन्द्र भार्गव ने कहा कि कुछ, लोग कहते हैं कि यहां रैली करने से क्या होगा। यहां रैली करने से बांग्लादेश में सांत्वना उठेगी, अब इंग्लैंड की संसद में भी हिन्दू अत्याचार की मांग उठने लगी है। जहां- जहां हिन्दू है वहां अब आवाज उठेगी, हिन्दू अत्याचार नहीं सहेगा। जैसा तिरंगा और भगवा यहां लहरा रहा है, वैसा भगवा बांग्लादेश की संसद में लहराया जाएगा। भार्गव ने कहा- कोई अखलाख मरता है, कश्मीर में आतंकवादी मरता है, तो मानव अधिकार आयोग आ जाता है। कसाब और अन्य आतंकवादी पर आंसू बहाने वाले मानव अधिकार के लोग कहा हैं। इधर… भोपाल रैली में जवाहर चौक पर बदले रहेंगे मार्ग सकल हिंदू समाज द्वारा बुधवार को दोपहर एक से शाम सात बजे तक भारत माता चौराहा से जवाहर चौक के मध्य सभा एवं विशाल रैली प्रस्तावित है। लिहाजा, यातायात का दबाव रहने के लिए कुछ मार्ग परिवर्तित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक थाना पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान भारत माता चौराहा (डिपो) से जवाहर चौक आने-जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव होने से उक्त मार्ग प्रभावित रहेगा। इसके तहत रैली के दौरान जवाहर चौक, रंगमहल, न्यू मार्केट क्षेत्र में सामान्य यातायात कुछ समय के लिए परिवर्तित मार्गों पर चलाया जाएगा। आगंतुकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था – मिसरोद, कोलार, एमपी नगर क्षेत्र से आने वाले लोग प्लेटिनम प्लाजा से अटलपथ पर वाहनों को पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुच सकेंगे। – रातीबड़, नीलबड़, नेहरू नगर की ओर से आने वाले लोग अपने वाहन प्रेमपुरा एवं वन विहार रोड पर वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पहुच सकेंगे। – पुराने शहर से आने वाले लोग अपने वाहन अटल पथ के बायीं ओर पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगे। बांग्लादेश में फंसे हिंदुओं की रक्षा के लिए समर्पित रहा सुंदरकांड भोपाल में बाबा नीब करौरी का 125वां प्रकटोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर सुंदरकांड, रासलीला सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विश्वास सारंग, बाबा नीब करौरी के पोते डा. धनंजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। यह कार्यक्रम बाबा नीब करौरी भक्त मंडल, बाबा नीब करौरी रामबेटी एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। इस बार भक्त मंडल ने सुंदरकांड का पाठ बांग्लादेश में फंसे हिंदुओं की रक्षा और कल्याण के लिए समर्पित किया। इस मौके पर दिल्ली से आए विजेंद्र चौहान ने सुंदरकांड की प्रस्तुति दी। इस दौरान भजन गायक सुधीर व्यास भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। गौरतलब है कि ब्रज से आए आचार्य भारती शर्मा ने अपने साथी कलाकार के साथ रासलीला की प्रस्तुति दी।

मंगल ग्रह जल्द ही राशि परिवर्तन करने के साथ चलेगा वक्री चाल

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का अपना एक विशेष महत्व है. सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. जिनका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है. इस बार पराक्रम, साहस, दृढ़ता के कारक मंगल ग्रह व्रकी होने जा रहे हैं यानी मंगल उल्टी चाल से चलने वाले हैं. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए यह बहुत ही शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है. जिससे इन राशि वालों को करियर-कारोबार में बड़ी सफलता हासिल होगी. इसके अलावा निजी जीवन भी खुशियों से भर जाएगा. आइए जानते हैं कौन सी हैं वह लकी राशियां. मंगल कब होंगे व्रकी? पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह 7 दिसंबर 2024 को सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर कर्क राशि में वक्री होंगे. जो कि 24 फरवरी 2025, सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे. इन राशि वालों को होगा लाभ मंगल ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं. जिससे इन राशि वालों को खूब लाभ मिलने वाला है. नौकरी में बदलाव करने से लाभ होगा. नया कारोबार शुरू कर सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम का तारीफ होगी. कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा लंबी दूरी अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे और सेहत में सुधार होगा. कन्या राशि मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि वालों के लिए लाभ के अवसरों से भरा है. इस दौरान जातकों को कारोबार में तरक्की मिलेगी, जिससे आय के नए रास्ते खुलेंगे. कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. करियर-कारोबार के लिए भी यह समय बहुत ही लाभकारी और शुभ हो सकता है. जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. इसके अलावा लव लाइव और वैवाहिक जीवन में तालमेल और खुशियां बढे़गी. मीन राशि मंगल ग्रह के व्रकी होने से मीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. ऐसे में मीन राशि वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है. भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी. वहीं सेहत भी बेहतर बनी रहेगी.

बांग्लादेश ने अगरतला में कांसुलर सेवाएं की बंद, अगरतला में बंद की वीजा सर्विस

अगरतला बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्ते दिन पर दिन कड़वे होते जा रहे हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को देखते हुए भारत के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले. इस बीच त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग ने सुरक्षा कारणों से अपनी सभी सेवाएं अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उच्चायोग के ही एक अधिकारी ने सेवाएं बंद करने की जानकारी दी है. बांग्लादेश की ओर से यह कदम उसके देश में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध के बाद उठाया गया है. कथित तौर पर कुछ लोगों का एक ग्रुप अगरतला स्थिति बांग्लादेश सहायक उच्चायोग में जबरन घुसने की कोशिश की थी. अगले आदेश तक सभी सेवाएं सस्पेंड बांग्लादेश मिशन के प्रथम सचिव एमडी अल अमीन ने कहा कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अगरतला स्थिति सहायक उच्चायोग की वीजा समेत सभी सेवाएं अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में कथित तौर पर जबरन घुसने के मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है. इसके साथ-साथ घटना में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसके बाद भी बांग्लादेश उच्चायोग ने अगरतला में अपनी सेवाओं को सस्पेंड करना का फैसला किया है. त्रिपुरा में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला त्रिपुरा की सीमा बांग्लादेश से लगती है. ऐसे में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर त्रिपुरा में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं. भारत ने अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग के परिसर में जबरन घुसने की घटना को बेहद खेदजनक बताया है. पश्चिमी त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि काम मे लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि तीन उपनिरीक्षकों को निलंबित किया गया है और एक पुलिस उपाधीक्षक को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. बांग्लादेश उच्चायोग ने क्या कहा? बांग्लादेश मिशन के प्रथम सचिव एम.डी. अल-अमीन ने कहा, ‘सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अगरतला स्थित बांग्लादेश सहायक उच्चायोग की वीजा समेत सभी सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।’   त्रिपुरा सीएम ने की घटना की निंदा मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘विरोध रैली के दौरान युवाओं के एक समूह ने अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग कार्यालय में घुसने की कोशिश की। मैं घटना की निंदा करता हूं। शांतिपूर्ण विरोध की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।’   होटल असोसिएशन का बड़ा फैसला इससे संबंधित घटनाक्रम में ऑल त्रिपुरा होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स असोसिएशन (एटीएचआरओए) ने भी बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में होटल बांग्लादेशी मेहमानों को वहां भारतीय ध्वज के अपमान के कारण अपनी सेवाएं नहीं देंगे। एटीएचआरओए के महासचिव सैकत बंद्योपाध्याय ने कहा कि यह आपातकालीन बैठक में लिया गया है। असोसिएशन के महासचिव ने कहा, ‘हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है और अल्पसंख्यकों को बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के एक वर्ग के उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी ऐसी घटनाएं होती थीं, लेकिन अब यह सीमा पार कर गई है।’   नॉर्थ ईस्ट में लगातार विरोध इस बीच, असम सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सनातनी युवा के बैनर तले हजारों लोग अगरतला में एकत्र हुए और दास की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए रैली निकाली। उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का भी विरोध किया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अखौरा एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि पुलिस ने उन्हें बांग्लादेश मार्च आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी।    

South Delhi में ट्रिपल मर्डर, नेब सराय इलाके में मां-बाप और बेटी की चाकू गोदकर हत्या

 नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। देवली गांव के एक घर में मां-बाप और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। परिवार में अकेले बच गए बेटे ने कहा है कि वारदात उस वक्त हुई जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। घर आया तो देखा कि तीनों की हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान राजेश (55) उनकी पत्नी कोमल (47) और बेटी कविता (23) के रूप में हुई है। मॉर्निग वॉक से वापस आकर जैसा ही बेटा घर में घुसा उसने परिवार के सभी लोगों को मरे हुए देखकर शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। राजेश के बेटे से भी पूछताछ की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और सबूत एकत्रित किए गए हैं। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें हत्या की बात पता चली। राजेश और कोमल की बुधवार को ही मैरिज एनिवर्सरी थी। राजेश मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और कई सालों से देवली गांव में रह रहे थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्रिपल मर्डर के बाद एक बार फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘नेब सराय के एक ही घर में तीन हत्याएं। ये बेहद दर्दनाक और डराने वाला है। हर रोज दिल्लीवासियों की सुबह ऐसी ही डरावनी खबरों के साथ हो रही है। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। घर के घर बर्बाद हो रहे हैं, मासूम जिंदगियां जा रही हैं। और जिनकी जिम्मेदारी है वो लोग चुपचाप ये सब होते देख रहे हैं। क्या केंद्र सरकार ऐसे ही चुप्पी साध के दिल्ली की कानून व्यवस्था को दम तोड़ते देखती रहेगी? क्या अब भी इनकी पार्टी यही कहेगी कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा नहीं है?’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet